*सड़क दुर्घटना में दो सगे भाइयों की हुई मौत परिवार में छाया महतम* सुल्तानपुर। अखण्डनगर थाना क्षेत्र में रविवार देर रात एक दर्दनाक सड़क हादसे में दो सगे भाइयों की मौत हो गई। जानकारी के अनुसार, अखण्डनगर-बेलवाई मार्ग पर अलाउद्दीनपुर गांव के पास रात करीब दो बजे खुटहन, जौनपुर से डीजे बजाकर लौट रहे मजदूर वाहन से सामान उतार रहे थे। इसी दौरान तेज रफ्तार अज्ञात वाहन ने जोरदार टक्कर मार दी, जिससे दो युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों को एम्बुलेंस की सहायता से सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र अखण्डनगर पहुंचाया गया, जहां चिकित्सक डॉ. विष्णु स्वरूप यादव ने दोनों को मृत घोषित कर दिया। मृतकों की पहचान प्रदीप कुमार एवं अनिल कुमार पुत्रगण अतिबल निवासी सरैया मुबारक, थाना अखण्डनगर के रूप में हुई। घटना की सूचना पर थाना प्रभारी धीरेन्द्र कुमार वर्मा पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे और जांच-पड़ताल शुरू की। पुलिस ने शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम की कार्रवाई प्रारंभ कर दी है। हादसे के बाद परिवार में कोहराम मचा हुआ है।

- *अज्ञात कारणों से मिला माधवपुर गांव में मिला गोवंश का शव मौके पर जयसिंहपुर पुलिस पहुंची* जनपद सुल्तानपुर के कोतवाली जयसिंहपुर क्षेत्र के अंतर्गत माधवपुर ग्राम हाईवे रोड के बगल श्री रामचंद्र नारायण स्कूल के सामने की घटना है जहां पर सुबह ही दर्जनों गोवंश का मृत शरीर दिखने से ग्रामीणों में हड़कंप मच गया मौके पर जयसिंहपुर पुलिस पहुंच कर जांच में जुट गई है।4
- सुलतानपुर में दर्दनाक सड़क हादसा, बोलेरो की टक्कर से दो सगे भाइयों की मौत सुलतानपुर में दर्दनाक सड़क हादसा, बोलेरो की टक्कर से दो सगे भाइयों की मौत सुलतानपुर। जनपद के अखण्डनगर थाना क्षेत्र में सोमवार 11 मई को दर्दनाक सड़क हादसे में दो सगे भाइयों की मौत हो गई। बताया गया कि सरैया मुबारकपुर निवासी अनिल और प्रदीप ऑटो के पास खड़े थे, तभी तेज रफ्तार अज्ञात बोलेरो ने उन्हें जोरदार टक्कर मार दी। हादसे में दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए। स्थानीय लोगों की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची, लेकिन तब तक दोनों की मौत हो चुकी थी। पुलिस ने शवों को कब्जे में लेकर पंचायतनामा भरते हुए पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। क्षेत्राधिकारी कादीपुर श्री विनय गौतम ने बताया कि अज्ञात बोलेरो वाहन की तलाश की जा रही है। मामले में विधिक कार्रवाई प्रचलित है और जल्द ही वाहन को चिन्हित कर आवश्यक कार्रवाई की जाएगी।1
- सुल्तानपुर के मुडिला बाजार स्थित राम जानकी मंदिर परिसर में भव्य संगीतमयी श्रीराम कथा का आयोजन किया जा रहा है। अयोध्या और प्रयाग से पधारे कथा व्यास पंडित अमरनाथ शास्त्री व मानस माधुरी सुनीता शास्त्री के प्रवचनों ने श्रद्धालुओं को भक्तिरस में डुबो दिया। इस आयोजन को आध्यात्मिक ऊर्जा और सामाजिक एकता का अनुपम संगम बताया गया।1
- सुल्तानपुर के लम्भुआ में अर्पित गुप्ता हत्याकांड का खुलासा न होने से स्थानीय स्तर पर तनाव बढ़ गया है। भारतीय किसान यूनियन आजाद हिंद गुट ने चेतावनी दी है कि यदि जल्द ही हत्यारों को नहीं पकड़ा गया तो वे तिकुनिया पार्क में अनिश्चितकालीन अन्न-जल त्याग धरना देंगे। यह घोषणा प्रशासन पर जल्द कार्रवाई का दबाव बढ़ा रही है।1
- सुल्तानपुर की राष्ट्रीय लोक अदालत में बिछड़े पति-पत्नी एक हुए। वजूपुर निवासी शिवकुमार और उनकी पत्नी दो साल की जुदाई के बाद काउंसलिंग से राजी हुए और कोर्ट में वरमाला पहनकर गिले-शिकवे भुला दिए। आज इस पहल से जिले में करीब सौ जोड़े फिर से एक हो गए।1
- उत्तर प्रदेश के धम्मौर में दबंगों ने एक दलित विधवा की ज़मीन पर अवैध कब्ज़ा कर निर्माण शुरू कर दिया है। स्थगन आदेश के बावजूद पुलिस सुनवाई नहीं कर रही, जिससे परेशान महिला को जातिसूचक गालियाँ और जान से मारने की धमकियाँ मिल रही हैं।1
- लखनऊ के पूर्वी ज़ोन में क़ानून व्यवस्था का बुरा हाल !! लखनऊ के पूर्वी ज़ोन में क़ानून व्यवस्था का बुरा हाल !! लखनऊ के थाना इंदिरा नगर इलाके में अमराई गांव के नौबस्ता पुलिया के पास मेला जा रहे परिवार को स्कार्पियो सवार दबंगों ने युवक की पिटाई साथ ही कर में बैठी महिलाओं से की छेड़छाड़। गाड़ी का पास न देने के चलते स्कार्पियो सवार दबंगों ने की मारपीट। परिजन इंदिरा नगर थाने पर मौजूद। वही आपको बता दे की पिटाई में घायल युवक राहुल की हालत गंभीर। पुलिस पीड़ितों को कार्रवाई का आश्वासन दे घायलों को मेडिकल कराने ले गई अस्पताल। परिजन लग रहे न्याय की गुहार।2
- उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में भाजपा नेता चेतन तिवारी पर बदमाशों ने जानलेवा हमला कर दिया। भीड़भाड़ वाले तालकटोरा क्षेत्र में ताबड़तोड़ गोलियां बरसाई गईं, जिससे इलाके में दहशत फैल गई। गंभीर रूप से घायल नेता अस्पताल में भर्ती हैं; पुलिस बदमाशों की तलाश में जुटी है।1