logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

एल डी ए वी इण्टर कालेज में डिजिटल मित्रा कंप्यूटर प्रशिक्षण का हुआ शुभारंभ अनूपशहर :नगर के एल डी ए वी इंटर कॉलेज में उत्तर प्रदेश कौशल विकास मिशन के अंतर्गत प्रवीण योजना के तहत “डिजिटल मित्रा कंप्यूटर प्रशिक्षण” कार्यक्रम का शुभारंभ किया गया। कार्यक्रम के अंतर्गत विद्यालय के 210 विद्यार्थियों को निःशुल्क पाठ्यपुस्तकों का वितरण किया गया। इस अवसर पर आयोजित कार्यक्रम में विद्यालय के उपप्रधानाचार्यं अभय ने कहा कि वर्तमान समय डिजिटल ज्ञान का युग है, ऐसे में विद्यार्थियों को अपने उज्ज्वल भविष्य के लिए तकनीकी रूप से दक्ष होना आवश्यक है। एमआईएस प्रबंधक तनु शर्मा ने अपने संबोधन में कहा कि कौशल विकास प्रशिक्षण का मुख्य उद्देश्य युवाओं को आत्मनिर्भर एवं स्वावलंबी बनाना है। उन्होंने बताया कि उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा यह योजना माध्यमिक विद्यालयों के विद्यार्थियों के लिए निःशुल्क संचालित की जा रही है, जिससे अधिक से अधिक छात्र-छात्राएं लाभान्वित हो सकें। इस अवसर पर प्रशिक्षक प्रदीप कुमार, अखण्ड प्रताप सिंह, धर्मेन्द्र कुमार, उमेश कुमार, प्रदीप चौधरी, मंजिलकान्त, पीयूष गर्ग, विनोद कुमार एवं दिनेश कुमार आदि लोग उपस्थित रहे।

9 hrs ago
user_समाचार थर्टी लाईव
समाचार थर्टी लाईव
Reporter बुलंदशहर, बुलंदशहर, उत्तर प्रदेश•
9 hrs ago

एल डी ए वी इण्टर कालेज में डिजिटल मित्रा कंप्यूटर प्रशिक्षण का हुआ शुभारंभ अनूपशहर :नगर के एल डी ए वी इंटर कॉलेज में उत्तर प्रदेश कौशल विकास मिशन के अंतर्गत प्रवीण योजना के तहत “डिजिटल मित्रा कंप्यूटर प्रशिक्षण” कार्यक्रम का शुभारंभ किया गया। कार्यक्रम के अंतर्गत विद्यालय के 210 विद्यार्थियों को निःशुल्क पाठ्यपुस्तकों का वितरण किया गया। इस अवसर पर आयोजित कार्यक्रम में विद्यालय के उपप्रधानाचार्यं अभय ने कहा कि वर्तमान समय डिजिटल ज्ञान का युग है, ऐसे में विद्यार्थियों को अपने उज्ज्वल भविष्य के लिए तकनीकी रूप से दक्ष होना आवश्यक है। एमआईएस प्रबंधक तनु शर्मा ने अपने संबोधन में कहा कि कौशल विकास प्रशिक्षण का मुख्य उद्देश्य युवाओं को आत्मनिर्भर एवं स्वावलंबी बनाना है। उन्होंने बताया कि उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा यह योजना माध्यमिक विद्यालयों के विद्यार्थियों के लिए निःशुल्क संचालित की जा रही है, जिससे अधिक से अधिक छात्र-छात्राएं लाभान्वित हो सकें। इस अवसर पर प्रशिक्षक प्रदीप कुमार, अखण्ड प्रताप सिंह, धर्मेन्द्र कुमार, उमेश कुमार, प्रदीप चौधरी, मंजिलकान्त, पीयूष गर्ग, विनोद कुमार एवं दिनेश कुमार आदि लोग उपस्थित रहे।

More news from उत्तर प्रदेश and nearby areas
