हार्वेस्टर की चिंगारी से 30 बीघे गेहूं की फसल जलकर खाक हमीरपुर। सोमवार को सुबह सुमेरपुर क्षेत्र के ग्राम टेढ़ा में गेहूं की फसल काटते समय हार्वेस्टर से निकली चिंगारी से आग लग गई। आग ने देखते ही विकराल रुप धारण कर लिया और चंद मिनटों में 30 बीघे में खड़ी गेहूं की फसल को अपनी आगोश में लेकर फूंक डाला। आग से करीब 8 लाख रुपए की फसल जल जाने का अनुमान लगाया जा रहा है। खेतों में कार्य कर रहे किसानों ने एकत्र होकर आग को आगे बढ़ने से रोका और खड़ी फसल को ट्रैक्टर से जोतकर आग बुझाई। किसान का आरोप है कि सूचना के एक घंटे बाद फायर दस्ता मौके पर पहुंचा तब तक आग कंट्रोल हो चुकी थी। सोमवार को सुबह करीब 10 बजे टेढ़ा गांव निवासी रामकिशोर सिंह के खेत में गेहूं की फसल की कटाई करते समय हार्वेस्टर से निकली चिंगारी से आग लग गई। आग ने तेज हवा पाकर विकराल रूप धारण कर लिया और देखते ही देखते 30 बीघे में खड़ी गेहूं की फसल को खाक कर दिया। किसान का आरोप है कि सूचना देने के बाद कस्बे से फायर दस्ता 1 घंटा 5 मिनट बाद घटना स्थल पर पहुंचा तब तक किसानों ने एकत्र होकर आग पर नियंत्रण कर लिया था। आग से किसानों को करीब आठ लाख की क्षति हुई है।
हार्वेस्टर की चिंगारी से 30 बीघे गेहूं की फसल जलकर खाक हमीरपुर। सोमवार को सुबह सुमेरपुर क्षेत्र के ग्राम टेढ़ा में गेहूं की फसल काटते समय हार्वेस्टर से निकली चिंगारी से आग लग गई। आग ने देखते ही विकराल रुप धारण कर लिया और चंद मिनटों में 30 बीघे में खड़ी गेहूं की फसल को अपनी आगोश में लेकर फूंक डाला। आग से करीब 8 लाख रुपए की फसल जल जाने का अनुमान लगाया जा रहा है। खेतों में कार्य कर रहे किसानों ने एकत्र होकर आग को आगे बढ़ने से रोका और खड़ी फसल को ट्रैक्टर से जोतकर आग बुझाई। किसान का आरोप है कि सूचना के एक घंटे बाद फायर दस्ता मौके पर पहुंचा तब तक आग कंट्रोल हो चुकी थी। सोमवार को सुबह करीब 10 बजे टेढ़ा गांव निवासी रामकिशोर सिंह के खेत में गेहूं की फसल की कटाई करते समय हार्वेस्टर से निकली चिंगारी से आग लग गई। आग ने तेज हवा पाकर विकराल रूप धारण कर लिया और देखते ही देखते 30 बीघे में खड़ी गेहूं की फसल को खाक कर दिया। किसान का आरोप है कि सूचना देने के बाद कस्बे से फायर दस्ता 1 घंटा 5 मिनट बाद घटना स्थल पर पहुंचा तब तक किसानों ने एकत्र होकर आग पर नियंत्रण कर लिया था। आग से किसानों को करीब आठ लाख की क्षति हुई है।
- User1829Hamirpur, Uttar Pradesh😂22 hrs ago
- कानपुर घाटमपुर में जोर शोर से ग्रामीण व शहरी क्षेत्रों के लोगों ने मनाया बाबासाहेब का जन्म दिवस मंगलवार 14 अप्रैल को पूरे देश में डॉ. भीमराव रामजी आंबेडकर की जयंती बड़े सम्मान और उत्साह के साथ मनाई गई। इस अवसर पर विभिन्न सरकारी संस्थानों, शैक्षणिक परिसरों, सामाजिक संगठनों और राजनीतिक दलों द्वारा श्रद्धांजलि सभाएँ, रैलियाँ, संगोष्ठियाँ और सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित किए गए। सुबह से ही लोगों ने आंबेडकर प्रतिमाओं और चित्रों पर पुष्पांजलि अर्पित की। कई स्थानों पर प्रभात फेरियाँ निकाली गईं, जिनमें