Shuru
Apke Nagar Ki App…
अमित शाह vs राहुल गांधी सियासत में फिर मचा घमासान! आखिर किस मुद्दे पर आमने-सामने आए दोनों? अमित शाह vs राहुल गांधी सियासत में फिर मचा घमासान! आखिर किस मुद्दे पर आमने-सामने आए दोनों?
Sadak ki awaaz (sadak ki awaaz
अमित शाह vs राहुल गांधी सियासत में फिर मचा घमासान! आखिर किस मुद्दे पर आमने-सामने आए दोनों? अमित शाह vs राहुल गांधी सियासत में फिर मचा घमासान! आखिर किस मुद्दे पर आमने-सामने आए दोनों?
More news from Shamli and nearby areas
- 51 वर्षों से शिक्षा की अलख जगा रहीं शिक्षिका श्याम लता मित्तल को पत्रकारों ने किया सम्मानित 51 वर्षों से शिक्षा की अलख जगा रहीं शिक्षिका श्याम लता मित्तल को पत्रकारों ने किया सम्मानित झिंझाना,12 अगस्त। कस्बे में शिक्षा के क्षेत्र में अतुलनीय योगदान देने वाली वरिष्ठ शिक्षिका श्रीमती श्याम लता मित्तल को बुधवार को पत्रकारों ने उनके शिक्षण संस्थान पहुंचकर स्मृति चिन्ह भेंट कर सम्मानित किया। इस दौरान उनके पांच दशक से अधिक समय से शिक्षा के क्षेत्र में किए जा रहे योगदान की सराहना की गई। श्रीमती श्याम लता मित्तल ने वर्ष 1970 में नेहरू शिशु निकेतन की स्थापना की थी, जिसे वर्ष 1971 में मान्यता प्राप्त हुई। इसके साथ ही उन्होंने कस्बे का पहला मोंटेसरी स्कूल स्थापित कर शिक्षा की ऐसी नींव रखी, जहां आज तीसरी पीढ़ी के बच्चे भी शिक्षा ग्रहण कर रहे हैं। बीटीसी, बी.एड. एवं डबल एम.ए. की उपाधिधारक श्रीमती मित्तल ने 16 वर्षों तक सरकारी प्राथमिक विद्यालयों में शिक्षिका के रूप में सेवाएं दीं और प्रधानाध्यापिका पद से सेवानिवृत्त हुईं। सेवानिवृत्ति के बाद भी उनकी शिक्षा के प्रति लगन कम नहीं हुई। वह आज भी अपने विद्यालय में सक्रिय रहकर विद्यार्थियों का मार्गदर्शन कर रही हैं। धार्मिक प्रवृत्ति और मृदुभाषी श्रीमती मित्तल का कहना है कि सीखने की उनकी आदत आज भी उतनी ही प्रबल है, जितनी विभिन्न शैक्षणिक डिग्रियां प्राप्त करते समय थी। वर्तमान में उनके पुत्र राहुल गुप्ता प्रधानाध्यापक के रूप में विद्यालय का संचालन कर रहे हैं और संस्था की गौरवशाली परंपरा को आगे बढ़ा रहे हैं। हरियाणा हज कमेटी के पूर्व कोऑर्डिनेटर एवं कस्बा निवासी खुर्शीद आलम ने पत्रकार साथियों के साथ विद्यालय पहुंचकर श्रीमती मित्तल को स्मृति चिन्ह भेंट कर सम्मानित किया। उन्होंने कहा कि समाज निर्माण में शिक्षकों का योगदान सर्वोपरि होता है और ऐसे समर्पित शिक्षकों का सम्मान नई पीढ़ी को प्रेरणा देता है। सम्मान समारोह में पत्रकार प्रेम चन्द वर्मा, राकेश कुमार वर्मा, योगेश चौहान, रवि गहलोत, हारुन सैफी, मेहरबान कुरैशी, सन्नी सैनी, तनवीर सहित अन्य गणमान्य लोग उपस्थित रहे। रवि गहलोत2