  • बुलंदशहर: पश्चिम बंगाल, असम और पुदुचेरी के चुनाव परिणामों में भाजपा की जीत पर खुर्जा विधायक मीनाक्षी सिंह के आवास पर मना जश्‍न। ढोल-नगाड़ों के साथ थिरके कार्यकर्ता, जमकर हुई आतिशबाजी। खुर्जा विधायक मीनाक्षी सिंह ने कार्यकर्ताओं का मुँह मीठा कराकर दी जीत की बधाई। विधायक मीनाक्षी सिंह ने जीत को कार्यकर्ताओं की मेहनत और जनता का आशीर्वाद बताया। बाइट मीनाक्षी सिंह विधायक खुर्जा
    1
    बुलंदशहर: पश्चिम बंगाल, असम और पुदुचेरी के चुनाव परिणामों में भाजपा की जीत पर खुर्जा विधायक मीनाक्षी सिंह के आवास पर मना जश्‍न।
ढोल-नगाड़ों के साथ थिरके कार्यकर्ता, जमकर हुई आतिशबाजी।
खुर्जा विधायक मीनाक्षी सिंह ने कार्यकर्ताओं का मुँह मीठा कराकर दी जीत की बधाई।
विधायक मीनाक्षी सिंह ने जीत को कार्यकर्ताओं की मेहनत और जनता का आशीर्वाद बताया।
बाइट मीनाक्षी सिंह विधायक खुर्जा
    user_वरुण शर्मा
    वरुण शर्मा
    Newspaper publisher बुलंदशहर, बुलंदशहर, उत्तर प्रदेश•
    8 hrs ago
  • सोमवार को नवागंतुक कोतवाली प्रभारी जितेंद्र कुमार दुबे ने भारी पुलिस बल के साथ नगर के मुख्य बाजार, गंगा घाट का निरीक्षण व गश्त अभियान चलाया। उन्होंने बाजार में दुकानों के आगे अतिक्रमण हटाने तथा बाजार में अनावश्यक रूप से दो पहिया वाहन खड़ा करने को आमजन के लिए परेशानी का कारण बताया, और अनुरोध किया कि जनता की समस्या को दूर करने के लिए आम जन को स्वयं ही विचार करने की आवश्यकता है। यदि लोग अपील को नहीं मानेंगे, उस स्थिति में पुलिस को सख्त कदम उठाने को मजबूर होना पड़ेगा। अनूपशहर मां गंगा का तट है। आस्था का बड़ा केन्द्र है। मस्तराम घाट पर जाने वाले मार्ग पर पूर्णिमा तथा अमावस्या पर लगने वाले जाम को रोकने के लिए नगर पालिका, प्रशासन के साथ मिलकर कोई ठोस रणनीति बनाई जाएगी। उन्होंने आमजन से पुलिस की मदद करके पुलिस से मदद लेने की अपील की। उन्होंने कहा कि पुलिस जनता के साथ है। किंतु जनता को भी सहयोगात्मक कदम उठाना पड़ेगा।
    1
    सोमवार को नवागंतुक कोतवाली प्रभारी जितेंद्र कुमार दुबे ने भारी पुलिस बल के साथ नगर के मुख्य बाजार, गंगा घाट का निरीक्षण व गश्त अभियान चलाया। उन्होंने बाजार में दुकानों के आगे अतिक्रमण हटाने तथा बाजार में अनावश्यक रूप से दो पहिया वाहन खड़ा करने को आमजन के लिए परेशानी का कारण बताया, और अनुरोध किया कि जनता की समस्या को दूर करने के लिए आम जन को स्वयं ही विचार करने की आवश्यकता है। यदि लोग अपील को नहीं मानेंगे, उस स्थिति में पुलिस को सख्त कदम उठाने को मजबूर होना पड़ेगा। अनूपशहर मां गंगा का तट है। आस्था का बड़ा केन्द्र है। मस्तराम घाट पर जाने वाले मार्ग पर पूर्णिमा तथा अमावस्या पर लगने वाले जाम को रोकने के लिए नगर पालिका, प्रशासन के साथ मिलकर कोई ठोस रणनीति बनाई जाएगी। उन्होंने आमजन से पुलिस की मदद करके पुलिस से मदद लेने की अपील की। उन्होंने कहा कि पुलिस जनता के साथ है। किंतु जनता को भी सहयोगात्मक कदम उठाना पड़ेगा।
    user_समाचार थर्टी लाईव
    समाचार थर्टी लाईव
    Reporter बुलंदशहर, बुलंदशहर, उत्तर प्रदेश•
