Shuru
Apke Nagar Ki App…
शिवपुर रेलवे फाटक के पास गैस रिफिलिंग की दुकान में हुआ ब्लास्ट वाराणसी शिवपुर रेलवे फाटक के पास गैस रिफिलिंग की दुकान में हुआ ब्लास्ट
गजेन्द्र कुमार सिंह
शिवपुर रेलवे फाटक के पास गैस रिफिलिंग की दुकान में हुआ ब्लास्ट वाराणसी शिवपुर रेलवे फाटक के पास गैस रिफिलिंग की दुकान में हुआ ब्लास्ट
More news from Varanasi and nearby areas
- बाबतपुर में बस को बचाने में ट्रक ने ऑटो को मारी टक्कर, चार घायल बाबतपुर में बस को बचाने में ट्रक ने ऑटो को मारी टक्कर, चार घायल नहर पुलिया के पास हादसे में ऑटो क्षतिग्रस्त, ट्रांसफार्मर लेकर हरहुआ जा रहा था ट्रक पिंडरा। बाबतपुर बाजार में गुरुवार सुबह नेशनल हाईवे पर सवारी उतार रही बस के पीछे ट्रक ने टक्कर मार दी। इसी दौरान पास लेने के चक्कर में ट्रक की चपेट में आया ऑटो रिक्शा बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया। हादसे में ऑटो चालक समेत चार लोग घायल हो गए। गनीमत रही कि ट्रक चालक ने समय रहते ब्रेक लगाकर वाहन रोक लिया, वरना बड़ा हादसा हो सकता था। घटना गुरुवार सुबह करीब 10 बजे बाबतपुर बाजार स्थित नहर पुलिया के पास की है। मड़ियाहूं, जौनपुर से सवारियां लेकर वाराणसी जा रही यात्री बस पुलिया के पास रुकी थी। बस में सवारियां उतर-चढ़ रही थीं, तभी पीछे से आ रहे ट्रक ने बस में टक्कर मार दी। इसी दौरान ट्रक से आगे निकलने की कोशिश कर रहा ऑटो उसकी चपेट में आ गया। टक्कर इतनी जोरदार थी कि ऑटो क्षतिग्रस्त हो गया। हादसे में ऑटो चालक सिसवां, बड़ागांव निवासी अजय उपाध्याय घायल हो गए। ऑटो में सवार बैकुंठपुर, फूलपुर निवासी मजदूर सतीश राजभर और सूरज राजभर के अलावा नेहिया, चोलापुर निवासी रुखसार को भी चोटें आईं। सभी घायलों का स्थानीय निजी अस्पताल में उपचार कराया गया। पावर हाउस पहुंचने से पहले हुआ हादसा ट्रक नई दिल्ली से ट्रांसफार्मर लेकर हरहुआ के सातों महुआ स्थित पावर हाउस जा रहा था। पावर हाउस से करीब पांच किलोमीटर पहले बाबतपुर बाजार की नहर पुलिया के पास हादसा हो गया। हाईवे पर बस के रुकने के दौरान हुई इस टक्कर से कुछ देर के लिए अफरा-तरी का माहौल बन गया।4
- केराकत का ऐतिहासिक भरत मिलाप एवं लाग बना आकर्षण, दूर-दराज से पहुंचे श्रद्धालु केराकत का ऐतिहासिक भरत मिलाप एवं लाग बना आकर्षण, दूर-दराज से पहुंचे श्रद्धालु केराकत, जौनपुर। केराकत का ऐतिहासिक भरत मिलाप धार्मिक आस्था, सांस्कृतिक परंपरा और आपसी भाईचारे के संदेश के साथ धूमधाम से संपन्न हुआ। 28 अक्टूबर की रात लगभग 12 बजे शुरू हुआ यह आयोजन 29 अक्टूबर की सुबह करीब 4 बजे तक चला। भरत मिलाप के साथ यहां आयोजित होने वाली पारंपरिक लाग देखने के लिए दूर-दराज के क्षेत्रों से भी बड़ी संख्या में लोग पहुंचे। पूरे आयोजन के दौरान उत्साह और भक्ति का माहौल बना रहा। आयोजन को सफलतापूर्वक संपन्न कराने में प्रशासन का भी पूरा सहयोग मिला। कार्यक्रम का शुभारंभ नगर पंचायत केराकत की अध्यक्ष एवं नगर की प्रथम महिला ज्योति कृष्णा जायसवाल ने फीता काटकर किया। इसके बाद उन्होंने भगवान श्रीराम का पूजन-अर्चन एवं आरती की और मंच से उपस्थित लोगों व नगरवासियों को संबोधित