Shuru
Apke Nagar Ki App…
फुसबंगला में सड़क का अतिक्रमण : जानवर और जानवर के अवैध खटालों से - गंदगी का है अंबार...सड़क जाम से परेशानी !
JH Media Dhn Zahir Khan Kcn Tv
फुसबंगला में सड़क का अतिक्रमण : जानवर और जानवर के अवैध खटालों से - गंदगी का है अंबार...सड़क जाम से परेशानी !
More news from झारखंड and nearby areas
- MMDR एक्ट के खिलाफ JMM का हुंकार! सिकदारडीह में गरजे नेता, बोले—झारखंड की खनिज संपदा पर किसी की नजर बर्दाश्त नहीं MMDR एक्ट के विरोध में मंगलवार को गिरिडीह प्रखंड के सिकदारडीह पंचायत भवन में झामुमो पंचायत समिति की ओर से एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। बैठक में केंद्र सरकार की नीतियों के खिलाफ जमकर आक्रोश जताया गया और आगामी आंदोलन को धार देने की रणनीति पर चर्चा हुई। बैठक में मुख्य अतिथि के रूप में झामुमो के जिला सह सचिव सह पर्यवेक्षक दिलीप रजक एवं प्रखंड सचिव सरफुद्दीन अंसारी मौजूद रहे। दिलीप रजक ने केंद्र सरकार पर झारखंड के साथ सौतेला व्यवहार करने का आरोप लगाते हुए कहा कि झारखंड की खनिज संपदा को राज्य से छीनने की कोशिश की जा रही है। उन्होंने कहा कि झामुमो इस तरह की नीतियों को किसी भी कीमत पर बर्दाश्त नहीं करेगा। उन्होंने केंद्र सरकार के MMDR एक्ट को लेकर भी कड़ा विरोध जताते हुए इसे झारखंड के हितों के खिलाफ बताया। वहीं, प्रखंड सचिव सरफुद्दीन अंसारी ने केंद्र सरकार की नीतियों पर सवाल उठाते हुए कार्यकर्ताओं और आम लोगों से 7 सितंबर को गिरिडीह प्रखंड में होने वाले आंदोलन में अधिक से अधिक संख्या में पहुंचने की अपील की। उन्होंने कहा कि आंदोलन को मजबूत बनाने के लिए पंचायत स्तर पर लोगों को एकजुट किया जा रहा है। बैठक में सिकदारडीह के मुखिया महताब मिर्जा डब्लू, पंचायत अध्यक्ष सीताराम रविदास, प्रखंड मीडिया प्रभारी अंकित सहाय, कमल दास, माला देवी, गुड़िया देवी, सोनिया देवी, मोहम्मद तवारक सहित झामुमो के कई कार्यकर्ता एवं समर्थक मौजूद रहे। बैठक के जरिए झामुमो ने साफ संकेत दिया कि MMDR एक्ट के मुद्दे पर पार्टी अब पंचायत स्तर से लेकर प्रखंड स्तर तक आंदोलन को तेज करने की तैयारी में है।5
- जामताड़ा न्यूज:बरसात में जलजमाव से परेशान लोगों को मिलेगी राहत, सुभाष चौक पर बनेगी आरसीसी नाली लंबे इंतजार के बाद सुभाष चौक पर नाली निर्माण शुरू, स्थानीय लोगों में खुशी।1
- विद्यासागर स्टेशन पर भारी बारिश का कहर, रेलवे कर्मियों की मुस्तैदी से टली बड़ी परेशानी1
- भारतीय जीवन बीमा निगम की 70वीं वर्षगांठ पर भंडारीडीह गिरिडीह शाखा कार्यालय में दीप प्रज्वलित कर बीमा सप्ताह कार्यक्रम की शुरुआत भारतीय जीवन बीमा निगम की 70वीं वर्षगांठ के अवसर पर मंगलवार को 11 बजे भंडारीडीह रोड़ स्थित गिरिडीह शाखा कार्यालय में दीप प्रज्वलित कर बीमा सप्ताह कार्यक्रम की शुरुआत की गई। कार्यक्रम का संचालन राजेश कुमार उपाध्याय द्वारा किया गया। कार्यक्रम में वरिष्ठ कर्मचारी संजय शर्मा को अंग वस्त्र देकर सम्मानित किया गया।1
