logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

रक्षाबंधन पर महिलाओं को तीन दिन निःशुल्क बस यात्रा सुविधा के शुभारंभ का कलेक्ट्रेट में हुआ सजीव प्रसारण।* *60 वर्ष से अधिक आयु की महिलाओं के लिए ‘लोक माता अहिल्याबाई मातृशक्ति यात्रा’ योजना का शुभारंभ।* *रक्षाबंधन पर महिलाओं को तीन दिन निःशुल्क बस यात्रा सुविधा के शुभारंभ का कलेक्ट्रेट में हुआ सजीव प्रसारण।* *औरैया, 26 अगस्त 2026* उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ द्वारा लखनऊ स्थित इंदिरा गांधी प्रतिष्ठान के जुपिटर हॉल से 60 वर्ष एवं उससे अधिक आयु की महिलाओं के लिए निःशुल्क बस यात्रा सुविधा प्रदान करने वाली ‘लोक माता अहिल्याबाई मातृशक्ति यात्रा’ योजना का शुभारंभ किया गया तथा विशेष बसों को फ्लैग ऑफ किया गया। रक्षाबंधन के पावन अवसर पर माताओं, बहनों एवं बेटियों को सहयात्री सहित तीन दिनों तक निःशुल्क बस यात्रा सुविधा संबंधी कार्यक्रम का सजीव प्रसारण कलेक्ट्रेट परिसर में आयोजित किया गया। कार्यक्रम में मा0 राज्यमंत्री बाल विकास एवं पुष्टाहार तथा महिला कल्याण विभाग श्रीमती प्रतिभा शुक्ला, मा0 सदर विधायक श्रीमती गुड़िया कठेरिया, भाजपा जिलाध्यक्ष सर्वेश कठेरिया, जिलाधिकारी बृजेश कुमार, पुलिस अधीक्षक अभिषेक भारती, मुख्य विकास अधिकारी राम कृपाल, अपर जिलाधिकारी (वि./रा.) अविनाश चंद्र, जनप्रतिनिधियों, अधिकारियों तथा बड़ी संख्या में महिलाओं ने मुख्यमंत्री का संबोधन देखा एवं सुना। इस अवसर पर मा0 राज्यमंत्री श्रीमती प्रतिभा शुक्ला ने लोकमाता अहिल्याबाई होलकर को नमन करते हुए कहा कि उनकी पावन स्मृति में प्रारंभ की गई यह योजना मातृशक्ति के सम्मान और सुविधा की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल है। उन्होंने कहा कि सावन मास में भगवान शिव की भक्ति के साथ देशभर के प्राचीन शिव मंदिरों के जीर्णोद्धार में लोक माता अहिल्याबाई का योगदान प्रेरणास्रोत है। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ महिलाओं के सम्मान, सुरक्षा और स्वावलंबन के लिए निरंतर कार्य कर रहे हैं। रक्षाबंधन पर तीन दिनों तक निःशुल्क बस यात्रा की सुविधा केवल एक योजना नहीं, बल्कि प्रदेश की बहनों के प्रति सम्मान और अपनत्व का प्रतीक है। उन्होंने कहा कि मिशन शक्ति अभियान से महिलाओं का आत्मविश्वास बढ़ा है तथा आज महिलाएं अधिक सुरक्षित वातावरण में अपने अधिकारों के साथ आगे बढ़ रही हैं। राज्यमंत्री ने महिलाओं के आर्थिक सशक्तिकरण का उल्लेख करते हुए कहा कि स्वयं सहायता समूह, बीसी सखी, ड्रोन दीदी तथा अन्य योजनाओं के माध्यम से महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाया जा रहा है। उन्होंने कहा कि सरकार महिलाओं की सुरक्षा के साथ-साथ शिक्षा, स्वास्थ्य, पोषण और स्वावलंबन पर भी विशेष बल दे रही है तथा नारी शक्ति वंदन