नगर पंचायत फफूंद में तानाशाही का आरोप, सभासद से हाथापाई का वीडियो वायरल औरैया। नगर पंचायत फफूंद में एक बार फिर मनमानी और तानाशाही के आरोप सामने आए हैं। सभासद मोइनुद्दीन राइन के साथ नगर पंचायत कार्यालय में हुई अभद्रता और हाथापाई का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। वीडियो सामने आने के बाद नगर पंचायत चेयरमैन और अधिशासी अधिकारी (ईओ) की भूमिका पर गंभीर सवाल खड़े हो गए हैं। आरोप है कि सफाई नायक मुनव्वर अली ने सभासद मोइनुद्दीन राइन के साथ अभद्र व्यवहार किया और हाथापाई तक की नौबत आ गई। आक्रोशित सभासदों का कहना है कि कर्मचारी की यह गुंडागर्दी चेयरमैन और ईओ के संरक्षण में हो रही है, जिसके चलते नगर पंचायत कर्मचारी बेलगाम हो चुके हैं। सभासदों ने आरोप लगाया कि वायरल वीडियो इस बात का सबूत है कि नगर पंचायत कार्यालय में अनुशासन पूरी तरह समाप्त हो चुका है और शीर्ष स्तर के अधिकारी इस पर आंखें मूंदे बैठे हैं। उनका कहना है कि अब तक दोषी कर्मचारी के खिलाफ कोई कार्रवाई नहीं की गई है। सभासदों ने चेतावनी दी है कि यदि चेयरमैन और ईओ ने शीघ्र दोषी पर कठोर कार्रवाई नहीं की तो वे प्रशासन के खिलाफ आर-पार की लड़ाई लड़ने को मजबूर होंगे

- सदर कोतवाली क्षेत्र के संजय गेट के पास काम रहे रहे दो लोग 11 हजार लाइन की चपेट में आ गए। ब्राय गया कि सुधीर पोरवाल व माठु सरिया लिए हुए काम कर रहे यह तभी अचानक लोहे का सरिया हाइटेंशन लाइन को छू गया जिससे दोनों लोग बुरी तरह झुलस गए। आनन फानन में घायलों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया प्राथमिक उपचार के बाद गंभीर स्थिति को देखते हुए चिकित्सको ने घायलों को कानपुर रेफर कर दिया।3
- हरिओम तिवारी संवाददाता औरैया औरैया से ब्रेकिंग न्यूज़2
- औरैया जिले की तहसील बिधूना क्षेत्र के भटौली गांव में हरिद्वार से पधारी साध्वी के द्वारा महाशिवरात्रि को लेकर सप्तदिवसीय उत्सव समारोह का आयोजन हुआ शुरू।1
- 08/02/2026 औरैया सदर क्षेत्र सत्ती तालाब औरैया पर ई रिक्शा वाहन की कार में हुई पीछे से टक्कर कार चालक ने अचानक से ब्रेक मार कर रोक दी गाड़ी पीछे से हुई ई रिक्शा से टक्कर कार का पीछे शीशा हुआ टुट गया बाल बाल बचे सभी दोनों वाहन सवार कोई हताहत या कोई दुर्घटना नहीं हुई मौके पर तुरंत पहुंची निझाई चौकी पुलिस ने शांति व्यवस्था कायम कराईं2
- दलीप नगर मढैयन तहसील चकर नगर इटावा उप्र1
- आत्म रक्षा के लिये अस्त्र उठाना अपराध नहीं, धर्म बन जाता है,1
- Post by कुमार सुनील1
- औरैया जनपद की बिधूना कोतवाली क्षेत्र के सराय प्रथम गांव में में समरसेविल की बनी कोठरी के बाहर एक युवक का शव फंदे पर लटका मिला। ग्रामीणों द्वारा पुलिस को सूचना दी गयी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। युवक की पहचान शनि (रघुनाथपुर, एरवाकटरा) के रूप में हुई। पिता ने गंभीर आरोप लगाए हैं। पुलिस मामले की जांच में जुटी है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद ही मौत का कारण स्पष्ट होगा।3
- औरैया: एक बार फ़िर औरैया पुलिस ने दिखाई दरियादिली।अनियंत्रित होकर गड्ढे में गिरी कार के भीतर से सही सलामत निकाले लोग। छोटे बच्चों समेत महिला को सकुशल निकाला बाहर। एसपी आवास में मीडिया सेल हेतु तैनात पुलिस कर्मी विष्णु ने ड्यूटी जाते वक्त आस पास के लोगों को एकत्र कर की मदद। औरैया दिबियापुर मार्ग के समाधान पुरवा के समीप का मामला।1