logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

बारिश में गिरी दीवार, मलबे में दबकर आठ माह की गर्भवती महिला की मौत जामताड़ा/नारायणपुर: लगातार हो रही बारिश के बीच नारायणपुर थाना क्षेत्र के पन्दनी गांव में मंगलवार देर रात दर्दनाक हादसा हो गया। घर से सटी ईंट की दीवार अचानक गिरने से मलबे में दबकर आठ माह की गर्भवती महिला की मौत हो गई, जबकि उसका पति गंभीर रूप से घायल हो गया। मृतका की पहचान पन्दनी गांव निवासी शंकर राय की पत्नी लीलावती देवी के रूप में हुई है। बताया गया कि मंगलवार रात करीब 12 बजे दंपती घर में सो रहे थे। इसी दौरान लगातार बारिश के कारण कमजोर हुई ईंट की दीवार अचानक उनके ऊपर गिर पड़ी। हादसे में दोनों मलबे में दबकर गंभीर रूप से घायल हो गए। परिजनों ने आनन-फानन में दोनों को नारायणपुर के एक निजी क्लीनिक में भर्ती कराया। प्राथमिक उपचार के बाद गंभीर स्थिति को देखते हुए चिकित्सकों ने उन्हें पीएमसीएच धनबाद रेफर कर दिया। धनबाद पहुंचने पर चिकित्सकों ने लीलावती देवी को मृत घोषित कर दिया। परिजनों के अनुसार, लीलावती आठ माह की गर्भवती थीं और करीब एक माह बाद उनका प्रसव होना था। हादसे के बाद परिवार में मातम पसरा है। वहीं, घटना की सूचना मिलने पर नारायणपुर अंचल के राजस्व कर्मचारी मिहिर सोरेन मौके पर पहुंचे और घटनास्थल का जायजा लिया।

2 hrs ago
user_यूके न्यूज जामताड़ा,(झारखंड)
यूके न्यूज जामताड़ा,(झारखंड)
जामताड़ा, जामताड़ा, झारखंड•
2 hrs ago

बारिश में गिरी दीवार, मलबे में दबकर आठ माह की गर्भवती महिला की मौत जामताड़ा/नारायणपुर: लगातार हो रही बारिश के बीच नारायणपुर थाना क्षेत्र के पन्दनी गांव में मंगलवार देर रात दर्दनाक हादसा हो गया। घर से सटी ईंट की दीवार अचानक गिरने से मलबे में दबकर आठ माह की गर्भवती महिला की मौत हो गई, जबकि उसका पति गंभीर रूप से घायल हो गया। मृतका की पहचान पन्दनी गांव निवासी शंकर राय की पत्नी लीलावती देवी के रूप में हुई है। बताया गया कि मंगलवार रात करीब 12 बजे दंपती घर में सो रहे थे। इसी दौरान लगातार बारिश के कारण कमजोर हुई ईंट की दीवार अचानक उनके ऊपर गिर पड़ी। हादसे में दोनों मलबे में दबकर गंभीर रूप से घायल हो गए। परिजनों ने आनन-फानन में दोनों को नारायणपुर के एक निजी क्लीनिक में भर्ती कराया। प्राथमिक उपचार के बाद गंभीर स्थिति को देखते हुए चिकित्सकों ने उन्हें पीएमसीएच धनबाद रेफर कर दिया। धनबाद पहुंचने पर चिकित्सकों ने लीलावती देवी को मृत घोषित कर दिया। परिजनों के अनुसार, लीलावती आठ माह की गर्भवती थीं और करीब एक माह बाद उनका प्रसव होना था। हादसे के बाद परिवार में मातम पसरा है। वहीं, घटना की सूचना मिलने पर नारायणपुर अंचल के राजस्व कर्मचारी मिहिर सोरेन मौके पर पहुंचे और घटनास्थल का जायजा लिया।

