logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

PPP मॉडल से बदलेगा सिंगरौली का चेहरा? आधुनिक शॉपिंग और मनोरंजन हब की बड़ी पहल PPP मॉडल से बदलेगा सिंगरौली का चेहरा? आधुनिक शॉपिंग और मनोरंजन हब की बड़ी पहल

5 hrs ago
user_Rtv भारत
Rtv भारत
News Anchor सिंगरौली, सिंगरौली, मध्य प्रदेश•
5 hrs ago

PPP मॉडल से बदलेगा सिंगरौली का चेहरा? आधुनिक शॉपिंग और मनोरंजन हब की बड़ी पहल PPP मॉडल से बदलेगा सिंगरौली का चेहरा? आधुनिक शॉपिंग और मनोरंजन हब की बड़ी पहल

More news from Sonbhadra and nearby areas
  • *प्रेस नोट* *जनपद – सोनभद्र* *दिनांक 03.05.2026* *🔷 म्योरपुर पुलिस की बड़ी कार्यवाही – जुआ खेलने वाले अंतरप्रांतीय गैंग का पर्दाफाश, कुल 20 अभियुक्त गिरफ्तार,कब्जे से ₹2,34,300/- नकद, 04 चारपहिया वाहन, 03 ताश की गड्डी व 20 मोबाइल फोन बरामद* पुलिस अधीक्षक सोनभद्र श्री अभिषेक वर्मा के निर्देशन में अपराध एवं अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के अंतर्गत, अपर पुलिस अधीक्षक (ऑपरेशन) श्री ऋषभ रूणवाल के कुशल मार्गदर्शन एवं क्षेत्राधिकारी दुद्धी श्री राजेश कुमार राय के निकट पर्यवेक्षण में थाना म्योरपुर पुलिस द्वारा प्रभावी कार्यवाही करते हुए जुआ खेलते हुए 20 अभियुक्तों को गिरफ्तार किया गया है। दिनांक 03.05.2026 को थानाध्यक्ष म्योरपुर मय *पुलिस टीम ऑपरेशन “ऑल आउट” के तहत क्षेत्र में भ्रमण/चेकिंग के दौरान* चौकी लिलासी क्षेत्र में मौजूद थे। इसी दौरान मुखबिर द्वारा सूचना प्राप्त हुई कि ग्राम कुदरी (भदहर टोला) में 18-20 व्यक्ति ताश के पत्तों से हार-जीत की बाजी लगाकर जुआ खेल रहे हैं। सूचना पर विश्वास करते हुए पुलिस टीम द्वारा तत्काल मौके पर पहुंचकर घेराबंदी की गई तथा दबिश देकर कुल 20 व्यक्तियों को मौके से गिरफ्तार किया गया। उक्त गिरफ्तारी व बरामदगी के आधार पर अभियुक्तगण के विरुद्ध थाना म्योरपुर पर मु0अ0सं0 59/2026 धारा 13 जुआ अधिनियम के अंतर्गत अभियोग पंजीकृत कर आवश्यक विधिक कार्यवाही की जा रही है। बरामद वाहनों को मोटर वाहन अधिनियम की धारा 207 के अंतर्गत सीज किया गया है। *🔷 पूछताछ का विवरण:* पूछताछ में अभियुक्तों ने बताया कि वे आपस में परिचित हैं तथा समय-समय पर एकत्र होकर ताश के पत्तों से रुपये-पैसों की हार-जीत की बाजी लगाकर जुआ खेलते हैं। घटना के दिन भी सभी अभियुक्त ग्राम कुदरी (भदहर टोला) में सुनसान स्थान पर तिरपाल बिछाकर बैट्री लाइट के प्रकाश में जुआ खेल रहे थे। अभियुक्तों द्वारा बताया गया कि वे जानबूझकर ऐसे स्थानों का चयन करते हैं जहाँ आमजन की आवाजाही कम हो, ताकि पुलिस की नजर से बचा जा सके, तथा वाहनों को भी आसपास छुपाकर रखते हैं। पूछताछ में यह भी सामने आया कि कुछ अभियुक्त अन्य जनपदों/राज्यों से आकर इस गतिविधि में शामिल होते हैं। और राजेश कुमार पुत्र हरिप्रसाद निवासी ग्राम कुदरी थाना म्योरपुर जनपद सोनभद्र इस गिरोह का मुख्य संचालक/सरगना है, जो अन्य अभियुक्तों को एकत्र कर जुआ खेलने की व्यवस्था करता था। पुलिस द्वारा इस पूरे नेटवर्क के संबंध में व सभी अभियुक्तों के आपराधिक इतिहास के बारे में भी गहनता से जानकारी संकलित की जा रही है, जिससे इस प्रकार की गतिविधियों पर प्रभावी अंकुश लगाया जा सके। *🔷 बरामदगी का विवरण:* • नकद धनराशि (फड़ से) – ₹2,09,700/- • जामा तलाशी से नकद – ₹24,600/- • ताश की गड्डियां – 03 (प्रत्येक में 52 पत्ते) • मोबाइल फोन – 17 अदद एंड्रॉयड व 03 अदद कीपैड मोबाइल • 04 चारपहिया वाहन (ब्रेज़ा, किया, वैगनआर, अर्टिगा वाहन को बिना वैध कागजात, धारा 207 MV Act में सीज) *🔷 गिरफ्तार अभियुक्तों का विवरण:* 1. राजेश कुमार पुत्र हरिप्रसाद निवासी कुदरी थाना म्योरपुर जनपद सोनभद्र। 