logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

"आज भारतीय संसद में महिलाओं को 33 प्रतिशत आरक्षण प्रदान करने वाले ऐतिहासिक विधेयक का कांग्रेस द्वारा विरोध किया जाना अत्यंत दुर्भाग्यपूर्ण है। यह विरोध कांग्रेस के उस दोहरे चरित्र को उजागर करता है, जहाँ महिला सशक्तिकरण की बातें केवल नारों तक सीमित हैं। उनकी संवेदनशीलता और प्रतिबद्धता पूरी तरह खोखली सिद्ध हो चुकी है। ​इसी जन-आक्रोश को स्वर देने के लिए आज मैंने संसद परिसर में उन सभी शक्तियों के विरुद्ध प्रदर्शन में भाग लिया, जिन्होंने नारी शक्ति के मार्ग में बाधा उत्पन्न करने का प्रयास किया है। हम झुकेंगे नहीं, क्योंकि यह देश की आधी आबादी के सम्मान और अधिकार की लड़ाई है।"

2 hrs ago
user_ABDUL
ABDUL
Reporter Hoshangabad, Narmadapuram•
2 hrs ago

"आज भारतीय संसद में महिलाओं को 33 प्रतिशत आरक्षण प्रदान करने वाले ऐतिहासिक विधेयक का कांग्रेस द्वारा विरोध किया जाना अत्यंत दुर्भाग्यपूर्ण है। यह विरोध कांग्रेस के उस दोहरे चरित्र को उजागर करता है, जहाँ महिला सशक्तिकरण की बातें केवल नारों तक सीमित हैं। उनकी संवेदनशीलता और प्रतिबद्धता पूरी तरह खोखली सिद्ध हो चुकी है। ​इसी जन-आक्रोश को स्वर देने के लिए आज मैंने संसद परिसर में उन सभी शक्तियों के विरुद्ध प्रदर्शन में भाग लिया, जिन्होंने नारी शक्ति के मार्ग में बाधा उत्पन्न करने का प्रयास किया है। हम झुकेंगे नहीं, क्योंकि यह देश की आधी आबादी के सम्मान और अधिकार की लड़ाई है।"

More news from मध्य प्रदेश and nearby areas
  • ग्राम गूजरखेड़ी निवासी 18 वर्षीय युवक की जहरीला पदार्थ सेवन करने से हुई मौत, पुलिस जांच में जुटी सोहागपुर के ग्राम गूजरखेड़ी में एक युवक की जहरीला पदार्थ सेवन करने से मौत हो गई। प्राप्त जानकारी के अनुसार छोटे पिता कारेलाल मालवीय (18 वर्ष) ने अज्ञात कारणों के चलते जहरीला पदार्थ खा लिया, जिससे उसकी हालत बिगड़ गई। परिजनों द्वारा युवक को उपचार के लिए अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। घटना की सूचना मिलने पर पुलिस ने मामला दर्ज कर मर्ग कायम कर लिया है। फिलहाल पुलिस द्वारा मौत के कारणों की जांच की जा रही है।
    1
    ग्राम गूजरखेड़ी निवासी 18 वर्षीय युवक की जहरीला  पदार्थ सेवन करने से हुई मौत, पुलिस जांच में जुटी
सोहागपुर के ग्राम गूजरखेड़ी में एक युवक की जहरीला पदार्थ सेवन करने से मौत हो गई। प्राप्त जानकारी के अनुसार छोटे पिता कारेलाल मालवीय (18 वर्ष) ने अज्ञात कारणों के चलते जहरीला पदार्थ खा लिया, जिससे उसकी हालत बिगड़ गई।
परिजनों द्वारा युवक को उपचार के लिए अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। घटना की सूचना मिलने पर पुलिस ने मामला दर्ज कर मर्ग कायम कर लिया है। फिलहाल पुलिस द्वारा मौत के कारणों की जांच की जा रही है।
    user_सोहागपुर न्यूज़
    सोहागपुर न्यूज़
    Salesperson सोहागपुर, नर्मदापुरम, मध्य प्रदेश•
    4 hrs ago
