गोगरी में सीईओ का साप्ताहिक जन समाधान शिविर आयोजित, उमड़ी फरियादियों की भीड़। गोगरी प्रखंड मुख्यालय स्थित अंचलाधिकारी कार्यालय कक्ष में आज दिन सोमवार को साप्ताहिक जन समाधान शिविर का सुबह के 11:00 बजे से शाम के करीब 3:00 तक आयोजन किया गया। जहां विभिन्न पंचायतों से पहुंचे लोगों ने अपनी समस्याओं को लेकर आवेदन सौंपे। जन समाधान की अध्यक्षता राजस्व पदाधिकारी सुजीत कुमार ने की। इस दौरान कुल 4 आवेदन प्राप्त हुए। सभी आवेदन जमीन विवाद, दाखिल-खारिज, सीमांकन, अतिक्रमण एवं भूमि संबंधी अन्य मामलों से जुड़े हुए थे। राजस्व पदाधिकारी ने एक-एक कर सभी मामलों की सुनवाई की तथा संबंधित पक्षों से जानकारी ली। सुनवाई के दौरान 2 मामलों का निष्पादन मौके पर ही कर दिया गया। वहीं शेष मामलों में आवश्यक कागजातों की जांच एवं दोनों पक्षों की उपस्थिति सुनिश्चित करने के बाद अगली जनता दरबार में सुनवाई करने की बात कही गई। एआरओ सुजीत कुमार ने कहा कि भूमि विवाद से जुड़े मामलों का निष्पक्ष एवं त्वरित निष्पादन किया जायेगा,ताकि लोगों को अनावश्यक परेशानी का सामना नहीं करना पड़े। जन समाधान शिविर में अंचल कार्यालय के कर्मचारी, राजस्व कर्मी सुजीत कुमार एवं कई फरियादी मौजूद रहे। प्रशासन की ओर से लोगों से अपील की गई कि वे अपनी समस्याओं के समाधान के लिए जन समाधान शिविर में पहुंचकर आवेदन दें, ताकि समय पर उनकी समस्याओं का निपटारा किया जाए।
गोगरी में सीईओ का साप्ताहिक जन समाधान शिविर आयोजित, उमड़ी फरियादियों की भीड़। गोगरी प्रखंड मुख्यालय स्थित अंचलाधिकारी कार्यालय कक्ष में आज दिन सोमवार को साप्ताहिक जन समाधान शिविर का सुबह के 11:00 बजे से शाम के करीब 3:00 तक आयोजन किया गया। जहां विभिन्न पंचायतों से पहुंचे लोगों ने अपनी समस्याओं को लेकर आवेदन सौंपे। जन समाधान की अध्यक्षता राजस्व पदाधिकारी सुजीत कुमार ने की। इस दौरान कुल 4 आवेदन प्राप्त हुए। सभी आवेदन जमीन विवाद, दाखिल-खारिज, सीमांकन, अतिक्रमण एवं भूमि संबंधी अन्य मामलों से जुड़े हुए थे। राजस्व पदाधिकारी ने एक-एक कर सभी मामलों की सुनवाई की तथा संबंधित पक्षों से जानकारी ली। सुनवाई के दौरान 2 मामलों का निष्पादन मौके पर ही कर दिया गया। वहीं शेष मामलों में आवश्यक कागजातों की जांच एवं दोनों पक्षों की उपस्थिति सुनिश्चित करने के बाद अगली जनता दरबार में सुनवाई करने की बात कही गई। एआरओ सुजीत कुमार ने कहा कि भूमि विवाद से जुड़े मामलों का निष्पक्ष एवं त्वरित निष्पादन किया जायेगा,ताकि लोगों को अनावश्यक परेशानी का सामना नहीं करना पड़े। जन समाधान शिविर में अंचल कार्यालय के कर्मचारी, राजस्व कर्मी सुजीत कुमार एवं कई फरियादी मौजूद रहे। प्रशासन की ओर से लोगों से अपील की गई कि वे अपनी समस्याओं के समाधान के लिए जन समाधान शिविर में पहुंचकर आवेदन दें, ताकि समय पर उनकी समस्याओं का निपटारा किया जाए।