अधिनियम महिलाओं की राजनीतिक भागीदारी को और मजबूत करेगा। उन्होंने सभी महिलाओं को रक्षाबंधन की शुभकामनाएं दीं। सदर विधायक श्रीमती गुड़िया कठेरिया ने कहा कि प्रदेश सरकार महिलाओं की सुरक्षा, सम्मान और स्वाभिमान को सर्वोच्च प्राथमिकता देते हुए निरंतर कार्य कर रही है। उन्होंने खराब मौसम के बावजूद कार्यक्रम में पहुंचीं माताओं एवं बहनों का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि रक्षाबंधन पर निःशुल्क बस यात्रा की सुविधा बहनों के लिए मुख्यमंत्री का विशेष उपहार है, जिससे वे अपने मायके जाकर यह पावन पर्व उल्लास पूर्वक मना सकें। उन्होंने महिलाओं से समाज में सम्मान और सुरक्षा के वातावरण को और मजबूत बनाने का आह्वान किया। भाजपा जिलाध्यक्ष सर्वेश कठेरिया ने कहा कि मुख्यमंत्री द्वारा रक्षाबंधन के अवसर पर बहनों को तीन दिनों की निःशुल्क यात्रा सुविधा तथा वरिष्ठ महिलाओं के लिए निःशुल्क यात्रा की स्थायी व्यवस्था मातृशक्ति के प्रति सरकार की संवेदनशीलता का परिचायक है। उन्होंने कहा कि प्रदेश में महिलाओं के सम्मान, सुरक्षा और सशक्तिकरण के लिए अनेक प्रभावी योजनाएं संचालित की जा रही हैं, जिनसे महिलाएं आत्मनिर्भर बनकर समाज और राष्ट्र के विकास में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रही हैं। कार्यक्रम के दौरान उपस्थित महिलाओं ने मुख्यमंत्री के संबोधन को ध्यानपूर्वक सुना तथा मातृशक्ति के सम्मान और सशक्तिकरण से जुड़ी विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी प्राप्त की।

2 hrs ago
user_आर. चंद्रा ब्यूरो चीफ
आर. चंद्रा ब्यूरो चीफ
औरैया, औरैया, उत्तर प्रदेश•
2 hrs ago
c3c46139-6041-41d3-95e9-3e07fc1e1b4f

रक्षाबंधन पर महिलाओं को तीन दिन निःशुल्क बस यात्रा सुविधा के शुभारंभ का कलेक्ट्रेट में हुआ सजीव प्रसारण।* *60 वर्ष से अधिक आयु की महिलाओं के लिए ‘लोक माता अहिल्याबाई मातृशक्ति यात्रा’ योजना का शुभारंभ।* *रक्षाबंधन पर महिलाओं को तीन दिन निःशुल्क बस यात्रा सुविधा के शुभारंभ का कलेक्ट्रेट में हुआ सजीव प्रसारण।* *औरैया, 26 अगस्त 2026* उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ द्वारा लखनऊ स्थित इंदिरा गांधी प्रतिष्ठान के जुपिटर हॉल से 60 वर्ष एवं उससे अधिक आयु की महिलाओं के लिए निःशुल्क बस यात्रा सुविधा प्रदान करने वाली ‘लोक माता अहिल्याबाई मातृशक्ति यात्रा’ योजना का शुभारंभ किया गया तथा विशेष बसों को फ्लैग ऑफ किया गया। रक्षाबंधन के पावन अवसर पर माताओं, बहनों एवं बेटियों को सहयात्री सहित तीन दिनों तक निःशुल्क बस यात्रा सुविधा संबंधी कार्यक्रम का सजीव प्रसारण कलेक्ट्रेट परिसर में आयोजित किया गया। कार्यक्रम में मा0 राज्यमंत्री बाल विकास एवं पुष्टाहार तथा महिला कल्याण विभाग श्रीमती प्रतिभा शुक्ला, मा0 सदर विधायक श्रीमती गुड़िया कठेरिया, भाजपा जिलाध्यक्ष सर्वेश कठेरिया, जिलाधिकारी बृजेश कुमार, पुलिस अधीक्षक अभिषेक भारती, मुख्य विकास अधिकारी राम कृपाल, अपर जिलाधिकारी (वि./रा.) अविनाश चंद्र, जनप्रतिनिधियों, अधिकारियों तथा बड़ी संख्या में महिलाओं ने मुख्यमंत्री का संबोधन देखा एवं सुना। इस अवसर पर मा0 राज्यमंत्री श्रीमती

