तीन छात्रों ने लहराया कामयाबी का परछम, शिक्षकों को मिल रही बधाईयां मौदहा हमीरपुर। आमतौर पर जहाँ परिषदीय विद्यालयों में शिक्षा का स्तर दिन ब दिन गिरता जा रहा है तो वहीं एक साथ तीन छात्रों का चयन होना भी गांव में चर्चा का विषय बना हुआ है और ग्रामीणों द्वारा शिक्षकों को बधाईयां दी जा रही हैं। मौदहा विकास खण्ड के ग्राम छिरका स्थित प्राथमिक विद्यालय के अनिकेत और सत्यम ने आश्रम पद्धति विद्यालय तथा छात्रा माही जवाहर नवोदय विद्यालय की प्रवेश परीक्षा उत्तीर्ण कर जहाँ विद्यालय का नाम रोशन कर दिया वहीं परिषदीय विद्यालयों की शिक्षा के स्तर पर सवाल उठाने वालों को भी सोचने पर मजबूर कर दिया। इतना ही नहीं एक साथ तीन छात्रों का चयन होने से विद्यालय के नामांकन में भी आशातीत वृद्धि हुई है।विद्यालय के प्रधानाचार्य सुखदेव प्रसाद ने बताया कि बच्चों की सफलता में सभी अध्यापको का सहयोग और बच्चों की मेहनत है जबकि वह खुद स्कूल समय के पहले बच्चों को आकर तैयारी कराते थे। जबकि उन्होंने सभी अध्यापकों के सहयोग को बच्चों की सफलता का श्रेय दिया है और कहा है कि, भविष्य में और बेहतर परिणाम देने का प्रयास करेंगे।
तीन छात्रों ने लहराया कामयाबी का परछम, शिक्षकों को मिल रही बधाईयां मौदहा हमीरपुर। आमतौर पर जहाँ परिषदीय विद्यालयों में शिक्षा का स्तर दिन ब दिन गिरता जा रहा है तो वहीं एक साथ तीन छात्रों का चयन होना भी गांव में चर्चा का विषय बना हुआ है और ग्रामीणों द्वारा शिक्षकों को बधाईयां दी जा रही हैं। मौदहा विकास खण्ड के ग्राम छिरका स्थित प्राथमिक विद्यालय के अनिकेत और सत्यम ने आश्रम पद्धति विद्यालय तथा छात्रा माही जवाहर नवोदय विद्यालय की प्रवेश परीक्षा उत्तीर्ण कर जहाँ विद्यालय का नाम रोशन कर दिया वहीं परिषदीय विद्यालयों
की शिक्षा के स्तर पर सवाल उठाने वालों को भी सोचने पर मजबूर कर दिया। इतना ही नहीं एक साथ तीन छात्रों का चयन होने से विद्यालय के नामांकन में भी आशातीत वृद्धि हुई है।विद्यालय के प्रधानाचार्य सुखदेव प्रसाद ने बताया कि बच्चों की सफलता में सभी अध्यापको का सहयोग और बच्चों की मेहनत है जबकि वह खुद स्कूल समय के पहले बच्चों को आकर तैयारी कराते थे। जबकि उन्होंने सभी अध्यापकों के सहयोग को बच्चों की सफलता का श्रेय दिया है और कहा है कि, भविष्य में और बेहतर परिणाम देने का प्रयास करेंगे।
