logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

किसान मजदूर दलित पिछड़े और आदिवासियों के हक अधिकार अत्याचार की दिल्ली तक लड़ाई लड़ने वाले आदरणीय श्रीराकेश सिंह लोधी जी बहोरीबंद विधानसभा से जय जवान जय किसान जय संविधान

2 hrs ago
user_मानवाधिकार  भारतीय
मानवाधिकार भारतीय
Lawyer Rithi, Katni•
2 hrs ago

किसान मजदूर दलित पिछड़े और आदिवासियों के हक अधिकार अत्याचार की दिल्ली तक लड़ाई लड़ने वाले आदरणीय श्रीराकेश सिंह लोधी जी बहोरीबंद विधानसभा से जय जवान जय किसान जय संविधान

More news from मध्य प्रदेश and nearby areas
  • एसडीओपी वीरेंद्र धारवे के नेतृत्व में थाना विजयराघवगढ़ पुलिस ने क्षेत्र में सघन चेकिंग अभियान चलाया।
    1
    एसडीओपी वीरेंद्र धारवे के नेतृत्व में थाना विजयराघवगढ़ पुलिस ने क्षेत्र में सघन चेकिंग अभियान चलाया।
    user_विकास श्रीवास्तव
    विकास श्रीवास्तव
    पत्रकार कटनी नगर, कटनी, मध्य प्रदेश•
    17 hrs ago
  • कटनी की चर्चित डीएसपी नेहा पच्चीसिया इन दिनों एक बार फिर सुर्खियों में हैं कटनी की चर्चित डीएसपी नेहा पच्चीसिया इन दिनों एक बार फिर सुर्खियों में हैं। मध्य प्रदेश के कटनी जिले में उनका नाम लगातार चर्चा का विषय बना हुआ है। राजगढ़ जिले के एक छोटे से गांव से निकलकर डीएसपी बनने तक का उनका सफर प्रेरणादायक माना जाता है। एक शिक्षक की बेटी नेहा पच्चीसिया ने एयर होस्टेस की नौकरी छोड़कर एमपीपीएससी की तैयारी शुरू की और उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए प्रदेश में 20वीं रैंक हासिल की। कोरोना काल के दौरान जरूरतमंदों की सेवा और जनसहयोग के लिए तत्कालीन मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने उन्हें अपने हाथों से सम्मानित भी किया था। लेकिन वर्तमान में उन पर लगे गंभीर आरोपों ने उनके कार्यकाल पर सवाल खड़े कर दिए हैं। कटनी के एक ट्रांसपोर्ट व्यवसायी ने आरोप लगाया है कि उनसे कथित रूप से 30 हजार रुपये की अवैध मांग की गई। शिकायत सामने आने के बाद पुलिस अधीक्षक ने तत्काल प्रभाव से उनके पास से कुठला, रंगनाथ और माधवनगर थाना क्षेत्रों का प्रभार वापस ले लिया। सूत्रों के अनुसार, उनके कार्यकाल से जुड़े कुछ अन्य मामलों की भी विभागीय स्तर पर जांच चल रही है। इनमें एक हत्या के प्रकरण में समय पर आरोप-पत्र (चार्जशीट) दाखिल नहीं किए जाने के कारण आरोपी को कानूनी लाभ मिलने की बात भी सामने आ रही है। इसके अतिरिक्त कुछ अन्य प्रशासनिक मामलों की भी जांच किए जाने की जानकारी मिल रही है। हालांकि, इन सभी आरोपों की अभी तक आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है। मामले की जांच के लिए समिति गठित की गई है और जांच रिपोर्ट आने के बाद ही स्थिति पूरी तरह स्पष्ट हो सकेगी।
    1
