logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

बिलासपुर जिले के इंद्रपुरी रहंगी क्षेत्र में पालतू कुत्ते के पालतू बिल्ली पर भौंकने को लेकर दो पड़ोसियों के बीच देर रात जमकर मारपीट हुई, जिसमें दोनों पक्षों से लोग खून से लथपथ हो गए। इस घटना के बाद चकरभाठा थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई गई है। प्रार्थी सूर्य प्रकाश कौशिक, जो इंद्रपुरी हीर्री माइन्स के निवासी हैं और नगर निगम बिलासपुर में सिटी बस परिचालक का काम करते हैं, उन्होंने शुक्रवार रात करीब 10:39 बजे चकरभाठा थाना पहुंचकर यह रिपोर्ट दर्ज कराई। उनके अनुसार, शुक्रवार दिनांक 29.05.2026 की रात लगभग 09.00 बजे उनका पालतू कुत्ता छत के ऊपर से पड़ोसी वीरेंद्र महिलांगे की छत पर बैठी बिल्ली को देखकर भौंक रहा था। इसी बात पर पड़ोसी वीरेंद्र महिलांगे ने गाली-गलौज करते हुए कहा कि क्या वह अपने कुत्ते को बांधकर नहीं रख सकता। यह विवाद तब और बढ़ गया जब वीरेंद्र महिलांगे छत से घर के बाहर आया और सूर्य प्रकाश व उनकी पत्नी मंजू चेलकर को गाली देने लगा। झगड़े की आवाज सुनकर सूर्य प्रकाश की सास दीपकबाई चेलकर और साला राजकुमार चेलकर मौके पर आए और समझाने का प्रयास करने लगे। इससे वीरेंद्र महिलांगे और उसके परिवार वाले नाराज हो गए। वीरेंद्र महिलांगे की पत्नी ने ईंट फेंककर सूर्य प्रकाश को मारा, जिससे उनके माथे पर चोट लगी और काफी खून बह गया। इसी दौरान वीरेंद्र महिलांगे की मां ने दीपकबाई चेलकर के सिर में उण्डा से मारा, जिससे उनके सिर के दाहिने तरफ चोट लगी और खून निकलने लगा। वहीं, वीरेंद्र महिलांगे ने राजकुमार चेलकर को ईंट से मारा, जिससे उनके सिर में चोट आई और खून बहने लगा। रविशंकर लहरे और आसपास के अन्य लोगों ने इस घटना को देखा और सुना। प्रार्थी की रिपोर्ट पर चकरभाठा पुलिस ने भारतीय न्याय संहिता की धारा 296, 115 (2), और 3 (5) के तहत मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस मामले की विवेचना कर रही है और प्रार्थी ने इस मामले में आगे की कार्यवाही की मांग की है।

