logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

घासीराम बाबा कदमखुंडी पर विकास कार्यों का लोकार्पण, कन्हैया दंगल में उमड़ी भीड़ टोडाभीम। ग्राम पंचायत मंडेरू स्थित प्रसिद्ध घासीराम बाबा कदमखुंडी धाम पर विकास कार्यों के तहत विधायक घनश्याम महर द्वारा स्टेज निर्माण कार्य तथा कदमखुंडी उप स्वास्थ्य केंद्र का लोकार्पण किया गया। इस अवसर पर आयोजित कन्हैया दंगल कार्यक्रम में बड़ी संख्या में ग्रामीण एवं श्रद्धालु शामिल हुए। कार्यक्रम के दौरान जनप्रतिनिधियों ने क्षेत्र में विकास कार्यों को आगे बढ़ाने की बात कही। आयोजन में करौली-धौलपुर सांसद भजनलाल जाटव, ग्राम पंचायत मंडेरू के सरपंच रोबिन सिंह मीणा, कांग्रेस ब्लॉक सचिव मनीष मंडेरू, सामाजिक कार्यकर्ता पप्पू राम मीणा, पूर्व जिला परिषद सदस्य शिवचरण मीणा, मुकेश प्रधान, ब्लॉक महासचिव जलसिंह मातासूला, फतेह टुडावली, गौरव मंडेरू सहित पंच-पटेल एवं बड़ी संख्या में ग्रामीण मौजूद रहे। इस दौरान कन्हैया दंगल में कलाकारों ने अपनी प्रस्तुतियों से दर्शकों का मनोरंजन किया। ग्रामीणों ने क्षेत्र में विकास कार्य होने पर जनप्रतिनिधियों का आभार जताया।

12 hrs ago
user_Kailash sattavan
Kailash sattavan
Repoter टोडाभीम, करौली, राजस्थान•
12 hrs ago

घासीराम बाबा कदमखुंडी पर विकास कार्यों का लोकार्पण, कन्हैया दंगल में उमड़ी भीड़ टोडाभीम। ग्राम पंचायत मंडेरू स्थित प्रसिद्ध घासीराम बाबा कदमखुंडी धाम पर विकास कार्यों के तहत विधायक घनश्याम महर द्वारा स्टेज निर्माण कार्य तथा कदमखुंडी उप स्वास्थ्य केंद्र का लोकार्पण किया गया। इस अवसर पर आयोजित कन्हैया दंगल कार्यक्रम में बड़ी संख्या में ग्रामीण एवं श्रद्धालु शामिल हुए। कार्यक्रम के दौरान जनप्रतिनिधियों ने क्षेत्र में विकास कार्यों को आगे बढ़ाने की बात कही। आयोजन में करौली-धौलपुर सांसद भजनलाल जाटव, ग्राम पंचायत मंडेरू के सरपंच रोबिन सिंह मीणा, कांग्रेस ब्लॉक सचिव मनीष मंडेरू, सामाजिक कार्यकर्ता पप्पू राम मीणा, पूर्व जिला परिषद सदस्य शिवचरण मीणा, मुकेश प्रधान, ब्लॉक महासचिव जलसिंह मातासूला, फतेह टुडावली, गौरव मंडेरू सहित पंच-पटेल एवं बड़ी संख्या में ग्रामीण मौजूद रहे। इस दौरान कन्हैया दंगल में कलाकारों ने अपनी प्रस्तुतियों से दर्शकों का मनोरंजन किया। ग्रामीणों ने क्षेत्र में विकास कार्य होने पर जनप्रतिनिधियों का आभार जताया।

More news from राजस्थान and nearby areas
  • हिंडौन से बरगमा धाम के लिए 11वीं पदयात्रा 24 सितम्बर को... ​हिंडौन सिटी। नाहरसिंह बाबा एवं पठान बाबा धाम बरगमा के लिए भक्तमंडल हिंडौन के तत्वावधान में 24 सितम्बर को 11वीं पदयात्रा का आयोजन किया जाएगा। ​भक्तमंडल के पदाधिकारी राजेश गुप्ता एवं मगन सिंह राजपूत ने जानकारी देते हुए बताया कि पदयात्रा का प्रस्थान गुरुवार प्रातः 7 बजे कंबल वालों की बगीची से होगा। यात्रा में बाबा का विशेष रथ सजाया जाएगा, जिसमें डीजे की मधुर धुनों के साथ सैकड़ों पदयात्री शामिल होंगे। ​मण्डल सदस्यों के अनुसार यह पदयात्रा कंबल वालों की बगीची से शुरू होकर बरगमा मोड, सिकरौदा और खेडीशीश होते हुए दोपहर में बरगमा धाम स्थित बाबा के मंदिर पहुंचेगी। मंदिर में महाआरती के उपरांत भक्तमंडल की ओर से सभी पदयात्रियों व श्रद्धालुओं के लिए विशाल भंडारा का आयोजन किया जाएगा।
    1
    हिंडौन से बरगमा धाम के लिए 11वीं पदयात्रा 24 सितम्बर को...
