logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

#फतेहपुर जेसीबी स्टार्ट करते समय हुआ हादसा, चालक की दबकर मौत – परिजनों ने मालिक पर हत्या का लगाया आरोप - (टी एस इंडिया न्यूज (जिला क्राइम ब्यूरो की खास रिपोर्ट) किशनपुर, फतेहपुर । किशनपुर थाना क्षेत्र में शनिवार को एक दर्दनाक हादसे में जेसीबी चालक की मौत हो गई। जानकारी के अनुसार, कछरा गांव निवासी राकेश कुमार (30) पुत्र स्वर्गीय लल्लू जेसीबी मशीन को स्टार्ट करने का प्रयास कर रहे थे। बताया जा रहा है कि मशीन सेल्फ से स्टार्ट नहीं हो रही थी, जिस पर चालक ने उसे डायरेक्ट स्टार्ट करने की कोशिश की। इसी दौरान अचानक जेसीबी आगे बढ़ गई और वह उसकी चपेट में आकर गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसे के बाद मौके पर मौजूद लोगों में अफरा-तफरी मच गई। जेसीबी मालिक द्वारा घायल राकेश को तत्काल मंझनपुर अस्पताल ले जाया गया, जहां उपचार के दौरान उनकी मौत हो गई। घटना की सूचना मिलते ही परिजनों में कोहराम मच गया। परिजनों ने जेसीबी मालिक पर लापरवाही और हत्या का आरोप लगाया है। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और मामले की जांच शुरू कर दी है।

3 hrs ago
user_राजेंद्र मीडिया जिला महामंत्री  खागा फतेहपुर यूपी
राजेंद्र मीडिया जिला महामंत्री खागा फतेहपुर यूपी
खागा, फतेहपुर, उत्तर प्रदेश•
3 hrs ago

#फतेहपुर जेसीबी स्टार्ट करते समय हुआ हादसा, चालक की दबकर मौत – परिजनों ने मालिक पर हत्या का लगाया आरोप - (टी एस इंडिया न्यूज (जिला क्राइम ब्यूरो की खास रिपोर्ट) किशनपुर, फतेहपुर । किशनपुर थाना क्षेत्र में शनिवार को एक दर्दनाक हादसे में जेसीबी चालक की मौत हो गई। जानकारी के अनुसार, कछरा गांव निवासी राकेश कुमार (30) पुत्र स्वर्गीय लल्लू जेसीबी मशीन को स्टार्ट करने का प्रयास कर रहे थे। बताया जा रहा है कि मशीन सेल्फ से स्टार्ट नहीं हो रही थी, जिस पर चालक ने उसे डायरेक्ट स्टार्ट करने की कोशिश की। इसी दौरान

3d4cfed8-c0e1-47cb-b179-d60b56f91cbf

अचानक जेसीबी आगे बढ़ गई और वह उसकी चपेट में आकर गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसे के बाद मौके पर मौजूद लोगों में अफरा-तफरी मच गई। जेसीबी मालिक द्वारा घायल राकेश को तत्काल मंझनपुर अस्पताल ले जाया गया, जहां उपचार के दौरान उनकी मौत हो गई। घटना की सूचना मिलते ही परिजनों में कोहराम मच गया। परिजनों ने जेसीबी मालिक पर लापरवाही और हत्या का आरोप लगाया है। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और मामले की जांच शुरू कर दी है।

More news from उत्तर प्रदेश and nearby areas
  • Post by कौशाम्बी एक्सप्रेस न्यूज
    1
    Post by कौशाम्बी एक्सप्रेस न्यूज
    user_कौशाम्बी एक्सप्रेस न्यूज
    कौशाम्बी एक्सप्रेस न्यूज
    सिराथू, कौशाम्बी, उत्तर प्रदेश•
    1 hr ago
