logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय का बैकुंठपुर आगमन, पारंपरिक कर्मा नृत्य से हुआ भव्य स्वागत* *कोरिया, 16 फरवरी/* मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय आज कोरिया जिला मुख्यालय बैकुंठपुर पहुंचे। उनके आगमन पर सर्किट हाउस में गरिमामय स्वागत समारोह आयोजित किया गया। संभागायुक्त नरेंद्र दुग्गा, आईजी दीपक झा, कलेक्टर श्रीमती चंदन त्रिपाठी तथा पुलिस अधीक्षक श्री रवि कुमार कुर्रे सहित जनप्रतिनिधियों और कार्यकर्ताओं ने मुख्यमंत्री का आत्मीय अभिनंदन किया। इस अवसर पर पारंपरिक कर्मा नृत्य दलों ने मांदर की थाप पर जोशीला सांस्कृतिक स्वागत प्रस्तुत किया, जिससे पूरा वातावरण उत्साह और उल्लास से भर उठा। आदिवासी लोकसंस्कृति की छटा ने कार्यक्रम को विशेष आकर्षण प्रदान किया। मुख्यमंत्री अपने प्रवास के दौरान विभिन्न शासकीय एवं जनसंपर्क कार्यक्रमों में शामिल होंगे। उनके आगमन को लेकर प्रशासन और कार्यकर्ताओं में विशेष उत्साह देखा गया। इस अवसर पर आदिम जाति कल्याण मंत्री श्री राम विचार नेताम, स्वास्थ्य मंत्री श्री श्याम बिहारी जायसवाल और विधायक भैया लाल रजवाड़े भी उपस्थित थे!

6 hrs ago
user_Editor In Chief vivekanand Pandey Swaranjali News
Editor In Chief vivekanand Pandey Swaranjali News
पत्रकार पटना, कोरिया, छत्तीसगढ़•
6 hrs ago

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय का बैकुंठपुर आगमन, पारंपरिक कर्मा नृत्य से हुआ भव्य स्वागत* *कोरिया, 16 फरवरी/* मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय आज कोरिया जिला मुख्यालय बैकुंठपुर पहुंचे। उनके आगमन पर सर्किट हाउस में गरिमामय स्वागत समारोह आयोजित किया गया। संभागायुक्त नरेंद्र

दुग्गा, आईजी दीपक झा, कलेक्टर श्रीमती चंदन त्रिपाठी तथा पुलिस अधीक्षक श्री रवि कुमार कुर्रे सहित जनप्रतिनिधियों और कार्यकर्ताओं ने मुख्यमंत्री का आत्मीय अभिनंदन किया। इस अवसर पर पारंपरिक कर्मा नृत्य दलों ने मांदर की थाप पर जोशीला

सांस्कृतिक स्वागत प्रस्तुत किया, जिससे पूरा वातावरण उत्साह और उल्लास से भर उठा। आदिवासी लोकसंस्कृति की छटा ने कार्यक्रम को विशेष आकर्षण प्रदान किया। मुख्यमंत्री अपने प्रवास के दौरान विभिन्न शासकीय एवं जनसंपर्क कार्यक्रमों में शामिल होंगे। उनके आगमन

को लेकर प्रशासन और कार्यकर्ताओं में विशेष उत्साह देखा गया। इस अवसर पर आदिम जाति कल्याण मंत्री श्री राम विचार नेताम, स्वास्थ्य मंत्री श्री श्याम बिहारी जायसवाल और विधायक भैया लाल रजवाड़े भी उपस्थित थे!