​हिंडौन सिटी। नाहरसिंह बाबा एवं पठान बाबा धाम बरगमा के लिए भक्तमंडल हिंडौन के तत्वावधान में 24 सितम्बर  को 11वीं पदयात्रा का आयोजन किया जाएगा। ​भक्तमंडल के पदाधिकारी राजेश गुप्ता एवं मगन सिंह राजपूत ने जानकारी देते हुए बताया कि पदयात्रा का प्रस्थान गुरुवार प्रातः 7 बजे कंबल वालों की बगीची से होगा। यात्रा में बाबा का विशेष रथ सजाया जाएगा, जिसमें डीजे की मधुर धुनों के साथ सैकड़ों पदयात्री शामिल होंगे। ​मण्डल सदस्यों के अनुसार यह पदयात्रा कंबल वालों की बगीची से शुरू होकर बरगमा मोड, सिकरौदा और खेडीशीश होते हुए दोपहर में बरगमा धाम स्थित बाबा के मंदिर पहुंचेगी। मंदिर में महाआरती के उपरांत भक्तमंडल की ओर से सभी पदयात्रियों व श्रद्धालुओं के लिए विशाल भंडारा का आयोजन किया जाएगा।
    user_Krishan murari rajora
    Krishan murari rajora
    हिंडौन, करौली, राजस्थान•
    6 hrs ago
  • कांचरौली एम एल ए होटल का हुआ भव्य शुभारंभ गांव की बुजुर्ग राजपाल बाबा ने किया फीता काट कर उद्घाटन होटल के संचालक अजय सिंह बेनीवाल ने बताया कि हिंडौन करौली रोड पेट्रोल पंप के पास यात्रियों की सुविधाजनक रहने खाने की व्यवस्था की है उद्घाटन समारोह में ग्राम के गणमान्य नागरिक मौजूद रहे।
    2
    कांचरौली एम एल ए होटल का हुआ भव्य शुभारंभ 

गांव की बुजुर्ग राजपाल बाबा ने किया फीता काट कर उद्घाटन 
होटल के संचालक अजय सिंह बेनीवाल ने बताया कि हिंडौन करौली रोड पेट्रोल पंप के पास यात्रियों की सुविधाजनक रहने खाने की व्यवस्था की है 
उद्घाटन समारोह में ग्राम के गणमान्य नागरिक मौजूद रहे।
    user_मनोज तिवाड़ी
    मनोज तिवाड़ी
    न्यायालय पत्रकार Hindaun, Karauli•
    10 hrs ago
  • जिला परिषद सदस्य, प्रधान एवं पंचायत समिति सदस्यों के लिए वर्गवार एवं महिला आरक्षण की लॉटरी निकाली दौसा, 23 सितंबर। आगामी पंचायती राज संस्थाओं के आम चुनावों के लिए जिले में जिला परिषद सदस्य, पंचायत समिति सदस्य एवं प्रधान पद के लिए वर्गवार आरक्षण तथा महिला आरक्षण की लॉटरी प्रक्रिया बुधवार को आयोजित की गई। जिला कलक्टर डॉ. सौम्या झा की अध्यक्षता में ग्रामीण विकास एवं पंचायती राज विभाग के निर्देशानुसार जिला कलक्ट्रेट के सभागार कक्ष में आरक्षण एवं लॉटरी प्रक्रिया सम्पन्न हुई। लॉटरी प्रक्रिया के दौरान निर्धारित नियमों के अनुसार प्रधान, जिला परिषद सदस्य एवं पंचायत समिति सदस्य पदों के लिए वर्गवार आरक्षण तथा महिला आरक्षण का निर्धारण किया गया। इस अवसर पर अतिरिक्त जिला कलक्टर अरविंद शर्मा, नगर सुधार न्यास सचिव गंगाधर मीणा, पंचायत समितियों के रिटर्निंग अधिकारी तथा विभिन्न राजनैतिक दलों के प्रतिनिधि उपस्थित रहे।
    1
    जिला परिषद सदस्य, प्रधान एवं पंचायत समिति सदस्यों के लिए वर्गवार एवं महिला आरक्षण की लॉटरी निकाली