8 hrs ago
user_Patrkar Sarthi
Patrkar Sarthi
Reporter Bilha, Bilaspur•
8 hrs ago

बिलासपुर जिले के इंद्रपुरी रहंगी क्षेत्र में पालतू कुत्ते के पालतू बिल्ली पर भौंकने को लेकर दो पड़ोसियों के बीच देर रात जमकर मारपीट हुई, जिसमें दोनों पक्षों से लोग खून से लथपथ हो गए। इस घटना के बाद चकरभाठा थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई गई है। प्रार्थी सूर्य प्रकाश कौशिक, जो इंद्रपुरी हीर्री माइन्स के निवासी हैं और नगर निगम बिलासपुर में सिटी बस परिचालक का काम करते हैं, उन्होंने शुक्रवार रात करीब 10:39 बजे चकरभाठा थाना पहुंचकर यह रिपोर्ट दर्ज कराई। उनके अनुसार, शुक्रवार दिनांक 29.05.2026 की रात लगभग 09.00 बजे उनका पालतू कुत्ता छत के ऊपर से पड़ोसी वीरेंद्र महिलांगे की छत पर बैठी बिल्ली को देखकर भौंक रहा था। इसी बात पर पड़ोसी वीरेंद्र महिलांगे ने गाली-गलौज करते हुए कहा कि क्या वह अपने कुत्ते को बांधकर नहीं रख सकता। यह विवाद तब और बढ़ गया जब वीरेंद्र महिलांगे छत से घर के बाहर आया और सूर्य प्रकाश व उनकी पत्नी मंजू चेलकर को गाली देने लगा। झगड़े की आवाज सुनकर सूर्य प्रकाश की सास दीपकबाई चेलकर और साला राजकुमार चेलकर मौके पर आए और समझाने का प्रयास करने लगे। इससे वीरेंद्र महिलांगे और उसके परिवार वाले नाराज हो गए। वीरेंद्र महिलांगे की पत्नी ने ईंट फेंककर सूर्य प्रकाश को मारा, जिससे उनके माथे पर चोट लगी और काफी खून बह गया। इसी दौरान वीरेंद्र महिलांगे की मां ने दीपकबाई चेलकर के सिर में उण्डा से मारा, जिससे उनके सिर के दाहिने तरफ चोट लगी और खून निकलने लगा। वहीं, वीरेंद्र महिलांगे ने राजकुमार चेलकर को ईंट से मारा, जिससे उनके सिर में चोट आई और खून बहने लगा। रविशंकर लहरे और आसपास के अन्य लोगों ने इस घटना को देखा और सुना। प्रार्थी की रिपोर्ट पर चकरभाठा पुलिस ने भारतीय न्याय संहिता की धारा 296, 115 (2), और 3 (5) के तहत मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस मामले की विवेचना कर रही है और प्रार्थी ने इस मामले में आगे की कार्यवाही की मांग की है।

More news from Bilaspur and nearby areas
  • बिलासपुर जिले के इंद्रपुरी रहंगी क्षेत्र में पालतू कुत्ते के पालतू बिल्ली पर भौंकने को लेकर दो पड़ोसियों के बीच देर रात जमकर मारपीट हुई, जिसमें दोनों पक्षों से लोग खून से लथपथ हो गए। इस घटना के बाद चकरभाठा थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई गई है। प्रार्थी सूर्य प्रकाश कौशिक, जो इंद्रपुरी हीर्री माइन्स के निवासी हैं और नगर निगम बिलासपुर में सिटी बस परिचालक का काम करते हैं, उन्होंने शुक्रवार रात करीब 10:39 बजे चकरभाठा थाना पहुंचकर यह रिपोर्ट दर्ज कराई। उनके अनुसार, शुक्रवार दिनांक 29.05.2026 की रात लगभग 09.00 बजे उनका पालतू कुत्ता छत के ऊपर से पड़ोसी वीरेंद्र महिलांगे की छत पर बैठी बिल्ली को देखकर भौंक रहा था। इसी बात पर पड़ोसी वीरेंद्र महिलांगे ने गाली-गलौज करते हुए कहा कि क्या वह अपने कुत्ते को बांधकर नहीं रख सकता। यह विवाद तब और बढ़ गया जब वीरेंद्र महिलांगे छत से घर के बाहर आया और सूर्य प्रकाश व उनकी पत्नी मंजू चेलकर को गाली देने लगा। झगड़े की आवाज सुनकर सूर्य प्रकाश की सास दीपकबाई चेलकर और साला राजकुमार चेलकर मौके पर आए और समझाने का प्रयास करने लगे। इससे वीरेंद्र महिलांगे और उसके परिवार वाले नाराज हो गए। वीरेंद्र महिलांगे की पत्नी ने ईंट फेंककर सूर्य प्रकाश को मारा, जिससे उनके माथे पर चोट लगी और काफी खून बह गया। इसी दौरान वीरेंद्र महिलांगे की मां ने दीपकबाई चेलकर के सिर में उण्डा से मारा, जिससे उनके सिर के दाहिने तरफ चोट लगी और खून निकलने लगा। वहीं, वीरेंद्र महिलांगे ने राजकुमार चेलकर को ईंट से मारा, जिससे उनके सिर में चोट आई और खून बहने लगा। रविशंकर लहरे और आसपास के अन्य लोगों ने इस घटना को देखा और सुना। प्रार्थी की रिपोर्ट पर चकरभाठा पुलिस ने भारतीय न्याय संहिता की धारा 296, 115 (2), और 3 (5) के तहत मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस मामले की विवेचना कर रही है और प्रार्थी ने इस मामले में आगे की कार्यवाही की मांग की है।
    1
    बिलासपुर जिले के इंद्रपुरी रहंगी क्षेत्र में पालतू कुत्ते के पालतू बिल्ली पर भौंकने को लेकर दो पड़ोसियों के बीच देर रात जमकर मारपीट हुई, जिसमें दोनों पक्षों से लोग खून से लथपथ हो गए। इस घटना के बाद चकरभाठा थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई गई है।