2. रमेश प्रसाद गुप्ता पुत्र विगन प्रसाद गुप्ता निवासी रामानुजगंज (छत्तीसगढ़)। 3. जहीर खान पुत्र अफिज खान निवासी बैढ़न सिंगरौली (म.प्र.)। 4. विजय शंकर पुत्र सत्यनारायण निवासी कुदरी थाना म्योरपुर जनपद सोनभद्र। 5. रणविजय शाह पुत्र रामरति शाह निवासी गढ़वा (झारखंड)। 6. जलेश्वर प्रसाद जायसवाल पुत्र स्व0 बाबूराम जायसवाल निवासी सिंगरौली (म0प्र0)। 7. कमलेश कुमार पुत्र प्रेमप्रकाश निवासी चौना थाना बभनी जनपद सोनभद्र। 8. राजेश गुप्ता पुत्र जमुना शाह निवासी गढ़वा(झारखण्ड)। 9. राजेश कुमार सिंह पुत्र बलराम सिंह निवासी गढ़वा (झारखण्ड)। 10. अनवर अंसारी पुत्र शाह मोहम्मद निवासी गढ़वा(झारखण्ड)। 11. शिवचंद पुत्र ज्ञानचंद्र निवासी सिरसोती थाना बीजपुर जनपद सोनभद्र। 12. राजाराम दूबे पुत्र बच्चू दुबे निवासी गढ़वा (झारखण्ड)। 13. विजय कुमार यादव पुत्र शिवपूजन यादव निवासी गढ़वा(झारखण्ड)। 14. पंचानंद जायसवाल पुत्र स्व0 मुन्नी लाल जायसवाल निवासी सिंगरौली (म0प्र0)। 15. अंकेश जायसवाल पुत्र संजय जायलवाल निवासी कचनरवा थाना कोन जनपद सोनभद्र। 16. दिपू प्रसाद पुत्र अशोक प्रसाद गुप्ता निवासी गढ़वा(झारखण्ड)। 17. जानू पुत्र उमेश निवासी कचनरवा थाना कोन जनपद सोनभद्र। 18. लाल बिहारी शाह पुत्र सरजू शाह निवासी गढ़वा(झारखण्ड)। 19. देवेश कुमार जायसवाल पुत्र मदनलाल जायलवाल निवासी बलरामपुर (छत्तीसगढ़)। 20. श्रवण कुमार पुत्र चन्द्रमणी निवासी चौना थाना बभनी जनपद सोनभद्र। *🔷 गिरफ्तारी करने वाली पुलिस टीम:* • थानाध्यक्ष श्री रविकांत मिश्र थाना म्योरपुर जनपद सोनभद्र। • उ0नि0 श्री मनोज कुमार सिंह चौकी प्रभारी लिलासी, थाना म्योरपुर जनपद सोनभद्र। • उ0नि0 श्री अनंत राय थाना म्योरपुर जनपद सोनभद्र। • हे0का0 प्रदीप कुमार राय, हे0का0 प्रमोद कुमार यादव थाना म्योरपुर जनपद सोनभद्र। • का0 रामजीत बिंद, प्रेम प्रकाश, मनोज कन्नौजिया थाना म्योरपुर जनपद सोनभद्र। • रि0का0 – राहुल कुमार, मनोज कुमार, अत्रेय पाठक, ओम शुक्ल, अनूप कुमार, राजप्रबल, अमय मिश्रा, अजीत कुमार, संदीप कुमार थाना म्योरपुर जनपद सोनभद्र। *🔷 सोनभद्र पुलिस द्वारा अपराध एवं अवैध गतिविधियों के विरुद्ध कार्यवाही निरंतर जारी है।*
    4
    *प्रेस नोट*
*जनपद – सोनभद्र*
*दिनांक 03.05.2026*
*🔷 म्योरपुर पुलिस की बड़ी कार्यवाही – जुआ खेलने वाले अंतरप्रांतीय गैंग का पर्दाफाश, कुल 20 अभियुक्त गिरफ्तार,कब्जे से ₹2,34,300/- नकद, 04 चारपहिया वाहन, 03 ताश की गड्डी व 20 मोबाइल फोन बरामद*
पुलिस अधीक्षक सोनभद्र श्री अभिषेक वर्मा के निर्देशन में अपराध एवं अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के अंतर्गत, अपर पुलिस अधीक्षक (ऑपरेशन) श्री ऋषभ रूणवाल के कुशल मार्गदर्शन एवं क्षेत्राधिकारी दुद्धी श्री राजेश कुमार राय के निकट पर्यवेक्षण में थाना म्योरपुर पुलिस द्वारा प्रभावी कार्यवाही करते हुए जुआ खेलते हुए 20 अभियुक्तों को गिरफ्तार किया गया है।