दौसा, 23 सितंबर। आगामी पंचायती राज संस्थाओं के आम चुनावों के लिए जिले में जिला परिषद सदस्य, पंचायत समिति सदस्य एवं प्रधान पद के लिए वर्गवार आरक्षण तथा महिला आरक्षण की लॉटरी प्रक्रिया बुधवार को आयोजित की गई।
जिला कलक्टर डॉ. सौम्या झा की अध्यक्षता में ग्रामीण विकास एवं पंचायती राज विभाग के निर्देशानुसार जिला कलक्ट्रेट के सभागार कक्ष में आरक्षण एवं लॉटरी प्रक्रिया सम्पन्न हुई। लॉटरी प्रक्रिया के दौरान निर्धारित नियमों के अनुसार प्रधान, जिला परिषद सदस्य एवं पंचायत समिति सदस्य पदों के लिए वर्गवार आरक्षण तथा महिला आरक्षण का निर्धारण किया गया।
इस अवसर पर अतिरिक्त जिला कलक्टर अरविंद शर्मा, नगर सुधार न्यास सचिव गंगाधर मीणा, पंचायत समितियों के रिटर्निंग अधिकारी तथा विभिन्न राजनैतिक दलों के प्रतिनिधि उपस्थित रहे।
    user_Ganesh Yogi
    Ganesh Yogi
    Local News Reporter दौसा, दौसा, राजस्थान•
    11 hrs ago
  • दो के नामांकन निरस्त, एक ने वापस लिया राजगढ़ में भाजपा प्रत्याशी डॉ. सर्वेश सैनी बने पालिका उपाध्यक्ष राजगढ़ नगरपालिका की विजयी अध्यक्ष रेखा देवी व उपाध्यक्ष डॉ. सर्वेश सैनी का ढोल-नगाड़ों के साथ जुलूस निकालते समर्थक। राजगढ़ नगरपालिका उपाध्यक्ष पद पर भाजपा के डॉ. सर्वेश सैनी ने अपने प्रतिद्वंदी निर्दलीय अनिलकुमार गुप्ता को 4 मतों से पराजित किया। डॉ. सर्वेश को 22 व अनिलकुमार गुप्ता को 18 मत मिले। रिटर्निंग अधिकारी सीमा मीना ने बताया कि उपाध्यक्ष पद के लिए डॉ. सर्वेशकुमार सैनी, अनिलकुमार गुप्ता, मंजूदेवी सैनी, राजेशकुमार शर्मा व कैलाशचन्द गुप्ता ने नामांकन पत्र दाखिल किए। राजेशकुमार एवं कैलाशचन्द का नामांकन पत्र निरस्त कर दिया तथा मंजूदेवी सैनी ने नामांकन वापस ले लिया। इस पर डॉ. सर्वेश सैनी व अनिलकुमार गुप्ता चुनाव मैदान में थे। दोपहर 2 बजकर 36 मिनट पर अलग-अलग दलों से करीब 12 पार्षद मतदान करने पहुंचे। भाजपा नेता बन्नाराम मीना एवं भाजपा मण्डल अध्यक्ष प्रकाश दीक्षित के पालि आम चुनाव 2025 नवनिर्वाचित उपाध्यक्ष डॉ. सर्वेश को प्रमाण-पत्र प्रदान करते हुए। नेतृत्व में एक बस से 24 पार्षद मतदान करने पहुंचे। मतदान के बाद डॉ. सर्वेश सैनी उपाध्यक्ष पद पर 4 मतों से काबिज हो गए। रिटर्निंग अधिकारी ने नवनिर्वाचित उपाध्यक्ष डॉ. सर्वेश सैनी को शपथ दिलाकर प्रमाण पत्र देकर विजयी घोषित किया। मतदान में 40 पार्षदों ने भाग लिया। नवनिर्वाचित अध्यक्ष रेखा देवीसैनी व उपाध्यक्ष डॉ. सथे १९१८३०26 09:26 का समर्थकों ने जुलूस निकाला।
    4
    दो के नामांकन निरस्त, एक ने वापस लिया राजगढ़ में भाजपा प्रत्याशी डॉ. सर्वेश सैनी बने पालिका उपाध्यक्ष
राजगढ़ नगरपालिका की विजयी अध्यक्ष रेखा देवी व उपाध्यक्ष डॉ. सर्वेश सैनी का ढोल-नगाड़ों के साथ जुलूस निकालते समर्थक।
