Shuru
Apke Nagar Ki App…
कमेटी के सदस्यों ने बताया कि जन्माष्टमी के अवसर पर रास मंदिर में विशेष पूजा-अर्चना, भगवान श्रीकृष्ण का भव्य श्रृंगार और विशेष आरती का आयोजन किया जाएगा। इसके अलावा मंदिर परिसर में धार्मिक एवं सांस्कृतिक कार्यक्रम भी आयोजित होंगे। भगवान श्रीकृष्ण के जन्म के समय विशेष पूजा और आरती के साथ श्रद्धालुओं के बीच प्रसाद का वितरण किया जाएगा। आयोजकों ने बताया कि कार्यक्रम को लेकर मंदिर परिसर को आकर्षक ढंग से सजाया जाएगा। बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं के पहुंचने की संभावना को देखते हुए सुरक्षा, भीड़ नियंत्रण और अन्य व्यवस्थाओं पर भी विशेष ध्यान दिया जा रहा है। कमेटी ने क्षेत्र के श्रद्धालुओं से अपील की है कि वे परिवार के साथ रास मंदिर पहुंचकर भगवान श्रीकृष्ण के जन्मोत्सव में शामिल हों और धार्मिक आयोजन को सफल बनाएं।
मो० फारुख (पत्रकार)
कमेटी के सदस्यों ने बताया कि जन्माष्टमी के अवसर पर रास मंदिर में विशेष पूजा-अर्चना, भगवान श्रीकृष्ण का भव्य श्रृंगार और विशेष आरती का आयोजन किया जाएगा। इसके अलावा मंदिर परिसर में धार्मिक एवं सांस्कृतिक कार्यक्रम भी आयोजित होंगे। भगवान श्रीकृष्ण के जन्म के समय विशेष पूजा और आरती के साथ श्रद्धालुओं के बीच प्रसाद का वितरण किया जाएगा। आयोजकों ने बताया कि कार्यक्रम को लेकर मंदिर परिसर को आकर्षक ढंग से सजाया जाएगा। बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं के पहुंचने की संभावना को देखते हुए सुरक्षा, भीड़ नियंत्रण और अन्य व्यवस्थाओं पर भी विशेष ध्यान दिया जा रहा है। कमेटी ने क्षेत्र के श्रद्धालुओं से अपील की है कि वे परिवार के साथ रास मंदिर पहुंचकर भगवान श्रीकृष्ण के जन्मोत्सव में शामिल हों और धार्मिक आयोजन को सफल बनाएं।
More news from झारखंड and nearby areas
- *धनबाद के बेकार बांध तालाब में मिला 50 वर्षीय व्यक्ति का शव, कल दोपहर से था लापता* धनबाद : जिले के सदर थाना क्षेत्र स्थित बेकार बांध तालाब में उस वक्त सनसनी फैल गई, जब स्थानीय लोगों ने तालाब में एक व्यक्ति का शव तैरता हुआ देखा। शव मिलने की सूचना स्थानीय लोगों ने पुलिस और वार्ड पार्षद को दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने स्थानीय लोगों की मदद से शव को तालाब से बाहर निकलवाया। मृतक की पहचान दुर्गा मंदिर, बेकार बांध निवासी 50 वर्षीय राकेश कुमार सिंह के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि राकेश कुमार सिंह कल दोपहर से ही घर से लापता थे। परिजन उनकी तलाश कर रहे थे। इसी दौरान आज स्थानीय लोगों की नजर बेकार बांध तालाब में तैरते शव पर पड़ी। सूचना मिलते ही सदर थाना की गश्ती टीम और स्थानीय पार्षद अशोक पाल मौके पर पहुंचे और छानबीन शुरू की। शव की पहचान राकेश कुमार सिंह के रूप में की गई। पार्षद अशोक पाल ने बताया कि राकेश कुमार