Shuru
Apke Nagar Ki App…
राजू काँकोरिया खण्डार
More news from राजस्थान and nearby areas
- Post by राजू काँकोरिया खण्डार1
- सवाई माधोपुर: महानिरीक्षक कैलाश विश्नोई आईपीएस पुलिस भरतपुर रेंज द्वारा फरवरी माह में वांछित अपराधियों की गिरफ्तारी के लिए "आपरेशन शिकंजा अभियान" चलाया गया। उक्त अभियान के अंतर्गत पुलिस अधीक्षक अनिल कुमार बेनिवाल जिला सवाईमाधोपुर द्वारा प्रभावी कार्यवाही के लिए निर्देशित किया गया। जिसमें थानाधिकारी सुनील कुमार गुप्ता थाना मानटाउन के नेतृत्व में कार्यवाही करते हुए मीठालाल स०उ०नि० तथा धीरेन्द्र कानि० द्वारा स्थाई वारंटी कमल किशोर पुत्र रामचरण जाति ब्राह्मण उम्र 60 वर्ष निवासी पीडब्ल्यूडी कोलोनी श्योपुर को ग्वालियर मध्यप्रदेश से गिरफ्तार किया गया।1
- सवाई माधोपुर में रेलवे स्टेशन पर व्यवस्थाओं का आलम एक दूसरे पर थोपी जा रही जिम्मेदारी बेतरकीब लगे वाहन बन रहे हादसों का कारण आखिर जिम्मेदार कौन, किसी के पास नहीं जवाब RPF पुलिस ,GRP पुलिस या स्थानीय ट्रैफिक या मानटाउन थाना पुलिस ऐसी स्थिति में यात्रियों को असुविधाओं का करना पड़ रहा है सामना बिना इजाजत प्राइवेट बस सिटी बस टैक्सी गाड़ियां होती है खड़ी लेकिन उनके खिलाफ कार्रवाई करने वाला नहीं है कोई भी विभागीय अधिकारी समय रहते अगर हो ऐसे मामले पर कार्रवाई तो यात्रियों को होने वाली असुविधा से पाया जा सकता है निजात।3
- कोटा 19 फरवरी 2026/ जिला कलेक्टर कार्यालय के सामने जेके सिंथेटिक फैक्ट्री के मजदूरो के बकाया वेतन की मांग को लेकर 18 फरवरी 2025 से चल रहा citu के बैनर तले मजदूरों का अनिश्चितकालीन धरना आज 367 वे दिन भी जारी रहा धरना स्थल से कमरेड अली मोहम्मद ने जानकारी देते हुए बताया की धरनेमें उपस्थित महिलाओं और मज़दूरों में सरकार द्वारा किए जा रहे बकाया वेतन भुगतान में देरी को लेकर प्रशासन और शासन के खिलाफ आक्रोश बढ़ता जा रहा है लगातार धरने के समर्थन में आमजन का जुड़ाव होता जा रहा है कोटा के विकास और युवाओं बेरोजगार मजदूर को रोजगार दिलाने को लेकर एवं 28 साल पहले जेके फैक्ट्री में काम करने वाले 4200 मज़दूरों का बकाया वेतन सरकार से भुगतान करवाने को लेकर अनिश्चितकालीन यह धरना चल रहा है जिसका नेतृत्व हमारे क्रांतिकारी मजदूर नेता CPIM के जिला सचिव कामरेड हबीब खान सीटू जिला महामंत्री कामरेड उमाशंकर जेके टायर कोड यूनियन महामंत्री कामरेड नरेंद्र सिंह के नेतृत्व में सरकार की मजदूर विरोधी नीतियों लड़ते हुए सफलतापूर्वक 1 साल से मजदूरों को न्याय दिलाने को लेकर चल रहे आन्दोलंन परकोटा की आम जनता और मजदूरो में सीटू के लाल झंडे के प्रति अपना विश्वास बढ़ रहा है मजदूरों का कहना है लाल झंडा से हम न्याय की उम्मीद और आस लगाए हुए हैं आज हमारा संघर्ष लाल झंडा के नेतृत्व में विरोधी ताकतो और दलालों को प्रास्थ करते हुए आगे बढ़ रहा है यह धरने में उपस्थित मजदूरो , महिलाओ और सीटू के क्रांतिकारी नेताओं के एकजुटता से संभव हुआ है धरने को संबोधित करते