    9 hrs ago
  • कार छोड़ चालक मौके से हुआ फरार, ई रिक्शा सवार घायलों को पुलिस ने पहुंचाया अस्पताल। ई-रिक्शा को पीछे से टक्कर मारकर डिवाइडर फांदकर दूसरी ओर खाई में गिरी बेकाबू क्रेटा कार। अगौता थाना क्षेत्र के लोहगला गांव से गुलावठी जा रहे थे ई-रिक्शा सवार घायल लोग, हालत सामान्य। घायलों में दो पुरुष और एक है महिला, पुलिस ने क्रेन की मदद से खाई से बाहर निकाली कार। मेरठ-बदायूं हाईवे-234 पर गुलावठी कोतवाली क्षेत्र में खुशहालपुर कट के पास हुआ हादसा।
    3
    कार छोड़ चालक मौके से हुआ फरार, ई रिक्शा सवार घायलों को पुलिस ने पहुंचाया अस्पताल।
ई-रिक्शा को पीछे से टक्कर मारकर डिवाइडर फांदकर दूसरी ओर खाई में गिरी बेकाबू क्रेटा कार।
अगौता थाना क्षेत्र के लोहगला गांव से गुलावठी जा रहे थे ई-रिक्शा सवार घायल लोग, हालत सामान्य।
घायलों में दो पुरुष और एक है महिला, पुलिस ने क्रेन की मदद से खाई से बाहर निकाली कार।
मेरठ-बदायूं हाईवे-234 पर गुलावठी कोतवाली क्षेत्र में खुशहालपुर कट के पास हुआ हादसा।
    user_Qtv.Uttarpradesh news channel
    Qtv.Uttarpradesh news channel
    Photographer बुलंदशहर, बुलंदशहर, उत्तर प्रदेश•
    10 hrs ago
  • बहू को हुआ सास से प्यार, रखी अजीबोगरीब डिमांड, कहा- 'पति के साथ मन नहीं लगता बुलंदशहर में एक अजीबो-गरीब मामला सामने आया है. जहां सास के प्यार में एक बहू अपने पति को तलाक देना चाहती है. बहू को पहली नजर में ही सास से प्यार हो गया. इतना ही नहीं सास के प्यार में बहू इतनी पागल हो गयी है कि वह उन्हें अपने पति तक के साथ रहने नहीं देना चाहती है. हैरान कर देने वाली बात यह है कि बहू अपनी सास के साथ संबंध बनाना चाहती है. बहू से परेशान होकर सास ने अधिकारियों से मदद की गुहार लगाई है. आइए जानते हैं क्या है पूरा मामला. जानकारी के अनुसार बुलंदशहर के एक गांव की रहने वाली महिला ने अधिकारियों से गुहार लगाते हुए बताया कि उसकी बहू उसके साथ संबंध बनाना चाहती है. इसका विरोध करने पर बहू आत्मदाह करने और घर में गृह कलेश करने की धमकी देती है. महिला का कहना है कि उसकी बहू उसके पति के साथ भी उसे नहीं रहना देना चाह रही है. महिला का कहना है कि उसकी बहू उससे कहती है तुम सिर्फ मेरी हो. अब मेरे साथ ही पूरी जिंदगी बिताना
    1
    बहू को हुआ सास से प्यार, रखी अजीबोगरीब डिमांड, कहा- 'पति के साथ मन नहीं लगता
बुलंदशहर में एक अजीबो-गरीब मामला सामने  आया है.  जहां सास के प्यार में एक बहू अपने पति को तलाक देना चाहती है. बहू को पहली नजर में ही सास से प्यार हो गया. इतना ही नहीं सास के प्यार में बहू इतनी पागल हो गयी है कि वह उन्हें अपने पति तक के साथ रहने नहीं देना चाहती है. हैरान कर देने वाली बात यह है कि बहू अपनी सास के साथ संबंध बनाना चाहती है. बहू से परेशान होकर सास ने अधिकारियों से मदद की गुहार लगाई है. आइए जानते हैं क्या है पूरा मामला.