दिनांक 03.05.2026 को थानाध्यक्ष म्योरपुर मय *पुलिस टीम ऑपरेशन “ऑल आउट” के तहत क्षेत्र में भ्रमण/चेकिंग के दौरान* चौकी लिलासी क्षेत्र में मौजूद थे। इसी दौरान मुखबिर द्वारा सूचना प्राप्त हुई कि ग्राम कुदरी (भदहर टोला) में 18-20 व्यक्ति ताश के पत्तों से हार-जीत की बाजी लगाकर जुआ खेल रहे हैं। सूचना पर विश्वास करते हुए पुलिस टीम द्वारा तत्काल मौके पर पहुंचकर घेराबंदी की गई तथा दबिश देकर कुल 20 व्यक्तियों को मौके से गिरफ्तार किया गया। उक्त गिरफ्तारी व बरामदगी के आधार पर अभियुक्तगण के विरुद्ध थाना म्योरपुर पर मु0अ0सं0 59/2026 धारा 13 जुआ अधिनियम के अंतर्गत अभियोग पंजीकृत कर आवश्यक विधिक कार्यवाही की जा रही है। बरामद वाहनों को मोटर वाहन अधिनियम की धारा 207 के अंतर्गत सीज किया गया है।
*🔷 पूछताछ का विवरण:*
पूछताछ में अभियुक्तों ने बताया कि वे आपस में परिचित हैं तथा समय-समय पर एकत्र होकर ताश के पत्तों से रुपये-पैसों की हार-जीत की बाजी लगाकर जुआ खेलते हैं। घटना के दिन भी सभी अभियुक्त ग्राम कुदरी (भदहर टोला) में सुनसान स्थान पर तिरपाल बिछाकर बैट्री लाइट के प्रकाश में जुआ खेल रहे थे। अभियुक्तों द्वारा बताया गया कि वे जानबूझकर ऐसे स्थानों का चयन करते हैं जहाँ आमजन की आवाजाही कम हो, ताकि पुलिस की नजर से बचा जा सके, तथा वाहनों को भी आसपास छुपाकर रखते हैं। पूछताछ में यह भी सामने आया कि कुछ अभियुक्त अन्य जनपदों/राज्यों से आकर इस गतिविधि में शामिल होते हैं। और राजेश कुमार पुत्र हरिप्रसाद निवासी ग्राम कुदरी थाना म्योरपुर जनपद सोनभद्र इस गिरोह का मुख्य संचालक/सरगना है, जो अन्य अभियुक्तों को एकत्र कर जुआ खेलने की व्यवस्था करता था। पुलिस द्वारा इस पूरे नेटवर्क के संबंध में व सभी अभियुक्तों के आपराधिक इतिहास के बारे में भी गहनता से जानकारी संकलित की जा रही है, जिससे इस प्रकार की गतिविधियों पर प्रभावी अंकुश लगाया जा सके।
*🔷 बरामदगी का विवरण:*	
•	नकद धनराशि (फड़ से) – ₹2,09,700/- 
•	जामा तलाशी से नकद – ₹24,600/- 
•	ताश की गड्डियां – 03 (प्रत्येक में 52 पत्ते) 
•	मोबाइल फोन – 17 अदद एंड्रॉयड व 03 अदद कीपैड मोबाइल 
•	04 चारपहिया वाहन (ब्रेज़ा, किया, वैगनआर, अर्टिगा वाहन को बिना वैध कागजात, धारा 207 MV Act में सीज) 
*🔷 गिरफ्तार अभियुक्तों का विवरण:*
1.	राजेश कुमार पुत्र हरिप्रसाद निवासी कुदरी थाना म्योरपुर जनपद सोनभद्र।
2.	रमेश प्रसाद गुप्ता पुत्र विगन प्रसाद गुप्ता निवासी रामानुजगंज (छत्तीसगढ़)। 
3.	जहीर खान पुत्र अफिज खान निवासी बैढ़न सिंगरौली (म.प्र.)।
4.	विजय शंकर पुत्र सत्यनारायण निवासी कुदरी थाना म्योरपुर जनपद सोनभद्र।
5.	रणविजय शाह पुत्र रामरति शाह निवासी गढ़वा (झारखंड)।
6.	जलेश्वर प्रसाद जायसवाल पुत्र स्व0 बाबूराम जायसवाल निवासी सिंगरौली (म0प्र0)।
7.	कमलेश कुमार पुत्र प्रेमप्रकाश निवासी चौना थाना बभनी जनपद सोनभद्र। 
8.	राजेश गुप्ता पुत्र जमुना शाह निवासी गढ़वा(झारखण्ड)।
9.	राजेश कुमार सिंह पुत्र बलराम सिंह निवासी गढ़वा (झारखण्ड)।
10.	अनवर अंसारी पुत्र शाह मोहम्मद निवासी गढ़वा(झारखण्ड)।
11.	शिवचंद पुत्र ज्ञानचंद्र निवासी सिरसोती थाना बीजपुर जनपद सोनभद्र। 
12.	राजाराम दूबे पुत्र बच्चू दुबे निवासी गढ़वा (झारखण्ड)।
13.	विजय कुमार यादव पुत्र शिवपूजन यादव निवासी गढ़वा(झारखण्ड)।
14.	पंचानंद जायसवाल पुत्र स्व0 मुन्नी लाल जायसवाल निवासी सिंगरौली (म0प्र0)।
15.	अंकेश जायसवाल पुत्र संजय जायलवाल निवासी कचनरवा थाना कोन जनपद सोनभद्र।
16.	दिपू प्रसाद पुत्र अशोक प्रसाद गुप्ता निवासी गढ़वा(झारखण्ड)।
17.	जानू पुत्र उमेश निवासी कचनरवा थाना कोन जनपद सोनभद्र।
