Shuru
Apke Nagar Ki App…
शिकारीपाड़ा (दुमका): कॉरपोरेट लूट और प्रशासनिक दमन के खिलाफ गरजी जनता!
The KB Live
शिकारीपाड़ा (दुमका): कॉरपोरेट लूट और प्रशासनिक दमन के खिलाफ गरजी जनता!
More news from झारखंड and nearby areas
- एलआईसी ने मनाया 71वां स्थापना दिवस, 70 साल की भरोसेमंद सेवा का बखान—बीमा क्षेत्र में बदलाव को लेकर जताई चिंता गिरिडीह। भारतीय जीवन बीमा निगम (एलआईसी) के 71वें स्थापना दिवस के अवसर पर मंगलवार को गिरिडीह शाखा कार्यालय में दीप प्रज्वलित कर बीमा सप्ताह कार्यक्रम की शुरुआत की गई। कार्यक्रम का संचालन राजेश कुमार उपाध्याय ने किया। वरीय शाखा प्रबंधक एसएन भर्तृवर, बीमा कर्मचारी संघ के सचिव धर्म प्रकाश, विकास अधिकारी मनोज कुमार, कुमकुम वाला वर्मा, सबा परवीन, अंशु कुमारी सिंघानिया और अभिकर्ता उमाकांत वाजपेई ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया। इस दौरान वरिष्ठ कर्मचारी संजय शर्मा को अंगवस्त्र देकर सम्मानित किया गया। इसके बाद अखिल भारतीय बीमा कर्मचारी संघ, गिरिडीह शाखा की ओर से प्रेस वार्ता आयोजित की गई। प्रेस वार्ता को संबोधित करते हुए मंडलीय संयुक्त सचिव धर्म प्रकाश ने कहा कि 1 सितंबर 1956 को स्थापित एलआईसी ने विश्वास, सेवा और आर्थिक सुरक्षा के 70 वर्ष पूरे कर लिए हैं। उन्होंने कहा कि छोटे से पौधे के रूप में शुरू हुआ एलआईसी आज देश के वित्तीय क्षेत्र में विशाल बरगद के पेड़ की तरह विकसित हो चुका है और स्थापना के उद्देश्यों को पूरा करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है। उन्होंने बताया कि वर्तमान में निगम की कुल संपत्ति 59 लाख करोड़ रुपये से अधिक है। देश के विकास में किए गए करीब 55 लाख करोड़ रुपये के कुल निवेश में से लगभग 40 लाख करोड़ रुपये केंद्र एवं राज्य सरकारों की प्रतिभूतियों तथा सिंचाई, आवास, बिजली, सड़क, स्वास्थ्य और अन्य बुनियादी ढांचों में लगाए गए हैं। धर्म प्रकाश ने कहा कि पिछले 70 वर्षों में एलआईसी ने भारत सरकार को लाभांश के रूप में 51 हजार करोड़ रुपये से अधिक दिया है। वित्तीय वर्ष 2025-26 में भी केंद्र सरकार को 12,207 करोड़ रुपये लाभांश के रूप में दिया गया। इसी वित्तीय वर्ष में प्रथम प्रीमियम आय में एलआईसी का मार्केट शेयर 56.66 प्रतिशत, जबकि नव व्यवसाय पॉलिसियों में हिस्सेदारी 65.16 प्रतिशत रही। उन्होंने बताया कि वित्तीय वर्ष 2025-26 में निगम की कुल आय में 12.42 प्रतिशत की वृद्धि हुई और यह बढ़कर 9,72,914 करोड़ रुपये रही। उन्होंने कहा कि इन उपलब्धियों ने एलआईसी को बीमा क्षेत्र में सिर्फ मार्केट लीडर ही नहीं, बल्कि मार्केट मेकर के रूप में भी स्थापित किया है। प्रेस वार्ता में बीमा वितरण व्यवस्था में प्रस्तावित बदलावों को लेकर भी चिंता जताई गई। धर्म प्रकाश ने कहा कि एलआईसी की 98.42 प्रतिशत पॉलिसियां एजेंटों के माध्यम से होती हैं। ऐसे में बीमा वितरण प्रणाली में बड़े बदलाव निगम के लिए चुनौतीपूर्ण साबित हो सकते हैं। उन्होंने कहा कि मौजूदा आर्थिक परिस्थितियों में एलआईसी की वृद्धि दर, बाजार हिस्सेदारी और ग्राहकों