दो नवंबर से तिश्ती में रामलीला व धनतेरस महोत्सव का शुभारंभ व्यवस्थापक सपन शुक्ला ने कार्यक्रम की पूर्व संध्या पर पंडाल व मेला दुकानों की जांची व्यवस्था रसूलाबाद कानपुर देहात। पिछले 25 वर्षों से आदर्श रामलीला समिति की ओर से आयोजित होने वाली पंच दिवसीय रामलीला व धनतेरस महोत्सव के 26वें वार्षिकोत्सव कार्यक्रम का सोमवार दो नवंबर से शुभारंभ होगा कार्यक्रम की पूर्व संध्या पर पंडाल को सजाया गया वहीं मेले में आने वाली दुकानों भी सज गई हैं। रसूलाबाद क्षेत्र के अंतर्गत वीपीएसपी इंटर कॉलेज तिश्ती में आयोजित होने वाली पांच दिवसीय रामलीला व धनतेरस महोत्सव की तैयारिया पूरी हो गई हैं कार्यक्रम के मुख्य व्यवस्थापक मधुसूदन शुक्ला सपन रविवार को पूरे दिन तैयारियों को अंतिम रूप देते रहे। रामलीला पंडाल में उन्होंने अतिथियों के बैठने के लिए तथा लाइट व साउंड के लिए जरूरी दिशा निर्देश दिए इसके साथ ही उन्होंने मेले में आने वाले दुकानदारों को किसी भी असुविधा का सामना न करना पड़े इसके लिए उन्हें भी जरूरी सलाह देते दिखे। रामलीला में सुरक्षा व्यवस्था के रहेगे तगड़े इंतजाम तिश्ती की रामलीला कार्यक्रम में हजारों की भीड़ मेला व लीला को देखने पहुंचती है। पुलिस की सुरक्षा व्यवस्था के साथ ही रामलीला कमेटी की ओर से सुरक्षा के इस बार कड़े इंतजाम किए गए हैं समिति की ओर से सुरक्षा व्यवस्था संभालने वाले सदस्यों को आई कार्ड उपलब्ध कराए गए हैं जोकि पुलिस बल के साथ मिलकर सुरक्षा व्यवस्था पर कड़ी नजर रखेंगे। रविवार को आखिरी दिन की बैठक में सुरक्षा व्यवस्था पर ज्यादा चर्चा होती रही। वहीं मेला में महिलाओं के लिए आरक्षित गली में पुरुषों का प्रवेश प्रतिबंधित किया गया है।
दो नवंबर से तिश्ती में रामलीला व धनतेरस महोत्सव का शुभारंभ व्यवस्थापक सपन शुक्ला ने कार्यक्रम की पूर्व संध्या पर पंडाल व मेला दुकानों की जांची व्यवस्था रसूलाबाद कानपुर देहात। पिछले 25 वर्षों से आदर्श रामलीला समिति की ओर से आयोजित होने वाली पंच दिवसीय रामलीला व धनतेरस महोत्सव के 26वें वार्षिकोत्सव कार्यक्रम का सोमवार दो नवंबर से शुभारंभ होगा कार्यक्रम की पूर्व संध्या पर पंडाल को सजाया गया वहीं मेले में आने वाली दुकानों भी सज गई हैं। रसूलाबाद क्षेत्र के अंतर्गत वीपीएसपी इंटर कॉलेज तिश्ती में आयोजित होने वाली
पांच दिवसीय रामलीला व धनतेरस महोत्सव की तैयारिया पूरी हो गई हैं कार्यक्रम के मुख्य व्यवस्थापक मधुसूदन शुक्ला सपन रविवार को पूरे दिन तैयारियों को अंतिम रूप देते रहे। रामलीला पंडाल में उन्होंने अतिथियों के बैठने के लिए तथा लाइट व साउंड के लिए जरूरी दिशा निर्देश दिए इसके साथ ही उन्होंने मेले में आने वाले दुकानदारों को किसी भी असुविधा का सामना न करना पड़े इसके लिए उन्हें भी जरूरी सलाह देते दिखे। रामलीला में सुरक्षा व्यवस्था के रहेगे तगड़े इंतजाम तिश्ती की रामलीला कार्यक्रम में हजारों की
