logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

श्रवण कुमार मेहता ने मरीजों को भोजन कराकर मनाया जन्मदिन भाजपा मंडल महामंत्री श्रवण कुमार मेहता ने अपना जन्मदिन सामाजिक सरोकार के साथ मनाया। उन्होंने केलवाड़ा के सरकारी अस्पताल पहुंचकर मरीजों और उनके परिजनों को भोजन वितरित किया। अस्पताल में पिछले सात वर्षों से जरूरतमंदों के लिए लगातार भोजन सेवा संचालित की जा रही है। मेहता ने मित्रों के साथ सेवा कार्य में भागीदारी निभाते हुए मरीजों को अपने हाथों से भोजन परोसा। उन्होंने कहा कि जरूरतमंदों की सेवा से बड़ा कोई कार्य नहीं है। इस दौरान स्थानीय कार्यकर्ता और मित्र मौजूद रहे।

14 hrs ago
user_हर्षित भार्गव
हर्षित भार्गव
पत्रकार शाहबाद, बारां, राजस्थान•
14 hrs ago

श्रवण कुमार मेहता ने मरीजों को भोजन कराकर मनाया जन्मदिन भाजपा मंडल महामंत्री श्रवण कुमार मेहता ने अपना जन्मदिन सामाजिक सरोकार के साथ मनाया। उन्होंने केलवाड़ा के सरकारी अस्पताल पहुंचकर मरीजों और उनके परिजनों को भोजन वितरित किया। अस्पताल में पिछले सात वर्षों से जरूरतमंदों के लिए लगातार भोजन सेवा संचालित की जा रही है। मेहता ने मित्रों के साथ सेवा कार्य में भागीदारी निभाते हुए मरीजों को अपने हाथों से भोजन परोसा। उन्होंने कहा कि जरूरतमंदों की सेवा से बड़ा कोई कार्य नहीं है। इस दौरान स्थानीय कार्यकर्ता और मित्र मौजूद रहे।

More news from राजस्थान and nearby areas
  • बिलासगढ़ में पहली डाक कावड़ यात्रा संपन्न, भक्तों का स्वागत किया बिलासगढ़ गांव में रविवार को पहली डाक कावड़ यात्रा निकाली गई। यात्रा की शुरुआत सीताबाड़ी स्थित लक्ष्मण जी महाराज के पवित्र स्थल से पूजा-अर्चना के बाद हुई। कावड़ियों ने पवित्र जल भरकर बिलासगढ़ के लिए प्रस्थान किया। गांव पहुंचने पर ग्रामीणों ने कावड़ यात्रा का स्वागत किया। इसके बाद मंदिर में स्थापित महादेव के शिवलिंग पर फल-फूल, बेलपत्र अर्पित कर जलाभिषेक किया गया। इस दौरान हर-हर महादेव और बम-बम भोले के जयकारों से माहौल भक्तिमय हो गया। जलाभिषेक के बाद मंदिर परिसर में महाप्रसादी का वितरण किया गया।
    1
    बिलासगढ़ में पहली डाक कावड़ यात्रा संपन्न, भक्तों का स्वागत किया 


बिलासगढ़ गांव में रविवार को पहली डाक कावड़ यात्रा निकाली गई। यात्रा की शुरुआत सीताबाड़ी स्थित लक्ष्मण जी महाराज के पवित्र स्थल से पूजा-अर्चना के बाद हुई। कावड़ियों ने पवित्र जल भरकर बिलासगढ़ के लिए प्रस्थान किया। गांव पहुंचने पर ग्रामीणों ने कावड़ यात्रा का स्वागत किया। इसके बाद मंदिर में स्थापित महादेव के शिवलिंग पर फल-फूल, बेलपत्र अर्पित कर जलाभिषेक किया गया। इस दौरान हर-हर महादेव और बम-बम भोले के जयकारों से माहौल भक्तिमय हो गया। जलाभिषेक के बाद मंदिर परिसर में महाप्रसादी का वितरण किया गया।