More news from छत्तीसगढ़ and nearby areas
  • न्यूज़ स्क्रिप्ट एंकर इन: सरगुजा जिले के अंबिकापुर में महाशिवरात्रि का पावन पर्व श्रद्धा और उल्लास के साथ मनाया गया। शहर के प्रसिद्ध शंकरघाट मंदिर में सुबह से ही श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ पड़ी। वीओ: महाशिवरात्रि के अवसर पर शंकरघाट मंदिर को आकर्षक विद्युत सज्जा और फूल-मालाओं से सजाया गया। तड़के सुबह से ही भक्तों ने भगवान भोलेनाथ का जलाभिषेक और दुग्धाभिषेक कर पूजा-अर्चना की। मंदिर परिसर में “हर-हर महादेव” और “बोल बम” के जयघोष से पूरा वातावरण भक्तिमय हो उठा। श्रद्धालुओं ने व्रत रखकर भगवान शिव से सुख-समृद्धि और शांति की कामना की। इस दौरान मंदिर समिति द्वारा भजन-कीर्तन और प्रसाद वितरण की व्यवस्था की गई। सुरक्षा और व्यवस्था बनाए रखने के लिए प्रशासन की ओर से विशेष इंतजाम किए गए थे। वीओ: रात भर जागरण और विशेष आरती का आयोजन किया गया, जिसमें बड़ी संख्या में भक्त शामिल हुए। एंकर आउट: कुल मिलाकर अंबिकापुर के शंकरघाट मंदिर में महाशिवरात्रि का पर्व पूरे श्रद्धा, आस्था और धूमधाम के साथ संपन्न हुआ। कैमरामैन के साथ ________, न्यूज़ __Himanshu raj md news ambikapur cg vice buearo ______ अंबिकापुर।
    4
    न्यूज़ स्क्रिप्ट
एंकर इन:
सरगुजा जिले के अंबिकापुर में महाशिवरात्रि का पावन पर्व श्रद्धा और उल्लास के साथ मनाया गया। शहर के प्रसिद्ध शंकरघाट मंदिर में सुबह से ही श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ पड़ी।
वीओ:
महाशिवरात्रि के अवसर पर शंकरघाट मंदिर को आकर्षक विद्युत सज्जा और फूल-मालाओं से सजाया गया। तड़के सुबह से ही भक्तों ने भगवान भोलेनाथ का जलाभिषेक और दुग्धाभिषेक कर पूजा-अर्चना की। मंदिर परिसर में “हर-हर महादेव” और “बोल बम” के जयघोष से पूरा वातावरण भक्तिमय हो उठा।
श्रद्धालुओं ने व्रत रखकर भगवान शिव से सुख-समृद्धि और शांति की कामना की। इस दौरान मंदिर समिति द्वारा भजन-कीर्तन और प्रसाद वितरण की व्यवस्था की गई। सुरक्षा और व्यवस्था बनाए रखने के लिए प्रशासन की ओर से विशेष इंतजाम किए गए थे।
वीओ:
रात भर जागरण और विशेष आरती का आयोजन किया गया, जिसमें बड़ी संख्या में भक्त शामिल हुए।
एंकर आउट:
कुल मिलाकर अंबिकापुर के शंकरघाट मंदिर में महाशिवरात्रि का पर्व पूरे श्रद्धा, आस्था और धूमधाम के साथ संपन्न हुआ।
कैमरामैन के साथ ________, न्यूज़ __Himanshu raj md news ambikapur cg vice buearo ______ अंबिकापुर।
    user_Himanshu raj
    Himanshu raj
    Social Media Manager अंबिकापुर, सरगुजा, छत्तीसगढ़•
    18 hrs ago
  • इस कार्यक्रम में अधिकांश भैया बहनों के माता-पिता उपस्थित थे। मंच में वरिष्ठ आचार्य श्री सीताराम राजवाड़े ,श्री जगदीश प्रसाद साहू जी एवं श्रीमती भगवती पाल आसीन थी। मातृ पितृ की जोड़ी श्री अमर सिंह और उनकी पत्नी भी उपस्थित थी। कार्यक्रम ठीक 12:00 बजे प्रारंभ हुआ और सभी माता-पिताओं के द्वारा मां सरस्वती ओमकार एवं भारत माता के छायाचित्र के समक्ष दीप प्रज्वलन के पश्चात हुआ। इसमें भैया बहनों के द्वारा माता-पिता की आरती उतारकर व तिलक लगाकर पूजा किये और उनके महत्व को गीत के माध्यम से गाकर बताया गया साथ ही अमृत लाल साहू जी ने अपने गीत