अटकौली में आम रास्ते पर अवैध कब्जे के विरोध में SDM को सौंपा ज्ञापन, रास्ता खुलवाने की लगाई गुहार हिण्डौन ग्राम पंचायत खेड़ली गुर्जर के गांव अटकोली में आम रास्ते पर जबरन कब्जा कर आवागमन बाधित करने का मामला सामने आया है। पीड़ित पक्ष ने बुधवार को उपखंड अधिकारी (एसडीओ) को ज्ञापन सौंपकर रास्ता खुलवाने और उचित कार्रवाई करने की गुहार लगाई है। अटकोली निवासी शाहरुख पुत्र चांद ने बुधवार दोपहर 2:00 बजे बताया कि मुख्य रास्ते से चारागाह भूमि होते हुए खसरा नंबर 526 की ओर जाने वाला पुराना आम रास्ता स्थित है।आरोप है कि गांव के बाबू मास्टर और उसके पुत्र नरेंद्र ने लट्ठ के बल पर रास्ते में पत्थर व लकड़ियां डालकर इसे पूरी तरह बंद कर दिया है। पीड़ित के अनुसार, यह रास्ता पिछले चार वर्षों से अवरुद्ध है, जिससे खेतों तक पहुंचने में भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। तीन तरफ खातेदारी भूमि होने के कारण यही मुख्य आवागमन मार्ग है। ज्ञापन में उल्लेख किया गया कि ग्राम विकास अधिकारी (सचिव) के निर्देश पर जब रास्ता साफ कराने का प्रयास किया गया, तो आरोपियों ने झगड़े पर उतारू होकर रास्ता खोलने से मना कर दिया। मामले में पुलिस चौकी से भी मौका मुआयना कर वीडियोग्राफी कराई जा चुकी है। ग्रामीणों ने एसडीओ से हस्तक्षेप कर ग्राम पंचायत द्वारा स्वीकृत रास्ते को तत्काल प्रभाव से खुलवाने की मांग की है।इस दौरान पीड़ित परिवार के कई सदस्य मौजूद रहे.
अटकौली में आम रास्ते पर अवैध कब्जे के विरोध में SDM को सौंपा ज्ञापन, रास्ता खुलवाने की लगाई गुहार हिण्डौन ग्राम पंचायत खेड़ली गुर्जर के गांव अटकोली में आम रास्ते पर जबरन कब्जा कर आवागमन बाधित करने का मामला सामने आया है। पीड़ित पक्ष ने बुधवार को उपखंड अधिकारी (एसडीओ) को ज्ञापन सौंपकर रास्ता खुलवाने और उचित कार्रवाई करने की गुहार लगाई है। अटकोली निवासी शाहरुख पुत्र चांद ने बुधवार दोपहर 2:00 बजे बताया कि मुख्य रास्ते से चारागाह भूमि होते हुए खसरा नंबर 526 की ओर जाने वाला पुराना आम रास्ता स्थित है।आरोप है कि गांव के बाबू मास्टर और उसके पुत्र नरेंद्र ने लट्ठ के बल पर रास्ते में पत्थर व लकड़ियां डालकर इसे पूरी तरह बंद कर दिया है। पीड़ित के अनुसार, यह रास्ता पिछले चार वर्षों से अवरुद्ध है, जिससे खेतों तक पहुंचने में भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। तीन तरफ खातेदारी भूमि होने के कारण यही मुख्य आवागमन मार्ग है। ज्ञापन में उल्लेख किया गया कि ग्राम विकास अधिकारी (सचिव) के निर्देश पर जब रास्ता साफ कराने का प्रयास किया गया, तो आरोपियों ने झगड़े पर उतारू होकर रास्ता खोलने से मना कर दिया। मामले में पुलिस चौकी से भी मौका मुआयना कर वीडियोग्राफी कराई जा चुकी है। ग्रामीणों ने एसडीओ से हस्तक्षेप कर ग्राम पंचायत द्वारा स्वीकृत रास्ते को तत्काल प्रभाव से खुलवाने की मांग की है।इस दौरान पीड़ित परिवार के कई सदस्य मौजूद रहे.