जानकारी के अनुसार बुलंदशहर के एक गांव की रहने वाली महिला ने अधिकारियों से गुहार लगाते हुए बताया कि उसकी बहू उसके साथ संबंध बनाना चाहती है. इसका विरोध करने पर बहू आत्मदाह करने और घर में गृह कलेश करने की धमकी देती है. महिला का कहना है कि उसकी बहू उसके पति के साथ भी उसे नहीं रहना देना चाह रही है. महिला का कहना है कि उसकी बहू उससे कहती है तुम सिर्फ मेरी हो. अब मेरे साथ ही पूरी जिंदगी बिताना
    user_Dinesh
    Dinesh
    Bulandshahr, Pune•
    21 hrs ago
  • बुलन्दशहर : खुर्जा देहात थाना क्षेत्र की धराव चौकी के गांव धरारी में दो भाइयों में प्रॉपर्टी को लेकर काफी समय से विवाद चल रहा था विवाद के दौरान मिथुन सोलंकी पुत्र धर्म सिंह सोलंकी ने छोटे भाई अपने पैर में स्वयं को गोली मारी जिसकी वीडियो छोटे भाई द्वारा बना कर सोशल मीडिया पर वायरल किया क्योंकि छोटे भाई को फसाने की नियत से पुलिस को सूचना दी गई मौके पर पहुंची पुलिस ने घायल अवस्था में जिला अस्पताल में भर्ती कराया ग्रामीणों द्वारा बताया गया कि दोनों भाइयों में काफी समय से सम्पत्ति को लेकर विवाद चल रहा है विवाद की आज तक किसी ने एक दूसरे के खिलाफ खुर्जा देहात में शिकायत नहीं की है और आपस में विवाद करते रहते हैं जिसमें मिथुन सोलंकी द्वारा सुबह को पैर में गोली मार दी गई है जिसकी वीडियो छोटे भाई द्वारा बनाई गई और सोशल मीडिया पर वायरल कर दी गई है जब इस सम्बन्ध में सीओ शोभित कुमार, से जानकारी करी तो उन्होंने बताया कि खुर्जा देहात क्षेत्र के ग्राम धरानी में गोली लगने की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची जांच में पाया गया कि पैतृक सम्पत्ति विवाद के चलते कहासुनी के दौरान एक व्यक्ति ने स्वयं अपने पैर में गोली मार ली घायल को अस्पताल में भर्ती कराया गया जहां उसकी स्थिति सामान्य है अभी कोई तहरीर प्राप्त नहीं हुई है तथा असलहे की बरामदगी की कार्रवाई की जा रही है ।
    1
    बुलन्दशहर : खुर्जा देहात थाना क्षेत्र की धराव चौकी के गांव धरारी में दो भाइयों में प्रॉपर्टी को लेकर काफी समय से विवाद चल रहा था विवाद के दौरान मिथुन सोलंकी पुत्र धर्म सिंह सोलंकी ने छोटे भाई अपने पैर में स्वयं को गोली मारी जिसकी वीडियो छोटे भाई द्वारा बना कर सोशल मीडिया पर वायरल किया क्योंकि छोटे भाई को फसाने की नियत से पुलिस को सूचना दी गई मौके पर पहुंची पुलिस ने घायल अवस्था में जिला अस्पताल में भर्ती कराया ग्रामीणों द्वारा बताया गया कि दोनों भाइयों में काफी समय से सम्पत्ति को लेकर विवाद चल रहा है विवाद की आज तक किसी ने एक दूसरे के खिलाफ खुर्जा देहात में शिकायत नहीं की है और आपस में विवाद करते रहते हैं जिसमें मिथुन सोलंकी द्वारा सुबह को पैर में गोली मार दी गई है जिसकी वीडियो छोटे भाई द्वारा बनाई गई और सोशल मीडिया पर वायरल कर दी गई है जब इस सम्बन्ध में सीओ शोभित कुमार, से जानकारी करी तो उन्होंने बताया कि खुर्जा देहात क्षेत्र के ग्राम धरानी में गोली लगने की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची जांच में पाया गया कि पैतृक सम्पत्ति विवाद के चलते कहासुनी के दौरान एक व्यक्ति ने स्वयं अपने पैर में गोली मार ली घायल को अस्पताल में भर्ती कराया गया जहां उसकी स्थिति सामान्य है अभी कोई तहरीर प्राप्त नहीं हुई है तथा असलहे की बरामदगी की कार्रवाई की जा रही है ।
    user_रीशू कुमार
    रीशू कुमार
    Local News Reporter शिकारपुर, बुलंदशहर, उत्तर प्रदेश•