    user_हर्षित भार्गव
    हर्षित भार्गव
    पत्रकार शाहबाद, बारां, राजस्थान•
    7 hrs ago
  • शिचपुरी रेलवे स्टेशन का नया अचतार: अमूत भारत योजनाके तहत आाधनिक सुविधारओं से लैस स्टेशन का लोकार्पण
    1
    शिचपुरी रेलवे स्टेशन का नया अचतार: अमूत भारत योजनाके तहत आाधनिक सुविधारओं से लैस स्टेशन का लोकार्पण
    user_उमाशंकर कुशवाहा
    उमाशंकर कुशवाहा
    Local News Reporter शिवपुरी, शिवपुरी, मध्य प्रदेश•
    3 hrs ago
  • शिवपुरी। सिरसौद पुलिस की दोहरी कार्रवाई: सुनील रावत अवैध 315 बोर की बंदूक सहित गिरफ्तार, स्थाई वारंटी बलवीर रावत भी पकड़ा गया शिवपुरी। सिरसौद पुलिस की दोहरी कार्रवाई: सुनील रावत अवैध 315 बोर की बंदूक सहित गिरफ्तार, स्थाई वारंटी बलवीर रावत भी पकड़ा गया
    1
    शिवपुरी। सिरसौद पुलिस की दोहरी कार्रवाई: सुनील रावत अवैध 315 बोर की बंदूक सहित गिरफ्तार, स्थाई वारंटी बलवीर रावत भी पकड़ा गया
शिवपुरी। सिरसौद पुलिस की दोहरी कार्रवाई: सुनील रावत अवैध 315 बोर की बंदूक सहित गिरफ्तार, स्थाई वारंटी बलवीर रावत भी पकड़ा गया
    user_Patarkar Shailendra dhakad
    Patarkar Shailendra dhakad
    शिवपुरी, शिवपुरी, मध्य प्रदेश•
    4 hrs ago
  • बारां जिला नाहरगढ़ तहसील किशनगंज होर हम रोज की ताजा खबर लेकर आये हैं आज नाहरगढ की हालत डबू की दूकान के पास वाली गली में में निवेदन करता हु ललित मीना जी से की इस को जल्द से जल्द ठीक करा ये गली को
    1
    बारां जिला नाहरगढ़ तहसील किशनगंज 
होर हम रोज की ताजा खबर लेकर आये हैं आज नाहरगढ की हालत डबू की दूकान के पास वाली गली में में निवेदन करता हु ललित मीना जी से की इस को जल्द से जल्द ठीक करा  ये गली को
    user_Manish Bairwa
    Manish Bairwa
    किशनगंज, बारां, राजस्थान•
    15 hrs ago
  • Gen-Z के बाद अब Gen-Alpha की आवाज! गुना में बच्चों का विरोध प्रदर्शन, स्कूल की व्यवस्थाओं को लेकर उठे सवाल गुना। देश में Gen-Z के आंदोलनों के बाद अब नई पीढ़ी यानी Gen-Alpha भी अपनी समस्याओं और अधिकारों को लेकर आवाज उठाती नजर आ रही है। गुना जिले में भी स्कूली बच्चों और उनके अभिभावकों से जुड़ी शिकायतों ने शिक्षा व्यवस्था को लेकर सवाल खड़े कर दिए हैं। सोशल मीडिया पर सामने आई एक पोस्ट में धरनावदा स्थित शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय को लेकर अभिभावकों और छात्र-छात्राओं की ओर से गंभीर शिकायतें की गई हैं। पोस्ट में विद्यालय की व्यवस्थाओं, बच्चों के साथ कथित व्यवहार और प्राचार्य की कार्यप्रणाली को लेकर नाराजगी जताते हुए जिला प्रशासन से हस्तक्षेप की मांग की गई है। बच्चों की शिकायतें बनीं विरोध की वजह सोशल मीडिया पोस्ट में दावा किया गया है कि विद्यालय की समस्याओं को लेकर बच्चों और अभिभावकों द्वारा आवाज उठाने पर