5f661fd4-47a7-492a-89a6-c1c40910269e

प्रतिभा शुक्ला ने लोकमाता अहिल्याबाई होलकर को नमन करते हुए कहा कि उनकी पावन स्मृति में प्रारंभ की गई यह योजना मातृशक्ति के सम्मान और सुविधा की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल है। उन्होंने कहा कि सावन मास में भगवान शिव की भक्ति के साथ देशभर के प्राचीन शिव मंदिरों के जीर्णोद्धार में लोक माता अहिल्याबाई का योगदान प्रेरणास्रोत है। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ महिलाओं के सम्मान, सुरक्षा और स्वावलंबन के लिए निरंतर कार्य कर रहे हैं। रक्षाबंधन पर तीन दिनों तक निःशुल्क बस यात्रा की सुविधा केवल एक योजना नहीं, बल्कि प्रदेश की बहनों के प्रति सम्मान और अपनत्व का प्रतीक है। उन्होंने कहा कि मिशन शक्ति अभियान से महिलाओं का आत्मविश्वास बढ़ा है तथा आज महिलाएं अधिक सुरक्षित वातावरण में अपने अधिकारों के साथ आगे बढ़ रही हैं। राज्यमंत्री ने महिलाओं के आर्थिक सशक्तिकरण का उल्लेख करते हुए कहा कि स्वयं सहायता समूह, बीसी सखी, ड्रोन दीदी तथा अन्य योजनाओं के माध्यम से महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाया जा रहा है। उन्होंने कहा कि सरकार महिलाओं की सुरक्षा के साथ-साथ शिक्षा, स्वास्थ्य, पोषण और स्वावलंबन पर भी विशेष बल दे रही है तथा नारी शक्ति वंदन अधिनियम महिलाओं की राजनीतिक भागीदारी को और मजबूत करेगा।

35052832-48b4-4421-a094-d74f936019f9

उन्होंने सभी महिलाओं को रक्षाबंधन की शुभकामनाएं दीं। सदर विधायक श्रीमती गुड़िया कठेरिया ने कहा कि प्रदेश सरकार महिलाओं की सुरक्षा, सम्मान और स्वाभिमान को सर्वोच्च प्राथमिकता देते हुए निरंतर कार्य कर रही है। उन्होंने खराब मौसम के बावजूद कार्यक्रम में पहुंचीं माताओं एवं बहनों का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि रक्षाबंधन पर निःशुल्क बस यात्रा की सुविधा बहनों के लिए मुख्यमंत्री का विशेष उपहार है, जिससे वे अपने मायके जाकर यह पावन पर्व उल्लास पूर्वक मना सकें। उन्होंने महिलाओं से समाज में सम्मान और सुरक्षा के वातावरण को और मजबूत बनाने का आह्वान किया। भाजपा जिलाध्यक्ष सर्वेश कठेरिया ने कहा कि मुख्यमंत्री द्वारा रक्षाबंधन के अवसर पर बहनों को तीन दिनों की निःशुल्क यात्रा सुविधा तथा वरिष्ठ महिलाओं के लिए निःशुल्क यात्रा की स्थायी व्यवस्था मातृशक्ति के प्रति सरकार की संवेदनशीलता का परिचायक है। उन्होंने कहा कि प्रदेश में महिलाओं के सम्मान, सुरक्षा और सशक्तिकरण के लिए अनेक प्रभावी योजनाएं संचालित की जा रही हैं, जिनसे महिलाएं आत्मनिर्भर बनकर समाज और राष्ट्र के विकास में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रही हैं। कार्यक्रम के दौरान उपस्थित महिलाओं ने मुख्यमंत्री के संबोधन को ध्यानपूर्वक सुना तथा मातृशक्ति के सम्मान और सशक्तिकरण से जुड़ी विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी प्राप्त की।

