टप्पल के विद्या लय में वार्षिक समारोह धूमधाम से मनाया गया श्याम विद्या पब्लिक स्कूल में वार्षिक समारोह धूमधाम से संपन्न टप्पल। कस्बा टप्पल स्थित श्याम विद्या पब्लिक स्कूल में वार्षिक समारोह का भव्य आयोजन प्रबंधक हरिशंकर गौड़ के नेतृत्व में किया गया। कार्यक्रम में स्कूली छात्र-छात्राओं ने रंगारंग सांस्कृतिक प्रस्तुतियों के माध्यम से उपस्थित अभिभावकों एवं अतिथियों का मन मोह लिया। समारोह की अध्यक्षता प्रधानाचार्य बृजेश गौड़ व डायरेक्टर आशीष गौड़ ने की, जबकि संचालन नीरज कुमार द्वारा किया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में नायब तहसीलदार टप्पल प्रियंका शर्मा ने शिरकत की। कार्यक्रम का शुभारंभ प्रबंधक हरिशंकर गौड़, मुख्य अतिथि प्रियंका शर्मा एवं विद्यालय के समस्त शिक्षकों द्वारा मां सरस्वती की प्रतिमा के समक्ष दीप प्रज्वलित कर किया गया। इसके पश्चात छात्र-छात्राओं ने नृत्य, गीत एवं अन्य सांस्कृतिक कार्यक्रमों की आकर्षक प्रस्तुतियां दीं, जिन्हें उपस्थित लोगों ने खूब सराहा। इस अवसर पर मेधावी छात्र-छात्राओं को मैडल, अवार्ड एवं प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया। साथ ही विद्यालय में उत्कृष्ट कार्य करने वाले शिक्षकों—प्रियंका, मीनाक्षी सैनी एवं मनोज कुमार को भी प्रबंध समिति द्वारा सम्मानित किया गया। मुख्य अतिथि प्रियंका शर्मा ने अपने संबोधन में कहा कि शिक्षा ही जीवन की सच्ची नींव है। उन्होंने छात्रों से आह्वान किया कि वे लगन और मेहनत के साथ शिक्षा ग्रहण कर अपने जीवन को सफल बनाएं। अंत में प्रबंधक हरिशंकर गौड़ ने कार्यक्रम में उपस्थित सभी अभिभावकों, अतिथियों एवं छात्रों का आभार व्यक्त करते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। कार्यक्रम में विनय अत्री (जिलामंत्री), ओमप्रकाश लाला (निवर्तमान मंडल अध्यक्ष), सत्यपाल अत्री (मंडल अध्यक्ष), योगेश शर्मा, शिवराज सिंह, कलुआ विधायक, वासुदेव गौतम, चौधरी संजय कुमार, डॉ. दीपक शर्मा, दिलशाद अली खान, डॉ. समीम खान, संजय प्रधान, जय नारायण वर्मा सहित सैकड़ों लोग उपस्थित रहे।
टप्पल के विद्या लय में वार्षिक समारोह धूमधाम से मनाया गया श्याम विद्या पब्लिक स्कूल में वार्षिक समारोह धूमधाम से संपन्न टप्पल। कस्बा टप्पल स्थित श्याम विद्या पब्लिक स्कूल में वार्षिक समारोह का भव्य आयोजन प्रबंधक हरिशंकर गौड़ के नेतृत्व में किया गया। कार्यक्रम में स्कूली छात्र-छात्राओं ने रंगारंग सांस्कृतिक प्रस्तुतियों के माध्यम से उपस्थित अभिभावकों एवं अतिथियों का मन मोह लिया। समारोह की अध्यक्षता प्रधानाचार्य बृजेश गौड़ व डायरेक्टर आशीष गौड़ ने की, जबकि संचालन नीरज कुमार द्वारा किया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में नायब तहसीलदार टप्पल प्रियंका शर्मा ने शिरकत की। कार्यक्रम
का शुभारंभ प्रबंधक हरिशंकर गौड़, मुख्य अतिथि प्रियंका शर्मा एवं विद्यालय के समस्त शिक्षकों द्वारा मां सरस्वती की प्रतिमा के समक्ष दीप प्रज्वलित कर किया गया। इसके पश्चात छात्र-छात्राओं ने नृत्य, गीत एवं अन्य सांस्कृतिक कार्यक्रमों की आकर्षक प्रस्तुतियां दीं, जिन्हें उपस्थित लोगों ने खूब सराहा। इस अवसर पर मेधावी छात्र-छात्राओं को मैडल, अवार्ड एवं प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया। साथ ही विद्यालय में उत्कृष्ट कार्य करने वाले शिक्षकों—प्रियंका, मीनाक्षी सैनी एवं मनोज कुमार को भी प्रबंध समिति द्वारा सम्मानित किया गया। मुख्य अतिथि प्रियंका शर्मा ने अपने संबोधन में कहा कि शिक्षा ही