- हमीरपुर। शहर में एक युवक का हाथ में पिस्टल लेकर डांस करते हुए वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। बताया जा रहा है कि यह वीडियो कोतवाली नगर क्षेत्र के एक प्रतिष्ठित रेस्टोरेंट का है, जहां पार्टी के दौरान युवक खुलेआम हथियार लहराता नजर आया। वीडियो सामने आने के बाद लोगों में दहशत का माहौल है और सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल खड़े हो गए हैं। रेस्टोरेंट में हथियार के साथ प्रवेश और इस तरह का प्रदर्शन गंभीर चिंता का विषय बन गया है। मामले के तूल पकड़ने के बाद रेस्टोरेंट की भूमिका को लेकर भी जांच की मांग उठ रही है। वहीं पुलिस ने वायरल वीडियो का संज्ञान लेते हुए जांच शुरू कर दी है। पुलिस के अनुसार, प्रारंभिक जांच में यह वीडियो करीब एक वर्ष पुराना बताया जा रहा है। वीडियो में दिख रहे युवक की पहचान के प्रयास किए जा रहे हैं और आवश्यक वैधानिक कार्रवाई की जा रही है।2
- जनपद बांदा के थाना कोतवाली नगर क्षेत्र से एक व्यक्ति द्वारा अधिकारियों के समक्ष प्रस्तुत होकर सूचना दी गई थी कि जनपद बांदा में नियुक्त एक डाक्टर की लापरवाही के चलते उनकी बेटी के पैर को काटना पड़ गया था । सूचना पर जिलाधिकारी बांदा के आदेश के क्रम में मुख्य चिकित्साधिकारी बांदा द्वारा एक विस्तृत रिपोर्ट तैयार की गई जिसके क्रम में सुसंगत धाराओं में अभियोग पंजीकृत किया गया है । आगे की विधिक कार्यवाही प्रचलित है । अपर पुलिस अधीक्षक/क्षेत्राधिकारी नगर सुश्री मेविस टॉक ।1
- *खोया मोबाइल व पैसा पुलिस ने कराया वापस* रिपोर्ट-अल्तमश हुसैन-7054881233 बाँदा। पुलिस अधीक्षक बांदा पलाश बंसल के कुशल निर्देशन तथा अपर पुलिस अधीक्षक/क्षेत्राधिकारी साइबर मेविस टॉक के नेतृत्व में साइबर क्राइम पुलिस थाना बांदा टीम द्वारा व्यक्ति को खोए हुए मोबाइल फोन से यूपीआई के माध्यम से पीड़ित के खाते से निकाले गये कुल 20 हजार रुपये व खोया हुआ मोबाइल फोन वापस कराया गया। थाना कोतवाली नगर क्षेत्र के रहने वाले प्रमोद कुमार शुक्ला ने साइबर क्राइम पुलिस थाना बांदा को सूचना दी कि उनका लड़का अहमदाबाद में रहकर काम करता है उसका मोबाइल फोन कहीं खो गया है। तथा किसी के द्वारा उनके खोए हुए मोबाइल का प्रयोग कर यूपीआई के माध्यम से उनके बैंक खाते से 20 हजार रुपए निकाल लिए गए । थाना साइबर क्राइम बांदा पुलिस टीम द्वारा कुशलता एवं सक्रियता से कार्य करते हुए पीड़ित के बैंक खाते में 20 हजार रुपये वापस कराये गए तथा खोया हुए मोबाइल फोन भी बरामद कर आवेदक/पीड़ित को सुपुर्द किया गया । आवेदक द्वारा पैसा व मोबाइल फोन वापस मिलने पर थाना साइबर क्राइम बांदा पुलिस टीम को धन्यवाद दिया गया।बांदा पुलिस द्वारा आम जनमानस से अपील की गई है कि किसी भी प्रकार की ऑनलाइन ठगी, फर्जी कॉल अथवा संदिग्ध लेन-देन के संबंध में तत्काल साइबर हेल्पलाइन 1930 पर सूचना दें या साइबर थाने/नजदीकी थानें में शिकायत दर्ज कराएं, जिससे समय रहते आवश्यक कार्यवाही की जा सके।2