18.	लाल बिहारी शाह पुत्र सरजू शाह निवासी गढ़वा(झारखण्ड)।
19.	देवेश कुमार जायसवाल पुत्र मदनलाल जायलवाल निवासी बलरामपुर (छत्तीसगढ़)।
20.	श्रवण कुमार पुत्र चन्द्रमणी निवासी चौना थाना बभनी जनपद सोनभद्र।
*🔷 गिरफ्तारी करने वाली पुलिस टीम:*
•	थानाध्यक्ष श्री रविकांत मिश्र थाना म्योरपुर जनपद सोनभद्र।
•	उ0नि0 श्री मनोज कुमार सिंह चौकी प्रभारी लिलासी, थाना म्योरपुर जनपद सोनभद्र। 
•	उ0नि0 श्री अनंत राय थाना म्योरपुर जनपद सोनभद्र।
•	हे0का0 प्रदीप कुमार राय, हे0का0 प्रमोद कुमार यादव थाना म्योरपुर जनपद सोनभद्र।
•	का0 रामजीत बिंद, प्रेम प्रकाश, मनोज कन्नौजिया थाना म्योरपुर जनपद सोनभद्र।
•	रि0का0 – राहुल कुमार, मनोज कुमार, अत्रेय पाठक, ओम शुक्ल, अनूप कुमार, राजप्रबल, अमय मिश्रा, अजीत कुमार, संदीप कुमार थाना म्योरपुर जनपद सोनभद्र।
*🔷 सोनभद्र पुलिस द्वारा अपराध एवं अवैध गतिविधियों के विरुद्ध कार्यवाही निरंतर जारी है।*
    user_कालचिंतन समाचार
    कालचिंतन समाचार
    Obra, Sonbhadra•
    3 hrs ago
  • सोनभद्र। जनपद पुलिस ने साइबर अपराध और मोबाइल चोरी के मामलों में बड़ी सफलता हासिल करते हुए सराहनीय कार्य किया है। CEIR पोर्टल के माध्यम से पुलिस टीम ने कुल 336 खोए हुए मोबाइल फोन (जिनकी अनुमानित कीमत लगभग ₹65 लाख है) को बरामद कर उनके असली स्वामियों को वापस सौंप दिया। इसके साथ ही साइबर क्राइम के मामलों में भी पुलिस की सक्रियता का असर साफ दिखाई दिया है। दिनांक 12 मार्च 2026 से अब तक पुलिस द्वारा त्वरित कार्रवाई करते हुए 66 पीड़ितों को कुल ₹27,26,442/- की धनराशि वापस कराई गई है। इस संबंध में अपर पुलिस अधीक्षक (ऑपरेशन) जनपद सोनभद्र ऋषभ रूणवाल ने बताया कि पुलिस टीम लगातार CEIR पोर्टल और साइबर सेल के माध्यम से तकनीकी सहायता लेकर कार्य कर रही है, जिससे आम जनता को राहत मिल रही है। उन्होंने कहा कि आगे भी साइबर अपराधियों के खिलाफ अभियान तेज किया जाएगा और पीड़ितों को शीघ्र न्याय दिलाने का प्रयास जारी रहेगा। उन्होंने आम जनता से अपील की कि मोबाइल खोने या साइबर ठगी की स्थिति में तुरंत संबंधित थाने या साइबर हेल्पलाइन पर सूचना दें, ताकि समय रहते कार्रवाई कर नुकसान को रोका जा सके। जनता में खुशी की लहर, पुलिस की सराहना मोबाइल और धनराशि वापस मिलने पर पीड़ितों ने पुलिस का आभार व्यक्त किया है। इस कार्यवाही से आम जनता में विश्वास बढ़ा है और पुलिस की कार्यशैली की व्यापक सराहना हो रही है।
    1
    सोनभद्र। जनपद पुलिस ने साइबर अपराध और मोबाइल चोरी के मामलों में बड़ी सफलता हासिल करते हुए सराहनीय कार्य किया है। CEIR पोर्टल के माध्यम से पुलिस टीम ने कुल 336 खोए हुए मोबाइल फोन (जिनकी अनुमानित कीमत लगभग ₹65 लाख है) को बरामद कर उनके असली स्वामियों को वापस सौंप दिया।
इसके साथ ही साइबर क्राइम के मामलों में भी पुलिस की सक्रियता का असर साफ दिखाई दिया है। दिनांक 12 मार्च 2026 से अब तक पुलिस द्वारा त्वरित कार्रवाई करते हुए 66 पीड़ितों को कुल ₹27,26,442/- की धनराशि वापस कराई गई है।
इस संबंध में अपर पुलिस अधीक्षक (ऑपरेशन) जनपद सोनभद्र ऋषभ रूणवाल ने बताया कि पुलिस टीम लगातार CEIR पोर्टल और साइबर सेल के माध्यम से तकनीकी सहायता लेकर कार्य कर रही है, जिससे आम जनता को राहत मिल रही है। उन्होंने कहा कि आगे भी साइबर अपराधियों के खिलाफ अभियान तेज किया जाएगा और पीड़ितों को शीघ्र न्याय दिलाने का प्रयास जारी रहेगा।