के माध्यम से माता-पिता की भूरि भूरि प्रशंसा की एवं डॉक्टर श्री लोकनाथ कश्यप ने अपने उद्बोधन में सभी भैया बहनों को अपने-अपने माता-पिता का सम्मान करने एवं अभिभावकों को भी अपने माता-पिता का सम्मान करने के लिए अपील की साथ ही कार्यक्रम का संचालन करते हुए श्री आचार्य पुनीराम बघेल ने मातृ पितृ पूजन दिवस के इतिहास पर प्रकाश डालते हुए बताया कि मातृ पितृ पूजन की शुरुआत श्री गणेशजी भगवान द्वारा अपने माता-पिता श्री शिवजी और पार्वती जी की परिक्रमा और पूजन से की माता-पिता को देव तुल्य बताया और इसी कारण उन्हें प्रथम पूज्य देव का स्थान दिया गया।इसकी जानकारी देते हुए सभी भैया बहनों को आज शाम को अपने घरों में आरती सजाकर अपने माता-पिता व दादा-दादी की पूजन करने की सलाह दी। यह कार्यक्रम सभी आचार्यो के सहयोग से संपन्न हुआ।
    1
    इस कार्यक्रम में अधिकांश भैया बहनों के माता-पिता उपस्थित थे। मंच में वरिष्ठ आचार्य श्री सीताराम राजवाड़े ,श्री जगदीश प्रसाद साहू जी एवं श्रीमती भगवती पाल आसीन थी। मातृ पितृ की जोड़ी श्री अमर सिंह और उनकी पत्नी भी उपस्थित थी। कार्यक्रम ठीक 12:00 बजे प्रारंभ हुआ और सभी माता-पिताओं के द्वारा मां सरस्वती ओमकार एवं भारत माता के छायाचित्र के समक्ष दीप प्रज्वलन के पश्चात हुआ। इसमें भैया बहनों के द्वारा माता-पिता की आरती उतारकर व तिलक लगाकर पूजा किये और उनके महत्व को गीत के माध्यम से गाकर बताया गया साथ ही अमृत लाल साहू जी ने अपने गीत के माध्यम से माता-पिता की भूरि भूरि प्रशंसा की एवं डॉक्टर श्री लोकनाथ कश्यप ने अपने उद्बोधन में सभी भैया बहनों को अपने-अपने माता-पिता का सम्मान करने एवं अभिभावकों को भी अपने माता-पिता का सम्मान करने के लिए अपील की साथ ही कार्यक्रम का संचालन करते हुए श्री आचार्य पुनीराम बघेल ने मातृ पितृ पूजन दिवस के इतिहास पर प्रकाश डालते हुए बताया कि मातृ पितृ पूजन की शुरुआत श्री गणेशजी भगवान द्वारा अपने माता-पिता श्री शिवजी और पार्वती जी की परिक्रमा और पूजन से की माता-पिता को देव तुल्य बताया और  इसी कारण उन्हें प्रथम पूज्य देव का स्थान दिया गया।इसकी जानकारी देते हुए सभी भैया बहनों को आज शाम को अपने घरों में आरती सजाकर अपने माता-पिता व दादा-दादी की पूजन करने की सलाह दी। यह कार्यक्रम सभी आचार्यो के सहयोग से संपन्न हुआ।
    user_Manoj kumar dinkar
    Manoj kumar dinkar
    Journalist कोरबा, कोरबा, छत्तीसगढ़•
    4 hrs ago
  • आरटीओ कार्यालय के बाहर ऑनलाइन दुकानों में चोरी का खुलासा: लैपटॉप-प्रिंटर बेचने वाले दो आरोपी गिरफ्तार, लाखों का सामान बरामद।
    1
    आरटीओ कार्यालय के बाहर ऑनलाइन दुकानों में चोरी का खुलासा: लैपटॉप-प्रिंटर बेचने वाले दो आरोपी गिरफ्तार, लाखों का सामान बरामद।
    user_Devendra Journalist_Singrauli
    Devendra Journalist_Singrauli
    पत्रकार Singrauli, Madhya Pradesh•
    7 hrs ago