More news from झारखंड and nearby areas
  • जामताड़ा न्यूज:बरसात में जलजमाव से परेशान लोगों को मिलेगी राहत, सुभाष चौक पर बनेगी आरसीसी नाली लंबे इंतजार के बाद सुभाष चौक पर नाली निर्माण शुरू, स्थानीय लोगों में खुशी।
    1
    जामताड़ा न्यूज:बरसात में जलजमाव से परेशान लोगों को मिलेगी राहत, सुभाष चौक पर बनेगी आरसीसी नाली
लंबे इंतजार के बाद सुभाष चौक पर नाली निर्माण शुरू, स्थानीय लोगों में खुशी।
    user_यूके न्यूज जामताड़ा,(झारखंड)
    यूके न्यूज जामताड़ा,(झारखंड)
    जामताड़ा, जामताड़ा, झारखंड•
    1 hr ago
  • विद्यासागर स्टेशन पर भारी बारिश का कहर, रेलवे कर्मियों की मुस्तैदी से टली बड़ी परेशानी
    1
    विद्यासागर स्टेशन पर भारी बारिश का कहर, रेलवे कर्मियों की मुस्तैदी से टली बड़ी परेशानी
    user_PRESS R K PRESS R K
    PRESS R K PRESS R K
    पत्रकार Karma Tanr Vidyasagar*, Jamtara•
    2 hrs ago
  • MMDR एक्ट के खिलाफ JMM का हुंकार! सिकदारडीह में गरजे नेता, बोले—झारखंड की खनिज संपदा पर किसी की नजर बर्दाश्त नहीं MMDR एक्ट के विरोध में मंगलवार को गिरिडीह प्रखंड के सिकदारडीह पंचायत भवन में झामुमो पंचायत समिति की ओर से एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। बैठक में केंद्र सरकार की नीतियों के खिलाफ जमकर आक्रोश जताया गया और आगामी आंदोलन को धार देने की रणनीति पर चर्चा हुई। बैठक में मुख्य अतिथि के रूप में झामुमो के जिला सह सचिव सह पर्यवेक्षक दिलीप रजक एवं प्रखंड सचिव सरफुद्दीन अंसारी मौजूद रहे। दिलीप रजक ने केंद्र सरकार पर झारखंड के साथ सौतेला व्यवहार करने का आरोप लगाते हुए कहा कि झारखंड की खनिज संपदा को राज्य से छीनने की कोशिश की जा रही है। उन्होंने कहा कि झामुमो इस तरह की नीतियों को किसी भी कीमत पर बर्दाश्त नहीं करेगा। उन्होंने केंद्र सरकार के MMDR एक्ट को लेकर भी कड़ा विरोध जताते हुए इसे झारखंड के हितों के खिलाफ बताया। वहीं, प्रखंड सचिव सरफुद्दीन अंसारी ने केंद्र सरकार की नीतियों पर सवाल उठाते हुए कार्यकर्ताओं और आम लोगों से 7 सितंबर को गिरिडीह प्रखंड में होने वाले आंदोलन में अधिक से अधिक संख्या में पहुंचने की अपील की। उन्होंने कहा कि आंदोलन को मजबूत बनाने के लिए पंचायत स्तर पर लोगों को एकजुट किया जा रहा है। बैठक में सिकदारडीह के मुखिया महताब मिर्जा डब्लू, पंचायत अध्यक्ष सीताराम रविदास, प्रखंड मीडिया प्रभारी अंकित सहाय, कमल दास, माला देवी, गुड़िया देवी, सोनिया देवी, मोहम्मद तवारक सहित झामुमो के कई कार्यकर्ता एवं समर्थक मौजूद रहे। बैठक के जरिए झामुमो ने साफ संकेत दिया कि MMDR एक्ट के मुद्दे पर पार्टी अब पंचायत स्तर से लेकर प्रखंड स्तर तक आंदोलन को तेज करने की तैयारी में है।
    5
    MMDR एक्ट के खिलाफ JMM का हुंकार! सिकदारडीह में गरजे नेता, बोले—झारखंड की खनिज संपदा पर किसी की नजर बर्दाश्त नहीं
