logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

धनबाद जिले के बीते दिन हुए भू-धसांन में कई घर जमीन के नीचे चले गए , अब भी हजारों लोग खोफ के साये में है , वही के निवासियों का यह वीडियो तेजी से सोशल मीडिया में वायरल है जिसमे जिम्मेदार लोगों को बददुआ दे रहे हैं।

1 day ago
user_Adarsh gupta
Adarsh gupta
Media company बाघमारा-कम-कटरास, धनबाद, झारखंड•
1 day ago

धनबाद जिले के बीते दिन हुए भू-धसांन में कई घर जमीन के नीचे चले गए , अब भी हजारों लोग खोफ के साये में है , वही के निवासियों का यह वीडियो तेजी से सोशल मीडिया में वायरल है जिसमे जिम्मेदार लोगों को बददुआ दे रहे हैं।

More news from झारखंड and nearby areas
  • बिजली के तार से शुरू हुआ विवाद, फायरिंग तक पहुंचा मामला पुलिस का एक्शन तेज, मुख्य आरोपी पप्पू चौहान गिरफ्तार
    1
    बिजली के तार से शुरू हुआ विवाद, फायरिंग तक पहुंचा मामला
पुलिस का एक्शन तेज, मुख्य आरोपी पप्पू चौहान गिरफ्तार
    user_जनता न्यूज़ 24
    जनता न्यूज़ 24
    बाघमारा-कम-कटरास, धनबाद, झारखंड•
    23 hrs ago
  • *धनबाद के बेकार बांध तालाब में मिला 50 वर्षीय व्यक्ति का शव, कल दोपहर से था लापता* धनबाद : जिले के सदर थाना क्षेत्र स्थित बेकार बांध तालाब में उस वक्त सनसनी फैल गई, जब स्थानीय लोगों ने तालाब में एक व्यक्ति का शव तैरता हुआ देखा। शव मिलने की सूचना स्थानीय लोगों ने पुलिस और वार्ड पार्षद को दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने स्थानीय लोगों की मदद से शव को तालाब से बाहर निकलवाया। मृतक की पहचान दुर्गा मंदिर, बेकार बांध निवासी 50 वर्षीय राकेश कुमार सिंह के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि राकेश कुमार सिंह कल दोपहर से ही घर से लापता थे। परिजन उनकी तलाश कर रहे थे। इसी दौरान आज स्थानीय लोगों की नजर बेकार बांध तालाब में तैरते शव पर पड़ी। सूचना मिलते ही सदर थाना की गश्ती टीम और स्थानीय पार्षद अशोक पाल मौके पर पहुंचे और छानबीन शुरू की। शव की पहचान राकेश कुमार सिंह के रूप में की गई। पार्षद अशोक पाल ने बताया कि राकेश कुमार सिंह के परिजन कल दोपहर से ही उनकी तलाश कर रहे थे। आज तालाब में शव मिलने की सूचना के बाद पुलिस को जानकारी दी गई और शव को बाहर निकाला गया। राकेश कुमार सिंह अंडा और सब्जी की दुकान चलाते थे। वहीं, मृतक के चचेरे भाई वीर कुमार सिंह ने बताया कि राकेश की मानसिक स्थिति पिछले कई वर्षों से ठीक नहीं थी और उनका इलाज भी चल रहा था। परिवार के अनुसार, वह हर छह महीने में घर से इस तरह चले जाते थे। फिलहाल पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर मामले की जांच शुरू कर दी है। मौत के कारणों का पता पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद ही स्पष्ट हो पाएगा। बाइट : अशोक पाल पार्षद बाइट : वीर कुमार सिंह मृतक का भाई
    1
    *धनबाद के बेकार बांध तालाब में मिला 50 वर्षीय व्यक्ति का शव, कल दोपहर से था लापता*