- जयराम महतो का बड़ा बयान! पुलिस एसोसिएशन विवाद को बताया राजनीतिक स्टंट JairamMahato जयराम_महतो JharkhandPolitics झारखंड_राजनीति JharkhandNews JLKM JBKSS JairamKumarMahato झारखंड PoliceAssociation JharkhandPolice झारखंड_पुलिस PoliticalStunt राजनीतिक_स्टंट BigStatement1
- काम होता है बस काम करने वाला चाहिए ये है जमुआ विधायक का काम काम होता है बस काम करने वाला चाहिए ये है जमुआ विधायक का काम1
- एलआईसी ने मनाया 71वां स्थापना दिवस, 70 साल की भरोसेमंद सेवा का बखान—बीमा क्षेत्र में बदलाव को लेकर जताई चिंता गिरिडीह। भारतीय जीवन बीमा निगम (एलआईसी) के 71वें स्थापना दिवस के अवसर पर मंगलवार को गिरिडीह शाखा कार्यालय में दीप प्रज्वलित कर बीमा सप्ताह कार्यक्रम की शुरुआत की गई। कार्यक्रम का संचालन राजेश कुमार उपाध्याय ने किया। वरीय शाखा प्रबंधक एसएन भर्तृवर, बीमा कर्मचारी संघ के सचिव धर्म प्रकाश, विकास अधिकारी मनोज कुमार, कुमकुम वाला वर्मा, सबा परवीन, अंशु कुमारी सिंघानिया और अभिकर्ता उमाकांत वाजपेई ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया। इस दौरान वरिष्ठ कर्मचारी संजय शर्मा को अंगवस्त्र देकर सम्मानित किया गया। इसके बाद अखिल भारतीय बीमा कर्मचारी संघ, गिरिडीह शाखा की ओर से प्रेस वार्ता आयोजित की गई। प्रेस वार्ता को संबोधित करते हुए मंडलीय संयुक्त सचिव धर्म प्रकाश ने कहा कि 1 सितंबर 1956 को स्थापित एलआईसी ने विश्वास, सेवा और आर्थिक सुरक्षा के 70 वर्ष पूरे कर लिए हैं। उन्होंने कहा कि छोटे से पौधे के रूप में शुरू हुआ एलआईसी आज देश के वित्तीय क्षेत्र में विशाल बरगद के पेड़ की तरह विकसित हो चुका है और स्थापना के उद्देश्यों को पूरा करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है। उन्होंने बताया कि वर्तमान में निगम की कुल संपत्ति 59 लाख करोड़ रुपये से अधिक है। देश के विकास में किए गए करीब 55 लाख करोड़ रुपये के कुल निवेश में से लगभग 40 लाख करोड़ रुपये केंद्र एवं राज्य सरकारों की प्रतिभूतियों तथा सिंचाई, आवास, बिजली, सड़क, स्वास्थ्य और अन्य बुनियादी ढांचों में लगाए गए हैं। धर्म प्रकाश ने कहा कि पिछले 70 वर्षों में एलआईसी ने भारत सरकार को लाभांश के रूप में 51 हजार करोड़ रुपये से अधिक दिया है। वित्तीय वर्ष 2025-26 में भी केंद्र सरकार को 12,207 करोड़ रुपये लाभांश के रूप में दिया गया। इसी वित्तीय वर्ष में प्रथम प्रीमियम आय में एलआईसी का मार्केट शेयर 56.66 प्रतिशत, जबकि नव व्यवसाय पॉलिसियों में हिस्सेदारी 65.16 प्रतिशत रही। उन्होंने बताया कि वित्तीय वर्ष 2025-26 में निगम की कुल आय में 12.42 प्रतिशत की वृद्धि हुई और यह बढ़कर 9,72,914 करोड़ रुपये रही। उन्होंने कहा कि इन उपलब्धियों ने एलआईसी को बीमा क्षेत्र में सिर्फ मार्केट लीडर ही नहीं, बल्कि मार्केट मेकर के रूप में भी स्थापित किया है। प्रेस वार्ता में बीमा वितरण व्यवस्था में प्रस्तावित बदलावों को लेकर भी चिंता जताई गई। धर्म प्रकाश ने कहा कि एलआईसी की 98.42 प्रतिशत पॉलिसियां एजेंटों के माध्यम से होती हैं। ऐसे में बीमा वितरण प्रणाली में बड़े बदलाव निगम के लिए चुनौतीपूर्ण साबित हो सकते हैं। उन्होंने कहा कि मौजूदा आर्थिक परिस्थितियों में एलआईसी