जानकीपुरम में कूड़े के ढेर में लगी भीषण आग राजधानी लखनऊ के जानकीपुरम थाना क्षेत्र स्थित भिटौली रेलवे क्रॉसिंग के पास इकट्ठा पड़े कूड़े के बड़े ढेर में अचानक आग लगने से इलाके में हड़कंप मच गया। आग की लपटें और घना धुआं उठता देख स्थानीय लोगों में अफरा-तफरी का माहौल बन गया। 🚒 फायर विभाग की त्वरित कार्रवाई सूचना मिलते ही फायर विभाग की टीम मौके पर पहुंची और तेजी दिखाते हुए आग पर काबू पाया। दमकल कर्मियों ने जेसीबी की मदद से कूड़े के ढेर को अलग-अलग फैलाकर पूरी तरह बुझाया, जिससे आग के आसपास की बस्तियों और रेलवे लाइन तक फैलने का खतरा टल गया। ✅ बड़ी राहत की खबर समय रहते की गई कार्रवाई के चलते किसी प्रकार की जनहानि नहीं हुई। ⚠️ सवाल उठे आखिरकार इतने बड़े पैमाने पर कूड़ा इकट्ठा कैसे हुआ? क्या नियमित साफ-सफाई और निगरानी में लापरवाही बरती जा रही है? 👉 प्रशासन को चाहिए कि ऐसे स्थानों पर नियमित मॉनिटरिंग और कूड़ा निस्तारण की पुख्ता व्यवस्था सुनिश्चित करे, ताकि भविष्य में इस तरह की घटनाओं की पुनरावृत्ति न हो
जानकीपुरम में कूड़े के ढेर में लगी भीषण आग राजधानी लखनऊ के जानकीपुरम थाना क्षेत्र स्थित भिटौली रेलवे क्रॉसिंग के पास इकट्ठा पड़े कूड़े के बड़े ढेर में अचानक आग लगने से इलाके में हड़कंप मच गया। आग की लपटें और घना धुआं उठता देख स्थानीय लोगों में अफरा-तफरी का माहौल बन गया। 🚒 फायर विभाग की त्वरित कार्रवाई सूचना मिलते ही फायर विभाग की टीम मौके पर पहुंची और तेजी दिखाते हुए आग पर काबू पाया। दमकल कर्मियों ने जेसीबी की मदद से कूड़े के ढेर को अलग-अलग फैलाकर पूरी तरह बुझाया, जिससे आग के आसपास की बस्तियों और रेलवे लाइन तक फैलने का खतरा टल गया। ✅ बड़ी राहत की खबर समय रहते की गई कार्रवाई के चलते किसी प्रकार की जनहानि नहीं हुई। ⚠️ सवाल उठे आखिरकार इतने बड़े पैमाने पर कूड़ा इकट्ठा कैसे हुआ? क्या नियमित साफ-सफाई और निगरानी में लापरवाही बरती जा रही है? 👉 प्रशासन को चाहिए कि ऐसे स्थानों पर नियमित मॉनिटरिंग और कूड़ा निस्तारण की पुख्ता व्यवस्था सुनिश्चित करे, ताकि भविष्य में इस तरह की घटनाओं की पुनरावृत्ति न हो
- लखनऊ। राजधानी के प्रमुख और व्यस्त चौराहों में शामिल हुसैनगंज चौराहे के पास अवैध रूप से टेम्पो और रिक्शा स्टैंड संचालित होने का मामला सामने आया है। स्थानीय लोगों के अनुसार, पुलिस चौकी नजदीक होने के बावजूद इस अवैध स्टैंड पर कोई प्रभावी कार्रवाई नहीं की जा रही है। प्रत्यक्षदर्शियों का कहना है कि अवैध तरीके से खड़े किए जा रहे टेम्पो और रिक्शों के कारण चौराहे पर आए दिन लंबा जाम लग जाता है। इससे दफ्तर, स्कूल और अस्पताल जाने वाले लोगों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। यातायात व्यवस्था पूरी तरह प्रभावित हो रही है, जिससे आम नागरिकों में रोष है। वीडियो में साफ देखा जा सकता है कि मौके पर पुलिसकर्मी मौजूद हैं, लेकिन इसके बावजूद अवैध स्टैंड पर कोई कार्रवाई होती नजर नहीं आ रही। स्थानीय लोगों का आरोप है कि पुलिस की कथित मिलीभगत से यह अवैध स्टैंड संचालित हो रहा है। उनका कहना है कि जब पुलिस की मौजूदगी में ही नियमों का उल्लंघन हो रहा है, तो आम जनता को न्याय की उम्मीद किससे हो। मुख्यमंत्री के सख्त निर्देशों के बावजूद अवैध स्टैंड का संचालन जारी रहना प्रशासनिक कार्यप्रणाली पर गंभीर सवाल खड़े करता है। नागरिकों ने मांग की है कि मामले की निष्पक्ष जांच कर अवैध स्टैंड को तत्काल हटाया जाए और जिम्मेदार अधिकारियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाए, ताकि यातायात व्यवस्था सुचारु हो सके और आम लोगों को राहत मिल सके।1
- Lko Big Breaking मौलाना खालिद रशीद समेत तमाम धर्मगुरु देख रहे चाँद!! थोड़ी देर में मौलाना ख़ालिद रशीद करेंगे चाँद का ऐलान!! चांद के दीदार होते ही शुरू होगा रमज़ान का आग़ाज़!! आज शहर की तमाम मस्जिदों में शुरू होगी तरावी की नमाज!! रमजान के मद्देनज़र सुरक्षा के रहेंगे कड़े इंतेज़ाम!!1