MMDR एक्ट के विरोध में मंगलवार को गिरिडीह प्रखंड के सिकदारडीह पंचायत भवन में झामुमो पंचायत समिति की ओर से एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। बैठक में केंद्र सरकार की नीतियों के खिलाफ जमकर आक्रोश जताया गया और आगामी आंदोलन को धार देने की रणनीति पर चर्चा हुई।
बैठक में मुख्य अतिथि के रूप में झामुमो के जिला सह सचिव सह पर्यवेक्षक दिलीप रजक एवं प्रखंड सचिव सरफुद्दीन अंसारी मौजूद रहे।
दिलीप रजक ने केंद्र सरकार पर झारखंड के साथ सौतेला व्यवहार करने का आरोप लगाते हुए कहा कि झारखंड की खनिज संपदा को राज्य से छीनने की कोशिश की जा रही है। उन्होंने कहा कि झामुमो इस तरह की नीतियों को किसी भी कीमत पर बर्दाश्त नहीं करेगा। उन्होंने केंद्र सरकार के MMDR एक्ट को लेकर भी कड़ा विरोध जताते हुए इसे झारखंड के हितों के खिलाफ बताया।
वहीं, प्रखंड सचिव सरफुद्दीन अंसारी ने केंद्र सरकार की नीतियों पर सवाल उठाते हुए कार्यकर्ताओं और आम लोगों से 7 सितंबर को गिरिडीह प्रखंड में होने वाले आंदोलन में अधिक से अधिक संख्या में पहुंचने की अपील की। उन्होंने कहा कि आंदोलन को मजबूत बनाने के लिए पंचायत स्तर पर लोगों को एकजुट किया जा रहा है।
बैठक में सिकदारडीह के मुखिया महताब मिर्जा डब्लू, पंचायत अध्यक्ष सीताराम रविदास, प्रखंड मीडिया प्रभारी अंकित सहाय, कमल दास, माला देवी, गुड़िया देवी, सोनिया देवी, मोहम्मद तवारक सहित झामुमो के कई कार्यकर्ता एवं समर्थक मौजूद रहे।
बैठक के जरिए झामुमो ने साफ संकेत दिया कि MMDR एक्ट के मुद्दे पर पार्टी अब पंचायत स्तर से लेकर प्रखंड स्तर तक आंदोलन को तेज करने की तैयारी में है।
    user_Moloy Gope
    Moloy Gope
    Reporter निरसा-कम-चिरकुंडा, धनबाद, झारखंड•
    21 hrs ago
  • कमेटी के सदस्यों ने बताया कि जन्माष्टमी के अवसर पर रास मंदिर में विशेष पूजा-अर्चना, भगवान श्रीकृष्ण का भव्य श्रृंगार और विशेष आरती का आयोजन किया जाएगा। इसके अलावा मंदिर परिसर में धार्मिक एवं सांस्कृतिक कार्यक्रम भी आयोजित होंगे। भगवान श्रीकृष्ण के जन्म के समय विशेष पूजा और आरती के साथ श्रद्धालुओं के बीच प्रसाद का वितरण किया जाएगा। आयोजकों ने बताया कि कार्यक्रम को लेकर मंदिर परिसर को आकर्षक ढंग से सजाया जाएगा। बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं के पहुंचने की संभावना को देखते हुए सुरक्षा, भीड़ नियंत्रण और अन्य व्यवस्थाओं पर भी विशेष ध्यान दिया जा रहा है। कमेटी ने क्षेत्र के श्रद्धालुओं से अपील की है कि वे परिवार के साथ रास मंदिर पहुंचकर भगवान श्रीकृष्ण के जन्मोत्सव में शामिल हों और धार्मिक आयोजन को सफल बनाएं।
    1
    कमेटी के सदस्यों ने बताया कि जन्माष्टमी के अवसर पर रास मंदिर में विशेष पूजा-अर्चना, भगवान श्रीकृष्ण का भव्य श्रृंगार और विशेष आरती का आयोजन किया जाएगा। इसके अलावा मंदिर परिसर में धार्मिक एवं सांस्कृतिक कार्यक्रम भी आयोजित होंगे। भगवान श्रीकृष्ण के जन्म के समय विशेष पूजा और आरती के साथ श्रद्धालुओं के बीच प्रसाद का वितरण किया जाएगा।