भीड़ मेला व लीला को देखने पहुंचती है। पुलिस की सुरक्षा व्यवस्था के साथ ही रामलीला कमेटी की ओर से सुरक्षा के इस बार कड़े इंतजाम किए गए हैं समिति की ओर से सुरक्षा व्यवस्था संभालने वाले सदस्यों को आई कार्ड उपलब्ध कराए गए हैं जोकि पुलिस बल के साथ मिलकर सुरक्षा व्यवस्था पर कड़ी नजर रखेंगे। रविवार को आखिरी दिन की बैठक में सुरक्षा व्यवस्था पर ज्यादा चर्चा होती रही। वहीं मेला में महिलाओं के लिए आरक्षित गली में पुरुषों का प्रवेश प्रतिबंधित किया गया है।
- दो नवंबर से तिश्ती में रामलीला व धनतेरस महोत्सव का शुभारंभ व्यवस्थापक सपन शुक्ला ने कार्यक्रम की पूर्व संध्या पर पंडाल व मेला दुकानों की जांची व्यवस्था रसूलाबाद कानपुर देहात। पिछले 25 वर्षों से आदर्श रामलीला समिति की ओर से आयोजित होने वाली पंच दिवसीय रामलीला व धनतेरस महोत्सव के 26वें वार्षिकोत्सव कार्यक्रम का सोमवार दो नवंबर से शुभारंभ होगा कार्यक्रम की पूर्व संध्या पर पंडाल को सजाया गया वहीं मेले में आने वाली दुकानों भी सज गई हैं। रसूलाबाद क्षेत्र के अंतर्गत वीपीएसपी इंटर कॉलेज तिश्ती में आयोजित होने वाली पांच दिवसीय रामलीला व धनतेरस महोत्सव की तैयारिया पूरी हो गई हैं कार्यक्रम के मुख्य व्यवस्थापक मधुसूदन शुक्ला सपन रविवार को पूरे दिन तैयारियों को अंतिम रूप देते रहे। रामलीला पंडाल में उन्होंने अतिथियों के बैठने के लिए तथा लाइट व साउंड के लिए जरूरी दिशा निर्देश दिए इसके साथ ही उन्होंने मेले में आने वाले दुकानदारों को किसी भी असुविधा का सामना न करना पड़े इसके लिए उन्हें भी जरूरी सलाह देते दिखे। रामलीला में सुरक्षा व्यवस्था के रहेगे तगड़े इंतजाम तिश्ती की रामलीला कार्यक्रम में हजारों की भीड़ मेला व लीला को देखने पहुंचती है। पुलिस की सुरक्षा व्यवस्था के साथ ही रामलीला कमेटी की ओर से सुरक्षा के इस बार कड़े इंतजाम किए गए हैं समिति की ओर से सुरक्षा व्यवस्था संभालने वाले सदस्यों को आई कार्ड उपलब्ध कराए गए हैं जोकि पुलिस बल के साथ मिलकर सुरक्षा व्यवस्था पर कड़ी नजर रखेंगे। रविवार को आखिरी दिन की बैठक में सुरक्षा व्यवस्था पर ज्यादा चर्चा होती रही। वहीं मेला में महिलाओं के लिए आरक्षित गली में पुरुषों का प्रवेश प्रतिबंधित किया गया है।3
- भेड़ों का काफिला हाईवे पर आया, थम गए वाहनों के पहिए रेंगते रहे वाहन कानपुर देहात। कानपुर-झांसी नेशनल हाईवे पर रविवार दोपहर अचानक यातायात थम गया। नवीपुर के पास करीब पांच सैकड़ा भेड़ों का काफिला हाईवे पर पहुंच गया। इसके चलते दोनों ओर वाहनों की कतारें लग गईं। करीब 25 मिनट तक वाहन रेंगते रहे, जिससे राहगीरों और वाहन सवारों को परेशानी का सामना करना पड़ा। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक दोपहर करीब 12:50 बजे भेड़ों का बड़ा झुंड हाईवे पर आ गया। अचानक सड़क पर भेड़ों की भीड़ देखकर वाहन चालकों को अपने पहिए रोकने पड़े। हाईवे पर तेज रफ्तार से गुजर रहे वाहनों की गति थम गई। काफी देर तक वाहन चालक झुंड के निकलने का इंतजार करते रहे। भेड़ों का काफिला गुजरने के बाद यातायात सामान्य हो सका।1
