logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

6 hrs ago
user_Chandan Kumar Mafiya
Chandan Kumar Mafiya
वजीरगंज, गया, बिहार•
6 hrs ago
efbfba26-aa48-4f92-a0df-487f6d0bb509

More news from Wazirganj and nearby areas
  • गया जिले के वज़ीरगंज प्रखंड अंतर्गत कारीसोवा गांव में रविवार को आस्था, श्रद्धा और भक्ति का अद्भुत संगम देखने को मिला, जब श्री श्री एक हज़ार आठ आदित्य भास्कर पंचकुंडीय महायज्ञ सह भगवान सूर्य नारायण प्राण प्रतिष्ठा को लेकर भव्य ध्वजारोहण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस पावन अवसर पर पूरे गांव का वातावरण भक्तिमय हो उठा और हर ओर जयघोष एवं वैदिक मंत्रों की गूंज सुनाई दी। ध्वजारोहण कार्यक्रम में गांव के सैकड़ों ग्रामीण महिलाएं, बुजुर्ग एवं बच्चे उत्साहपूर्वक शामिल हुए। सभी ने पूरे श्रद्धा भाव के साथ पूजा अर्चना में भाग लिया। वैदिक आचार्यों द्वारा विधिवत मंत्रोच्चार के बीच ध्वज स्थापित किया गया, जिससे पूरे क्षेत्र में आध्यात्मिक ऊर्जा का संचार हुआ। इस आयोजन ने गांव को मानो एक धार्मिक उत्सव स्थल में बदल दिया। आयोजन समिति के सदस्यों ने जानकारी देते हुए बताया कि यह भव्य महायज्ञ आगामी उन्नीस जून से उनतीस जून तक आयोजित किया जाएगा। यह महायज्ञ ज्येष्ठ शुक्ल पक्ष पंचमी शुक्रवार से प्रारंभ होकर पूर्णिमा सोमवार तक चलेगा, जिसमें भगवान सूर्य नारायण की प्राण प्रतिष्ठा का विशेष आयोजन भी किया जाएगा। पूरे कार्यक्रम का संचालन पूज्यपाद महर्षि जी के सान्निध्य में संपन्न होगा, जिनके मार्गदर्शन में सभी धार्मिक अनुष्ठान विधि विधान के साथ संपन्न किए जाएंगे। ग्रामीणों ने बताया कि इस प्रकार के धार्मिक आयोजनों से न केवल आध्यात्मिक चेतना का विकास होता है, बल्कि समाज में एकता, भाईचारा और सांस्कृतिक मूल्यों को भी मजबूती मिलती है। ध्वजारोहण के साथ ही गांव में महायज्ञ को लेकर तैयारियां तेज हो गई हैं। जगह जगह साफ सफाई, सजावट और श्रद्धालुओं के स्वागत की व्यवस्थाएं की जा रही हैं। विशेष रूप से युवाओं में भी इस आयोजन को लेकर काफी उत्साह देखा जा रहा है। वे आयोजन को सफल बनाने के लिए बढ़ चढ़कर सहयोग कर रहे हैं। वहीं महिलाएं भी भक्ति गीतों और कीर्तन के माध्यम से वातावरण को और अधिक भक्तिमय बना रही हैं। कारीसोवा गांव में शुरू हुआ यह धार्मिक आयोजन आने वाले दिनों में एक विशाल आध्यात्मिक मेले का रूप लेगा, जिसमें दूर दराज के श्रद्धालुओं के पहुंचने की भी संभावना जताई जा रही है। कुल मिलाकर, यह महायज्ञ न केवल धार्मिक दृष्टि से महत्वपूर्ण है, बल्कि सामाजिक समरसता और सांस्कृतिक एकता का भी प्रतीक बनकर उभर रहा है। वज़ीरगंज से अभिषेक सिंह की रिपोर्ट!!