  • सीएम के दौरे से पहले आशा-उषा कार्यकर्ताओं को पुलिस ने थाने में किया बंद, गेट पर लगाया ताला मुख्यमंत्री मोहन यादव के सिवनी मालवा आगमन की सूचना मिलते ही पुलिस प्रशासन द्वारा आशा और उषा कार्यकर्ताओं पर कार्रवाई का मामला सामने आया है। जानकारी के अनुसार, दर्जनों आशा-उषा कार्यकर्ताओं को पुलिस ने हिरासत में लेकर थाना परिसर में बंद कर दिया, यहां तक कि थाने के गेट पर ताला भी लगा दिया गया। इस कार्रवाई से नाराज कार्यकर्ताओं ने मुख्यमंत्री के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। उनका आरोप है कि वे शांतिपूर्ण तरीके से अपनी समस्याओं को लेकर मुख्यमंत्री को ज्ञापन सौंपना चाहते थे, लेकिन उन्हें ऐसा करने से पहले ही रोक दिया गया। कार्यकर्ताओं ने बताया कि उन्हें सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बुलाया गया था और कहा गया कि एसडीएम उनसे चर्चा करना चाहते हैं। लेकिन वहां से उन्हें सीधे थाने ले जाकर बंद कर दिया गया। आशा-उषा कार्यकर्ताओं की जिला अध्यक्ष बबीता चौबे ने आरोप लगाते हुए कहा कि वे शांतिपूर्ण तरीके से अपनी बात रखना चाहती थीं। उन्होंने विधायक और अधिकारियों के माध्यम से भी अपनी बात पहुंचाई थी, लेकिन इसके बावजूद उन्हें गुमराह कर थाने लाया गया। उन्होंने यह भी बताया कि पुलिस उनके घर तक पहुंची और बाद में अस्पताल से उन्हें थाने लाकर गेट बंद कर दिया गया। इस घटना के बाद क्षेत्र में प्रशासन की कार्यप्रणाली को लेकर सवाल उठने लगे हैं।
    1
    सीएम के दौरे से पहले आशा-उषा कार्यकर्ताओं को पुलिस ने थाने में किया बंद, गेट पर लगाया ताला
मुख्यमंत्री मोहन यादव के सिवनी मालवा आगमन की सूचना मिलते ही पुलिस प्रशासन द्वारा आशा और उषा कार्यकर्ताओं पर कार्रवाई का मामला सामने आया है। जानकारी के अनुसार, दर्जनों आशा-उषा कार्यकर्ताओं को पुलिस ने हिरासत में लेकर थाना परिसर में बंद कर दिया, यहां तक कि थाने के गेट पर ताला भी लगा दिया गया।
इस कार्रवाई से नाराज कार्यकर्ताओं ने मुख्यमंत्री के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। उनका आरोप है कि वे शांतिपूर्ण तरीके से अपनी समस्याओं को लेकर मुख्यमंत्री को ज्ञापन सौंपना चाहते थे, लेकिन उन्हें ऐसा करने से पहले ही रोक दिया गया। कार्यकर्ताओं ने बताया कि उन्हें सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बुलाया गया था और कहा गया कि एसडीएम उनसे चर्चा करना चाहते हैं। लेकिन वहां से उन्हें सीधे थाने ले जाकर बंद कर दिया गया।
आशा-उषा कार्यकर्ताओं की जिला अध्यक्ष बबीता चौबे ने आरोप लगाते हुए कहा कि वे शांतिपूर्ण तरीके से अपनी बात रखना चाहती थीं। उन्होंने विधायक और अधिकारियों के माध्यम से भी अपनी बात पहुंचाई थी, लेकिन इसके बावजूद उन्हें गुमराह कर थाने लाया गया। उन्होंने यह भी बताया कि पुलिस उनके घर तक पहुंची और बाद में अस्पताल से उन्हें थाने लाकर गेट बंद कर दिया गया। इस घटना के बाद क्षेत्र में प्रशासन की कार्यप्रणाली को लेकर सवाल उठने लगे हैं।
    user_Shashank Mishra
    Shashank Mishra
    पत्रकार सिवनी-मालवा, नर्मदापुरम, मध्य प्रदेश•
    13 hrs ago
