logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

*पलामू: सरकारी दफ्तरों में चोरी करने वाले दो शातिर चोर गिरफ्तार, भारी मात्रा में सामान बरामद* नौडीहा बाजार पुलिस का बड़ा खुलासा नामुदाग निवासी अवधेश कुमार भुइयाँ के घर छापेमारी में 13 प्रिंटर, लैपटॉप, CPU, कंप्यूटर, इन्वर्टर, बैटरी, होम थिएटर, लेमिनेशन मशीन समेत इलेक्ट्रॉनिक सामान बरामद। पूछताछ में आरोपियों ने ब्लॉक, स्कूल, पंचायत सचिवालय और सरकारी संस्थानों में चोरी करने की बात कबूली। छतरपुर प्रखंड कार्यालय, विद्युत कार्यालय, पाटन प्रखंड कार्यालय, नौडीहा बाजार प्रखंड, नावाटांड़ पंचायत सचिवालय और नामुदाग हाई स्कूल समेत कई जगहों पर चोरी का खुलासा। पुलिस ने मामले में अवधेश कुमार भुइयाँ और उसके साला अमोद भुइयाँ को गिरफ्तार किया है। आरोपियों की निशानदेही पर अन्य स्थानों से भी चोरी का सामान बरामद किया गया। नौडीहा बाजार थाना कांड संख्या 83/2026 के तहत मामला दर्ज, पुलिस की जांच जारी।

19 hrs ago
user_Moloy Gope
Moloy Gope
Reporter निरसा-कम-चिरकुंडा, धनबाद, झारखंड•
19 hrs ago

*पलामू: सरकारी दफ्तरों में चोरी करने वाले दो शातिर चोर गिरफ्तार, भारी मात्रा में सामान बरामद* नौडीहा बाजार पुलिस का बड़ा खुलासा नामुदाग निवासी अवधेश कुमार भुइयाँ के घर छापेमारी में 13 प्रिंटर, लैपटॉप, CPU, कंप्यूटर, इन्वर्टर, बैटरी, होम थिएटर, लेमिनेशन मशीन समेत इलेक्ट्रॉनिक सामान बरामद। पूछताछ में आरोपियों ने ब्लॉक, स्कूल, पंचायत सचिवालय और सरकारी संस्थानों में चोरी करने की बात कबूली। छतरपुर प्रखंड कार्यालय, विद्युत कार्यालय, पाटन प्रखंड कार्यालय, नौडीहा बाजार प्रखंड, नावाटांड़ पंचायत सचिवालय और नामुदाग हाई स्कूल समेत कई जगहों पर चोरी का खुलासा। पुलिस ने मामले में अवधेश कुमार भुइयाँ और उसके साला अमोद भुइयाँ को गिरफ्तार किया है। आरोपियों की निशानदेही पर अन्य स्थानों से भी चोरी का सामान बरामद किया गया। नौडीहा बाजार थाना कांड संख्या 83/2026 के तहत मामला दर्ज, पुलिस की जांच जारी।

More news from झारखंड and nearby areas
  • पारसनाथ पहाड़ पर जैन समुदाय के दावे का आदिवासियों ने किया विरोध, बोले—“मारांग बुरू हमारा था, हमारा है और हमारा रहेगा” पारसनाथ पहाड़ को लेकर एक बार फिर आदिवासी और जैन समुदाय के दावों के बीच विवाद गहराता नजर आ रहा है। मारांग बुरू बचाओ संघर्ष मोर्चा ने विश्व जैन संगठन के अध्यक्ष संजय जैन द्वारा पारसनाथ पहाड़ को लेकर दिए गए बयान और संरक्षण की मांग का कड़ा विरोध किया है। मोर्चा के पदाधिकारियों ने प्रेस विज्ञप्ति जारी कर कहा कि पारसनाथ पहाड़ संथाल आदिवासियों का मारांग बुरू है, जहां आदिवासी समुदाय सदियों से पूजा-अर्चना और धार्मिक परंपराओं का पालन करता आ रहा है। संगठन का दावा है कि पूरे मारांग बुरू क्षेत्र में 24 से अधिक टोले हैं, जहां पारंपरिक रूप से माझी यानी प्रधान की व्यवस्था कायम है। मोर्चा ने कहा कि न्यायालय द्वारा आदिवासी संथाल समुदाय के प्रथागत और पुरखौती अधिकारों को मान्यता दी गई है। संगठन