के भरोसे को बनाए रखना जरूरी है। उन्होंने अधिकारियों, कर्मचारियों, विकास अधिकारियों और अभिकर्ताओं से मिलकर बेहतर ग्राहक सेवा देने की अपील की। साथ ही कहा कि स्थापना दिवस के मौके पर भारतीय जीवन बीमा निगम की सुरक्षा और मजबूती के लिए कर्मचारी संघ अपनी वैचारिक प्रतिबद्धता दोहराता है। प्रेस वार्ता में मंडलीय संगठनिक सचिव अनुराग मुर्मू, शाखा अध्यक्ष संजय शर्मा और संयुक्त सचिव विजय कुमार समेत अन्य पदाधिकारी मौजूद रहे।4
- जलने वालों को जलने दो, अपना काम बनने दो, हम अपनी मेहनत से आगे बढ़ेंगे, उन्हें बस बातें करने दो। 🔥 जलने वालों को जलने दो, अपना काम बनने दो, हम अपनी मेहनत से आगे बढ़ेंगे, उन्हें बस बातें करने दो। 🔥1
- कमेटी के सदस्यों ने बताया कि जन्माष्टमी के अवसर पर रास मंदिर में विशेष पूजा-अर्चना, भगवान श्रीकृष्ण का भव्य श्रृंगार और विशेष आरती का आयोजन किया जाएगा। इसके अलावा मंदिर परिसर में धार्मिक एवं सांस्कृतिक कार्यक्रम भी आयोजित होंगे। भगवान श्रीकृष्ण के जन्म के समय विशेष पूजा और आरती के साथ श्रद्धालुओं के बीच प्रसाद का वितरण किया जाएगा। आयोजकों ने बताया कि कार्यक्रम को लेकर मंदिर परिसर को आकर्षक ढंग से सजाया जाएगा। बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं के पहुंचने की संभावना को देखते हुए सुरक्षा, भीड़ नियंत्रण और अन्य व्यवस्थाओं पर भी विशेष ध्यान दिया जा रहा है। कमेटी ने क्षेत्र के श्रद्धालुओं से अपील की है कि वे परिवार के साथ रास मंदिर पहुंचकर भगवान श्रीकृष्ण के जन्मोत्सव में शामिल हों और धार्मिक आयोजन को सफल बनाएं।1
- कटोरिया में खुलने जा था है एक्सिस बैंक साथ ही atm भी शिव मार्केट बांका रोड कटोरिया1
- ट्रैक्टर से बैटरी चोरी का मामला आनंदपुर थाना पहुंचा, दो लोगों पर संदेह जताते हुए आवेदन चांदन। आनंदपुर थाना क्षेत्र के चंदवारी पंचायत अंतर्गत टहकवानी गांव के वार्ड नंबर-3 में ट्रैक्टर से बैटरी चोरी होने का मामला आनंदपुर थाना पहुंच गया है। मामले को लेकर ग्रामीण ललन कुमार ने बुधवार, 2 सितंबर को आनंदपुर थाना में आवेदन देकर जांच एवं कार्रवाई की मांग की है।आवेदन में ललन कुमार ने बताया है कि सोमवार की रात उनके घर के पीछे खड़े ट्रैक्टर से अज्ञात लोगों द्वारा बैटरी खोलकर ले जाई गई। सुबह खोजबीन करने के दौरान घटना की जानकारी हुई। इसके बाद ग्रामीण स्तर पर जानकारी जुटाने पर चंदवारी पंचायत के सरकार भवन में पदस्थापित डाटा ऑपरेटर तथा एक ग्रामीण जाहिर नामक व्यक्ति पर बैटरी खोलकर ले जाने का संदेह जताया गया।बताया गया है कि घटना के बाद ग्रामीण स्तर पर मामले को सुलझाने का प्रयास किया गया। इस दौरान दोनों संदिग्ध व्यक्तियों द्वारा ललन कुमार को कथित तौर पर चार-चार हजार रुपये बतौर जुर्माना देने की बात कही गई थी। हालांकि बाद में दोनों द्वारा राशि देने से इनकार किए जाने के बाद मामला थाना पहुंच गया।