  • ## **रायसेन।** सांची थाने में मानवाधिकारों के खुले उल्लंघन पर राष्ट्रीय मानवाधिकार आयोग के सदस्य प्रियंक कानूनगो ने तीखे तेवर दिखाए हैं। औचक निरीक्षण के दौरान श्री कानूनगो तब बिफर पड़े जब थाने में गिरफ्तारी का समय दर्ज नहीं मिला और कई व्यक्तियों को नियमों के विरुद्ध 24 घंटे से अधिक समय तक बैठाए रखा गया। निरीक्षण के दौरान अव्यवस्थाओं पर भड़के कानूनगो ने टीआई जेपी त्रिपाठी को सरेआम फटकार लगाते हुए कहा, **"कानून के हिसाब से चलें, उससे ऊपर न बनें। अगर रोजनामचे और सीसीटीवी का मिलान कर दिया, तो आपको सस्पेंड होना पड़ेगा।"** उन्होंने दो टूक चेतावनी दी कि आरोपियों को 24 घंटे में कोर्ट में पेश करना अनिवार्य है, जिसका उल्लंघन बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। इस तल्ख तेवर के बाद पुलिस महकमे में हड़कंप मचा हुआ है।
    1
    ## 
**रायसेन।** सांची थाने में मानवाधिकारों के खुले उल्लंघन पर राष्ट्रीय मानवाधिकार आयोग के सदस्य प्रियंक कानूनगो ने तीखे तेवर दिखाए हैं। औचक निरीक्षण के दौरान श्री कानूनगो तब बिफर पड़े जब थाने में गिरफ्तारी का समय दर्ज नहीं मिला और कई व्यक्तियों को नियमों के विरुद्ध 24 घंटे से अधिक समय तक बैठाए रखा गया।
निरीक्षण के दौरान अव्यवस्थाओं पर भड़के कानूनगो ने टीआई जेपी त्रिपाठी को सरेआम फटकार लगाते हुए कहा, **"कानून के हिसाब से चलें, उससे ऊपर न बनें। अगर रोजनामचे और सीसीटीवी का मिलान कर दिया, तो आपको सस्पेंड होना पड़ेगा।"** उन्होंने दो टूक चेतावनी दी कि आरोपियों को 24 घंटे में कोर्ट में पेश करना अनिवार्य है, जिसका उल्लंघन बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। इस तल्ख तेवर के बाद पुलिस महकमे में हड़कंप मचा हुआ है।
    user_Vineet maheshwari
    Vineet maheshwari
    पत्रकारिता Raisen, Madhya Pradesh•
    2 hrs ago
  • Insan matlabi ho sakta hai aur Janwar nahin Hai
    1
    Insan matlabi ho sakta hai aur Janwar nahin Hai
    user_DK. Kumar
    DK. Kumar
    Farmer Shahpur, Bhopal•
    3 hrs ago
  • रायसेन जिले की सांची पुलिस की राष्ट्रीय मानव अधिकार आयोग के सदस्य ने खोली पोल जमकर हो रही किरकिरी
    1
    रायसेन जिले की सांची पुलिस की राष्ट्रीय मानव अधिकार आयोग के सदस्य ने खोली पोल जमकर हो रही किरकिरी
    user_Uma Shankar
    Uma Shankar
    रायसेन, रायसेन, मध्य प्रदेश•
    11 hrs ago
  • आज रायसेन में तीन दिवसीय उन्नत कृषि महोत्सव 2026 का भव्य समापन हुआ। ये तीन दिन आनंद, उत्सव और उमंग के थे। हर सत्र संजीदगी और गंभीरता से चला। किसानों ने उत्साह से भाग लिया। कृषि मेले में मैकेनाइजेशन, पॉलीहाउस, ग्रीनहाउस, इंटीग्रेटेड फार्मिंग, हाइड्रोपोनिक्स, ड्रिप इरिगेशन, हॉर्टिकल्चर, वॉटरशेड प्रबंधन तथा आधुनिक कृषि यंत्रों के प्रदर्शन ने किसानों को नई दिशा और व्यापक जानकारी प्रदान की। इस दौरान हमने विदिशा-रायसेन संसदीय क्षेत्र के चारों जिलों का कृषि रोडमैप भी जारी किया, जो यहाँ की खेती को विकसित बनाएगा। इस मेले ने कृषि मेला का एक मॉडल रूप प्रस्तुत किया है। मुझे पूर्ण विश्वास है कि किसान इन अनुभवों को अपनाकर लाभ कमाएंगे और उनकी आय भी बढ़ेगी। इस सफल और ऐतिहासिक आयोजन के लिए मैं कृषि मंत्रालय के सभी अधिकारियों, ICAR के साथियों, कृषि विज्ञान केंद्रों (KVKs), मध्यप्रदेश सरकार, समर्पित कृषि वैज्ञानिकों, जिला प्रशासन, सभी कर्मठ कार्यकर्ता साथियों, प्रगतिशील किसानों, माननीय जनप्रतिनिधियों एवं रायसेन की जनता का हृदय से आभार करता हूँ। आप सभी के सहयोग, सहभागिता और समर्पण ने इस महोत्सव को अभूतपूर्व सफलता दिलाई। यह समापन नहीं, बल्कि कृषि समृद्धि के एक नए युग का शुभारंभ है।
