logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

गंगा एक्सप्रेसवे हादसे ने खोली स्वास्थ्य व्यवस्था की पोल! पाली पीएचसी में डॉक्टर न मिलने का आरोप, तड़पते रहे घायल गंगा एक्सप्रेसवे हादसे ने खोली स्वास्थ्य व्यवस्था की पोल! पाली पीएचसी में डॉक्टर न मिलने का आरोप, तड़पते रहे घायल पाली, हरदोई। गंगा एक्सप्रेसवे पर शनिवार सुबह हुए भीषण सड़क हादसे में चालक और ढाई वर्षीय मासूम की मौत ने जहां पूरे क्षेत्र को झकझोर दिया, वहीं इस घटना ने पाली प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र (पीएचसी) की व्यवस्थाओं पर भी गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं। प्रत्यक्षदर्शियों और स्थानीय लोगों का आरोप है कि हादसे के बाद जब घायलों को पाली पीएचसी लाया गया, तब अस्पताल में काफी देर तक कोई चिकित्सक मौजूद नहीं था। उनका कहना है कि लगभग एक घंटे तक घायल उपचार की प्रतीक्षा करते रहे। इस दौरान एक चालक और एक सफाईकर्मी घायलों की प्राथमिक सहायता करते दिखाई दिए। घटना का वीडियो भी सामने आने का दावा किया जा रहा है, जिसमें अस्पताल की स्थिति को लेकर सवाल उठ रहे हैं। स्थानीय लोगों का कहना है कि यदि किसी सरकारी अस्पताल में आपातकालीन स्थिति में भी समय पर डॉक्टर उपलब्ध न हों, तो यह अत्यंत गंभीर विषय है। लोगों ने मांग की है कि अस्पताल की ड्यूटी रजिस्टर, सीसीटीवी फुटेज और संबंधित चिकित्सकों की उपस्थिति की जांच कराई जाए तथा यदि लापरवाही पाई जाए तो जिम्मेदार अधिकारियों और कर्मचारियों के विरुद्ध सख्त कार्रवाई की जाए। उधर, हादसे में अर्टिगा कार आगे चल रहे ट्रक में पीछे से जा भिड़ी थी। दुर्घटना में चालक पवन शुक्ला और ढाई वर्षीय हार्दिक की मौत हो गई, जबकि आलोक मिश्रा, पूजा मिश्रा और जटाशंकर शुक्ला गंभीर रूप से घायल हैं और उनका उपचार मेडिकल कॉलेज हरदोई में चल रहा है। हालांकि, यह स्पष्ट नहीं है कि डॉक्टर की कथित अनुपस्थिति का घायलों की मृत्यु या उनकी हालत पर क्या प्रभाव पड़ा। इस संबंध में स्वास्थ्य विभाग की ओर से अभी तक कोई आधिकारिक बयान जारी नहीं किया गया है। अब सबसे बड़ा सवाल यही है कि यदि आपातकालीन स्थिति में सरकारी अस्पतालों में डॉक्टर समय पर उपलब्ध नहीं होंगे, तो दुर्घटना के शिकार लोगों की जान कैसे बचाई जाएगी? रिपोर्टर : कृष्ण मोहन बाजपेई

9 hrs ago
user_Babu Bajpai
Babu Bajpai
Newspaper publisher शाहबाद, हरदोई, उत्तर प्रदेश•