    कटनी की चर्चित डीएसपी नेहा पच्चीसिया इन दिनों एक बार फिर सुर्खियों में हैं
कटनी की चर्चित डीएसपी नेहा पच्चीसिया इन दिनों एक बार फिर सुर्खियों में हैं। मध्य प्रदेश के कटनी जिले में उनका नाम लगातार चर्चा का विषय बना हुआ है। राजगढ़ जिले के एक छोटे से गांव से निकलकर डीएसपी बनने तक का उनका सफर प्रेरणादायक माना जाता है। एक शिक्षक की बेटी नेहा पच्चीसिया ने एयर होस्टेस की नौकरी छोड़कर एमपीपीएससी की तैयारी शुरू की और उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए प्रदेश में 20वीं रैंक हासिल की। कोरोना काल के दौरान जरूरतमंदों की सेवा और जनसहयोग के लिए तत्कालीन मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने उन्हें अपने हाथों से सम्मानित भी किया था।
लेकिन वर्तमान में उन पर लगे गंभीर आरोपों ने उनके कार्यकाल पर सवाल खड़े कर दिए हैं। कटनी के एक ट्रांसपोर्ट व्यवसायी ने आरोप लगाया है कि उनसे कथित रूप से 30 हजार रुपये की अवैध मांग की गई। शिकायत सामने आने के बाद पुलिस अधीक्षक ने तत्काल प्रभाव से उनके पास से कुठला, रंगनाथ और माधवनगर थाना क्षेत्रों का प्रभार वापस ले लिया।
सूत्रों के अनुसार, उनके कार्यकाल से जुड़े कुछ अन्य मामलों की भी विभागीय स्तर पर जांच चल रही है। इनमें एक हत्या के प्रकरण में समय पर आरोप-पत्र (चार्जशीट) दाखिल नहीं किए जाने के कारण आरोपी को कानूनी लाभ मिलने की बात भी सामने आ रही है। इसके अतिरिक्त कुछ अन्य प्रशासनिक मामलों की भी जांच किए जाने की जानकारी मिल रही है।
हालांकि, इन सभी आरोपों की अभी तक आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है। मामले की जांच के लिए समिति गठित की गई है और जांच रिपोर्ट आने के बाद ही स्थिति पूरी तरह स्पष्ट हो सकेगी।
    user_Arya tak news
    Arya tak news
    Local News Reporter कटनी (मुरवारा), कटनी, मध्य प्रदेश•
    18 hrs ago
  • दमोह थाना का निरीक्षण कर पुलिस अधीक्षक श्री आनंद कलादगि (भा.पु.से.) ने जनसंवाद के माध्यम से सुनी जनसमस्याएं।
    1
    दमोह थाना का निरीक्षण कर पुलिस अधीक्षक श्री आनंद कलादगि (भा.पु.से.) ने जनसंवाद के माध्यम से सुनी जनसमस्याएं।
    user_सचिन सिंह राजपूत  प्रदेश समय
    सचिन सिंह राजपूत प्रदेश समय
    Court reporter पटेरा, दमोह, मध्य प्रदेश•
    6 hrs ago
  • किसान मजदूर दलित पिछड़े और आदिवासियों के हक अधिकार अत्याचार की दिल्ली तक लड़ाई लड़ने वाले आदरणीय श्रीराकेश सिंह लोधी जी बहोरीबंद विधानसभा से जय जवान जय किसान जय संविधान
    1
    किसान मजदूर दलित पिछड़े और आदिवासियों के हक अधिकार  अत्याचार की दिल्ली तक लड़ाई लड़ने वाले आदरणीय श्रीराकेश सिंह लोधी जी बहोरीबंद  विधानसभा से 
जय जवान जय किसान जय संविधान
    user_मानवाधिकार  भारतीय