जीवन की सच्ची नींव है। उन्होंने छात्रों से आह्वान किया कि वे लगन और मेहनत के साथ शिक्षा ग्रहण कर अपने जीवन को सफल बनाएं। अंत में प्रबंधक हरिशंकर गौड़ ने कार्यक्रम में उपस्थित सभी अभिभावकों, अतिथियों एवं छात्रों का आभार व्यक्त करते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। कार्यक्रम में विनय अत्री (जिलामंत्री), ओमप्रकाश लाला (निवर्तमान मंडल अध्यक्ष), सत्यपाल अत्री (मंडल अध्यक्ष), योगेश शर्मा, शिवराज सिंह, कलुआ विधायक, वासुदेव गौतम, चौधरी संजय कुमार, डॉ. दीपक शर्मा, दिलशाद अली खान, डॉ. समीम खान, संजय प्रधान, जय नारायण वर्मा सहित सैकड़ों लोग उपस्थित रहे।
- राकेश टिकैत की गिरफ्तारी के विरोध में टप्पल थाने पर धरना जारी टप्पल (अलीगढ़)। उड़ीसा सरकार द्वारा भारतीय किसान यूनियन के राष्ट्रीय प्रवक्ता माननीय श्री राकेश टिकैत को भुवनेश्वर में गिरफ्तार किए जाने के विरोध में सोमवार को टप्पल थाने पर किसानों का विरोध प्रदर्शन शुरू हो गया। प्रदर्शनकारियों ने स्पष्ट किया कि जब तक राकेश टिकैत को ससम्मान रिहा नहीं किया जाता और संगठन के हाईकमान से अगला निर्देश नहीं मिलता, तब तक धरना जारी रहेगा। धरने पर बैठे किसानों ने उड़ीसा सरकार के इस कदम को किसान विरोधी बताते हुए कड़ी निंदा की। वक्ताओं ने कहा कि किसान नेताओं की आवाज दबाने का प्रयास किसी भी सूरत में बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। उन्होंने चेतावनी दी कि यदि जल्द रिहाई नहीं हुई तो आंदोलन को और तेज किया जाएगा। इस मौके पर भारतीय किसान यूनियन के कई पदाधिकारी व कार्यकर्ता मौजूद रहे। प्रमुख रूप से राष्ट्रीय कोषाध्यक्ष विजय तालान, राष्ट्रीय सचिव ओमपाल तालान, प्रदेश उपाध्यक्ष विमल तोमर, जिला अध्यक्ष सुंदर सिंह बालियान, वरिष्ठ मंडल उपाध्यक्ष धर्मेंद्र कुमार श्योराण, पूर्व तहसील अध्यक्ष खैर भोला चौधरी, दीनदयाल सेठ तथा महिपाल ठाकुर सहित अन्य किसान नेता उपस्थित रहे। धरने के दौरान किसानों ने नारेबाजी करते हुए एकजुटता का प्रदर्शन किया और कहा कि संगठन किसानों के हितों की रक्षा के लिए हर स्तर पर संघर्ष करता रहेगा। प्रशासन की ओर से मौके पर शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए पुलिस बल तैनात रहा।1
- LPG क्राइसिस के कारण घर में रखे 3-4 सिलेंडर में से किसी एक में लगी आग, हुआ ब्लास्ट,एक सिलेंडर फटने से बाकी सिलेंडर उछट कर इधर-उधर जा गिरे, सिलेंडर फटने से घर में लगी आग, मौके पर दमकल टीम ने बमुश्किल पाया आग पर काबू, सिलेंडर फटने की घटना में दो लोग गंभीर घायल, मेडिकल कॉलेज में चल रहा उपचार,क्वार्सी थाना इलाके के फिरदौस नगर की घटना.3
- Post by KRANTKARI Khabar1
- इगलास भारतीय किसान यूनियन टिकैतगुट के प्रदेश अध्यक्ष के समर्थन में किसानों ने किया कोतवाली का घेराव. भारतीय किसान यूनियन टिकैतगुट के प्रदेश अध्यक्ष राजपाल शर्मा द्वारा जानकारी देते हुए बताया की भारतीय किसान यूनियन टिकैतगुट के राष्ट्रीय प्रवक्ता चौधरी राकेश टिकैत किसान पंचायत को संबोधित करने उड़ीसा गए थे. जहाँ उन्हें उड़ीसा पुलिस द्वारा गिरफ्तार कर लिया. ज़ब तक राकेश टिकैत को रिहा नहीं किया जाएगा तब तक किसानों का आंदोलन जारी रहेगा. जिसका जिम्मेदार शासन प्रशासन होगा.1
- Post by Vikram knmar Bra9
- गोकुल में पंडित जी की 'आशिकी' का हाई-वोल्टेज ड्रामा, महिलाओं के तेवर देख जमुना में कूदकर बचाई इज्जत और जान ! वीडियो हुआ वायरल ! मामला क्या है वह जांच का विषय है1
- Post by Irfan Tomar1
- Post by Irfan Tomar1