किया। इस अवसर पर भरत मिलाप समिति की ओर से ज्योति कृष्णा जायसवाल को पुष्पगुच्छ एवं स्मृति चिह्न भेंटकर सम्मानित किया गया। कार्यक्रम में रजनीकांत कमलापुरी, कन्हैया सेठ, कृष्ण यादव, कोतवाल साहब सहित नगर के अनेक गणमान्य लोग उपस्थित रहे। भरत मिलाप का प्रसंग रामायण की सबसे भावुक घटनाओं में से एक है। भगवान श्रीराम और उनके अनुज भरत का मिलन त्याग, प्रेम, समर्पण और पारिवारिक एकता का संदेश देता है। वहीं, केराकत की पारंपरिक लाग इस आयोजन को विशिष्ट पहचान प्रदान करती है। इसे देखने के लिए आसपास के क्षेत्रों के साथ दूर-दराज से भी लोग पहुंचते हैं, जिससे नगर में उत्सव जैसा माहौल बन जाता है। नगर पंचायत अध्यक्ष ज्योति कृष्णा जायसवाल ने भरत मिलाप समिति के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहा कि समिति ने उन्हें जो प्रेम और सम्मान दिया, उसके लिए नगर पंचायत सदैव आभारी रहेगा। उन्होंने आयोजन को सफल बनाने में सहयोग देने वाले प्रशासन, पुलिसकर्मियों, समिति के सदस्यों और नगरवासियों का धन्यवाद किया। केराकत का ऐतिहासिक भरत मिलाप और लाग नगर की सांस्कृतिक विरासत, धार्मिक आस्था और भाईचारे का प्रतीक है।4
- जौनपुर में आज मौसम लगातार बिगड़ा हुआ है और कीसान चिंता में हैं जौनपुर आज गांव में मौसम लगातार बिगड़ा हुआ है1
- यूएई में कैप्टन स्मित मछार सम्मानित। UAE के राष्ट्रपति शेख मोहम्मद बिन जायद अल नाहयान ने उन्हें 'फर्स्ट-क्लास ऑर्डर ऑफ जायद II' से नवाजा। दुबई के क्राउन प्रिंस शेख हमदान बिन मोहम्मद बिन राशिद अल मकतूम ने क्रू को यह सम्मान प्रदान किया। यूएई में कैप्टन स्मित मछार सम्मानित। UAE के राष्ट्रपति शेख मोहम्मद बिन जायद अल नाहयान ने उन्हें 'फर्स्ट-क्लास ऑर्डर ऑफ जायद II' से नवाजा। दुबई के क्राउन प्रिंस शेख हमदान बिन मोहम्मद बिन राशिद अल मकतूम ने क्रू को यह सम्मान प्रदान किया।1
- रामचंदीपुर में किसान के मिट्टी ले जाने को लेकर विवाद की चर्चा, वीडियो वायरल लईक आफ़ताब1
- चौबेपुर के रामचंदीपुर में पिस्टल और धारदार हथियार लहराने का वीडियो वायरल, इलाके में चर्चा जनता न्यूज टीवी संवाददाता पंकज कुमार वाराणसी चौबेपुर के रामचंदीपुर में पिस्टल और धारदार हथियार लहराने का वीडियो वायरल, इलाके में चर्चा वाराणसी। चौबेपुर थाना क्षेत्र के रामचंदीपुर गांव का बताया जा रहा एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। वायरल वीडियो में एक व्यक्ति कथित तौर पर हाथ में पिस्टल और धारदार हथियार लहराता दिखाई दे रहा है। हालांकि, वीडियो की सत्यता और हथियारों की वास्तविकता की आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है। मिली जानकारी के अनुसार, एक किसान अपने खेत से ट्रैक्टर पर मिट्टी लादकर घर जा रहा था। बताया जा रहा है कि मिट्टी ले जाने के लिए किसान ने यूपी माइन मित्रा पोर्टल के माध्यम से अनुमति भी ली थी। इसी मामले को लेकर विवाद होने की बात सामने आ रही है। स्थानीय स्तर पर इस घटना के संबंध में शिवपूजन और शिवाजी उर्फ रूपेश नाम सामने बताए जा रहे हैं। हालांकि, वायरल वीडियो में दिखाई दे रहे व्यक्ति की पहचान और घटना के वास्तविक कारणों की स्वतंत्र पुष्टि नहीं हुई है। अब इस मामले में पुलिस की जांच और आधिकारिक बयान का इंतजार है। वीडियो की सत्यता, हथियारों की प्रकृति और पूरे घटनाक्रम की जांच के बाद ही स्थिति स्पष्ट हो सकेगी।1