- गोगरी प्रखंड अंतर्गत राटन गांव में जल्द बनेगा खगड़िया का नया जेल। राटन में जल्द बनेगा खगड़िया का नया जेल, मुख्य न्यायाधीश ने किया प्रस्तावित स्थल का निरीक्षण खगड़िया जिले के गोगरी प्रखंड अंतर्गत राटन स्थित कृषि फार्म में सोमवार को प्रस्तावित जेल निर्माण स्थल का मुख्य न्यायाधीश अरविंद कुमार शर्मा ने निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने जेल निर्माण के लिए चिह्नित जमीन और स्थल की उपलब्धता का जायजा लिया। निरीक्षण के बाद स्थानीय लोगों में उम्मीद जगी है कि जल्द ही यहां जेल निर्माण की प्रक्रिया आगे बढ़ेगी। बताया गया कि राटन स्थित कृषि फार्म में खगड़िया जिले के लिए जेल का निर्माण प्रस्तावित है। सोमवार को मुख्य न्यायाधीश के निरीक्षण को इस दिशा में महत्वपूर्ण माना जा रहा है। जेल निर्माण होने से जिले में न्यायिक एवं प्रशासनिक व्यवस्था को बेहतर बनाने में मदद मिलने की उम्मीद है। निरीक्षण के दौरान गोगरी डीसीएलआर राजकुमार, गोगरी थानाध्यक्ष अजय शंकर, सहित गोगरी के अन्य पदाधिकारी मौजूद रहे। इसके अलावा गोगरी न्यायालय के अधिवक्ता भी मौके पर उपस्थित थे। भाजपा खगड़िया के जिला महामंत्री नीतीश कुमार ने भी निरीक्षण के दौरान अपनी उपस्थिति दर्ज कराई। स्थल निरीक्षण के दौरान जल्द जेल निर्माण की बात कही गई। हालांकि, निर्माण कार्य शुरू होने की तिथि और अन्य प्रक्रियाओं को लेकर आधिकारिक जानकारी सामने आना बाकी है।1
- केंद्रीय मंत्री ललन सिंह के समर्थन में जनाधिकार मोर्चा ने पोस्टर जारी कर किया विरोध प्रदर्शन केंद्रीय मंत्री ललन सिंह के समर्थन में जनाधिकार मोर्चा ने पोस्टर जारी कर किया विरोध प्रदर्शन यह कैसा नीतीश संवाद जिससे नीतीश ही गायब - केशरी केन्द्र और बिहार सरकार से समर्थन वापस लेकर सड़कों पर उतरने की दी चुनौती1
- ब्रेकिंग न्यूज | खगड़िया के परबत्ता से बड़ी खबर परबत्ता के अस्सी दियारा में मिनी गन फैक्ट्री का भंडाफोड़! झरखा बहियार में पुलिस की बड़ी छापेमारी, देशी पिस्टल, 10 जिंदा कारतूस और हथियार बनाने की मशीनें बरामद। मुंगेर का एक आरोपित गिरफ्तार, एक विधि विरुद्ध बालक निरुद्ध। ब्रेकिंग न्यूज | खगड़िया के परबत्ता से बड़ी खबर परबत्ता के अस्सी दियारा में मिनी गन फैक्ट्री का भंडाफोड़! झरखा बहियार में पुलिस की बड़ी छापेमारी, देशी पिस्टल, 10 जिंदा कारतूस और हथियार बनाने की मशीनें बरामद। मुंगेर का एक आरोपित गिरफ्तार, एक विधि विरुद्ध बालक निरुद्ध।1