सिंह के परिजन कल दोपहर से ही उनकी तलाश कर रहे थे। आज तालाब में शव मिलने की सूचना के बाद पुलिस को जानकारी दी गई और शव को बाहर निकाला गया। राकेश कुमार सिंह अंडा और सब्जी की दुकान चलाते थे। वहीं, मृतक के चचेरे भाई वीर कुमार सिंह ने बताया कि राकेश की मानसिक स्थिति पिछले कई वर्षों से ठीक नहीं थी और उनका इलाज भी चल रहा था। परिवार के अनुसार, वह हर छह महीने में घर से इस तरह चले जाते थे। फिलहाल पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर मामले की जांच शुरू कर दी है। मौत के कारणों का पता पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद ही स्पष्ट हो पाएगा। बाइट : अशोक पाल पार्षद बाइट : वीर कुमार सिंह मृतक का भाई1
- कतरास थाना में कतरास अंचल निरीक्षक मोहम्मद रुस्तम ने मंगलवार को क्या प्रेस वार्ता का आयोजन बाघमारा: बरोरा थाना क्षेत्र के अपर मदरा में बिजली की तार जोड़ने को लेकर माथाबांध और अपर मंदरा के लोगों के बीच हुई मारपीट व फायरिंग मामले में पुलिस ने कार्रवाई करते हुए मुख्य आरोपी पप्पू चौहान को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने यह गिरफ्तारी मंगलवार, 1 सितंबर 2026 को किया है। इस संबंध में अपर मंदरा निवासी ललिता देवी, पति शंकर बेलदार के लिखित आवेदन पर बरोरा थाना कांड संख्या 36/26, दिनांक 26 जुलाई 2026 को भारतीय न्याय संहिता की विभिन्न धाराओं एवं 27 आयुध अधिनियम के तहत मामला दर्ज किया गया था। घटना के बाद मामले की त्वरित कार्रवाई के लिए वरीय पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर टीम गठित की गई थी। पुलिस अधीक्षक ग्रामीण के निर्देशानुसार अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी बाघमारा के नेतृत्व में गठित टीम ने कार्रवाई करते हुए मामले के मुख्य आरोपी पप्पू चौहान (42 वर्ष), पिता विश्वनाथ चौहान, निवासी माथाबांध, थाना बरोरा, धनबाद को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस के अनुसार, इस मामले में पूर्व में भी अन्य आरोपियों की गिरफ्तारी की जा चुकी है। पप्पू चौहान का आपराधिक इतिहास भी पुलिस ने जारी किया है। उसके खिलाफ वर्ष 2010 में बाघमारा (बरोरा) थाना कांड संख्या 201/2010 तथा वर्ष 2013 में थाना कांड संख्या 22/2013 दर्ज होने की जानकारी दी गई है। छापामारी दल में कतरास अंचल के पुलिस निरीक्षक मु. रूस्तम, बरोरा थाना प्रभारी अभय कुमार, बरवाअड्डा थाना के पुअनि विकास कुमार, बरोरा थाना के सअनि जनार्दन महतो, हवलदार शिवचंद्र यादव सहित बरवाअड्डा थाना के सशस्त्र बल शामिल थे।1