प्रार्थी सूर्य प्रकाश कौशिक, जो इंद्रपुरी हीर्री माइन्स के निवासी हैं और नगर निगम बिलासपुर में सिटी बस परिचालक का काम करते हैं, उन्होंने शुक्रवार रात करीब 10:39 बजे चकरभाठा थाना पहुंचकर यह रिपोर्ट दर्ज कराई। उनके अनुसार, शुक्रवार दिनांक 29.05.2026 की रात लगभग 09.00 बजे उनका पालतू कुत्ता छत के ऊपर से पड़ोसी वीरेंद्र महिलांगे की छत पर बैठी बिल्ली को देखकर भौंक रहा था। इसी बात पर पड़ोसी वीरेंद्र महिलांगे ने गाली-गलौज करते हुए कहा कि क्या वह अपने कुत्ते को बांधकर नहीं रख सकता।

यह विवाद तब और बढ़ गया जब वीरेंद्र महिलांगे छत से घर के बाहर आया और सूर्य प्रकाश व उनकी पत्नी मंजू चेलकर को गाली देने लगा। झगड़े की आवाज सुनकर सूर्य प्रकाश की सास दीपकबाई चेलकर और साला राजकुमार चेलकर मौके पर आए और समझाने का प्रयास करने लगे। इससे वीरेंद्र महिलांगे और उसके परिवार वाले नाराज हो गए। वीरेंद्र महिलांगे की पत्नी ने ईंट फेंककर सूर्य प्रकाश को मारा, जिससे उनके माथे पर चोट लगी और काफी खून बह गया। इसी दौरान वीरेंद्र महिलांगे की मां ने दीपकबाई चेलकर के सिर में उण्डा से मारा, जिससे उनके सिर के दाहिने तरफ चोट लगी और खून निकलने लगा। वहीं, वीरेंद्र महिलांगे ने राजकुमार चेलकर को ईंट से मारा, जिससे उनके सिर में चोट आई और खून बहने लगा। रविशंकर लहरे और आसपास के अन्य लोगों ने इस घटना को देखा और सुना।

प्रार्थी की रिपोर्ट पर चकरभाठा पुलिस ने भारतीय न्याय संहिता की धारा 296, 115 (2), और 3 (5) के तहत मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस मामले की विवेचना कर रही है और प्रार्थी ने इस मामले में आगे की कार्यवाही की मांग की है।
    user_Patrkar Sarthi
    Patrkar Sarthi
    Reporter Bilha, Bilaspur•
    8 hrs ago
  • राजस्थान के चूरू से प्रकृति का रौद्र रूप सामने आया है, जहाँ एक भयंकर रेतीले तूफान ने देखते ही देखते दिन को रात में बदल दिया। धूल की एक विशाल दीवार ने पूरे इलाके को अपनी चपेट में ले लिया, जिसके कारण विजिबिलिटी लगभग शून्य हो गई। प्रकृति की इस भयावह ताकत को दर्शाता यह डराने वाला वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है, जिसे देखकर लोग हैरान हैं।
    1
    राजस्थान के चूरू से प्रकृति का रौद्र रूप सामने आया है, जहाँ एक भयंकर रेतीले तूफान ने देखते ही देखते दिन को रात में बदल दिया। धूल की एक विशाल दीवार ने पूरे इलाके को अपनी चपेट में ले लिया, जिसके कारण विजिबिलिटी लगभग शून्य हो गई।