का आरोप है कि जैन समुदाय के पक्ष में किसी भी तरह की एकतरफा सरकारी व्यवस्था आदिवासियों के पारंपरिक अधिकारों को प्रभावित कर सकती है। ‘सम्मेद शिखर’ और ‘मारांग बुरू’ को लेकर भी आपत्ति जताई गई है। संगठन ने कहा कि मारांग बुरू का उल्लेख सरकारी दस्तावेजों और इतिहास में मिलता है और पारसनाथ पर्वत आदिवासी समुदाय का प्राचीन धार्मिक स्थल है। मोर्चा ने केंद्र और राज्य सरकार से मांग की है कि जैन समुदाय के पक्ष में जारी किसी भी एकतरफा आदेश की समीक्षा की जाए तथा पारसनाथ के मारांग बुरू क्षेत्र में आदिवासी समुदाय के पारंपरिक और प्रथागत अधिकारों का संरक्षण सुनिश्चित किया जाए। संगठन ने चेतावनी दी है कि यदि केंद्र और राज्य सरकार की ओर से इस मामले में सकारात्मक पहल नहीं की गई, तो आदिवासी समुदाय बड़ा आंदोलन करने को बाध्य होगा। प्रेस विज्ञप्ति के दौरान मारांग बुरू बचाओ संघर्ष मोर्चा के जिला अध्यक्ष महावीर मुर्मू, सचिव विष्णु किस्कू, सुधीर बास्के, सुरेश हेम्ब्रम, मदन हेम्ब्रम, सुशांत प्रसाद सोरेन, दिलीप मुर्मू सहित कई लोग मौजूद रहे।
    4
    पारसनाथ पहाड़ पर जैन समुदाय के दावे का आदिवासियों ने किया विरोध, बोले—“मारांग बुरू हमारा था, हमारा है और हमारा रहेगा”
पारसनाथ पहाड़ को लेकर एक बार फिर आदिवासी और जैन समुदाय के दावों के बीच विवाद गहराता नजर आ रहा है। मारांग बुरू बचाओ संघर्ष मोर्चा ने विश्व जैन संगठन के अध्यक्ष संजय जैन द्वारा पारसनाथ पहाड़ को लेकर दिए गए बयान और संरक्षण की मांग का कड़ा विरोध किया है।
मोर्चा के पदाधिकारियों ने प्रेस विज्ञप्ति जारी कर कहा कि पारसनाथ पहाड़ संथाल आदिवासियों का मारांग बुरू है, जहां आदिवासी समुदाय सदियों से पूजा-अर्चना और धार्मिक परंपराओं का पालन करता आ रहा है। संगठन का दावा है कि पूरे मारांग बुरू क्षेत्र में 24 से अधिक टोले हैं, जहां पारंपरिक रूप से माझी यानी प्रधान की व्यवस्था कायम है।
मोर्चा ने कहा कि न्यायालय द्वारा आदिवासी संथाल समुदाय के प्रथागत और पुरखौती अधिकारों को मान्यता दी गई है। संगठन का आरोप है कि जैन समुदाय के पक्ष में किसी भी तरह की एकतरफा सरकारी व्यवस्था आदिवासियों के पारंपरिक अधिकारों को प्रभावित कर सकती है।
‘सम्मेद शिखर’ और ‘मारांग बुरू’ को लेकर भी आपत्ति जताई गई है। संगठन ने कहा कि मारांग बुरू का उल्लेख सरकारी दस्तावेजों और इतिहास में मिलता है और पारसनाथ पर्वत आदिवासी समुदाय का प्राचीन धार्मिक स्थल है।
मोर्चा ने केंद्र और राज्य सरकार से मांग की है कि जैन समुदाय के पक्ष में जारी किसी भी एकतरफा आदेश की समीक्षा की जाए तथा पारसनाथ के मारांग बुरू क्षेत्र में आदिवासी समुदाय के पारंपरिक और प्रथागत अधिकारों का संरक्षण सुनिश्चित किया जाए।
संगठन ने चेतावनी दी है कि यदि केंद्र और राज्य सरकार की ओर से इस मामले में सकारात्मक पहल नहीं की गई, तो आदिवासी समुदाय बड़ा आंदोलन करने को बाध्य होगा।
प्रेस विज्ञप्ति के दौरान मारांग बुरू बचाओ संघर्ष मोर्चा के जिला अध्यक्ष महावीर मुर्मू, सचिव विष्णु किस्कू, सुधीर बास्के, सुरेश हेम्ब्रम, मदन हेम्ब्रम, सुशांत प्रसाद सोरेन, दिलीप मुर्मू सहित कई लोग मौजूद रहे।