धनबाद : जिले के सदर थाना क्षेत्र स्थित बेकार बांध तालाब में उस वक्त सनसनी फैल गई, जब स्थानीय लोगों ने तालाब में एक व्यक्ति का शव तैरता हुआ देखा। शव मिलने की सूचना स्थानीय लोगों ने पुलिस और वार्ड पार्षद को दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने स्थानीय लोगों की मदद से शव को तालाब से बाहर निकलवाया। मृतक की पहचान दुर्गा मंदिर, बेकार बांध निवासी 50 वर्षीय राकेश कुमार सिंह के रूप में हुई है।

बताया जा रहा है कि राकेश कुमार सिंह कल दोपहर से ही घर से लापता थे। परिजन उनकी तलाश कर रहे थे। इसी दौरान आज स्थानीय लोगों की नजर बेकार बांध तालाब में तैरते शव पर पड़ी। सूचना मिलते ही सदर थाना की गश्ती टीम और स्थानीय पार्षद अशोक पाल मौके पर पहुंचे और छानबीन शुरू की। शव की पहचान राकेश कुमार सिंह के रूप में की गई।

पार्षद अशोक पाल ने बताया कि राकेश कुमार सिंह के परिजन कल दोपहर से ही उनकी तलाश कर रहे थे। आज तालाब में शव मिलने की सूचना के बाद पुलिस को जानकारी दी गई और शव को बाहर निकाला गया। राकेश कुमार सिंह अंडा और सब्जी की दुकान चलाते थे।

वहीं, मृतक के चचेरे भाई वीर कुमार सिंह ने बताया कि राकेश की मानसिक स्थिति पिछले कई वर्षों से ठीक नहीं थी और उनका इलाज भी चल रहा था। परिवार के अनुसार, वह हर छह महीने में घर से इस तरह चले जाते थे। फिलहाल पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर मामले की जांच शुरू कर दी है। मौत के कारणों का पता पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद ही स्पष्ट हो पाएगा।


बाइट : अशोक पाल पार्षद
बाइट : वीर कुमार सिंह मृतक का भाई
    user_Niraj Kumar
    Niraj Kumar
    Local News Reporter धनबाद-कम-केंदुआडीह-कम-जागता, धनबाद, झारखंड•
    20 hrs ago
  • एलआईसी ने मनाया 71वां स्थापना दिवस, 70 साल की भरोसेमंद सेवा का बखान—बीमा क्षेत्र में बदलाव को लेकर जताई चिंता गिरिडीह। भारतीय जीवन बीमा निगम (एलआईसी) के 71वें स्थापना दिवस के अवसर पर मंगलवार को गिरिडीह शाखा कार्यालय में दीप प्रज्वलित कर बीमा सप्ताह कार्यक्रम की शुरुआत की गई। कार्यक्रम का संचालन राजेश कुमार उपाध्याय ने किया। वरीय शाखा प्रबंधक एसएन भर्तृवर, बीमा कर्मचारी संघ के सचिव धर्म प्रकाश, विकास अधिकारी मनोज कुमार, कुमकुम वाला वर्मा, सबा परवीन, अंशु कुमारी सिंघानिया और अभिकर्ता उमाकांत वाजपेई ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया। इस दौरान वरिष्ठ कर्मचारी संजय शर्मा को अंगवस्त्र देकर सम्मानित किया गया। इसके बाद अखिल भारतीय बीमा कर्मचारी संघ, गिरिडीह शाखा की ओर से प्रेस वार्ता आयोजित की गई। प्रेस वार्ता को संबोधित करते हुए मंडलीय संयुक्त सचिव धर्म प्रकाश ने कहा कि 1 सितंबर 1956 को स्थापित एलआईसी ने विश्वास, सेवा और आर्थिक सुरक्षा के 70 वर्ष पूरे कर लिए हैं। उन्होंने कहा कि छोटे से पौधे के रूप में शुरू हुआ एलआईसी आज देश के वित्तीय क्षेत्र में विशाल बरगद के पेड़ की तरह