logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

पूर्व विधायक करण सिंह राठौड़ ने भूमि पर अवैध कब्जे एवं झूठे मुकदमे का लगाया आरोप पूर्व विधायक करण सिंह राठौड़ ने भूमि पर अवैध कब्जे एवं झूठे मुकदमे का लगाया आरोप छीपाबड़ौद / बारां छबड़ा पूर्व विधायक करण सिंह राठौड़ ने प्रेस बयान जारी कर आरोप लगाया है कि उनकी छवि खराब करने के उद्देश्य से भू-माफियाओं द्वारा उनकी भूमि पर अवैध कब्जा करने का प्रयास किया जा रहा है और उल्टा उनके विरुद्ध ही पुलिस में मामला दर्ज कराया गया है। राठौड़ ने बताया कि उन्होंने दिनांक *15 अप्रैल 2026* को बापचा थाने में खसरा संख्या *159 एवं 167* से संबंधित समस्त भूमि अभिलेखों एवं दस्तावेजों की प्रतियां प्रस्तुत करते हुए शिकायत दर्ज कराई थी। उन्होंने बताया कि अस्पताल के पास स्थित उनकी भूमि की सीमेंट के खंभों से की गई तारबंदी को बाबूलाल एवं प्रेमलाल अहीर द्वारा तोड़ दिया गया और इसके बाद उनकी भूमि पर अवैध कब्जा करने का प्रयास किया गया। उन्होंने कहा कि अब तक बाबूलाल अहीर द्वारा *तीन बार* कब्जा करने का प्रयास किया जा चुका है और हर बार उन्होंने कब्जा हटवाया है। प्रत्येक घटना की सूचना तत्काल पुलिस को दी गई, लेकिन पुलिस द्वारा अब तक कोई प्रभावी कार्रवाई नहीं की गई। राठौड़ ने बताया कि *21 अप्रैल 2026* को उन्होंने पुनः बापचा थाना प्रभारी एवं संबंधित पुलिस अधिकारियों को लिखित एवं मौखिक रूप से अवगत कराया कि उनकी भूमि पर कब्जा करने का प्रयास करने वाले कथित भू-माफियाओं के पास स्वामित्व का कोई वैध दस्तावेज नहीं है। इसके बावजूद उनकी भूमि पर जानबूझकर अवैध कब्जा करने का लगातार प्रयास किया जा रहा है। उन्होंने आरोप लगाया कि पुलिस द्वारा समय रहते उचित कार्रवाई नहीं किए जाने के कारण आरोपियों के हौसले बुलंद हैं और वे बार-बार कब्जा करने का प्रयास कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि हाल ही में फिर से कब्जा करने का प्रयास किया गया, जिसे पुनः कल हटवाया गया। पूर्व विधायक करण सिंह राठौड़ ने पुलिस अधीक्षक एवं प्रशासन से मामले की निष्पक्ष जांच कर दोषियों के विरुद्ध सख्त कानूनी कार्रवाई करने तथा उनकी भूमि को अवैध कब्जे से सुरक्षित रखने की मांग की है।

11 hrs ago
user_User10561
User10561
छिपाबड़ौद, बारां, राजस्थान•
11 hrs ago

पूर्व विधायक करण सिंह राठौड़ ने भूमि पर अवैध कब्जे एवं झूठे मुकदमे का लगाया आरोप पूर्व विधायक करण सिंह राठौड़ ने भूमि पर अवैध कब्जे एवं झूठे मुकदमे का लगाया आरोप छीपाबड़ौद / बारां छबड़ा पूर्व विधायक करण सिंह राठौड़ ने प्रेस बयान जारी कर आरोप लगाया है कि उनकी छवि खराब करने के उद्देश्य से भू-माफियाओं द्वारा उनकी भूमि पर अवैध कब्जा करने का प्रयास किया जा रहा है और उल्टा उनके विरुद्ध ही पुलिस में मामला दर्ज कराया गया है। राठौड़ ने बताया कि उन्होंने दिनांक *15 अप्रैल 2026* को बापचा थाने में खसरा संख्या *159 एवं 167* से संबंधित समस्त भूमि अभिलेखों एवं दस्तावेजों की प्रतियां प्रस्तुत करते हुए शिकायत दर्ज कराई थी। उन्होंने बताया कि अस्पताल के पास स्थित उनकी भूमि की सीमेंट के खंभों से की गई तारबंदी को बाबूलाल एवं प्रेमलाल अहीर द्वारा तोड़ दिया गया और इसके बाद उनकी भूमि पर अवैध कब्जा करने का प्रयास किया गया। उन्होंने कहा कि अब तक बाबूलाल अहीर द्वारा *तीन बार* कब्जा करने का प्रयास किया जा चुका है और हर बार उन्होंने कब्जा हटवाया है। प्रत्येक घटना की सूचना तत्काल पुलिस को दी गई, लेकिन पुलिस द्वारा अब तक कोई प्रभावी कार्रवाई नहीं की गई। राठौड़ ने बताया कि *21 अप्रैल 2026* को उन्होंने पुनः बापचा थाना प्रभारी एवं संबंधित पुलिस अधिकारियों को लिखित एवं मौखिक रूप से अवगत कराया कि उनकी भूमि पर कब्जा करने का प्रयास करने वाले कथित भू-माफियाओं के पास स्वामित्व का कोई वैध दस्तावेज नहीं है। इसके बावजूद उनकी भूमि पर जानबूझकर अवैध कब्जा करने का लगातार प्रयास किया जा रहा है। उन्होंने आरोप लगाया कि पुलिस द्वारा समय रहते उचित कार्रवाई नहीं किए जाने के कारण आरोपियों के हौसले बुलंद हैं और वे बार-बार कब्जा करने का प्रयास कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि हाल ही में फिर से कब्जा करने का प्रयास किया गया, जिसे पुनः कल हटवाया गया। पूर्व विधायक करण सिंह राठौड़ ने पुलिस अधीक्षक एवं प्रशासन से मामले की निष्पक्ष जांच कर दोषियों के विरुद्ध सख्त कानूनी कार्रवाई करने तथा उनकी भूमि को अवैध कब्जे से सुरक्षित रखने की मांग की है।