हुए जेके मजदूर नेता सीपीआईएम के जिला सचिव कामरेड हबीब खान ने अपील करते हुए कहा की 24 फरवरी को ज्यादा से ज्यादा मजदुर साथी जेके सिंथेटिक के गेट पर 1971 के गोली कांड में शहीद हुए शहीदों के स्मारक पर पहुंचे और शहीदों के 55 वे शहादत दिवस के अवसर पर शहीद साथियों की कुर्बानियों को याद करके संघर्ष को मजबूत करने की शपथ के साथ सरकार को झुकाने के लिए लाभबध होने का काम करें निश्चय ही इस तानाशाही सरकार के खिलाफ हमारे संघर्ष के जीत हो रही है हमारे धरने और एकजुटता के आगे सरकार को झुकना पड़ा है अराफ़ात को मजदूर का बकाया वेतन नहीं चुकाने के कारण फैक्ट्री प्लांट से बेदखल करके फैक्ट्री की जमीन को सरकार ने मजदूरों का बकाया वेतन भुगतान करने के लिए अपने कब्जे में ले लिया है जल्द ही मशीनों को बरामद करने को लेकर जिला प्रशासन द्वारा अराफात ग्रुप के मालिक और इस मशीनों को खुर्द करने में अराफात के साथ मिले जनप्रतिनिधियों दलालो को गिरफ्तार कर जेल में डालने का काम शासन प्रशासन करेगा इसको लेकर हम बार-बार शासन प्रशासन और यहां के जिला कलेक्टर से मिल रहे हैं आने वाले 23 फरवरी को हम जयपुर सरकार के पास मजदूरों के बकाया वेतन भुगतान को लेकर कार्रवाई हेतु वार्ता करने की कोशिश मै है हमारी यह मजदूर की ताकत के साथ संभव हो रहा है निश्चय ही लाल झंडे के क्रांतिकारी सत्य के संघर्ष की जीत होगी हम तमाम मजदूर का सरकार से भुगतान होने तक और बंद उद्योग को वापस सरकार से चालू करवाने के बाद जिला कलेक्ट्रेट गेट से हटेंगे अन्यथा निरंतर हमारा धरना लाल झंडे के नेतृत्व में संघर्ष जारी रहेगा । धरने का संचालन कामरेड अशोक सिंह ने किया इस दौरान कामरेड अली मोहम्मद कामरेड महावीर प्रसाद कामरेड केदार जोशी कामरेड कालीचरण सोनी कामरेड गुलाब शंकर कामरेड गिरजा शंकर पांडे हनुमान सिंह मोहम्मद मंसूरी अब्दुल सलाम घनश्याम गणेश प्रसाद तुलसीराम रामफूल बेरवा, शिशुपाल सिंह लक्ष्मीकांत तिवारी सीताराम महिला मजदूर नेता रेशमा देवी रईसा बानो निर्मला बाई जायदा बानो बानोबी , राजू वर्मा राजकुमारी कबूतरी बाई मंजू बाई संतोष कंचन बाई चंद्रकला कलावती बाई, मोतिया बाई सहित जेके मजदूर और सीटू कार्यकर्ताओ के साथ सैकड़ो मजदुर महिलाऐ और आमजन धरने में शामिल रहे सभी ने जिला कलेक्टर कार्यालय के गेट पर बकाया वेतन भुगतान की मांग को लेकर मानव श्रृंखला बना कर जिला कलेक्टर से तमाम 4200 मजदूरों का बकाया वेतन 500 करोड़ रुपए से अधिक का जल्द से जल्द भुगतान करवाने की मांग की मजदूर नेताओं ने कहा की सरकार ने जमीन अपने कब्जे में लेली है मजदूरों का भुगतान करने को लेकर अब सरकार मजदूरों का बकाया वेतन सुप्रीम कोर्ट के आदेश अनुसार 18% ब्याज सहित भुगतान करें ।2
