Shuru
Apke Nagar Ki App…
नीट परीक्षा को लेकर किरण रिजीजू ने मीडिया के सामने बड़ी बात बोली है।
Mohd Javed
नीट परीक्षा को लेकर किरण रिजीजू ने मीडिया के सामने बड़ी बात बोली है।
More news from उत्तर प्रदेश and nearby areas
- नीट परीक्षा को लेकर किरण रिजीजू ने मीडिया के सामने बड़ी बात बोली है।1
- उत्तर प्रदेश के सीतापुर में महमूदाबाद के रामकुंड चौराहे से तहसील परिसर तक सोमवार सुबह करीब 11 बजे छात्रों ने पैदल मार्च निकाला। सहयोग छात्र शिक्षा समिति के नेतृत्व में आयोजित इस मार्च के जरिए छात्रों ने शिक्षा व्यवस्था में सुधार करने और प्रतियोगी परीक्षाओं में पेपर लीक पर रोक लगाने की मांग उठाई। प्रदर्शन के बाद, छात्रों ने उपजिलाधिकारी अभिषेक प्रियदर्शी को राष्ट्रपति के नाम संबोधित एक ज्ञापन सौंपा। समिति के प्रमुख धर्मेंद्र कुमार ने कहा कि बार-बार हो रही पेपर लीक और परीक्षा संबंधी अनियमितताओं से लाखों अभ्यर्थियों का भविष्य प्रभावित हो रहा है। ज्ञापन के माध्यम से पेपर लीक को रोकने के लिए सख्त कानूनों का प्रभावी क्रियान्वयन करने, दोषियों के खिलाफ त्वरित कार्रवाई करने, परीक्षा प्रणाली में तकनीकी सुरक्षा बढ़ाने और एक पारदर्शी व निष्पक्ष व्यवस्था लागू करने की मांग की गई है। इस दौरान रंजीत यादव, अंकित वर्मा, उदित यादव, अभिषेक, मंकू यादव, युवराज सिंह सहित बड़ी संख्या में छात्र और नागरिक मौजूद रहे।4
- सीतापुर के तंबौर थाना क्षेत्र के भिठिया गांव में शनिवार शाम करीब 5:30 बजे बिजली लाइन जोड़ने के दौरान करंट लगने से एक युवक की दर्दनाक मौत हो गई। मृतक की पहचान सकरन थाना क्षेत्र के चीतपुर गांव निवासी 28 वर्षीय मुन्ना पुत्र छोटक्कन के रूप में हुई है। जानकारी के अनुसार, भिठिया गांव में एक बिजली टावर की लाइन टूट गई थी, जिसे दुरुस्त करने के लिए मुन्ना एक लाइनमैन के साथ मौके पर गया था। लाइन जोड़ने के दौरान जैसे ही मुन्ना ने तार को पकड़ा, उसमें करंट प्रवाहित हो गया जिससे वह गंभीर रूप से झुलस गया। हादसे के बाद मौके पर मौजूद लोग मुन्ना को तत्काल बाइक से लालपुर गांव ले गए और वहां से निजी वाहन के जरिए लहरपुर स्थित सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। मौत की सूचना मिलते ही परिजनों और ग्रामीणों ने सुरक्षा मानकों की अनदेखी का आरोप लगाते हुए अस्पताल परिसर में हंगामा शुरू कर दिया और दोषी लाइनमैन के खिलाफ कार्रवाई की मांग की। हंगामा बढ़ने पर केशरीगंज चौकी प्रभारी राजेश निषाद और नगर चौकी प्रभारी करतार सिंह पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे और काफी मशक्कत के बाद परिजनों को समझाकर शांत कराया। पुलिस ने शव का पंचनामा भरकर उसे पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। प्रभारी निरीक्षक अरविंद सिंह ने बताया कि मामले की जांच शुरू कर दी गई है और पोस्टमार्टम रिपोर्ट व जांच के आधार पर आगे की विधिक कार्रवाई की जाएगी।1