- मानसी में चार स्थानों पर होती है मां काली की पूजा, दीपावली की रात निशा पूजा के साथ होगा भव्य आयोजन मानसी में चार स्थानों पर होती है मां काली की पूजा, दीपावली की रात निशा पूजा के साथ होगा भव्य आयोजन बम काली पूजा को लेकर तैयारियां पूरी, रात में चंद्रवंशी समाज के कंधों पर सवार होकर नगर भ्रमण के बाद मटिहानी गंडक घाट पर होगा प्रतिमा विसर्जन । दीपावली के अवसर पर मंदिर में विशेष पूजा-अर्चना, आरती और धार्मिक अनुष्ठान आयोजित किए जाते हैं। इस दौरान बड़ी संख्या में श्रद्धालु माता के दर्शन के लिए पहुंचते हैं। स्थानीय लोगों की गहरी आस्था के कारण बम काली पूजा मानसी की प्रमुख धार्मिक परंपराओं में शामिल है। खगड़िया मानसी गौतम कुमार चौरसिया मानसी। खगड़िया जिले के मानसी नगर पंचायत एवं प्रखंड क्षेत्र में दीपावली के अवसर पर मां काली की पूजा-अर्चना की परंपरा वर्षों से चली आ रही है। यहां काली पूजा को लेकर श्रद्धालुओं में विशेष उत्साह देखने को मिलता है। मानसी प्रखंड क्षेत्र में चार अलग-अलग स्थानों पर मां काली की प्रतिमा स्थापित कर विधि-विधान के साथ पूजा की जाती है। इनमें मानसी नगर पंचायत स्थित बम काली, दूसरी जगह रक्त काली, बदला घाट स्टेशन के समीप आयोजित काली पूजा एवं मेला तथा नगर पंचायत क्षेत्र के घरारी गांव में होने वाली बम काली पूजा प्रमुख है। इन सभी स्थानों पर दीपावली की रात से ही भक्तों की भीड़ उमड़ने लगती है। मानसी नगर पंचायत में आयोजित बम काली पूजा को लेकर पूजा समिति की ओर से विशेष तैयारियां की जा रही हैं। समिति के अध्यक्ष दीपक कुमार विद्यार्थी ने बताया कि इस वर्ष 811.26 दीपावली की रात मां काली की प्रतिमा की प्राण-प्रतिष्ठा एवं निशा पूजा का आयोजन किया जाएगा। इसके बाद सुबह तीन बजे से खोइछा भराई और विशेष पूजन का कार्यक्रम शुरू होगा। श्रद्धालु पूरी आस्था और भक्ति के साथ मां के दरबार में पहुंचकर पूजा-अर्चना करेंगे। उन्होंने बताया कि रात आठ बजे पान का कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा। इसके बाद रात दस बजे मां काली की प्रतिमा विसर्जन की प्रक्रिया शुरू होगी। मानसी की इस पूजा की एक खास परंपरा भी है। प्रतिमा विसर्जन के दौरान रात में ही प्रतिमा चंद्रवंशी समाज को सौंप दी जाती है। इसके बाद चंद्रवंशी समाज के लोग मां काली की प्रतिमा को अपने कंधों पर उठाकर पूरे मानसी नगर में भ्रमण कराते हुए मटिहानी स्थित गंडक घाट पहुंचते हैं, जहां विधि-विधान के साथ प्रतिमा का विसर्जन किया जाता है। पूजा समिति में अध्यक्ष दीपक कुमार विद्यार्थी, उपाध्यक्ष धीरज कुमार सिंह एवं अजय कुमार यादव, सचिव पंकज परमहंस, उपसचिव उपेंद्र कुमार सिंह, कोषाध्यक्ष रूपेश कुमार तथा उपकोषाध्यक्ष सोनू अग्रवाल शामिल हैं। काली पूजा मानसी की धार्मिक आस्था, सामाजिक एकता और पारंपरिक संस्कृति का प्रतीक बन चुकी है। इस दौरान पूजा, मेला और विसर्जन में बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं की भागीदारी रहती है। मानसी में बम काली पूजा की है विशेष मान्यता जिले के मानसी नगर पंचायत में बम काली पूजा का विशेष धार्मिक और ऐतिहासिक महत्व है। यहां मां काली की पूजा पूरी श्रद्धा और भक्तिभाव के साथ की जाती है। मान्यता है कि मां बम काली अपने भक्तों की मनोकामनाएं पूरी करती हैं और क्षेत्र के लोगों को संकटों से रक्षा करती हैं1
