Gen-Z के बाद अब Gen-Alpha की आवाज! गुना में बच्चों का विरोध प्रदर्शन, स्कूल की व्यवस्थाओं को लेकर उठे सवाल गुना। देश में Gen-Z के आंदोलनों के बाद अब नई पीढ़ी यानी Gen-Alpha भी अपनी समस्याओं और अधिकारों को लेकर आवाज उठाती नजर आ रही है। गुना जिले में भी स्कूली बच्चों और उनके अभिभावकों से जुड़ी शिकायतों ने शिक्षा व्यवस्था को लेकर सवाल खड़े कर दिए हैं। सोशल मीडिया पर सामने आई एक पोस्ट में धरनावदा स्थित शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय को लेकर अभिभावकों और छात्र-छात्राओं की ओर से गंभीर शिकायतें की गई हैं। पोस्ट में विद्यालय की व्यवस्थाओं, बच्चों के साथ कथित व्यवहार और प्राचार्य की कार्यप्रणाली को लेकर नाराजगी जताते हुए जिला प्रशासन से हस्तक्षेप की मांग की गई है। बच्चों की शिकायतें बनीं विरोध की वजह सोशल मीडिया पोस्ट में दावा किया गया है कि विद्यालय की समस्याओं को लेकर बच्चों और अभिभावकों द्वारा आवाज उठाने पर उन्हें कथित रूप से दबाव का सामना करना पड़ रहा है। पोस्ट में अंक कम करने की कथित धमकी और अभिभावकों के साथ कथित दुर्व्यवहार जैसे आरोप भी लगाए गए हैं। अभिभावकों की मांग है कि मामले की निष्पक्ष जांच कराई जाए और यदि आरोप सही पाए जाते हैं तो जिम्मेदारों के खिलाफ कार्रवाई की जाए। Gen-Alpha क्यों महत्वपूर्ण? Gen-Alpha को आम तौर पर 2010 के बाद जन्म लेने वाली पीढ़ी के तौर पर संदर्भित किया जाता है। हाल के दिनों में देश के कई हिस्सों में स्कूली बच्चों के अपने स्कूल और बुनियादी सुविधाओं से जुड़े मुद्दों पर आवाज उठाने की खबरें सामने आई हैं। उत्तर प्रदेश के हमीरपुर में Gen-Alpha छात्रों ने स्कूल तक पक्की सड़क की मांग को लेकर तिरंगा लेकर मार्च किया। वहीं लखनऊ में छात्रों ने शिक्षकों की कमी को लेकर प्रदर्शन किया, जबकि मेरठ में छात्राओं ने जलभराव के कारण पढ़ाई प्रभावित होने की शिकायत प्रशासन के सामने रखी। अब गुना में भी बच्चों की आवाज पर नजर गुना के धरनावदा स्कूल से जुड़ी सोशल मीडिया शिकायत के बाद सवाल उठ रहा है कि क्या अब नई पीढ़ी अपने स्कूल और शिक्षा व्यवस्था से जुड़े मुद्दों को लेकर पहले से ज्यादा मुखर हो रही है? हालांकि, गुना के मामले में अभी तक प्रशासन या शिक्षा विभाग की ओर से आरोपों की पुष्टि करने वाला कोई आधिकारिक बयान सामने नहीं आया है। इसलिए सोशल मीडिया पोस्ट में लगाए गए आरोपों को फिलहाल दावे के रूप में ही देखा जाना चाहिए।

