logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

छात्रों को लेकर कंगना रनौत और अखिलेश यादव आमने-सामने आ गए हैं। इस पूरे घटनाक्रम का एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।

14 hrs ago
user_Mohd Javed
Mohd Javed
News Anchor सीतापुर, सीतापुर, उत्तर प्रदेश•
14 hrs ago

छात्रों को लेकर कंगना रनौत और अखिलेश यादव आमने-सामने आ गए हैं। इस पूरे घटनाक्रम का एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।

More news from उत्तर प्रदेश and nearby areas
  • नीट परीक्षा को लेकर किरण रिजीजू ने मीडिया के सामने बड़ी बात बोली है।
    1
    नीट परीक्षा को लेकर किरण रिजीजू ने मीडिया के सामने बड़ी बात बोली है।
    user_Mohd Javed
    Mohd Javed
    News Anchor सीतापुर, सीतापुर, उत्तर प्रदेश•
    12 hrs ago
  • दिल्ली में छात्रों पर हुए लाठीचार्ज के विरोध में लखीमपुर खीरी में समाजवादी पार्टी ने मोर्चा खोल दिया है। लोहिया भवन पर समाजवादी पार्टी के कार्यकर्ता भारी संख्या में जमा हो रहे हैं और मौजूदा केंद्र सरकार के खिलाफ जोरदार नारेबाजी करते हुए प्रदर्शन कर रहे हैं। छात्रों के साथ हुई इस कार्रवाई के खिलाफ सपा कार्यकर्ताओं ने लोहिया भवन पर एकजुट होकर केंद्र सरकार के विरोध में हल्ला बोल दिया है।
    1
    दिल्ली में छात्रों पर हुए लाठीचार्ज के विरोध में लखीमपुर खीरी में समाजवादी पार्टी ने मोर्चा खोल दिया है। लोहिया भवन पर समाजवादी पार्टी के कार्यकर्ता भारी संख्या में जमा हो रहे हैं और मौजूदा केंद्र सरकार के खिलाफ जोरदार नारेबाजी करते हुए प्रदर्शन कर रहे हैं। छात्रों के साथ हुई इस कार्रवाई के खिलाफ सपा कार्यकर्ताओं ने लोहिया भवन पर एकजुट होकर केंद्र सरकार के विरोध में हल्ला बोल दिया है।
    user_Sandeep kumar
    Sandeep kumar
    Local News Reporter मितौली, लखीमपुर खीरी, उत्तर प्रदेश•
    3 hrs ago
  • सीतापुर जिले के थानगांव थाना क्षेत्र स्थित लालपुर माता दीन पुरवा निवासी चंद्रदेश के पुत्र अनिल कुमार (उम्र लगभग 30 वर्ष) काफी लंबी बीमारी से परेशान चल रहे थे। 21 जुलाई 2026 को वे रेउसा में एक होटल पर चाय पी रहे थे, तभी वे अचानक बहराइच रोड पर गिर पड़े। घटना के बाद स्थानीय लोगों द्वारा उन्हें तुरंत अस्पताल पहुंचाया गया, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। इसके बाद डॉक्टरों द्वारा पंचनामा की कार्रवाई पूरी कर शव परिजनों को सौंप दिया गया।
    1
    सीतापुर जिले के थानगांव थाना क्षेत्र स्थित लालपुर माता दीन पुरवा निवासी चंद्रदेश के पुत्र अनिल कुमार (उम्र लगभग 30 वर्ष) काफी लंबी बीमारी से परेशान चल रहे थे। 21 जुलाई 2026 को वे रेउसा में एक होटल पर चाय पी रहे थे, तभी वे अचानक बहराइच रोड पर गिर पड़े।