    1
    आज रायसेन में तीन दिवसीय उन्नत कृषि महोत्सव 2026 का भव्य समापन हुआ। ये तीन दिन आनंद, उत्सव और उमंग के थे। हर सत्र संजीदगी और गंभीरता से चला। किसानों ने उत्साह से भाग लिया।
कृषि मेले में मैकेनाइजेशन, पॉलीहाउस, ग्रीनहाउस, इंटीग्रेटेड फार्मिंग, हाइड्रोपोनिक्स, ड्रिप इरिगेशन, हॉर्टिकल्चर, वॉटरशेड प्रबंधन तथा आधुनिक कृषि यंत्रों के प्रदर्शन ने किसानों को नई दिशा और व्यापक जानकारी प्रदान की।
इस दौरान हमने विदिशा-रायसेन संसदीय क्षेत्र के चारों जिलों का कृषि रोडमैप भी जारी किया, जो यहाँ की खेती को विकसित बनाएगा। 
इस मेले ने कृषि मेला का एक मॉडल रूप प्रस्तुत किया है। मुझे पूर्ण विश्वास है कि किसान इन अनुभवों को अपनाकर लाभ कमाएंगे और उनकी आय भी बढ़ेगी।
इस सफल और ऐतिहासिक आयोजन के लिए मैं कृषि मंत्रालय के सभी अधिकारियों, ICAR के साथियों, कृषि विज्ञान केंद्रों (KVKs), मध्यप्रदेश सरकार, समर्पित कृषि वैज्ञानिकों, जिला प्रशासन, सभी कर्मठ कार्यकर्ता साथियों, प्रगतिशील किसानों, माननीय जनप्रतिनिधियों एवं रायसेन की जनता का हृदय से आभार करता हूँ।
आप सभी के सहयोग, सहभागिता और समर्पण ने इस महोत्सव को अभूतपूर्व सफलता दिलाई। यह समापन नहीं, बल्कि कृषि समृद्धि के एक नए युग का शुभारंभ है।
    user_Jitendra Patidar
    Jitendra Patidar
    Local News Reporter Raisen, Madhya Pradesh•
    14 hrs ago
  • सोहागपुर में जनगणना के प्रथम बैच का तीन दिवसीय प्रशिक्षण संपन्न सोहागपुर // जनगणना कार्य के सफल एवं प्रभावी क्रियान्वयन के उद्देश्य से प्रथम बैच का तीन दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम नगर के सेंट पैट्रिक हायर सेकेंडरी स्कूल में संपन्न हुआ। प्रशिक्षण कार्यक्रम तहसीलदार एवं चार्ज जनगणना अधिकारी रामकिशोर झड़बड़े के मार्गदर्शन में आयोजित किया गया। प्रशिक्षण में प्रथम बैच के अंतर्गत कुल 21 सुपरवाइजर एवं 125 प्रगणकों ने भाग लेकर आवश्यक प्रशिक्षण प्राप्त किया। इस दौरान प्रतिभागियों को जनगणना की संपूर्ण प्रक्रिया, मोबाइल ऐप के माध्यम से डेटा संकलन, संबंधित नियमों तथा फील्ड में आने वाली संभावित समस्याओं के समाधान की विस्तृत जानकारी दी गई। कार्यक्रम में फील्ड ट्रेनर के रूप में राकेश रघुवंशी, रामकिशोर दुबे, जितेंद्र तिवारी, राहुल तिवारी, विपिन गिल्ला एवं विजेंद्र वर्मा ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। वहीं जनगणना टीम में अमित कुमार मिश्रा, उमेश रघुवंशी एवं अविनाश डोंगरे का सहयोग रहा। प्रशिक्षण के दौरान प्रतिभागियों को व्यावहारिक अनुभव प्रदान करने हेतु फील्ड विजिट भी कराई गई, जिससे उन्हें वास्तविक परिस्थितियों में कार्य करने की समझ विकसित हो सके। कार्यक्रम के समापन पर सभी प्रतिभागियों को सेवा भाव की शपथ दिलाई गई। उन्होंने प्रत्येक नागरिक की जानकारी को गोपनीय रखने तथा जनगणना कार्य को ईमानदारी, निष्ठा एवं पूर्ण जिम्मेदारी के साथ संपन्न करने का संकल्प लिया।