- *ब्रेकिंग न्यूज़* *कल बृहस्पतिवार को पी पी कमैचा ब्लॉक में मुख्य विकास अधिकारी का निरीक्षण* सुल्तानपुर जनपद के पी पी कमैचा ब्लॉक में कल मुख्य विकास अधिकारी (CDO) का महत्वपूर्ण निरीक्षण प्रस्तावित है। इस दौरान ब्लॉक के प्रत्येक पटल का निरीक्षण, अभिलेखों का गहन अवलोकन तथा विभिन्न विकास कार्यों का भौतिक सत्यापन किया जाएगा। *प्रस्तावित निरीक्षण को लेकर खंड विकाश अधिकारी श्रीमती निशा तिवारी ने स्वयं ब्लॉक के हर पटल और परिसर का बारीकी से किया निरीक्षण और संबंधित को दिया आवश्यक निर्देश* *युद्ध स्तर पर तैयारियां तेज* सीडीओ के प्रस्तावित निरीक्षण को लेकर पीपी कमैचा ब्लॉक में तैयारियां जोरों पर हैं। ब्लॉक कार्यालय व परिसर को फूल-पत्तियों से सजाया जा रहा है। सफाई कर्मियों की पूरी टीम लगाकर कार्यालय और पूरे परिसर की विशेष सफाई कराई गई है। रंग-रोगन का कार्य अंतिम चरण में है।अभिलेखों को सुव्यवस्थित कर व्यवस्थित ढंग से प्रस्तुत करने की तैयारी, आज ब्लॉक परिसर की साफ-सफाई और साज-सज्जा देखते ही बन रही है। पूरे कार्यालय में निरीक्षण को लेकर सजगता और सक्रियता का माहौल है। *माना जा रहा है कि निरीक्षण के दौरान विकास कार्यों की गुणवत्ता और पारदर्शिता पर विशेष फोकस रहेगा।* * *अब देखना यह होगा कि निरीक्षण में पी पी कमैचा ब्लॉक कितना खरा उतरता है।*1
- Post by Ashish Bajpai (Ashubaj)1
- Lko Big Breaking राजधानी लखनऊ में इस्लामिक सेंटर ऑफ़ इंडिया में देखा जा रहा रमज़ान का चांद!! मौलाना खालिद रशीद समेत तमाम धर्मगुरु देख रहे चाँद!! थोड़ी देर में मौलाना ख़ालिद रशीद करेंगे चाँद का ऐलान!! चांद के दीदार होते ही शुरू होगा रमज़ान का आग़ाज़!! आज शहर की तमाम मस्जिदों में शुरू होगी तरावी की नमाज!! रमजान के मद्देनज़र सुरक्षा के रहेंगे कड़े इंतेज़ाम!!1
- उत्तर प्रदेश में 18 तारीख को प्रस्तावित हाईस्कूल और इंटरमीडिएट की परीक्षाओं को लेकर विद्यार्थियों में तैयारी का माहौल देखा जा रहा है। बोर्ड परीक्षा से पहले छात्र-छात्राएं अंतिम दौर की पढ़ाई और दोहराई में जुटे हुए हैं।1
- राजधानी लखनऊ के जानकीपुरम थाना क्षेत्र स्थित भिटौली रेलवे क्रॉसिंग के पास इकट्ठा पड़े कूड़े के बड़े ढेर में अचानक आग लगने से इलाके में हड़कंप मच गया। आग की लपटें और घना धुआं उठता देख स्थानीय लोगों में अफरा-तफरी का माहौल बन गया। 🚒 फायर विभाग की त्वरित कार्रवाई सूचना मिलते ही फायर विभाग की टीम मौके पर पहुंची और तेजी दिखाते हुए आग पर काबू पाया। दमकल कर्मियों ने जेसीबी की मदद से कूड़े के ढेर को अलग-अलग फैलाकर पूरी तरह बुझाया, जिससे आग के आसपास की बस्तियों और रेलवे लाइन तक फैलने का खतरा टल गया। ✅ बड़ी राहत की खबर समय रहते की गई कार्रवाई के चलते किसी प्रकार की जनहानि नहीं हुई। ⚠️ सवाल उठे आखिरकार इतने बड़े पैमाने पर कूड़ा इकट्ठा कैसे हुआ? क्या नियमित साफ-सफाई और निगरानी में लापरवाही बरती जा रही है? 👉 प्रशासन को चाहिए कि ऐसे स्थानों पर नियमित मॉनिटरिंग और कूड़ा निस्तारण की पुख्ता व्यवस्था सुनिश्चित करे, ताकि भविष्य में इस तरह की घटनाओं की पुनरावृत्ति न हो1
- विकास नगर पावर हाउस में बवाल, SSO और संविदा कर्मियों से मारपीट1
- रायपुर बैडमिंटन खेलते समय एक व्यक्ति को अचानक हार्ट अटैक आने से मौत हो गई। घटना रायपुर (छत्तीसगढ़)की बताई जा रही है, जहां खेल के दौरान वह अचानक गिर पड़े। आसपास मौजूद लोगों ने उन्हें संभालने की कोशिश की, लेकिन जान नहीं बचाई जा सकी। घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। विशेषज्ञों का कहना है कि लगातार बढ़ रहे हृदय संबंधी मामलों को देखते हुए नियमित स्वास्थ्य जांच और सावधानी बेहद जरूरी है।1