- धर्मेंद्र हुड्डा ने बाबा रामपाल और उनके आश्रम पर लगाए कई आरोप लेकिन ना दे सका कोई प्रमाण1
- कलेक्ट्रेट में डीएम ने तिरंगे के साथ ली सेल्फी, हर घर तिरंगा अभियान में बढ़-चढ़कर भाग लेने की अपील कलेक्ट्रेट में डीएम ने तिरंगे के साथ ली सेल्फी, हर घर तिरंगा अभियान में बढ़-चढ़कर भाग लेने की अपील सहारनपुर, 12 अगस्त। हर घर तिरंगा अभियान के तहत आईटीसी मिशन सुनहरा कल की ओर से कलेक्ट्रेट परिसर में बनाए गए सेल्फी प्वाइंट पर जिलाधिकारी अरविंद कुमार चौहान एवं अपर जिलाधिकारी प्रशासन संतोष बहादुर सिंह ने तिरंगे के साथ सेल्फी ली। जिलाधिकारी अरविंद कुमार चौहान ने जनपदवासियों से अभियान में बढ़-चढ़कर भाग लेने की अपील करते हुए कहा कि प्रत्येक नागरिक अपनी महत्वपूर्ण भूमिका निभाए। उन्होंने कहा कि देश की समृद्ध विरासत पर गर्व करने के साथ भारत की एकता को मजबूत करना और देश की रक्षा करने वाले वीरों का सम्मान करना प्रत्येक नागरिक का कर्तव्य है। उन्होंने लोगों से अपील की कि तिरंगे के साथ सेल्फी लेकर पर अपलोड करें। सेल्फी अपलोड करने पर प्रमाण पत्र भी प्राप्त होगा। उन्होंने समाजसेवियों और सामाजिक संस्थाओं से भी अभियान में सक्रिय भागीदारी करने का आह्वान किया। अपर जिलाधिकारी प्रशासन संतोष बहादुर सिंह ने जनपदवासियों से 13 से 15 अगस्त तक हर घर पर तिरंगा फहराने की अपील की। उन्होंने कहा कि अभियान को जनभागीदारी के माध्यम से सफल बनाया जाए और स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर देशभक्ति की भावना को और मजबूत किया जाए।1
- पार्षद टिंकू अरोड़ा विकास कार्य कितना अच्छा अपने वार्ड में समाजवादी के पार्षद का देखो विकास सहारनपुर की जनता1
- घर तिरंगा अभियान के तहत विकासखण्ड नागल एवं मुजफ्फराबाद सहित विकासखण्डों, स्कूलों एवं स्टेडियम में निकाली गयी तिरंगा पदयात्राएं* सहारनपुर *हर घर तिरंगा अभियान के तहत विकासखण्ड नागल एवं मुजफ्फराबाद सहित विकासखण्डों, स्कूलों एवं स्टेडियम में निकाली गयी तिरंगा पदयात्राएं* *विकासखण्ड नागल की तिरंगा पदयात्रा विधायक रामपुर मनिहारान के नेतृत्व में निकाली गयी* *तिरंगा यात्रा देशप्रेम की भावना से ओत-प्रोत नारों के साथ हुई सम्पन्न* *हर घर पर सम्मान के साथ तिरंगा फहराने की अपील* सहारनपुर, विकासखंड नागल में हर घर तिरंगा अभियान के तहत माननीय विधायक रामपुर मनिहारान श्री देवेन्द्र निम की अध्यक्षता में पदयात्रा का आयोजन किया गया। यह पदयात्रा विकासखण्ड नागल परिसर, शहीद स्मारक से प्रारम्भ होकर मेन बाजार नागल देवबन्द हाईवे से शहीद स्मारक विकासखण्ड परिसर पर ही सम्पन्न हुई। श्री