उन्होंने आम जनता से अपील की कि मोबाइल खोने या साइबर ठगी की स्थिति में तुरंत संबंधित थाने या साइबर हेल्पलाइन पर सूचना दें, ताकि समय रहते कार्रवाई कर नुकसान को रोका जा सके।
जनता में खुशी की लहर, पुलिस की सराहना
मोबाइल और धनराशि वापस मिलने पर पीड़ितों ने पुलिस का आभार व्यक्त किया है। इस कार्यवाही से आम जनता में विश्वास बढ़ा है और पुलिस की कार्यशैली की व्यापक सराहना हो रही है।
    user_पत्रकार किरण गौड़ (ब्यूरो चीफ)
    पत्रकार किरण गौड़ (ब्यूरो चीफ)
    Media company ओबरा, सोनभद्र, उत्तर प्रदेश•
    5 hrs ago
  • विंध्य बलराम न्यूज. सीधी, मध्य प्रदेश। राष्ट्रीय राजमार्ग 39 एक बार फिर निर्दोष के खून से लाल हो गया है। ग्राम उपनी में आज सुबह जो हुआ, उसने मानवता को शर्मसार कर दिया है। इसे ड्राइवर की लापरवाही कहें या जानबूझकर दिया गया अंजाम, यह अब जांच का विषय है, लेकिन प्रत्यक्षदर्शियों के दावों ने सनसनी फैला दी है। क्या है पूरी घटना? आज सुबह करीब 9 बजे, वाहन क्रमांक MP 66 2025 सीधी की ओर तेज रफ्तार में आ रहा था। ग्राम उपनी माध्यमिक स्कूल के पास एक मानसिक रूप से विक्षिप्त व्यक्ति पैदल जा रहा था। तभी लापरवाही से वाहन चला रहे ड्राइवर ने उसे टक्कर मार दी। प्रत्यक्षदर्शियों का रोंगटे खड़े कर देने वाला दावा: मौके पर मौजूद लोगों का कहना है कि टक्कर लगने के बाद युवक सड़क पर गिर गया था और जीवित था। ड्राइवर ने गाड़ी रोकी, लेकिन उसे बचाने के बजाय 'क्रूरता' दिखाते हुए गाड़ी को दोबारा उस पर चढ़ा दिया। इस अमानवीय कृत्य के कारण युवक ने मौके पर ही दम तोड़ दिया। बिना लाइसेंस के 'मौत' बांट रहे क्लीनर? घटना के बाद जब ग्रामीणों ने ड्राइवर से दस्तावेज मांगे, तो न तो उसके पास ड्राइविंग लाइसेंस मिला और न ही कोई वैध कागजात। आशंका जताई जा रही है कि कम पैसों के लालच में मोटर मालिक बिना लाइसेंस वाले क्लीनरों या अनुभवहीन लड़कों से भारी वाहन चलवा रहे हैं, जिसकी कीमत आम जनता अपनी जान देकर चुका रही है। पुलिस की कार्रवाई और जन आक्रोश: घटना के बाद आक्रोशित ग्रामीणों ने हाईवे पर चक्काजाम कर दिया, जिससे वाहनों की लंबी कतारें लग गई। सूचना मिलते ही कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंची और स्थिति को संभाला। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेज दिया है और मर्ग कायम कर मामले की विवेचना शुरू कर दी है।
    3
    विंध्य बलराम न्यूज.
सीधी, मध्य प्रदेश।
राष्ट्रीय राजमार्ग 39 एक बार फिर निर्दोष के खून से लाल हो गया है। ग्राम उपनी में आज सुबह जो हुआ, उसने मानवता को शर्मसार कर दिया है। इसे ड्राइवर की लापरवाही कहें या जानबूझकर दिया गया अंजाम, यह अब जांच का विषय है, लेकिन प्रत्यक्षदर्शियों के दावों ने सनसनी फैला दी है।
क्या है पूरी घटना?
आज सुबह करीब 9 बजे, वाहन क्रमांक MP 66 2025 सीधी की ओर तेज रफ्तार में आ रहा था। ग्राम उपनी माध्यमिक स्कूल के पास एक मानसिक रूप से विक्षिप्त व्यक्ति पैदल जा रहा था। तभी लापरवाही से वाहन चला रहे ड्राइवर ने उसे टक्कर मार दी।
प्रत्यक्षदर्शियों का रोंगटे खड़े कर देने वाला दावा:
मौके पर मौजूद लोगों का कहना है कि टक्कर लगने के बाद युवक सड़क पर गिर गया था और जीवित था। ड्राइवर ने गाड़ी रोकी, लेकिन उसे बचाने के बजाय 'क्रूरता' दिखाते हुए गाड़ी को दोबारा उस पर चढ़ा दिया। इस अमानवीय कृत्य के कारण युवक ने मौके पर ही दम तोड़ दिया।
बिना लाइसेंस के 'मौत' बांट रहे क्लीनर?