राजगढ़ नगरपालिका उपाध्यक्ष पद पर भाजपा के डॉ. सर्वेश सैनी ने अपने प्रतिद्वंदी निर्दलीय अनिलकुमार गुप्ता को 4 मतों से पराजित किया। डॉ. सर्वेश को 22 व अनिलकुमार गुप्ता को 18 मत मिले। रिटर्निंग अधिकारी सीमा मीना ने बताया कि उपाध्यक्ष पद के लिए डॉ. सर्वेशकुमार सैनी, अनिलकुमार गुप्ता, मंजूदेवी सैनी, राजेशकुमार शर्मा व कैलाशचन्द गुप्ता ने नामांकन पत्र दाखिल किए। राजेशकुमार एवं कैलाशचन्द का नामांकन पत्र निरस्त कर दिया तथा मंजूदेवी सैनी ने नामांकन वापस ले लिया। इस पर डॉ. सर्वेश सैनी व अनिलकुमार गुप्ता चुनाव मैदान में थे। दोपहर 2 बजकर 36 मिनट पर अलग-अलग दलों से करीब 12 पार्षद मतदान करने पहुंचे। भाजपा नेता बन्नाराम मीना एवं भाजपा मण्डल अध्यक्ष प्रकाश दीक्षित के
पालि आम चुनाव 2025
नवनिर्वाचित उपाध्यक्ष डॉ. सर्वेश को प्रमाण-पत्र प्रदान करते हुए।
नेतृत्व में एक बस से 24 पार्षद मतदान करने पहुंचे। मतदान के बाद डॉ. सर्वेश सैनी उपाध्यक्ष पद पर 4 मतों से काबिज हो गए। रिटर्निंग अधिकारी ने नवनिर्वाचित उपाध्यक्ष डॉ. सर्वेश सैनी को शपथ दिलाकर प्रमाण पत्र देकर विजयी घोषित किया। मतदान में 40 पार्षदों ने भाग लिया। नवनिर्वाचित अध्यक्ष रेखा देवीसैनी व उपाध्यक्ष डॉ. सथे १९१८३०26 09:26 का समर्थकों ने जुलूस निकाला।
    user_Neeraj Maheshwari
    Neeraj Maheshwari
    Reporters राजगढ़, अलवर, राजस्थान•
    18 hrs ago
  • बसवा नगरपालिका चुनाव 2026 उपाध्यक्ष पद पर शकुंतला सोडिया विजय बसवा नगरपालिका चुनाव 2026 कि तस्वीर साफ हो चुकी है जिसमें कांग्रेस पार्टी ने चैयरमेन पद पर छोटे लाल इटोडा, उपाध्यक्ष पद पर शकुंतला सोडिया को विजय श्री दिलवाकर बसवा को कांग्रेस का बोर्ड बना दिया। क्षेत्र में इस विजयश्री से ख़ुशी कि लहर दौड़ गई इससे कांग्रेस कार्यकर्ताओं में न ई उर्जा का संचार हुआ है। इससे आने वाले विधानसभा चुनाव से जनता जोड़ रही है। कांग्रेस पार्टी ने माना जा रहा है कि अब विधानसभा चुनाव कि तैयारी में जुट गए हैं।
    1
    बसवा नगरपालिका चुनाव 2026 उपाध्यक्ष पद पर शकुंतला सोडिया विजय 
बसवा नगरपालिका चुनाव 2026 कि तस्वीर साफ हो चुकी है जिसमें कांग्रेस पार्टी ने चैयरमेन पद पर छोटे लाल इटोडा, उपाध्यक्ष पद पर शकुंतला सोडिया को विजय श्री दिलवाकर बसवा को कांग्रेस का बोर्ड बना दिया। क्षेत्र में इस विजयश्री से ख़ुशी कि लहर दौड़ गई इससे कांग्रेस कार्यकर्ताओं में न ई उर्जा का संचार हुआ है। इससे आने वाले विधानसभा चुनाव से जनता जोड़ रही है। कांग्रेस पार्टी ने माना जा रहा है कि अब विधानसभा चुनाव कि तैयारी में जुट गए हैं।
    user_Nasir Khan आवाम न्यूज़ बसवा
    Nasir Khan आवाम न्यूज़ बसवा
    बेजुपाड़ा, दौसा, राजस्थान•
    19 hrs ago