विकसित हो चुका है और स्थापना के उद्देश्यों को पूरा करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है। उन्होंने बताया कि वर्तमान में निगम की कुल संपत्ति 59 लाख करोड़ रुपये से अधिक है। देश के विकास में किए गए करीब 55 लाख करोड़ रुपये के कुल निवेश में से लगभग 40 लाख करोड़ रुपये केंद्र एवं राज्य सरकारों की प्रतिभूतियों तथा सिंचाई, आवास, बिजली, सड़क, स्वास्थ्य और अन्य बुनियादी ढांचों में लगाए गए हैं। धर्म प्रकाश ने कहा कि पिछले 70 वर्षों में एलआईसी ने भारत सरकार को लाभांश के रूप में 51 हजार करोड़ रुपये से अधिक दिया है। वित्तीय वर्ष 2025-26 में भी केंद्र सरकार को 12,207 करोड़ रुपये लाभांश के रूप में दिया गया। इसी वित्तीय वर्ष में प्रथम प्रीमियम आय में एलआईसी का मार्केट शेयर 56.66 प्रतिशत, जबकि नव व्यवसाय पॉलिसियों में हिस्सेदारी 65.16 प्रतिशत रही। उन्होंने बताया कि वित्तीय वर्ष 2025-26 में निगम की कुल आय में 12.42 प्रतिशत की वृद्धि हुई और यह बढ़कर 9,72,914 करोड़ रुपये रही। उन्होंने कहा कि इन उपलब्धियों ने एलआईसी को बीमा क्षेत्र में सिर्फ मार्केट लीडर ही नहीं, बल्कि मार्केट मेकर के रूप में भी स्थापित किया है। प्रेस वार्ता में बीमा वितरण व्यवस्था में प्रस्तावित बदलावों को लेकर भी चिंता जताई गई। धर्म प्रकाश ने कहा कि एलआईसी की 98.42 प्रतिशत पॉलिसियां एजेंटों के माध्यम से होती हैं। ऐसे में बीमा वितरण प्रणाली में बड़े बदलाव निगम के लिए चुनौतीपूर्ण साबित हो सकते हैं। उन्होंने कहा कि मौजूदा आर्थिक परिस्थितियों में एलआईसी की वृद्धि दर, बाजार हिस्सेदारी और ग्राहकों के भरोसे को बनाए रखना जरूरी है। उन्होंने अधिकारियों, कर्मचारियों, विकास अधिकारियों और अभिकर्ताओं से मिलकर बेहतर ग्राहक सेवा देने की अपील की। साथ ही कहा कि स्थापना दिवस के मौके पर भारतीय जीवन बीमा निगम की सुरक्षा और मजबूती के लिए कर्मचारी संघ अपनी वैचारिक प्रतिबद्धता दोहराता है। प्रेस वार्ता में मंडलीय संगठनिक सचिव अनुराग मुर्मू, शाखा अध्यक्ष संजय शर्मा और संयुक्त सचिव विजय कुमार समेत अन्य पदाधिकारी मौजूद रहे।
    4
    एलआईसी ने मनाया 71वां स्थापना दिवस, 70 साल की भरोसेमंद सेवा का बखान—बीमा क्षेत्र में बदलाव को लेकर जताई चिंता
गिरिडीह। भारतीय जीवन बीमा निगम (एलआईसी) के 71वें स्थापना दिवस के अवसर पर मंगलवार को गिरिडीह शाखा कार्यालय में दीप प्रज्वलित कर बीमा सप्ताह कार्यक्रम की शुरुआत की गई। कार्यक्रम का संचालन राजेश कुमार उपाध्याय ने किया। वरीय शाखा प्रबंधक एसएन भर्तृवर, बीमा कर्मचारी संघ के सचिव धर्म प्रकाश, विकास अधिकारी मनोज कुमार, कुमकुम वाला वर्मा, सबा परवीन, अंशु कुमारी सिंघानिया और अभिकर्ता उमाकांत वाजपेई ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया।
इस दौरान वरिष्ठ कर्मचारी संजय शर्मा को अंगवस्त्र देकर सम्मानित किया गया। इसके बाद अखिल भारतीय बीमा कर्मचारी संघ, गिरिडीह शाखा की ओर से प्रेस वार्ता आयोजित की गई।