- हिंडौन से बरगमा धाम के लिए 11वीं पदयात्रा 24 सितम्बर को... हिंडौन सिटी। नाहरसिंह बाबा एवं पठान बाबा धाम बरगमा के लिए भक्तमंडल हिंडौन के तत्वावधान में 24 सितम्बर को 11वीं पदयात्रा का आयोजन किया जाएगा। भक्तमंडल के पदाधिकारी राजेश गुप्ता एवं मगन सिंह राजपूत ने जानकारी देते हुए बताया कि पदयात्रा का प्रस्थान गुरुवार प्रातः 7 बजे कंबल वालों की बगीची से होगा। यात्रा में बाबा का विशेष रथ सजाया जाएगा, जिसमें डीजे की मधुर धुनों के साथ सैकड़ों पदयात्री शामिल होंगे। मण्डल सदस्यों के अनुसार यह पदयात्रा कंबल वालों की बगीची से शुरू होकर बरगमा मोड, सिकरौदा और खेडीशीश होते हुए दोपहर में बरगमा धाम स्थित बाबा के मंदिर पहुंचेगी। मंदिर में महाआरती के उपरांत भक्तमंडल की ओर से सभी पदयात्रियों व श्रद्धालुओं के लिए विशाल भंडारा का आयोजन किया जाएगा।1
- कांचरौली एम एल ए होटल का हुआ भव्य शुभारंभ गांव की बुजुर्ग राजपाल बाबा ने किया फीता काट कर उद्घाटन होटल के संचालक अजय सिंह बेनीवाल ने बताया कि हिंडौन करौली रोड पेट्रोल पंप के पास यात्रियों की सुविधाजनक रहने खाने की व्यवस्था की है उद्घाटन समारोह में ग्राम के गणमान्य नागरिक मौजूद रहे।2
- सारंगपुर पंचायत में विकास कार्यों पर गंभीर सवाल: चंदे से बनी बाउंड्री, निजी खर्च से डाले रास्ते और अधूरी चौपाल पर राशि निकालने के आरोप श्योपुर जिले के विजयपुर विकासखंड अंतर्गत ग्राम पंचायत सारंगपुर में पंचायत के विकास कार्यों एवं भुगतान को लेकर ग्रामीणों ने सरपंच एवं सचिव पर गंभीर आरोप लगाए हैं। ग्रामीणों का कहना है कि पंचायत में कई कार्यों के नाम पर राशि निकाले जाने के बावजूद मौके पर अपेक्षित निर्माण कार्य नहीं कराए गए हैं। ग्रामीणों ने पूरे मामले की जांच कराकर वास्तविक स्थिति सामने लाने की मांग की है। ग्रामीणों के अनुसार मंदिर परिसर की बाउंड्रीवॉल का निर्माण ग्रामीणों ने आपसी सहयोग से चंदा एकत्र कर कराया था। आरोप है कि इसके बावजूद सरपंच एवं सचिव द्वारा इसी बाउंड्री के नाम पर पंचायत की राशि निकाल ली गई। ग्रामीणों ने संबंधित भुगतान एवं निर्माण कार्य का सत्यापन कराने की मांग की है। इसी तरह ग्रामीणों का आरोप है कि गांव के खराब रास्तों की स्थिति को देखते हुए उन्होंने अपने निजी खर्च से रास्तों में मिट्टी एवं अन्य सामग्री डलवाई थी, लेकिन इसके बावजूद संबंधित कार्य के नाम पर पंचायत से राशि निकाले जाने का आरोप लगाया गया है।