    1
    गया जिले के वज़ीरगंज प्रखंड अंतर्गत कारीसोवा गांव में रविवार को आस्था, श्रद्धा और भक्ति का अद्भुत संगम देखने को मिला, जब श्री श्री एक हज़ार आठ आदित्य भास्कर पंचकुंडीय महायज्ञ सह भगवान सूर्य नारायण प्राण प्रतिष्ठा को लेकर भव्य ध्वजारोहण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस पावन अवसर पर पूरे गांव का वातावरण भक्तिमय हो उठा और हर ओर जयघोष एवं वैदिक मंत्रों की गूंज सुनाई दी। ध्वजारोहण कार्यक्रम में गांव के सैकड़ों ग्रामीण महिलाएं, बुजुर्ग एवं बच्चे उत्साहपूर्वक शामिल हुए। सभी ने पूरे श्रद्धा भाव के साथ पूजा अर्चना में भाग लिया। वैदिक आचार्यों द्वारा विधिवत मंत्रोच्चार के बीच ध्वज स्थापित किया गया, जिससे पूरे क्षेत्र में आध्यात्मिक ऊर्जा का संचार हुआ। इस आयोजन ने गांव को मानो एक धार्मिक उत्सव स्थल में बदल दिया। आयोजन समिति के सदस्यों ने जानकारी देते हुए बताया कि यह भव्य महायज्ञ आगामी उन्नीस जून से उनतीस जून तक आयोजित किया जाएगा। यह महायज्ञ ज्येष्ठ शुक्ल पक्ष पंचमी शुक्रवार से प्रारंभ होकर पूर्णिमा सोमवार तक चलेगा, जिसमें भगवान सूर्य नारायण की प्राण प्रतिष्ठा का विशेष आयोजन भी किया जाएगा। पूरे कार्यक्रम का संचालन पूज्यपाद महर्षि जी के सान्निध्य में संपन्न होगा, जिनके मार्गदर्शन में सभी धार्मिक अनुष्ठान विधि विधान के साथ संपन्न किए जाएंगे। ग्रामीणों ने बताया कि इस प्रकार के धार्मिक आयोजनों से न केवल आध्यात्मिक चेतना का विकास होता है, बल्कि समाज में एकता, भाईचारा और सांस्कृतिक मूल्यों को भी मजबूती मिलती है। ध्वजारोहण के साथ ही गांव में महायज्ञ को लेकर तैयारियां तेज हो गई हैं। जगह जगह साफ सफाई, सजावट और श्रद्धालुओं के स्वागत की व्यवस्थाएं की जा रही हैं।
विशेष रूप से युवाओं में भी इस आयोजन को लेकर काफी उत्साह देखा जा रहा है। वे आयोजन को सफल बनाने के लिए बढ़ चढ़कर सहयोग कर रहे हैं। वहीं महिलाएं भी भक्ति गीतों और कीर्तन के माध्यम से वातावरण को और अधिक भक्तिमय बना रही हैं। कारीसोवा गांव में शुरू हुआ यह धार्मिक आयोजन आने वाले दिनों में एक विशाल आध्यात्मिक मेले का रूप लेगा, जिसमें दूर दराज के श्रद्धालुओं के पहुंचने की भी संभावना जताई जा रही है। कुल मिलाकर, यह महायज्ञ न केवल धार्मिक दृष्टि से महत्वपूर्ण है, बल्कि सामाजिक समरसता और सांस्कृतिक एकता का भी प्रतीक बनकर उभर रहा है। वज़ीरगंज से अभिषेक सिंह की रिपोर्ट!!