  • ऊंचाहार तहसील के अंतर्गत गदागंज थाना क्षेत्र से एक दुखद समाचार सामने आया है, जहाँ एक युवक ने संदिग्ध परिस्थितियों में फांसी लगाकर अपनी जीवनलीला समाप्त कर ली। इस घटना के बाद से मृतक के परिवार में कोहराम मचा हुआ है। ​घटना का विवरण ​प्राप्त जानकारी के अनुसार, गदागंज थाना क्षेत्र के चोबदार के पुरवा गांव के निवासी संजीव कुमार (पुत्र देवता दीन लोधी) ने बीती देर रात अपने घर के बरामदे में लगे कुंडी से रस्सी के सहारे फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। सुबह जब परिजनों ने संजीव का शव फंदे से लटकता देखा, तो घर में चीख-पुकार मच गई। ​पुलिस की कार्रवाई ​घटना की सूचना मिलते ही गदागंज थाना पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण करने के बाद शव को फंदे से नीचे उतारा और उसे कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेज दिया है। ​मुख्य बिंदु: ​स्थान: चोबदार के पुरवा, थाना गदागंज, ऊंचाहार। ​मृतक: संजीव कुमार (पुत्र देवता दीन लोधी)। ​स्थिति: पुलिस मामले की जांच कर रही है ताकि आत्महत्या के कारणों का स्पष्ट पता चल सके। ​फिलहाल, युवक द्वारा उठाए गए इस आत्मघाती कदम से पूरे गांव में शोक की लहर है। पुलिस पोस्टमार्टम रिपोर्ट का इंतजार कर रही है ताकि मौत के सटीक कारणों और परिस्थितियों की पुष्टि हो सके।
    1
    ऊंचाहार तहसील के अंतर्गत गदागंज थाना क्षेत्र से एक दुखद समाचार सामने आया है, जहाँ एक युवक ने संदिग्ध परिस्थितियों में फांसी लगाकर अपनी जीवनलीला समाप्त कर ली। इस घटना के बाद से मृतक के परिवार में कोहराम मचा हुआ है।
​घटना का विवरण
​प्राप्त जानकारी के अनुसार, गदागंज थाना क्षेत्र के चोबदार के पुरवा गांव के निवासी संजीव कुमार (पुत्र देवता दीन लोधी) ने बीती देर रात अपने घर के बरामदे में लगे कुंडी से रस्सी के सहारे फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। सुबह जब परिजनों ने संजीव का शव फंदे से लटकता देखा, तो घर में चीख-पुकार मच गई।
​पुलिस की कार्रवाई
​घटना की सूचना मिलते ही गदागंज थाना पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण करने के बाद शव को फंदे से नीचे उतारा और उसे कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेज दिया है।
​मुख्य बिंदु:
​स्थान: चोबदार के पुरवा, थाना गदागंज, ऊंचाहार।
​मृतक: संजीव कुमार (पुत्र देवता दीन लोधी)।
​स्थिति: पुलिस मामले की जांच कर रही है ताकि आत्महत्या के कारणों का स्पष्ट पता चल सके।
​फिलहाल, युवक द्वारा उठाए गए इस आत्मघाती कदम से पूरे गांव में शोक की लहर है। पुलिस पोस्टमार्टम रिपोर्ट का इंतजार कर रही है ताकि मौत के सटीक कारणों और परिस्थितियों की पुष्टि हो सके।
    user_Harinarayan Tiwari
    Harinarayan Tiwari
    Court reporter Unchahar, Rae Bareli•
    5 hrs ago
  • Post by Dhirendra Shukla
    1
    Post by Dhirendra Shukla
    user_Dhirendra Shukla
    Dhirendra Shukla
    Unchahar, Rae Bareli•
    7 hrs ago
  • UNCHAHAR RAEBARELI News
    1