उन्हें कथित रूप से दबाव का सामना करना पड़ रहा है। पोस्ट में अंक कम करने की कथित धमकी और अभिभावकों के साथ कथित दुर्व्यवहार जैसे आरोप भी लगाए गए हैं। अभिभावकों की मांग है कि मामले की निष्पक्ष जांच कराई जाए और यदि आरोप सही पाए जाते हैं तो जिम्मेदारों के खिलाफ कार्रवाई की जाए। Gen-Alpha क्यों महत्वपूर्ण? Gen-Alpha को आम तौर पर 2010 के बाद जन्म लेने वाली पीढ़ी के तौर पर संदर्भित किया जाता है। हाल के दिनों में देश के कई हिस्सों में स्कूली बच्चों के अपने स्कूल और बुनियादी सुविधाओं से जुड़े मुद्दों पर आवाज उठाने की खबरें सामने आई हैं। उत्तर प्रदेश के हमीरपुर में Gen-Alpha छात्रों ने स्कूल तक पक्की सड़क की मांग को लेकर तिरंगा लेकर मार्च किया। वहीं लखनऊ में छात्रों ने शिक्षकों की कमी को लेकर प्रदर्शन किया, जबकि मेरठ में छात्राओं ने जलभराव के कारण पढ़ाई प्रभावित होने की शिकायत प्रशासन के सामने रखी। अब गुना में भी बच्चों की आवाज पर नजर गुना के धरनावदा स्कूल से जुड़ी सोशल मीडिया शिकायत के बाद सवाल उठ रहा है कि क्या अब नई पीढ़ी अपने स्कूल और शिक्षा व्यवस्था से जुड़े मुद्दों को लेकर पहले से ज्यादा मुखर हो रही है? हालांकि, गुना के मामले में अभी तक प्रशासन या शिक्षा विभाग की ओर से आरोपों की पुष्टि करने वाला कोई आधिकारिक बयान सामने नहीं आया है। इसलिए सोशल मीडिया पोस्ट में लगाए गए आरोपों को फिलहाल दावे के रूप में ही देखा जाना चाहिए।
    1
    Gen-Z के बाद अब Gen-Alpha की आवाज! गुना में बच्चों का विरोध प्रदर्शन,
स्कूल की व्यवस्थाओं को लेकर उठे सवाल
गुना। देश में Gen-Z के आंदोलनों के बाद अब नई पीढ़ी यानी Gen-Alpha भी अपनी समस्याओं और अधिकारों को लेकर आवाज उठाती नजर आ रही है। गुना जिले में भी स्कूली बच्चों और उनके अभिभावकों से जुड़ी शिकायतों ने शिक्षा व्यवस्था को लेकर सवाल खड़े कर दिए हैं।
सोशल मीडिया पर सामने आई एक पोस्ट में धरनावदा स्थित शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय को लेकर अभिभावकों और छात्र-छात्राओं की ओर से गंभीर शिकायतें की गई हैं। पोस्ट में विद्यालय की व्यवस्थाओं, बच्चों के साथ कथित व्यवहार और प्राचार्य की कार्यप्रणाली को लेकर नाराजगी जताते हुए जिला प्रशासन से हस्तक्षेप की मांग की गई है।
बच्चों की शिकायतें बनीं विरोध की वजह
सोशल मीडिया पोस्ट में दावा किया गया है कि विद्यालय की समस्याओं को लेकर बच्चों और अभिभावकों द्वारा आवाज उठाने पर उन्हें कथित रूप से दबाव का सामना करना पड़ रहा है। पोस्ट में अंक कम करने की कथित धमकी और अभिभावकों के साथ कथित दुर्व्यवहार जैसे आरोप भी लगाए गए हैं।
अभिभावकों की मांग है कि मामले की निष्पक्ष जांच कराई जाए और यदि आरोप सही पाए जाते हैं तो जिम्मेदारों के खिलाफ कार्रवाई की जाए।
Gen-Alpha क्यों महत्वपूर्ण?