More news from उत्तर प्रदेश and nearby areas
  • औरैया में मोहम्मद साहब के जन्मदिन पर जुलूस का स्वागत, हिंदू-मुस्लिम एकता का दिया संदेश औरैया। मोहम्मद साहब के जन्मदिन के अवसर पर औरैया सदर में निकाले गए जुलूस का सदर तहसील चौराहा पर नगर पालिका अध्यक्ष अनूप गुप्ता ने फूल-मालाओं एवं जलपान के साथ स्वागत किया। इस दौरान मुस्लिम समाज के लोगों ने भी नगर पालिका अध्यक्ष का आभार व्यक्त करते हुए धन्यवाद दिया। नगर पालिका अध्यक्ष अनूप गुप्ता ने कहा कि मोहम्मद साहब का जन्मदिन हिंदू-मुस्लिम एकता और आपसी भाईचारे का प्रतीक है। उन्होंने कहा कि जनपद में सभी धर्मों के लोग एक-दूसरे के त्योहारों में शामिल होकर मिलजुलकर पर्व मनाते हैं। उन्होंने लोगों से अपील की कि औरैया में गंगा-जमुनी तहजीब और आपसी सौहार्द की परंपरा हमेशा कायम रहे। स्वागत के दौरान जुलूस में शामिल लोगों के लिए जलपान की व्यवस्था भी की गई। कार्यक्रम में सभासद विनोद उर्फ कल्लू यादव, सभासद राशिद, सभासद कुल्लन नेता, सभासद छैया त्रिपाठी, सभासद अनबार, ठेकेदार अजय चौहान, ठेकेदार दीपेंद्र सिंह, जगन राईन, सोनी ट्यूबवेल ऑपरेटर समेत अन्य लोग मौजूद रहे। इस दौरान लोगों ने आपसी भाईचारे और सौहार्द के साथ मोहम्मद साहब के जन्मदिन का जश्न मनाया और सामाजिक एकता का संदेश दिया।
    2
    औरैया में मोहम्मद साहब के जन्मदिन पर जुलूस का स्वागत, हिंदू-मुस्लिम एकता का दिया संदेश
औरैया। मोहम्मद साहब के जन्मदिन के अवसर पर औरैया सदर में निकाले गए जुलूस का सदर तहसील चौराहा पर नगर पालिका अध्यक्ष अनूप गुप्ता ने फूल-मालाओं एवं जलपान के साथ स्वागत किया। इस दौरान मुस्लिम समाज के लोगों ने भी नगर पालिका अध्यक्ष का आभार व्यक्त करते हुए धन्यवाद दिया।
नगर पालिका अध्यक्ष अनूप गुप्ता ने कहा कि मोहम्मद साहब का जन्मदिन हिंदू-मुस्लिम एकता और आपसी भाईचारे का प्रतीक है। उन्होंने कहा कि जनपद में सभी धर्मों के लोग एक-दूसरे के त्योहारों में शामिल होकर मिलजुलकर पर्व मनाते हैं। उन्होंने लोगों से अपील की कि औरैया में गंगा-जमुनी तहजीब और आपसी सौहार्द की परंपरा हमेशा कायम रहे।
स्वागत के दौरान जुलूस में शामिल लोगों के लिए जलपान की व्यवस्था भी की गई। कार्यक्रम में सभासद विनोद उर्फ कल्लू यादव, सभासद राशिद, सभासद कुल्लन नेता, सभासद छैया त्रिपाठी, सभासद अनबार, ठेकेदार अजय चौहान, ठेकेदार दीपेंद्र सिंह, जगन राईन, सोनी ट्यूबवेल ऑपरेटर समेत अन्य लोग मौजूद रहे।