ग्रामीणों का कहना है कि पंचायत रिकॉर्ड में यदि इन कार्यों के नाम पर भुगतान दर्ज है तो मौके पर भौतिक सत्यापन कराया जाना चाहिए। *सारंगपुर-ऐता मार्ग के निर्माण पर भी सवाल* ग्रामीणों ने सारंगपुर से ऐता जाने वाले मार्ग को लेकर भी गंभीर सवाल उठाए हैं। उनका आरोप है कि मार्ग निर्माण के नाम पर राशि निकाली गई, लेकिन मौके पर अपेक्षित निर्माण कार्य नहीं कराया गया। रास्ते की बदहाल स्थिति के कारण ग्रामीणों को आवागमन में परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। *न सफाई, न नाली निर्माण, घरों में भर रहा पानी* ग्रामीणों ने गांव में साफ-सफाई एवं नाली निर्माण की व्यवस्था को लेकर भी नाराजगी जताई है। उनका कहना है कि नालियों का निर्माण नहीं होने और सफाई व्यवस्था ठीक नहीं होने के कारण बारिश का पानी घरों के आसपास एवं रास्तों में भर रहा है। इससे ग्रामीणों को आवागमन में परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।ग्रामीणों ने नाली निर्माण एवं नियमित साफ-सफाई की व्यवस्था कराने की मांग की है। *आधी-अधूरी चौपाल पर भी राशि निकालने का आरोप* ग्रामीणों ने गांव में बनाई गई चौपाल के निर्माण को लेकर भी सवाल उठाए हैं। उनका आरोप है कि चौपाल का निर्माण अभी आधा-अधूरा पड़ा हुआ है, जबकि उसके नाम पर राशि निकाले जाने की बात सामने आ रही है।ग्रामीणों ने चौपाल सहित पंचायत के सभी निर्माण कार्यों का मौके पर निरीक्षण कराने की मांग की है। ग्रामीणों ने प्रशासन से पंचायत में स्वीकृत कार्यों, माप पुस्तिका, बिल-वाउचर, भुगतान विवरण एवं मौके पर हुए निर्माण कार्यों का भौतिक सत्यापन कराने की मांग की है। ग्रामीणों का कहना है कि निष्पक्ष जांच होने पर ही स्पष्ट हो सकेगा कि पंचायत में किन कार्यों के लिए कितनी राशि स्वीकृत एवं खर्च की गई तथा मौके पर वास्तव में कितना कार्य हुआ। ग्रामीणों ने संबंधित अधिकारियों से पूरे मामले की जांच कर यदि आरोप सही पाए जाते हैं तो नियमानुसार कार्रवाई करने की मांग की है। अब देखना होगा कि ग्रामीणों द्वारा लगाए गए आरोपों पर प्रशासन क्या कदम उठाता है और जांच के बाद पंचायत के विकास कार्यों एवं भुगतानों की वास्तविक स्थिति क्या सामने आती है।4
- पंचायती राज आम चुनाव-2026 जिला परिषद सदस्य, प्रधान एवं पंचायत समिति सदस्यों के लिए वर्गवार एवं महिला आरक्षण की लॉटरी निकाली दौसा, 23 सितंबर। आगामी पंचायती राज संस्थाओं के आम चुनावों के लिए जिले में जिला परिषद सदस्य, पंचायत समिति सदस्य एवं प्रधान पद के लिए वर्गवार आरक्षण तथा महिला आरक्षण की लॉटरी प्रक्रिया बुधवार को आयोजित की गई। जिला कलक्टर डॉ. सौम्या झा की अध्यक्षता में ग्रामीण विकास एवं पंचायती राज विभाग के निर्देशानुसार जिला कलक्ट्रेट के सभागार कक्ष में आरक्षण एवं लॉटरी प्रक्रिया सम्पन्न हुई। लॉटरी प्रक्रिया के दौरान निर्धारित नियमों के अनुसार प्रधान, जिला परिषद सदस्य एवं पंचायत समिति सदस्य पदों के लिए वर्गवार आरक्षण तथा महिला आरक्षण का निर्धारण किया गया। इस अवसर पर अतिरिक्त जिला कलक्टर अरविंद शर्मा, नगर सुधार न्यास सचिव गंगाधर मीणा, पंचायत समितियों के रिटर्निंग अधिकारी तथा विभिन्न राजनैतिक दलों के प्रतिनिधि उपस्थित रहे।1