    मानवाधिकार भारतीय
    Lawyer Rithi, Katni•
    2 hrs ago
  • *तेवर वही, अंदाज वही...* अयोध्या में राम मंदिर से जुड़े चंदा चोरी मामले के करीब दो महीने बाद चंपत राय बंसल सार्वजनिक रूप से दिखाई दिए। मीडिया को देखते ही वे नाराज नजर आए और उंगली से इशारा करते हुए कैमरे बंद करने तथा वहां से चले जाने को कहा। इसके बाद उन्होंने कमरे का दरवाजा बंद करा लिया।
    1
    *तेवर वही, अंदाज वही...*
अयोध्या में राम मंदिर से जुड़े चंदा चोरी मामले के करीब दो महीने बाद चंपत राय बंसल सार्वजनिक रूप से दिखाई दिए। मीडिया को देखते ही वे नाराज नजर आए और उंगली से इशारा करते हुए कैमरे बंद करने तथा वहां से चले जाने को कहा। इसके बाद उन्होंने कमरे का दरवाजा बंद करा लिया।
    user_Naresh Bajaj
    Naresh Bajaj
    पत्रकार कटनी (मुरवारा), कटनी, मध्य प्रदेश•
    17 hrs ago
  • दमोह टोकन न मिलने से नाराज किसानों ने जबलपुर दमोह मुख्य मार्ग के तेंदूखेड़ा बस स्टैंड पर लगाया जाम।
    1
    दमोह

टोकन न मिलने से नाराज किसानों ने जबलपुर दमोह मुख्य मार्ग के तेंदूखेड़ा बस स्टैंड पर लगाया जाम।
    user_सचिन सिंह राजपूत  प्रदेश समय
    सचिन सिंह राजपूत प्रदेश समय
    Court reporter पटेरा, दमोह, मध्य प्रदेश•
    15 hrs ago
  • कटनी नगर//- कालर के टैग से मिले अज्ञात शव की गुत्थी सुलझी AIMA MEDIA 24×7 जन जन की आवाज़ श्रमजीवी पत्रकार संघ जिला इकाई कटनी, मध्यप्रदेश दिनांक: 6 अगस्त 2026 | गुरुवार कालर के टैंग से मिले अज्ञात शव की गुत्थी सुलझी, छह माह बाद अंधे कत्ल का खुलासा, तीन आरोपी गिरफ्तार कटनी। पुलिस कंट्रोल रूम कटनी में गुरुवार को आयोजित प्रेसवार्ता में पुलिस अधीक्षक अभिनव विश्वकर्मा (भा.पु.से.) ने बहोरीबंद थाना पुलिस द्वारा छह माह पुराने अंधे कत्ल के सनसनीखेज खुलासे की जानकारी दी। पुलिस ने तकनीकी साक्ष्यों, डीएनए परीक्षण, मुखबिर की सूचना और लगातार की गई विवेचना के आधार पर मृतक की पहचान करते हुए हत्या के मामले का पर्दाफाश किया है। इस मामले में तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है। पुलिस अधीक्षक ने बताया कि 15 फरवरी 2026 को महाशिवरात्रि के अवसर पर बहोरीबंद थाना क्षेत्र के सिद्ध बाबा रोड के पास एक अज्ञात युवक का जला हुआ शव बरामद हुआ था। मृतक की उम्र लगभग 30 से 35 वर्ष आंकी गई थी। शव बुरी तरह जल चुका था, जिससे उसकी पहचान संभव नहीं हो पा रही थी। प्रथम दृष्टया साक्ष्य छिपाने की नीयत से शव को जलाकर सड़क किनारे बांस की झाड़ियों में फेंकने की आशंका के आधार पर बहोरीबंद थाने में अपराध क्रमांक 92/2026, धारा 103(1) एवं 238 बीएनएस के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू की गई। मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस अधीक्षक अभिनव विश्वकर्मा के निर्देशन, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक कमल मौर्य तथा एसडीओपी स्लीमनाबाद अंकिता चतुर्वेदी के मार्गदर्शन में विशेष टीम गठित की गई। जांच के दौरान घटनास्थल से मिली एक आरएस ट्रेडर्स लिखी पर्ची महत्वपूर्ण सुराग साबित हुई। पुलिस ने संबंधित दुकान और आसपास के क्षेत्रों में जांच की। इसी दौरान गोपाल वर्मन निवासी पड़वार ने शव के पास मिले कपड़ों और पर्ची को देखकर आशंका जताई कि शव उनके कई दिनों से लापता पुत्र दुर्गा वर्मन का हो सकता है। इसके बाद पुलिस ने गोपाल वर्मन का डीएनए सैंपल लेकर अज्ञात शव के डीएनए से मिलान कराया। जांच रिपोर्ट में शव की पहचान दुर्गा वर्मन के रूप में होने की पुष्टि हुई। पूछताछ में परिजनों ने बताया कि दुर्गा वर्मन अक्सर कोलरहिया देव के जंगल में घूमने जाया करता था। पुलिस ने जंगल में दोबारा सर्च अभियान चलाया, जहां मृतक की हड्डियों के अवशेष, खोपड़ी, गुलेल तथा अधजले कपड़े बरामद किए गए। जांच के दौरान मुखबिर से सूचना मिली कि कोलरहिया देव के जंगल के आसपास कुछ लोग खेतों और जंगल में करंट लगाकर जंगली जानवरों का अवैध शिकार करते हैं। तकनीकी साक्ष्यों और गुप्त सूचना के आधार पर पुलिस की जांच धर्मेंद्र उर्फ टिक्कू यादव, धर्मेंद्र उर्फ घम्मू गोटिया, सुखदेव उर्फ सुख्खे यादव, सचिन गोटिया तथा कुराई तक पहुंची। पूछताछ में सामने आया कि महाशिवरात्रि की रात पड़वार निवासी धर्मेंद्र उर्फ टिक्कू यादव, धर्मेंद्र उर्फ घम्मू गोटिया, सुखदेव उर्फ सुख्खे यादव, सचिन गोटिया और कुराई ने मिलकर रात लगभग 8 बजे जंगल में करंट लगाया था ताकि जंगली सूअर एवं अन्य वन्य जीवों का शिकार किया जा सके। देर रात करीब 1 से 2 बजे के बीच जब वे करंट हटाने पहुंचे तो उन्होंने देखा कि वहां एक व्यक्ति करंट की चपेट में आकर मृत पड़ा है। मृतक की पहचान दुर्गा वर्मन के रूप में होने के बाद आरोपियों ने घटना छिपाने की साजिश रची। उन्होंने शव को मोटरसाइकिल के बीच में बैठाकर जंगल से बाहर निकाला और पड़वार, प्रेमनगर, जोरली, गैसरी तथा बचैया होते हुए बचैया मोड़ स्थित सिद्ध बाबा रोड के पास बांस की झाड़ियों में फेंक दिया। इसके बाद शव को जलाकर साक्ष्य मिटाने का प्रयास किया गया। पुलिस ने मामले में धर्मेंद्र उर्फ टिक्कू यादव (23 वर्ष) पिता महेश यादव, निवासी भटवा पड़वार, थाना मझौली, जिला जबलपुर, धर्मेंद्र उर्फ घम्मू गोटिया (30 वर्ष) पिता कोमल गोटिया, निवासी खितौला, थाना मझौली, जिला जबलपुर तथा सुखदेव उर्फ सुख्खे यादव (31 वर्ष) पिता परसलाल यादव, निवासी पड़वार, थाना मझौली, जिला जबलपुर को गिरफ्तार कर लिया है। अन्य आरोपियों की भूमिका की भी जांच जारी है। इस महत्वपूर्ण अंधे कत्ल का खुलासा करने में थाना प्रभारी बहोरीबंद निरीक्षक विनय कुमार