    UNCHAHAR RAEBARELI News
    user_ललित अपराध लाइव न्यूज़ चैनल उत्तर प्रदेश
    ललित अपराध लाइव न्यूज़ चैनल उत्तर प्रदेश
    पत्रकार ऊंचाहार, रायबरेली, उत्तर प्रदेश•
    22 hrs ago
  • कौशाम्बी। पुलिस अधीक्षक सत्यनारायण ने की समीक्षा बैठक। दुर्गा भाभी सभागार में न्यायालय संबंधी मामलों पर हुआ मंथन। ई, समन की त्वरित तामिला और लंबित मामलों के निस्तारण पर जोर दिया जाए। अभियोजन कार्यवाही को प्रभावी बनाने के दिए सख्त निर्देश। लापरवाही पर चेतावनी, समय पर गुणवत्तापूर्ण कार्य करने का आदेश। बैठक में एएसपी, क्षेत्राधिकारी व विभिन्न सेल के अधिकारी रहे मौजूद।
    1
    कौशाम्बी। 
पुलिस अधीक्षक सत्यनारायण ने की समीक्षा बैठक। 
दुर्गा भाभी सभागार में न्यायालय संबंधी मामलों पर हुआ मंथन। 
ई, समन की त्वरित तामिला और लंबित मामलों के निस्तारण पर जोर दिया जाए। 
अभियोजन कार्यवाही को प्रभावी बनाने के दिए सख्त निर्देश। 
लापरवाही पर चेतावनी, समय पर गुणवत्तापूर्ण कार्य करने का आदेश। 
बैठक में एएसपी, क्षेत्राधिकारी व विभिन्न सेल के अधिकारी रहे मौजूद।
    user_रफैल अहमद
    रफैल अहमद
    Salesperson मंझनपुर, कौशाम्बी, उत्तर प्रदेश•
    1 hr ago
  • फ़तेहपुर जनपद के असोथर में ओवर लोड निकल रहे वाहन को लेकर आक्रोशित स्थानीय लोगो ने देर रात सड़क जामकर,जमकर हंगामा काटा। जहां बताया जा रहा है कि लगभग दो घंटे बाँदा फ़तेहपुर मार्ग जाम रहा। जाम की सूचना मिलने पर देर रात पुलिस फोर्स ने मौके पर पहुंचकर किसी तरह ग्रामीणों को समझा बुझाकर काफी मशक्कत के बाद जाम खुलवा सकी। बताया जा रहा है कि ओवर लोड वाहन बाँदा से फ़तेहपुर के लिये आते हैं।और इसके बाद दूसरे जनपदों को जाते हैं।ओवरलोड वाहनों से उड़ने वाली धूल से गांव के स्थानीय निवासियों का जीना मुहाल है।जिससे आक्रोशित होकर लोगों ने सड़क पर जाम लगा दिया। अधिकारियों द्वारा लीपापोती से आहत गांव वालों ने सड़क जामकर हंगामा काटा।
    1
    फ़तेहपुर जनपद के असोथर में ओवर लोड निकल रहे वाहन को लेकर आक्रोशित स्थानीय लोगो ने देर रात सड़क जामकर,जमकर हंगामा काटा। जहां बताया जा रहा है कि लगभग दो घंटे बाँदा फ़तेहपुर मार्ग जाम रहा। जाम की सूचना मिलने पर  देर रात पुलिस फोर्स ने मौके पर पहुंचकर किसी तरह ग्रामीणों को समझा बुझाकर काफी मशक्कत के बाद जाम खुलवा सकी। बताया जा रहा है कि ओवर लोड वाहन बाँदा से फ़तेहपुर के लिये आते हैं।और इसके बाद दूसरे जनपदों को जाते हैं।ओवरलोड वाहनों से उड़ने  वाली धूल से गांव के  स्थानीय निवासियों का जीना मुहाल है।जिससे आक्रोशित होकर लोगों ने सड़क पर जाम लगा दिया। अधिकारियों द्वारा लीपापोती से आहत गांव वालों ने सड़क जामकर हंगामा काटा।
    user_मो.शहीद रिपोर्टर
    मो.शहीद रिपोर्टर
    Local News Reporter फतेहपुर, फतेहपुर, उत्तर प्रदेश•
    3 hrs ago
  • Post by प्रदुम कुमार मीडिया कौशाम्बी
    1
    Post by प्रदुम कुमार मीडिया कौशाम्बी