Gen-Alpha को आम तौर पर 2010 के बाद जन्म लेने वाली पीढ़ी के तौर पर संदर्भित किया जाता है। हाल के दिनों में देश के कई हिस्सों में स्कूली बच्चों के अपने स्कूल और बुनियादी सुविधाओं से जुड़े मुद्दों पर आवाज उठाने की खबरें सामने आई हैं।
उत्तर प्रदेश के हमीरपुर में Gen-Alpha छात्रों ने स्कूल तक पक्की सड़क की मांग को लेकर तिरंगा लेकर मार्च किया।
वहीं लखनऊ में छात्रों ने शिक्षकों की कमी को लेकर प्रदर्शन किया, जबकि मेरठ में छात्राओं ने जलभराव के कारण पढ़ाई प्रभावित होने की शिकायत प्रशासन के सामने रखी।
अब गुना में भी बच्चों की आवाज पर नजर
गुना के धरनावदा स्कूल से जुड़ी सोशल मीडिया शिकायत के बाद सवाल उठ रहा है कि क्या अब नई पीढ़ी अपने स्कूल और शिक्षा व्यवस्था से जुड़े मुद्दों को लेकर पहले से ज्यादा मुखर हो रही है?
हालांकि, गुना के मामले में अभी तक प्रशासन या शिक्षा विभाग की ओर से आरोपों की पुष्टि करने वाला कोई आधिकारिक बयान सामने नहीं आया है। इसलिए सोशल मीडिया पोस्ट में लगाए गए आरोपों को फिलहाल दावे के रूप में ही देखा जाना चाहिए।
    user_Deepak ojha
    Deepak ojha
    Local News Reporter गुना नगर, गुना, मध्य प्रदेश•
    2 hrs ago
  • राष्ट्रगीत वंदेमातरम के अपमान को लेकर भाजपा ने निकाला कैंडल मार्च विरोध जताते हुए कांग्रेस नेताओं से सार्वजनिक माफी की मांग की श्योपुर। भारतीय जनता पार्टी द्वारा रविवार की शाम अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी द्वारा राष्ट्रीय गीत वंदे मातरम के कथित अपमान के विरोध में एक विशाल कैंडल मार्च निकालते हुए कांग्रेस नेताओं से सार्वजनिक माफी की मांग की है। भाजपा नेताओं और कार्यकर्ताओं ने कांग्रेस के वरिष्ठ नेताओं पर वंदे मातरम का जानबूझकर अनादर करने का आरोप लगाया तथा सुबात कचहरी से एक कैंडल मार्च निकालते हुए जय स्तम्भ पर कड़ा विरोध जताया है। भाजपा जिलाध्यक्ष शशांक भूषण ने बताया कि अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के नई दिल्ली स्थित मुख्यालय पर कांग्रेस नेताओं सोनिया गांधी, मल्लिकार्जुन खड़गे और राहुल गांधी द्वारा वंदे मातरम का कथित तौर पर अनादर किया गया था। इसी घटना के विरोध में यह प्रदर्शन आयोजित किया गया। कैंडल मार्च पुरानी कचहरी से शुरू होकर मैन चौराहा और मुख्य बाजार होते हुए जय स्तंभ पर समाप्त हुआ। इस दौरान कार्यकर्ताओं ने हाथों में मोमबत्तियां लेकर वंदे मातरम के सम्मान और राष्ट्रगौरव से जुड़े नारे लगाए। भाजपा जिलाध्यक्ष शशांक भूषण ने कहा कि वंदे मातरम देश के स्वतंत्रता आंदोलन और राष्ट्रीय भावना से जुड़ा एक महत्वपूर्ण गीत है। इसके सम्मान से जुड़ा कोई भी मुद्दा सीधे देशवासियों की भावनाओं से संबंधित है। उन्होंने पुनः मांग की कि कांग्रेस के वरिष्ठ नेता इस मामले में देश की जनता के समक्ष सार्वजनिक रूप से माफी मांगें। प्रदर्शन में भाजपा जिलाध्यक्ष शशांक भूषण, पूर्व विधायक दुर्गालाल विजय, महावीर सिंह सिसोदिया पूर्व जिला अध्यक्ष श्री सुरेंद्र सिंह जाट पूर्व प्रदेश कार्य समिति के सदस्य, कैलाश नारायण गुप्ता, संजय मंगल श्रीमती सर्वोच्च तोमर श्रीमती मिथिलेश तोमर श्रीमती नेहा कुलश्रेष्ठ राघवेंद्र जाट, यश चौहान, सौरभ भार्गव सहित बड़ी संख्या में भाजपा पदाधिकारी और कार्यकर्ता उपस्थित थे। कैंडल मार्च के दौरान शहर में सुरक्षा व्यवस्था के लिए पुलिस बल भी तैनात किया गया था। कैंडल मार्च के बाद में शहीद स्मारक स्थल जय स्तंभ चौक पर सामूहिक वंदे मातरम का गायन भी किया गया