प्रेस वार्ता को संबोधित करते हुए मंडलीय संयुक्त सचिव धर्म प्रकाश ने कहा कि 1 सितंबर 1956 को स्थापित एलआईसी ने विश्वास, सेवा और आर्थिक सुरक्षा के 70 वर्ष पूरे कर लिए हैं। उन्होंने कहा कि छोटे से पौधे के रूप में शुरू हुआ एलआईसी आज देश के वित्तीय क्षेत्र में विशाल बरगद के पेड़ की तरह विकसित हो चुका है और स्थापना के उद्देश्यों को पूरा करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है।
उन्होंने बताया कि वर्तमान में निगम की कुल संपत्ति 59 लाख करोड़ रुपये से अधिक है। देश के विकास में किए गए करीब 55 लाख करोड़ रुपये के कुल निवेश में से लगभग 40 लाख करोड़ रुपये केंद्र एवं राज्य सरकारों की प्रतिभूतियों तथा सिंचाई, आवास, बिजली, सड़क, स्वास्थ्य और अन्य बुनियादी ढांचों में लगाए गए हैं।
धर्म प्रकाश ने कहा कि पिछले 70 वर्षों में एलआईसी ने भारत सरकार को लाभांश के रूप में 51 हजार करोड़ रुपये से अधिक दिया है। वित्तीय वर्ष 2025-26 में भी केंद्र सरकार को 12,207 करोड़ रुपये लाभांश के रूप में दिया गया। इसी वित्तीय वर्ष में प्रथम प्रीमियम आय में एलआईसी का मार्केट शेयर 56.66 प्रतिशत, जबकि नव व्यवसाय पॉलिसियों में हिस्सेदारी 65.16 प्रतिशत रही।
उन्होंने बताया कि वित्तीय वर्ष 2025-26 में निगम की कुल आय में 12.42 प्रतिशत की वृद्धि हुई और यह बढ़कर 9,72,914 करोड़ रुपये रही। उन्होंने कहा कि इन उपलब्धियों ने एलआईसी को बीमा क्षेत्र में सिर्फ मार्केट लीडर ही नहीं, बल्कि मार्केट मेकर के रूप में भी स्थापित किया है।
प्रेस वार्ता में बीमा वितरण व्यवस्था में प्रस्तावित बदलावों को लेकर भी चिंता जताई गई। धर्म प्रकाश ने कहा कि एलआईसी की 98.42 प्रतिशत पॉलिसियां एजेंटों के माध्यम से होती हैं। ऐसे में बीमा वितरण प्रणाली में बड़े बदलाव निगम के लिए चुनौतीपूर्ण साबित हो सकते हैं। उन्होंने कहा कि मौजूदा आर्थिक परिस्थितियों में एलआईसी की वृद्धि दर, बाजार हिस्सेदारी और ग्राहकों के भरोसे को बनाए रखना जरूरी है।
उन्होंने अधिकारियों, कर्मचारियों, विकास अधिकारियों और अभिकर्ताओं से मिलकर बेहतर ग्राहक सेवा देने की अपील की। साथ ही कहा कि स्थापना दिवस के मौके पर भारतीय जीवन बीमा निगम की सुरक्षा और मजबूती के लिए कर्मचारी संघ अपनी वैचारिक प्रतिबद्धता दोहराता है।
प्रेस वार्ता में मंडलीय संगठनिक सचिव अनुराग मुर्मू, शाखा अध्यक्ष संजय शर्मा और संयुक्त सचिव विजय कुमार समेत अन्य पदाधिकारी मौजूद रहे।
    user_Moloy Gope
    Moloy Gope
    Reporter निरसा-कम-चिरकुंडा, धनबाद, झारखंड•
    20 hrs ago
  • जामताड़ा न्यूज:बरसात में जलजमाव से परेशान लोगों को मिलेगी राहत, सुभाष चौक पर बनेगी आरसीसी नाली लंबे इंतजार के बाद सुभाष चौक पर नाली निर्माण शुरू, स्थानीय लोगों में खुशी।
    1
    जामताड़ा न्यूज:बरसात में जलजमाव से परेशान लोगों को मिलेगी राहत, सुभाष चौक पर बनेगी आरसीसी नाली
लंबे इंतजार के बाद सुभाष चौक पर नाली निर्माण शुरू, स्थानीय लोगों में खुशी।