    user_Moloy Gope
    Moloy Gope
    Reporter निरसा-कम-चिरकुंडा, धनबाद, झारखंड•
    18 hrs ago
  • उत्तराखंड में राहुल गांधी पर FIR के विरोध में जामताड़ा में कांग्रेस का प्रदर्शन। खड़गे के अपमान और राहुल गांधी पर FIR के खिलाफ कांग्रेस का जोरदार प्रदर्शन, PM का फूंका पुतला।
    1
    उत्तराखंड में राहुल गांधी पर FIR के विरोध में जामताड़ा में कांग्रेस का प्रदर्शन।
खड़गे के अपमान और राहुल गांधी पर FIR के खिलाफ कांग्रेस का जोरदार प्रदर्शन, PM का फूंका पुतला।
    user_यूके न्यूज जामताड़ा,(झारखंड)
    यूके न्यूज जामताड़ा,(झारखंड)
    जामताड़ा, जामताड़ा, झारखंड•
    5 hrs ago
  • धनबाद स्लग - यूजीसी कानून के विरोध में स्वर्ण समाज ने निकाला विरोध मार्च । एंकर - यूजीसी कानून के विरोध में स्वर्ण समाज ने विरोध मार्च निकला । जिला परिषद मैदान से रणधीर वर्मा चौक तक सैकड़ों की संख्या में लोगों ने हाथ में यूजीसी रोल बैक लिखे तख्ते के साथ पैदल मार्च किया । विरोध मार्च में मोदी तेरी तानाशाही नहीं चलेगी के नारे भी लगे । विरोध मार्च का नेतृत्व अरुण सिंह अध्यक्ष राजपूत विचार मंच ने किया । अरुण सिंह ने कहा कि केंद्र सरकार की यूजीसी इक्विटी कानून जो है वो हमारे हिन्दू समाज में जाति पाती और मनमुटाव बढ़ाने का काम करेगा जिसका हम सभी कड़ा विरोध करते है । हम कभी भी आरक्षण के विरोध में नहीं है लेकिन आरक्षण जाति के आधार पे नहीं बल्कि आर्थिक आधार पर मिलना चाहिए जिसे आरक्षण उन्हें ही मिले जिसे इसको जरूरत है । हम सभी लोगों को अपनी जाति भूल के एक भारतीय होने के नाते अपने देश के विकास के लिए आगे आना चाहिए और यूजीसी जैसे काले कानून का विरोध करना चाहिए । बाइट - अरुण सिंह, अध्यक्ष राजपूत विचार मंच बाइट - निहारिका सिंह, अध्यक्ष, उड़ान सेवा समिति
    1
    धनबाद 




स्लग - यूजीसी कानून के विरोध में स्वर्ण समाज ने निकाला विरोध मार्च । 




एंकर - यूजीसी कानून के विरोध में स्वर्ण समाज ने  विरोध मार्च  निकला । जिला परिषद मैदान से रणधीर वर्मा चौक तक सैकड़ों की संख्या में लोगों ने हाथ में यूजीसी रोल बैक लिखे तख्ते के साथ पैदल मार्च किया । विरोध मार्च में मोदी तेरी तानाशाही नहीं चलेगी के नारे भी लगे   । विरोध मार्च का नेतृत्व अरुण सिंह अध्यक्ष राजपूत विचार मंच ने किया । अरुण सिंह ने कहा कि केंद्र सरकार की यूजीसी इक्विटी कानून जो है वो हमारे हिन्दू समाज में जाति पाती और मनमुटाव बढ़ाने का काम करेगा जिसका हम सभी कड़ा विरोध करते है । हम कभी भी आरक्षण के विरोध में नहीं है लेकिन आरक्षण जाति के आधार पे नहीं बल्कि आर्थिक आधार पर मिलना चाहिए जिसे आरक्षण उन्हें ही मिले जिसे इसको जरूरत है । हम सभी लोगों को अपनी जाति भूल के एक भारतीय होने के नाते अपने देश के विकास के लिए आगे आना चाहिए और यूजीसी जैसे काले कानून का विरोध करना चाहिए । 




बाइट - अरुण सिंह, अध्यक्ष राजपूत विचार मंच 
 