  • शिवरात्रि पर सिंगरौली को स्वास्थ्य सुविधा की नई सौगात, लाइफ लाइन अल्ट्रासाउंड सेंटर का शुभारंभ सिंगरौली जिले में महाशिवरात्रि के पावन अवसर पर सिंगरौली शहरवासियों को स्वास्थ्य सेवाओं की दिशा में एक नई सौगात मिली। सोमवार को बैढ़न स्थित प्लाजा एवं रामलीला मैदान के पीछे लाइफ लाइन अल्ट्रासाउंड सेंटर का विधिवत शुभारंभ किया गया। केंद्र के शुरू होने से क्षेत्र के लोगों को अब आधुनिक जांच सुविधाएं स्थानीय स्तर पर ही उपलब्ध हो सकेंगी। नव स्थापित केंद्र में सोनोग्राफी, कलर डॉप्लर सहित 3D, 4D एवं 5D स्कैन जैसी अत्याधुनिक जांच सुविधाएं उपलब्ध कराई जा रही हैं। साथ ही आम लोगों को राहत देते हुए डिजिटल एक्स-रे मात्र 150 रुपये तथा सामान्य अल्ट्रासाउंड जांच 500 रुपये में किए जाने की व्यवस्था की गई है। विशेष पहल के तहत पहली बार गर्भवती महिलाओं के लिए निःशुल्क अल्ट्रासाउंड जांच की सुविधा भी प्रदान की जा रही है, जिससे मातृ एवं शिशु स्वास्थ्य को बेहतर बनाने में मदद मिलेगी। केंद्र का संचालन वरिष्ठ रेडियोलॉजिस्ट डॉ. भानु प्रताप सिंह चंदेल द्वारा किया जा रहा है। उन्होंने एमबीबीएस की शिक्षा एमजीएम मेडिकल कॉलेज इंदौर से तथा एमडी रेडियोडायग्नोसिस की डिग्री जीआरएमसी ग्वालियर से प्राप्त की है। डॉ. चंदेल इंदौर, सतना और ग्वालियर जैसे शहरों में अपनी सेवाएं दे चुके हैं और अब सिंगरौली में आधुनिक स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध कराने का प्रयास कर रहे हैं। स्थानीय नागरिकों ने केंद्र के शुभारंभ पर खुशी जताते हुए इसे क्षेत्र के लिए उपयोगी और आवश्यक पहल बताया। विशेषज्ञों का मानना है कि इस तरह की आधुनिक जांच सुविधाएं शुरू होने से मरीजों को बड़े शहरों की ओर जाने की आवश्यकता कम होगी और समय पर बेहतर उपचार मिल सकेगा।
    2
    शिवरात्रि पर सिंगरौली को स्वास्थ्य सुविधा की नई सौगात, लाइफ लाइन अल्ट्रासाउंड सेंटर का शुभारंभ
सिंगरौली जिले में महाशिवरात्रि के पावन अवसर पर सिंगरौली शहरवासियों को स्वास्थ्य सेवाओं की दिशा में एक नई सौगात मिली। सोमवार को बैढ़न स्थित प्लाजा एवं रामलीला मैदान के पीछे लाइफ लाइन अल्ट्रासाउंड सेंटर का विधिवत शुभारंभ किया गया। केंद्र के शुरू होने से क्षेत्र के लोगों को अब आधुनिक जांच सुविधाएं स्थानीय स्तर पर ही उपलब्ध हो सकेंगी।
नव स्थापित केंद्र में सोनोग्राफी, कलर डॉप्लर सहित 3D, 4D एवं 5D स्कैन जैसी अत्याधुनिक जांच सुविधाएं उपलब्ध कराई जा रही हैं। साथ ही आम लोगों को राहत देते हुए डिजिटल एक्स-रे मात्र 150 रुपये तथा सामान्य अल्ट्रासाउंड जांच 500 रुपये में किए जाने की व्यवस्था की गई है। विशेष पहल के तहत पहली बार गर्भवती महिलाओं के लिए निःशुल्क अल्ट्रासाउंड जांच की सुविधा भी प्रदान की जा रही है, जिससे मातृ एवं शिशु स्वास्थ्य को बेहतर बनाने में मदद मिलेगी।
केंद्र का संचालन वरिष्ठ रेडियोलॉजिस्ट डॉ. भानु प्रताप सिंह चंदेल द्वारा किया जा रहा है। उन्होंने एमबीबीएस की शिक्षा एमजीएम मेडिकल कॉलेज इंदौर से तथा एमडी रेडियोडायग्नोसिस की डिग्री जीआरएमसी ग्वालियर से प्राप्त की है। डॉ. चंदेल इंदौर, सतना और ग्वालियर जैसे शहरों में अपनी सेवाएं दे चुके हैं और अब सिंगरौली में आधुनिक स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध कराने का प्रयास कर रहे हैं। स्थानीय नागरिकों ने केंद्र के शुभारंभ पर खुशी जताते हुए इसे क्षेत्र के लिए उपयोगी और आवश्यक पहल बताया। विशेषज्ञों का मानना है कि इस तरह की आधुनिक जांच सुविधाएं शुरू होने से मरीजों को बड़े शहरों की ओर जाने की आवश्यकता कम होगी और समय पर बेहतर उपचार मिल सकेगा।