वहीं, ग्रामीणों का आरोप है कि घटना से पहले दोनों संदिग्ध व्यक्ति लहरिया गांव में शराब पी रहे थे। हालांकि इस आरोप की स्वतंत्र रूप से पुष्टि नहीं हुई है। घटना को लेकर ग्रामीणों में नाराजगी है। ग्रामीणों का कहना है कि क्षेत्र में लगातार चोरी की घटनाएं सामने आ रही हैं, जिससे लोगों में भय का माहौल है। ग्रामीणों ने पुलिस से मामले की निष्पक्ष जांच कर दोषियों के विरुद्ध कार्रवाई की मांग की है। इस संबंध में आनंदपुर थानाध्यक्ष विनोद कुमार ने बताया कि पुलिस मामले की छानबीन कर रही है। जांच में दोषी पाए जाने वाले व्यक्ति के खिलाफ नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी।1
- बांका की सड़कों पर दिखाई देने लगा पर्यटन का रंग! चार जगहों पर लगी LED स्क्रीन बनी आकर्षण का केंद्र.1
- पहली बारिश ने खोली दक्षिणबहाल डायवर्सन की पोल, 1.80 करोड़ की सड़क में आई दरार और धंसाव का खतरा। जामताड़ा। जामताड़ा-देवघर मुख्य मार्ग को जोड़ने वाले दक्षिणबहाल जोरिया पर करीब 1 करोड़ 80 लाख रुपये की लागत से बनाए गए एप्रोच मार्ग और डायवर्सन पुल की स्थिति पहली ही तेज बारिश में खराब हो गई है। मंगलवार से जिले में हो रही मूसलाधार बारिश के कारण जोरिया में पानी का तेज बहाव है। इसके चलते जामताड़ा की ओर पुल से पहले एप्रोच सड़क के नीचे की मिट्टी बह गई है। इससे सड़क का एक हिस्सा अंदर से खोखला हो गया है और उसके धंसने का खतरा बना हुआ है।1
- 16वें वित्त की योजनाओं पर मंथन, यूनिक पोल के अधिष्ठापन दर पर भी लगी मुहर! जिला परिषद की विशेष बैठक में बड़े फैसलों पर चर्चा गिरिडीह जिला परिषद सभागार में मंगलवार को जिला परिषद की विशेष बैठक आयोजित की गई। बैठक में मुख्य रूप से 16वें वित्त आयोग की योजनाओं को लेकर विस्तार से चर्चा की गई। साथ ही यूनिक पोल के अधिष्ठापन की दर निर्धारण को लेकर भी विचार-विमर्श किया गया। बैठक की अध्यक्षता जिला परिषद अध्यक्ष मुनिया देवी ने की। इस दौरान योजनाओं के क्रियान्वयन, विकास कार्यों और निर्धारित दरों से जुड़े विभिन्न बिंदुओं पर चर्चा हुई। बैठक में उपाध्यक्ष छोटे लाल यादव, डीडीसी स्मृता कुमारी, समेत जिला परिषद के अन्य प्रतिनिधि एवं संबंधित पदाधिकारी मौजूद रहे। बैठक के दौरान 16वें वित्त आयोग से मिलने वाली राशि के माध्यम से क्षेत्र में विकास कार्यों को गति देने और योजनाओं के बेहतर क्रियान्वयन पर विशेष जोर दिया गया। वहीं यूनिक पोल के अधिष्ठापन की दर तय किए जाने को लेकर भी आवश्यक प्रक्रिया पर चर्चा की गई। जिला परिषद की इस विशेष बैठक को आगामी विकास योजनाओं और पंचायत स्तर पर होने वाले कार्यों की दिशा तय करने की दृष्टि से महत्वपूर्ण माना जा रहा है।5
- पैर से दिव्यांग व्यक्ति के घर अचानक आ*ग लगने से घर का सारा सामान जल*कर राख हो गया। देखते ही देखते वर्षों की मेहनत और घर-गृहस्थी का सामान आ*ग की भेंट चढ़ गया। पीड़ित परिवार के सामने अब मदद की बड़ी जरूरत, आखिर कौन बनेगा सहारा? जगह और पीड़ित का नाम जोड़ें पैर से दिव्यांग व्यक्ति के घर अचानक आ*ग लगने से घर का सारा सामान जल*कर राख हो गया। देखते ही देखते वर्षों की मेहनत और घर-गृहस्थी का सामान आ*ग की भेंट चढ़ गया। पीड़ित परिवार के सामने अब मदद की बड़ी जरूरत, आखिर कौन बनेगा सहारा? जगह और पीड़ित का नाम जोड़ें1