घटना के बाद जब ग्रामीणों ने ड्राइवर से दस्तावेज मांगे, तो न तो उसके पास ड्राइविंग लाइसेंस मिला और न ही कोई वैध कागजात। आशंका जताई जा रही है कि कम पैसों के लालच में मोटर मालिक बिना लाइसेंस वाले क्लीनरों या अनुभवहीन लड़कों से भारी वाहन चलवा रहे हैं, जिसकी कीमत आम जनता अपनी जान देकर चुका रही है।
पुलिस की कार्रवाई और जन आक्रोश:
घटना के बाद आक्रोशित ग्रामीणों ने हाईवे पर चक्काजाम कर दिया, जिससे वाहनों की लंबी कतारें लग गई। सूचना मिलते ही कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंची और स्थिति को संभाला। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेज दिया है और मर्ग कायम कर मामले की विवेचना शुरू कर दी है।
    user_पत्रकार रुद्र प्रताप सिंह
    पत्रकार रुद्र प्रताप सिंह
    Local News Reporter गोपदबनास, सीधी, मध्य प्रदेश•
    13 hrs ago
  • ट्रेंडिंग में आकर दिखाएं
    1
    ट्रेंडिंग में आकर दिखाएं
    user_Raghuvir
    Raghuvir
    Artist Sonbhadra, Uttar Pradesh•
    20 hrs ago
  • यह धरना सेमरीहवा टोला स्थित बछनार वीर बाबा देवस्थान पर चल रहे हैं इस आंदोलन का नेतृत्व भारतीय किसान यूनियन लोक शक्ति के जिला अध्यक्ष बिरजू कुशवाहा कर रहे हैं धरना स्थल पर बड़ी संख्या में किसान और ग्रामीण एकजुट होकर अपनी जमीन बचाओ की लड़ाई लड़ रहे हैं
    3
    यह धरना   सेमरीहवा टोला स्थित बछनार वीर बाबा देवस्थान पर चल रहे हैं इस आंदोलन का नेतृत्व भारतीय किसान यूनियन लोक शक्ति के जिला अध्यक्ष बिरजू कुशवाहा कर रहे हैं धरना स्थल पर बड़ी संख्या में किसान और ग्रामीण एकजुट होकर अपनी जमीन बचाओ की लड़ाई लड़ रहे हैं
    user_Brijesh kumar singh
    Brijesh kumar singh
    घोरावल, सोनभद्र, उत्तर प्रदेश•
    9 hrs ago
  • म्योरपुर पुलिस ने सोनभद्र में अंतरराज्यीय जुआ गिरोह का भंडाफोड़ कर 20 आरोपियों को गिरफ्तार किया। मौके से 2.34 लाख नकद, चार वाहन, 20 मोबाइल और ताश की गड्डियां बरामद हुईं। सरगना राजेश कुमार बताया जा रहा है। बाइट - ऋषभ रुणवाल, अपर पुलिस अधीक्षक (ऑपरेशन), सोनभद्र
    1
    म्योरपुर पुलिस ने सोनभद्र में अंतरराज्यीय जुआ गिरोह का भंडाफोड़ कर 20 आरोपियों को गिरफ्तार किया। मौके से 2.34 लाख नकद, चार वाहन, 20 मोबाइल और ताश की गड्डियां बरामद हुईं। सरगना राजेश कुमार बताया जा रहा है।
बाइट - ऋषभ रुणवाल, अपर पुलिस अधीक्षक (ऑपरेशन), सोनभद्र
    user_GYAN PRAKASH
    GYAN PRAKASH
    Local News Reporter Robertsganj, Sonbhadra•
    4 hrs ago
  • Post by Buro chief Sonbhadra Kameshwar Buro Chief
    1
    Post by Buro chief Sonbhadra Kameshwar Buro Chief
    user_Buro chief Sonbhadra Kameshwar Buro Chief
    Buro chief Sonbhadra Kameshwar Buro Chief
    आवाज न्यूज़ 24X7 ब्यूरो चीफ ओबरा, सोनभद्र, उत्तर प्रदेश•
    2 hrs ago
  • *प्रेस नोट* *जनपद – सोनभद्र* *दिनांक 03.05.2026* *🔷 CEIR पोर्टल के माध्यम से 336 खोए मोबाइल फोन (कीमत लगभग ₹65 लाख) बरामद कर स्वामियों को लौटाए* *🔷 साइबर क्राइम के क्षेत्र में सोनभद्र पुलिस की बड़ी सफलता* *12.03.2026 से अब तक 66 पीड़ितों को ₹27,26,442/- की धनराशि कराई गई वापस* जनपद सोनभद्र में साइबर अपराधों की रोकथाम, खोए/गुम हुए मोबाइल फोन की बरामदगी तथा आमजन को त्वरित तकनीकी सहायता उपलब्ध कराने के उद्देश्य से पुलिस अधीक्षक सोनभद्र श्री अभिषेक वर्मा के निर्देशन में सघन अभियान संचालित किया जा रहा है, जिसके अंतर्गत जनपद पुलिस को उल्लेखनीय सफलता प्राप्त हुई है। उक्त अभियान के तहत सर्विलांस सेल, एसओजी टीम तथा जनपद के समस्त थानों की संयुक्त टीमों द्वारा