logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

भवानीमंडी के बालू सिंह चौहान को विहिप में बड़ी जिम्मेदारी, संगठन ने सौंपा बारां विभाग मंत्री पद झालावाड़:- भवानीमंडी में विश्व हिंदू परिषद (विहिप) की आयोजित प्रांत बैठक में संगठनात्मक नियुक्तियों की घोषणा करते हुए भवानीमंडी निवासी बालू सिंह चौहान को बारां विभाग का मंत्री नियुक्त किया गया। इस अवसर पर संगठन के वरिष्ठ पदाधिकारियों ने उन्हें नई जिम्मेदारी सौंपते हुए शुभकामनाएं दीं और संगठन के कार्यों को मजबूती से आगे बढ़ाने का विश्वास व्यक्त किया।बैठक में केंद्रीय संगठन सह मंत्री विनायक राव देशपांडे की उपस्थिति में संगठन की वर्तमान गतिविधियों, विस्तार और आगामी कार्ययोजनाओं पर विस्तार से चर्चा की गई। प्रांत मंत्री कौशल ने सभी वरिष्ठ पदाधिकारियों की उपस्थिति में बालू सिंह चौहान के नाम की घोषणा करते हुए उन्हें बारां विभाग मंत्री का दायित्व सौंपा।इस अवसर पर प्रांत अध्यक्ष प्रताप सिंह नागदा, क्षेत्रीय मंत्री सुरेश उपाध्याय और क्षेत्रीय संगठन मंत्री राजाराम ने बालू सिंह चौहान को संगठन का दुपट्टा पहनाकर तथा तिलक लगाकर पदभार ग्रहण कराया। साथ ही उपस्थित कार्यकर्ताओं और पदाधिकारियों ने उनका अभिनंदन किया।बैठक में उपस्थित पदाधिकारियों ने विश्वास व्यक्त किया कि बालू सिंह चौहान के नेतृत्व में बारां विभाग में संगठन के कार्यों को नई गति मिलेगी और सेवा, संस्कार व समाज जागरण से जुड़े विभिन्न प्रकल्पों को और अधिक मजबूती मिलेगी। इस अवसर पर कई कार्यकर्ता और पदाधिकारी मौजूद रहे, जिन्होंने नव नियुक्त विभाग मंत्री को बधाई देते हुए संगठन के कार्यों को आगे बढ़ाने का संकल्प लिया।

14 hrs ago
user_पत्रकार आयुष गुप्ता
पत्रकार आयुष गुप्ता
Local News Reporter झालरापाटन, झालावाड़, राजस्थान•
14 hrs ago
e870ff3d-7d64-468b-96cb-e6815fc471f5

भवानीमंडी के बालू सिंह चौहान को विहिप में बड़ी जिम्मेदारी, संगठन ने सौंपा बारां विभाग मंत्री पद झालावाड़:- भवानीमंडी में विश्व हिंदू परिषद (विहिप) की आयोजित प्रांत बैठक में संगठनात्मक नियुक्तियों की घोषणा करते हुए भवानीमंडी निवासी बालू सिंह चौहान को बारां विभाग का मंत्री नियुक्त किया गया। इस अवसर पर संगठन के वरिष्ठ पदाधिकारियों ने उन्हें नई जिम्मेदारी सौंपते हुए शुभकामनाएं दीं और संगठन के कार्यों को मजबूती से आगे बढ़ाने का विश्वास व्यक्त किया।बैठक में केंद्रीय संगठन सह मंत्री विनायक राव देशपांडे की उपस्थिति में संगठन की वर्तमान गतिविधियों, विस्तार और आगामी कार्ययोजनाओं पर विस्तार से चर्चा की गई। प्रांत मंत्री कौशल ने सभी वरिष्ठ पदाधिकारियों की उपस्थिति में बालू सिंह चौहान के नाम की घोषणा करते हुए उन्हें बारां विभाग मंत्री का दायित्व सौंपा।इस अवसर पर प्रांत अध्यक्ष प्रताप सिंह नागदा, क्षेत्रीय मंत्री सुरेश उपाध्याय और क्षेत्रीय संगठन मंत्री राजाराम ने बालू सिंह चौहान को संगठन का दुपट्टा पहनाकर तथा तिलक लगाकर पदभार ग्रहण कराया। साथ ही उपस्थित कार्यकर्ताओं और पदाधिकारियों ने उनका अभिनंदन किया।बैठक में उपस्थित पदाधिकारियों ने विश्वास व्यक्त किया कि बालू सिंह चौहान के नेतृत्व में बारां विभाग में संगठन के कार्यों को नई गति मिलेगी और सेवा, संस्कार व समाज जागरण से जुड़े विभिन्न प्रकल्पों को और अधिक मजबूती मिलेगी। इस अवसर पर कई कार्यकर्ता और पदाधिकारी मौजूद रहे, जिन्होंने नव नियुक्त विभाग मंत्री को बधाई देते हुए संगठन के कार्यों को आगे बढ़ाने का संकल्प लिया।