इस दौरान लोगों ने आपसी भाईचारे और सौहार्द के साथ मोहम्मद साहब के जन्मदिन का जश्न मनाया और सामाजिक एकता का संदेश दिया।
    user_Jahid Akhter
    Jahid Akhter
    Ptrkar औरैया, औरैया, उत्तर प्रदेश•
    24 min ago
  • पीडीए परिवार से जुड़े युवाओं ने सपा की सदस्यता ग्रहण की औरैया। समाजवादी पार्टी कार्यालय ककोर में बुधवार को पीडीए परिवार से जुड़े युवाओं ने समाजवादी पार्टी की सदस्यता ग्रहण की। बाबरपुर कस्बे के गोपाल, आशीष, आर्यन, पुनीत, शेविंद्र, भोले और राहुल को सपा जिलाध्यक्ष सर्वेश बाबू गौतम ने पार्टी की सदस्यता दिलाई। इस दौरान पार्टी पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं ने नए सदस्यों का स्वागत करते हुए संगठन को मजबूत बनाने का आह्वान किया। सदस्यता ग्रहण कार्यक्रम को संबोधित करते हुए सपा जिलाध्यक्ष सर्वेश बाबू गौतम ने कहा कि समाजवादी पार्टी राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव के नेतृत्व में पीड़ित, दुखी, शोषित, वंचित और कमजोर वर्गों को उनके अधिकार दिलाने के लिए लगातार संघर्ष कर रही है। पीडीए परिवार को गांव-गांव और घर-घर से जोड़कर सामाजिक न्याय की लड़ाई को मजबूत किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि पीडीए परिवार केवल राजनीतिक अभियान नहीं, बल्कि समाज के दबे-कुचले और वंचित लोगों को उनके हक और सम्मान से जोड़ने का आंदोलन है। राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने पीडीए को जमीन से जोड़कर समाज के सभी वर्गों को साथ लेकर चलने का संकल्प लिया है। हमें गांव-गांव जाकर लोगों को इस महाअभियान से जोड़ना है और उनके अधिकारों की आवाज को मजबूत करना है। जिलाध्यक्ष ने नए सदस्यों से पार्टी की नीतियों और विचारधारा को जन-जन तक पहुंचाने की अपील की। उन्होंने कहा कि कार्यकर्ता संगठन की रीढ़ हैं और आने वाले समय में कार्यकर्ताओं की मेहनत से समाजवादी पार्टी को और मजबूती मिलेगी। इस दौरान मौजूद सपा नेताओं और कार्यकर्ताओं ने आगामी विधानसभा चुनाव में एकजुट होकर मेहनत करने तथा 2027 में पीडीए परिवार की सरकार बनाने का संकल्प लिया। कार्यक्रम में सपा नेता राम बाबू यादव, महेंद्र त्रिपाठी, अनवर यादव, हरीशंकर यादव, विधानसभा अध्यक्ष राजकुमार गौतम, रंजना पाल, भगवती निषाद, मधु यादव, सुमन दिवाकर, रानू पालीवाल, टिल्लू राजपूत सहित सैकड़ों कार्यकर्ता मौजूद रहे।
    1
    पीडीए परिवार से जुड़े युवाओं ने सपा की सदस्यता ग्रहण की
औरैया। समाजवादी पार्टी कार्यालय ककोर में बुधवार को पीडीए परिवार से जुड़े युवाओं ने समाजवादी पार्टी की सदस्यता ग्रहण की। बाबरपुर कस्बे के गोपाल, आशीष, आर्यन, पुनीत, शेविंद्र, भोले और राहुल को सपा जिलाध्यक्ष सर्वेश बाबू गौतम ने पार्टी की सदस्यता दिलाई। इस दौरान पार्टी पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं ने नए सदस्यों का स्वागत करते हुए संगठन को मजबूत बनाने का आह्वान किया।