  • फुलवाड़ा में निःशुल्क नेत्र जांच शिविर संपन्न, 318 मरीजों की जांच 35 ऑपरेशन के लिए चयनित हिण्डौन पंचायत फुलवाड़ा के अटल सेवा केंद्र में बुधवार को KD EYE HOSPITAL के तत्वावधान में निःशुल्क नेत्र जांच एवं परामर्श शिविर आयोजित किया गया। सामाजिक कार्यकर्ता शुभम तिवारी ने बुधवार शाम 4:00 बताया कि शिविर में कुल 318 मरीजों की आंखों की जांच की गई, जबकि जांच के दौरान 35 मरीजों को ऑपरेशन के लिए चयनित किया गया।शिविर में नेत्र विशेषज्ञ चिकित्सकों एवं चिकित्सा टीम द्वारा मोतियाबिंद, पर्दा रोग, डायबिटिक रेटिनोपैथी एवं रेटिना से संबंधित समस्याओं की जांच की गई।शिविर के आयोजक एवं समाजसेवी शुभम तिवाड़ी ने बताया कि ग्रामीण क्षेत्र के जरूरतमंद लोगों को बेहतर नेत्र चिकित्सा सुविधा उपलब्ध कराने के उद्देश्य से शिविर लगाया गया। जांच में ऑपरेशन के लिए चयनित 35 मरीजों का शुक्रवार, 25 सितंबर को नेत्र रोग विशेषज्ञ डॉ. वारिश हुसैन द्वारा निःशुल्क ऑपरेशन किया जाएगा। चयनित मरीजों को ऑपरेशन के लिए आवश्यक चिकित्सा प्रक्रिया के तहत अस्पताल ले जाने की व्यवस्था भी की जाएगी।शिविर में बड़ी संख्या में ग्रामीण मौजूद रहे।
    1
    फुलवाड़ा में निःशुल्क नेत्र जांच शिविर संपन्न, 318 मरीजों की जांच 35 ऑपरेशन के लिए चयनित
हिण्डौन पंचायत फुलवाड़ा के अटल सेवा केंद्र में बुधवार को KD EYE HOSPITAL के तत्वावधान में निःशुल्क नेत्र जांच एवं परामर्श शिविर आयोजित किया गया। सामाजिक कार्यकर्ता शुभम तिवारी ने बुधवार शाम 4:00 बताया कि शिविर में कुल 318 मरीजों की आंखों की जांच की गई, जबकि जांच के दौरान 35 मरीजों को ऑपरेशन के लिए चयनित किया गया।शिविर में नेत्र विशेषज्ञ चिकित्सकों एवं चिकित्सा टीम द्वारा मोतियाबिंद, पर्दा रोग, डायबिटिक रेटिनोपैथी एवं रेटिना से संबंधित समस्याओं की जांच की गई।शिविर के आयोजक एवं समाजसेवी शुभम तिवाड़ी ने बताया कि ग्रामीण क्षेत्र के जरूरतमंद लोगों को बेहतर नेत्र चिकित्सा सुविधा उपलब्ध कराने के उद्देश्य से शिविर लगाया गया। जांच में ऑपरेशन के लिए चयनित 35 मरीजों का शुक्रवार, 25 सितंबर को नेत्र रोग विशेषज्ञ डॉ. वारिश हुसैन द्वारा निःशुल्क ऑपरेशन किया जाएगा। चयनित मरीजों को ऑपरेशन के लिए आवश्यक चिकित्सा प्रक्रिया के तहत अस्पताल ले जाने की व्यवस्था भी की जाएगी।शिविर में बड़ी संख्या में ग्रामीण मौजूद रहे।
    user_RK LIVE KARAULI
    RK LIVE KARAULI
    Court reporter करौली, करौली, राजस्थान•
    9 hrs ago
  • नवनिर्वाचित पार्षद रमेश चंद कल्ला टाल वाले का चौधरी डेयरी पर हुआ भव्य स्वागत.... ​हिंडौन सिटी। ​शहर के खटीक पाड़ा स्थित चौधरी डेयरी पर वार्ड नंबर 37 से नवनिर्वाचित पार्षद रमेश चंद कल्ला टाल वाले का बुधवार रात भव्य नागरिक अभिनंदन एवं स्वागत समारोह आयोजित किया गया। ​समारोह के दौरान डेयरी संचालक गजेंद्र उर्फ गज्जा चौधरी ने नवनिर्वाचित पार्षद रमेश चंद कल्ला का साफा पहनाकर और पुष्पमाला अर्पित कर आत्मीय स्वागत किया। इस मौके पर वार्ड की जनता और उपस्थित गणमान्य लोगों ने पार्षद कल्ला को जीत की बधाई दी और उनके सफल कार्यकाल की शुभकामनाएं व्यक्त कीं। ​कार्यक्रम में वार्ड नंबर 38 के निर्दलीय पार्षद प्रत्याशी विष्णु धाकड़, दिलीप राजोरा, शिव सिंह खन्ना कपिल महावर, सुभाष सेन, रवि शंकर पचौरी सहित क्षेत्र के