More news from राजस्थान and nearby areas
  • झालावाड़। समाज में सेवा और संस्कारों की भावना को बढ़ावा देने वाली एक प्रेरणादायक पहल देखने को मिली। गौपुत्र सेना द्वारा संचालित नवीन गौशाला में नरेंद्र जी स्वामी की पुत्री जीविका स्वामी का जन्मदिन सादगी और गौसेवा के साथ मनाया गया। इस अवसर पर परिवारजनों और गौसेवकों की मौजूदगी में गौमाताओं को हरी सब्जियां और चारा खिलाकर जन्मदिन की खुशियां साझा की गईं। जन्मदिन के इस खास अवसर पर जीविका स्वामी अपने परिवार के साथ गौशाला पहुंचीं, जहां उन्होंने गौमाताओं की सेवा कर उन्हें हरी सब्जियां और पौष्टिक चारा खिलाया। इस दौरान गौशाला का वातावरण भक्ति और सेवा भावना से ओत-प्रोत नजर आया। गौसेवकों और उपस्थित लोगों ने इस पहल की सराहना करते हुए कहा कि आज के समय में जहां जन्मदिन अक्सर केवल केक और पार्टियों तक सीमित रह गए हैं, वहीं इस तरह के आयोजन समाज को एक सकारात्मक और संस्कारपूर्ण संदेश देते हैं।कार्यक्रम के दौरान गौपुत्र सेना से जुड़े गौसेवकों ने गौसंरक्षण और गौसेवा के महत्व पर भी प्रकाश डाला। उन्होंने बताया कि गौशाला में गौमाताओं की सेवा करना न केवल धार्मिक दृष्टि से महत्वपूर्ण है, बल्कि यह समाज में करुणा, सेवा और जिम्मेदारी की भावना को भी मजबूत करता है।इस मौके पर गौपुत्र विनीत पोरवाल ने सभी अभिभावकों से भावपूर्ण अपील करते हुए कहा कि माता-पिता को अपने बच्चों के जन्मदिन जैसे विशेष अवसरों को समाजसेवा से जोड़ना चाहिए। उन्होंने कहा कि यदि बच्चे बचपन से ही गौसेवा, पर्यावरण संरक्षण, जरूरतमंदों की सहायता जैसे कार्यों से जुड़ते हैं तो उनके भीतर अच्छे संस्कार और संवेदनशीलता का विकास होता है।उन्होंने कहा कि जन्मदिन केवल उत्सव का दिन नहीं, बल्कि समाज के प्रति अपनी जिम्मेदारी निभाने का भी अवसर हो सकता है। यदि अधिक से अधिक लोग अपने बच्चों का जन्मदिन गौशालाओं, अनाथालयों, वृद्धाश्रमों या अन्य सेवा कार्यों के साथ मनाएं तो इससे समाज में सकारात्मक बदलाव आ सकता है और आने वाली पीढ़ी संस्कारवान बन सकती है।कार्यक्रम के अंत में सभी उपस्थित लोगों ने जीविका स्वामी को जन्मदिन की हार्दिक शुभकामनाएं दीं और उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। साथ ही गौसेवा और सामाजिक कार्यों को आगे बढ़ाने का संकल्प भी लिया गया। संदेश: आइए, हम भी अपने बच्चों का जन्मदिन केवल उत्सव तक सीमित न रखकर सेवा, संस्कार और समाजहित के कार्यों के साथ मनाने की परंपरा को आगे बढ़ाएं।
    1
    झालावाड़। समाज में सेवा और संस्कारों की भावना को बढ़ावा देने वाली एक प्रेरणादायक पहल देखने को मिली। गौपुत्र सेना द्वारा संचालित नवीन गौशाला में नरेंद्र जी स्वामी की पुत्री जीविका स्वामी का जन्मदिन सादगी और गौसेवा के साथ मनाया गया। इस अवसर पर परिवारजनों और गौसेवकों की मौजूदगी में गौमाताओं को हरी सब्जियां और चारा खिलाकर जन्मदिन की खुशियां साझा की गईं।