प्रकृति की इस भयावह ताकत को दर्शाता यह डराने वाला वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है, जिसे देखकर लोग हैरान हैं।
    user_POWER NEWS 24 BHARAT
    POWER NEWS 24 BHARAT
    Local News Reporter बिलासपुर, बिलासपुर, छत्तीसगढ़•
    1 hr ago
  • बिलासपुर में एक बड़ी कार्रवाई की गई है, जिसके तहत 20 आरक्षकों को लाइन अटैच कर दिया गया है। इस महत्वपूर्ण एक्शन के पीछे की वजह अभी स्पष्ट नहीं हो पाई है।
    1
    बिलासपुर में एक बड़ी कार्रवाई की गई है, जिसके तहत 20 आरक्षकों को लाइन अटैच कर दिया गया है। इस महत्वपूर्ण एक्शन के पीछे की वजह अभी स्पष्ट नहीं हो पाई है।
    user_Ziya khan
    Ziya khan
    Local News Reporter Bilaspur, Chhattisgarh•
    3 hrs ago
  • https://cgcrime.news/archives/24676 JOIN ON WHATSAPP https://chat.whatsapp.com/EGusKS9DfGj49Z28TOqCJw
    1
    https://cgcrime.news/archives/24676
JOIN ON WHATSAPP
https://chat.whatsapp.com/EGusKS9DfGj49Z28TOqCJw
    user_CG CRIME.NEWS
    CG CRIME.NEWS
    पत्रकार बिलासपुर, बिलासपुर, छत्तीसगढ़•
    22 hrs ago
  • मुंगेली पुलिस ने लोरमी थाना क्षेत्र के ग्राम नवलपुर स्थित महामाया गुड़ फैक्ट्री में हुई चोरी के मामले का सफलतापूर्वक खुलासा कर दिया है। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक श्री भोजराम पटेल (IPS) के निर्देशन में चलाए जा रहे 'ऑपरेशन बाज' के तहत कार्रवाई करते हुए लोरमी पुलिस ने कुल चार आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने गिरफ्तार किए गए आरोपियों के कब्जे से चोरी का कुल ₹4,88,000 मूल्य का मशरूका बरामद किया है, जिसमें चोरी का सामान, एक मोटरसाइकिल, एक लूना और एक पिकअप वाहन शामिल हैं। इस मामले में अन्य फरार आरोपियों की तलाश अभी भी जारी है।
    1
    मुंगेली पुलिस ने लोरमी थाना क्षेत्र के ग्राम नवलपुर स्थित महामाया गुड़ फैक्ट्री में हुई चोरी के मामले का सफलतापूर्वक खुलासा कर दिया है। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक श्री भोजराम पटेल (IPS) के निर्देशन में चलाए जा रहे 'ऑपरेशन बाज' के तहत कार्रवाई करते हुए लोरमी पुलिस ने कुल चार आरोपियों को गिरफ्तार किया है।