    6 hrs ago
  • यूपी बुलंदशहर के खुर्जा देहात में हुए विमला देवी हत्याकांड का सनसनीखेज खुलासा। कान के कुंडल, पाजेब और नकदी लूटने के बाद की गई थी विमला की हत्या। पुलिस ने हत्यारोपी ममता को गिरफ्तार कर किया विमला हत्याकांड का खुलासा। गांव-गांव सेनेटरी पैड बेचने के बहाने रेकी करती थी आरोपी ममता। लूट का विरोध करने पर ममता ने की थी विमला देवी की हत्या की वारदात। आरोपी महिला से लूटे गए कुंडल, पाजेब और नकद 6500 रुपये बरामद। खुर्जा देहात पुलिस और स्वाट टीम की संयुक्त कार्रवाई में मिली सफलता। बाइट -- एसपी देहात अंतरिक्ष जैन बुलंदशहर
    2
    यूपी बुलंदशहर के खुर्जा देहात में हुए विमला देवी हत्याकांड का सनसनीखेज खुलासा। 
कान के कुंडल, पाजेब और नकदी लूटने के बाद की गई थी विमला की हत्या।
पुलिस ने हत्यारोपी ममता को गिरफ्तार कर किया विमला हत्याकांड का खुलासा।
गांव-गांव सेनेटरी पैड बेचने के बहाने रेकी करती थी आरोपी ममता।
लूट का विरोध करने पर ममता ने की थी विमला देवी की हत्या की वारदात।
आरोपी महिला से लूटे गए कुंडल, पाजेब और नकद 6500 रुपये बरामद।
खुर्जा देहात पुलिस और स्वाट टीम की संयुक्त कार्रवाई में मिली सफलता।
बाइट -- एसपी देहात अंतरिक्ष जैन बुलंदशहर
    user_सबसे तेज खबर उत्तर प्रदेश Sabse Tej Khabar Uttar Pradesh
    सबसे तेज खबर उत्तर प्रदेश Sabse Tej Khabar Uttar Pradesh
    Video Creator Gautam Buddha Nagar, Uttar Pradesh•
    6 hrs ago
  • बुलंदशहर में श्री लक्ष्मी नारायण मंदिर में श्री भक्त माल कथा का पूरा आयोजन बुलंदशहर के सितारगंज मंदिर में हरी नाम संकीर्तन मंडल के तड़ीपन में वार्षिक महोत्सव के उपलक्ष में श्री भक्त माल कथा श्रीमद् भागवत कथा के साथ संत सम्मेलन का आयोजन होना है 20 में से एक जून तक यह कार्यक्रम चलेगा
    1
    बुलंदशहर में श्री लक्ष्मी नारायण मंदिर में श्री भक्त माल कथा का पूरा आयोजन
बुलंदशहर के सितारगंज मंदिर में हरी नाम संकीर्तन मंडल के तड़ीपन में वार्षिक महोत्सव के उपलक्ष में श्री भक्त माल कथा श्रीमद् भागवत कथा के साथ संत सम्मेलन का आयोजन होना है 20 में से एक जून तक यह कार्यक्रम चलेगा
    user_वरुण शर्मा
    वरुण शर्मा
    Newspaper publisher बुलंदशहर, बुलंदशहर, उत्तर प्रदेश•
    8 hrs ago
  • अनूपशहर :नगर के एल डी ए वी इंटर कॉलेज में उत्तर प्रदेश कौशल विकास मिशन के अंतर्गत प्रवीण योजना के तहत “डिजिटल मित्रा कंप्यूटर प्रशिक्षण” कार्यक्रम का शुभारंभ किया गया। कार्यक्रम के अंतर्गत विद्यालय के 210 विद्यार्थियों को निःशुल्क पाठ्यपुस्तकों का वितरण किया गया। इस अवसर पर आयोजित कार्यक्रम में विद्यालय के उपप्रधानाचार्यं अभय ने कहा कि वर्तमान समय डिजिटल ज्ञान का युग है, ऐसे में विद्यार्थियों को अपने उज्ज्वल भविष्य के लिए तकनीकी रूप से दक्ष होना आवश्यक है। एमआईएस प्रबंधक तनु शर्मा ने अपने संबोधन में कहा कि कौशल विकास प्रशिक्षण का मुख्य उद्देश्य युवाओं को आत्मनिर्भर एवं स्वावलंबी बनाना है। उन्होंने बताया कि उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा यह योजना माध्यमिक विद्यालयों के विद्यार्थियों के लिए निःशुल्क संचालित की जा रही है, जिससे अधिक से अधिक छात्र-छात्राएं लाभान्वित हो सकें। इस अवसर पर प्रशिक्षक प्रदीप कुमार, अखण्ड प्रताप सिंह, धर्मेन्द्र कुमार, उमेश कुमार, प्रदीप चौधरी, मंजिलकान्त, पीयूष गर्ग, विनोद कुमार एवं दिनेश कुमार आदि लोग उपस्थित रहे।