बाइट - निहारिका सिंह, अध्यक्ष, उड़ान सेवा समिति
    user_Niraj Kumar
    Niraj Kumar
    Local News Reporter धनबाद-कम-केंदुआडीह-कम-जागता, धनबाद, झारखंड•
    1 hr ago
  • देवघर जिला के मार्गोमुण्डा प्रखण्ड अन्तर्गत मदरसा बहरुल उलूम कानो में शनिवार रात कमेटी के सौजन्य से पैगंबर-ए-इस्लाम हज़रत मोहम्मद साहब के यौम-ए-पैदाइश ईद-उल-मिलादुन्नबी के उपलक्ष्य में मदरसा के बच्चों के बीच दीनी तालीम से संबंधित मुकाबला पर इनामी कार्यक्रम का आयोजन किया गया।
    1
    देवघर जिला के मार्गोमुण्डा प्रखण्ड अन्तर्गत मदरसा बहरुल उलूम कानो में शनिवार रात कमेटी के सौजन्य से पैगंबर-ए-इस्लाम हज़रत मोहम्मद साहब के यौम-ए-पैदाइश ईद-उल-मिलादुन्नबी के उपलक्ष्य में मदरसा के बच्चों के बीच दीनी तालीम से संबंधित मुकाबला पर इनामी कार्यक्रम का आयोजन किया गया।
    user_Minhaj Akhtar
    Minhaj Akhtar
    Journalist Margo Munda, Deoghar•
    18 hrs ago
  • धनबाद जिले के बीते दिन हुए भू-धसांन में कई घर जमीन के नीचे चले गए , अब भी हजारों लोग खोफ के साये में है , वही के निवासियों का यह वीडियो तेजी से सोशल मीडिया में वायरल है जिसमे जिम्मेदार लोगों को बददुआ दे रहे हैं।
    1
    धनबाद जिले के बीते दिन हुए भू-धसांन में कई घर  जमीन के नीचे चले गए
, अब भी  हजारों लोग खोफ के साये  में है , वही के निवासियों का यह वीडियो तेजी से सोशल मीडिया में वायरल है जिसमे जिम्मेदार लोगों को बददुआ दे रहे हैं।
    user_Adarsh gupta
    Adarsh gupta
    Media company बाघमारा-कम-कटरास, धनबाद, झारखंड•
    20 hrs ago
  • कतरास के समाज सेवी राजेश स्वर्णकर डुमरी विधायक जयराम महतो के समर्थन में उतरे उन्होंने विशेष साक्षात्कार में क्या कुछ कहा आइए जानते इस खबर में,,,,,,,,,।
    1
    कतरास के समाज सेवी राजेश स्वर्णकर डुमरी विधायक जयराम महतो के समर्थन में उतरे उन्होंने विशेष साक्षात्कार में क्या कुछ कहा आइए जानते इस खबर में,,,,,,,,,।
    user_संतोष कुमार दे
    संतोष कुमार दे
    रिपोर्टर बाघमारा-कम-कटरास, धनबाद, झारखंड•
    20 hrs ago
  • राहुल गांधी के बयान पर भाजपा का विरोध, गिरिडीह में कांग्रेस का पलटवार! टावर चौक पर फूंका केंद्र सरकार का पुतला, कांग्रेस ने कहा—MMDR मुद्दे से ध्यान भटकाने की कोशिश उत्तराखंड के हल्द्वानी में कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे की रैली के बाद हुए कथित ‘शुद्धिकरण’ अनुष्ठान को लेकर लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी के बयान के विरोध में भाजपा अनुसूचित जाति मोर्चा द्वारा किए गए प्रदर्शन और पुतला दहन के बाद सियासी घमासान तेज हो गया है। सोमवार को इसी के विरोध में गिरिडीह जिला कांग्रेस कमेटी के बैनर तले गिरिडीह के टावर चौक पर कांग्रेस नेताओं और कार्यकर्ताओं ने जोरदार प्रदर्शन करते हुए केंद्र सरकार का पुतला दहन किया। इस दौरान कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने केंद्र सरकार और भाजपा के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। कांग्रेस