More news from उत्तर प्रदेश and nearby areas
  • संडीला हत्याकांड का खुलासा, 2 आरोपी गिरफ्तार, 3 बाल अपचारी पुलिस अभिरक्षा में संडीला हत्याकांड का खुलासा, 2 आरोपी गिरफ्तार, 3 बाल अपचारी पुलिस अभिरक्षा में हरदोई। थाना संडीला पुलिस ने स्वाट, सर्विलांस एवं एसओजी टीम के संयुक्त प्रयास से मु.अ.सं. 300/26, धारा 103(1) बीएनएस से संबंधित मामले का सफल खुलासा करते हुए दो अभियुक्तों को गिरफ्तार किया है, जबकि तीन बाल अपचारियों को पुलिस अभिरक्षा में लिया गया है। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से घटना में प्रयुक्त दो बाँस के डंडे, अवैध शस्त्र तथा मृतक के दो मोबाइल फोन बरामद किए हैं। मामले के संबंध में अपर पुलिस अधीक्षक पूर्वी श्री सुबोध गौतम ने प्रेसवार्ता कर घटना के खुलासे एवं गिरफ्तारी की जानकारी दी। पुलिस द्वारा मामले में अग्रिम विधिक कार्रवाई की जा रही है।
    1
    संडीला हत्याकांड का खुलासा, 2 आरोपी गिरफ्तार, 3 बाल अपचारी पुलिस अभिरक्षा में
संडीला हत्याकांड का खुलासा, 2 आरोपी गिरफ्तार, 3 बाल अपचारी पुलिस अभिरक्षा में
हरदोई। थाना संडीला पुलिस ने स्वाट, सर्विलांस एवं एसओजी टीम के संयुक्त प्रयास से मु.अ.सं. 300/26, धारा 103(1) बीएनएस से संबंधित मामले का सफल खुलासा करते हुए दो अभियुक्तों को गिरफ्तार किया है, जबकि तीन बाल अपचारियों को पुलिस अभिरक्षा में लिया गया है।
पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से घटना में प्रयुक्त दो बाँस के डंडे, अवैध शस्त्र तथा मृतक के दो मोबाइल फोन बरामद किए हैं। मामले के संबंध में अपर पुलिस अधीक्षक पूर्वी श्री सुबोध गौतम ने प्रेसवार्ता कर घटना के खुलासे एवं गिरफ्तारी की जानकारी दी।
पुलिस द्वारा मामले में अग्रिम विधिक कार्रवाई की जा रही है।
    user_Babu Bajpai
    Babu Bajpai
    Newspaper publisher शाहबाद, हरदोई, उत्तर प्रदेश•
    2 hrs ago
  • *थाना संडीला पुलिस व स्वाट/सर्विलांस/एसओजी टीम द्वारा मु0अ0सं0 300/26 धारा 103(1) बीएनएस से संबंधित 02 अभियुक्तों को गिरफ्तार व 03 बालअपचारियों को पुलिस अभिरक्षा में लिया गया, कब्जे से घटना में प्रयुक्त 02 अदद बाँस के डण्डें, अवैध शस्त्र व मृतक के 02 मोबाइल फोन सहित गिरफ्तार करने के संबंध में अपर पुलिस अधीक्षक पूर्वी श्री सुबोध गौतम की बाइट ।* *थाना संडीला पुलिस व स्वाट/सर्विलांस/एसओजी टीम द्वारा मु0अ0सं0 300/26 धारा 103(1) बीएनएस से संबंधित 02 अभियुक्तों को गिरफ्तार व 03 बालअपचारियों को पुलिस अभिरक्षा में लिया गया, कब्जे से घटना में प्रयुक्त 02 अदद बाँस के डण्डें, अवैध शस्त्र व मृतक के 02 मोबाइल फोन सहित गिरफ्तार करने के संबंध में अपर पुलिस अधीक्षक पूर्वी श्री सुबोध गौतम की बाइट ।*
    1
    *थाना संडीला पुलिस व स्वाट/सर्विलांस/एसओजी टीम द्वारा मु0अ0सं0 300/26 धारा 103(1) बीएनएस से संबंधित 02 अभियुक्तों को गिरफ्तार व 03 बालअपचारियों को पुलिस अभिरक्षा में लिया गया, कब्जे से घटना में प्रयुक्त 02 अदद बाँस के डण्डें, अवैध शस्त्र व मृतक के 02 मोबाइल फोन सहित गिरफ्तार करने के संबंध में अपर पुलिस अधीक्षक पूर्वी श्री सुबोध गौतम की बाइट ।*