- यह कैसा नीतीश संवाद जिससे नीतीश ही गायब केंद्र और बिहार सरकार से समर्थन वापस लेकर सड़कों पर उतरने की दी चुनौती। प्रेस विज्ञप्ति (केन्द्र और बिहार सरकार से समर्थन वापस लेकर सड़कों पर उतरने की दी चुनौती) फरक्का जल संधि पर नीतीश संवाद वास्तव में मुंगेर सांसद ललन सिंह को हटाकर खुद केन्द्रीय मंत्री बनने हेतु संजय झा संवाद है जिसका प्रखर विरोध होना चाहिए। उपर्युक्त बातें जनाधिकार मोर्चा के संस्थापक अध्यक्ष संजय केशरी ने कार्यक्रम स्थल टाउन हॉल के मुख्य द्वार पर विरोध प्रदर्शन करते हुए सवाल उठाया कि यह कैसा नीतीश संवाद है जिसमें ना नीतीश कुमार हैं ना निशांत कुमार हैं और ना ही स्थानीय सांसद सह केन्द्रीय मंत्री ललन सिंह ही शामिल हैं। श्री केशरी ने कहा कि संजय झा तीन-तीन बार जलसंसाधन मंत्री रहे लेकिन तब उन्हें फरक्का जल संधि में बिहार के हितों पर हो रहे कुठाराघात की याद नहीं आई। मोर्चा प्रवक्ता रामाशीष उर्फ पप्पू मंडल ने कहा कि मुंगेर संसदीय क्षेत्र को केन्द्रीय मंत्रिमंडल विहीन करने की किसी भी साजिश का हमलोग मुखर विरोध करेंगे। मोर्चा संरक्षक दिनेश कुमार सिंह ने कहा कि संजय झा को नौटंकी करने की बजाय सरकार से समर्थन वापसी का ऐलान करना चाहिए लेकिन उन्हें ऐसा करने की हिम्मत नहीं है। इस अवसर पर मोर्चा सलाहकार अजय प्रसाद सिंह, अधिवक्ता सुनील कुमार, सुधीर सिन्हा, सत्यनारायण साह, गिरिजा शंकर नलिन, निरंजन गुप्ता, किशोर राउत, सुबोध छवि, सदानंद भारती, दीपक सिंह, रामबिनय मालाकार, सुबोध यादव एवं अमित कुमार सहित दर्जनों लोग उपस्थित थे।1
- शेखपुरा में बैंक में खुदरा नोट बदलने के नाम पर 19 हजार रुपये की ठगी। शेखपुरा में बैंक में खुदरा नोट बदलने के नाम पर 19 हजार रुपये की ठगी। पचना के स्कूल के लिपिक से हुई थी ठगी, पुलिस ने पटना के बख्तियारपुर से दोनों आरोपियों को दबोच। रिपोर्ट शेखपुरा। रिपोर्टर साहिल राज आगाज टाइम शेखपुरा जिले में बैंक में खुदरा नोट बदलने के नाम पर ठगी करने के मामले में शेखपुरा पुलिस ने दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार दोनों आरोपी रिश्ते में जीजा-साला बताए जा रहे हैं। पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर पटना जिले के बख्तियारपुर थाना क्षेत्र स्थित नया टोला संगतपर मोहल्ले में छापेमारी कर दोनों को गिरफ्तार किया। पचना गांव निवासी एस०एम० अफरोज आलम ने प्राथमिकी दर्ज कराई थी। वे +2 उच्च विद्यालय भदौस, पचना में लिपिक के पद पर कार्यरत हैं। विद्यालय में छात्रों के नामांकन से प्राप्त राशि जमा करने के लिए वे केनरा बैंक की पचना शाखा पहुंचे थे। इसी दौरान एक अनजान व्यक्ति ने उनसे 100 और 200 रुपये के खुदरा