सदस्यता ग्रहण कार्यक्रम को संबोधित करते हुए सपा जिलाध्यक्ष सर्वेश बाबू गौतम ने कहा कि समाजवादी पार्टी राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव के नेतृत्व में पीड़ित, दुखी, शोषित, वंचित और कमजोर वर्गों को उनके अधिकार दिलाने के लिए लगातार संघर्ष कर रही है। पीडीए परिवार को गांव-गांव और घर-घर से जोड़कर सामाजिक न्याय की लड़ाई को मजबूत किया जा रहा है।
उन्होंने कहा कि पीडीए परिवार केवल राजनीतिक अभियान नहीं, बल्कि समाज के दबे-कुचले और वंचित लोगों को उनके हक और सम्मान से जोड़ने का आंदोलन है। राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने पीडीए को जमीन से जोड़कर समाज के सभी वर्गों को साथ लेकर चलने का संकल्प लिया है। हमें गांव-गांव जाकर लोगों को इस महाअभियान से जोड़ना है और उनके अधिकारों की आवाज को मजबूत करना है।
जिलाध्यक्ष ने नए सदस्यों से पार्टी की नीतियों और विचारधारा को जन-जन तक पहुंचाने की अपील की। उन्होंने कहा कि कार्यकर्ता संगठन की रीढ़ हैं और आने वाले समय में कार्यकर्ताओं की मेहनत से समाजवादी पार्टी को और मजबूती मिलेगी।
इस दौरान मौजूद सपा नेताओं और कार्यकर्ताओं ने आगामी विधानसभा चुनाव में एकजुट होकर मेहनत करने तथा 2027 में पीडीए परिवार की सरकार बनाने का संकल्प लिया।
कार्यक्रम में सपा नेता राम बाबू यादव, महेंद्र त्रिपाठी, अनवर यादव, हरीशंकर यादव, विधानसभा अध्यक्ष राजकुमार गौतम, रंजना पाल, भगवती निषाद, मधु यादव, सुमन दिवाकर, रानू पालीवाल, टिल्लू राजपूत सहित सैकड़ों कार्यकर्ता मौजूद रहे।
    user_रवि वर्मा
    रवि वर्मा
    Ambulance service औरैया, औरैया, उत्तर प्रदेश•
    2 hrs ago
  • *थाना अजीतमल क्षेत्रान्तर्गत ग्राम छीतापुर में दीवार गिर जाने से कुछ लोगों के घायल हो जाने के संबंध में क्षेत्राधिकारी अजीतमल द्वारा दी गई बाईट
    1
    *थाना अजीतमल क्षेत्रान्तर्गत ग्राम छीतापुर में दीवार गिर जाने से कुछ लोगों के घायल हो जाने के संबंध में क्षेत्राधिकारी अजीतमल द्वारा दी गई बाईट
    user_Awanish Kumar
    Awanish Kumar
    Local News Reporter औरैया, औरैया, उत्तर प्रदेश•
    18 hrs ago
  • बारावफात को सकुशल एवं शांतिपूर्ण सम्पन्न कराने के सम्बन्ध में पुलिस *आगामी पर्व बारावफात को सकुशल एवं शांतिपूर्ण सम्पन्न कराने के सम्बन्ध में पुलिस अधीक्षक औरैया द्वारा दी गई बाईट👇*
    1
    बारावफात को सकुशल एवं शांतिपूर्ण सम्पन्न कराने के सम्बन्ध में पुलिस
*आगामी पर्व बारावफात को सकुशल एवं शांतिपूर्ण सम्पन्न कराने के सम्बन्ध में पुलिस अधीक्षक औरैया द्वारा दी गई बाईट👇*
    user_आकाश उर्फ अक्की भईया पत्रकार
    आकाश उर्फ अक्की भईया पत्रकार
