आंधी-बारिश में गरीब परिवार का आशियाना उजड़ा, दंपती घायल दुल्लहपुर, गाजीपुर। थाना क्षेत्र के मडरिया गांव में मंगलवार को तेज आंधी और बारिश ने एक गरीब परिवार की मुश्किलें बढ़ा दीं। तेज हवाओं के दौरान कच्चे मकान का छप्पर उड़कर गिर गया, जिसके नीचे दबने से योगेश चौहान और उनकी पत्नी सुमन चौहान घायल हो गईं। हादसे के बाद ग्रामीणों ने मौके पर पहुंचकर दोनों को बाहर निकाला और उपचार कराया। योगेश चौहान अपने परिवार के साथ कच्चे मकान में रहकर किसी तरह जीवन-यापन कर रहे थे। अचानक आई आंधी से मकान का छप्पर उड़ गया और मलबा नीचे गिर पड़ा। घटना में दंपती को चोटें आईं। ग्रामीणों की मदद से उन्हें बाहर निकाला गया। आंधी में परिवार का कच्चा आशियाना पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया। आर्थिक स्थिति कमजोर होने के कारण परिवार के सामने अब रहने और बच्चों की पढ़ाई जारी रखने की चुनौती खड़ी हो गई है। पीड़ित परिवार ने प्रशासन और समाजसेवियों से आर्थिक सहायता तथा सुरक्षित आवास की व्यवस्था कराने की गुहार लगाई है।
आंधी-बारिश में गरीब परिवार का आशियाना उजड़ा, दंपती घायल दुल्लहपुर, गाजीपुर। थाना क्षेत्र के मडरिया गांव में मंगलवार को तेज आंधी और बारिश ने एक गरीब परिवार की मुश्किलें बढ़ा दीं। तेज हवाओं के दौरान कच्चे मकान का छप्पर उड़कर गिर गया, जिसके नीचे दबने से योगेश चौहान और उनकी पत्नी सुमन चौहान घायल हो गईं। हादसे के बाद ग्रामीणों ने मौके पर पहुंचकर दोनों को बाहर निकाला और उपचार कराया। योगेश चौहान अपने परिवार के साथ कच्चे मकान में रहकर किसी तरह जीवन-यापन कर रहे थे। अचानक आई आंधी से मकान का छप्पर उड़ गया और मलबा नीचे गिर पड़ा। घटना में दंपती को चोटें आईं। ग्रामीणों की मदद से उन्हें बाहर निकाला गया। आंधी में परिवार का कच्चा आशियाना पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया। आर्थिक स्थिति कमजोर होने के कारण परिवार के सामने अब रहने और बच्चों की पढ़ाई जारी रखने की चुनौती खड़ी हो गई है। पीड़ित परिवार ने प्रशासन और समाजसेवियों से आर्थिक सहायता तथा सुरक्षित आवास की व्यवस्था कराने की गुहार लगाई है।
- भाई को राखी बांधने जाने वाली बहनों को मिलेगी फ्री बस सेवा राक्षबन्धन पर बहनों को योगी सरकार का तोफा भाई को राखी बांधने जाने वाली बहनों को मिलेगी फ्री बस सेवा सरकार के इस तोहफे से महिलाओं में छाई खुशी महिला के साथ जाने वाले एक व्यक्ति का भी नही लगेगा कोई किराया 27 अगस्त सुबह 6 बजे से 29 तारीख रात्रि 12 बजे तक फ़्री रहेगी बस सेवा1
- Mau : मुन्नवर मुर्गा का अब्बास अंसारी पर बड़ा हमला, भाजपा का डर दिखाकर चुनाव जीते, अब कहां हैं विधायक जी..? #maunews #MLA #newsfeed #NewsUpdate #vidhyakmau #MukhtarAnsari #abbasansari1
