महराजगंज, 14 अप्रैल 2026: फरेन्दा ब्लॉक क्षेत्र के ग्राम सचिवालय झावाकोट में आज भारत रत्न बाबा साहेब डॉ. भीमराव अंबेडकर की जयंती बड़े ही धूमधाम और श्रद्धा के साथ मनाई गई। कार्यक्रम में ग्रामीणों, महिलाओं, बच्चों और पंचायत प्रतिनिधियों की उत्साहपूर्ण भागीदारी देखने को मिली। इस अवसर पर ग्राम प्रधान वीरेंद्र कुमार, पंचायत सहायक एवं पंचायत सहायक कर्मचारी यूनियन महराजगंज के जिला अध्यक्ष सुरेश चंद सौरभ, ग्राम पंचायत के सम्मानित सदस्य श्री अवधेश भारती, गणेश मास्टर साहब सहित बड़ी संख्या में ग्रामीण पुरुष एवं महिलाएं पंचायत सचिवालय पर उपस्थित रहे। कार्यक्रम के दौरान अवधेश भारती ने बाबा साहेब के जीवन, संघर्ष और संविधान निर्माण में उनके अमूल्य योगदान पर प्रेरणादायक भाषण दिया। उन्होंने उपस्थित लोगों को शिक्षा, समानता और अधिकारों के प्रति जागरूक रहने का संदेश दिया। वहीं, बच्चों ने डॉ. अंबेडकर के जीवन पर आधारित कविताएं और सांस्कृतिक प्रस्तुतियां देकर कार्यक्रम को भावुक और प्रेरणादायक बना दिया, जिससे उपस्थित लोग काफी प्रभावित हुए। सभा के समापन अवसर पर सुरेश चंद सौरभ ने ग्राम पंचायत की विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं पर प्रकाश डालते हुए बाबा साहेब के प्रेरणादायक संदेश “शिक्षित बनो, संगठित रहो और संघर्ष करो” को दोहराया। इसी संदेश के साथ कार्यक्रम का समापन किया गया। यह आयोजन गांव में सामाजिक समरसता, शिक्षा और जागरूकता का प्रेरणादायक संदेश छोड़ गया।

- महराजगंज, 14 अप्रैल 2026: फरेन्दा ब्लॉक क्षेत्र के ग्राम सचिवालय झावाकोट में आज भारत रत्न बाबा साहेब डॉ. भीमराव अंबेडकर की जयंती बड़े ही धूमधाम और श्रद्धा के साथ मनाई गई। कार्यक्रम में ग्रामीणों, महिलाओं, बच्चों और पंचायत प्रतिनिधियों की उत्साहपूर्ण भागीदारी देखने को मिली। इस अवसर पर ग्राम प्रधान वीरेंद्र कुमार, पंचायत सहायक एवं पंचायत सहायक कर्मचारी यूनियन महराजगंज के जिला अध्यक्ष सुरेश चंद सौरभ, ग्राम पंचायत के सम्मानित सदस्य श्री अवधेश भारती, गणेश मास्टर साहब सहित बड़ी संख्या में ग्रामीण पुरुष एवं महिलाएं पंचायत सचिवालय पर उपस्थित रहे। कार्यक्रम के दौरान अवधेश भारती ने बाबा साहेब के जीवन, संघर्ष और संविधान निर्माण में उनके अमूल्य योगदान पर प्रेरणादायक भाषण दिया। उन्होंने उपस्थित लोगों को शिक्षा, समानता और अधिकारों के प्रति जागरूक रहने का संदेश दिया। वहीं, बच्चों ने डॉ. अंबेडकर के जीवन पर आधारित कविताएं और सांस्कृतिक प्रस्तुतियां देकर कार्यक्रम को भावुक और प्रेरणादायक बना दिया, जिससे उपस्थित लोग काफी प्रभावित हुए। सभा के समापन अवसर पर सुरेश चंद सौरभ ने ग्राम पंचायत की विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं पर प्रकाश डालते हुए बाबा साहेब के प्रेरणादायक संदेश “शिक्षित बनो, संगठित रहो और संघर्ष करो” को दोहराया। इसी संदेश के साथ कार्यक्रम का समापन किया गया। यह आयोजन गांव में सामाजिक समरसता, शिक्षा और जागरूकता का प्रेरणादायक संदेश छोड़ गया।1
