जिलाधिकारी खीरी एवं पुलिस अधीक्षक खीरी ने श्रावण मास एवं कांवड़ यात्रा की सुरक्षा व्यवस्था के दृष्टिगत पुलिस लाइन सभागार में की समीक्षा *जिलाधिकारी खीरी एवं पुलिस अधीक्षक खीरी ने श्रावण मास एवं कांवड़ यात्रा की सुरक्षा व्यवस्था के दृष्टिगत पुलिस लाइन सभागार में समीक्षा गोष्ठी का आयोजन, दिये गये आवश्यक दिशा-निर्देश* जिलाधिकारी खीरी, श्री अंजनी सिंह एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक खीरी, डॉ0 ख्याति गर्ग द्वारा आज दिनांक 31.07.2026 को रिजर्व पुलिस लाइन सभागार में श्रावण मास एवं कांवड़ यात्रा की सुरक्षा व्यवस्था के दृष्टिगत जनपद के सभी राजपत्रित अधिकारियों, प्रभारी निरीक्षकों और थानाध्यक्षों के साथ एक महत्वपूर्ण समीक्षा गोष्ठी का आयोजन किया गया। बैठक के दौरान पुलिस अधीक्षक महोदय ने कांवड़ यात्रा को सकुशल, शांतिपूर्ण और निर्विघ्न रूप से संपन्न कराने हेतु निम्नलिखित आवश्यक दिशा-निर्देश जारी किए: • कांवड़ मार्गों की सुरक्षा एवं पेट्रोलिंग: सभी प्रभारियों और थानाध्यक्षों को निर्देश दिए गए हैं कि वे अपने-अपने क्षेत्रों में पड़ने वाले कांवड़ मार्गों पर निरंतर पुलिस गश्त (पेट्रोलिंग) सुनिश्चित करें। मार्गों पर पर्याप्त रोशनी और साफ-सफाई के लिए संबंधित विभागों से समन्वय स्थापित किया जाए। • यातायात प्रबंधन (ट्रैफिक व्यवस्था): कांवड़ियों की सुरक्षित आवाजाही के लिए रूट डायवर्जन का कड़ाई से पालन कराया जाए ताकि भारी वाहनों और कांवड़ियों के बीच कोई टकराव की स्थिति उत्पन्न न हो। • अराजक तत्वों पर पैनी नजर: किसी भी प्रकार की घटना या विवाद से बचने के लिए संवेदनशील इलाकों में अतिरिक्त पुलिस बल तैनात किया जाए। असामाजिक और खुराफाती तत्वों को चिन्हित कर उनके खिलाफ अग्रिम निरोधात्मक कार्रवाई की जाए। • शिवालयों और घाटों पर चाक-चौबंद व्यवस्था: जिन प्रमुख मंदिरों और घाटों पर जलाभिषेक होना है, वहां महिला और पुरुष पुलिसकर्मियों की पर्याप्त ड्यूटी लगाई जाए। भीड़ नियंत्रण के लिए बैरिकेडिंग की व्यवस्था सुनिश्चित की जाए। • श्रद्धालुओं के साथ शालीन व्यवहार: ड्यूटी पर तैनात सभी अधिकारी और कर्मचारी शिवभक्तों और आम जनता के साथ अत्यंत शालीन और सहयोगात्मक व्यवहार करें। • त्वरित कार्रवाई: किसी भी सूचना, दुर्घटना या आपात स्थिति में पीआरवी (PRV) और स्थानीय पुलिस तुरंत मौके पर पहुंचकर त्वरित सहायता प्रदान करे। गोष्ठी के अंत में स्पष्ट हिदायत दी गयी कि सुरक्षा व्यवस्था में किसी भी प्रकार की लापरवाही न बरती जाए। सभी अधिकारी अपने-अपने क्षेत्रों में भ्रमणशील रहकर स्थिति का लगातार जायजा लेते रहें।

- "जब बीच बजरिया तूने मेरी पकड़ी.." UP- मेरठ के सरकारी बस अड्डे पर ड्राइवर पदम सिंह आज रिटायर हुए उनकी बेहतरीन सेवाओं के लिए ड्राइवर संघ ने नृत्यांगना का रंगारंग डांस करवाया चारों ओर माहौल खुशी से भर गया "जब बीच बजरिया तूने मेरी पकड़ी.." UP- मेरठ के सरकारी बस अड्डे पर ड्राइवर पदम सिंह आज रिटायर हुए उनकी बेहतरीन सेवाओं के लिए ड्राइवर संघ ने नृत्यांगना का रंगारंग डांस करवाया चारों ओर माहौल खुशी से भर गया1
- लखीमपुर - शहर में एक लंगूर के हमलों से लोगों में दहशत है। यह बंदर अब तक कई लोगों को काट चुका है लखीमपुर - शहर में एक लंगूर के हमलों से लोगों में दहशत है। यह बंदर अब तक कई लोगों को काट चुका है। सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो में लंगूर पहले एक व्यक्ति के सिर पर हाथ रखता है, फिर अचानक गर्दन पर हमला कर देता है। एक अन्य वीडियो में भी वह राहगीर पर झपटता दिखाई देता है। इसके अलावा लंगूर सड़क पर चल रही एक कार की छत पर बैठकर सफर करता भी नजर आया। शहर के छाऊछ चौराहे से सामने आए इस वीडियो के बाद लोगों में भय का माहौल है1
- लखीमपुर खीरी। आवास विकास नहर पटरी के किनारे हो रहे नाला निर्माण में भारी भ्रष्टाचार को लेकर सदर विधायक योगेश वर्मा आग बबूला हैं। वह आज दूसरे दिन फिर मौके पर पहुंचे और अपना दर्द बयां किया विधायक बोले लोगों के घरों में पानी भर रहा है हर जगह से नाला लीकेज है। 5 महीने बीत चुके हैं अभी भी नाले का निर्माण नहीं हो पाया है। हमारे पास समाधान के लिए जनता का फोन आता है। जनता परेशान है हम लोग जाए तो किसके पास जाएं ,कोई सुनने वाला नहीं है। बता दे की आवास विकास में नहर पटरी के किनारे लाखों रुपयों की लागत से नाले का निर्माण हो रहा है निर्माण कौन कर रहा है ठेका किस संस्था के पास है यह अभी साफ नहीं हो पा रहा है,2 दिन से भाजपा विधायक मौके पर जाकर अधिकारियों को फोन कर रहे हैं लेकिन कोई सुनने वाला नहीं है आज विधायक ने नाले का पानी खुलवा दिया जिससे लोगों के घरों में भर रहा गंदा पानी निकल सकेगा। फिलहाल बड़ा सवाल यही है कि अधिकारियों की हर धर्मिता के सामने विधायक को भी जन कार्य के लिए गिड़गिड़ाना पड़ रहा है।1
- लखीमपुर खीरी। नाव हादसे के बाद दो लापता लोगों की तलाश में जुटी एनडीआरएफ। कल नाव पलटने की घटना के बाद से लापता दो लोगों की तलाश के लिए एनडीआरएफ की टीम ने शुक्रवार सुबह से सर्च अभियान तेज कर दिया है। टीम लगातार नदी में खोजबीन कर रही है। जानकारी के अनुसार, लापता लोगों में एक गंगाबेहड़ क्षेत्र का दूध वाला है तथा दूसरा नयागांव करसौर निवासी है। दोनों की तलाश के लिए राहत एवं बचाव अभियान लगातार जारी है। शेष लोग कल शाम को ही सुरक्षित बचा लिए गए थे ।1