अनेक नागरिक मौजूद रहे। सभी उपस्थित लोगों ने नवनिर्वाचित पार्षद का माल्यार्पण कर जोरदार स्वागत एवं अभिनंदन किया। ​स्वागत समारोह के दौरान नवनिर्वाचित पार्षद रमेश चंद कल्ला टाल वाले ने चौधरी डेयरी संचालक गजेंद्र चौधरी और उपस्थित सभी वार्डवासियों का आभार जताया। उन्होंने कहा कि वार्ड की जनता ने उन पर जो विश्वास जताया है, वे उस पर पूरी तरह खरा उतरने का प्रयास करेंगे और क्षेत्र में विकास कार्यों को प्राथमिकता के साथ पूरा कराएंगे।
    2
    नवनिर्वाचित पार्षद रमेश चंद कल्ला टाल वाले का चौधरी डेयरी पर हुआ भव्य स्वागत....
​हिंडौन सिटी। ​शहर के खटीक पाड़ा स्थित चौधरी डेयरी पर वार्ड नंबर 37 से नवनिर्वाचित पार्षद रमेश चंद कल्ला टाल वाले का बुधवार रात भव्य नागरिक अभिनंदन एवं स्वागत समारोह आयोजित किया गया। ​समारोह के दौरान डेयरी संचालक गजेंद्र उर्फ गज्जा चौधरी ने नवनिर्वाचित पार्षद रमेश चंद कल्ला का साफा पहनाकर और पुष्पमाला अर्पित कर आत्मीय स्वागत किया। इस मौके पर वार्ड की जनता और उपस्थित गणमान्य लोगों ने पार्षद कल्ला को जीत की बधाई दी और उनके सफल कार्यकाल की शुभकामनाएं व्यक्त कीं। ​कार्यक्रम में वार्ड नंबर 38 के निर्दलीय पार्षद प्रत्याशी विष्णु धाकड़, दिलीप राजोरा, शिव सिंह खन्ना कपिल महावर, सुभाष सेन, रवि शंकर पचौरी सहित क्षेत्र के अनेक नागरिक मौजूद रहे। सभी उपस्थित लोगों ने नवनिर्वाचित पार्षद का माल्यार्पण कर जोरदार स्वागत एवं अभिनंदन किया। ​स्वागत समारोह के दौरान नवनिर्वाचित पार्षद रमेश चंद कल्ला टाल वाले ने चौधरी डेयरी संचालक गजेंद्र चौधरी और उपस्थित सभी वार्डवासियों का आभार जताया। उन्होंने कहा कि वार्ड की जनता ने उन पर जो विश्वास जताया है, वे उस पर पूरी तरह खरा उतरने का प्रयास करेंगे और क्षेत्र में विकास कार्यों को प्राथमिकता के साथ पूरा कराएंगे।
    user_Krishan murari rajora
    Krishan murari rajora
    हिंडौन, करौली, राजस्थान•
    6 hrs ago
  • फुलवाड़ा में निःशुल्क नेत्र जांच शिविर संपन्न, 318 मरीजों की जांच; 35 ऑपरेशन के लिए चयनित हिण्डौन सिटी। ग्राम पंचायत फुलवाड़ा के अटल सेवा केंद्र में बुधवार को KD EYE HOSPITAL के तत्वावधान में निःशुल्क नेत्र जांच एवं परामर्श शिविर आयोजित किया गया। शिविर में फुलवाड़ा सहित आसपास के गांवों से बड़ी संख्या में ग्रामीण पहुंचे। शिविर में कुल 318 मरीजों की आंखों की जांच की गई, जबकि जांच के दौरान 35 मरीजों को ऑपरेशन के लिए चयनित किया गया। शिविर में नेत्र विशेषज्ञ चिकित्सकों एवं चिकित्सा टीम ने मरीजों की आंखों की जांच कर उन्हें आवश्यक चिकित्सकीय परामर्श दिया। मोतियाबिंद, पर्दा रोग, डायबिटिक रेटिनोपैथी एवं रेटिना से संबंधित समस्याओं की जांच की गई। जांच के बाद मरीजों को आवश्यकतानुसार आई ड्रॉप एवं दवाएं निःशुल्क वितरित की गईं। साथ ही आंखों की देखभाल और उपचार को लेकर जरूरी सावधानियों की जानकारी दी गई। शिविर