- भीलखेड़ा में महारानी वीरांगना अवन्ति बाई लोधा का जन्मोत्सव धूमधाम से मनाया गया,देशभक्ति और बलिदान को याद कर लिया समाजोत्थान का संकल्प भीलखेड़ा में महारानी वीरांगना अवन्ति बाई लोधा का जन्मोत्सव धूमधाम से मनाया गया,देशभक्ति और बलिदान को याद कर लिया समाजोत्थान का संकल्प छीपाबड़ौद - बारां हरनावदा शाहजी लोधा समाज द्वारा *16 अगस्त* को भीलखेड़ा मंदिर प्रांगण में *महारानी वीरांगना अवन्ति बाई लोधा* का जन्मोत्सव श्रद्धा एवं उत्साह के साथ मनाया गया। कार्यक्रम में समाज के बड़ी संख्या में समाज बंधुओं एवं अन्य गणमान्य लोगों ने भाग लिया। *अध्यक्षता एवं विचार* कार्यक्रम की अध्यक्षता *लोधा समाज तहसील अध्यक्ष श्री कृष्ण लोधा* ने की। इस अवसर पर वक्ताओं ने महारानी अवन्ति बाई लोधा के अद्वितीय साहस, राष्ट्रभक्ति एवं बलिदान पर प्रकाश डालते हुए उनके जीवन से प्रेरणा लेने का आह्वान किया। वक्ताओं ने कहा कि महारानी अवन्ति बाई ने अंग्रेजी शासन के विरुद्ध संघर्ष कर देशभक्ति और वीरता की अमिट मिसाल प्रस्तुत की थी, जो आज भी समाज एवं राष्ट्र के लिए प्रेरणास्रोत हैं। *श्रद्धांजलि एवं संकल्प* समारोह में उपस्थित समाजजनों ने महारानी अवन्ति बाई के चित्र पर माल्यार्पण एवं पुष्पांजलि अर्पित कर उन्हें श्रद्धापूर्वक नमन किया। कार्यक्रम के अंत में समाज की *एकता, शिक्षा एवं सामाजिक उत्थान* पर विचार-विमर्श किया गया। सभी ने समाज को संगठित कर प्रगति के पथ पर ले जाने का संकल्प लिया। *उपस्थित गणमान्य* इस अवसर पर *अखिल भारतीय महिला लोधा महासभा की राष्ट्रीय उपाध्यक्ष ललिता लोधा*, *युवा महासभा के राष्ट्रीय सचिव राजेश लोधा*, *आलोक संघ के जिला संरक्षक प्रेमचंद लोधा*, प्रवक्ता *परमानंद स्वदेशी*, पूर्व सरपंच *नंदकिशोर लोधा*, ग्राम विकास अधिकारी *केसरीलाल लोधा*, एडवोकेट *कीर्तिराम लोधा*, *सुरेश लववंशी* सहित सैकड़ों समाजबंधु एवं सर्व समाज के लोग उपस्थित रहे। कार्यक्रम के अंत में सभी उपस्थितजनों का आभार व्यक्त किया गया।4
- **भीलखेड़ा में महारानी वीरांगना अवन्ति बाई लोधा का जन्मोत्सव धूमधाम से मनाया, हरनावदा शाहजी। 16 अगस्त को भीलखेड़ा मंदिर प्रांगण में लोधा समाज द्वारा महारानी वीरांगना अवन्ति बाई लोधा का जन्मोत्सव श्रद्धा एवं उत्साह के साथ मनाया गया। कार्यक्रम में समाज के बड़ी संख्या में समाज बंधुओ एवं अन्य गणमान्य लोगों ने भाग लिया। *कार्यक्रम की अध्यक्षता लोधा समाज तहसील अध्यक्ष श्री कृष्ण लोधा ने की।* इस अवसर पर वक्ताओं ने महारानी अवन्ति बाई लोधा के अद्वितीय साहस, राष्ट्रभक्ति एवं बलिदान पर प्रकाश डालते हुए उनके जीवन से प्रेरणा लेने का आह्वान किया। समारोह में उपस्थित समाजजनों ने महारानी अवन्ति बाई के चित्र पर माल्यार्पण एवं पुष्पांजलि अर्पित कर उन्हें श्रद्धापूर्वक नमन किया। वक्ताओं ने कहा कि महारानी अवन्ति बाई ने अंग्रेजी शासन के विरुद्ध संघर्ष कर देशभक्ति और वीरता की अमिट मिसाल प्रस्तुत की थी, जो आज भी समाज एवं राष्ट्र के लिए प्रेरणास्रोत