    user_हेमन्त कुमार  सिंह
    हेमन्त कुमार सिंह
    जनहित मे समर्पित Wazirganj•
    8 hrs ago
  • मत मारो भाई मर जाएगा
    1
    मत मारो भाई मर जाएगा
    user_Singer Ravi Tiger
    Singer Ravi Tiger
    Artist राजगीर, नालंदा, बिहार•
    3 hrs ago
  • गया शहर के वार्ड संख्या 44 के खजुरिया रोड़ जननायक कर्पूरी ठाकुर छात्रावास के बगल में कई वर्षों से बच्चा श्मशान घाट ता लाव का रूप ले चुका था। जिसे छोटे मृत बच्चों को दाहसंस्कार में काफी परेशानी होता था। वार्ड संख्या 44 पार्षद संगीता देवी एवं पार्षद प्रतिनिधि सुरेन्द्र यादव के तत्परता से नगर निगम गयाजी द्वारा करीबन 18लाख के लागत से बच्चा श्मशान घाट का जीर्णोद्वार एवं निर्माण कराया जा रहा है। चारों तरफ चारदीवारी का निर्माण,ग्रिल का कार्य,गेट लगाने एवं मिट्टी भराई का कार्य करना है।
    1
    गया शहर के वार्ड संख्या 44 के खजुरिया रोड़ जननायक कर्पूरी ठाकुर छात्रावास के बगल में कई वर्षों से बच्चा श्मशान घाट ता लाव का रूप ले चुका था। जिसे छोटे मृत बच्चों को दाहसंस्कार में काफी परेशानी होता था। वार्ड संख्या 44 पार्षद संगीता देवी एवं पार्षद प्रतिनिधि सुरेन्द्र यादव के तत्परता से नगर निगम गयाजी द्वारा करीबन 18लाख के लागत से बच्चा श्मशान घाट का जीर्णोद्वार एवं निर्माण कराया जा रहा है। चारों तरफ चारदीवारी का निर्माण,ग्रिल का कार्य,गेट लगाने एवं मिट्टी भराई का कार्य करना है।
    user_Uma Shanker singh
    Uma Shanker singh
    रिपोर्टर Gaya, Bihar•
    12 hrs ago
  • परनाडाबर थाना क्षेत्र के गया-रजौली मार्ग पर कमलकुरहा के पास तेज रफ्तार राइडर बाइक से दो युवकों का भीषण सड़क हादसा हो गया। दुर्घटना इतनी गंभीर थी कि दोनों युवक बुरी तरह घायल हो गए और मौके पर अफरा-तफरी का माहौल बन गया। स्थानीय लोगों ने तुरंत मानवीयता दिखाते हुए डायल 112 की टीम को सूचना दी। सूचना मिलते ही डायल 112 की टीम मौके पर पहुंची और दोनों घायलों को सुरक्षित उठाकर इलाज के लिए सिरदला अस्पताल में भर्ती कराया। घायलों की हालत चिंताजनक बताई जा रही है। पूछताछ के दौरान एक युवक ने अपना नाम मनीष चौधरी बताया, जो मनपुर का रहने वाला है। दूसरे युवक की पहचान अभी स्पष्ट नहीं हो सकी है। पुलिस मामले की जांच में जुट गई है और परिजनों को सूचित करने की प्रक्रिया जारी है। स्थानीय लोग प्रशासन से सड़क सुरक्षा को लेकर सख्त कदम उठाने की मांग कर रहे हैं। #News Of Nawada #Sirdala News #Parnadabar Thana News #News
    1
    परनाडाबर थाना क्षेत्र के गया-रजौली मार्ग पर कमलकुरहा के पास तेज रफ्तार राइडर बाइक से दो युवकों का भीषण सड़क हादसा हो गया। दुर्घटना इतनी गंभीर थी कि दोनों युवक बुरी तरह घायल हो गए और मौके पर अफरा-तफरी का माहौल बन गया। स्थानीय लोगों ने तुरंत मानवीयता दिखाते हुए डायल 112 की टीम को सूचना दी। सूचना मिलते ही डायल 112 की टीम मौके पर पहुंची और दोनों घायलों को सुरक्षित उठाकर इलाज के लिए सिरदला अस्पताल में भर्ती कराया।
घायलों की हालत चिंताजनक बताई जा रही है। पूछताछ के दौरान एक युवक ने अपना नाम मनीष चौधरी बताया, जो मनपुर का रहने वाला है। दूसरे युवक की पहचान अभी स्पष्ट नहीं हो सकी है। पुलिस मामले की जांच में जुट गई है और परिजनों को सूचित करने की प्रक्रिया जारी है। स्थानीय लोग प्रशासन से सड़क सुरक्षा को लेकर सख्त कदम उठाने की मांग कर रहे हैं।
#News Of Nawada 