CEIR (Central Equipment Identity Register) पोर्टल के माध्यम से तकनीकी विश्लेषण एवं सतत मॉनिटरिंग करते हुए माह मार्च 2026 से अब तक कुल 336 खोए मोबाइल फोन, जिनकी अनुमानित कीमत लगभग ₹65 लाख है, सफलतापूर्वक ट्रेस कर बरामद किए गए। बरामद किए गए मोबाइल फोन को विधिक प्रक्रिया पूर्ण करते हुए उनके वास्तविक स्वामियों को सुपुर्द किया गया। इसी क्रम में अपर पुलिस अधीक्षक (ऑपरेशन) श्री ऋषभ रूणवाल द्वारा पीड़ितों को मोबाइल फोन वितरित किए गए। अपने बहुमूल्य मोबाइल पुनः प्राप्त होने पर नागरिकों द्वारा प्रसन्नता व्यक्त करते हुए पुलिस के प्रति आभार व्यक्त किया गया। उल्लेखनीय है कि माह फरवरी 2026 में भी 151 मोबाइल फोन बरामद कर लौटाए गए थे। इसी क्रम में साइबर अपराध के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के अंतर्गत अपर पुलिस अधीक्षक (नोडल साइबर क्राइम) श्री अनिल कुमार के मार्गदर्शन तथा क्षेत्राधिकारी पिपरी (सहायक नोडल साइबर क्राइम) श्री हर्ष पाण्डेय के पर्यवेक्षण में जनपदीय साइबर सेल/साइबर क्राइम पुलिस थाना एवं साइबर हेल्प डेस्क द्वारा त्वरित एवं प्रभावी कार्यवाही की गई। परिणामस्वरूप दिनांक 12.03.2026 से अब तक साइबर ठगी से प्रभावित 66 पीड़ितों की कुल ₹27,26,442/- की धनराशि उनके बैंक खातों में सुरक्षित वापस कराई गई है। इसके अतिरिक्त, माह फरवरी 2026 (01.02.2026 से 11.03.2026) के दौरान 86 पीड़ितों की ₹35,86,160/- की धनराशि भी वापस कराई जा चुकी है। यह सफलता NCRP पोर्टल पर सतत निगरानी, साइबर हेल्पलाइन 1930 पर प्राप्त शिकायतों पर त्वरित संज्ञान, संदिग्ध खातों को तत्काल होल्ड कराना, डिजिटल साक्ष्यों का विश्लेषण तथा बैंकों के साथ समन्वय के माध्यम से प्राप्त की गई है। अपर पुलिस अधीक्षक ऑपरेशन द्वारा इस उपलब्धि के लिए सर्विलांस सेल, एसओजी टीम एवं संबंधित अधिकारियों/कर्मचारियों की सराहना करते हुए भविष्य में भी इसी प्रकार जनसेवा के प्रति प्रतिबद्ध रहकर कार्य करने हेतु प्रेरित किया गया। जनपद सोनभद्र पुलिस आमजन से अपील करती है कि किसी भी प्रकार की साइबर ठगी की स्थिति में तत्काल साइबर हेल्पलाइन नंबर 1930 पर कॉल करें अथवा cybercrime.gov.पर शिकायत दर्ज करें, जिससे समय रहते आवश्यक कार्यवाही सुनिश्चित की जा सके।
    4
    *प्रेस नोट*
*जनपद – सोनभद्र*
*दिनांक 03.05.2026*
*🔷 CEIR पोर्टल के माध्यम से 336 खोए मोबाइल फोन (कीमत लगभग ₹65 लाख) बरामद कर स्वामियों को लौटाए*
*🔷 साइबर क्राइम के क्षेत्र में सोनभद्र पुलिस की बड़ी सफलता*
*12.03.2026 से अब तक 66 पीड़ितों को ₹27,26,442/- की धनराशि कराई गई वापस*
जनपद सोनभद्र में साइबर अपराधों की रोकथाम, खोए/गुम हुए मोबाइल फोन की बरामदगी तथा आमजन को त्वरित तकनीकी सहायता उपलब्ध कराने के उद्देश्य से पुलिस अधीक्षक सोनभद्र श्री अभिषेक वर्मा के निर्देशन में सघन अभियान संचालित किया जा रहा है, जिसके अंतर्गत जनपद पुलिस को उल्लेखनीय सफलता प्राप्त हुई है।
उक्त अभियान के तहत सर्विलांस सेल, एसओजी टीम तथा जनपद के समस्त थानों की संयुक्त टीमों द्वारा CEIR (Central Equipment Identity Register) पोर्टल के माध्यम से तकनीकी विश्लेषण एवं सतत मॉनिटरिंग करते हुए माह मार्च 2026 से अब तक कुल 336 खोए मोबाइल फोन, जिनकी अनुमानित कीमत लगभग ₹65 लाख है, सफलतापूर्वक ट्रेस कर बरामद किए गए।
बरामद किए गए मोबाइल फोन को विधिक प्रक्रिया पूर्ण करते हुए उनके वास्तविक स्वामियों को सुपुर्द किया गया। इसी क्रम में अपर पुलिस अधीक्षक (ऑपरेशन) श्री ऋषभ रूणवाल द्वारा पीड़ितों को मोबाइल फोन वितरित किए गए। अपने बहुमूल्य मोबाइल पुनः प्राप्त होने पर नागरिकों द्वारा प्रसन्नता व्यक्त करते हुए पुलिस के प्रति आभार व्यक्त किया गया। उल्लेखनीय है कि माह फरवरी 2026 में भी 151 मोबाइल फोन बरामद कर लौटाए गए थे।