- खानपुर में दो सगे भाइयों की संदिग्ध मौत, कमरे में मिले शव से मचा हड़कंप ... खानपुर/गाजीपुर। खानपुर थाना क्षेत्र के जमीन संदल ग्राम सभा के मौजा बहलाइचा रजहटी में बुधवार को उस समय सनसनी फैल गई, जब एक कमरे से दो सगे भाइयों के शव बरामद हुए। मृतकों की पहचान 12 वर्षीय करन राजभर और 11 वर्षीय आर्यन राजभर के रूप में हुई है। दोनों बच्चों की मौत संदिग्ध परिस्थितियों में हुई है। प्रारंभिक जानकारी में किसी भारी वस्तु की चपेट में आने से मौत की आशंका जताई जा रही है। हालांकि, मौत की वास्तविक वजह क्या है, यह पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही स्पष्ट हो सकेगा। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी। मामले की गंभीरता को देखते हुए एसपी गाजीपुर डॉ. ईराज राजा भी घटनास्थल पर पहुंचे और पूरे मामले की जानकारी ली। 👉🏻 एसपी ने मौके पर क्या कुछ कहा और पुलिस की जांच किस दिशा में आगे बढ़ रही है—आप खुद सुनिए।1
- डॉ. आंबेडकर प्रतिमा स्थल पर अंधेरा, स्ट्रीट लाइटों की व्यवस्था पर सवाल हाफिजपुर ग्राम पंचायत से इस समय एक महत्वपूर्ण खबर सामने आ रही है। यहां भारत रत्न डॉ. भीमराव आंबेडकर जी की प्रतिमा के आसपास रात के समय पर्याप्त रोशनी नहीं होने को लेकर ग्रामीणों में नाराजगी है। ग्रामीणों का कहना है कि क्षेत्र में स्ट्रीट लाइट लगाने पर हजारों रुपये खर्च किए गए, लेकिन कई लाइटें कुछ समय चलने के बाद ही खराब हो गईं। सबसे बड़ी चिंता यह है कि जिस स्थान पर डॉ. आंबेडकर जी की प्रतिमा स्थापित है, वहां भी रात में अंधेरा दिखाई देता है। डॉ. आंबेडकर जी केवल एक महापुरुष ही नहीं, बल्कि समानता, शिक्षा और सामाजिक न्याय के प्रतीक हैं। ऐसे महत्वपूर्ण स्थल पर पर्याप्त प्रकाश व्यवस्था और साफ-सफाई होना बेहद जरूरी है। ग्रामीणों का सवाल है कि जब स्ट्रीट लाइटों के लिए सरकारी धन खर्च किया गया है, तो फिर लाइटें लंबे समय तक क्यों नहीं चल पा रही हैं? क्या खराब लाइटों की जांच और उनके रखरखाव की कोई व्यवस्था है? अब ग्रामीण प्रशासन और ग्राम पंचायत से मांग कर रहे हैं कि डॉ. आंबेडकर प्रतिमा स्थल सहित पंचायत क्षेत्र की सभी खराब स्ट्रीट लाइटों की जांच कराकर उन्हें जल्द ठीक कराया जाए। साथ ही लाइटों पर हुए खर्च और कार्य की गुणवत्ता की भी जांच हो। फिलहाल देखना होगा कि ग्रामीणों की इस मांग पर ग्राम पंचायत और संबंधित अधिकारी क्या कार्रवाई करते हैं।1
- *DEVLAS hai. Etna bhid ki kya hi bataye Etna log aap log kab dekhe the comment me *DEVLAS hai. Etna bhid ki kya hi bataye Etna log aap log kab dekhe the comment me jarur bataye * अपने क्षेत्र की सभी खबरें देखने और1
- कमालपुर में बसपा का पिछड़ा भाईचारा सम्मेलन कार्यक्रम आयोजित,पूर्व प्रदेश अध्यक्ष भीम राजभर ने कहा अपनी वोट की ताकत से 2027 में बसपा की सरकार बनानी है कमालपुर।कस्बा स्थित बाबा शिरोमणि संत रविदास जी महाराज मंदिर परिसर में बसपा की ओर से पिछड़ा भाईचारा सम्मेलन कार्यक्रम आयोजित किया गया।कार्यक्रम की शुरुआत मुख्य अतिथि पूर्व बसपा प्रदेश अध्यक्ष भीम राजभर ने पार्टी संस्थापक काशीराम व डॉ0 भीम राव अम्बेडकर के तैल चित्र पर पुष्प अर्पित कर व दीप प्रज्वलित कर किया।वही पार्टी के नीतियों व विचारों पर विस्तार पूर्वक चर्चा करते हुए एकजुट होकर आगामी विधानसभा चुनाव में अपने मत का सही प्रयोग कर जीत सुनिश्चित कराने का मंत्र दिया। मुख्य अतिथि पूर्व बसपा प्रदेश अध्यक्ष भीम राजभर ने कहा कि आगामी 2027 की चुनाव में अपने मत की ताकत को दिखलाने की जरूरत है।