संविधान, समानता, शिक्षा और सामाजिक न्याय के संदेश गूंजते रहे। वक्ताओं ने अपने संबोधन में डॉ. आंबेडकर के योगदान—विशेषकर भारतीय संविधान के निर्माण, दलित-शोषित वर्गों के अधिकारों की रक्षा, और शिक्षा के प्रसार—को याद किया। स्थानीय प्रशासन द्वारा प्रमुख चौक-चौराहों पर सुरक्षा और यातायात की विशेष व्यवस्था की गई। वक्ताओं ने कहा कि डॉ. आंबेडकर का जीवन केवल एक व्यक्ति की कहानी नहीं, बल्कि सामाजिक परिवर्तन की क्रांति है। उनका विचार आज भी समानता, न्याय और मानवाधिकारों की दिशा में मार्गदर्शन देता है। इस प्रकार 14 अप्रैल का दिन देशभर में सामाजिक समरसता, संवैधानिक मूल्यों और मानव गरिमा के संकल्प के साथ मनाया गया।4
- माती पुलिस कार्यालय में पुलिस अधीक्षक श्रद्धा नरेंद्र पांडेय ने अपने कार्यालय में पीड़ा व समस्याओं को लेकर आए लोगों को सम्मान पूर्वक बैठाया और उनकी समस्याओं व शिकायतों को गंभीरता पूर्वक सुना और सभी को न्याय का भरोसा दिलाते हुए उनके प्रार्थना पत्रों को सर्व संबंधित को न्याय पूर्ण, समय सीमा में निस्तारण करने हेतु निर्देशित किया।1
- : डंपर की चपेट में आने से महिला की मौत जालौन ⏩उरई चौरासी रोड के पास बड़ा सड़क हादसा ⏩सड़क पार कर रही महिला को डंपर ने कुचला ⏩हादसे में महिला की मौके पर दर्दनाक मौत ⏩सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची ⏩घटना के कारणों की जांच में जुटी पुलिस ⏩उरई कोतवाली क्षेत्र के चौरासी मोड़ का मामला1
- कैफे की आड़ में चल रहा था नशे का खेल, पुलिस की ताबड़तोड़ रेड से मचा हड़कंप! जालौन में अवैध गतिविधियों पर शिकंजा कसते हुए पुलिस ने मंगलवार को बड़ी कार्रवाई कर शहर के कई चर्चित कैफे और रेस्टोरेंट्स का भंडाफोड़ कर दिया। उरई और जालौन कोतवाली क्षेत्र में हुई ताबड़तोड़ छापेमारी ने पूरे शहर में सनसनी फैला दी। चुर्खी बाईपास स्थित 2.0 कैफे एंड रेस्टोरेंट समेत कई ठिकानों पर पुलिस ने दबिश दी, जहां से भारी मात्रा में प्रतिबंधित फ्लेवर्ड हुक्का, उपकरण और आपत्तिजनक सामग्री बरामद की गई। मौके से 3 युवतियों सहित आधा दर्जन से अधिक युवकों को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है। पुलिस सूत्रों का खुलासा—इन कैफे की आड़ में लंबे समय से युवाओं को परोसा जा रहा था नशे का जहर! स्थानीय शिकायतों के बाद आखिरकार पुलिस ने सख्ती दिखाते हुए इस पूरे रैकेट का पर्दाफाश कर दिया। दो दिन पहले भी SMS कैफे पर छापा, 8 लोग गए थे जेल लग1
- Post by द कहर न्यूज़ एजेंसी1
- रेप केस में चार्जशीट लगाने के बदले इंस्पेक्टर साहब, रेप पीड़िता से अकेले में मिलना चाहते हैं। वो उसको 2, 4, 5, 10 हजार रुपए देने को भी तैयार हैं। UP पुलिस काफी फ्रेंडली हो गई है। मुकदमा भी करती है, चार्जशीट भी लगाती है और पीड़िता को पैसा भी देती है!! फिलहाल इंस्पेक्टर (क्राइम) नरेश मलिक सस्पेंड कर दिए गए हैं। मामला उत्तर प्रदेश में जिला बलिया का है!!1