    user_Journalist Manu Kumar shah
    Journalist Manu Kumar shah
    News Anchor सिंगरौली नगर, सिंगरौली, मध्य प्रदेश•
    8 hrs ago
  • तीसरे दिन कड़ाके की ठंड
    1
    तीसरे दिन कड़ाके की ठंड
    user_Arvind tirkey
    Arvind tirkey
    पत्रकार सीतापुर, सरगुजा, छत्तीसगढ़•
    8 hrs ago
  • ब्रेकिंग न्यूज़ | सिंगरौली (मध्य प्रदेश) रिपोर्टर – स‌ऊद पठान 9669136977 जिले के जियावन थाना क्षेत्र अंतर्गत अन्तरवां गाँव में जादू-टोने के शक में एक 55 वर्षीय व्यक्ति टांगी लेकर गाँव में दहशत फैलाने लगा और लोगों को जान से मारने की धमकी दी। ग्रामीणों द्वारा सूचना देने पर पुलिस मौके पर पहुँची और आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। थाना प्रभारी डॉ. ज्ञानेंद्र प्रताप सिंह ने बताया कि कानून व्यवस्था भंग करने वालों पर सख्त कार्रवाई की जाएगी।
    1
    ब्रेकिंग न्यूज़ | सिंगरौली (मध्य प्रदेश)
रिपोर्टर – स‌ऊद पठान 9669136977
जिले के जियावन थाना क्षेत्र अंतर्गत अन्तरवां गाँव में जादू-टोने के शक में एक 55 वर्षीय व्यक्ति टांगी लेकर गाँव में दहशत फैलाने लगा और लोगों को जान से मारने की धमकी दी।
ग्रामीणों द्वारा सूचना देने पर पुलिस मौके पर पहुँची और आरोपी को गिरफ्तार कर लिया।
पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
थाना प्रभारी डॉ. ज्ञानेंद्र प्रताप सिंह ने बताया कि कानून व्यवस्था भंग करने वालों पर सख्त कार्रवाई की जाएगी।
    user_Saud pathan patrakar
    Saud pathan patrakar
    सिंगरौली, सिंगरौली, मध्य प्रदेश•
    11 hrs ago
  • विराट हिन्दू सम्मेलन में हुईं जबरदस्त भीड़ आइये जानते है आचार्य नर्मदा शंकर जी ने क़्या कहा
    1
    विराट हिन्दू सम्मेलन में हुईं जबरदस्त भीड़ आइये जानते है आचार्य नर्मदा शंकर जी ने क़्या कहा
    user_Editor In Chief vivekanand Pandey Swaranjali News
    Editor In Chief vivekanand Pandey Swaranjali News
    पत्रकार पटना, कोरिया, छत्तीसगढ़•
    8 hrs ago
  • सिंगरौली में आमने-सामने भिड़े पिकअप और ऑटो, चालक सहित कई लोग जख्मी!
    1
    सिंगरौली में आमने-सामने भिड़े पिकअप और ऑटो, चालक सहित कई लोग जख्मी!
    user_Devendra Journalist_Singrauli
    Devendra Journalist_Singrauli
    पत्रकार Singrauli, Madhya Pradesh•
    7 hrs ago
  • सिंगरौली। कोतवाली वैढ़न अंतर्गत नवानगर थाना क्षेत्र में आम रास्ता रोककर दबंगई करने का मामला सामने आया है। जानकारी के अनुसार 13 फरवरी 2026 की अल सुबह ड्यूटी पर जा रहे एक व्यक्ति को गांव के ही दबंग चन्द्रशेखर पाण्डेय एवं उसके सहयोगी दीपक पाण्डेय ने रास्ते में रोक लिया।
    1
    सिंगरौली। कोतवाली वैढ़न अंतर्गत नवानगर थाना क्षेत्र में आम रास्ता रोककर दबंगई करने का मामला सामने आया है। जानकारी के अनुसार 13 फरवरी 2026 की अल सुबह ड्यूटी पर जा रहे एक व्यक्ति को गांव के ही दबंग चन्द्रशेखर पाण्डेय एवं उसके सहयोगी दीपक पाण्डेय ने रास्ते में रोक लिया।
    user_Journalist Manu Kumar shah
    Journalist Manu Kumar shah
    News Anchor सिंगरौली नगर, सिंगरौली, मध्य प्रदेश•
    8 hrs ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.