- ग्रामीणों ने लगाया विद्यालय के गेट पर ताला आश्वासन के बाद खोला बाटोदा कस्बे के समीप ग्राम पंचायत जीवद की मीना मंदिर ढाणी के राजकीय उच्च प्राथमिक विद्यालय के किंवाड़ों व अन्य कमरों के दरवाजे की कुन्दी पर अज्ञात लोगों द्वारा बिजली के तार लपेट दिए गए संस्था प्रधान वेद प्रकाश शर्मा ने बताया कि सुबह 9:50 पर विद्यालय पहुंचा तो पता चला कि विद्यालय के कार्यालय व अन्य कमरों के दरवाजे की कुन्दी पर अज्ञात लोगों द्वारा बिजली के नंगे तार लपेट दिए गए तथा बोरवेल के तारों के साथ भी छेड़खानी की जिसकी जानकारी शिक्षकों ने ग्रामीणों और पुलिस प्रशासन को दी ग्रामीणों द्वारा विद्यालय के मुख्य दरवाजे पर ताला लगाकर उचित कार्रवाई की मांग की मौके पर पहुंचे बाटोदा थानाधिकारी जगदीश चंद्र ने मोका रिपोर्ट तैयार कर उचित कार्रवाई काआश्वासन दिया1
- #गंगापुरसिटी नगर परिषद में व्यापारियों व एडीएम की सकारात्मक वार्ता, अतिक्रमण पर बनी सहमति गंगापुर सिटी। नगर परिषद गंगापुर सिटी में व्यापारियों एवं अतिरिक्त जिला कलेक्टर के बीच हुई बैठक में सकारात्मक पहल सामने आई। नया बाजार के दुकानदारों ने स्पष्ट किया कि वे सड़क पर किसी भी प्रकार का अतिक्रमण नहीं करेंगे तथा इस संबंध में लिखित ज्ञापन भी सौंपा। बैठक में सहमति बनी कि अतिक्रमण का चिन्हीकरण व्यापारियों की सहमति से किया जाएगा। पूर्व निर्णय के अनुसार नालियों के ऊपर फेरा कवर/दासा के अलावा नालियों से बाहर बेंच, स्टॉल या अन्य सामान रखना अतिक्रमण माना जाएगा और उसे चिन्हित किया जाएगा। व्यापारियों ने कचहरी रोड पर हुई तोड़फोड़ की कार्रवाई का मुद्दा उठाते हुए कहा कि नालों के ऊपर सुरक्षा जाल नहीं लगाए जाने से व्यापार प्रभावित हो रहा है। खुली नालियों के कारण ग्राहकों के खड़े होने में परेशानी तथा दुर्घटना का खतरा बना हुआ है। दुकानदारों ने प्रशासन से स्पष्ट योजना बताने की मांग की। इस पर अतिरिक्त जिला कलेक्टर ने कहा कि फिलहाल बजट का अभाव है, लेकिन 31 मार्च तक कचहरी रोड के नालों पर सुरक्षा जाल लगाने का कार्य किया जाएगा। इसके बाद बजट उपलब्ध होते ही अन्य बाजारों में भी 5–7 दिवस के भीतर जाल लगाने की कार्रवाई की जाएगी। बैठक में शहर के विकास से जुड़े कई महत्वपूर्ण विषयों पर चर्चा हुई। एडीएम ने आश्वस्त किया कि किसी भी व्यापारी को बेवजह परेशान नहीं किया जाएगा और प्रशासन का उद्देश्य शहर को स्वच्छ, सुरक्षित एवं व्यवस्थित बनाना है।1
- गंगापुर सिटी के बाटोदा कस्बे के समीप ग्राम पंचायत जीवद की मीना मंदिर ढाणी के राजकीय उच्च प्राथमिक विद्यालय के किंवाड़ों व अन्य कमरों के दरवाजे की कुन्दी पर अज्ञात लोगों द्वारा बिजली के तार लपेट दिए गए संस्था प्रधान वेद प्रकाश शर्मा ने बताया कि सुबह 9:50 पर विद्यालय पहुंचा तो पता चला कि विद्यालय के कार्यालय व अन्य कमरों के दरवाजे की कुन्दी पर अज्ञात लोगों द्वारा बिजली के नंगे तार लपेट दिए गए तथा बोरवेल के तारों के साथ भी छेड़खानी की जिसकी जानकारी शिक्षकों ने ग्रामीणों और पुलिस प्रशासन को दी ग्रामीणों द्वारा विद्यालय के मुख्य दरवाजे पर ताला लगाकर उचित कार्रवाई की मांग की मौके पर पहुंचे बाटोदा थानाधिकारी जगदीश चंद्र ने मोका रिपोर्ट तैयार कर उचित कार्रवाई काआश्वासन दिया1
- Post by राजू काँकोरिया खण्डार1