के आयोजक एवं समाजसेवी शुभम तिवाड़ी ने बताया कि ग्रामीण क्षेत्र के जरूरतमंद लोगों को बेहतर नेत्र चिकित्सा सुविधा उपलब्ध कराने के उद्देश्य से शिविर लगाया गया। जांच में ऑपरेशन के लिए चयनित 35 मरीजों का शुक्रवार, 25 सितंबर को नेत्र रोग विशेषज्ञ डॉ. वारिश हुसैन द्वारा निःशुल्क ऑपरेशन किया जाएगा। चयनित मरीजों को ऑपरेशन के लिए आवश्यक चिकित्सा प्रक्रिया के तहत अस्पताल ले जाने की व्यवस्था भी की जाएगी। शिविर में बड़ी संख्या में ग्रामीणों ने पहुंचकर निःशुल्क जांच, विशेषज्ञ परामर्श एवं दवा वितरण की सुविधा का लाभ उठाया। ग्रामीणों ने जनसेवा के इस प्रयास की सराहना की। आयोजक शुभम तिवाड़ी ने शिविर को सफल बनाने में सहयोग करने वाले चिकित्सकों, चिकित्सा टीम एवं सभी सहयोगियों का आभार व्यक्त किया।
    4
    फुलवाड़ा में निःशुल्क नेत्र जांच शिविर संपन्न, 318 मरीजों की जांच; 35 ऑपरेशन के लिए चयनित

हिण्डौन सिटी। ग्राम पंचायत फुलवाड़ा के अटल सेवा केंद्र में बुधवार को KD EYE HOSPITAL के तत्वावधान में निःशुल्क नेत्र जांच एवं परामर्श शिविर आयोजित किया गया। शिविर में फुलवाड़ा सहित आसपास के गांवों से बड़ी संख्या में ग्रामीण पहुंचे। शिविर में कुल 318 मरीजों की आंखों की जांच की गई, जबकि जांच के दौरान 35 मरीजों को ऑपरेशन के लिए चयनित किया गया।

शिविर में नेत्र विशेषज्ञ चिकित्सकों एवं चिकित्सा टीम ने मरीजों की आंखों की जांच कर उन्हें आवश्यक चिकित्सकीय परामर्श दिया। मोतियाबिंद, पर्दा रोग, डायबिटिक रेटिनोपैथी एवं रेटिना से संबंधित समस्याओं की जांच की गई। जांच के बाद मरीजों को आवश्यकतानुसार आई ड्रॉप एवं दवाएं निःशुल्क वितरित की गईं। साथ ही आंखों की देखभाल और उपचार को लेकर जरूरी सावधानियों की जानकारी दी गई।

शिविर के आयोजक एवं समाजसेवी शुभम तिवाड़ी ने बताया कि ग्रामीण क्षेत्र के जरूरतमंद लोगों को बेहतर नेत्र चिकित्सा सुविधा उपलब्ध कराने के उद्देश्य से शिविर लगाया गया। जांच में ऑपरेशन के लिए चयनित 35 मरीजों का शुक्रवार, 25 सितंबर को नेत्र रोग विशेषज्ञ डॉ. वारिश हुसैन द्वारा निःशुल्क ऑपरेशन किया जाएगा। चयनित मरीजों को ऑपरेशन के लिए आवश्यक चिकित्सा प्रक्रिया के तहत अस्पताल ले जाने की व्यवस्था भी की जाएगी।

शिविर में बड़ी संख्या में ग्रामीणों ने पहुंचकर निःशुल्क जांच, विशेषज्ञ परामर्श एवं दवा वितरण की सुविधा का लाभ उठाया। ग्रामीणों ने जनसेवा के इस प्रयास की सराहना की। आयोजक शुभम तिवाड़ी ने शिविर को सफल बनाने में सहयोग करने वाले चिकित्सकों, चिकित्सा टीम एवं सभी सहयोगियों का आभार व्यक्त किया।
    user_मनोज तिवाड़ी
    मनोज तिवाड़ी
    न्यायालय पत्रकार Hindaun, Karauli•
    11 hrs ago