- “अपराधी #सपा_नेता का खौफ! दिनदहाड़े युवक को कार में घसीटा अपहरण कर के पहाड़ी से फेंकने की साजिश थी, सूझबूझ से बची जान” बांदा के नरैनी में दबंगई का खौफनाक चेहरा सामने आया… जहां सपा नेता जगमोहन यादव उसके पुत्र शिवा यादव सहित दो अन्य पर आरोप, उसके बेटे और साथियों ने मिलकर एक युवक को जबरन कार में डालने की कोशिश की… राह चलते युवक को घसीटकर कार में बैठाया गया… और बेरहमी से पीटा गया… बताया जा रहा है कि एक दिन पहले हुए विवाद के बाद… शराब के नशे में इस वारदात को अंजाम दिया गया… लेकिन युवक ने हिम्मत नहीं हारी… चलती कार की चाभी बाहर फेंक दी… गाड़ी रुकते ही लोगों से मदद मांगी… भीड़ जुटते ही आरोपी मौके से फरार हो गए… घटना के बाद इलाके में दहशत का माहौल है… देखें #पीड़ित_की_जुबानी 👇👇👇👇 #BandaNews #BreakingNews #UPCrime #KidnappingAttempt #UttarPradesh #CrimeNews #ViralNews #bandapolice #LawAndOrder #IndiaNews #Highlight #TrendingNews1
- #Apkiawajdigital लंदन/रियाद: सोशल मीडिया पर वायरल हो रही उस 'घायल' विमान की तस्वीरें अब एक बड़ी सैन्य सच्चाई के रूप में सामने आई हैं। सऊदी अरब के प्रिंस सुल्तान एयरबेस पर हुए ईरानी मिसाइल हमले की भीषणता का सबसे बड़ा सबूत हाल ही में इंग्लैंड के आसमान में देखा गया। मुख्य आकर्षण: पैचवर्क के नीचे छिपी हमले की दास्तां अमेरिकी वायुसेना का KC-135 स्ट्रैटोटैंकर, जो अब चर्चा का विषय बना हुआ है, हाल ही में इंग्लैंड के RAF Mildenhall पर उतरा। इसकी पूरी बॉडी पर सफेद रंग के अनगिनत 'पैच' (मदद के निशान) लगे हुए हैं, जो सीधे तौर पर 13 मार्च 2026 को हुए उस भयावह हमले की गवाही दे रहे हैं, जब ईरानी मिसाइलों और ड्रोनों ने प्रिंस सुल्तान एयरबेस को निशाना बनाया था। खबर के बड़े बिंदु: श्रेपनल का हमला: विमान के फ्यूजलेज (शरीर) पर लगे ये पैच उन छेदों को भरने के लिए लगाए गए हैं जो मिसाइल फटने के बाद निकले लोहे के घातक टुकड़ों (Shrapnel) से हुए थे। मौत के बीच से वापसी: रक्षा विशेषज्ञों के अनुसार, इतने गंभीर नुकसान के बाद भी विमान का सुरक्षित उड़ान भरना अमेरिकी इंजीनियरिंग और पायलटों के कौशल का अद्भुत उदाहरण है। अस्थायी मरम्मत: विमान पर दिख रहे निशान 'फील्ड रिपेयर' हैं, ताकि यह सुरक्षित रूप से उड़कर अपनी मुख्य रिपेयर डिपो तक पहुँच सके। सैन्य गलियारों में हलचल यह विमान केवल एक मशीन नहीं, बल्कि मध्य पूर्व में चल रहे हालिया तनाव का एक चलता-फिरता दस्तावेज़ है। 'ऑपरेशन एपिक फ्यूरी' के दौरान हुए इस हमले ने साबित कर दिया था कि अब हवाई युद्ध की रणनीति बदल रही है। रिफ्यूलिंग टैंकर, जिन्हें किसी भी वायुसेना की 'लाइफलाइन' कहा जाता है, अब सीधे निशाने पर हैं। "यह विमान बता रहा है कि उस रात प्रिंस सुल्तान एयरबेस पर क्या बीती होगी। यह एक चमत्कार ही है कि यह आज हमारे सामने खड़ा है।" — रक्षा विश्लेषक निष्कर्ष: वायरल हो रही यह खबर पूरी तरह प्रामाणिक है। यह विमान अब पूरी दुनिया के लिए युद्ध की विभीषिका और तकनीकी मजबूती का प्रतीक बन गया है।1