#Sirdala News 
#Parnadabar Thana News 
#News
    user_News Of Nawada
    News Of Nawada
    Local News Reporter सिरदला, नवादा, बिहार•
    20 hrs ago
  • Post by Ramesh Kumar
    1
    Post by Ramesh Kumar
    user_Ramesh Kumar
    Ramesh Kumar
    Local News Reporter मखदूमपुर, जहानाबाद, बिहार•
    2 hrs ago
  • @नवादा #सिरपतिया गांव में मॉडर्न स्कूल के डायरेक्टर डॉ अनुज पर हमला #वाहन क्षतिग्रस्त #नारदीगंज थाना में प्राथमिकी दर्ज नवादा लाइव नेटवर्क। जिले के नारदीगंज थाना क्षेत्र के सिरपतिया गांव में रविवार 29 मार्च की रात मॉडर्न स्कूल के डायरेक्टर अनुज सिंह की गाड़ी पर हमला किया गया। वे दुर्गा पूजा के अवसर पर आयोजित भक्ति सांस्कृतिक कार्यक्रम में शामिल होने उक्त गांव गए थे, तभी कुछ आसामाजिक तत्वों ने उनकी गाड़ी पर हमला कर दिया। घटना के बात नारदीगंज थाना में प्राथमिकी दर्ज कराई गई है।इसी गांव के रामबरान यादव सहित चार लोगों को नामजद और कुछ अन्य को आरोपित किया गया है। पुलिस कांड संख्या 118/26 दर्ज कर मामले की जांच में कर रही है। इस मामले में जब डॉ अनुज सिंह से संपर्क किया गया तो उन्होंने बताया कि रात लगभग 9 बजे सिरपतिया गाँव के चौहान समाज द्वारा प्रत्येक साल की तरह इस बार भी दुर्गा पूजा के अवसर पर आयोजित भक्ति संगीत कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में बुलाया गया था। ग्रामवासियों ने कार्यक्रम में पहुंचने पर भव्य स्वागत किया। कार्यक्रम में शामिल होने के उपरांत जब गांव से बाहर अपनी गाड़ी के पास आ रहे थे तभी प्राथमिकी में नामजद लोगों ने मेरे ऊपर जानलेवा हमला कर दिया ,जिससे फॉर्चूनर कार का पीछे का शीशा पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया परंतु हम सभी बाल- बाल बच गए। ड्राइवर को मामूली चोट लगी है। उन्होंने बताया कि सभी अपराधी हरवे हथियार से लैस थे। उन्होंने बताया कि गांव के एक समाज के लोगों को यह जलन था कि चौहान समाज के लोग अनुज सिंह को क्यों बुलाते हैं। इतना मान सम्मान क्यों करते हैं। उन लोगों यह रास नहीं आ रहा था और उन्होंने चौहान समाज के मुख्य अतिथि को निशाना बनाया और अपनी दबंगता गाँव में दिखाने की कोशिश किया। मैंने कानून का सहारा लिया है और नारदीगंज थानाध्यक्ष सहित पुलिस अनुमंडल पदाधिकारी सहित आरक्षी अधीक्षक को रात में ही सारी बातों की जानकारी दिया था। उन्होंने कहा कि मैंने नवादा पुलिस से ईमानदारी पूर्वक इस कांड का अनुसंधान करने का अनुरोध किया है और दूध का दूध और पानी का पानी करने के लिए कहा है। यदि नवादा पुलिस ईमानदारी पूर्वक इसमें अपना दायित्व नहीं निभाती है तो हम सभी इसके लिए आंदोलन का रास्ता अपना सकते हैं। नवादा में किसी के द्वारा अन्याय किया जाना अच्छी बात नहीं है और इसका मैं हमेशा विरोध करता रहूंगा। किसी भी जाति और धर्म के लोगों को दबाया नहीं जा सकता है। यह देखा जा रहा कि नवादा में बार - बार भूमिहार समाज के लोगों को टारगेट किया जा रहा है जो उचित नहीं है। इसमें नवादा पुलिस को ईमानदारी पूर्वक अपने दायित्व को निभाकर वैसे गलत लोगों को सजा देनी चाहिए। मैं उम्मीद करता हूं नवादा पुलिस इस पर बहुत ईमानदारी पूर्वक अपना दायित्व को निभाएगी। मैं नवादा पुलिस से उम्मीद करता हूं कि इस घटना का ईमानदारीपूर्वक जांच कर दोषी लोगों पर कड़ी कानूनी कार्रवाई करेंगे।
    3