पुलिस ने गिरफ्तार किए गए आरोपियों के कब्जे से चोरी का कुल ₹4,88,000 मूल्य का मशरूका बरामद किया है, जिसमें चोरी का सामान, एक मोटरसाइकिल, एक लूना और एक पिकअप वाहन शामिल हैं। इस मामले में अन्य फरार आरोपियों की तलाश अभी भी जारी है।
    user_CG RIGHT TIMES NEWS
    CG RIGHT TIMES NEWS
    पत्रकार Pathariya, Mungeli•
    3 hrs ago
  • शुक्रवार को भाटापारा शहर के व्यस्ततम व्यापारिक क्षेत्र हटरी बाजार स्थित एक कपड़ा दुकान में भीषण आग लग गई, जिससे लाखों रुपये के नुकसान की आशंका जताई जा रही है। आग इतनी तेजी से फैली कि देखते ही देखते दुकान और आसपास का क्षेत्र धुएं व लपटों से घिर गया, जिससे स्थानीय व्यापारियों और नागरिकों में अफरा-तफरी का माहौल बन गया। घटना की सूचना मिलते ही आग बुझाने के प्रयास शुरू किए गए, लेकिन भाटापारा नगरपालिका की फायर ब्रिगेड खराब होने के कारण तत्काल सहायता उपलब्ध नहीं हो सकी। इसके बाद अम्बुजा सीमेंट और हिरमी संयंत्र से दमकल वाहनों को बुलाया गया, जो लगभग 25 किलोमीटर से अधिक दूरी तय कर मौके पर पहुंचे। काफी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया जा सका, लेकिन स्थानीय व्यापारियों का कहना है कि यदि दमकल वाहन समय पर पहुंच जाते तो नुकसान काफी कम हो सकता था। फायर ब्रिगेड के पहुंचने में हुई देरी के कारण दुकान का बड़ा हिस्सा जलकर खाक हो गया। इस घटना ने एक बार फिर भाटापारा शहर में स्थायी फायर स्टेशन की आवश्यकता को प्रमुखता से सामने ला दिया है। भाटापारा को बलौदाबाजार जिले का सबसे बड़ा व्यापारिक शहर माना जाता है, जहाँ सैकड़ों दाल मिल, पोहा मिल, राइस मिल, गोदाम और बड़े-बड़े व्यावसायिक प्रतिष्ठान संचालित हैं। इसके बावजूद, शहर में पर्याप्त अग्निशमन संसाधनों का अभाव गंभीर चिंता का विषय बना हुआ है। व्यापारी संगठनों और नागरिकों ने मांग की है कि शहर की बढ़ती आबादी, औद्योगिक गतिविधियों और व्यापारिक महत्व को देखते हुए भाटापारा में पूर्ण सुविधायुक्त स्थायी फायर स्टेशन की स्थापना की जाए। उनका तर्क है कि आगजनी जैसी आपात स्थितियों में हर मिनट महत्वपूर्ण होता है और समय पर दमकल सहायता से जान-माल की बड़ी क्षति को रोका जा सकता है। हटरी बाजार की यह घटना केवल एक दुकान में लगी आग नहीं, बल्कि शहर की अग्नि सुरक्षा व्यवस्था की वास्तविक स्थिति को उजागर करने वाली चेतावनी है। अब देखना यह होगा कि प्रशासन इस गंभीर आवश्यकता पर कितनी शीघ्रता से निर्णय लेता है।
    1
    शुक्रवार को भाटापारा शहर के व्यस्ततम व्यापारिक क्षेत्र हटरी बाजार स्थित एक कपड़ा दुकान में भीषण आग लग गई, जिससे लाखों रुपये के नुकसान की आशंका जताई जा रही है। आग इतनी तेजी से फैली कि देखते ही देखते दुकान और आसपास का क्षेत्र धुएं व लपटों से घिर गया, जिससे स्थानीय व्यापारियों और नागरिकों में अफरा-तफरी का माहौल बन गया।

घटना की सूचना मिलते ही आग बुझाने के प्रयास शुरू किए गए, लेकिन भाटापारा नगरपालिका की फायर ब्रिगेड खराब होने के कारण तत्काल सहायता उपलब्ध नहीं हो सकी। इसके बाद अम्बुजा सीमेंट और हिरमी संयंत्र से दमकल वाहनों को बुलाया गया, जो लगभग 25 किलोमीटर से अधिक दूरी तय कर मौके पर पहुंचे। काफी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया जा सका, लेकिन स्थानीय व्यापारियों का कहना है कि यदि दमकल वाहन समय पर पहुंच जाते तो नुकसान काफी कम हो सकता था। फायर ब्रिगेड के पहुंचने में हुई देरी के कारण दुकान का बड़ा हिस्सा जलकर खाक हो गया।