- अक्षय कुमार कटियार की अगुआई मे राष्ट्रीय एकता संदेश के लिए सरदार वल्लभभाई पटेल कीजयंती के अवसर पर सिकंदरा विधानसभा क्षेत्र में विशाल रैली निकाली गई खबर कानपुर देहात पत्रकार इकबाल अहमद अक्षय कुमार कटियार की अगुआई मे राष्ट्रीय एकता संदेश के लिए सरदार वल्लभभाई पटेल कीजयंती के अवसर पर सिकंदरा विधानसभा क्षेत्र में विशाल रैली निकाली गई यूपी विधानसभा चुनाव को नजदीक आते देख राजनीतिक पार्टियों में सरगर्मी बढ़ गई है। सत्तासीन बीजेपी पार्टी से टिकट की दावेदारी के लिए उम्मीदवार रैलियां करते नजर आ रहे हैं। रविवार को भारतीय जनता पार्टी से टिकट की दावेदारी कर रहे अक्षय कुमार कटियार ने सिकंदरा विधानसभा में सरदार पटेल जयंती के अवसर पर विशाल वाहन रैली निकाली। रैली डेरापुर, राजपुर सहित विभिन्न मार्गों से होते हुए सिकंदरा पहुंची। रैली का जगह-जगह कार्यकर्ताओं द्वारा भव्य स्वागत किया गया। कार्यकर्ताओं ने जोश ख़रोश के साथ नारे लगाए। उम्मीदवार अक्षय कुमार कटियार ने बताया कि सरदार बल्लभ भाई पटेल की जयंती का अवसर चल रहा है। बीजेपी सरकार की मंशा के अनुरूप राष्ट्र एकता के संदेश को लेकर रैली निकाली गई है। मीडिया से बातचीत के दौरान हाल ही में एमएलसी चुनाव को लेकर उन्होंने कहा कि सपा को पांच सीटें मिली, लेकिन बीजेपी को 11 में से 6 सीटें मिली हैं। ये जनता का प्यार है। हम संगठन के लिए काम कर रहे हैं। सिकंदरा विधानसभा सीट से चुनाव करने के सवाल पर बोले, अभी ऐसा कोई इरादा नहीं है, लेकिन अगर संगठन चाहेगा और जनता का प्यार रहेगा तो चुनाव लड़ा जाएगा।4
- सिकंदरा विधानसभा में भाजपा की टिकट दावेदारी के बीच निकली विशाल वाहन रैली, जगह-जगह हुआ भव्य स्वागत यूपी विधानसभा चुनाव को लेकर राजनीतिक गतिविधियां तेज होने लगी हैं। इसी क्रम में रविवार को करीब 3बजे भाजपा से सिकंदरा विधानसभा सीट पर टिकट की दावेदारी कर रहे अक्षय कुमार कटियार ने सरदार वल्लभभाई पटेल की जयंती के अवसर पर विशाल वाहन रैली निकाली। रैली डेरापुर, राजपुर समेत विभिन्न मार्गों से होते हुए सिकंदरा पहुंची। इस दौरान जगह-जगह कार्यकर्ताओं ने रैली का स्वागत किया और नारेबाजी की। अक्षय कुमार कटियार ने कहा कि सरदार पटेल की जयंती पर भाजपा सरकार की मंशा के अनुरूप राष्ट्रीय एकता का संदेश देने के लिए रैली निकाली गई है। वहीं, हालिया एमएलसी चुनाव के परिणाम पर उन्होंने कहा कि 11 सीटों में से भाजपा को छह और सपा को पांच सीटें मिली हैं। उन्होंने इसे जनता का समर्थन बताया। सिकंदरा से विधानसभा चुनाव लड़ने के सवाल पर अक्षय कटियार ने कहा कि फिलहाल उनका ऐसा कोई इरादा नहीं है, लेकिन संगठन की इच्छा और जनता का समर्थन मिलने पर चुनाव लड़ने पर विचार करेंगे।1