- घासीराम बाबा कदमखुंडी पर विकास कार्यों का लोकार्पण, कन्हैया दंगल में उमड़ी भीड़ टोडाभीम। ग्राम पंचायत मंडेरू स्थित प्रसिद्ध घासीराम बाबा कदमखुंडी धाम पर विकास कार्यों के तहत विधायक घनश्याम महर द्वारा स्टेज निर्माण कार्य तथा कदमखुंडी उप स्वास्थ्य केंद्र का लोकार्पण किया गया। इस अवसर पर आयोजित कन्हैया दंगल कार्यक्रम में बड़ी संख्या में ग्रामीण एवं श्रद्धालु शामिल हुए। कार्यक्रम के दौरान जनप्रतिनिधियों ने क्षेत्र में विकास कार्यों को आगे बढ़ाने की बात कही। आयोजन में करौली-धौलपुर सांसद भजनलाल जाटव, ग्राम पंचायत मंडेरू के सरपंच रोबिन सिंह मीणा, कांग्रेस ब्लॉक सचिव मनीष मंडेरू, सामाजिक कार्यकर्ता पप्पू राम मीणा, पूर्व जिला परिषद सदस्य शिवचरण मीणा, मुकेश प्रधान, ब्लॉक महासचिव जलसिंह मातासूला, फतेह टुडावली, गौरव मंडेरू सहित पंच-पटेल एवं बड़ी संख्या में ग्रामीण मौजूद रहे। इस दौरान कन्हैया दंगल में कलाकारों ने अपनी प्रस्तुतियों से दर्शकों का मनोरंजन किया। ग्रामीणों ने क्षेत्र में विकास कार्य होने पर जनप्रतिनिधियों का आभार जताया।1
- ब्रैकिग जयपुर राजस्थान- बाइक में पेट्रोल भरवाने गये युवक को ट्रैक्टर से कुचलने की कोशिश, बाइक हुई चकनाचूर।युवक ने भागकर बचाई अपनी जान।जयपुर के ग्रामीण थाना क्षेत्र नरेना की घटना। जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर हो रहा वायरल। हम इस वायरल वीडियो की पुष्टि नहीं करते।1
- लगातार दूसरी बार जीत दर्ज करने पर पार्षद एडवोकेट अब्दुल मुगनी खान का जोशी मार्केट में नागरिक अभिनंदन हिंडौन स्थानीय निकाय चुनाव में वार्ड नंबर 19 से लगातार दूसरी बार शानदार जीत दर्ज करने के बाद नवनिर्वाचित पार्षद एडवोकेट अब्दुल मुगनी खान के जोशी मार्केट स्थित कार्यालय पहुँचने पर व्यापारियों एवं क्षेत्रवासियों ने उनका साफा बाँधकर, फूल-माला पहनाकर और मिठाई खिलाकर भव्य स्वागत किया। मुख्य मार्केट व्यापारी गोविंद शर्मा ने बुधवार दोपहर 2:00 बजे बताया कि वार्ड नंबर 19 से एडवोकेट अब्दुल मुगनी खान की इस ऐतिहासिक जीत से व्यापारियों और स्थानीय निवासियों में जबरदस्त उत्साह है। कार्यालय पहुँचने पर सभी व्यापारियों ने एकजुट होकर उनका नागरिक अभिनंदन किया और जीत की शुभकामनाएँ दीं। स्वागत से अभिभूत पार्षद एडवोकेट अब्दुल मुगनी खान ने सभी का आभार व्यक्त किया।कार्यक्रम में मुख्य रूप से संदीप राजपूत, भोलू बाना, राजू बाना, सुरेंद्र चौधरी, गणेश चौहान, अजीत राजपूत, रविंद्र सरिया, सोनू भारद्वाज, मुफीद, आसिफ खान, गिरिराज पार्षद, शाहरुख खान, पंकज बैरवा, विष्णु जोशी, कान्हा जोशी और उमेश शर्मा सहित अनेक लोग उपस्थित थे।1