इसी क्रम में साइबर अपराध के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के अंतर्गत अपर पुलिस अधीक्षक (नोडल साइबर क्राइम) श्री अनिल कुमार के मार्गदर्शन तथा क्षेत्राधिकारी पिपरी (सहायक नोडल साइबर क्राइम) श्री हर्ष पाण्डेय के पर्यवेक्षण में जनपदीय साइबर सेल/साइबर क्राइम पुलिस थाना एवं साइबर हेल्प डेस्क द्वारा त्वरित एवं प्रभावी कार्यवाही की गई। परिणामस्वरूप दिनांक 12.03.2026 से अब तक साइबर ठगी से प्रभावित 66 पीड़ितों की कुल ₹27,26,442/- की धनराशि उनके बैंक खातों में सुरक्षित वापस कराई गई है। इसके अतिरिक्त, माह फरवरी 2026 (01.02.2026 से 11.03.2026) के दौरान 86 पीड़ितों की ₹35,86,160/- की धनराशि भी वापस कराई जा चुकी है।
यह सफलता NCRP पोर्टल पर सतत निगरानी, साइबर हेल्पलाइन 1930 पर प्राप्त शिकायतों पर त्वरित संज्ञान, संदिग्ध खातों को तत्काल होल्ड कराना, डिजिटल साक्ष्यों का विश्लेषण तथा बैंकों के साथ समन्वय के माध्यम से प्राप्त की गई है।
अपर पुलिस अधीक्षक ऑपरेशन द्वारा इस उपलब्धि के लिए सर्विलांस सेल, एसओजी टीम एवं संबंधित अधिकारियों/कर्मचारियों की सराहना करते हुए भविष्य में भी इसी प्रकार जनसेवा के प्रति प्रतिबद्ध रहकर कार्य करने हेतु प्रेरित किया गया।
जनपद सोनभद्र पुलिस आमजन से अपील करती है कि किसी भी प्रकार की साइबर ठगी की स्थिति में तत्काल साइबर हेल्पलाइन नंबर 1930 पर कॉल करें अथवा cybercrime.gov.पर शिकायत दर्ज करें, जिससे समय रहते आवश्यक कार्यवाही सुनिश्चित की जा सके।
    user_कालचिंतन समाचार
    कालचिंतन समाचार
    Obra, Sonbhadra•
    9 hrs ago
  • सिद्धार्थनगर में बड़ा रेस्क्यू: 16 घंटे बाद टंकी पर फंसे दो युवक को सेना के हेलिकॉप्टर से सुरक्षित निकाला..! संवाददाता प्रमोद कुमार जायसवाल उत्तर प्रदेश/सिद्धार्थनगर से बड़ी खबर सामने आई है, जहां पानी की टंकी पर फंसे दो युवकों को करीब 16 घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद सुरक्षित रेस्क्यू कर लिया गया। सुबह 5:20 बजे गोरखपुर से सेना का हेलिकॉप्टर घटनास्थल पर पहुंचा और करीब 15 मिनट तक चले ऑपरेशन में दोनों युवकों को सुरक्षित बाहर निकाला गया। बारिश के चलते रात में बनाई जा रही वैकल्पिक सड़क बाधित हो गई, जिसके बाद प्रशासन ने सेना की मदद ली। रेस्क्यू के बाद दोनों युवकों को सेना के जवान अपने साथ गोरखपुर ले गए। मौके पर डीएम, एडीएम, अपर पुलिस अधीक्षक, एसडीएम और सीओ सदर समेत कई अधिकारी मौजूद रहे।....
    1
    सिद्धार्थनगर में बड़ा रेस्क्यू: 16 घंटे बाद टंकी पर फंसे दो युवक को सेना के हेलिकॉप्टर से सुरक्षित निकाला..! 
संवाददाता प्रमोद कुमार जायसवाल 
उत्तर प्रदेश/सिद्धार्थनगर से बड़ी खबर सामने आई है, जहां पानी की टंकी पर फंसे दो युवकों को करीब 16 घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद सुरक्षित रेस्क्यू कर लिया गया। सुबह 5:20 बजे गोरखपुर से सेना का हेलिकॉप्टर घटनास्थल पर पहुंचा और करीब 15 मिनट तक चले ऑपरेशन में दोनों युवकों को सुरक्षित बाहर निकाला गया।
बारिश के चलते रात में बनाई जा रही वैकल्पिक सड़क बाधित हो गई, जिसके बाद प्रशासन ने सेना की मदद ली। रेस्क्यू के बाद दोनों युवकों को सेना के जवान अपने साथ गोरखपुर ले गए। मौके पर डीएम, एडीएम, अपर पुलिस अधीक्षक, एसडीएम और सीओ सदर समेत कई अधिकारी मौजूद रहे।....
    user_पब्लिक मीडिया न्यूज़ चैनल
    पब्लिक मीडिया न्यूज़ चैनल
    Local News Reporter Mauganj, Rewa•
    5 hrs ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.