    user_यूके न्यूज जामताड़ा,(झारखंड)
    यूके न्यूज जामताड़ा,(झारखंड)
    जामताड़ा, जामताड़ा, झारखंड•
    29 min ago
  • विद्यासागर स्टेशन पर भारी बारिश का कहर, रेलवे कर्मियों की मुस्तैदी से टली बड़ी परेशानी
    1
    विद्यासागर स्टेशन पर भारी बारिश का कहर, रेलवे कर्मियों की मुस्तैदी से टली बड़ी परेशानी
    user_PRESS R K PRESS R K
    PRESS R K PRESS R K
    पत्रकार Karma Tanr Vidyasagar*, Jamtara•
    1 hr ago
  • काम होता है बस काम करने वाला चाहिए ये है जमुआ विधायक का काम काम होता है बस काम करने वाला चाहिए ये है जमुआ विधायक का काम
    1
    काम होता है बस काम करने वाला चाहिए ये है जमुआ विधायक का काम 
काम होता है बस काम करने वाला चाहिए ये है जमुआ विधायक का काम
    user_Satya sahitya news
    Satya sahitya news
    News Anchor जमुआ, गिरिडीह, झारखंड•
    55 min ago
  • 16वें वित्त की योजनाओं पर मंथन, यूनिक पोल के अधिष्ठापन दर पर भी लगी मुहर! जिला परिषद की विशेष बैठक में बड़े फैसलों पर चर्चा गिरिडीह जिला परिषद सभागार में मंगलवार को जिला परिषद की विशेष बैठक आयोजित की गई। बैठक में मुख्य रूप से 16वें वित्त आयोग की योजनाओं को लेकर विस्तार से चर्चा की गई। साथ ही यूनिक पोल के अधिष्ठापन की दर निर्धारण को लेकर भी विचार-विमर्श किया गया। बैठक की अध्यक्षता जिला परिषद अध्यक्ष मुनिया देवी ने की। इस दौरान योजनाओं के क्रियान्वयन, विकास कार्यों और निर्धारित दरों से जुड़े विभिन्न बिंदुओं पर चर्चा हुई। बैठक में उपाध्यक्ष छोटे लाल यादव, डीडीसी स्मृता कुमारी, समेत जिला परिषद के अन्य प्रतिनिधि एवं संबंधित पदाधिकारी मौजूद रहे। बैठक के दौरान 16वें वित्त आयोग से मिलने वाली राशि के माध्यम से क्षेत्र में विकास कार्यों को गति देने और योजनाओं के बेहतर क्रियान्वयन पर विशेष जोर दिया गया। वहीं यूनिक पोल के अधिष्ठापन की दर तय किए जाने को लेकर भी आवश्यक प्रक्रिया पर चर्चा की गई। जिला परिषद की इस विशेष बैठक को आगामी विकास योजनाओं और पंचायत स्तर पर होने वाले कार्यों की दिशा तय करने की दृष्टि से महत्वपूर्ण माना जा रहा है।
    5
    16वें वित्त की योजनाओं पर मंथन, यूनिक पोल के अधिष्ठापन दर पर भी लगी मुहर! जिला परिषद की विशेष बैठक में बड़े फैसलों पर चर्चा
गिरिडीह जिला परिषद सभागार में मंगलवार को जिला परिषद की विशेष बैठक आयोजित की गई। बैठक में मुख्य रूप से 16वें वित्त आयोग की योजनाओं को लेकर विस्तार से चर्चा की गई। साथ ही यूनिक पोल के अधिष्ठापन की दर निर्धारण को लेकर भी विचार-विमर्श किया गया।
बैठक की अध्यक्षता जिला परिषद अध्यक्ष मुनिया देवी ने की। इस दौरान योजनाओं के क्रियान्वयन, विकास कार्यों और निर्धारित दरों से जुड़े विभिन्न बिंदुओं पर चर्चा हुई।
बैठक में उपाध्यक्ष छोटे लाल यादव, डीडीसी स्मृता कुमारी,  समेत जिला परिषद के अन्य प्रतिनिधि एवं संबंधित पदाधिकारी मौजूद रहे।