- Post by भगवन्त यादव2
- न्यू प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र महदेवा में लगी भीषण आग आनन्दनगर /महराजगंज। फरेन्दा थाना क्षेत्र के ग्राम सभा महदेवा दुबे में स्थित न्यू प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पर अचानक भीषण लगी आग जिसमें लाखों रुपए के संसाधन जल कर नष्ट हो गए आग की सूचना पाकर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र फरेन्दा के अधीक्षक एमपी सोनकर घटना स्थल पर पहुंचकर आग लगने व आग से हुए नुकसान का जांच पड़ताल किया। बताया जाता है कि 14 अप्रैल को दिन में लगभग 11 बजे फरेंदा थाना क्षेत्र के ग्राम सभा महादेव दूबे में स्थित न्यू प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र महदेवा दूबे में अचानक भीषण आग लग गई जब तक आग पर काबू पाया जाता तब तक अस्पताल में मौजूद लाखों रुपए के फर्नीचर सहित संसाधन जलकर नष्ट हो गई। अस्पताल पर ओपीडी देख रहे ,डॉक्टर सी बी पाण्डेय व अन्य चिकित्सक एवं स्वास्थ्य कर्मियों ने बताया कि वह लोग अपने-अपने कार्य में लगे हुए थे मरीज का जांच इलाज कर रहे थे तभी अचानक तेज आग की लवर को देखकर जो अस्पताल में कई तरफ से फैला हुआ था सभी लोग अपने कार्यो को छोड़कर भाग कर किसी तरह अपनी जान को बचाएं। स्थानीय लोगों ने बताया कि पीछे खेत में डंठल जल रहा था और अस्पताल में भी कई दिशाओं से एक साथ आग लगा हुआ था आग की सूचना सीएचसी फरेंदा एवं दमकल विभाग को दिया गया। तमाम स्थानीय लोगों ने बताया कि अस्पताल तक जाने के लिए ग्रामीणों द्वारा रास्ते पर भी अतिक्रमण कर लिया गया है जिससे दमकल भी नहीं पहुंच सकता है आग की सूचना पाकर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र फरेंदा के अधीक्षक डॉक्टर एमपी सोनकर घटना स्थल पर पहुंचकर आग व आग से हुए अस्पताल के संसाधनों के नुकसान की जांच पड़ताल मौके पर कर उच्च अधिकारियों को सूचना दिया।1
- महराजगंज जनपद के ठूठीबारी-निचलौल क्षेत्र में बाबा साहब डॉ. भीमराव अम्बेडकर की जयंती बड़े उत्साह और श्रद्धा के साथ मनाई गई। ग्राम सभा पिपरा में आयोजित कार्यक्रम में ग्रामीणों ने एकत्र होकर बाबा साहब के चित्र पर माल्यार्पण कर उन्हें नमन किया और उनके बताए मार्ग पर चलने का संकल्प लिया। इस अवसर पर गांव में एक भव्य रैली भी निकाली गई, जिसमें बड़ी संख्या में युवाओं, महिलाओं और बुजुर्गों ने हिस्सा लिया। रैली के दौरान “जय भीम” और “बाबा साहब अमर रहें” के नारों से पूरा क्षेत्र गूंज उठा। रैली गांव के प्रमुख मार्गों से होते हुए पुनः कार्यक्रम स्थल पर पहुंचकर समाप्त हुई। कार्यक्रम में चन्दन कुमार बौद्ध, महातम यादव, शक्तिमान, सुरेन्द्र रावत सहित कई गणमान्य