- हमीरपुर। सोमवार को सुबह सुमेरपुर क्षेत्र के ग्राम टेढ़ा में गेहूं की फसल काटते समय हार्वेस्टर से निकली चिंगारी से आग लग गई। आग ने देखते ही विकराल रुप धारण कर लिया और चंद मिनटों में 30 बीघे में खड़ी गेहूं की फसल को अपनी आगोश में लेकर फूंक डाला। आग से करीब 8 लाख रुपए की फसल जल जाने का अनुमान लगाया जा रहा है। खेतों में कार्य कर रहे किसानों ने एकत्र होकर आग को आगे बढ़ने से रोका और खड़ी फसल को ट्रैक्टर से जोतकर आग बुझाई। किसान का आरोप है कि सूचना के एक घंटे बाद फायर दस्ता मौके पर पहुंचा तब तक आग कंट्रोल हो चुकी थी। सोमवार को सुबह करीब 10 बजे टेढ़ा गांव निवासी रामकिशोर सिंह के खेत में गेहूं की फसल की कटाई करते समय हार्वेस्टर से निकली चिंगारी से आग लग गई। आग ने तेज हवा पाकर विकराल रूप धारण कर लिया और देखते ही देखते 30 बीघे में खड़ी गेहूं की फसल को खाक कर दिया। किसान का आरोप है कि सूचना देने के बाद कस्बे से फायर दस्ता 1 घंटा 5 मिनट बाद घटना स्थल पर पहुंचा तब तक किसानों ने एकत्र होकर आग पर नियंत्रण कर लिया था। आग से किसानों को करीब आठ लाख की क्षति हुई है।1
- इस समय लोगों में तमंचा लहरा कर भौकाल दिखाने का जुनून सवार है जिसके चलते आए दिन तमंचा लहराते हुए वीडियो वायरल होते रहते हैं ऐसा ही एक वीडियो हमीरपुर सदर कोतवाली से वायरल हुआ हालांकि हमीरपुर पुलिस ने वायरल वीडियो का संज्ञान लेते हुए जांच शुरू कर दी है और वीडियो एक साल पुराना बताया है।2
- नरैनी थाना क्षेत्र में अपहरणऔर मारपीट के मामले मेंपुलिस ने एक अभियुक्त कोकिया गिरफ्तार।1
- *अपहरण कर मारपीट करने वाला अभियुक्त गिरफ्तार* रिपोर्ट-अल्तमश हुसैन-7054881233 बाँदा। पुलिस अधीक्षक बांदा पलाश बंसल के निर्देशन में जनपद में अपराध एवं अपराधियों पर नियंत्रण लगाये जाने तथा वांछित अभियुक्तों की गिरफ्तारी हेतु चलाए जा रहे अभियान के क्रम में क्षेत्राधिकारी नरैनी कृष्ण कांत त्रिपाठी के निकट पर्यवेक्षण में थाना नरैनी पुलिस द्वारा व्यक्ति का अपहरण कर मारपीट करने वाले एक वांछित अभियुक्त को गिरफ्तार किया गया है।12 अप्रैल 26 को कस्बा नरैनी के रहने वाले राजाराम गर्ग ने थाना नरैनी पर अपने पुत्र के कुछ लोगों द्वारा अपहरण कर मारपीट करने के सम्बन्ध में सूचना दी थी। जिसके सम्बन्ध में थाना नरैनी में अभियोग पंजीकृत करते हुए अभियुक्तों की गिरफ्तारी हेतु की जा रही कार्यवाही के क्रम में घटना में शामिल अभियुक्त जगमोहन निवासी कालिंजर को कस्बा नरैनी से गिरफ्तार किया गया है।घटना में शामिल अन्य अभियुक्तों की गिरफ्तारी के प्रयास किए जा रहे है।गिरफ्तार अभियुक्त के पास से एक मोबाइल फोन व एक चार पहिया वाहन बरामद हुआ है।1