- मौके पर सुरक्षा बलों और पुलिसकर्मियों की मौजूदगी के बावजूद भारी भीड़ अनियंत्रित नजर आई और *वाराणसी एमएलसी चुनाव:मतगणना स्थल पर उड़े मर्यादा के परखच्चे,बवाल और अभद्र भाषा पर गरमाई राजनीति* वाराणसी एमएलसी चुनाव की मतगणना के दौरान का एक वीडियो सामने आया है, जिसमें मतगणना स्थल के बाहर भारी हंगामा, धक्का-मुक्की और खुलेआम आपत्तिजनक अपशब्दों का प्रयोग देखने को मिल रहा है। लोकतंत्र के चुनावी पर्व में निष्पक्षता और शालीनता की उम्मीद की जाती है, लेकिन वायरल वीडियो में मर्यादा की सारी सीमाएं टूटती नजर आ रही हैं। वीडियो में खुद को एक नेता/कार्यकर्ता कैमरे के सामने आक्रोश में न केवल गालियों और अपशब्दों का इस्तेमाल करता दिख रहा है, बल्कि पर्यवेक्षक की भूमिका पर भी तीखे आरोप लगा रहा है। उसने पर्यवेक्षक पर पक्षपात का आरोप लगाते हुए उन्हें मतगणना स्थल से बाहर निकालने और दोबारा मतगणना (रिकाउंटिंग) कराने की मांग को लेकर उग्र बयानबाजी की। मौके पर सुरक्षा बलों और पुलिसकर्मियों की मौजूदगी के बावजूद भारी भीड़ अनियंत्रित नजर आई और जमकर नारेबाजी हुई। चुनाव प्रक्रिया और मतगणना जैसी संवेदनशील जगह पर इस तरह की अभद्र भाषा और हंगामे को लेकर जनता व राजनीतिक हलकों में तीखे सवाल उठ रहे हैं कि जीत-हार के दबाव में आखिर राजनीतिक मर्यादाएं किस हद तक गिरेंगी।1
- वाराणसी ब्रेकिंग छावनी में तेंदुए की दहशत, केंद्रीय विद्यालय के पास बंगला नं. 33 पर घूमता दिखा न्यूज़ टू इंडिया से उप संपादक प्रदीप कुमार वर्मा उर्फ राजन की खास रिपोर्ट वाराणसी News2India वाराणसी के छावनी कैंटोनमेंट एरिया से एक सनसनीखेज वीडियो सामने आया है। केंद्रीय विद्यालय के पास बंगला नंबर 33 की तरफ देर रात एक तेंदुआ सड़क पर खुलेआम घूमता हुआ दिखाई दिया। प्रत्यक्षदर्शियों द्वारा बनाया गया वीडियो रात का है, जिसमें साफ तौर पर देखा जा सकता है कि तेंदुआ झाड़ियों से निकलकर सड़क पर आता है और कुछ देर तक सड़क किनारे चलने के बाद वापस छावनी की झाडियों की ओर चला जाता है। उसकी आंखें रात में चमक रही थीं। इलाके में दहशत का माहौल बता दें कि कैंटोनमेंट एरिया में घनी झाड़ियां, पेड़ और खाली बंगले होने के कारण पहले भी जंगली जानवरों के देखे जाने की खबरें आती रही हैं। लेकिन रिहायशी और स्कूल वाले इलाके के इतने करीब तेंदुए के आने से स्थानीय लोगों, खासकर सुबह मॉर्निंग वॉक करने वालों और स्कूली बच्चों के परिजनों में दहशत फैल गई है।वन विभाग को सूचना घटना की सूचना वन विभाग और कैंट प्रशासन को दे दी गई है। वन विभाग की टीम द्वारा इलाके में निगरानी बढ़ा दी गई है।News2India की अपील:1. छावनी क्षेत्र में रात में और सुबह अंधेरे में अकेले न निकलें। 2. बच्चों को अकेले स्कूल या ट्यूशन न भेजें। 3. यदि तेंदुआ दिखाई दे तो शोर न मचाएं, उसके पास जाने की कोशिश न करें। 4. तुरंत वन विभाग, कैंट बोर्ड या डायल 112 पर सूचना दें।फिलहाल तेंदुए को पकड़ने के लिए रेस्क्यू टीम लगी हुई है।1