घटना के बाद स्थानीय लोगों द्वारा उन्हें तुरंत अस्पताल पहुंचाया गया, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। इसके बाद डॉक्टरों द्वारा पंचनामा की कार्रवाई पूरी कर शव परिजनों को सौंप दिया गया।
    user_अमित रस्तोगी पत्रकार (मीडिया)
    अमित रस्तोगी पत्रकार (मीडिया)
    Local News Reporter बिसवां, सीतापुर, उत्तर प्रदेश•
    3 hrs ago
  • सीतापुर के अटरिया क्षेत्र में हिंद ट्रस्ट द्वारा संचालित दिल्ली वर्ल्ड पब्लिक स्कूल से 26 शिक्षकों को अचानक सेवा से हटाए जाने पर विवाद खड़ा हो गया है। प्रभावित शिक्षकों का आरोप है कि 3 जुलाई को उन्हें बिना किसी पूर्व नोटिस के नौकरी से निकाल दिया गया और उनके मई व जून महीने का वेतन भी रोक लिया गया। इस कार्रवाई से नाराज होकर 11 शिक्षकों ने मुख्यमंत्री जनसुनवाई पोर्टल पर शिकायत दर्ज कराई है और मुख्यमंत्री को लिखित शिकायती पत्र भेजकर न्याय की गुहार लगाई है। शिक्षकों का कहना है कि अचानक नौकरी जाने से उनके सामने गंभीर आर्थिक संकट खड़ा हो गया है। नौकरी से हटाए गए प्रभावित शिक्षकों में प्रवीन बाजपेई, अमीषा पटेल, अनामिका शुक्ला, वंदना, तन्वी बाजपेयी और अमित वर्मा सहित कुल 26 शिक्षक शामिल हैं। वहीं, विद्यालय प्रबंधन ने शिक्षकों पर छात्रों की फीस से जुड़ी वित्तीय अनियमितताओं के आरोप लगाए हैं। शिक्षकों ने इन आरोपों को निराधार बताते हुए कहा कि पिछले करीब डेढ़ वर्ष से विद्यालय में कोई अकाउंटेंट नियुक्त नहीं था। वे केवल प्रधानाचार्य के निर्देश पर कक्षावार छात्रों से फीस लेकर उसे विद्यालय के एचआर कार्यालय में जमा कराते थे, जिसका पूरा रिकॉर्ड विद्यालय के पास सुरक्षित है। इसके अलावा, शिक्षकों ने यह भी बताया कि करीब छह महीने पहले विद्यालय के बस चालक ओमप्रकाश को भी इसी तरह बिना पूर्व सूचना के हटाया गया था, जिस मामले में लेबर कोर्ट ने हिंद ट्रस्ट पर जुर्माना लगाया था। दूसरी तरफ, विद्यालय की चेयरपर्सन डॉ. ऋचा मिश्रा ने शिक्षकों के सभी आरोपों को खारिज किया है। उनका कहना है कि सभी शिक्षकों को नियमानुसार पूर्व सूचना दी गई थी और उनके पूरे वेतन का भुगतान भी कर दिया गया है। चेयरपर्सन ने शिक्षकों द्वारा लगाए गए सभी आरोपों को पूरी तरह निराधार और तथ्यों से परे बताया है।
    2
    सीतापुर के अटरिया क्षेत्र में हिंद ट्रस्ट द्वारा संचालित दिल्ली वर्ल्ड पब्लिक स्कूल से 26 शिक्षकों को अचानक सेवा से हटाए जाने पर विवाद खड़ा हो गया है। प्रभावित शिक्षकों का आरोप है कि 3 जुलाई को उन्हें बिना किसी पूर्व नोटिस के नौकरी से निकाल दिया गया और उनके मई व जून महीने का वेतन भी रोक लिया गया। इस कार्रवाई से नाराज होकर 11 शिक्षकों ने मुख्यमंत्री जनसुनवाई पोर्टल पर शिकायत दर्ज कराई है और मुख्यमंत्री को लिखित शिकायती पत्र भेजकर न्याय की गुहार लगाई है। शिक्षकों का कहना है कि अचानक नौकरी जाने से उनके सामने गंभीर आर्थिक संकट खड़ा हो गया है। नौकरी से हटाए गए प्रभावित शिक्षकों में प्रवीन बाजपेई, अमीषा पटेल, अनामिका शुक्ला, वंदना, तन्वी बाजपेयी और अमित वर्मा सहित कुल 26 शिक्षक शामिल हैं।