    user_रवि प्रकाश शुक्ला
    रवि प्रकाश शुक्ला
    Shahabad, Hardoi•
    4 hrs ago
  • गौतम मौर्य हत्याकांड: आरोपियों पर कठोर कार्रवाई की मांग को लेकर राष्ट्रीय बजरंग दल ने सौंपा ज्ञापन थाना कांट क्षेत्र में हुई हिंदू युवक गौतम मौर्य की चाकू मारकर की गई हत्या को लेकर क्षेत्र में भारी रोष व्याप्त है। इसी क्रम में राष्ट्रीय बजरंग दल के पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने एकजुट होकर मुख्यमंत्री उत्तर प्रदेश को संबोधित एक ज्ञापन उप जिलाधिकारी जलालाबाद मधुसूदन गुप्ता को सौंपा। ​सौंपे गए ज्ञापन में वक्ताओं ने घटना की कड़े शब्दों में निंदा करते हुए इस सनसनीखेज वारदात की निष्पक्ष, उच्चस्तरीय और त्वरित जांच की पुरजोर मांग की है। संगठन का कहना है कि इस जघन्य अपराध में शामिल सभी दोषियों की जल्द से जल्द पहचान कर उनके विरुद्ध कठोरतम वैधानिक कार्रवाई की जाए, ताकि पीड़ित परिवार को समय पर न्याय मिल सके और क्षेत्र में कानून का भय बना रहे। कार्यकर्ताओं ने चेतावनी दी कि यदि दोषियों पर सख्त कार्रवाई नहीं की गई, तो संगठन बड़ा आंदोलन करने के लिए बाध्य होगा। ​इस दौरान न्याय की मांग को लेकर प्रशासनिक अधिकारियों को ज्ञापन सौंपते समय प्रदेश मंत्री एडवोकेट अर्पित भामाशाह, एडवोकेट प्रशांत राजपूत, एडवोकेट अंकित यादव और अनु सिंह एडवोकेट सहित राष्ट्रीय बजरंग दल के तमाम गणमान्य कार्यकर्ता और पदाधिकारी उपस्थित
    1
    गौतम मौर्य हत्याकांड: आरोपियों पर कठोर कार्रवाई की मांग को लेकर राष्ट्रीय बजरंग दल ने सौंपा ज्ञापन