    user_प्रदुम कुमार मीडिया कौशाम्बी
    प्रदुम कुमार मीडिया कौशाम्बी
    सिराथू, कौशाम्बी, उत्तर प्रदेश•
    4 hrs ago
  • ​ऊँचाहार (रायबरेली): कोतवाली क्षेत्र के अंतर्गत गणेशगंज (मजरे इटौरा बुजुर्ग) गाँव में रविवार को बिजली के शॉर्ट सर्किट के कारण गेहूं के खेत में भीषण आग लग गई। इस अग्निकांड में किसान की लगभग 6 बीघे तैयार खड़ी गेहूं की फसल जलकर पूरी तरह राख हो गई है। ​घटना का विवरण ​प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, दोपहर के समय खेतों के ऊपर से गुजर रही बिजली की लाइनों में अचानक शॉर्ट सर्किट हुआ, जिससे निकली चिंगारी सूखी फसल पर जा गिरी। तेज हवाओं के कारण आग ने देखते ही देखते विकराल रूप धारण कर लिया और आसपास के खेतों को अपनी चपेट में ले लिया। ​ग्रामीणों का साहस ​आग की लपटें उठती देख बड़ी संख्या में ग्रामीण मौके पर जमा हो गए। फायर ब्रिगेड को सूचना देने के साथ ही ग्रामीणों ने हिम्मत दिखाते हुए खुद ही आग पर काबू पाने के प्रयास शुरू कर दिए। संसाधनों के अभाव के बावजूद, ग्रामीणों ने घंटों की कड़ी मशक्कत के बाद आग को और आगे फैलने से रोका। ​किसानों का भारी नुकसान ​हादसे में फसल के पूरी तरह नष्ट होने से पीड़ित किसानों के सामने रोजी-रोटी का संकट खड़ा हो गया है। ग्रामीणों ने प्रशासन से मांग की है कि जर्जर बिजली के तारों को दुरुस्त किया जाए और पीड़ित किसान को उचित मुआवजा दिलाया जाए।
    1
    ​ऊँचाहार (रायबरेली): कोतवाली क्षेत्र के अंतर्गत गणेशगंज (मजरे इटौरा बुजुर्ग) गाँव में रविवार को बिजली के शॉर्ट सर्किट के कारण गेहूं के खेत में भीषण आग लग गई। इस अग्निकांड में किसान की लगभग 6 बीघे तैयार खड़ी गेहूं की फसल जलकर पूरी तरह राख हो गई है।
​घटना का विवरण
​प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, दोपहर के समय खेतों के ऊपर से गुजर रही बिजली की लाइनों में अचानक शॉर्ट सर्किट हुआ, जिससे निकली चिंगारी सूखी फसल पर जा गिरी। तेज हवाओं के कारण आग ने देखते ही देखते विकराल रूप धारण कर लिया और आसपास के खेतों को अपनी चपेट में ले लिया।
​ग्रामीणों का साहस
​आग की लपटें उठती देख बड़ी संख्या में ग्रामीण मौके पर जमा हो गए। फायर ब्रिगेड को सूचना देने के साथ ही ग्रामीणों ने हिम्मत दिखाते हुए खुद ही आग पर काबू पाने के प्रयास शुरू कर दिए। संसाधनों के अभाव के बावजूद, ग्रामीणों ने घंटों की कड़ी मशक्कत के बाद आग को और आगे फैलने से रोका।
​किसानों का भारी नुकसान
​हादसे में फसल के पूरी तरह नष्ट होने से पीड़ित किसानों के सामने रोजी-रोटी का संकट खड़ा हो गया है। ग्रामीणों ने प्रशासन से मांग की है कि जर्जर बिजली के तारों को दुरुस्त किया जाए और पीड़ित किसान को उचित मुआवजा दिलाया जाए।
    user_Harinarayan Tiwari
    Harinarayan Tiwari
    Court reporter Unchahar, Rae Bareli•
    5 hrs ago