जन्मदिन के इस खास अवसर पर जीविका स्वामी अपने परिवार के साथ गौशाला पहुंचीं, जहां उन्होंने गौमाताओं की सेवा कर उन्हें हरी सब्जियां और पौष्टिक चारा खिलाया। इस दौरान गौशाला का वातावरण भक्ति और सेवा भावना से ओत-प्रोत नजर आया। गौसेवकों और उपस्थित लोगों ने इस पहल की सराहना करते हुए कहा कि आज के समय में जहां जन्मदिन अक्सर केवल केक और पार्टियों तक सीमित रह गए हैं, वहीं इस तरह के आयोजन समाज को एक सकारात्मक और संस्कारपूर्ण संदेश देते हैं।कार्यक्रम के दौरान गौपुत्र सेना से जुड़े गौसेवकों ने गौसंरक्षण और गौसेवा के महत्व पर भी प्रकाश डाला। उन्होंने बताया कि गौशाला में गौमाताओं की सेवा करना न केवल धार्मिक दृष्टि से महत्वपूर्ण है, बल्कि यह समाज में करुणा, सेवा और जिम्मेदारी की भावना को भी मजबूत करता है।इस मौके पर गौपुत्र विनीत पोरवाल ने सभी अभिभावकों से भावपूर्ण अपील करते हुए कहा कि माता-पिता को अपने बच्चों के जन्मदिन जैसे विशेष अवसरों को समाजसेवा से जोड़ना चाहिए। उन्होंने कहा कि यदि बच्चे बचपन से ही गौसेवा, पर्यावरण संरक्षण, जरूरतमंदों की सहायता जैसे कार्यों से जुड़ते हैं तो उनके भीतर अच्छे संस्कार और संवेदनशीलता का विकास होता है।उन्होंने कहा कि जन्मदिन केवल उत्सव का दिन नहीं, बल्कि समाज के प्रति अपनी जिम्मेदारी निभाने का भी अवसर हो सकता है। यदि अधिक से अधिक लोग अपने बच्चों का जन्मदिन गौशालाओं, अनाथालयों, वृद्धाश्रमों या अन्य सेवा कार्यों के साथ मनाएं तो इससे समाज में सकारात्मक बदलाव आ सकता है और आने वाली पीढ़ी संस्कारवान बन सकती है।कार्यक्रम के अंत में सभी उपस्थित लोगों ने जीविका स्वामी को जन्मदिन की हार्दिक शुभकामनाएं दीं और उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। साथ ही गौसेवा और सामाजिक कार्यों को आगे बढ़ाने का संकल्प भी लिया गया।
संदेश:
आइए, हम भी अपने बच्चों का जन्मदिन केवल उत्सव तक सीमित न रखकर सेवा, संस्कार और समाजहित के कार्यों के साथ मनाने की परंपरा को आगे बढ़ाएं।
    user_पत्रकार आयुष गुप्ता
    पत्रकार आयुष गुप्ता
    Local News Reporter झालरापाटन, झालावाड़, राजस्थान•
    8 hrs ago
  • रायपुर 10 मार्च। राजस्थान में सरसों व चना की समर्थन मूल्य पर खरीद शीघ्र शुरू की जा रही है। राजफेड के चार क्षेत्रीय कार्यालयों में ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन की प्रक्रिया 15 मार्च से व खरीद 25 मार्च से शुरू होगी। राजफेड के 4 क्षेत्रीय कार्यालयों कोटा, अजमेर, भरतपुर एवं श्रीगंगानगर में ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन की प्रक्रिया 15 मार्च से व खरीद 25 मार्च से शुरू होगी। जबकि, शेष 4 क्षेत्रीय कार्यालयों जयपुर, जोधपुर, उदयपुर एवं बीकानेर नें ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन की प्रक्रिया 20 मार्च एवं खरीद 1 अप्रेल से शुरू होगी। सरसों एवं चना विक्रय के इच्छुक किसान स्वयं क्यूआर कोड स्कैन कर अथवा ई-मित्र के माध्यम से पंजीकरण करवा सकेंगे। समर्थन मूल्य पर ख़रीद किसानों की