थाना कांट क्षेत्र में हुई हिंदू युवक गौतम मौर्य की चाकू मारकर की गई हत्या को लेकर क्षेत्र में भारी रोष व्याप्त है। इसी क्रम में राष्ट्रीय बजरंग दल के पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने एकजुट होकर मुख्यमंत्री उत्तर प्रदेश को संबोधित एक ज्ञापन उप जिलाधिकारी जलालाबाद मधुसूदन गुप्ता को सौंपा। ​सौंपे गए ज्ञापन में वक्ताओं ने घटना की कड़े शब्दों में निंदा करते हुए इस सनसनीखेज वारदात की निष्पक्ष, उच्चस्तरीय और त्वरित जांच की पुरजोर मांग की है। संगठन का कहना है कि इस जघन्य अपराध में शामिल सभी दोषियों की जल्द से जल्द पहचान कर उनके विरुद्ध कठोरतम वैधानिक कार्रवाई की जाए, ताकि पीड़ित परिवार को समय पर न्याय मिल सके और क्षेत्र में कानून का भय बना रहे। कार्यकर्ताओं ने चेतावनी दी कि यदि दोषियों पर सख्त कार्रवाई नहीं की गई, तो संगठन बड़ा आंदोलन करने के लिए बाध्य होगा। ​इस दौरान न्याय की मांग को लेकर प्रशासनिक अधिकारियों को ज्ञापन सौंपते समय प्रदेश मंत्री एडवोकेट अर्पित भामाशाह, एडवोकेट प्रशांत राजपूत, एडवोकेट अंकित यादव और अनु सिंह एडवोकेट सहित राष्ट्रीय बजरंग दल के तमाम गणमान्य कार्यकर्ता और पदाधिकारी उपस्थित
    user_A K DIXIT
    A K DIXIT
    8 सालों से पत्रकारिता क्षेत्र में कार्य शाहजहाँपुर, शाहजहाँपुर, उत्तर प्रदेश•
    1 hr ago
  • शाहजहांपुर: भारत फैब्रिकेशन वर्कशॉप में कई ताले तोड़कर लाखों की चोरी, व्यापारियों में आक्रोश शाहजहांपुर के रोजा थाना क्षेत्र के जम्मूका स्थित भारत फैब्रिकेशन एंड वेल्डिंग रिपेयरिंग वर्कशॉप में अज्ञात चोरों ने कई ताले तोड़कर लाखों रुपये के सामान पर हाथ साफ कर दिया। घटना की जानकारी सुबह होने पर दुकानदार को मिली। पीड़ित ने पुलिस व्यवस्था पर सवाल उठाते हुए रात्रि गश्त बढ़ाने, चोरी गए सामान की बरामदगी और आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग की है। देखें घटनास्थल से पूरी ग्राउंड रिपोर्ट। शाहजहांपुर: भारत फैब्रिकेशन वर्कशॉप में कई ताले तोड़कर लाखों की चोरी, व्यापारियों में आक्रोश शाहजहांपुर के रोजा थाना क्षेत्र के जम्मूका स्थित भारत फैब्रिकेशन एंड वेल्डिंग रिपेयरिंग वर्कशॉप में अज्ञात चोरों ने कई ताले तोड़कर लाखों रुपये के सामान पर हाथ साफ कर दिया। घटना की जानकारी सुबह होने पर दुकानदार को मिली। पीड़ित ने पुलिस व्यवस्था पर सवाल उठाते हुए रात्रि गश्त बढ़ाने, चोरी गए सामान की बरामदगी और आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग की है। देखें घटनास्थल से पूरी ग्राउंड रिपोर्ट।
    1
    शाहजहांपुर: भारत फैब्रिकेशन वर्कशॉप में कई ताले तोड़कर लाखों की चोरी, व्यापारियों में आक्रोश

शाहजहांपुर के रोजा थाना क्षेत्र के जम्मूका स्थित भारत फैब्रिकेशन एंड वेल्डिंग रिपेयरिंग वर्कशॉप में अज्ञात चोरों ने कई ताले तोड़कर लाखों रुपये के सामान पर हाथ साफ कर दिया। घटना की जानकारी सुबह होने पर दुकानदार को मिली। पीड़ित ने पुलिस व्यवस्था पर सवाल उठाते हुए रात्रि गश्त बढ़ाने, चोरी गए सामान की बरामदगी और आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग की है। देखें घटनास्थल से पूरी ग्राउंड रिपोर्ट।

    user_पंकज यादव
    पंकज यादव
    पत्रकार शाहजहाँपुर, शाहजहाँपुर, उत्तर प्रदेश•
    2 hrs ago
  • घंटों बाद खुला स्टेट हाईवे का जाम, SP सौरभ दीक्षित ने संभाला मोर्चा; मीडिया और जनता के सहयोग को किया सलाम
    1
    घंटों बाद खुला स्टेट हाईवे का जाम, SP सौरभ दीक्षित ने संभाला मोर्चा; मीडिया और जनता के सहयोग को किया सलाम
    user_विवेक मिश्र
    विवेक मिश्र
    Voice of people शाहजहाँपुर, शाहजहाँपुर, उत्तर प्रदेश•
    2 hrs ago
  • शाहजहांपुर में गौतम हत्याकांड को लेकर 7 घंटे से महाजाम, परिजनों की मांग- आरोपी का हो एनकाउंटर और बुलडोजर कार्रवाई
    1
    शाहजहांपुर में गौतम हत्याकांड को लेकर 7 घंटे से महाजाम, परिजनों की मांग- आरोपी का हो एनकाउंटर और बुलडोजर कार्रवाई
    user_संपादक गौरी शंकर त्रिवेदी
    संपादक गौरी शंकर त्रिवेदी
    Press advisory जलालाबाद, शाहजहाँपुर, उत्तर प्रदेश•
    30 min ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.