- सीतापुर के अटरिया क्षेत्र में हिंद ट्रस्ट द्वारा संचालित दिल्ली वर्ल्ड पब्लिक स्कूल से 26 शिक्षकों को अचानक सेवा से हटाए जाने पर विवाद खड़ा हो गया है। प्रभावित शिक्षकों का आरोप है कि 3 जुलाई को उन्हें बिना किसी पूर्व नोटिस के नौकरी से निकाल दिया गया और उनके मई व जून महीने का वेतन भी रोक लिया गया। इस कार्रवाई से नाराज होकर 11 शिक्षकों ने मुख्यमंत्री जनसुनवाई पोर्टल पर शिकायत दर्ज कराई है और मुख्यमंत्री को लिखित शिकायती पत्र भेजकर न्याय की गुहार लगाई है। शिक्षकों का कहना है कि अचानक नौकरी जाने से उनके सामने गंभीर आर्थिक संकट खड़ा हो गया है। नौकरी से हटाए गए प्रभावित शिक्षकों में प्रवीन बाजपेई, अमीषा पटेल, अनामिका शुक्ला, वंदना, तन्वी बाजपेयी और अमित वर्मा सहित कुल 26 शिक्षक शामिल हैं। वहीं, विद्यालय प्रबंधन ने शिक्षकों पर छात्रों की फीस से जुड़ी वित्तीय अनियमितताओं के आरोप लगाए हैं। शिक्षकों ने इन आरोपों को निराधार बताते हुए कहा कि पिछले करीब डेढ़ वर्ष से विद्यालय में कोई अकाउंटेंट नियुक्त नहीं था। वे केवल प्रधानाचार्य के निर्देश पर कक्षावार छात्रों से फीस लेकर उसे विद्यालय के एचआर कार्यालय में जमा कराते थे, जिसका पूरा रिकॉर्ड विद्यालय के पास सुरक्षित है। इसके अलावा, शिक्षकों ने यह भी बताया कि करीब छह महीने पहले विद्यालय के बस चालक ओमप्रकाश को भी इसी तरह बिना पूर्व सूचना के हटाया गया था, जिस मामले में लेबर कोर्ट ने हिंद ट्रस्ट पर जुर्माना लगाया था। दूसरी तरफ, विद्यालय की चेयरपर्सन डॉ. ऋचा मिश्रा ने शिक्षकों के सभी आरोपों को खारिज किया है। उनका कहना है कि सभी शिक्षकों को नियमानुसार पूर्व सूचना दी गई थी और उनके पूरे वेतन का भुगतान भी कर दिया गया है। चेयरपर्सन ने शिक्षकों द्वारा लगाए गए सभी आरोपों को पूरी तरह निराधार और तथ्यों से परे बताया है।2
- सीतापुर के थाना कमलापुर पुलिस ने बड़ी सफलता हासिल करते हुए लखनऊ के कामता से बुक कर लूटी गई सफेद रंग की वैगन-आर कार को बरामद कर लिया है। पुलिस ने चेकिंग के दौरान दो शातिर अंतर्जनपदीय अपराधियों को अवैध शस्त्रों के साथ गिरफ्तार किया है। यह कार्रवाई पुलिस अधीक्षक श्री अंकुर अग्रवाल के निर्देश पर, अपर पुलिस अधीक्षक (दक्षिणी) श्री दुर्गेश कुमार सिंह के पर्यवेक्षण, क्षेत्राधिकारी (सिधौली) श्री विशाल गुप्ता के निर्देशन और थाना प्रभारी श्रीमती इतुल चौधरी के कुशल नेतृत्व में की गई। पुलिस टीम ने दोनों अभियुक्तों को उस समय दबोचा जब वे लूटी गई वैगन-आर कार (नंबर UP 32RT5039) लेकर कम्हरिया चौराहे से भज्जा पुल की तरफ आ रहे थे। पकड़े गए अभियुक्तों की पहचान आशीष कुमार (निवासी ग्राम जगतपुर, थाना शिवरतगंज, जनपद अमेठी) और अजय प्रताप सिंह उर्फ अंकित सिंह (निवासी ग्राम पूरे संत सिंह मजरा सलोनी मोम्मदपुर, थाना उमरी बेगम गंज, जनपद गोंडा) के रूप में हुई है। इनके पास से लूट की वैगन-आर कार के अलावा एक अवैध चाकू, एक 315 बोर का तमंचा, एक जिंदा कारतूस और वादी प्रमोद कुमार सिंह का लूटा हुआ भूरे रंग का पर्स बरामद हुआ है। पर्स में पोस्ट ऑफिस पेमेंट कार्ड, आधार कार्ड, वोटर कार्ड, पैन कार्ड और दो ड्राइविंग लाइसेंस मिले हैं। पुलिस ने अभियुक्तों को गिरफ्तार कर अग्रिम कानूनी कार्रवाई के