हैं। कार्यक्रम के अंत में समाज की एकता, शिक्षा एवं सामाजिक उत्थान पर भी विचार-विमर्श किया गया तथा सभी उपस्थितजनों का आभार व्यक्त किया गया। इस अवसर पर अखिल भारतीय महिला लोधा महासभा की राष्ट्रीय उपाध्यक्ष ललिता लोधा, युवा महासभा के राष्ट्रीय सचिव राजेश लोधा, आलोक संघ के जिला संरक्षक प्रेमचंद लोधा, प्रवक्ता परमानंद स्वदेशी, शिवराज लववंशी, हेमराज लववंशी, जगरूप लोधा, घनश्याम लववंशी, जगदीश सेठ, जगरूप लोधा, हीरालाल लोधा, नेमीचंद लोधा, प्रेमचंद लोधा अध्यापक, प्रेम नारायण लोधा अध्यापक, माणकचंद लववंशी, राहुल लोधा, भेरूलाल लोधा, प्रेम लोधा, दुर्गालाल लोधा( LIC), पानाचंद लववंशी, कीर्तिराम लोधा एडवोकेट, सुरेश लववंशी एडवोकेट, घांसीलाल लोधा,बीरमचंद लोधा, पूर्व सरपंच नंदकिशोर लोधा, जगदीश लोधा, छीतरलाल लोधा, डॉ.रामेश्वर लोधा, केसरीलाल जी लोधा ग्राम विकास अधिकारी, छोटूलाल पारेता, कमलेश सेन, पवन मीणा, पवन भील, रमेश लोधा, कंवरलाल अध्यापक, गजानंद लोधा, पवन लववंशी, रवि लववंशी, चौथमल लोधा,जगमोहन, चंद्रप्रकाश जी लोधा अध्यापक सहित अनेक दर्जनों सर्व समाज के लोग उपस्थित रहे।4
- रूपाहेड़ी स्कूल नल की शिकायत दर्ज करे ..। रूपाहेड़ी स्कूल का नल खराब हो गया ह किर्प्या इस नल को सही करने की किरपा करे जल्द जल्द नल को ठीक करे स्कूल के बच्चो को पानी पिने की बहोत दिक्कत आरही ह नल सही करने की किरपा ह धन्यवाद...।1
- new car ret 5000001
- गणेश मंदिर अटरू से कामखेड़ा बालाजी के लिए पैदल यात्रा रवाना, 30 श्रद्धालु हुए शामिल अटरू। अटरू नगरपालिका के वार्ड नंबर 11 से कामखेड़ा बालाजी के दर्शन के लिए श्रद्धालुओं की पैदल यात्रा रविवार को धार्मिक उत्साह और श्रद्धा के साथ रवाना हुई। यात्रा की शुरुआत अटरू के गणेश मंदिर से हुई, जहां श्रद्धालुओं ने सबसे पहले गणेश जी महाराज की विधिवत पूजा-अर्चना कर आशीर्वाद लिया और यात्रा के सफल एवं मंगलमय होने की कामना की। इसके बाद करीब 30 श्रद्धालु जयकारों और भक्ति भाव के साथ पैदल कामखेड़ा बालाजी के लिए रवाना हुए। यात्रा में श्रद्धालु भगवान के भजन और जयकारे लगाते हुए आगे बढ़े। यात्रा रवाना होने के दौरान गणेश मंदिर परिसर में भक्तिमय माहौल बना रहा। श्रद्धालुओं ने बताया कि कामखेड़ा बालाजी के दर्शन के लिए पैदल यात्रा धार्मिक आस्था और श्रद्धा का प्रतीक है। यात्रा के दौरान श्रद्धालु बालाजी महाराज के दरबार में पहुंचकर पूजा-अर्चना करेंगे तथा परिवार एवं क्षेत्र की सुख-समृद्धि, खुशहाली और शांति की कामना करेंगे। पैदल यात्रा को लेकर वार्डवासियों और श्रद्धालुओं में खासा उत्साह देखने को मिला।1