- हमीरपुर। सुमेरपुर कस्बे के बांकी रोड स्थित कांशीराम कॉलोनी में जनसेवा केंद्र संचालक ने फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। तीन दिन पहले ही केंद्र संचालक की पत्नी ने बेटी को जन्म दिया था। घटना स्थल से एक सुसाइड नोट भी मिला है। जिसमें अपनी मर्जी से आत्महत्या करने और नया मकान बड़ी बेटी के नाम करने का जिक्र है। घटना से मृतक के घर कोहराम मचा है। पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम को भेज दिया है। कांशीराम कॉलोनी निवासी अंकित कुमार ओमर 35 वर्ष कस्बे में बालाजी कंप्यूटर्स के नाम से जनसेवा केंद्र का संचालन करता था। अभी हाल ही में उसने अपना निजी मकान बनाया है। जिसमें परिवार के सदस्य रहने लगे थे। कॉलोनी में कुछ सामान रखा था, जिसे मकान में लाकर रखा जा रहा था। सोमवार की देर रात अंकित कॉलोनी से कुछ सामान निकालने गया था। लेकिन वापस लौटकर नहीं आया। परिजन जब उसे खोजते हुए कॉलोनी पहुंचे तो कमरे में अंकित का शव लटका हुआ था। आनन-फानन में शव को फंदे से उतारकर पीएचसी लाया गया, जहां डॉक्टरों ने चेकअप के बाद मौत की पुष्टि कर दी। घटना स्थल से पुलिस ने एक सुसाइड नोट भी बरामद हुआ है। जिसमें अंकित ने अपनी मर्जी से आत्महत्या करने की बात लिखी है। उसने आगे लिखा है कि उसका मकान बड़ी बेटी के नाम कर दिया जाए। पुलिस ने सुसाइड नोट भी जब्त कर लिया है। मूलरूप से पुखरायां निवासी अंकित के छोटे भाई अमर ने इसी कमरे में दस माह पूर्व फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली थी। मां की बीमारी से मौत हो चुकी है। अंकित का परिवार मूलरूप से कानपुर देहात के पुखरायां निवासी था। बचपन में ही मां सभी बच्चों को लेकर कस्बे अपने मायके में आकर रहने लगी थी। दोनों भाइयों ने मेहनत करके अपने परिवार का भरण-पोषण किया। तीन दिन पूर्व अंकित की पत्नी खुश्बू ने एक बेटी को जन्म दिया है। अचानक हुई इस घटना से परिवार में कोहराम मचा हुआ है। प्राप्त जानकारी के अनुसार सरकारी अस्पताल से प्रसव के बाद पत्नी खुश्बू को घर छोड़ने के बाद कॉलोनी में जाकर आत्महत्या कर ली। पति की मौत की खबर सुनकर चलने फिरने में असमर्थ पत्नी निजी गाड़ी से अस्पताल आई और पति के शव को देख कर बेसुध हो गई। जिसे परिजन ढांढस बंधाते हुए दिखे।4
- संदिग्ध परिस्थितियों में पेड़ से लटकता मिला व्यक्ति का शव, जालौन घर से सुबह मॉर्निंग वॉक के लिए निकला था जगराम, शव लटकता देख ग्रामीणों में मचा हड़कंप, पुलिस को दी सूचना, घटना की सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस जांच पड़ताल में जुटी, पुलिस ने मृतक के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा, कुठौंद थाना क्षेत्र के सीएनजी पेट्रोल पंप के पास का मामला1
- रनिया थाना क्षेत्र के रायपुर गजनेर रोड पर एक तेज रफ्तार कार अनियंत्रित होकर पलट गई।जिससे कार में सवार एक व्यक्ति की मौके पर मौत हो गई और दूसरा व्यक्ति घायल हो गया।वहीं सूचना पर पुलिस ने घायल व्यक्ति को उपचार हेतु अस्पताल भिजवाया।थाना प्रभारी दिनेश गौतम ने बताया कि मृतक का नाम लक्ष्मण उर्फ अभिषेक पुत्र रामू सिंह उम्र 22 वर्ष निवासी पहाड़पुर थाना रनिया व घायल का नाम धीरज सिंह पुत्र रिपुसूदन सिंह उम्र 26 हमीरपुर का निवासी है।1