    1
    राष्ट्रगीत वंदेमातरम के अपमान को लेकर भाजपा ने निकाला कैंडल मार्च
विरोध जताते हुए कांग्रेस नेताओं से सार्वजनिक माफी की मांग की
श्योपुर। भारतीय जनता पार्टी द्वारा रविवार की शाम अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी द्वारा राष्ट्रीय गीत वंदे मातरम के कथित अपमान के विरोध में एक विशाल कैंडल मार्च निकालते हुए कांग्रेस नेताओं से सार्वजनिक माफी की मांग की है। भाजपा नेताओं और कार्यकर्ताओं ने कांग्रेस के वरिष्ठ नेताओं पर वंदे मातरम का जानबूझकर अनादर करने का आरोप लगाया तथा सुबात कचहरी से एक कैंडल मार्च निकालते हुए जय स्तम्भ पर कड़ा विरोध जताया है। 
भाजपा जिलाध्यक्ष शशांक भूषण ने बताया कि अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के नई दिल्ली स्थित मुख्यालय पर कांग्रेस नेताओं सोनिया गांधी, मल्लिकार्जुन खड़गे और राहुल गांधी द्वारा वंदे मातरम का कथित तौर पर अनादर किया गया था। इसी घटना के विरोध में यह प्रदर्शन आयोजित किया गया। कैंडल मार्च पुरानी कचहरी से शुरू होकर मैन चौराहा और मुख्य बाजार होते हुए जय स्तंभ पर समाप्त हुआ। इस दौरान कार्यकर्ताओं ने हाथों में मोमबत्तियां लेकर वंदे मातरम के सम्मान और राष्ट्रगौरव से जुड़े नारे लगाए। भाजपा जिलाध्यक्ष शशांक भूषण ने कहा कि वंदे मातरम देश के स्वतंत्रता आंदोलन और राष्ट्रीय भावना से जुड़ा एक महत्वपूर्ण गीत है। इसके सम्मान से जुड़ा कोई भी मुद्दा सीधे देशवासियों की भावनाओं से संबंधित है। उन्होंने पुनः मांग की कि कांग्रेस के वरिष्ठ नेता इस मामले में देश की जनता के समक्ष सार्वजनिक रूप से माफी मांगें। प्रदर्शन में भाजपा जिलाध्यक्ष शशांक भूषण, पूर्व विधायक दुर्गालाल विजय, महावीर सिंह सिसोदिया पूर्व जिला अध्यक्ष श्री सुरेंद्र सिंह जाट पूर्व प्रदेश कार्य समिति के सदस्य, कैलाश नारायण गुप्ता, संजय मंगल श्रीमती सर्वोच्च तोमर श्रीमती मिथिलेश तोमर श्रीमती नेहा कुलश्रेष्ठ राघवेंद्र जाट, यश चौहान, सौरभ भार्गव सहित बड़ी संख्या में भाजपा पदाधिकारी और कार्यकर्ता उपस्थित थे। कैंडल मार्च के दौरान शहर में सुरक्षा व्यवस्था के लिए पुलिस बल भी तैनात किया गया था। कैंडल मार्च के बाद में शहीद स्मारक स्थल जय स्तंभ चौक पर सामूहिक वंदे मातरम का गायन भी किया गया
    user_SHEOPUR NEWS FIRST
    SHEOPUR NEWS FIRST
    Building society Sheopur, Madhya Pradesh•
    4 hrs ago
  • श्रवण कुमार मेहता ने मरीजों को भोजन कराकर मनाया जन्मदिन भाजपा मंडल महामंत्री श्रवण कुमार मेहता ने अपना जन्मदिन सामाजिक सरोकार के साथ मनाया। उन्होंने केलवाड़ा के सरकारी अस्पताल पहुंचकर मरीजों और उनके परिजनों को भोजन वितरित किया। अस्पताल में पिछले सात वर्षों से जरूरतमंदों के लिए लगातार भोजन सेवा संचालित की जा रही है। मेहता ने मित्रों के साथ सेवा कार्य में भागीदारी निभाते हुए मरीजों को अपने हाथों से भोजन परोसा। उन्होंने कहा कि जरूरतमंदों की सेवा से बड़ा कोई कार्य नहीं है। इस दौरान स्थानीय कार्यकर्ता और मित्र मौजूद रहे।
