logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

लोक अदालत में निराकरण  हुए हजारों प्रकरण, 7-8 वर्षों से बिछड़ा परिवार फिर हुआ एकजुट नेशनल लोक अदालत में निराकरण  हुए हजारों प्रकरण, 7-8 वर्षों से बिछड़ा परिवार फिर हुआ एकजुट अम्बिकापुर 10 मई 2026/ राष्ट्र विधिक सेवा प्राधिकरण नई दिल्ली एवं राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण बिलासपुर छत्तीसगढ़ के निर्देशानुसार तथा माननीय प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश, सरगुजा अंबिकापुर के मार्गदर्शन में 09 मई 2026 को प्रधान जिला एवं सत्र न्यायालय अंबिकापुर अंतर्गत सभी न्यायालयों में नेशनल लोक अदालत का आयोजन किया गया। आयोजित नेशनल लोक अदालत के दौरान प्रधान जिला एवं सत्र न्यायालय तथा सीतापुर न्यायालय में लगभग साढ़े तीन हजार लंबित प्रकरणों का निराकरण किया गया। वहीं राजस्व न्यायालयों में तेरह हजार से अधिक प्रकरणों का सफलतापूर्वक निराकरण हुआ। किशोर न्याय बोर्ड के 07 एवं परिवार न्यायालय के 18 प्रकरणों का आपसी राजीनामा के आधार पर निपटारा किया गया। इसके अतिरिक्त प्री-लिटिगेशन मामलों का भी आपसी सहमति से निराकरण किया गया। नेशनल लोक अदालत के दौरान परिवार न्यायालय सरगुजा के समक्ष लंबित एक विशेष प्रकरण में भावनात्मक और प्रेरणादायक परिणाम सामने आया। सामाजिक रीति-रिवाज से विवाह कर चुके दम्पत्ति, जिनकी तीन संतानें हैं, आपसी मतभेदों के कारण पिछले 7-8 वर्षों से अलग-अलग रह रहे थे तथा परिवार न्यायालय में विवाह विच्छेद (तलाक) का प्रकरण लंबित था। नेशनल लोक अदालत के माध्यम से दोनों पक्षों के बीच आपसी संवाद एवं समझाइश के बाद मतभेद समाप्त हुए और दम्पत्ति ने पुनः साथ रहकर दाम्पत्य जीवन निर्वहन करने की सहमति व्यक्त की। दोनों ने खुशी-खुशी अपने विवाह विच्छेद प्रकरण का आपसी सहमति से निराकरण कराया। इस प्रकार नेशनल लोक अदालत केवल प्रकरणों के त्वरित निराकरण का माध्यम ही नहीं बनी, बल्कि एक बिखरे परिवार को पुनः जोड़कर उनके जीवन में खुशियां लौटाने का संवेदनशील एवं प्रेरणादायक उदाहरण भी प्रस्तुत किया।

4 hrs ago
user_Himanshu raj
Himanshu raj
Social Media Manager अंबिकापुर, सरगुजा, छत्तीसगढ़•
4 hrs ago
e7ff89d0-00d7-4289-9d5b-211cc9676112

लोक अदालत में निराकरण  हुए हजारों प्रकरण, 7-8 वर्षों से बिछड़ा परिवार फिर हुआ एकजुट नेशनल लोक अदालत में निराकरण  हुए हजारों प्रकरण, 7-8 वर्षों से बिछड़ा परिवार फिर हुआ एकजुट अम्बिकापुर 10 मई 2026/ राष्ट्र विधिक सेवा प्राधिकरण नई दिल्ली एवं राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण बिलासपुर छत्तीसगढ़ के निर्देशानुसार तथा माननीय प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश, सरगुजा अंबिकापुर के मार्गदर्शन में 09 मई 2026 को प्रधान जिला एवं सत्र न्यायालय अंबिकापुर अंतर्गत सभी न्यायालयों में नेशनल लोक अदालत का आयोजन किया गया। आयोजित नेशनल लोक अदालत के दौरान प्रधान जिला एवं सत्र न्यायालय तथा सीतापुर न्यायालय में लगभग साढ़े तीन हजार लंबित प्रकरणों का निराकरण किया गया। वहीं राजस्व न्यायालयों में तेरह हजार से अधिक प्रकरणों का सफलतापूर्वक निराकरण हुआ। किशोर न्याय बोर्ड के 07 एवं परिवार न्यायालय के 18 प्रकरणों का आपसी राजीनामा के आधार पर निपटारा