    @नवादा #सिरपतिया गांव में मॉडर्न स्कूल के डायरेक्टर डॉ अनुज पर हमला #वाहन क्षतिग्रस्त #नारदीगंज थाना में प्राथमिकी दर्ज
नवादा लाइव नेटवर्क।
जिले के नारदीगंज थाना क्षेत्र के सिरपतिया गांव में रविवार 29 मार्च की रात मॉडर्न स्कूल के डायरेक्टर अनुज सिंह की गाड़ी पर हमला किया गया। वे दुर्गा पूजा के अवसर पर आयोजित भक्ति सांस्कृतिक कार्यक्रम में शामिल होने उक्त गांव गए थे, तभी कुछ आसामाजिक तत्वों ने उनकी गाड़ी पर हमला कर दिया।
घटना के बात नारदीगंज थाना में प्राथमिकी दर्ज कराई गई है।इसी गांव के रामबरान यादव सहित चार लोगों को नामजद और कुछ अन्य को आरोपित किया गया है। पुलिस कांड संख्या 118/26 दर्ज कर मामले की जांच में कर रही है।
इस मामले में जब डॉ अनुज सिंह से संपर्क किया गया तो उन्होंने बताया कि रात लगभग 9 बजे सिरपतिया गाँव के चौहान समाज द्वारा प्रत्येक साल की तरह इस बार भी दुर्गा पूजा के अवसर पर आयोजित भक्ति संगीत कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में बुलाया गया था।
ग्रामवासियों ने कार्यक्रम में पहुंचने पर भव्य स्वागत किया। कार्यक्रम में शामिल होने के उपरांत जब गांव से बाहर अपनी गाड़ी के पास आ रहे थे तभी प्राथमिकी में नामजद लोगों ने मेरे ऊपर जानलेवा हमला कर दिया ,जिससे फॉर्चूनर  कार का पीछे का शीशा पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया परंतु हम सभी बाल- बाल बच गए। ड्राइवर को मामूली चोट लगी है। उन्होंने बताया कि सभी अपराधी हरवे हथियार से लैस थे।
उन्होंने बताया कि गांव के एक समाज के लोगों को यह जलन था कि चौहान समाज के लोग अनुज सिंह को क्यों बुलाते हैं। इतना मान सम्मान क्यों करते हैं। उन लोगों यह रास नहीं आ रहा था और उन्होंने चौहान समाज के मुख्य अतिथि को निशाना बनाया और अपनी दबंगता गाँव में दिखाने की कोशिश किया। 
मैंने कानून का सहारा लिया है और नारदीगंज थानाध्यक्ष सहित पुलिस अनुमंडल पदाधिकारी सहित आरक्षी अधीक्षक को रात में ही सारी बातों की जानकारी दिया था।
उन्होंने कहा कि मैंने नवादा पुलिस से ईमानदारी पूर्वक इस कांड का अनुसंधान करने का अनुरोध किया है और दूध का दूध और पानी का पानी करने के लिए कहा है। यदि नवादा पुलिस ईमानदारी पूर्वक इसमें अपना दायित्व नहीं निभाती है तो हम सभी इसके लिए आंदोलन का रास्ता अपना सकते हैं। 
नवादा में किसी के द्वारा अन्याय किया जाना अच्छी बात नहीं है और इसका मैं हमेशा विरोध करता रहूंगा। किसी भी जाति और धर्म के लोगों को दबाया नहीं जा सकता है। यह देखा जा रहा कि नवादा में बार - बार भूमिहार समाज के लोगों को टारगेट किया जा रहा है जो उचित नहीं है।
इसमें नवादा पुलिस को ईमानदारी पूर्वक अपने दायित्व को निभाकर वैसे गलत लोगों को सजा देनी चाहिए। मैं उम्मीद करता हूं नवादा पुलिस इस पर बहुत ईमानदारी पूर्वक अपना दायित्व को निभाएगी। मैं नवादा पुलिस से उम्मीद करता हूं कि इस घटना का ईमानदारीपूर्वक जांच कर दोषी लोगों पर कड़ी कानूनी कार्रवाई करेंगे।
    user_Varunendra kumar (Nawada Live)
    Varunendra kumar (Nawada Live)
    Nawada, Bihar•
    2 hrs ago
  • रजौली। प्रफुल्ल कुमार सुमन थाना क्षेत्र के टनल नंबर-3 और 4 के पास चल रहे रेलवे निर्माण कार्य स्थल से बैटरी और सरिया चोरी होने का मामला सामने आया है। इस संबंध में आदित्य कंस्ट्रक्शन प्राइवेट लिमिटेड में डिप्टी प्रोजेक्ट मैनेजर राजेश कुमार सिंह ने रजौली थाना में लिखित शिकायत दर्ज कराई है।
    1