ग्रामीण उपस्थित रहे। वक्ताओं ने बाबा साहब के जीवन और उनके संघर्षों पर प्रकाश डालते हुए शिक्षा, समानता और सामाजिक न्याय के महत्व को बताया। उन्होंने कहा कि बाबा साहब ने समाज के सभी वर्गों को समान अधिकार दिलाने के लिए अपना जीवन समर्पित कर दिया, जिसे कभी भुलाया नहीं जा सकता। कार्यक्रम के अंत में उपस्थित लोगों ने एकजुटता बनाए रखने और समाज में भाईचारा कायम रखने का संदेश दिया। इस आयोजन से क्षेत्र में सामाजिक जागरूकता का सकारात्मक संदेश फैलता नजर आया।1
- महराजगंज सिविल कोर्ट बार में मनी बाबा साहेब की 135वीं जयंती, अधिवक्ताओं ने लिया संविधान के मिशन को पूरा करने का संकल्प महराजगंज।आज जनपद महराजगंज सिविल कोर्ट बार एसोसिएशन में संविधान निर्माता बाबा साहेब अंबेडकर जी के 135 जयंती मनाया गया भारत संविधान के निर्माता सिंबल का आप नॉलेज बाबा साहेब डॉक्टर भीमराव अंबेडकर की जयंती सिविल कोर्ट बार एसोसिएशन में मनाया गया जिसमें बाबा साहब के जीवन पर प्रकाश डालते हुए उनके मिशन को पूरा करने का संकल्प लिया गया जिसमें तमाम अधिवक्ता एवं सदस्य उपस्थित रहे। एड अर्चना प्रजापति कार्यकारी सदस्य सिविल कोर्ट बार एसोसिएशन,एड अखिलेश आजाद,एड. कैलाश अग्निहोत्री, एडवोकेट संतोष भारती, एडवोकेट दया राम चौधरी, एडवोकेट राधेश्याम कॉमर्स, एडवोकेट मकेश कुमार, एडवोकेट मोहम्मद अमीन, एडवोकेट प्रवीण कुमार, एडवोकेट रामरक्षा भारती, एडवोकेट रमाशंकर प्रसाद कनौजिया, स्वण लता, अखिलेश कुमार,वाहिद अली के साथ तमाम अधिवक्ता एवं सदस्य उपस्थित रहे।1
- निचलौल में भारत गैस एजेंसी पर गैस वितरण में धांधली के गंभीर आरोप सामने आए हैं। उपभोक्ताओं का कहना है कि बुकिंग के बाद मैसेज तो आता है, लेकिन सिलिंडर नहीं मिलता। प्रदर्शन के बाद प्रशासन हरकत में आया और एजेंसी संचालक के खिलाफ FIR दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है। अब देखना ये है कि क्या उपभोक्ताओं को न्याय मिलेगा या समस्याएं जारी रहेंगी। . || Maharajganj News || Maharajganj || Aapan Maharajganj || Nichlaul News . #Nichlaul #BharatGas #GasScam #FIR #ConsumerRights1
- आदर्श नगर पंचायत सोनौली के वार्ड नंबर 10 जानकी नगर स्थित समाजवादी पार्टी के लोहिया वाहिनी के राष्ट्रीय सचिव बैजू यादव के कैंप कार्यालय पर डॉ. भीमराव अंबेडकर की 135वीं जयंती हर्ष, श्रद्धा और गरिमा के साथ मनाई गई। कार्यक्रम में सपा नेताओं, कार्यकर्ताओं और नगर के सम्मानित नागरिकों की भारी भीड़ ने उत्सव को भव्य रूप प्रदान किया। कार्यक्रम की शुरुआत बाबा साहेब के चित्र पर माल्यार्पण और श्रद्धांजलि के साथ हुई। उपस्थित सभी समाजों के लोगों ने एकजुट होकर समानता, न्याय और संवैधानिक मूल्यों को जीवन में उतारने का संकल्प लिया।1
- महराजगंज जिले के कोल्हुई क्षेत्र के मृतक जितेंद्र मौर्य के हादसे वाली घटना का वीडियो1