    Local News Reporter औरैया, औरैया, उत्तर प्रदेश•
    18 hrs ago
  • औरैया पुलिस 28 अगस्त को रक्षाबंधन, त्योहार को लेकर पूरी तरह अलर्ट। बहनों की सुरक्षा और सुविधा के लिए आवाजाही वाले मार्गों पर विशेष निगरानी। PRV और चीता मोबाइल टीमों को प्रमुख स्थानों पर सक्रिय किया गया। थानों की फर्स्ट मोबाइल, सेकंड मोबाइल और हाईवे पेट्रोलिंग वाहन लगातार गश्त करेंगे। महिला सुरक्षा के मद्देनजर एंटी रोमियो टीम और कंट्रोल रूम भी रहेंगे सक्रिय। SP अभिषेक भारती के निर्देश पर रक्षाबंधन पर्व को लेकर पुलिस अलर्ट। औरैया पुलिस 28 अगस्त को रक्षाबंधन, त्योहार को लेकर पूरी तरह अलर्ट। बहनों की सुरक्षा और सुविधा के लिए आवाजाही वाले मार्गों पर विशेष निगरानी। PRV और चीता मोबाइल टीमों को प्रमुख स्थानों पर सक्रिय किया गया। थानों की फर्स्ट मोबाइल, सेकंड मोबाइल और हाईवे पेट्रोलिंग वाहन लगातार गश्त करेंगे। महिला सुरक्षा के मद्देनजर एंटी रोमियो टीम और कंट्रोल रूम भी रहेंगे सक्रिय। SP अभिषेक भारती के निर्देश पर रक्षाबंधन पर्व को लेकर पुलिस अलर्ट।
    2
    औरैया पुलिस 28 अगस्त को  रक्षाबंधन, त्योहार को लेकर पूरी तरह अलर्ट।

बहनों की सुरक्षा और सुविधा के लिए आवाजाही वाले मार्गों पर विशेष निगरानी।

PRV और चीता मोबाइल टीमों को प्रमुख स्थानों पर सक्रिय किया गया।

थानों की फर्स्ट मोबाइल, सेकंड मोबाइल और हाईवे पेट्रोलिंग वाहन लगातार गश्त करेंगे।

महिला सुरक्षा के मद्देनजर एंटी रोमियो टीम और कंट्रोल रूम भी रहेंगे सक्रिय।

SP अभिषेक भारती के निर्देश पर रक्षाबंधन पर्व को लेकर पुलिस अलर्ट।
औरैया पुलिस 28 अगस्त को  रक्षाबंधन, त्योहार को लेकर पूरी तरह अलर्ट।
बहनों की सुरक्षा और सुविधा के लिए आवाजाही वाले मार्गों पर विशेष निगरानी।
PRV और चीता मोबाइल टीमों को प्रमुख स्थानों पर सक्रिय किया गया।
थानों की फर्स्ट मोबाइल, सेकंड मोबाइल और हाईवे पेट्रोलिंग वाहन लगातार गश्त करेंगे।
महिला सुरक्षा के मद्देनजर एंटी रोमियो टीम और कंट्रोल रूम भी रहेंगे सक्रिय।
SP अभिषेक भारती के निर्देश पर रक्षाबंधन पर्व को लेकर पुलिस अलर्ट।
    user_Subhash Chandra Rana
    Subhash Chandra Rana
    पत्रकार औरैया, औरैया, उत्तर प्रदेश•
    23 hrs ago
  • संदलपुर में बारावफात पर पैगंबर साहब की शान में निकला जुलूस, प्रशासन रहा मुस्तैद संदलपुर में बारावफात पर पैगंबर साहब की शान में निकला जुलूस, प्रशासन रहा मुस्तैद संदलपुर। कस्बा संदलपुर में बारावफात के अवसर पर श्रद्धा और सौहार्द के साथ जुलूस निकाला गया। जुलूस ब्लॉक गेट से शुरू होकर पानी की टंकी तक पहुंचा। इसमें बड़ी संख्या में लोगों ने भाग लिया। जुलूस के दौरान लोगों ने पैगंबर हजरत मोहम्मद साहब की शिक्षाओं को याद करते हुए शांति, भाईचारे और आपसी सौहार्द का संदेश दिया। निर्धारित मार्ग से होकर जुलूस शांतिपूर्ण ढंग से आगे बढ़ा। कार्यक्रम को लेकर पुलिस एवं प्रशासन पूरी तरह मुस्तैद रहा। सुरक्षा व्यवस्था बनाए रखने के लिए पुलिस बल तैनात रहा और जुलूस के दौरान लगातार निगरानी की गई। जुलूस शांतिपूर्ण माहौल में संपन्न हुआ। इस दौरान लोगों ने आपसी भाईचारे और सामाजिक सौहार्द बनाए रखने का संदेश दिया।