- बिलासगढ़ में पहली डाक कावड़ यात्रा संपन्न, भक्तों का स्वागत किया बिलासगढ़ गांव में रविवार को पहली डाक कावड़ यात्रा निकाली गई। यात्रा की शुरुआत सीताबाड़ी स्थित लक्ष्मण जी महाराज के पवित्र स्थल से पूजा-अर्चना के बाद हुई। कावड़ियों ने पवित्र जल भरकर बिलासगढ़ के लिए प्रस्थान किया। गांव पहुंचने पर ग्रामीणों ने कावड़ यात्रा का स्वागत किया। इसके बाद मंदिर में स्थापित महादेव के शिवलिंग पर फल-फूल, बेलपत्र अर्पित कर जलाभिषेक किया गया। इस दौरान हर-हर महादेव और बम-बम भोले के जयकारों से माहौल भक्तिमय हो गया। जलाभिषेक के बाद मंदिर परिसर में महाप्रसादी का वितरण किया गया।1
- हानिहेड़ा से कामखेड़ा बालाजी के लिए निकली 14वीं पदयात्रा, 250 से 300 श्रद्धालु हुए शामिल अटरू। ग्राम पंचायत बरला के ग्राम हानिहेड़ा से श्री कामखेड़ा बालाजी के दर्शन के लिए 14वीं वार्षिक पदयात्रा श्रद्धा और उत्साह के साथ रवाना हुई। पदयात्रा में करीब 250 से 300 ग्रामीण श्रद्धालु हाथों में ध्वज लेकर शामिल हुए। जयकारों के साथ निकली पदयात्रा से गांव का माहौल भक्तिमय हो गया। पदयात्रियों का हानिहेड़ा में प्रधान प्रतिनिधि एवं ग्राम पंचायत पटना प्रशासक रामेश्वर नागर सहित ग्रामीणों ने स्वागत किया। इस दौरान इंद्रराज, ब्रह्मानंद, मोहनलाल ठेकेदार, मुकुट बिहारी मुंडला, सत्यनारायण और सुरेंद्र सहित बड़ी संख्या में ग्रामीण मौजूद रहे। ग्रामीणों ने पदयात्रियों का स्वागत करते हुए क्षेत्र की खुशहाली, सुख-समृद्धि और अच्छी बारिश की कामना की। इसके बाद श्रद्धालु ध्वज लेकर कामखेड़ा बालाजी के दर्शन के लिए रवाना हुए। 14 वर्षों से जारी है आस्था का सिलसिला हनिहेड़ा से कामखेड़ा बालाजी के लिए यह पदयात्रा लगातार 14 वर्षों से आयोजित हो रही है। हर वर्ष बड़ी संख्या में ग्रामीण श्रद्धा के साथ पैदल यात्रा कर बालाजी महाराज के दर्शन करते हैं। इस बार 250 से 300 श्रद्धालुओं के शामिल होने से पदयात्रा में विशेष उत्साह देखने को मिला।1
- श्रवण कुमार मेहता ने मरीजों को भोजन कराकर मनाया जन्मदिन भाजपा मंडल महामंत्री श्रवण कुमार मेहता ने अपना जन्मदिन सामाजिक सरोकार के साथ मनाया। उन्होंने केलवाड़ा के सरकारी अस्पताल पहुंचकर मरीजों और उनके परिजनों को भोजन वितरित किया। अस्पताल में पिछले सात वर्षों से जरूरतमंदों के लिए लगातार भोजन सेवा संचालित की जा रही है। मेहता ने मित्रों के साथ सेवा कार्य में भागीदारी निभाते हुए मरीजों को अपने हाथों से भोजन परोसा। उन्होंने कहा कि जरूरतमंदों की सेवा से बड़ा कोई कार्य नहीं है। इस दौरान स्थानीय कार्यकर्ता और मित्र मौजूद रहे।1
- में मनाया गया 80 वा स्वतंत्रता दिवस बच्चों ने दी बड़ी सुंदर प्रस्तुतियां कृषि उपज मंडी अटरू में मनाया गया 80 व स्वतंत्रता दिवस इस राष्ट्रीय पर्व पर सभी प्रशासन स्कूल के बच्चे व ग्रामीण रहे उपलब्ध1