- नवनिर्वाचित पार्षद रमेश चंद कल्ला टाल वाले का चौधरी डेयरी पर हुआ भव्य स्वागत.... हिंडौन सिटी। शहर के खटीक पाड़ा स्थित चौधरी डेयरी पर वार्ड नंबर 37 से नवनिर्वाचित पार्षद रमेश चंद कल्ला टाल वाले का बुधवार रात भव्य नागरिक अभिनंदन एवं स्वागत समारोह आयोजित किया गया। समारोह के दौरान डेयरी संचालक गजेंद्र उर्फ गज्जा चौधरी ने नवनिर्वाचित पार्षद रमेश चंद कल्ला का साफा पहनाकर और पुष्पमाला अर्पित कर आत्मीय स्वागत किया। इस मौके पर वार्ड की जनता और उपस्थित गणमान्य लोगों ने पार्षद कल्ला को जीत की बधाई दी और उनके सफल कार्यकाल की शुभकामनाएं व्यक्त कीं। कार्यक्रम में वार्ड नंबर 38 के निर्दलीय पार्षद प्रत्याशी विष्णु धाकड़, दिलीप राजोरा, शिव सिंह खन्ना कपिल महावर, सुभाष सेन, रवि शंकर पचौरी सहित क्षेत्र के अनेक नागरिक मौजूद रहे। सभी उपस्थित लोगों ने नवनिर्वाचित पार्षद का माल्यार्पण कर जोरदार स्वागत एवं अभिनंदन किया। स्वागत समारोह के दौरान नवनिर्वाचित पार्षद रमेश चंद कल्ला टाल वाले ने चौधरी डेयरी संचालक गजेंद्र चौधरी और उपस्थित सभी वार्डवासियों का आभार जताया। उन्होंने कहा कि वार्ड की जनता ने उन पर जो विश्वास जताया है, वे उस पर पूरी तरह खरा उतरने का प्रयास करेंगे और क्षेत्र में विकास कार्यों को प्राथमिकता के साथ पूरा कराएंगे।2
- फुलवाड़ा में निःशुल्क नेत्र जांच शिविर संपन्न, 318 मरीजों की जांच; 35 ऑपरेशन के लिए चयनित हिण्डौन सिटी। ग्राम पंचायत फुलवाड़ा के अटल सेवा केंद्र में बुधवार को KD EYE HOSPITAL के तत्वावधान में निःशुल्क नेत्र जांच एवं परामर्श शिविर आयोजित किया गया। शिविर में फुलवाड़ा सहित आसपास के गांवों से बड़ी संख्या में ग्रामीण पहुंचे। शिविर में कुल 318 मरीजों की आंखों की जांच की गई, जबकि जांच के दौरान 35 मरीजों को ऑपरेशन के लिए चयनित किया गया। शिविर में नेत्र विशेषज्ञ चिकित्सकों एवं चिकित्सा टीम ने मरीजों की आंखों की जांच कर उन्हें आवश्यक चिकित्सकीय परामर्श दिया। मोतियाबिंद, पर्दा रोग, डायबिटिक रेटिनोपैथी एवं रेटिना से संबंधित समस्याओं की जांच की गई। जांच के बाद मरीजों को आवश्यकतानुसार आई ड्रॉप एवं दवाएं निःशुल्क वितरित की गईं। साथ ही आंखों की देखभाल और उपचार को लेकर जरूरी सावधानियों की जानकारी दी गई। शिविर के आयोजक एवं समाजसेवी शुभम तिवाड़ी ने बताया कि ग्रामीण क्षेत्र के जरूरतमंद लोगों को बेहतर नेत्र चिकित्सा सुविधा उपलब्ध कराने के उद्देश्य से शिविर लगाया गया। जांच में ऑपरेशन के लिए चयनित 35 मरीजों का शुक्रवार, 25 सितंबर को नेत्र रोग विशेषज्ञ डॉ. वारिश हुसैन द्वारा निःशुल्क ऑपरेशन किया जाएगा। चयनित मरीजों को ऑपरेशन के लिए आवश्यक चिकित्सा प्रक्रिया के तहत अस्पताल ले जाने की व्यवस्था भी की जाएगी। शिविर में बड़ी संख्या में ग्रामीणों ने पहुंचकर निःशुल्क जांच, विशेषज्ञ परामर्श एवं दवा वितरण की सुविधा का लाभ उठाया। ग्रामीणों ने जनसेवा के इस प्रयास की सराहना की। आयोजक शुभम तिवाड़ी ने शिविर को सफल बनाने में सहयोग करने वाले चिकित्सकों, चिकित्सा टीम एवं सभी सहयोगियों का आभार व्यक्त किया।4