आधार आधारित बायोमीट्रिक पहचान के माध्यम से ही की जाएगी। भारत सरकार की गाइडलाइन के अनुसार नैफेड और एनसीसीएफ के लिए समर्थन मूल्य पर ख़रीद 60 दिवस की अवधि में की जाएगी। सहकारिता मंत्री ने राजफेड को निर्देश दिए हैं कि खरीद केन्द्रों पर सभी आवश्यक व्यवस्थाएं समयबद्ध रूप से सुनिश्चित कर ली जाए। भारतीय किसान संघ के जिला प्रचार प्रमुख महेश मेहर ने बताया है कि किसानों को किसी प्रकार की असुविधा नहीं हो इसके लिए राजफेड में कॉल सेन्टर 18001806001 स्थापित किया गया है।उन्होंने किसानों से अनुरोध किया कि वे अपनी फसल को साफ-सुथरा कर तथा छानकर क्रय केन्द्रों पर लाएं ताकि गुणवत्ता मापदण्डों के अनुरूप जिंस विक्रय कर सकें।
    1
    रायपुर 10 मार्च।
राजस्थान में सरसों व चना की समर्थन मूल्य पर खरीद शीघ्र शुरू की जा रही है। राजफेड के चार क्षेत्रीय कार्यालयों में ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन की प्रक्रिया 15 मार्च से व खरीद 25 मार्च से शुरू होगी।
राजफेड के 4 क्षेत्रीय कार्यालयों कोटा, अजमेर, भरतपुर एवं श्रीगंगानगर में ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन की प्रक्रिया 15 मार्च से व खरीद 25 मार्च से शुरू होगी। जबकि, शेष 4 क्षेत्रीय कार्यालयों जयपुर, जोधपुर, उदयपुर एवं बीकानेर नें ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन की प्रक्रिया 20 मार्च एवं खरीद 1 अप्रेल से शुरू होगी।
सरसों एवं चना विक्रय के इच्छुक किसान स्वयं क्यूआर कोड स्कैन कर अथवा ई-मित्र के माध्यम से पंजीकरण करवा सकेंगे। समर्थन मूल्य पर ख़रीद किसानों की आधार आधारित बायोमीट्रिक पहचान के माध्यम से ही की जाएगी।
भारत सरकार की गाइडलाइन के अनुसार नैफेड और एनसीसीएफ के लिए समर्थन मूल्य पर ख़रीद 60 दिवस की अवधि में की जाएगी। सहकारिता मंत्री ने राजफेड को निर्देश दिए हैं कि खरीद केन्द्रों पर सभी आवश्यक व्यवस्थाएं समयबद्ध रूप से सुनिश्चित कर ली जाए।
भारतीय किसान संघ के जिला प्रचार प्रमुख महेश मेहर ने बताया है कि किसानों को किसी प्रकार की असुविधा नहीं हो इसके लिए राजफेड में कॉल सेन्टर 18001806001 स्थापित किया गया है।उन्होंने किसानों से अनुरोध किया कि वे अपनी फसल को साफ-सुथरा कर तथा छानकर क्रय केन्द्रों पर लाएं ताकि गुणवत्ता मापदण्डों के अनुरूप जिंस विक्रय कर सकें।
    user_Mukesh Mehar
    Mukesh Mehar
    रायपुर, झालावाड़, राजस्थान•
    8 hrs ago
  • रामगंजमंडी क्षेत्र के चेचट माइंस इलाके में सरेण्डर हो चुकी खदानों को भरवाने की मांग को लेकर गौ सेवकों और ग्रामीणों ने खान एवं भू-विज्ञान विभाग के खनि अभियंता को ज्ञापन सौंपा। मंगलवार शाम करीब 4 बजे गौ सेवकों ने बताया कि क्षेत्र में करीब 815 बीघा चरागाह भूमि माइंस क्षेत्र में आती है, जिसमें से लगभग 450 बीघा जमीन में खनन हो चुका है और करीब 300 बीघा भूमि की माइंस सरेण्डर भी हो चुकी है। ग्रामीणों का कहना है कि नियम अनुसार खदान सरेण्डर होने के बाद उसे मिट्टी डालकर समतल किया जाना चाहिए, ताकि वहां घास उग सके और भूमि चरागाह के रूप में उपयोग हो सके। लेकिन खेडली रोड से कोटड़ी रोड तक कई खदानें अब भी खुली