कतरास थाना में कतरास अंचल निरीक्षक मोहम्मद रुस्तम ने मंगलवार को क्या प्रेस वार्ता का आयोजन बाघमारा: बरोरा थाना क्षेत्र के अपर मदरा में बिजली की तार जोड़ने को लेकर माथाबांध और अपर मंदरा के लोगों के बीच हुई मारपीट व फायरिंग मामले में पुलिस ने कार्रवाई करते हुए मुख्य आरोपी पप्पू चौहान को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने यह गिरफ्तारी मंगलवार, 1 सितंबर 2026 को किया है। इस संबंध में अपर मंदरा निवासी ललिता देवी, पति शंकर बेलदार के लिखित आवेदन पर बरोरा थाना कांड संख्या 36/26, दिनांक 26 जुलाई 2026 को भारतीय न्याय संहिता की विभिन्न धाराओं एवं 27 आयुध अधिनियम के तहत मामला दर्ज किया गया था। घटना के बाद मामले की त्वरित कार्रवाई के लिए वरीय पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर टीम गठित की गई थी। पुलिस अधीक्षक ग्रामीण के निर्देशानुसार अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी बाघमारा के नेतृत्व में गठित टीम ने कार्रवाई करते हुए मामले के मुख्य आरोपी पप्पू चौहान (42 वर्ष), पिता विश्वनाथ चौहान, निवासी माथाबांध, थाना बरोरा, धनबाद को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस के अनुसार, इस मामले में पूर्व में भी अन्य आरोपियों की गिरफ्तारी की जा चुकी है। पप्पू चौहान का आपराधिक इतिहास भी पुलिस ने जारी किया है। उसके खिलाफ वर्ष 2010 में बाघमारा (बरोरा) थाना कांड संख्या 201/2010 तथा वर्ष 2013 में थाना कांड संख्या 22/2013 दर्ज होने की जानकारी दी गई है। छापामारी दल में कतरास अंचल के पुलिस निरीक्षक मु. रूस्तम, बरोरा थाना प्रभारी अभय कुमार, बरवाअड्डा थाना के पुअनि विकास कुमार, बरोरा थाना के सअनि जनार्दन महतो, हवलदार शिवचंद्र यादव सहित बरवाअड्डा थाना के सशस्त्र बल शामिल थे।

- भवन प्रमंडल कार्यालय में टेंडर को लेकर दो गुटों में मारपीट, दो हिरासत में धनबाद भवन प्रमंडल कार्यालय में बुधवार को करीब ढाई करोड़ रुपये के ऑनलाइन टेंडर को लेकर संवेदकों (ठेकेदारों) के दो गुटों के बीच जमकर मारपीट हो गई। विवाद का कारण जमशेदपुर से आए संवेदकों द्वारा एग्रीमेंट कराने का स्थानीय संवेदकों द्वारा विरोध करना था। स्थानीय संवेदकों का आरोप है कि स्थानीय लोगों को काम नहीं मिल रहा है, ऐसे में बाहरी संवेदकों का टेंडर हासिल करना उनके हितों के खिलाफ है। सूचना मिलते ही धनबाद थाना पुलिस मौके पर पहुंची, स्थिति को नियंत्रित किया और दो लोगों को हिरासत में लेकर जांच शुरू कर दी। कार्यपालक अभियंता चंदन कुमार ने घटना की पुष्टि करते हुए बताया कि जांच के लिए एक टीम गठित कर दी गई है। जांच रिपोर्ट आने के बाद ही पूरी स्थिति स्पष्ट होगी। स्थानीय संवेदकों का आरोप स्थानीय लोगों को काम नहीं मिल रहा1
- पंजाबी मोड़ की सड़क बनी खतरे की राह, कभी भी हो सकता है बड़ा हादसा!1
- बरोरा थाना क्षेत्र में पूर्व में हुए मारपीट एवं फायरिंग के मुख्य आरोपी की गिरफ्तारी पर कतरास थाना में अंचल निरीक्षक मो रुस्तम ने किया प्रेस वार्ता प्रेस वार्ता के दौरान उन्होंने क्या कुछ कहा लिए जानते इस खबर में,,,,,,।1
- फुसबंगला में सड़क का अतिक्रमण : जानवर और जानवर के अवैध खटालों से - गंदगी का है अंबार...सड़क जाम से परेशानी !1
- धनबाद Anchor-धनबाद के भवन प्रमंडल विभाग में टेंडर को लेकर जमकर मारपीट हुई। बताया जा रहा है कि भवन प्रमंडल द्वारा आन लाइन ढाई करोड़ों का टेंडर निकाला गया था। टेंडर प्रक्रिया पूरी होने के बाद जमशेदपुर से पहुंचे संवेदक आज एग्रीमेंट भवन प्रमंडल ऑफिस पहुंचे थे। इसी दौरान स्थानीय संवेदकों ने विरोध किए जाने के बाद मामला बढ़ गया और मारपीट में तब्दील हो गया। घटना की सूचना पर सदर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और दो लोगों को हिरासत में लिया है। मामला अब थाने पहुंच गया है। स्थानीय संवेदकों का आरोप है कि धनबाद के लोगों को ही काम नहीं मिल रहा है और ऐसे में बाहरी संवेदकों द्वारा टेंडर डालना उचित नहीं है।वहीं मामले में भवन प्रमंडल के कार्यपालक अभियंता चंदन कुमार ने बतलाया की मामले की जानकारी मिली है घटना को लेकर टीम गठित की गयी जांच होने के बाद पता चलेगा की कैंपस में घटना क्यों हुई ।1