    रजौली। प्रफुल्ल कुमार सुमन 
थाना क्षेत्र के टनल नंबर-3 और 4 के पास चल रहे रेलवे निर्माण कार्य स्थल से बैटरी और सरिया चोरी होने का मामला सामने आया है। इस संबंध में आदित्य कंस्ट्रक्शन प्राइवेट लिमिटेड में डिप्टी प्रोजेक्ट मैनेजर राजेश कुमार सिंह ने रजौली थाना में लिखित शिकायत दर्ज कराई है।
    user_Prafull Kumar Suman
    Prafull Kumar Suman
    रजौली, नवादा, बिहार•
    5 hrs ago
  • महामहिम राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू के कल 31 मार्च को दिल्ली से गयाजी अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डा पहुच कर यहां से नालंदा विश्वविद्यालय के दीक्षान्त समारोह में भाग लेने के कार्यक्रम में आने पर बिहार प्रदेश कॉंग्रेस कमिटी के प्रदेश प्रतिनिधि सह प्रवक्ता विजय कुमार मिट्ठू, पूर्व विधायक मोहम्मद खान अली, जिला कॉंग्रेस उपाध्यक्ष बाबूलाल प्रसाद सिंह, राम प्रमोद सिंह, विपिन बिहारी सिन्हा, दामोदर गोस्वामी, प्रो विश्वनाथ कुमार, टिंकू गिरी, आदि ने बिहार राज्य को विशेष राज्य का दर्जा देने तथा बिहार को भारत का पर्यटन राजधानी घोषित करने की मांग किया है। बिहार राज्य से झारखंड राज्य के विभाजन के उपरांत बिहार को विशेष राज्य का दर्जा देने की बातें तत्कालीन केंद्र सरकार द्वारा किया गया था परंतु आज 25 वर्षों से ज्यादा समय बीत जाने तथा बिहार के सत्ता एवं विपक्ष दोनों के लगातार मांग के बाद भी अभी तक बिहार को विशेष राज्य का दर्जा नहीं मिलने से यहां के 14 करोड़ जनता को भारी मायूसी है। नेताओं ने कहा कि बिहार लोकतंत्र की जननी, भगवान बुद्ध, महावीर की कर्म और जन्म भूमि सहित यहां कई प्रमुख पर्यटन स्थल के साथ-साथ मोक्ष और ज्ञान की भूमि है, जहां विश्व के हिन्दू धर्मावलम्बी गयाजी आकर पिंडदान करते हैं । भवदीय विजय कुमार मिट्ठू
    1
    महामहिम राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू के कल 31 मार्च को दिल्ली  से गयाजी अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डा पहुच कर यहां से नालंदा विश्वविद्यालय के दीक्षान्त समारोह में भाग लेने के कार्यक्रम में आने पर  बिहार प्रदेश कॉंग्रेस कमिटी के प्रदेश प्रतिनिधि सह प्रवक्ता विजय कुमार मिट्ठू,  पूर्व विधायक मोहम्मद  खान अली, जिला कॉंग्रेस उपाध्यक्ष बाबूलाल प्रसाद सिंह, राम प्रमोद सिंह, विपिन बिहारी सिन्हा,  दामोदर गोस्वामी, प्रो विश्वनाथ कुमार, टिंकू गिरी, आदि ने बिहार राज्य को विशेष राज्य का दर्जा देने तथा बिहार को भारत का पर्यटन राजधानी घोषित करने की मांग किया है। 
बिहार राज्य से झारखंड राज्य के विभाजन के उपरांत बिहार को विशेष राज्य का दर्जा देने की बातें तत्कालीन केंद्र सरकार द्वारा किया गया था परंतु आज 25 वर्षों से ज्यादा समय बीत जाने तथा बिहार के सत्ता एवं विपक्ष दोनों के लगातार मांग के बाद भी अभी तक बिहार को विशेष राज्य का दर्जा नहीं मिलने से यहां के 14 करोड़ जनता को भारी मायूसी है। 
नेताओं ने कहा कि बिहार लोकतंत्र की जननी, भगवान बुद्ध,  महावीर की कर्म और जन्म भूमि सहित यहां कई प्रमुख पर्यटन स्थल के साथ-साथ मोक्ष और ज्ञान की भूमि है,  जहां विश्व के हिन्दू धर्मावलम्बी गयाजी आकर पिंडदान करते हैं ।
भवदीय 
विजय कुमार मिट्ठू
    user_हेमन्त कुमार  सिंह
    हेमन्त कुमार सिंह
    जनहित मे समर्पित Wazirganj•
    11 hrs ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.