आयोजकों ने बताया कि कार्यक्रम को लेकर मंदिर परिसर को आकर्षक ढंग से सजाया जाएगा। बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं के पहुंचने की संभावना को देखते हुए सुरक्षा, भीड़ नियंत्रण और अन्य व्यवस्थाओं पर भी विशेष ध्यान दिया जा रहा है।

कमेटी ने क्षेत्र के श्रद्धालुओं से अपील की है कि वे परिवार के साथ रास मंदिर पहुंचकर भगवान श्रीकृष्ण के जन्मोत्सव में शामिल हों और धार्मिक आयोजन को सफल बनाएं।
    user_मो० फारुख (पत्रकार)
    मो० फारुख (पत्रकार)
    Newspaper publisher गोविंदपुर, धनबाद, झारखंड•
    8 hrs ago
  • मसलिया में 41 पोल से तार चोरी,बिजली विभाग ने कहा होगी मामला दर्ज। मसलिया थाना क्षेत्र में 15 दिन में 41 पोल से बिजली तार चोरी से कई गांव अंधेरे में हैं। सोमवार रात रानीघाघर में 14 पोल एलटी, तुड़का में 12 पोल एलटी और लहजोरिया नवासर में 12 पोल हाईटेंशन तार चोरी हुआ। लाइन मैन रामपद रजक ने वरीय अधिकारियों को सूचना दी, बुधवार को थाने में आवेदन देंगे।
    1
    मसलिया में 41 पोल से तार चोरी,बिजली विभाग ने कहा होगी मामला दर्ज।
मसलिया थाना क्षेत्र में 15 दिन में 41 पोल से बिजली तार चोरी से कई गांव अंधेरे में हैं। सोमवार रात रानीघाघर में 14 पोल एलटी, तुड़का में 12 पोल एलटी और लहजोरिया नवासर में 12 पोल हाईटेंशन तार चोरी हुआ। लाइन मैन रामपद रजक ने वरीय अधिकारियों को सूचना दी, बुधवार को थाने में आवेदन देंगे।
    user_Vipat kumar yadav
    Vipat kumar yadav
    मसालिया, दुमका, झारखंड•
    12 hrs ago
  • ​शिकारीपाड़ा (दुमका): कॉरपोरेट लूट और प्रशासनिक दमन के खिलाफ गरजी जनता!
    1
    ​शिकारीपाड़ा (दुमका): कॉरपोरेट लूट और प्रशासनिक दमन के खिलाफ गरजी जनता!
    user_The KB Live
    The KB Live
    मसालिया, दुमका, झारखंड•
    23 hrs ago
  • धनबाद Anchor-धनबाद के भवन प्रमंडल विभाग में टेंडर को लेकर जमकर मारपीट हुई। बताया जा रहा है कि भवन प्रमंडल द्वारा आन लाइन ढाई करोड़ों का टेंडर निकाला गया था। टेंडर प्रक्रिया पूरी होने के बाद जमशेदपुर से पहुंचे संवेदक आज एग्रीमेंट भवन प्रमंडल ऑफिस पहुंचे थे। इसी दौरान स्थानीय संवेदकों ने विरोध किए जाने के बाद मामला बढ़ गया और मारपीट में तब्दील हो गया। घटना की सूचना पर सदर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और दो लोगों को हिरासत में लिया है। मामला अब थाने पहुंच गया है। स्थानीय संवेदकों का आरोप है कि धनबाद के लोगों को ही काम नहीं मिल रहा है और ऐसे में बाहरी संवेदकों द्वारा टेंडर डालना उचित नहीं है।वहीं मामले में भवन प्रमंडल के कार्यपालक अभियंता चंदन कुमार ने बतलाया की मामले की जानकारी मिली है घटना को लेकर टीम गठित की गयी जांच होने के बाद पता चलेगा की कैंपस में घटना क्यों हुई ।
    1
    धनबाद 

Anchor-धनबाद के भवन प्रमंडल विभाग में टेंडर को लेकर जमकर मारपीट हुई।
बताया जा रहा है कि भवन प्रमंडल द्वारा आन लाइन ढाई करोड़ों का टेंडर निकाला गया था। टेंडर प्रक्रिया पूरी होने के बाद जमशेदपुर  से पहुंचे संवेदक आज एग्रीमेंट भवन प्रमंडल ऑफिस पहुंचे थे। इसी दौरान स्थानीय संवेदकों ने विरोध किए जाने के बाद  मामला बढ़ गया और मारपीट में तब्दील हो गया।

घटना की सूचना पर सदर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और दो लोगों को हिरासत में लिया है। मामला अब थाने पहुंच गया है।