- बारिश में गिरी दीवार, मलबे में दबकर आठ माह की गर्भवती महिला की मौत जामताड़ा/नारायणपुर: लगातार हो रही बारिश के बीच नारायणपुर थाना क्षेत्र के पन्दनी गांव में मंगलवार देर रात दर्दनाक हादसा हो गया। घर से सटी ईंट की दीवार अचानक गिरने से मलबे में दबकर आठ माह की गर्भवती महिला की मौत हो गई, जबकि उसका पति गंभीर रूप से घायल हो गया। मृतका की पहचान पन्दनी गांव निवासी शंकर राय की पत्नी लीलावती देवी के रूप में हुई है। बताया गया कि मंगलवार रात करीब 12 बजे दंपती घर में सो रहे थे। इसी दौरान लगातार बारिश के कारण कमजोर हुई ईंट की दीवार अचानक उनके ऊपर गिर पड़ी। हादसे में दोनों मलबे में दबकर गंभीर रूप से घायल हो गए। परिजनों ने आनन-फानन में दोनों को नारायणपुर के एक निजी क्लीनिक में भर्ती कराया। प्राथमिक उपचार के बाद गंभीर स्थिति को देखते हुए चिकित्सकों ने उन्हें पीएमसीएच धनबाद रेफर कर दिया। धनबाद पहुंचने पर चिकित्सकों ने लीलावती देवी को मृत घोषित कर दिया। परिजनों के अनुसार, लीलावती आठ माह की गर्भवती थीं और करीब एक माह बाद उनका प्रसव होना था। हादसे के बाद परिवार में मातम पसरा है। वहीं, घटना की सूचना मिलने पर नारायणपुर अंचल के राजस्व कर्मचारी मिहिर सोरेन मौके पर पहुंचे और घटनास्थल का जायजा लिया।1
- भारतीय जीवन बीमा निगम की 70वीं वर्षगांठ पर भंडारीडीह गिरिडीह शाखा कार्यालय में दीप प्रज्वलित कर बीमा सप्ताह कार्यक्रम की शुरुआत भारतीय जीवन बीमा निगम की 70वीं वर्षगांठ के अवसर पर मंगलवार को 11 बजे भंडारीडीह रोड़ स्थित गिरिडीह शाखा कार्यालय में दीप प्रज्वलित कर बीमा सप्ताह कार्यक्रम की शुरुआत की गई। कार्यक्रम का संचालन राजेश कुमार उपाध्याय द्वारा किया गया। कार्यक्रम में वरिष्ठ कर्मचारी संजय शर्मा को अंग वस्त्र देकर सम्मानित किया गया।1
- नर्रा मेन रोड पर दर्दनाक हादसा: टेम्पू की टक्कर से 17 वर्षीय युवक की मौत, सीसीटीवी में कैद हुआ टेम्पू। चंद्रपुरा थाना क्षेत्र के नर्रा मेन रोड में मंगलवार देर शाम हुए सड़क हादसे में एक 17 वर्षीय युवक की मौत हो गई। बताया जाता है कि हीरो मोटरसाइकिल और एक टेम्पू के बीच हुई सीधी टक्कर में युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। हादसे के बाद टेम्पू चालक वाहन लेकर मौके से फरार हो गया। नर्रा मेन रोड पर दर्दनाक हादसा: टेम्पू की टक्कर से 17 वर्षीय युवक की मौत, सीसीटीवी में कैद हुआ टेम्पू। चंद्रपुरा थाना क्षेत्र के नर्रा मेन रोड में मंगलवार देर शाम हुए सड़क हादसे में एक 17 वर्षीय युवक की मौत हो गई। बताया जाता है कि हीरो मोटरसाइकिल और एक टेम्पू के बीच हुई सीधी टक्कर में युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। हादसे के बाद टेम्पू चालक वाहन लेकर मौके से फरार हो गया।1
- काम होता है बस काम करने वाला चाहिए ये है जमुआ विधायक का काम काम होता है बस काम करने वाला चाहिए ये है जमुआ विधायक का काम1