वहीं, विद्यालय प्रबंधन ने शिक्षकों पर छात्रों की फीस से जुड़ी वित्तीय अनियमितताओं के आरोप लगाए हैं। शिक्षकों ने इन आरोपों को निराधार बताते हुए कहा कि पिछले करीब डेढ़ वर्ष से विद्यालय में कोई अकाउंटेंट नियुक्त नहीं था। वे केवल प्रधानाचार्य के निर्देश पर कक्षावार छात्रों से फीस लेकर उसे विद्यालय के एचआर कार्यालय में जमा कराते थे, जिसका पूरा रिकॉर्ड विद्यालय के पास सुरक्षित है। इसके अलावा, शिक्षकों ने यह भी बताया कि करीब छह महीने पहले विद्यालय के बस चालक ओमप्रकाश को भी इसी तरह बिना पूर्व सूचना के हटाया गया था, जिस मामले में लेबर कोर्ट ने हिंद ट्रस्ट पर जुर्माना लगाया था।

दूसरी तरफ, विद्यालय की चेयरपर्सन डॉ. ऋचा मिश्रा ने शिक्षकों के सभी आरोपों को खारिज किया है। उनका कहना है कि सभी शिक्षकों को नियमानुसार पूर्व सूचना दी गई थी और उनके पूरे वेतन का भुगतान भी कर दिया गया है। चेयरपर्सन ने शिक्षकों द्वारा लगाए गए सभी आरोपों को पूरी तरह निराधार और तथ्यों से परे बताया है।
    user_Naresh Gupta Reporter
    Naresh Gupta Reporter
    सिधौली, सीतापुर, उत्तर प्रदेश•
    4 hrs ago
  • सीतापुर के थाना कमलापुर पुलिस ने बड़ी सफलता हासिल करते हुए लखनऊ के कामता से बुक कर लूटी गई सफेद रंग की वैगन-आर कार को बरामद कर लिया है। पुलिस ने चेकिंग के दौरान दो शातिर अंतर्जनपदीय अपराधियों को अवैध शस्त्रों के साथ गिरफ्तार किया है। यह कार्रवाई पुलिस अधीक्षक श्री अंकुर अग्रवाल के निर्देश पर, अपर पुलिस अधीक्षक (दक्षिणी) श्री दुर्गेश कुमार सिंह के पर्यवेक्षण, क्षेत्राधिकारी (सिधौली) श्री विशाल गुप्ता के निर्देशन और थाना प्रभारी श्रीमती इतुल चौधरी के कुशल नेतृत्व में की गई। पुलिस टीम ने दोनों अभियुक्तों को उस समय दबोचा जब वे लूटी गई वैगन-आर कार (नंबर UP 32RT5039) लेकर कम्हरिया चौराहे से भज्जा पुल की तरफ आ रहे थे। पकड़े गए अभियुक्तों की पहचान आशीष कुमार (निवासी ग्राम जगतपुर, थाना शिवरतगंज, जनपद अमेठी) और अजय प्रताप सिंह उर्फ अंकित सिंह (निवासी ग्राम पूरे संत सिंह मजरा सलोनी मोम्मदपुर, थाना उमरी बेगम गंज, जनपद गोंडा) के रूप में हुई है। इनके पास से लूट की वैगन-आर कार के अलावा एक अवैध चाकू, एक 315 बोर का तमंचा, एक जिंदा कारतूस और वादी प्रमोद कुमार सिंह का लूटा हुआ भूरे रंग का पर्स बरामद हुआ है। पर्स में पोस्ट ऑफिस पेमेंट कार्ड, आधार कार्ड, वोटर कार्ड, पैन कार्ड और दो ड्राइविंग लाइसेंस मिले हैं। पुलिस ने अभियुक्तों को गिरफ्तार कर अग्रिम कानूनी कार्रवाई के लिए माननीय न्यायालय भेज दिया है। पूछताछ के दौरान आरोपियों ने कुबूला कि उन्होंने 18/19 जुलाई 2026 की रात करीब 12:15 बजे लखनऊ के कामता बस स्टैंड से कमलापुर के लिए ₹1400 में यह कार बुक की थी। कमलापुर से करीब 4 किलोमीटर पहले ग्राम विक्रमपुर जाने वाली सुनसान लिंक रोड पर उन्होंने चालक के साथ मारपीट की और चाकू दिखाकर कार व पर्स लूट लिया था। आरोपियों ने बताया कि वे हाल ही में जेल से छूटकर बाहर आए थे। वे लूटी गई कार में सवारियां बैठाकर किराया वसूलते हुए घूम रहे थे और इस फिराक में थे कि कोई ठीक-ठाक सवारी मिलते ही उसके जेवर और नकदी लूटकर गाड़ी किसी सुनसान जगह पर छोड़कर फरार हो जाएं।
    7
    सीतापुर के थाना कमलापुर पुलिस ने बड़ी सफलता हासिल करते हुए लखनऊ के कामता से बुक कर लूटी गई सफेद रंग की वैगन-आर कार को बरामद कर लिया है। पुलिस ने चेकिंग के दौरान दो शातिर अंतर्जनपदीय अपराधियों को अवैध शस्त्रों के साथ गिरफ्तार किया है। यह कार्रवाई पुलिस अधीक्षक श्री अंकुर अग्रवाल के निर्देश पर, अपर पुलिस अधीक्षक (दक्षिणी) श्री दुर्गेश कुमार सिंह के पर्यवेक्षण, क्षेत्राधिकारी (सिधौली) श्री विशाल गुप्ता के निर्देशन और थाना प्रभारी श्रीमती इतुल चौधरी के कुशल नेतृत्व में की गई। पुलिस टीम ने दोनों अभियुक्तों को उस समय दबोचा जब वे लूटी गई वैगन-आर कार (नंबर UP 32RT5039) लेकर कम्हरिया चौराहे से भज्जा पुल की तरफ आ रहे थे।