पड़ी हैं, जिनमें पानी भरा हुआ है। खदानों के किनारे ही सड़क और बस्ती होने से कभी भी बड़ा हादसा होने की आशंका बनी हुई है। ग्रामीणों ने बताया कि कई जगह चरागाह भूमि पर भी मलबा डाल दिया गया है, जिससे गौवंश के चरने में परेशानी हो रही है। इस संबंध में वर्ष 2021 से अब तक कई बार जिला कलेक्टर और एसडीएम को ज्ञापन दिए जा चुके हैं। वर्ष 2022 में तत्कालीन एसडीएम राजेश डागा द्वारा भूमि का सीमांकन भी कराया गया था, जिसमें करीब 400 बीघा भूमि खनन से प्रभावित पाई गई थी। ग्रामीणों ने मांग की है कि जिन खदानों का खनन हो चुका है, उन्हें तुरंत भरवाकर मिट्टी डाली जाए और भूमि को चरने योग्य बनाकर ग्राम पंचायत को सौंपा जाए। साथ ही दोषी खनन पट्टाधारकों को ब्लैकलिस्ट करने और भविष्य में उन्हें माइंस लीज नहीं देने की मांग भी की गई है। ग्रामीणों ने चेतावनी दी है कि यदि जल्द कार्रवाई नहीं हुई तो गौ सेवक और ग्रामवासी उग्र आंदोलन करने को मजबूर होंगे।
    1
    रामगंजमंडी क्षेत्र के चेचट माइंस इलाके में सरेण्डर हो चुकी खदानों को भरवाने की मांग को लेकर गौ सेवकों और ग्रामीणों ने खान एवं भू-विज्ञान विभाग के खनि अभियंता को ज्ञापन सौंपा। मंगलवार शाम करीब 4 बजे गौ सेवकों ने बताया कि क्षेत्र में करीब 815 बीघा चरागाह भूमि माइंस क्षेत्र में आती है, जिसमें से लगभग 450 बीघा जमीन में खनन हो चुका है और करीब 300 बीघा भूमि की माइंस सरेण्डर भी हो चुकी है।
ग्रामीणों का कहना है कि नियम अनुसार खदान सरेण्डर होने के बाद उसे मिट्टी डालकर समतल किया जाना चाहिए, ताकि वहां घास उग सके और भूमि चरागाह के रूप में उपयोग हो सके। लेकिन खेडली रोड से कोटड़ी रोड तक कई खदानें अब भी खुली पड़ी हैं, जिनमें पानी भरा हुआ है। खदानों के किनारे ही सड़क और बस्ती होने से कभी भी बड़ा हादसा होने की आशंका बनी हुई है।
ग्रामीणों ने बताया कि कई जगह चरागाह भूमि पर भी मलबा डाल दिया गया है, जिससे गौवंश के चरने में परेशानी हो रही है। इस संबंध में वर्ष 2021 से अब तक कई बार जिला कलेक्टर और एसडीएम को ज्ञापन दिए जा चुके हैं। वर्ष 2022 में तत्कालीन एसडीएम राजेश डागा द्वारा भूमि का सीमांकन भी कराया गया था, जिसमें करीब 400 बीघा भूमि खनन से प्रभावित पाई गई थी।
ग्रामीणों ने मांग की है कि जिन खदानों का खनन हो चुका है, उन्हें तुरंत भरवाकर मिट्टी डाली जाए और भूमि को चरने योग्य बनाकर ग्राम पंचायत को सौंपा जाए। साथ ही दोषी खनन पट्टाधारकों को ब्लैकलिस्ट करने और भविष्य में उन्हें माइंस लीज नहीं देने की मांग भी की गई है। ग्रामीणों ने चेतावनी दी है कि यदि जल्द कार्रवाई नहीं हुई तो गौ सेवक और ग्रामवासी उग्र आंदोलन करने को मजबूर होंगे।
    user_Aajam Choudhary
    Aajam Choudhary
    Riportar रामगंज मंडी, कोटा, राजस्थान•
    10 hrs ago