    1
    अनूपशहर :नगर के एल डी ए वी इंटर कॉलेज में उत्तर प्रदेश कौशल विकास मिशन के अंतर्गत प्रवीण योजना के तहत “डिजिटल मित्रा कंप्यूटर प्रशिक्षण” कार्यक्रम का शुभारंभ किया गया।
कार्यक्रम के अंतर्गत विद्यालय के 210 विद्यार्थियों को निःशुल्क पाठ्यपुस्तकों का वितरण किया गया। इस अवसर पर आयोजित कार्यक्रम में विद्यालय के उपप्रधानाचार्यं अभय ने कहा कि वर्तमान समय डिजिटल ज्ञान का युग है, ऐसे में विद्यार्थियों को अपने उज्ज्वल भविष्य के लिए तकनीकी रूप से दक्ष होना आवश्यक है।
एमआईएस प्रबंधक तनु शर्मा ने अपने संबोधन में कहा कि कौशल विकास प्रशिक्षण का मुख्य उद्देश्य युवाओं को आत्मनिर्भर एवं स्वावलंबी बनाना है। उन्होंने बताया कि उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा यह योजना माध्यमिक विद्यालयों के विद्यार्थियों के लिए निःशुल्क संचालित की जा रही है, जिससे अधिक से अधिक छात्र-छात्राएं लाभान्वित हो सकें।
इस अवसर पर प्रशिक्षक प्रदीप कुमार, अखण्ड प्रताप सिंह, धर्मेन्द्र कुमार, उमेश कुमार, प्रदीप चौधरी, मंजिलकान्त, पीयूष गर्ग, विनोद कुमार एवं दिनेश कुमार आदि लोग उपस्थित रहे।
    user_समाचार थर्टी लाईव
    समाचार थर्टी लाईव
    Reporter बुलंदशहर, बुलंदशहर, उत्तर प्रदेश•
    9 hrs ago
  • जहाँगीराबाद कोतवाली क्षेत्र के गांव चरोरा का एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी के साथ वायरल हो रहा है। इस वीडियो में साफ देखा जा सकता है कि गाँव मे गंदे पानी के जलभराव के बीच मे से अर्थी निकाली जा रही है। इस वीडियो के वायरल होने के बाद संबंधित अधिकारियों ने जांच कर कार्रवाई की बात कही है। सोशल मीडिया पर एक वीडियो तेजी के साथ वायरल हो रहा है। यह वीडियो जहांगीराबाद कोतवाली क्षेत्र के गांव चरोरा का बताया गया है। इस वीडियो में साफ देखा जा रहा है कि गांव में नाली का पानी सड़क पर भरा हुआ है। इस गंदे पानी के जलभराव के बीच मे से गांव के लोग अर्थी को ले जा रहे हैं। इस सम्बंध में ग्रामीणों में भी आक्रोश साफ देखा जा रहा है। इस बाबत जिला पंचायत के अपर मुख्य अधिकारी धर्मजीत त्रिपाठी ने बताया कि वायरल वीडियो की जांच करवाई जा रही है कि गांव में जलभराव कैसे हो रहा है।
    1
    जहाँगीराबाद कोतवाली क्षेत्र के गांव चरोरा का एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी के साथ वायरल हो रहा है। इस वीडियो में साफ देखा जा सकता है कि गाँव मे गंदे पानी के जलभराव के बीच मे से अर्थी निकाली जा रही है। इस वीडियो के वायरल होने के बाद संबंधित अधिकारियों ने जांच कर कार्रवाई की बात कही है।
सोशल मीडिया पर एक वीडियो तेजी के साथ वायरल हो रहा है। यह वीडियो जहांगीराबाद कोतवाली क्षेत्र के गांव चरोरा का बताया गया है। इस वीडियो में साफ देखा जा रहा है कि गांव में नाली का पानी सड़क पर भरा हुआ है। इस गंदे पानी के जलभराव के बीच मे से गांव के लोग अर्थी को ले जा रहे हैं। इस सम्बंध में ग्रामीणों में भी आक्रोश साफ देखा जा रहा है। इस बाबत जिला पंचायत के अपर मुख्य अधिकारी धर्मजीत त्रिपाठी ने बताया कि वायरल वीडियो की जांच करवाई जा रही है कि गांव में जलभराव कैसे हो रहा है।
    user_Qtv.Uttarpradesh news channel
    Qtv.Uttarpradesh news channel
    Photographer बुलंदशहर, बुलंदशहर, उत्तर प्रदेश•
    10 hrs ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.