किया गया। इसके अतिरिक्त प्री-लिटिगेशन मामलों का भी आपसी सहमति से निराकरण किया गया। नेशनल लोक अदालत के दौरान परिवार न्यायालय सरगुजा के समक्ष लंबित एक विशेष प्रकरण में भावनात्मक और प्रेरणादायक परिणाम सामने आया। सामाजिक रीति-रिवाज से विवाह कर चुके दम्पत्ति, जिनकी तीन संतानें हैं, आपसी मतभेदों के कारण पिछले 7-8 वर्षों से अलग-अलग रह रहे थे तथा परिवार न्यायालय में विवाह विच्छेद (तलाक) का प्रकरण लंबित था। नेशनल लोक अदालत के माध्यम से दोनों पक्षों के बीच आपसी संवाद एवं समझाइश के बाद मतभेद समाप्त हुए और दम्पत्ति ने पुनः साथ रहकर दाम्पत्य जीवन निर्वहन करने की सहमति व्यक्त की। दोनों ने खुशी-खुशी अपने विवाह विच्छेद प्रकरण का आपसी सहमति से निराकरण कराया। इस प्रकार नेशनल लोक अदालत केवल प्रकरणों के त्वरित निराकरण का माध्यम ही नहीं बनी, बल्कि एक बिखरे परिवार को पुनः जोड़कर उनके जीवन में खुशियां लौटाने का संवेदनशील एवं प्रेरणादायक उदाहरण भी प्रस्तुत किया।

More news from छत्तीसगढ़ and nearby areas
  • सोमनाथ मंदिर की सांस्कृतिक विरासत से रूबरू हुए प्रधानमंत्री मोदी, प्रदर्शनी का किया दौरा 🚩 सोमनाथ में आस्था और संस्कृति का भव्य संगम 🚩 प्रधानमंत्री Narendra Modi ने गुजरात के पवित्र Somnath Temple में पुनर्निर्मित मंदिर के शिखर पर आयोजित ‘कुंभाभिषेक’ समारोह में सहभागिता की। इस दौरान प्रधानमंत्री ने मंदिर परिसर में लगी विशेष प्रदर्शनी का भी अवलोकन किया, जिसमें सोमनाथ मंदिर के गौरवशाली इतिहास, सांस्कृतिक विरासत और सनातन परंपरा की अद्भुत झलक प्रस्तुत की गई। सोमनाथ केवल एक मंदिर नहीं, बल्कि भारत की आस्था, संघर्ष और पुनर्जागरण का प्रतीक है। #Somnath #PMModi #Gujarat #SanatanSanskriti #Kumbhabhishek #IndiaCulture #PradeshKhabar
    1
    सोमनाथ मंदिर की सांस्कृतिक विरासत से रूबरू हुए प्रधानमंत्री मोदी, प्रदर्शनी का किया दौरा
🚩 सोमनाथ में आस्था और संस्कृति का भव्य संगम 🚩
प्रधानमंत्री Narendra Modi ने गुजरात के पवित्र Somnath Temple में पुनर्निर्मित मंदिर के शिखर पर आयोजित ‘कुंभाभिषेक’ समारोह में सहभागिता की।
इस दौरान प्रधानमंत्री ने मंदिर परिसर में लगी विशेष प्रदर्शनी का भी अवलोकन किया, जिसमें सोमनाथ मंदिर के गौरवशाली इतिहास, सांस्कृतिक विरासत और सनातन परंपरा की अद्भुत झलक प्रस्तुत की गई।
सोमनाथ केवल एक मंदिर नहीं, बल्कि भारत की आस्था, संघर्ष और पुनर्जागरण का प्रतीक है।
#Somnath #PMModi #Gujarat #SanatanSanskriti #Kumbhabhishek #IndiaCulture #PradeshKhabar
    user_Pradesh Khabar
    Pradesh Khabar
    Media company अंबिकापुर, सरगुजा, छत्तीसगढ़•
    51 min ago
  • अंबिकापुर के गांधीनगर स्थित का द कामोदा रिजॉर्ट पर चला प्रशासन का बुलडोजर 45 डिसमिल जमीन पर था अवैध कब्जा जिसे हटाने के लिए प्रशासन ने उनको 2025 अक्टूबर के महीने में नोटिस दे दिया था इसके बाद 2026 मई 11 तारीख को प्रशासन ने एक्शन लिया और सारे अवैध कब्जा को हटाया
    1
    अंबिकापुर के गांधीनगर स्थित का द कामोदा रिजॉर्ट पर चला प्रशासन का बुलडोजर 45 डिसमिल जमीन पर था अवैध कब्जा जिसे हटाने के लिए प्रशासन ने उनको 2025 अक्टूबर के महीने में नोटिस दे दिया था इसके बाद 2026 मई 11 तारीख को प्रशासन ने एक्शन लिया और सारे अवैध कब्जा को हटाया