  • अटकौली में आम रास्ते पर अवैध कब्जे के विरोध में SDM को सौंपा ज्ञापन, रास्ता खुलवाने की लगाई गुहार ​हिण्डौन ग्राम पंचायत खेड़ली गुर्जर के गांव अटकोली में आम रास्ते पर जबरन कब्जा कर आवागमन बाधित करने का मामला सामने आया है। पीड़ित पक्ष ने बुधवार को उपखंड अधिकारी (एसडीओ) को ज्ञापन सौंपकर रास्ता खुलवाने और उचित कार्रवाई करने की गुहार लगाई है। ​अटकोली निवासी शाहरुख पुत्र चांद ने बुधवार दोपहर 2:00 बजे बताया कि मुख्य रास्ते से चारागाह भूमि होते हुए खसरा नंबर 526 की ओर जाने वाला पुराना आम रास्ता स्थित है।आरोप है कि गांव के बाबू मास्टर और उसके पुत्र नरेंद्र ने लट्ठ के बल पर रास्ते में पत्थर व लकड़ियां डालकर इसे पूरी तरह बंद कर दिया है। पीड़ित के अनुसार, यह रास्ता पिछले चार वर्षों से अवरुद्ध है, जिससे खेतों तक पहुंचने में भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। तीन तरफ खातेदारी भूमि होने के कारण यही मुख्य आवागमन मार्ग है। ​ज्ञापन में उल्लेख किया गया कि ग्राम विकास अधिकारी (सचिव) के निर्देश पर जब रास्ता साफ कराने का प्रयास किया गया, तो आरोपियों ने झगड़े पर उतारू होकर रास्ता खोलने से मना कर दिया। मामले में पुलिस चौकी से भी मौका मुआयना कर वीडियोग्राफी कराई जा चुकी है। ग्रामीणों ने एसडीओ से हस्तक्षेप कर ग्राम पंचायत द्वारा स्वीकृत रास्ते को तत्काल प्रभाव से खुलवाने की मांग की है।इस दौरान पीड़ित परिवार के कई सदस्य मौजूद रहे.
    1
    अटकौली में आम रास्ते पर अवैध कब्जे के विरोध में SDM को सौंपा ज्ञापन, रास्ता खुलवाने की लगाई गुहार

​हिण्डौन ग्राम पंचायत खेड़ली गुर्जर के गांव अटकोली में आम रास्ते पर जबरन कब्जा कर आवागमन बाधित करने का मामला सामने आया है। पीड़ित पक्ष ने बुधवार को उपखंड अधिकारी (एसडीओ) को ज्ञापन सौंपकर रास्ता खुलवाने और उचित कार्रवाई करने की गुहार लगाई है।
​अटकोली निवासी शाहरुख पुत्र चांद ने बुधवार दोपहर 2:00 बजे बताया कि मुख्य रास्ते से चारागाह भूमि होते हुए खसरा नंबर 526 की ओर जाने वाला पुराना आम रास्ता स्थित है।आरोप है कि गांव के बाबू मास्टर और उसके पुत्र नरेंद्र ने लट्ठ के बल पर रास्ते में पत्थर व लकड़ियां डालकर इसे पूरी तरह बंद कर दिया है। पीड़ित के अनुसार, यह रास्ता पिछले चार वर्षों से अवरुद्ध है, जिससे खेतों तक पहुंचने में भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। तीन तरफ खातेदारी भूमि होने के कारण यही मुख्य आवागमन मार्ग है।
​ज्ञापन में उल्लेख किया गया कि ग्राम विकास अधिकारी (सचिव) के निर्देश पर जब रास्ता साफ कराने का प्रयास किया गया, तो आरोपियों ने झगड़े पर उतारू होकर रास्ता खोलने से मना कर दिया। मामले में पुलिस चौकी से भी मौका मुआयना कर वीडियोग्राफी कराई जा चुकी है। ग्रामीणों ने एसडीओ से हस्तक्षेप कर ग्राम पंचायत द्वारा स्वीकृत रास्ते को तत्काल प्रभाव से खुलवाने की मांग की है।इस दौरान पीड़ित परिवार के कई सदस्य मौजूद रहे.
    user_RK LIVE KARAULI
    RK LIVE KARAULI
    Court reporter करौली, करौली, राजस्थान•
    11 hrs ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.