विश्वकर्मा, निरीक्षक शैलेंद्र यादव, उप निरीक्षक कटनी पुलिस लाइन अरुण दुबे, सहायक उप निरीक्षक मंजू ठाकुर, प्रधान आरक्षक अशोक सेम, रमेश सिंह, योगेंद्र राजपूत, सुनील ठाकुर, बृजेश सिंह, आर. मोहित साहू, अतुल जैन, संदीप यादव, महिला आरक्षक वंदना रजक, सैनिक हरिहर दुबे, सैनिक राजकुमार सेन तथा साइबर सेल कटनी के आरक्षक सतेंद्र की विशेष भूमिका रही। रिपोर्ट : राकेश निषाद AIMA MEDIA 24×7 | जन जन की आवाज़ श्रमजीवी पत्रकार संघ, जिला इकाई कटनी (मध्यप्रदेश)
    4
    कटनी नगर//-
कालर के टैग से मिले अज्ञात शव की गुत्थी सुलझी 
AIMA MEDIA 24×7
जन जन की आवाज़
श्रमजीवी पत्रकार संघ
जिला इकाई कटनी, मध्यप्रदेश
दिनांक: 6 अगस्त 2026 | गुरुवार
कालर के टैंग से मिले अज्ञात शव की गुत्थी सुलझी, छह माह बाद अंधे कत्ल का खुलासा, तीन आरोपी गिरफ्तार
कटनी। पुलिस कंट्रोल रूम कटनी में गुरुवार को आयोजित प्रेसवार्ता में पुलिस अधीक्षक अभिनव विश्वकर्मा (भा.पु.से.) ने बहोरीबंद थाना पुलिस द्वारा छह माह पुराने अंधे कत्ल के सनसनीखेज खुलासे की जानकारी दी। पुलिस ने तकनीकी साक्ष्यों, डीएनए परीक्षण, मुखबिर की सूचना और लगातार की गई विवेचना के आधार पर मृतक की पहचान करते हुए हत्या के मामले का पर्दाफाश किया है। इस मामले में तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है।
पुलिस अधीक्षक ने बताया कि 15 फरवरी 2026 को महाशिवरात्रि के अवसर पर बहोरीबंद थाना क्षेत्र के सिद्ध बाबा रोड के पास एक अज्ञात युवक का जला हुआ शव बरामद हुआ था। मृतक की उम्र लगभग 30 से 35 वर्ष आंकी गई थी। शव बुरी तरह जल चुका था, जिससे उसकी पहचान संभव नहीं हो पा रही थी। प्रथम दृष्टया साक्ष्य छिपाने की नीयत से शव को जलाकर सड़क किनारे बांस की झाड़ियों में फेंकने की आशंका के आधार पर बहोरीबंद थाने में अपराध क्रमांक 92/2026, धारा 103(1) एवं 238 बीएनएस के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू की गई।
मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस अधीक्षक अभिनव विश्वकर्मा के निर्देशन, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक कमल मौर्य तथा एसडीओपी स्लीमनाबाद अंकिता चतुर्वेदी के मार्गदर्शन में विशेष टीम गठित की गई। जांच के दौरान घटनास्थल से मिली एक आरएस ट्रेडर्स लिखी पर्ची महत्वपूर्ण सुराग साबित हुई। पुलिस ने संबंधित दुकान और आसपास के क्षेत्रों में जांच की। इसी दौरान गोपाल वर्मन निवासी पड़वार ने शव के पास मिले कपड़ों और पर्ची को देखकर आशंका जताई कि शव उनके कई दिनों से लापता पुत्र दुर्गा वर्मन का हो सकता है।