नोट मांगे। इसके बदले उसने 500 रुपये के नोट देने की बात कही। आरोपी ने 26 हजार रुपये के खुदरा नोट लेने के बदले 500 रुपये के नोटों की गड्डी थमा दी। जब अफरोज आलम ने रुपये गिने तो उसमें मात्र 500 रुपये के चार नोट और 100 रुपये के 50 नोट मिले। इस तरह जालसाज ने उन्हें 19 हजार रुपये की चपत लगा दी। पुलिस को गुप्त सूचना मिली कि ठगी की घटना में शामिल मनोज कुमार उर्फ मनोज पांडेय और रवि मिश्रा, पिता उमेश मिश्रा, दोनों नया टोला संगतपर, थाना बख्तियारपुर, जिला पटना में अपने घर पर मौजूद हैं। सूचना के सत्यापन के बाद गठित पुलिस टीम ने बख्तियारपुर पहुंचकर दोनों आरोपियों को विधिवत गिरफ्तार कर लिया। पुलिस के अनुसार, गिरफ्तार आरोपियों का अन्य मामलों में भी आपराधिक इतिहास सामने आया है। इस कार्रवाई में शेखपुरा थाना अध्यक्ष धर्मेंद्र कुमार के नेतृत्व में पुलिस पदाधिकारी राकेश कुमार, रौशन कुमार एवं रिजर्व गार्ड के जवान शामिल थे। बाइट: धर्मेन्द्र कुमार SHO सह निरीक्षक शेखपुरा1
- गोगरी में सीईओ का साप्ताहिक जन समाधान शिविर आयोजित, उमड़ी फरियादियों की भीड़। गोगरी प्रखंड मुख्यालय स्थित अंचलाधिकारी कार्यालय कक्ष में आज दिन सोमवार को साप्ताहिक जन समाधान शिविर का सुबह के 11:00 बजे से शाम के करीब 3:00 तक आयोजन किया गया। जहां विभिन्न पंचायतों से पहुंचे लोगों ने अपनी समस्याओं को लेकर आवेदन सौंपे। जन समाधान की अध्यक्षता राजस्व पदाधिकारी सुजीत कुमार ने की। इस दौरान कुल 4 आवेदन प्राप्त हुए। सभी आवेदन जमीन विवाद, दाखिल-खारिज, सीमांकन, अतिक्रमण एवं भूमि संबंधी अन्य मामलों से जुड़े हुए थे। राजस्व पदाधिकारी ने एक-एक कर सभी मामलों की सुनवाई की तथा संबंधित पक्षों से जानकारी ली। सुनवाई के दौरान 2 मामलों का निष्पादन मौके पर ही कर दिया गया। वहीं शेष मामलों में आवश्यक कागजातों की जांच एवं दोनों पक्षों की उपस्थिति सुनिश्चित करने के बाद अगली जनता दरबार में सुनवाई करने की बात कही गई। एआरओ सुजीत कुमार ने कहा कि भूमि विवाद से जुड़े मामलों का निष्पक्ष एवं त्वरित निष्पादन किया जायेगा,ताकि लोगों को अनावश्यक परेशानी का सामना नहीं करना पड़े। जन समाधान शिविर में अंचल कार्यालय के कर्मचारी, राजस्व कर्मी सुजीत कुमार एवं कई फरियादी मौजूद रहे। प्रशासन की ओर से लोगों से अपील की गई कि वे अपनी समस्याओं के समाधान के लिए जन समाधान शिविर में पहुंचकर आवेदन दें, ताकि समय पर उनकी समस्याओं का निपटारा किया जाए।1