पकड़े गए अभियुक्तों की पहचान आशीष कुमार (निवासी ग्राम जगतपुर, थाना शिवरतगंज, जनपद अमेठी) और अजय प्रताप सिंह उर्फ अंकित सिंह (निवासी ग्राम पूरे संत सिंह मजरा सलोनी मोम्मदपुर, थाना उमरी बेगम गंज, जनपद गोंडा) के रूप में हुई है। इनके पास से लूट की वैगन-आर कार के अलावा एक अवैध चाकू, एक 315 बोर का तमंचा, एक जिंदा कारतूस और वादी प्रमोद कुमार सिंह का लूटा हुआ भूरे रंग का पर्स बरामद हुआ है। पर्स में पोस्ट ऑफिस पेमेंट कार्ड, आधार कार्ड, वोटर कार्ड, पैन कार्ड और दो ड्राइविंग लाइसेंस मिले हैं। पुलिस ने अभियुक्तों को गिरफ्तार कर अग्रिम कानूनी कार्रवाई के लिए माननीय न्यायालय भेज दिया है।

पूछताछ के दौरान आरोपियों ने कुबूला कि उन्होंने 18/19 जुलाई 2026 की रात करीब 12:15 बजे लखनऊ के कामता बस स्टैंड से कमलापुर के लिए ₹1400 में यह कार बुक की थी। कमलापुर से करीब 4 किलोमीटर पहले ग्राम विक्रमपुर जाने वाली सुनसान लिंक रोड पर उन्होंने चालक के साथ मारपीट की और चाकू दिखाकर कार व पर्स लूट लिया था। आरोपियों ने बताया कि वे हाल ही में जेल से छूटकर बाहर आए थे। वे लूटी गई कार में सवारियां बैठाकर किराया वसूलते हुए घूम रहे थे और इस फिराक में थे कि कोई ठीक-ठाक सवारी मिलते ही उसके जेवर और नकदी लूटकर गाड़ी किसी सुनसान जगह पर छोड़कर फरार हो जाएं।
    user_Rashid Khan Chand  journalist
    Rashid Khan Chand journalist
    Electronic Store सीतापुर, सीतापुर, उत्तर प्रदेश•
    8 hrs ago
  • सीतापुर पुलिस ने एक बड़ी सफलता हासिल करते हुए एक हिस्ट्रीशीटर सहित दो शातिर चोरों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने इनके पास से ₹1,20,000 नगद, एक अवैध तमंचा, कारतूस और एक चार पहिया होंडा WR-V गाड़ी बरामद की है। इस कार्रवाई से थाना तालगांव और लहरपुर क्षेत्र में हुई चोरी की तीन बड़ी घटनाओं का सफल अनावरण हुआ है। पुलिस अधीक्षक श्री अंकुर अग्रवाल के निर्देशानुसार, अपर पुलिस अधीक्षक उत्तरी श्री आलोक सिंह के पर्यवेक्षण और क्षेत्राधिकारी लहरपुर अभिषेक कुमार के नेतृत्व में थाना तालगांव पुलिस ने ग्राम लश्करपुर के आगे से दोनों