    1
    सोहागपुर में जनगणना के प्रथम बैच का तीन दिवसीय प्रशिक्षण संपन्न
सोहागपुर // जनगणना कार्य के सफल एवं प्रभावी क्रियान्वयन के उद्देश्य से प्रथम बैच का तीन दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम नगर के सेंट पैट्रिक हायर सेकेंडरी स्कूल में संपन्न हुआ। प्रशिक्षण कार्यक्रम तहसीलदार एवं चार्ज जनगणना अधिकारी रामकिशोर झड़बड़े के मार्गदर्शन में आयोजित किया गया।
प्रशिक्षण में प्रथम बैच के अंतर्गत कुल 21 सुपरवाइजर एवं 125 प्रगणकों ने भाग लेकर आवश्यक प्रशिक्षण प्राप्त किया। इस दौरान प्रतिभागियों को जनगणना की संपूर्ण प्रक्रिया, मोबाइल ऐप के माध्यम से डेटा संकलन, संबंधित नियमों तथा फील्ड में आने वाली संभावित समस्याओं के समाधान की विस्तृत जानकारी दी गई।
कार्यक्रम में फील्ड ट्रेनर के रूप में राकेश रघुवंशी, रामकिशोर दुबे, जितेंद्र तिवारी, राहुल तिवारी, विपिन गिल्ला एवं विजेंद्र वर्मा ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। वहीं जनगणना टीम में अमित कुमार मिश्रा, उमेश रघुवंशी एवं अविनाश डोंगरे का सहयोग रहा।
प्रशिक्षण के दौरान प्रतिभागियों को व्यावहारिक अनुभव प्रदान करने हेतु फील्ड विजिट भी कराई गई, जिससे उन्हें वास्तविक परिस्थितियों में कार्य करने की समझ विकसित हो सके।
कार्यक्रम के समापन पर सभी प्रतिभागियों को सेवा भाव की शपथ दिलाई गई। उन्होंने प्रत्येक नागरिक की जानकारी को गोपनीय रखने तथा जनगणना कार्य को ईमानदारी, निष्ठा एवं पूर्ण जिम्मेदारी के साथ संपन्न करने का संकल्प लिया।
    user_सोहागपुर न्यूज़
    सोहागपुर न्यूज़
    Salesperson सोहागपुर, नर्मदापुरम, मध्य प्रदेश•
    5 hrs ago
  • Post by DK. Kumar
    1
    Post by DK. Kumar
    user_DK. Kumar
    DK. Kumar
    Farmer Shahpur, Bhopal•
    7 hrs ago
  • ## **रायसेन।** शहर के रामलीला गेट पर तेज रफ्तार का कहर बरपा, जहाँ एक अनियंत्रित अज्ञात कार ने बाइक सवार तीन युवकों को जोरदार टक्कर मार दी। हादसे में तीनों युवक गंभीर रूप से घायल हो गए, जिन्हें स्थानीय लोगों की मदद से जिला अस्पताल भर्ती कराया गया है। वारदात के बाद चालक वाहन सहित फरार हो गया। पुलिस सीसीटीवी फुटेज खंगाल कर आरोपी की तलाश में जुट गई है।
    1
    ## 
**रायसेन।** शहर के रामलीला गेट पर तेज रफ्तार का कहर बरपा, जहाँ एक अनियंत्रित अज्ञात कार ने बाइक सवार तीन युवकों को जोरदार टक्कर मार दी। हादसे में तीनों युवक गंभीर रूप से घायल हो गए, जिन्हें स्थानीय लोगों की मदद से जिला अस्पताल भर्ती कराया गया है। वारदात के बाद चालक वाहन सहित फरार हो गया। पुलिस सीसीटीवी फुटेज खंगाल कर आरोपी की तलाश में जुट गई है।
    user_Vineet maheshwari
    Vineet maheshwari
    पत्रकारिता Raisen, Madhya Pradesh•
    22 hrs ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.