    user_हमर जशपुर
    हमर जशपुर
    Ambikapur, Surguja•
    1 hr ago
  • अंबिकापुर के टुनटुन दाबेली संचालक अमन ओझा की झारखंड में संदिग्ध परिस्थितियों में हत्या कर दी गई है। उसका नग्न शव सिर में गंभीर चोटों के साथ मिला, जबकि बाइक छत्तीसगढ़ के रामानुजगंज से बरामद हुई। अमन पिछले दिनों पत्नी के अफेयर का वीडियो वायरल कर सुर्खियों में था, अब पुलिस प्रेम प्रसंग और पुरानी रंजिश समेत सभी एंगल से जांच कर रही है।
    1
    अंबिकापुर के टुनटुन दाबेली संचालक अमन ओझा की झारखंड में संदिग्ध परिस्थितियों में हत्या कर दी गई है। उसका नग्न शव सिर में गंभीर चोटों के साथ मिला, जबकि बाइक छत्तीसगढ़ के रामानुजगंज से बरामद हुई। अमन पिछले दिनों पत्नी के अफेयर का वीडियो वायरल कर सुर्खियों में था, अब पुलिस प्रेम प्रसंग और पुरानी रंजिश समेत सभी एंगल से जांच कर रही है।
    user_Jarif Khan
    Jarif Khan
    अंबिकापुर, सरगुजा, छत्तीसगढ़•
    15 hrs ago
  • केदमा में RSS का तीन दिवसीय प्रारंभिक सत्र आयोजन, सैकड़ों स्वयंसेवकों ने लिया भाग केदमा। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (RSS) द्वारा तीन दिवसीय प्रारंभिक शिक्षा सत्र का आयोजन शनिवार 9 मई से सोमवार 11 मई 2026 तक बालक छात्रावास केदमा में किया गया। इस सत्र में उदयपुर एवं लखनपुर ब्लॉक से सैकड़ों स्वयंसेवकों और नागरिकों की उपस्थिति दर्ज हुई। सत्र को सफल बनाने के लिए मंडल अंतर्गत सभी सक्रिय एवं प्रशिक्षित स्वयंसेवकों ने अपनी जिम्मेदारी निभाते हुए आयोजन स्थल को सुव्यवस्थित किया। कार्यक्रम के दौरान संघ की कार्यपद्धति, अनुशासन, राष्ट्र सेवा एवं हिन्दू संस्कृति से जुड़े विभिन्न विषयों पर प्रशिक्षण दिया गया। विशेष बात यह रही कि केदमा में पहली बार राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के प्रारंभिक शिक्षा सत्र का आयोजन किया गया। आयोजकों ने बताया कि इस प्रकार के प्रशिक्षण सत्रों से संगठन को मजबूती मिलेगी तथा हिन्दू संस्कृति और सभ्यता के संरक्षण एवं प्रचार-प्रसार को नई दिशा मिलेगी। तीन दिनों तक चले इस सत्र में स्वयंसेवकों में उत्साह और अनुशासन देखने को मिला। सभी प्रतिभागियों ने राष्ट्र एवं समाज सेवा के प्रति अपनी प्रतिबद्धता व्यक्त की।
    4
    केदमा में RSS का तीन दिवसीय प्रारंभिक सत्र आयोजन, सैकड़ों स्वयंसेवकों ने लिया भाग
केदमा। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (RSS) द्वारा तीन दिवसीय प्रारंभिक शिक्षा सत्र का आयोजन शनिवार 9 मई से सोमवार 11 मई 2026 तक बालक छात्रावास केदमा में किया गया। इस सत्र में उदयपुर एवं लखनपुर ब्लॉक से सैकड़ों स्वयंसेवकों और नागरिकों की उपस्थिति दर्ज हुई।
सत्र को सफल बनाने के लिए मंडल अंतर्गत सभी सक्रिय एवं प्रशिक्षित स्वयंसेवकों ने अपनी जिम्मेदारी निभाते हुए आयोजन स्थल को सुव्यवस्थित किया। कार्यक्रम के दौरान संघ की कार्यपद्धति, अनुशासन, राष्ट्र सेवा एवं हिन्दू संस्कृति से जुड़े विभिन्न विषयों पर प्रशिक्षण दिया गया।
विशेष बात यह रही कि केदमा में पहली बार राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के प्रारंभिक शिक्षा सत्र का आयोजन किया गया। आयोजकों ने बताया कि इस प्रकार के प्रशिक्षण सत्रों से संगठन को मजबूती मिलेगी तथा हिन्दू संस्कृति और सभ्यता के संरक्षण एवं प्रचार-प्रसार को नई दिशा मिलेगी।