इस घटना ने एक बार फिर भाटापारा शहर में स्थायी फायर स्टेशन की आवश्यकता को प्रमुखता से सामने ला दिया है। भाटापारा को बलौदाबाजार जिले का सबसे बड़ा व्यापारिक शहर माना जाता है, जहाँ सैकड़ों दाल मिल, पोहा मिल, राइस मिल, गोदाम और बड़े-बड़े व्यावसायिक प्रतिष्ठान संचालित हैं। इसके बावजूद, शहर में पर्याप्त अग्निशमन संसाधनों का अभाव गंभीर चिंता का विषय बना हुआ है। व्यापारी संगठनों और नागरिकों ने मांग की है कि शहर की बढ़ती आबादी, औद्योगिक गतिविधियों और व्यापारिक महत्व को देखते हुए भाटापारा में पूर्ण सुविधायुक्त स्थायी फायर स्टेशन की स्थापना की जाए। उनका तर्क है कि आगजनी जैसी आपात स्थितियों में हर मिनट महत्वपूर्ण होता है और समय पर दमकल सहायता से जान-माल की बड़ी क्षति को रोका जा सकता है।

हटरी बाजार की यह घटना केवल एक दुकान में लगी आग नहीं, बल्कि शहर की अग्नि सुरक्षा व्यवस्था की वास्तविक स्थिति को उजागर करने वाली चेतावनी है। अब देखना यह होगा कि प्रशासन इस गंभीर आवश्यकता पर कितनी शीघ्रता से निर्णय लेता है।
    user_Rajesh mishra
    Rajesh mishra
    Local News Reporter बलौदा बाजार, बलौदा बाजार, छत्तीसगढ़•
    9 hrs ago
  • हमारे नौवरंगपुर गांव से एक बड़ी खबर आ रही है, जहां 'नोडी' के टॉप मार्केट का जोरदार स्वागत किया जा रहा है। लोगों को इस बाजार में आने के लिए आमंत्रित किया गया है, जिसका गुरुवर (गुरुवार) को खास स्वागत हो रहा है। बताया गया है कि नौवरंगपुर का यह बाजार अपने आप में अलग और अनूठा रहता है।
    1
    हमारे नौवरंगपुर गांव से एक बड़ी खबर आ रही है, जहां 'नोडी' के टॉप मार्केट का जोरदार स्वागत किया जा रहा है। लोगों को इस बाजार में आने के लिए आमंत्रित किया गया है, जिसका गुरुवर (गुरुवार) को खास स्वागत हो रहा है। बताया गया है कि नौवरंगपुर का यह बाजार अपने आप में अलग और अनूठा रहता है।
    user_नौवरंगपुर  खबर आपका गाँव शहर
    नौवरंगपुर खबर आपका गाँव शहर
    Farmer लोरमी, मुंगेली, छत्तीसगढ़•
    3 hrs ago
  • बिल्हा थाना क्षेत्र से एक 17 वर्ष 6 माह की नाबालिग बालिका बिना बताए घर से फरार हो गई है। उसके परिजनों ने बिल्हा थाने में गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज कराई है। शुक्रवार रात 10 बजे बिल्हा पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, शुक्रवार शाम 17:04 बजे बिल्हा थाना क्षेत्र के एक ग्राम पंचायत में रहने वाली 40 वर्षीय मां ने थाने में आकर रिपोर्ट लिखवाई है। मां के अनुसार, वह बिल्हा क्षेत्र के एक गांव में अपने परिवार के साथ रहती है और सिलाई का काम करती है। उसके तीन बच्चे हैं, जिनमें से बड़ी बेटी शादीशुदा है। 27 मई 2026 की सुबह 07:30 बजे वह बिलासपुर सामान खरीदने गई थी। जब वह दोपहर करीब 01:00 बजे घर वापस लौटी, तो उसके 11 वर्षीय सबसे छोटे बेटे ने बताया कि दीदी सुबह लगभग 09:00 बजे घर से कहीं जाने के लिए निकली थी। बेटे ने जब उससे पूछा कि वह कहां जा रही है, तो उसने कहा कि वह लौटने के बाद बताएगी। रिपोर्ट के अनुसार, लापता लड़की की उम्र 17 साल 6 माह 22 दिन है और उसने कक्षा 10वीं तक पढ़ाई के बाद स्कूल छोड़ दिया था। घर वापस न आने पर परिजनों ने आसपास और रिश्तेदारों में काफी खोजबीन की, लेकिन उसका कोई पता नहीं चला। लड़की का हुलिया साँवला रंग, 5 फीट ऊँचाई, गोल चेहरा, काले बाल और सामान्य शारीरिक बनावट बताई गई है। वह काले रंग का पैंट और सफेद रंग की शर्ट पहने हुई थी। मां ने बताया कि रिपोर्ट दर्ज कराने के दिन तक पता न चलने पर वह अपने भाई के साथ थाने में रिपोर्ट करने आई है और कार्यवाही की मांग कर रही है। प्रार्थीया की रिपोर्ट पर बिल्हा पुलिस ने अपराध धारा- 137(2) भान्यासं. के तहत मामला दर्ज कर लिया है और आगे की विवेचना जारी है।
    1
    बिल्हा थाना क्षेत्र से एक 17 वर्ष 6 माह की नाबालिग बालिका बिना बताए घर से फरार हो गई है। उसके परिजनों ने बिल्हा थाने में गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज कराई है। शुक्रवार रात 10 बजे बिल्हा पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, शुक्रवार शाम 17:04 बजे बिल्हा थाना क्षेत्र के एक ग्राम पंचायत में रहने वाली 40 वर्षीय मां ने थाने में आकर रिपोर्ट लिखवाई है।