    1
    श्रवण कुमार मेहता ने मरीजों को भोजन कराकर मनाया जन्मदिन

 
भाजपा मंडल महामंत्री श्रवण कुमार मेहता ने अपना जन्मदिन सामाजिक सरोकार के साथ मनाया। उन्होंने केलवाड़ा के सरकारी अस्पताल पहुंचकर मरीजों और उनके परिजनों को भोजन वितरित किया। अस्पताल में पिछले सात वर्षों से जरूरतमंदों के लिए लगातार भोजन सेवा संचालित की जा रही है। मेहता ने मित्रों के साथ सेवा कार्य में भागीदारी निभाते हुए मरीजों को अपने हाथों से भोजन परोसा। उन्होंने कहा कि जरूरतमंदों की सेवा से बड़ा कोई कार्य नहीं है। इस दौरान स्थानीय कार्यकर्ता और मित्र मौजूद रहे।
    user_हर्षित भार्गव
    हर्षित भार्गव
    पत्रकार शाहबाद, बारां, राजस्थान•
    14 hrs ago
  • शराब के नशे में पिता ने छह साल की बेटी को पीटा, इलाज के दौरान मौत शिवपुरी जिले की पोहरी तहसील के छर्च थाना क्षेत्र के ग्राम श्यामपुरा में दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। आरोप है कि शराब के नशे में पिता ने अपनी छह वर्षीय बेटी शिवानी के साथ बेरहमी से मारपीट की। गंभीर रूप से घायल बच्ची की उपचार के दौरान मौत हो गई। पुलिस के अनुसार, 15 अगस्त की रात आरोपी रामवरन आदिवासी शराब के नशे में पत्नी और बच्चों से विवाद कर रहा था। बाद में वह अपनी छह वर्षीय बेटी को खेत में ले गया, जहां कथित रूप से उसके साथ मारपीट की। घायल बच्ची को परिजन पहले छर्च और फिर श्योपुर के सरकारी अस्पताल ले गए, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। मामले में छर्च थाना पुलिस ने आरोपी पिता के खिलाफ हत्या का प्रकरण दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। घटना के बाद गांव में शोक और आक्रोश का माहौल है।
    1
    शराब के नशे में पिता ने छह साल की बेटी को पीटा, इलाज के दौरान मौत
शिवपुरी जिले की पोहरी तहसील के छर्च थाना क्षेत्र के ग्राम श्यामपुरा में दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। आरोप है कि शराब के नशे में पिता ने अपनी छह वर्षीय बेटी शिवानी के साथ बेरहमी से मारपीट की। गंभीर रूप से घायल बच्ची की उपचार के दौरान मौत हो गई।
पुलिस के अनुसार, 15 अगस्त की रात आरोपी रामवरन आदिवासी शराब के नशे में पत्नी और बच्चों से विवाद कर रहा था। बाद में वह अपनी छह वर्षीय बेटी को खेत में ले गया, जहां कथित रूप से उसके साथ मारपीट की। घायल बच्ची को परिजन पहले छर्च और फिर श्योपुर के सरकारी अस्पताल ले गए, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।
मामले में छर्च थाना पुलिस ने आरोपी पिता के खिलाफ हत्या का प्रकरण दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। घटना के बाद गांव में शोक और आक्रोश का माहौल है।
    user_Kuldeep gupta
    Kuldeep gupta
    पत्रकारिता शिवपुरी, शिवपुरी, मध्य प्रदेश•
    3 hrs ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.