  • सीट के नीचे छिपे सांप ने काटा: बाइक सवार दो बच्चे अस्पताल पहुंचे, इलाज जारी कोटा। शहर में उस समय अफरा-तफरी मच गई जब बाइक की सीट के नीचे छिपे सांप ने अचानक एक बच्चे को काट लिया। घटना के बाद घबराए दोनों बच्चे बाइक छोड़कर तुरंत अस्पताल पहुंच गए, जहां उनका इलाज जारी है। स्नेक कैचर गोविंद शर्मा ने जानकारी देते हुए बताया कि नया गांव निवासी दो बच्चे, जो लाइट का काम सीखते हैं, बाइक से जा रहे थे। इसी दौरान बाइक की सीट के नीचे छिपा स्किल वाइपर सांप बाहर निकल आया और सामने बैठे एक बच्चे को दो जगह पर काट लिया ।अचानक हुए हमले से दोनों बच्चे घबरा गए और तुरंत नजदीकी अस्पताल पहुंच गए। समय रहते अस्पताल पहुंचने से बड़ी अनहोनी टल गई। फिलहाल चिकित्सकों की निगरानी में बच्चे का इलाज जारी है। स्नेक कैचर गोविंद शर्मा ने लोगों से अपील की है कि वाहनों को चलाने से पहले सीट और आसपास की जगह जरूर देख लें, क्योंकि कई बार सांप या अन्य जीव वहां छिपे हो सकते हैं।
    1
    सीट के
नीचे छिपे सांप ने काटा: बाइक सवार दो बच्चे अस्पताल पहुंचे, इलाज जारी कोटा। शहर में उस समय अफरा-तफरी मच गई जब बाइक की सीट के नीचे छिपे सांप ने अचानक एक बच्चे को काट लिया। घटना के बाद घबराए दोनों बच्चे बाइक छोड़कर तुरंत अस्पताल पहुंच गए, जहां उनका इलाज जारी है। स्नेक कैचर गोविंद शर्मा ने जानकारी देते हुए बताया कि नया गांव निवासी दो बच्चे, जो लाइट का काम सीखते हैं, बाइक से जा रहे थे। इसी दौरान बाइक की सीट के नीचे छिपा स्किल वाइपर सांप बाहर निकल आया और सामने बैठे एक बच्चे को दो जगह पर काट लिया ।अचानक हुए हमले से दोनों बच्चे घबरा गए और तुरंत नजदीकी अस्पताल पहुंच गए। समय रहते अस्पताल पहुंचने से बड़ी अनहोनी टल गई।
फिलहाल चिकित्सकों की निगरानी में बच्चे का इलाज जारी है। स्नेक कैचर गोविंद शर्मा ने लोगों से अपील की है कि वाहनों को चलाने से पहले सीट और आसपास की जगह जरूर देख लें, क्योंकि कई बार सांप या अन्य जीव वहां छिपे हो सकते हैं।
    user_Mangilal Charan
    Mangilal Charan
    Local News Reporter रामगंज मंडी, कोटा, राजस्थान•
    10 hrs ago
  • मोड़क के पीपल्दा गांव में बीतीं रात बाबा रामदेव मंदिर के पास सड़क किनारे खड़े एक बिजली के पोल को अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दीं जिससे पोल छतिग्रस्त हों गया बड़ा हादसा टला जब टक्कर मारी उस वक्त बिजली चालू थी जिससे बडा हादसा हो सकता था सुबह उठते लोगों ने छतिग्रस्त पोल को देखा तो तुरंत बिजली विभाग को सूचना दी सूचना के बाद बिजली विभाग ने छतिग्रस्त पोल को हटाकर नया पोल खड़ा करवाया जिससे अनदेखी का बड़ा खतरा टल गया पोल से 11 केवी लाइन होकर निकल रहें और दिनभर सड़क पर वाहनों कि आवाजाही रहती बिजली विभाग के तुरंत कार्य करवाने के इस कार्य कि ग्रामीणों ने प्रशंसा कि और कर्माचरियों का आभार जताया
    7
    मोड़क के पीपल्दा गांव में बीतीं रात बाबा रामदेव मंदिर के पास सड़क किनारे खड़े एक बिजली के पोल को अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दीं जिससे पोल छतिग्रस्त हों गया बड़ा हादसा टला जब टक्कर मारी उस वक्त बिजली चालू थी जिससे बडा हादसा हो सकता था सुबह उठते लोगों ने छतिग्रस्त पोल को देखा तो तुरंत बिजली विभाग को सूचना दी सूचना के बाद बिजली विभाग ने छतिग्रस्त पोल को हटाकर नया पोल खड़ा करवाया जिससे अनदेखी का बड़ा खतरा टल गया पोल से 11 केवी लाइन होकर निकल रहें और दिनभर सड़क पर वाहनों कि आवाजाही रहती बिजली विभाग के तुरंत कार्य करवाने के इस कार्य कि ग्रामीणों ने प्रशंसा कि और कर्माचरियों का आभार जताया