इसके बाद पुलिस ने गोपाल वर्मन का डीएनए सैंपल लेकर अज्ञात शव के डीएनए से मिलान कराया। जांच रिपोर्ट में शव की पहचान दुर्गा वर्मन के रूप में होने की पुष्टि हुई। पूछताछ में परिजनों ने बताया कि दुर्गा वर्मन अक्सर कोलरहिया देव के जंगल में घूमने जाया करता था। पुलिस ने जंगल में दोबारा सर्च अभियान चलाया, जहां मृतक की हड्डियों के अवशेष, खोपड़ी, गुलेल तथा अधजले कपड़े बरामद किए गए।
जांच के दौरान मुखबिर से सूचना मिली कि कोलरहिया देव के जंगल के आसपास कुछ लोग खेतों और जंगल में करंट लगाकर जंगली जानवरों का अवैध शिकार करते हैं। तकनीकी साक्ष्यों और गुप्त सूचना के आधार पर पुलिस की जांच धर्मेंद्र उर्फ टिक्कू यादव, धर्मेंद्र उर्फ घम्मू गोटिया, सुखदेव उर्फ सुख्खे यादव, सचिन गोटिया तथा कुराई तक पहुंची।
पूछताछ में सामने आया कि महाशिवरात्रि की रात पड़वार निवासी धर्मेंद्र उर्फ टिक्कू यादव, धर्मेंद्र उर्फ घम्मू गोटिया, सुखदेव उर्फ सुख्खे यादव, सचिन गोटिया और कुराई ने मिलकर रात लगभग 8 बजे जंगल में करंट लगाया था ताकि जंगली सूअर एवं अन्य वन्य जीवों का शिकार किया जा सके। देर रात करीब 1 से 2 बजे के बीच जब वे करंट हटाने पहुंचे तो उन्होंने देखा कि वहां एक व्यक्ति करंट की चपेट में आकर मृत पड़ा है। मृतक की पहचान दुर्गा वर्मन के रूप में होने के बाद आरोपियों ने घटना छिपाने की साजिश रची। उन्होंने शव को मोटरसाइकिल के बीच में बैठाकर जंगल से बाहर निकाला और पड़वार, प्रेमनगर, जोरली, गैसरी तथा बचैया होते हुए बचैया मोड़ स्थित सिद्ध बाबा रोड के पास बांस की झाड़ियों में फेंक दिया। इसके बाद शव को जलाकर साक्ष्य मिटाने का प्रयास किया गया।
पुलिस ने मामले में धर्मेंद्र उर्फ टिक्कू यादव (23 वर्ष) पिता महेश यादव, निवासी भटवा पड़वार, थाना मझौली, जिला जबलपुर, धर्मेंद्र उर्फ घम्मू गोटिया (30 वर्ष) पिता कोमल गोटिया, निवासी खितौला, थाना मझौली, जिला जबलपुर तथा सुखदेव उर्फ सुख्खे यादव (31 वर्ष) पिता परसलाल यादव, निवासी पड़वार, थाना मझौली, जिला जबलपुर को गिरफ्तार कर लिया है। अन्य आरोपियों की भूमिका की भी जांच जारी है।
इस महत्वपूर्ण अंधे कत्ल का खुलासा करने में थाना प्रभारी बहोरीबंद निरीक्षक विनय कुमार विश्वकर्मा, निरीक्षक शैलेंद्र यादव, उप निरीक्षक कटनी पुलिस लाइन अरुण दुबे, सहायक उप निरीक्षक मंजू ठाकुर, प्रधान आरक्षक अशोक सेम, रमेश सिंह, योगेंद्र राजपूत, सुनील ठाकुर, बृजेश सिंह, आर. मोहित साहू, अतुल जैन, संदीप यादव, महिला आरक्षक वंदना रजक, सैनिक हरिहर दुबे, सैनिक राजकुमार सेन तथा साइबर सेल कटनी के आरक्षक सतेंद्र की विशेष भूमिका रही।
रिपोर्ट : राकेश निषाद
AIMA MEDIA 24×7 | जन जन की आवाज़
श्रमजीवी पत्रकार संघ, जिला इकाई कटनी (मध्यप्रदेश)
    user_AIMAMEDIA-24×7-जन जनकीआवाज़
    AIMAMEDIA-24×7-जन जनकीआवाज़
    Classified ads newspaper publisher कटनी (मुरवारा), कटनी, मध्य प्रदेश•
    10 hrs ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.