- तारापुर में किराये के कमरे में फंदे से लटका मिला एलएनटी फाइनेंस कर्मी, मौत खगड़िया जिले का रहने वाला 28 वर्षीय युवक देवगांव में किराये के मकान में रहता था, एफएसएल टीम को दी गई सूचना तारापुर थाना क्षेत्र के बिहमा पंचायत अंतर्गत देवगांव में रविवार की देर शाम एलएनटी फाइनेंस कंपनी में कार्यरत 28 वर्षीय युवक ने किराये के कमरे में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। मृतक की पहचान खगड़िया जिले के मोरकाही दुर्गापुर निवासी कैलाश यादव के पुत्र अजय कुमार के रूप में हुई है। घटना की सूचना मकान मालिक रामोतार राजहंस ने डायल 112 को दी। सूचना मिलते ही तारापुर पुलिस मौके पर पहुंची। कमरा अंदर से बंद था। दरवाजे के बीच बने छेद से देखने पर अजय कुमार छत के पाइप से फंदे के सहारे लटके दिखाई दिए। पुलिस ने मृतक के स्वजन को घटना की सूचना दे दी है और उनके पहुंचने का इंतजार कर रही है। स्वजन के आने के बाद दरवाजा खोलकर आगे की कार्रवाई की जाएगी। फिलहाल पुलिस घटनास्थल पर मौजूद है। तारापुर थानाध्यक्ष राजकुमार ने बताया कि घटना की जांच के लिए एफएसएल टीम को सूचना दी गई है। कंपनी के कर्मी गोपाल कुमार ने बताया कि अजय कुमार रविवार को करीब 3:50 बजे कार्यालय का काम समाप्त कर अपने कमरे पर चले गए थे। इसके बाद अजय के परिजनों का फोन आया कि वह फोन रिसीव नहीं कर रहे हैं। इसके बाद गोपाल ने मकान मालिक को फोन किया। मकान मालिक ने बताया कि कमरा अंदर से बंद है और अजय फंदे से लटके हुए हैं। पुलिस मामले की जांच कर रही है। आत्महत्या के कारणों का फिलहाल पता नहीं चल पाया है। तारापुर में किराये के कमरे में फंदे से लटका मिला एलएनटी फाइनेंस कर्मी, मौत खगड़िया जिले का रहने वाला 28 वर्षीय युवक देवगांव में किराये के मकान में रहता था, एफएसएल टीम को दी गई सूचना तारापुर थाना क्षेत्र के बिहमा पंचायत अंतर्गत देवगांव में रविवार की देर शाम एलएनटी फाइनेंस कंपनी में कार्यरत 28 वर्षीय युवक ने किराये के कमरे में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। मृतक की पहचान खगड़िया जिले के मोरकाही दुर्गापुर निवासी कैलाश यादव के पुत्र अजय कुमार के रूप में हुई है। घटना की सूचना मकान मालिक रामोतार राजहंस ने डायल 112 को दी। सूचना मिलते ही तारापुर पुलिस मौके पर पहुंची। कमरा अंदर से बंद था। दरवाजे के बीच बने छेद से देखने पर अजय कुमार छत के पाइप से फंदे के सहारे लटके दिखाई दिए। पुलिस ने मृतक के स्वजन को घटना की सूचना दे दी है और उनके पहुंचने का इंतजार कर रही है। स्वजन के आने के बाद दरवाजा खोलकर आगे की कार्रवाई की जाएगी। फिलहाल पुलिस घटनास्थल पर मौजूद है। तारापुर थानाध्यक्ष राजकुमार ने बताया कि घटना की जांच के लिए एफएसएल टीम को सूचना दी गई है। कंपनी के कर्मी गोपाल कुमार ने बताया कि अजय कुमार रविवार को करीब 3:50 बजे कार्यालय का काम समाप्त कर अपने कमरे पर चले गए थे। इसके बाद अजय के परिजनों का फोन आया कि वह फोन रिसीव नहीं कर रहे हैं। इसके बाद गोपाल ने मकान मालिक को फोन किया। मकान मालिक ने बताया कि कमरा अंदर से बंद है और अजय फंदे से लटके हुए हैं। पुलिस मामले की जांच कर रही है। आत्महत्या के कारणों का फिलहाल पता नहीं चल पाया है।1