    user_सोनू यादव
    सोनू यादव
    रामगंज मंडी, कोटा, राजस्थान•
    17 hrs ago
  • कोटा पासपोर्ट ऑफिस को बम से उड़ाने की धमकी, एजेंसियां अलर्ट कोटा के नयापुरा स्थित पासपोर्ट ऑफिस को बम से उड़ाने की धमकी मिलने से हड़कंप मच गया। सूचना मिलते ही सुरक्षा एजेंसियां और पुलिस हरकत में आ गईं और मामले की जांच शुरू कर दी गई है। फिलहाल धमकी की सत्यता को वेरीफाई किया जा रहा है और सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी गई है।
    1
    कोटा पासपोर्ट ऑफिस को बम से उड़ाने की धमकी, एजेंसियां अलर्ट
कोटा के नयापुरा स्थित पासपोर्ट ऑफिस को बम से उड़ाने की धमकी मिलने से हड़कंप मच गया। सूचना मिलते ही सुरक्षा एजेंसियां और पुलिस हरकत में आ गईं और मामले की जांच शुरू कर दी गई है। फिलहाल धमकी की सत्यता को वेरीफाई किया जा रहा है और सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी गई है।
    user_Mr Ravindra Meena kota Rajasth
    Mr Ravindra Meena kota Rajasth
    Farmer सांगोद, कोटा, राजस्थान•
    7 hrs ago
  • Post by Sanjay Kumar yati
    1
    Post by Sanjay Kumar yati
    user_Sanjay Kumar yati
    Sanjay Kumar yati
    गरोठ, मंदसौर, मध्य प्रदेश•
    17 hrs ago
  • सुकेत बिजली विभाग द्वारा क्षेत्र के सलावद, बडोदिया और पामाखेड़ी गांवों में बिजली चोरी के खिलाफ जांच अभियान चलाया गया। इस दौरान कटे हुए कनेक्शनों के बावजूद डायरेक्ट आंकड़े डालकर बिजली उपयोग करने वालों के खिलाफ कार्रवाई की गई। टीम ने मौके पर अवैध आंकड़े हटाकर जब्त किए। कार्रवाई के दौरान सलावद में 22, बडोदिया में 12 और पामाखेड़ी में 9 लोगों के अवैध आंकड़े हटवाए गए। विभागीय कार्रवाई को देखते हुए कई लोगों ने स्वयं ही अपने अवैध कनेक्शन हटा लिए। इस दौरान जिन उपभोक्ताओं की वीसीआर भरी हुई है उन्हें राशि जमा कराने और जिनके कनेक्शन कटे हुए हैं उन्हें 14 मार्च 2026 को आयोजित राष्ट्रीय लोक अदालत या सुकेत कार्यालय के माध्यम से प्रकरण का निस्तारण कराने के निर्देश दिए गए।
    1
    सुकेत बिजली विभाग द्वारा क्षेत्र के सलावद, बडोदिया और पामाखेड़ी गांवों में बिजली चोरी के खिलाफ जांच अभियान चलाया गया। इस दौरान कटे हुए कनेक्शनों के बावजूद डायरेक्ट आंकड़े डालकर बिजली उपयोग करने वालों के खिलाफ कार्रवाई की गई। टीम ने मौके पर अवैध आंकड़े हटाकर जब्त किए। कार्रवाई के दौरान सलावद में 22, बडोदिया में 12 और पामाखेड़ी में 9 लोगों के अवैध आंकड़े हटवाए गए। विभागीय कार्रवाई को देखते हुए कई लोगों ने स्वयं ही अपने अवैध कनेक्शन हटा लिए। इस दौरान जिन उपभोक्ताओं की वीसीआर भरी हुई है उन्हें राशि जमा कराने और जिनके कनेक्शन कटे हुए हैं उन्हें 14 मार्च 2026 को आयोजित राष्ट्रीय लोक अदालत या सुकेत कार्यालय के माध्यम से प्रकरण का निस्तारण कराने के निर्देश दिए गए।
    user_Aajam Choudhary
    Aajam Choudhary
    Riportar रामगंज मंडी, कोटा, राजस्थान•
    10 hrs ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.