अभियुक्तों को गिरफ्तार किया। पकड़े गए अभियुक्तों में पहला अभिमन्यु शुक्ला उर्फ अजय शुक्ला (पुत्र राम किशोर शुक्ला, निवासी गद्दीपुर मजरा अकबापुर, थाना सदरपुर, सीतापुर) है, जो सदरपुर थाने का हिस्ट्रीशीटर (HS No. 134A) है और उस पर दो दर्जन से अधिक मामले दर्ज हैं। दूसरा अभियुक्त हरिओम वर्मा (पुत्र हरीश वर्मा, निवासी भूडपुरवा मजरा लश्करपुर, थाना तालगांव, सीतापुर) है, जिस पर भी आधा दर्जन मुकदमे दर्ज हैं। पूछताछ में दोनों अभियुक्तों ने बंद घरों और दुकानों में मिलकर चोरी करने की बात कबूल की है। बरामद की गई ₹1,20,000 की राशि में से अभिमन्यु के पास से ₹71,000 और हरिओम के पास से ₹49,000 मिले हैं। यह राशि थाना तालगांव के मोहम्मदीपुर (15/16 जून 2026) व अम्बावा (05/06 मार्च 2026) और थाना लहरपुर के लालपुर बाजार स्थित अंग्रेजी शराब की दुकान (21/22 अप्रैल 2026) में हुई चोरी के माल व जेवरात को बेचकर आपस में बांटी गई रकम है। पुलिस ने अभियुक्तों के पास से 315 बोर का एक अवैध तमंचा, एक जिंदा कारतूस और एक मोबाइल भी बरामद किया है। चोरी का माल बरामद होने पर पूर्व दर्ज तीनों मुकदमों में धारा 317(2) BNS की बढ़ोतरी की गई है। अवैध शस्त्र के मामले में आर्म्स एक्ट के तहत मामला दर्ज किया गया है और वारदात में इस्तेमाल होंडा WR-V कार को 207 MV ACT में सीज कर आरोपियों का चालान न्यायालय भेजा जा रहा है। पुलिस आरोपियों द्वारा अपराध से अर्जित संपत्ति को जब्त करने की कानूनी प्रक्रिया भी जल्द शुरू करेगी। इस कार्रवाई को अंजाम देने वाली पुलिस टीम में उपनिरीक्षक राम जी राम, उपनिरीक्षक नगीना राम, हेड कांस्टेबल आशीष तिवारी, अवनीश शर्मा, जितेन्द्र मिश्रा और कांस्टेबल सत्येन्द्र कुमार शामिल रहे।
    3
    सीतापुर पुलिस ने एक बड़ी सफलता हासिल करते हुए एक हिस्ट्रीशीटर सहित दो शातिर चोरों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने इनके पास से ₹1,20,000 नगद, एक अवैध तमंचा, कारतूस और एक चार पहिया होंडा WR-V गाड़ी बरामद की है। इस कार्रवाई से थाना तालगांव और लहरपुर क्षेत्र में हुई चोरी की तीन बड़ी घटनाओं का सफल अनावरण हुआ है।