लिए माननीय न्यायालय भेज दिया है। पूछताछ के दौरान आरोपियों ने कुबूला कि उन्होंने 18/19 जुलाई 2026 की रात करीब 12:15 बजे लखनऊ के कामता बस स्टैंड से कमलापुर के लिए ₹1400 में यह कार बुक की थी। कमलापुर से करीब 4 किलोमीटर पहले ग्राम विक्रमपुर जाने वाली सुनसान लिंक रोड पर उन्होंने चालक के साथ मारपीट की और चाकू दिखाकर कार व पर्स लूट लिया था। आरोपियों ने बताया कि वे हाल ही में जेल से छूटकर बाहर आए थे। वे लूटी गई कार में सवारियां बैठाकर किराया वसूलते हुए घूम रहे थे और इस फिराक में थे कि कोई ठीक-ठाक सवारी मिलते ही उसके जेवर और नकदी लूटकर गाड़ी किसी सुनसान जगह पर छोड़कर फरार हो जाएं।7
- सीतापुर पुलिस ने एक बड़ी सफलता हासिल करते हुए एक हिस्ट्रीशीटर सहित दो शातिर चोरों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने इनके पास से ₹1,20,000 नगद, एक अवैध तमंचा, कारतूस और एक चार पहिया होंडा WR-V गाड़ी बरामद की है। इस कार्रवाई से थाना तालगांव और लहरपुर क्षेत्र में हुई चोरी की तीन बड़ी घटनाओं का सफल अनावरण हुआ है। पुलिस अधीक्षक श्री अंकुर अग्रवाल के निर्देशानुसार, अपर पुलिस अधीक्षक उत्तरी श्री आलोक सिंह के पर्यवेक्षण और क्षेत्राधिकारी लहरपुर अभिषेक कुमार के नेतृत्व में थाना तालगांव पुलिस ने ग्राम लश्करपुर के आगे से दोनों अभियुक्तों को गिरफ्तार किया। पकड़े गए अभियुक्तों में पहला अभिमन्यु शुक्ला उर्फ अजय शुक्ला (पुत्र राम किशोर शुक्ला, निवासी गद्दीपुर मजरा अकबापुर, थाना सदरपुर, सीतापुर) है, जो सदरपुर थाने का हिस्ट्रीशीटर (HS No. 134A) है और उस पर दो दर्जन से अधिक मामले दर्ज हैं। दूसरा अभियुक्त हरिओम वर्मा (पुत्र हरीश वर्मा, निवासी भूडपुरवा मजरा लश्करपुर, थाना तालगांव, सीतापुर) है, जिस पर भी आधा दर्जन मुकदमे दर्ज हैं। पूछताछ में दोनों अभियुक्तों ने बंद घरों और दुकानों में मिलकर चोरी करने की बात कबूल की है। बरामद की गई ₹1,20,000 की राशि में से अभिमन्यु के पास से ₹71,000 और हरिओम के पास से ₹49,000 मिले हैं। यह राशि थाना तालगांव के मोहम्मदीपुर (15/16 जून 2026) व अम्बावा (05/06 मार्च 2026) और थाना लहरपुर के लालपुर बाजार स्थित अंग्रेजी शराब की दुकान (21/22 अप्रैल 2026) में हुई चोरी के माल व जेवरात को बेचकर आपस में बांटी गई रकम है। पुलिस ने अभियुक्तों के पास से 315 बोर का एक अवैध तमंचा, एक जिंदा कारतूस और एक मोबाइल भी बरामद किया है। चोरी का माल बरामद होने पर पूर्व दर्ज तीनों मुकदमों में धारा 317(2) BNS की बढ़ोतरी की गई है। अवैध शस्त्र के मामले में आर्म्स एक्ट के तहत मामला दर्ज किया गया है और वारदात में इस्तेमाल होंडा WR-V कार को 207 MV ACT में सीज कर आरोपियों का चालान न्यायालय भेजा जा रहा है। पुलिस आरोपियों द्वारा अपराध से अर्जित संपत्ति को जब्त करने की कानूनी प्रक्रिया भी जल्द शुरू करेगी। इस कार्रवाई को अंजाम देने वाली पुलिस टीम में उपनिरीक्षक राम जी राम, उपनिरीक्षक नगीना राम, हेड कांस्टेबल आशीष तिवारी, अवनीश शर्मा, जितेन्द्र मिश्रा और कांस्टेबल सत्येन्द्र कुमार शामिल रहे।3