- नर्रा मेन रोड पर दर्दनाक हादसा: टेम्पू की टक्कर से 17 वर्षीय युवक की मौत, सीसीटीवी में कैद हुआ टेम्पू। चंद्रपुरा थाना क्षेत्र के नर्रा मेन रोड में मंगलवार देर शाम हुए सड़क हादसे में एक 17 वर्षीय युवक की मौत हो गई। बताया जाता है कि हीरो मोटरसाइकिल और एक टेम्पू के बीच हुई सीधी टक्कर में युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। हादसे के बाद टेम्पू चालक वाहन लेकर मौके से फरार हो गया। नर्रा मेन रोड पर दर्दनाक हादसा: टेम्पू की टक्कर से 17 वर्षीय युवक की मौत, सीसीटीवी में कैद हुआ टेम्पू। चंद्रपुरा थाना क्षेत्र के नर्रा मेन रोड में मंगलवार देर शाम हुए सड़क हादसे में एक 17 वर्षीय युवक की मौत हो गई। बताया जाता है कि हीरो मोटरसाइकिल और एक टेम्पू के बीच हुई सीधी टक्कर में युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। हादसे के बाद टेम्पू चालक वाहन लेकर मौके से फरार हो गया।1
- कमेटी के सदस्यों ने बताया कि जन्माष्टमी के अवसर पर रास मंदिर में विशेष पूजा-अर्चना, भगवान श्रीकृष्ण का भव्य श्रृंगार और विशेष आरती का आयोजन किया जाएगा। इसके अलावा मंदिर परिसर में धार्मिक एवं सांस्कृतिक कार्यक्रम भी आयोजित होंगे। भगवान श्रीकृष्ण के जन्म के समय विशेष पूजा और आरती के साथ श्रद्धालुओं के बीच प्रसाद का वितरण किया जाएगा। आयोजकों ने बताया कि कार्यक्रम को लेकर मंदिर परिसर को आकर्षक ढंग से सजाया जाएगा। बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं के पहुंचने की संभावना को देखते हुए सुरक्षा, भीड़ नियंत्रण और अन्य व्यवस्थाओं पर भी विशेष ध्यान दिया जा रहा है। कमेटी ने क्षेत्र के श्रद्धालुओं से अपील की है कि वे परिवार के साथ रास मंदिर पहुंचकर भगवान श्रीकृष्ण के जन्मोत्सव में शामिल हों और धार्मिक आयोजन को सफल बनाएं।1
- *धनबाद के बेकार बांध तालाब में मिला 50 वर्षीय व्यक्ति का शव, कल दोपहर से था लापता* धनबाद : जिले के सदर थाना क्षेत्र स्थित बेकार बांध तालाब में उस वक्त सनसनी फैल गई, जब स्थानीय लोगों ने तालाब में एक व्यक्ति का शव तैरता हुआ देखा। शव मिलने की सूचना स्थानीय लोगों ने पुलिस और वार्ड पार्षद को दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने स्थानीय लोगों की मदद से शव को तालाब से बाहर निकलवाया। मृतक की पहचान दुर्गा मंदिर, बेकार बांध निवासी 50 वर्षीय राकेश कुमार सिंह के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि राकेश कुमार सिंह कल दोपहर से ही घर से लापता थे। परिजन उनकी तलाश कर रहे थे। इसी दौरान आज स्थानीय लोगों की नजर बेकार बांध तालाब में तैरते शव पर पड़ी। सूचना मिलते ही सदर थाना की गश्ती टीम और स्थानीय पार्षद अशोक पाल मौके पर पहुंचे और छानबीन शुरू की। शव की पहचान राकेश कुमार सिंह के रूप में की गई। पार्षद अशोक पाल ने बताया कि राकेश कुमार सिंह के परिजन कल दोपहर से ही उनकी तलाश कर रहे थे। आज तालाब में शव मिलने की सूचना के बाद पुलिस को जानकारी दी गई और शव को बाहर निकाला गया। राकेश कुमार सिंह अंडा और सब्जी की दुकान चलाते थे। वहीं, मृतक के चचेरे भाई वीर कुमार सिंह ने बताया कि राकेश की मानसिक स्थिति पिछले कई वर्षों से ठीक नहीं थी और उनका इलाज भी चल रहा था। परिवार के अनुसार, वह हर छह महीने में घर से इस तरह चले जाते थे। फिलहाल पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर मामले की जांच शुरू कर दी है। मौत के कारणों का पता पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद ही स्पष्ट हो पाएगा। बाइट : अशोक पाल पार्षद बाइट : वीर कुमार सिंह मृतक का भाई1