पुलिस अधीक्षक श्री अंकुर अग्रवाल के निर्देशानुसार, अपर पुलिस अधीक्षक उत्तरी श्री आलोक सिंह के पर्यवेक्षण और क्षेत्राधिकारी लहरपुर अभिषेक कुमार के नेतृत्व में थाना तालगांव पुलिस ने ग्राम लश्करपुर के आगे से दोनों अभियुक्तों को गिरफ्तार किया। पकड़े गए अभियुक्तों में पहला अभिमन्यु शुक्ला उर्फ अजय शुक्ला (पुत्र राम किशोर शुक्ला, निवासी गद्दीपुर मजरा अकबापुर, थाना सदरपुर, सीतापुर) है, जो सदरपुर थाने का हिस्ट्रीशीटर (HS No. 134A) है और उस पर दो दर्जन से अधिक मामले दर्ज हैं। दूसरा अभियुक्त हरिओम वर्मा (पुत्र हरीश वर्मा, निवासी भूडपुरवा मजरा लश्करपुर, थाना तालगांव, सीतापुर) है, जिस पर भी आधा दर्जन मुकदमे दर्ज हैं।

पूछताछ में दोनों अभियुक्तों ने बंद घरों और दुकानों में मिलकर चोरी करने की बात कबूल की है। बरामद की गई ₹1,20,000 की राशि में से अभिमन्यु के पास से ₹71,000 और हरिओम के पास से ₹49,000 मिले हैं। यह राशि थाना तालगांव के मोहम्मदीपुर (15/16 जून 2026) व अम्बावा (05/06 मार्च 2026) और थाना लहरपुर के लालपुर बाजार स्थित अंग्रेजी शराब की दुकान (21/22 अप्रैल 2026) में हुई चोरी के माल व जेवरात को बेचकर आपस में बांटी गई रकम है। पुलिस ने अभियुक्तों के पास से 315 बोर का एक अवैध तमंचा, एक जिंदा कारतूस और एक मोबाइल भी बरामद किया है।

चोरी का माल बरामद होने पर पूर्व दर्ज तीनों मुकदमों में धारा 317(2) BNS की बढ़ोतरी की गई है। अवैध शस्त्र के मामले में आर्म्स एक्ट के तहत मामला दर्ज किया गया है और वारदात में इस्तेमाल होंडा WR-V कार को 207 MV ACT में सीज कर आरोपियों का चालान न्यायालय भेजा जा रहा है। पुलिस आरोपियों द्वारा अपराध से अर्जित संपत्ति को जब्त करने की कानूनी प्रक्रिया भी जल्द शुरू करेगी। इस कार्रवाई को अंजाम देने वाली पुलिस टीम में उपनिरीक्षक राम जी राम, उपनिरीक्षक नगीना राम, हेड कांस्टेबल आशीष तिवारी, अवनीश शर्मा, जितेन्द्र मिश्रा और कांस्टेबल सत्येन्द्र कुमार शामिल रहे।
    user_Rashid Khan Chand  journalist
    Rashid Khan Chand journalist
    Electronic Store सीतापुर, सीतापुर, उत्तर प्रदेश•
    5 hrs ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.