- जमीन विवाद में नया मोड़, न्यायालय में मामला विचाराधीन होने के बावजूद घर में रह रही महिलाओं के साथ मारपीट का आरोप 🚨 बड़ी खबर | औरैया जमीन विवाद में नया मोड़, न्यायालय में मामला विचाराधीन होने के बावजूद घर में रह रही महिलाओं के साथ मारपीट का आरोप 📍 किल्लामपुर, थाना अछल्दा, जनपद औरैया। जनपद औरैया के थाना अछल्दा क्षेत्र की इटैली चौकी से जमीन विवाद का एक मामला सामने आया है। किल्लामपुर निवासी मरियम बेगम का आरोप है कि अपने परिवार की जमीन पर हक पाने के लिए उन्हें लंबे समय से अधिकारियों के चक्कर लगाने पड़ रहे हैं। पीड़ित पक्ष के अनुसार, जमीन से संबंधित मामला न्यायालय में विचाराधीन है। इसके बावजूद घर में रह रही महिलाओं के साथ मारपीट किए जाने का आरोप लगाया गया है। महिलाओं का आरोप है कि जमीन विवाद को लेकर उन्हें परेशान किया जा रहा है। पीड़ित परिवार ने प्रशासन और पुलिस अधिकारियों से मामले में निष्पक्ष जांच कराने तथा दोषियों के खिलाफ उचित कानूनी कार्रवाई करने की मांग की है। अब सवाल यह है कि जब जमीन का मामला न्यायालय में विचाराधीन है, तो कानून को अपने हाथ में लेने वालों पर कार्रवाई कब होगी? 📰 रिपोर्ट: शान मोहम्मद | औरैया1
- दिल्ली , प्रोटेस्ट के दौरान अखिलेश यादव ने कहीं कई बड़ी बातें उन्होंने भाजपा सरकार पर और चुनाव आयोग पर कई निशाने साधे1
- राहुल गांधी द्वारा दी गई व्यापारी भाईयों के लिए महत्वपूर्ण सूचना व्यापारी भाइयों के लिए कोई भी प्रोटेस्ट नहीं होगा कहा राहुल गांधी ने1
- मारपीट में घायल अधेड़ की मौत, गांव पहुंचा शव तो मचा कोहराम परिजनों ने किया अंतिम संस्कार झींझक। मंगलपुर थाना क्षेत्र के प्रयागपुर-खानपुर गांव में घर में घुसकर लाठी-डंडों और धारदार हथियार से किए गए हमले में घायल अधेड़ की कानपुर के हैलट अस्पताल में उपचार के दौरान मौत हो गई। पिता को बचाने पहुंची बेटी भी हमले में घायल हुई थी। शनिवार रात पोस्टमार्टम के बाद शव गांव पहुंचा तो स्वजन में कोहराम मच गया। सिद्ध कुमारी ने पुलिस को दी तहरीर में बताया था कि 21 अक्टूबर की शाम करीब 7:30 बजे वह अपने पिता रामचंद (50) के साथ घर में बैठी थीं। तभी गांव के शोभित, सुमित, सुनीता और भानदत्तपुरवा रूरा निवासी रिश्तेदार राहुल लाठी-डंडे व धारदार हथियार लेकर घर में घुस आए। आरोप है कि गालीगलौज करते हुए सभी ने रामचंद पर हमला कर दिया। पिता को बचाने पहुंची सिद्ध कुमारी को भी मारपीट कर घायल कर दिया। गंभीर हालत में रामचंद को पहले हवासपुर अस्पताल ले जाया गया। वहां से मेडिकल कॉलेज और फिर कानपुर के हैलट अस्पताल रेफर किया गया था। पुलिस ने मारपीट की धाराओं में मुकदमा दर्ज किया था। शुक्रवार रात उपचार के दौरान रामचंद ने दम तोड़ दिया। शनिवार रात शव गांव पहुंचने पर पत्नी चंदाबती और बेटी सिद्ध कुमारी का रो-रोकर बुरा हाल हो गया। रविवार सुबह स्वजन ने अंतिम संस्कार कर दिया। मंगलपुर निरीक्षक प्रवीण कुमार ने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।1