  • रायबरेली के ऊंचाहार क्षेत्र के अकोदिया गांव में जल मिशन योजना की जमीनी हकीकत आई सामने अप्रैल माह में गर्मी अपने चरम पर है, वहीं सरकार की प्रमुख योजना हर घर जल हर घर नल योजना की हकीकत आई सामने पाइप लाइन तो बिछाकर कहीं कहीं नल की टोंटी लगा दी गई ,लेकिन अभी तक पानी की बूंद भी नहीं आई है, पूरे गांव में जहां पानी सप्लाई दी ही नहीं गई है, जहां पर लगाई भी है,अभी तक पानी की एक बूंद भी नहीं आई तो जल मिशन योजना कागजों में दफन हो जाएगी। की ज़िम्मेदारों की मनमानी जारी रहेगी। इस भीषण गर्मी के मौसम के बाद पानी की सप्लाई संचालित की जाएगी । की लाखों करोड़ों की योजना भी केवल और केवल कागजों तक ही सीमित रह जाएगी । जल जीवन मिशन योजना 15 अगस्त 2019 को हुई शुरुआत वहीं स्थानीय निवासी मुकेश कुमार ने बताया कि इस गांव में सरकार की योजना तो आती है, लेकिन अधिकारियों और जिम्मेदारो की मिली भगत से कागजों तक ही सीमित रह जाती है। इससे पहले भी राजीव गांधी जल मिशन योजना से हर गांव में पानी टंकी लगवाई गई थी लेकिन इस गांव में पानी की टंकी कुछ दिन तक तो पड़ी थी धीरे धीरे गायब हो गई ठीहा तो बनवाया गया लेकिन आज तक टंकी लगवाई नहीं गई, सरकारी रुपए की बरबादी की गवाह बनी वह योजना धीरे-धीरे गायब हो गई, वहीं स्थानीय निवासी ने बताया कि इस योजना में भी महेज खाना पूर्ति की गई है। वहीं स्थानीय निवासी रंजीत, किशुन व अन्य ने भी यही बात कही है।
    1
    रायबरेली के ऊंचाहार क्षेत्र के अकोदिया गांव में जल मिशन योजना की जमीनी हकीकत आई सामने अप्रैल माह में गर्मी अपने चरम पर है, वहीं सरकार की प्रमुख योजना हर घर जल हर घर नल योजना की हकीकत आई सामने पाइप लाइन तो बिछाकर कहीं कहीं नल की टोंटी लगा दी गई ,लेकिन अभी तक पानी की बूंद भी  नहीं आई है, पूरे गांव में जहां पानी सप्लाई दी ही नहीं गई है, जहां पर लगाई भी है,अभी तक पानी की एक बूंद भी नहीं आई तो जल मिशन योजना  कागजों में दफन हो जाएगी। की ज़िम्मेदारों की मनमानी जारी रहेगी। इस भीषण गर्मी के मौसम के बाद पानी की सप्लाई संचालित की जाएगी । की लाखों करोड़ों की योजना भी केवल और केवल कागजों तक ही सीमित रह जाएगी । जल जीवन मिशन योजना 15 अगस्त 2019 को हुई शुरुआत वहीं स्थानीय निवासी मुकेश कुमार ने बताया कि इस गांव में सरकार की योजना तो आती है, लेकिन अधिकारियों और जिम्मेदारो की मिली भगत से कागजों तक ही सीमित रह जाती है। इससे पहले भी राजीव गांधी जल मिशन योजना से हर गांव में पानी टंकी लगवाई गई थी लेकिन इस गांव में पानी की टंकी कुछ दिन तक तो पड़ी थी धीरे धीरे गायब हो गई ठीहा तो बनवाया गया लेकिन आज तक टंकी लगवाई नहीं गई, सरकारी रुपए की बरबादी की गवाह बनी वह योजना  धीरे-धीरे गायब हो गई, वहीं स्थानीय निवासी ने बताया कि इस योजना में भी महेज खाना पूर्ति की गई है। वहीं स्थानीय निवासी रंजीत, किशुन व अन्य ने भी यही बात कही है।
    user_Dhirendra Shukla
    Dhirendra Shukla
    Unchahar, Rae Bareli•
    8 hrs ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.