बैठक के दौरान 16वें वित्त आयोग से मिलने वाली राशि के माध्यम से क्षेत्र में विकास कार्यों को गति देने और योजनाओं के बेहतर क्रियान्वयन पर विशेष जोर दिया गया। वहीं यूनिक पोल के अधिष्ठापन की दर तय किए जाने को लेकर भी आवश्यक प्रक्रिया पर चर्चा की गई।
जिला परिषद की इस विशेष बैठक को आगामी विकास योजनाओं और पंचायत स्तर पर होने वाले कार्यों की दिशा तय करने की दृष्टि से महत्वपूर्ण माना जा रहा है।
    user_Moloy Gope
    Moloy Gope
    Reporter निरसा-कम-चिरकुंडा, धनबाद, झारखंड•
    20 hrs ago
  • बारिश में गिरी दीवार, मलबे में दबकर आठ माह की गर्भवती महिला की मौत जामताड़ा/नारायणपुर: लगातार हो रही बारिश के बीच नारायणपुर थाना क्षेत्र के पन्दनी गांव में मंगलवार देर रात दर्दनाक हादसा हो गया। घर से सटी ईंट की दीवार अचानक गिरने से मलबे में दबकर आठ माह की गर्भवती महिला की मौत हो गई, जबकि उसका पति गंभीर रूप से घायल हो गया। मृतका की पहचान पन्दनी गांव निवासी शंकर राय की पत्नी लीलावती देवी के रूप में हुई है। बताया गया कि मंगलवार रात करीब 12 बजे दंपती घर में सो रहे थे। इसी दौरान लगातार बारिश के कारण कमजोर हुई ईंट की दीवार अचानक उनके ऊपर गिर पड़ी। हादसे में दोनों मलबे में दबकर गंभीर रूप से घायल हो गए। परिजनों ने आनन-फानन में दोनों को नारायणपुर के एक निजी क्लीनिक में भर्ती कराया। प्राथमिक उपचार के बाद गंभीर स्थिति को देखते हुए चिकित्सकों ने उन्हें पीएमसीएच धनबाद रेफर कर दिया। धनबाद पहुंचने पर चिकित्सकों ने लीलावती देवी को मृत घोषित कर दिया। परिजनों के अनुसार, लीलावती आठ माह की गर्भवती थीं और करीब एक माह बाद उनका प्रसव होना था। हादसे के बाद परिवार में मातम पसरा है। वहीं, घटना की सूचना मिलने पर नारायणपुर अंचल के राजस्व कर्मचारी मिहिर सोरेन मौके पर पहुंचे और घटनास्थल का जायजा लिया।
    1
    बारिश में गिरी दीवार, मलबे में दबकर आठ माह की गर्भवती महिला की मौत
जामताड़ा/नारायणपुर: लगातार हो रही बारिश के बीच नारायणपुर थाना क्षेत्र के पन्दनी गांव में मंगलवार देर रात दर्दनाक हादसा हो गया। घर से सटी ईंट की दीवार अचानक गिरने से मलबे में दबकर आठ माह की गर्भवती महिला की मौत हो गई, जबकि उसका पति गंभीर रूप से घायल हो गया।
मृतका की पहचान पन्दनी गांव निवासी शंकर राय की पत्नी लीलावती देवी के रूप में हुई है। बताया गया कि मंगलवार रात करीब 12 बजे दंपती घर में सो रहे थे। इसी दौरान लगातार बारिश के कारण कमजोर हुई ईंट की दीवार अचानक उनके ऊपर गिर पड़ी। हादसे में दोनों मलबे में दबकर गंभीर रूप से घायल हो गए।
परिजनों ने आनन-फानन में दोनों को नारायणपुर के एक निजी क्लीनिक में भर्ती कराया। प्राथमिक उपचार के बाद गंभीर स्थिति को देखते हुए चिकित्सकों ने उन्हें पीएमसीएच धनबाद रेफर कर दिया। धनबाद पहुंचने पर चिकित्सकों ने लीलावती देवी को मृत घोषित कर दिया।
परिजनों के अनुसार, लीलावती आठ माह की गर्भवती थीं और करीब एक माह बाद उनका प्रसव होना था। हादसे के बाद परिवार में मातम पसरा है। वहीं, घटना की सूचना मिलने पर नारायणपुर अंचल के राजस्व कर्मचारी मिहिर सोरेन मौके पर पहुंचे और घटनास्थल का जायजा लिया।