की वृद्धि दर, बाजार हिस्सेदारी और ग्राहकों के भरोसे को बनाए रखना जरूरी है। उन्होंने अधिकारियों, कर्मचारियों, विकास अधिकारियों और अभिकर्ताओं से मिलकर बेहतर ग्राहक सेवा देने की अपील की। साथ ही कहा कि स्थापना दिवस के मौके पर भारतीय जीवन बीमा निगम की सुरक्षा और मजबूती के लिए कर्मचारी संघ अपनी वैचारिक प्रतिबद्धता दोहराता है। प्रेस वार्ता में मंडलीय संगठनिक सचिव अनुराग मुर्मू, शाखा अध्यक्ष संजय शर्मा और संयुक्त सचिव विजय कुमार समेत अन्य पदाधिकारी मौजूद रहे।4
- बारिश में गिरी दीवार, मलबे में दबकर आठ माह की गर्भवती महिला की मौत जामताड़ा/नारायणपुर: लगातार हो रही बारिश के बीच नारायणपुर थाना क्षेत्र के पन्दनी गांव में मंगलवार देर रात दर्दनाक हादसा हो गया। घर से सटी ईंट की दीवार अचानक गिरने से मलबे में दबकर आठ माह की गर्भवती महिला की मौत हो गई, जबकि उसका पति गंभीर रूप से घायल हो गया। मृतका की पहचान पन्दनी गांव निवासी शंकर राय की पत्नी लीलावती देवी के रूप में हुई है। बताया गया कि मंगलवार रात करीब 12 बजे दंपती घर में सो रहे थे। इसी दौरान लगातार बारिश के कारण कमजोर हुई ईंट की दीवार अचानक उनके ऊपर गिर पड़ी। हादसे में दोनों मलबे में दबकर गंभीर रूप से घायल हो गए। परिजनों ने आनन-फानन में दोनों को नारायणपुर के एक निजी क्लीनिक में भर्ती कराया। प्राथमिक उपचार के बाद गंभीर स्थिति को देखते हुए चिकित्सकों ने उन्हें पीएमसीएच धनबाद रेफर कर दिया। धनबाद पहुंचने पर चिकित्सकों ने लीलावती देवी को मृत घोषित कर दिया। परिजनों के अनुसार, लीलावती आठ माह की गर्भवती थीं और करीब एक माह बाद उनका प्रसव होना था। हादसे के बाद परिवार में मातम पसरा है। वहीं, घटना की सूचना मिलने पर नारायणपुर अंचल के राजस्व कर्मचारी मिहिर सोरेन मौके पर पहुंचे और घटनास्थल का जायजा लिया।1
- सरिया रेलवे फाटक ओवरब्रिज में सुरक्षा चूक से 2 लोगों की मौत! PMO तक पहुंचा मामला | Giridih News YouTube Description गिरिडीह जिले के सरिया रेलवे फाटक पर निर्माणाधीन रोड ओवरब्रिज में कथित सुरक्षा चूक को लेकर गंभीर सवाल खड़े हो रहे हैं। हादसे में दो लोगों की मौत के मामले को लेकर अब प्रधानमंत्री कार्यालय (PMO) तक शिकायत पहुंची है। ठाकुरबाड़ी टोला निवासी रंजीत कुमार मंडल ने RTI के माध्यम से निर्माण कार्य, टेंडर, स्वीकृत लागत, निर्माण अवधि, देरी के कारण और सुरक्षा मानकों से जुड़े दस्तावेजों की जानकारी मांगी है। आवेदन में निर्माण स्थल पर खुले गड्ढे, बैरिकेडिंग की कमी और प्रकाश व्यवस्था जैसे मुद्दों का भी उल्लेख किया गया है। साथ ही दुर्घटना के बाद विभाग द्वारा की गई कार्रवाई और जनसुरक्षा से जुड़े रिकॉर्ड की जानकारी मांगी गई है। आखिर क्या है पूरा मामला? किसकी जिम्मेदारी तय होगी? और क्या निर्माण स्थल पर सुरक्षा व्यवस्था में लापरवाही हुई? पूरी खबर जानने के लिए वीडियो अंत तक जरूर देखें। Satyasahitya News को Like 👍, Share ↗️ और Subscribe 🔔 करें। #Giridih #Sariya #JharkhandNews #GiridihNews #RoadOverbridge #RailwayOverbridge #PMO #RTI #BreakingNews #AccidentNews #SatyasahityaNews1