अपने मत का सही जगह उपयोग कर बहन मायावती को मुख्यमंत्री बनाना है। बाबा भीम राव अम्बेडकर के दर्द को यादकर हमको स्वाभिमान से अपनी पार्टी को मजबूत करना होगा।बसपा की सोच है कि समाज को शिक्षित कर विकास की ओर ले जा सके।इसके लिए बसपा सरकार में तमाम विद्यालयों का निर्माण कराया गया।आज देश में सुशासन,विकास के बारे में बहन मायावती के सरकार को याद किया जाता है।पिछड़ा समाज को हमेशा पार्टी ने सम्मान देने का काम किया है।आज पिछड़ा भाईचारा सम्मेलन के तहत पिछड़ों को जोड़ने का काम किया जा रहा है।हम सभी को एकजुट होकर पार्टी को मजबूत कर विधानसभा चुनाव में जीत सुनिश्चित कराना होगा।इस मौके पर मंडल कोआर्डिनेटर छोटू भारती, शैलेश चौधरी जिला संयोजक,राजन खान, विधानसभा प्रभारी अनिल कुमार,दिलशेर अहमद प्रधान उमाकांत राम,नंदकिशोर विश्वकर्मा, रमेश चंद्र कुशवाहा,विनय बिंद,मुरलीधर राम, अशोक कुमार, डॉ0 इंद्रजीत प्रजापति, विजयबहादुर, चंद्रशेखर, अखिलेश राजभर, गौरव पांडे,मुकेश राजभर, कौशल राजभर,कुलदीप गुप्ता, सुखराम, हरिनारायण,राजेश मौर्य,संतोष मौर्य,दिलीप , दीना बिंद, रामकेवल यादव, श्रीमुनि, शिवबचन पाल,मुसई बिंद,राजकुमार राजभर, शशिकांत मौर्य, टेंगरी प्रजापति,बाबूलाल राम,सुनील प्रजापति आदि रहे।अध्यक्षता पूर्व लोकसभा प्रत्याशी सत्येंद्र मौर्य व संचालन जिलाध्यक्ष घनश्याम प्रधान ने किया।4
- अतरौलिया थाना क्षेत्र के पकड़ियापुर मखनहा गांव मे धारदार से मारपीट का वीडियो वायरल आजमगढ़ जिले के अतरौलिया थाना क्षेत्र के पकड़िया पुर मखनहा गांव निवासी अनिल निषाद पुत्र राम निहोर निषाद ने बताया कि मारपीट के दौरान मुझे विपक्षियों द्वारा धारदार हथियार से करने का प्रयास किया जा रहा तथा पीटा मारा जा रहा है इस संबंध में मुकदमा दर्ज कर दिया गया है मुकदमे से नाराज होकर आरोपियों द्वारा मुझे जान से मारने की धमकी दी जा रही है हालांकि संबंध में पुलिस ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है जल्द ही आवश्यक कार्रवाई सुनिश्चित की जाएगी1
- नदियों में बढ़ते जलस्तर और नारायणी नदी की तबाही को लेकर जिलाधिकारी ने दी जानकारी मऊ में नदियों के बढ़ते जलस्तर और नारायणी नदी में आए उफान से उत्पन्न स्थिति को लेकर जिलाधिकारी ने मीडिया को महत्वपूर्ण जानकारी दी। जिलाधिकारी ने बताया कि प्रशासन की ओर से जलस्तर पर लगातार नजर रखी जा रही है और प्रभावित क्षेत्रों में आवश्यक व्यवस्थाओं को लेकर संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया गया है। उन्होंने कहा कि नदी के जलस्तर में वृद्धि को देखते हुए प्रशासन पूरी तरह सतर्क है। संभावित बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों में निगरानी बढ़ाई गई है तथा जरूरत पड़ने पर लोगों को सुरक्षित स्थानों पर पहुंचाने की व्यवस्था भी सुनिश्चित की जा रही है। जिलाधिकारी ने लोगों से अपील की कि नदी और बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों में अनावश्यक रूप से न जाएं तथा प्रशासन की ओर से जारी दिशा-निर्देशों का पालन करें। प्रशासन ने किसी भी आपात स्थिति से निपटने के लिए संबंधित विभागों को अलर्ट मोड पर रखा है।1