मां के अनुसार, वह बिल्हा क्षेत्र के एक गांव में अपने परिवार के साथ रहती है और सिलाई का काम करती है। उसके तीन बच्चे हैं, जिनमें से बड़ी बेटी शादीशुदा है। 27 मई 2026 की सुबह 07:30 बजे वह बिलासपुर सामान खरीदने गई थी। जब वह दोपहर करीब 01:00 बजे घर वापस लौटी, तो उसके 11 वर्षीय सबसे छोटे बेटे ने बताया कि दीदी सुबह लगभग 09:00 बजे घर से कहीं जाने के लिए निकली थी। बेटे ने जब उससे पूछा कि वह कहां जा रही है, तो उसने कहा कि वह लौटने के बाद बताएगी।

रिपोर्ट के अनुसार, लापता लड़की की उम्र 17 साल 6 माह 22 दिन है और उसने कक्षा 10वीं तक पढ़ाई के बाद स्कूल छोड़ दिया था। घर वापस न आने पर परिजनों ने आसपास और रिश्तेदारों में काफी खोजबीन की, लेकिन उसका कोई पता नहीं चला। लड़की का हुलिया साँवला रंग, 5 फीट ऊँचाई, गोल चेहरा, काले बाल और सामान्य शारीरिक बनावट बताई गई है। वह काले रंग का पैंट और सफेद रंग की शर्ट पहने हुई थी। मां ने बताया कि रिपोर्ट दर्ज कराने के दिन तक पता न चलने पर वह अपने भाई के साथ थाने में रिपोर्ट करने आई है और कार्यवाही की मांग कर रही है।

प्रार्थीया की रिपोर्ट पर बिल्हा पुलिस ने अपराध धारा- 137(2) भान्यासं. के तहत मामला दर्ज कर लिया है और आगे की विवेचना जारी है।
    user_Patrkar Sarthi
    Patrkar Sarthi
    Reporter Bilha, Bilaspur•
    9 hrs ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.