तीन दिनों तक चले इस सत्र में स्वयंसेवकों में उत्साह और अनुशासन देखने को मिला। सभी प्रतिभागियों ने राष्ट्र एवं समाज सेवा के प्रति अपनी प्रतिबद्धता व्यक्त की।
    user_Akhil Mittal
    Akhil Mittal
    उदयपुर, सरगुजा, छत्तीसगढ़•
    1 hr ago
  • सूरजपुर के चन्द्रमेढ़ा गाँव में जमीन बंटवारे को लेकर हुए विवाद में एक व्यक्ति की हत्या कर दी गई। बड़े पिता और उनकी पत्नी ने महेंद्र टोप्पो पर ईंट से हमला किया था, जिससे उपचार के दौरान उनकी मौत हो गई। पुलिस ने हत्या का मामला दर्ज कर आरोपी दंपति को गिरफ्तार कर लिया है।
    1
    सूरजपुर के चन्द्रमेढ़ा गाँव में जमीन बंटवारे को लेकर हुए विवाद में एक व्यक्ति की हत्या कर दी गई। बड़े पिता और उनकी पत्नी ने महेंद्र टोप्पो पर ईंट से हमला किया था, जिससे उपचार के दौरान उनकी मौत हो गई। पुलिस ने हत्या का मामला दर्ज कर आरोपी दंपति को गिरफ्तार कर लिया है।
    user_Shailendra Patel
    Shailendra Patel
    Local News Reporter सूरजपुर, सूरजपुर, छत्तीसगढ़•
    21 hrs ago
  • छत्तीसगढ़ सरकार की जनकल्याणकारी नीतियों से लाखों तेंदूपत्ता संग्राहक परिवारों के जीवन स्तर में सुधार आया है। उन्हें अब बढ़ी हुई पारिश्रमिक दरें, पारदर्शी भुगतान और बेहतर सामाजिक सुरक्षा का लाभ मिल रहा है। इससे वनवासी समुदाय में आत्मविश्वास बढ़ा है और वे आत्मनिर्भरता की ओर अग्रसर हैं।
    1
    छत्तीसगढ़ सरकार की जनकल्याणकारी नीतियों से लाखों तेंदूपत्ता संग्राहक परिवारों के जीवन स्तर में सुधार आया है। उन्हें अब बढ़ी हुई पारिश्रमिक दरें, पारदर्शी भुगतान और बेहतर सामाजिक सुरक्षा का लाभ मिल रहा है। इससे वनवासी समुदाय में आत्मविश्वास बढ़ा है और वे आत्मनिर्भरता की ओर अग्रसर हैं।
    user_मीडिया रिपोर्टर छत्तीसगढ़
    मीडिया रिपोर्टर छत्तीसगढ़
    Advertising Photographer सोनहत, कोरिया, छत्तीसगढ़•
    6 hrs ago
  • रायगढ़ के धरमजयगढ़ में एक युवक दिनदहाड़े दुकान से सामान चुराते रंगेहाथ पकड़ा गया। दुकानदार ने चोर से निपटने का जो तरीका अपनाया, उसका सीसीटीवी वीडियो अब तेजी से वायरल हो रहा है। स्थानीय लोग इस घटना पर हैरानी और सुरक्षा को लेकर चिंता व्यक्त कर रहे हैं।
    1
    रायगढ़ के धरमजयगढ़ में एक युवक दिनदहाड़े दुकान से सामान चुराते रंगेहाथ पकड़ा गया। दुकानदार ने चोर से निपटने का जो तरीका अपनाया, उसका सीसीटीवी वीडियो अब तेजी से वायरल हो रहा है। स्थानीय लोग इस घटना पर हैरानी और सुरक्षा को लेकर चिंता व्यक्त कर रहे हैं।
    user_ऋषभ तिवारी
    ऋषभ तिवारी
    पत्रकार Udaipur (Dharamjaigarh), Raigarh•
    19 hrs ago
  • अंबिकापुर में वन विभाग की भूमि पर हुए अवैध कब्ज़े के खिलाफ प्रशासन ने सख्त कार्रवाई शुरू की है। यह कदम अवैध अतिक्रमणकारियों को रोकने और वन संपदा की रक्षा के लिए उठाया गया है।
    1
    अंबिकापुर में वन विभाग की भूमि पर हुए अवैध कब्ज़े के खिलाफ प्रशासन ने सख्त कार्रवाई शुरू की है। यह कदम अवैध अतिक्रमणकारियों को रोकने और वन संपदा की रक्षा के लिए उठाया गया है।
    user_हमर जशपुर
    हमर जशपुर
    Ambikapur, Surguja•
    16 hrs ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.