नेताओं का आरोप है कि भाजपा नेताओं द्वारा इस तरह के मुद्दों को उछालकर MMDR से जुड़े महत्वपूर्ण मुद्दे से जनता का ध्यान भटकाने का प्रयास किया जा रहा है। कांग्रेस ने कहा कि जनहित से जुड़े मुद्दों पर चर्चा करने के बजाय राजनीतिक विवाद खड़ा करना भाजपा की रणनीति का हिस्सा है। पुतला दहन कार्यक्रम में काफी संख्या में कांग्रेस नेता और कार्यकर्ता मौजूद रहे। मौके पर अजय सिन्हा मंटू, समीर चौधरी, टार्ज़न, बिलाल हुसैनी, लड्डू खान, अशोक विश्वकर्मा, मनीर आलम, सुलेमान अख्तर, अमित, निजामुद्दीन, विनीत भास्कर, संतोष वर्मा, प्रकाश दास, शहीद समेत कई कांग्रेस नेता एवं कार्यकर्ता उपस्थित थे। कांग्रेस नेताओं ने कहा कि पार्टी जनहित के मुद्दों को लेकर आगे भी आंदोलन जारी रखेगी।
    5
    राहुल गांधी के बयान पर भाजपा का विरोध, गिरिडीह में कांग्रेस का पलटवार!
टावर चौक पर फूंका केंद्र सरकार का पुतला, कांग्रेस ने कहा—MMDR मुद्दे से ध्यान भटकाने की कोशिश
उत्तराखंड के हल्द्वानी में कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे की रैली के बाद हुए कथित ‘शुद्धिकरण’ अनुष्ठान को लेकर लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी के बयान के विरोध में भाजपा अनुसूचित जाति मोर्चा द्वारा किए गए प्रदर्शन और पुतला दहन के बाद सियासी घमासान तेज हो गया है।
सोमवार को इसी के विरोध में गिरिडीह जिला कांग्रेस कमेटी के बैनर तले गिरिडीह के टावर चौक पर कांग्रेस नेताओं और कार्यकर्ताओं ने जोरदार प्रदर्शन करते हुए केंद्र सरकार का पुतला दहन किया। इस दौरान कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने केंद्र सरकार और भाजपा के खिलाफ जमकर नारेबाजी की।
कांग्रेस नेताओं का आरोप है कि भाजपा नेताओं द्वारा इस तरह के मुद्दों को उछालकर MMDR से जुड़े महत्वपूर्ण मुद्दे से जनता का ध्यान भटकाने का प्रयास किया जा रहा है। कांग्रेस ने कहा कि जनहित से जुड़े मुद्दों पर चर्चा करने के बजाय राजनीतिक विवाद खड़ा करना भाजपा की रणनीति का हिस्सा है।
पुतला दहन कार्यक्रम में काफी संख्या में कांग्रेस नेता और कार्यकर्ता मौजूद रहे। मौके पर अजय सिन्हा मंटू, समीर चौधरी, टार्ज़न, बिलाल हुसैनी, लड्डू खान, अशोक विश्वकर्मा, मनीर आलम, सुलेमान अख्तर, अमित, निजामुद्दीन, विनीत भास्कर, संतोष वर्मा, प्रकाश दास, शहीद समेत कई कांग्रेस नेता एवं कार्यकर्ता उपस्थित थे।
कांग्रेस नेताओं ने कहा कि पार्टी जनहित के मुद्दों को लेकर आगे भी आंदोलन जारी रखेगी।
    user_Moloy Gope
    Moloy Gope
    Reporter निरसा-कम-चिरकुंडा, धनबाद, झारखंड•
    19 hrs ago
  • पत्नी से फोन पर विवाद के बाद युवक ने खाया जहरीला पदार्थ, शव गांव पहुंचा तो उठे कई सवाल
    1
    पत्नी से फोन पर विवाद के बाद युवक ने खाया जहरीला पदार्थ, शव गांव पहुंचा तो उठे कई सवाल
    user_PRESS R K PRESS R K
    PRESS R K PRESS R K
    पत्रकार Karma Tanr Vidyasagar*, Jamtara•
    7 hrs ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.