- 16वें वित्त की योजनाओं पर मंथन, यूनिक पोल के अधिष्ठापन दर पर भी लगी मुहर! जिला परिषद की विशेष बैठक में बड़े फैसलों पर चर्चा गिरिडीह जिला परिषद सभागार में मंगलवार को जिला परिषद की विशेष बैठक आयोजित की गई। बैठक में मुख्य रूप से 16वें वित्त आयोग की योजनाओं को लेकर विस्तार से चर्चा की गई। साथ ही यूनिक पोल के अधिष्ठापन की दर निर्धारण को लेकर भी विचार-विमर्श किया गया। बैठक की अध्यक्षता जिला परिषद अध्यक्ष मुनिया देवी ने की। इस दौरान योजनाओं के क्रियान्वयन, विकास कार्यों और निर्धारित दरों से जुड़े विभिन्न बिंदुओं पर चर्चा हुई। बैठक में उपाध्यक्ष छोटे लाल यादव, डीडीसी स्मृता कुमारी, समेत जिला परिषद के अन्य प्रतिनिधि एवं संबंधित पदाधिकारी मौजूद रहे। बैठक के दौरान 16वें वित्त आयोग से मिलने वाली राशि के माध्यम से क्षेत्र में विकास कार्यों को गति देने और योजनाओं के बेहतर क्रियान्वयन पर विशेष जोर दिया गया। वहीं यूनिक पोल के अधिष्ठापन की दर तय किए जाने को लेकर भी आवश्यक प्रक्रिया पर चर्चा की गई। जिला परिषद की इस विशेष बैठक को आगामी विकास योजनाओं और पंचायत स्तर पर होने वाले कार्यों की दिशा तय करने की दृष्टि से महत्वपूर्ण माना जा रहा है।5
- पहली बारिश ने खोली दक्षिणबहाल डायवर्सन की पोल, 1.80 करोड़ की सड़क में आई दरार और धंसाव का खतरा। जामताड़ा। जामताड़ा-देवघर मुख्य मार्ग को जोड़ने वाले दक्षिणबहाल जोरिया पर करीब 1 करोड़ 80 लाख रुपये की लागत से बनाए गए एप्रोच मार्ग और डायवर्सन पुल की स्थिति पहली ही तेज बारिश में खराब हो गई है। मंगलवार से जिले में हो रही मूसलाधार बारिश के कारण जोरिया में पानी का तेज बहाव है। इसके चलते जामताड़ा की ओर पुल से पहले एप्रोच सड़क के नीचे की मिट्टी बह गई है। इससे सड़क का एक हिस्सा अंदर से खोखला हो गया है और उसके धंसने का खतरा बना हुआ है।1
- सरिया रेलवे फाटक ओवरब्रिज में सुरक्षा चूक से 2 लोगों की मौत! PMO तक पहुंचा मामला | Giridih News YouTube Description गिरिडीह जिले के सरिया रेलवे फाटक पर निर्माणाधीन रोड ओवरब्रिज में कथित सुरक्षा चूक को लेकर गंभीर सवाल खड़े हो रहे हैं। हादसे में दो लोगों की मौत के मामले को लेकर अब प्रधानमंत्री कार्यालय (PMO) तक शिकायत पहुंची है। ठाकुरबाड़ी टोला निवासी रंजीत कुमार मंडल ने RTI के माध्यम से निर्माण कार्य, टेंडर, स्वीकृत लागत, निर्माण अवधि, देरी के कारण और सुरक्षा मानकों से जुड़े दस्तावेजों की जानकारी मांगी है। आवेदन में निर्माण स्थल पर खुले गड्ढे, बैरिकेडिंग की कमी और प्रकाश व्यवस्था जैसे मुद्दों का भी उल्लेख किया गया है। साथ ही दुर्घटना के बाद विभाग द्वारा की गई कार्रवाई और जनसुरक्षा से जुड़े रिकॉर्ड की जानकारी मांगी गई है। आखिर क्या है पूरा मामला? किसकी जिम्मेदारी तय होगी? और क्या निर्माण स्थल पर सुरक्षा व्यवस्था में लापरवाही हुई? पूरी खबर जानने के लिए वीडियो अंत तक जरूर देखें। Satyasahitya News को Like 👍, Share ↗️ और Subscribe 🔔 करें। #Giridih #Sariya #JharkhandNews #GiridihNews #RoadOverbridge #RailwayOverbridge #PMO #RTI #BreakingNews #AccidentNews #SatyasahityaNews1