Shuru
Apke Nagar Ki App…
DK. Kumar
More news from Bhopal and nearby areas
- Post by DK. Kumar1
- गोधना में ट्रांसफार्मर हटाकर जेई पर अवैध वसूली का आरोप: किसानों से कहा—‘पैसे दो, तभी लगेगी बिजली’”कलेक्टर से शिकायत मध्यप्रदेश के ग्राम पंचायत गोधना से शुक्रवार दोपहर 1 बजे के आसपास ग्रामीण कलेक्टर कार्यालय पहुंचे और कलेक्टर से शिकायत की उन्होंने जहां बिजली विभाग के जूनियर इंजीनियर बलराम पंवार पर किसानों के साथ अवैध वसूली और दबाव बनाने के आरोप लगाया हैं। बताया जा रहा है कि सेमल नाला के पास बस्तीराम करोचे के खेत में लगा ट्रांसफार्मर जेई द्वारा जबरन निकलवा लिया गया। मौके पर मौजूद किसानों ने इसका विरोध किया और बिजली कनेक्शन लेने की बात कहते हुए ट्रांसफार्मर न हटाने की अपील भी की, लेकिन उनकी एक नहीं सुनी गई। किसानों का आरोप है कि जेई बलराम पंवार उनसे खुलेआम पैसे की मांग कर रहे हैं और साफ तौर पर कह रहे हैं कि “पैसे दोगे तभी ट्रांसफार्मर लगेगा।” गांव के कई किसानों—चंदन यादव, आशीष यादव, कुलदीप यादव, रामदेव और बृजलाल—के पास बिजली कनेक्शन की रसीदें भी मौजूद हैं, इसके बावजूद उनकी बिजली काट दी गई है। इतना ही नहीं, सुमरत कुमरे नामक किसान से 21,500 रुपये लेने के बाद भी आज तक कोई रसीद नहीं दी गई। पीड़ित किसानों ने इस मामले की शिकायत सीएम हेल्पलाइन में भी दर्ज कराई है, लेकिन अब तक कोई ठोस कार्रवाई नहीं हुई है। किसानों का यह भी आरोप है कि जेई उन्हें धमकाते हैं और कहते हैं कि “उनकी ऊपर तक पहुंच है, कोई उनका कुछ नहीं बिगाड़ सकता।” पिछले 10 दिनों से इलाके में बिजली ठप है, जिससे किसानों की फसलें प्रभावित हो रही हैं और वे भारी परेशानी झेल रहे हैं। अब बड़ा सवाल यह है कि क्या प्रशासन इस मामले में सख्त कदम उठाएगा, या किसानों को यूं ही शोषण का सामना करना1
- Post by Manohar agrval Agrawal2
- आमला में जनगणना 2027 की तैयारी शुरू, प्रशिक्षण कार्यक्रम जारी1
- 🔹अवैध गतिविधियो पर प्रभावी नियंत्रण और दोषियों पर त्वरित कानूनी कार्रवाई के लिए पुलिस अधीक्षक श्री वीरेन्द्र जैन के निर्देशानुसार, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्रीमती कमला जोशी एवं एसडीओपी मुलताई श्री एस.के.सिंह के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी निरीक्षक नरेन्द्र सिंह परिहार के निर्देशन में मुलताई पुलिस द्वारा नाबालिक बालिका के साथ छेडछाड करने वाला आरोपी को त्वरित कार्यवाही कर गिरफ्तार किया गया । 🔹*घटना का विवरण-* दिनांक 16.04.26 को नाबालिक पीडिता द्वारा थाना मुलताई आकर रिपोर्ट किया कि *आरोपी रितिक विश्वकर्मा निवासी ससुन्द्रा थाना आमला* द्वारा पीडिता को बार बार मैसेज कॉल करके बात करने के लिये दबाब बनाना , पीडीता का फोटो इंस्टाग्राम मे डाल कर बदनाम करने एवं आवेदिका व परिजनो को जान से मारने की धमकी देना , फरियादिया की रिपोर्ट पर *अपराध धारा 75(2),78(2),351(3)बीएनएस 7/8 पाक्सो एक्ट* का पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया। 🔹 *पुलिस की कार्यवाही –* प्रकरण की गम्भीरता को देखते हुये मुखबीर से सूचना प्राप्त कर आरोपी की गिरफ्तारी हेतू थाना स्तर पर टीम गठित की गई पुलिस टीम द्वारा त्वरित कार्यवाही कर प्रकरण के आरोपी रितिक पिता सुनिल विश्वकर्मा निवासी ससुन्द्रा को ग्राम ससुन्द्रा से बमुस्किल घेरा बंदी पकडा एवं आरोपी को विधिवत गिरफ्तार कर दिनांक 17.04.26 को माननीय न्यायालय पेश किया गया । 🔹*आरोपी का नाम* – *रितिक पिता सुनिल विश्वकर्मा उम्र 18 साल निवासी ससुन्द्रा थाना आमला* 🔹*पुलिस टीम की सराहनीय भूमिका* इस महत्वपूर्ण कार्यवाही में निरी. नरेन्द्र सिंह परिहार थाना प्रभारी मुलताई ,उनि मोनिका पटले ,आर प्रिंस, आऱ गोपाल, आर सेवाराम, आर कमलेश भलावी म.आर. छाया, सैनिक ज्वाला की महत्वपूर्ण भूमिका रही ।1
- कम मोहन यादव भूले विधायक का नाम1
- सीएम के दौरे से पहले आशा-उषा कार्यकर्ताओं को पुलिस ने थाने में किया बंद, गेट पर लगाया ताला मुख्यमंत्री मोहन यादव के सिवनी मालवा आगमन की सूचना मिलते ही पुलिस प्रशासन द्वारा आशा और उषा कार्यकर्ताओं पर कार्रवाई का मामला सामने आया है। जानकारी के अनुसार, दर्जनों आशा-उषा कार्यकर्ताओं को पुलिस ने हिरासत में लेकर थाना परिसर में बंद कर दिया, यहां तक कि थाने के गेट पर ताला भी लगा दिया गया। इस कार्रवाई से नाराज कार्यकर्ताओं ने मुख्यमंत्री के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। उनका आरोप है कि वे शांतिपूर्ण तरीके से अपनी समस्याओं को लेकर मुख्यमंत्री को ज्ञापन सौंपना चाहते थे, लेकिन उन्हें ऐसा करने से पहले ही रोक दिया गया। कार्यकर्ताओं ने बताया कि उन्हें सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बुलाया गया था और कहा गया कि एसडीएम उनसे चर्चा करना चाहते हैं। लेकिन वहां से उन्हें सीधे थाने ले जाकर बंद कर दिया गया। आशा-उषा कार्यकर्ताओं की जिला अध्यक्ष बबीता चौबे ने आरोप लगाते हुए कहा कि वे शांतिपूर्ण तरीके से अपनी बात रखना चाहती थीं। उन्होंने विधायक और अधिकारियों के माध्यम से भी अपनी बात पहुंचाई थी, लेकिन इसके बावजूद उन्हें गुमराह कर थाने लाया गया। उन्होंने यह भी बताया कि पुलिस उनके घर तक पहुंची और बाद में अस्पताल से उन्हें थाने लाकर गेट बंद कर दिया गया। इस घटना के बाद क्षेत्र में प्रशासन की कार्यप्रणाली को लेकर सवाल उठने लगे हैं।1
- neta majak kar raha Ram jata pareshan ho raha hai1