    user_यूके न्यूज जामताड़ा,(झारखंड)
    यूके न्यूज जामताड़ा,(झारखंड)
    जामताड़ा, जामताड़ा, झारखंड•
    1 hr ago
  • सरिया रेलवे फाटक ओवरब्रिज में सुरक्षा चूक से 2 लोगों की मौत! PMO तक पहुंचा मामला | Giridih News YouTube Description गिरिडीह जिले के सरिया रेलवे फाटक पर निर्माणाधीन रोड ओवरब्रिज में कथित सुरक्षा चूक को लेकर गंभीर सवाल खड़े हो रहे हैं। हादसे में दो लोगों की मौत के मामले को लेकर अब प्रधानमंत्री कार्यालय (PMO) तक शिकायत पहुंची है। ठाकुरबाड़ी टोला निवासी रंजीत कुमार मंडल ने RTI के माध्यम से निर्माण कार्य, टेंडर, स्वीकृत लागत, निर्माण अवधि, देरी के कारण और सुरक्षा मानकों से जुड़े दस्तावेजों की जानकारी मांगी है। आवेदन में निर्माण स्थल पर खुले गड्ढे, बैरिकेडिंग की कमी और प्रकाश व्यवस्था जैसे मुद्दों का भी उल्लेख किया गया है। साथ ही दुर्घटना के बाद विभाग द्वारा की गई कार्रवाई और जनसुरक्षा से जुड़े रिकॉर्ड की जानकारी मांगी गई है। आखिर क्या है पूरा मामला? किसकी जिम्मेदारी तय होगी? और क्या निर्माण स्थल पर सुरक्षा व्यवस्था में लापरवाही हुई? पूरी खबर जानने के लिए वीडियो अंत तक जरूर देखें। Satyasahitya News को Like 👍, Share ↗️ और Subscribe 🔔 करें। #Giridih #Sariya #JharkhandNews #GiridihNews #RoadOverbridge #RailwayOverbridge #PMO #RTI #BreakingNews #AccidentNews #SatyasahityaNews
    1
    सरिया रेलवे फाटक ओवरब्रिज में सुरक्षा चूक से 2 लोगों की मौत! PMO तक पहुंचा मामला | Giridih News
YouTube Description
गिरिडीह जिले के सरिया रेलवे फाटक पर निर्माणाधीन रोड ओवरब्रिज में कथित सुरक्षा चूक को लेकर गंभीर सवाल खड़े हो रहे हैं। हादसे में दो लोगों की मौत के मामले को लेकर अब प्रधानमंत्री कार्यालय (PMO) तक शिकायत पहुंची है।
ठाकुरबाड़ी टोला निवासी रंजीत कुमार मंडल ने RTI के माध्यम से निर्माण कार्य, टेंडर, स्वीकृत लागत, निर्माण अवधि, देरी के कारण और सुरक्षा मानकों से जुड़े दस्तावेजों की जानकारी मांगी है।
आवेदन में निर्माण स्थल पर खुले गड्ढे, बैरिकेडिंग की कमी और प्रकाश व्यवस्था जैसे मुद्दों का भी उल्लेख किया गया है। साथ ही दुर्घटना के बाद विभाग द्वारा की गई कार्रवाई और जनसुरक्षा से जुड़े रिकॉर्ड की जानकारी मांगी गई है।
आखिर क्या है पूरा मामला?
किसकी जिम्मेदारी तय होगी?
और क्या निर्माण स्थल पर सुरक्षा व्यवस्था में लापरवाही हुई?
पूरी खबर जानने के लिए वीडियो अंत तक जरूर देखें।
Satyasahitya News को Like 👍, Share ↗️ और Subscribe 🔔 करें।
#Giridih #Sariya #JharkhandNews #GiridihNews #RoadOverbridge #RailwayOverbridge #PMO #RTI #BreakingNews #AccidentNews #SatyasahityaNews
    user_Satya sahitya news
    Satya sahitya news
    News Anchor जमुआ, गिरिडीह, झारखंड•
    2 hrs ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.