देवेन्द्र निम ने कहा कि तिरंगा हमारी आन-बान-शान का प्रतीक है। उन्होने माननीय प्रधानमंत्री जी के हर घर तिरंगा अभियान के तहत हर क्षेत्रवासी को राष्ट्रीय अभियान से जोडने तथा अपने घरों पर राष्ट्रीय ध्वज फहराकर देश के विकास में अपना संकल्प दोहराने का आवाहन किया। इस अवसर पर पूर्व ब्लॉक प्रमुख श्री बिजेन्द्र सिंह, मण्डल अध्यक्ष श्री हरीश त्यागी, खण्ड विकास अधिकारी श्री असलम परवेज सहित लगभग 1200 प्रतिभागियों द्वारा तिरंगा यात्रा में प्रतिभाग किया गया। विकासखण्ड मुजफ्फराबाद में पूर्व विधायक श्री नरेश सैनी की अध्यक्षता में हर घर तिरंगा अभियान के तहत तिरंगा यात्रा का आयोजन किया गया। यह पदयात्रा विकासखंड कार्यालय से आरंभ हुई। यह मुजफ्फराबाद गाँव के मुख्य मार्गों से होते हुए पुनः विकासखंड कार्यालय में संपन्न हुई। मुजफ्फराबाद में श्री साहब सिंह पुन्डीर, श्री अभय राणा, श्री मुल्की राज सैनी, चेयरमैन सहकारी समिति-बेहट श्री हंसराज गौतम, जिला पंचायत सदस्य श्री सोनेन्द्र राणा, चेयरमैन डीसीडीएफ श्री रजत त्यागी, मंडल अध्यक्ष श्री सुशील कांबोज, श्री बाबी कर्णवाल, पूर्व मंडल अध्यक्ष श्री सुभाष सैनी, खंड विकास अधिकारी श्री योगेन्द्र कुमार सहित लगभग 1500 प्रतिभागी उपस्थित रहे। इस अवसर पर उपस्थित अतिथियों एवं जनप्रतिनिधियों ने अपने विचार व्यक्त किए और क्षेत्रवासियों को स्वतंत्रता दिवस को हर्षोल्लास के साथ मनाने का आह्वान किया। स्वयं सहायता समूह की महिलाओं ने रंग-बिरंगी रंगोली बनाई और देशभक्ति गीतों के माध्यम से कार्यक्रम को देशभक्ति से ओत-प्रोत कर दिया। जनपद में विकासखण्डों सहित स्कूलों एवं स्टेडियम में भी तिरंगा रैली के अतिरिक्त अन्य कार्यक्रम आयोजित किए गये। यह पद यात्राएं देशभक्ति की भावना जगाने और राष्ट्रभक्ति का संदेश जन-जन तक पहुँचाने के उद्देश्य से हर्षोल्लास के साथ निकाली गई। इसी के साथ हर घर तिरंगा अभियान के तहत घरों में गर्व एवं सम्मान के साथ तिरंगा लगाने के की अपील भी की गयी। तिरंगा यात्रा देशप्रेम की भावना से ओत-प्रोत नारों के साथ सम्पन्न हुई। इस अवसर पर जनप्रतिनिधियों ने अपने विचार व्यक्त करते हुए क्षेत्रवासियों के मन में देशभक्ति की भावना को जागृत किया।1
- अंबाला छावनी कब 'आजाद' होगा?: चित्रा सरवारा ने सरकार से फ्री-होल्ड पर मांगा एक्शन 15 अगस्त से 'आजाद अंबाला कैंट' मुहिम की शुरुआत-: चित्रा सरवारा फ्री-होल्ड पर मीटिंग पर मीटिंग, लेकिन रिजल्ट 'जीरो'-: चित्रा सरवारा एनओसी व बंद रजिस्ट्रियों के लिए कौन जिम्मेदार? यह सार्वजनिक हो-:चित्रा सरवारा1
- सहारनपुर व्यूरो रिपोर्ट बारिश का प्रकोप मकान धसे घरों और गलियों में भरा पानी1