स्थानीय संवेदकों का आरोप है कि धनबाद के लोगों को ही काम नहीं मिल रहा है और ऐसे में बाहरी संवेदकों द्वारा टेंडर डालना उचित नहीं है।वहीं मामले में भवन प्रमंडल के कार्यपालक अभियंता चंदन कुमार ने बतलाया की मामले की जानकारी मिली है घटना को लेकर टीम गठित की गयी जांच होने के बाद पता चलेगा की कैंपस में घटना क्यों हुई ।
    user_Niraj Kumar
    Niraj Kumar
    Local News Reporter धनबाद-कम-केंदुआडीह-कम-जागता, धनबाद, झारखंड•
    1 hr ago
  • बारिश में गिरी दीवार, मलबे में दबकर आठ माह की गर्भवती महिला की मौत जामताड़ा/नारायणपुर: लगातार हो रही बारिश के बीच नारायणपुर थाना क्षेत्र के पन्दनी गांव में मंगलवार देर रात दर्दनाक हादसा हो गया। घर से सटी ईंट की दीवार अचानक गिरने से मलबे में दबकर आठ माह की गर्भवती महिला की मौत हो गई, जबकि उसका पति गंभीर रूप से घायल हो गया। मृतका की पहचान पन्दनी गांव निवासी शंकर राय की पत्नी लीलावती देवी के रूप में हुई है। बताया गया कि मंगलवार रात करीब 12 बजे दंपती घर में सो रहे थे। इसी दौरान लगातार बारिश के कारण कमजोर हुई ईंट की दीवार अचानक उनके ऊपर गिर पड़ी। हादसे में दोनों मलबे में दबकर गंभीर रूप से घायल हो गए। परिजनों ने आनन-फानन में दोनों को नारायणपुर के एक निजी क्लीनिक में भर्ती कराया। प्राथमिक उपचार के बाद गंभीर स्थिति को देखते हुए चिकित्सकों ने उन्हें पीएमसीएच धनबाद रेफर कर दिया। धनबाद पहुंचने पर चिकित्सकों ने लीलावती देवी को मृत घोषित कर दिया। परिजनों के अनुसार, लीलावती आठ माह की गर्भवती थीं और करीब एक माह बाद उनका प्रसव होना था। हादसे के बाद परिवार में मातम पसरा है। वहीं, घटना की सूचना मिलने पर नारायणपुर अंचल के राजस्व कर्मचारी मिहिर सोरेन मौके पर पहुंचे और घटनास्थल का जायजा लिया।
    1
    बारिश में गिरी दीवार, मलबे में दबकर आठ माह की गर्भवती महिला की मौत
जामताड़ा/नारायणपुर: लगातार हो रही बारिश के बीच नारायणपुर थाना क्षेत्र के पन्दनी गांव में मंगलवार देर रात दर्दनाक हादसा हो गया। घर से सटी ईंट की दीवार अचानक गिरने से मलबे में दबकर आठ माह की गर्भवती महिला की मौत हो गई, जबकि उसका पति गंभीर रूप से घायल हो गया।
मृतका की पहचान पन्दनी गांव निवासी शंकर राय की पत्नी लीलावती देवी के रूप में हुई है। बताया गया कि मंगलवार रात करीब 12 बजे दंपती घर में सो रहे थे। इसी दौरान लगातार बारिश के कारण कमजोर हुई ईंट की दीवार अचानक उनके ऊपर गिर पड़ी। हादसे में दोनों मलबे में दबकर गंभीर रूप से घायल हो गए।
परिजनों ने आनन-फानन में दोनों को नारायणपुर के एक निजी क्लीनिक में भर्ती कराया। प्राथमिक उपचार के बाद गंभीर स्थिति को देखते हुए चिकित्सकों ने उन्हें पीएमसीएच धनबाद रेफर कर दिया। धनबाद पहुंचने पर चिकित्सकों ने लीलावती देवी को मृत घोषित कर दिया।
परिजनों के अनुसार, लीलावती आठ माह की गर्भवती थीं और करीब एक माह बाद उनका प्रसव होना था। हादसे के बाद परिवार में मातम पसरा है। वहीं, घटना की सूचना मिलने पर नारायणपुर अंचल के राजस्व कर्मचारी मिहिर सोरेन मौके पर पहुंचे और घटनास्थल का जायजा लिया।
    user_यूके न्यूज जामताड़ा,(झारखंड)
    यूके न्यूज जामताड़ा,(झारखंड)
    जामताड़ा, जामताड़ा, झारखंड•
    2 hrs ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.