    4
    संदलपुर में बारावफात पर पैगंबर साहब की शान में निकला जुलूस, प्रशासन रहा मुस्तैद
संदलपुर में बारावफात पर पैगंबर साहब की शान में निकला जुलूस, प्रशासन रहा मुस्तैद
संदलपुर। कस्बा संदलपुर में बारावफात के अवसर पर श्रद्धा और सौहार्द के साथ जुलूस निकाला गया। जुलूस ब्लॉक गेट से शुरू होकर पानी की टंकी तक पहुंचा। इसमें बड़ी संख्या में लोगों ने भाग लिया।
जुलूस के दौरान लोगों ने पैगंबर हजरत मोहम्मद साहब की शिक्षाओं को याद करते हुए शांति, भाईचारे और आपसी सौहार्द का संदेश दिया। निर्धारित मार्ग से होकर जुलूस शांतिपूर्ण ढंग से आगे बढ़ा।
कार्यक्रम को लेकर पुलिस एवं प्रशासन पूरी तरह मुस्तैद रहा। सुरक्षा व्यवस्था बनाए रखने के लिए पुलिस बल तैनात रहा और जुलूस के दौरान लगातार निगरानी की गई।
जुलूस शांतिपूर्ण माहौल में संपन्न हुआ। इस दौरान लोगों ने आपसी भाईचारे और सामाजिक सौहार्द बनाए रखने का संदेश दिया।
    user_रवि शुक्ला पत्रकार
    रवि शुक्ला पत्रकार
    Newspaper advertising department सिकंदरा, कानपुर देहात, उत्तर प्रदेश•
    38 min ago
  • ईद-ए-मिलाद-उन-नबी पर मुस्लिम समुदाय के लोगों ने निकाला जुलूस, दिया भाईचारे का संदेश
    1
    ईद-ए-मिलाद-उन-नबी पर मुस्लिम समुदाय के लोगों ने निकाला जुलूस, दिया भाईचारे का संदेश
    user_रवि वर्मा
    रवि वर्मा
    Ambulance service औरैया, औरैया, उत्तर प्रदेश•
    4 hrs ago
  • औरैया अजीतमल के छीतापुर गांव में देर रात बड़ा हादसा। पड़ोसी की कच्ची दीवार टीन शेड पर गिरने से पांच लोग दबे। तीन बच्चों समेत पति-पत्नी मलबे में दबकर हुए घायल। सीओ मनोज गंगवार और कोतवाली प्रभारी विनोद कुमार मौके पर पहुंचे। पुलिस ने सभी घायलों को सीएचसी अजीतमल पहुंचाया। गंभीर घायल धीरेंद्र सिंह को जिला अस्पताल रेफर किया गया। नायब तहसीलदार अशोक कुमार ने अस्पताल पहुंचकर जानकारी ली।
    1
    औरैया 

अजीतमल के छीतापुर गांव में देर रात बड़ा हादसा।
पड़ोसी की कच्ची दीवार टीन शेड पर गिरने से पांच लोग दबे।
तीन बच्चों समेत पति-पत्नी मलबे में दबकर हुए घायल।
सीओ मनोज गंगवार और कोतवाली प्रभारी विनोद कुमार मौके पर पहुंचे।
पुलिस ने सभी घायलों को सीएचसी अजीतमल पहुंचाया।
गंभीर घायल धीरेंद्र सिंह को जिला अस्पताल रेफर किया गया।
नायब तहसीलदार अशोक कुमार ने अस्पताल पहुंचकर जानकारी ली।
    user_Kuldeep Diwakar
    Kuldeep Diwakar
    औरैया, औरैया, उत्तर प्रदेश•
    9 hrs ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.