More news from राजस्थान and nearby areas
  • मेहर समाज ने मनाई शिरोमणि बापू मालदेव राणा की जयंती,शिक्षा व संगठन का लिया संकल्प, मंदिर परिसर में किया पौधारोपण मेहर समाज ने मनाई शिरोमणि बापू मालदेव राणा की जयंती,शिक्षा व संगठन का लिया संकल्प, मंदिर परिसर में किया पौधारोपण छीपाबड़ौद - छीपाबड़ौद मेहर समाज ने बड़ी धूमधाम से मेहर शिरोमणि बापू मालदेव राणा की जयंती हर्ष और उल्लास के साथ मनाई। मीडिया प्रभारी घनश्याम कोटड़ी ने बताया कि जयंती कार्यक्रम मेहर विकास समिति छीपाबड़ौद के सानिध्य में एवं मेहर समाज टांचा के सहयोग से श्री राम-जानकी मंदिर निर्माणाधीन स्थल ग्राम टांचा में आयोजित किया गया। इस दौरान शिक्षक हेमराज मेहर अजनावर ने बापू मालदेव राणा की जीवनी पर प्रकाश डालते हुए समाज को शिक्षा और संगठन के लिए प्रेरित किया। सभी समाजबंधुओं ने बापू के आदर्शों पर चलने का संकल्प लिया। कार्यक्रम के दौरान मंदिर परिसर में पौधारोपण भी किया गया। इस अवसर पर अशोक मेहर छीपाबड़ौद, योगेंद्र मेहर टांचा, ब्रह्मानंद ढोलम, जगदीश, दुर्गेश, रामनिवास, कैलाश, श्यामसुंदर टांचा, कौशल किशोर, मदनलाल छीपाबड़ौद, भारत, कुंजबिहारी, मुकेश, बबलू सहित बड़ी संख्या में समाजबंधु उपस्थित रहे।
    2
    मेहर समाज ने मनाई शिरोमणि बापू मालदेव राणा की जयंती,शिक्षा व संगठन का लिया संकल्प, मंदिर परिसर में किया पौधारोपण

मेहर समाज ने मनाई शिरोमणि बापू मालदेव राणा की जयंती,शिक्षा व संगठन का लिया संकल्प, मंदिर परिसर में किया पौधारोपण
छीपाबड़ौद - 
छीपाबड़ौद मेहर समाज ने बड़ी धूमधाम से मेहर शिरोमणि बापू मालदेव राणा की जयंती हर्ष और उल्लास के साथ मनाई।
मीडिया प्रभारी घनश्याम कोटड़ी ने बताया कि जयंती कार्यक्रम मेहर विकास समिति छीपाबड़ौद के सानिध्य में एवं मेहर समाज टांचा के सहयोग से श्री राम-जानकी मंदिर निर्माणाधीन स्थल ग्राम टांचा में आयोजित किया गया।
इस दौरान शिक्षक हेमराज मेहर अजनावर ने बापू मालदेव राणा की जीवनी पर प्रकाश डालते हुए समाज को शिक्षा और संगठन के लिए प्रेरित किया। सभी समाजबंधुओं ने बापू के आदर्शों पर चलने का संकल्प लिया।
कार्यक्रम के दौरान मंदिर परिसर में पौधारोपण भी किया गया।
इस अवसर पर अशोक मेहर छीपाबड़ौद, योगेंद्र मेहर टांचा, ब्रह्मानंद ढोलम, जगदीश, दुर्गेश, रामनिवास, कैलाश, श्यामसुंदर टांचा, कौशल किशोर, मदनलाल छीपाबड़ौद, भारत, कुंजबिहारी, मुकेश, बबलू सहित बड़ी संख्या में समाजबंधु उपस्थित रहे।
    user_User10561
    User10561
    छिपाबड़ौद, बारां, राजस्थान•
    22 hrs ago
  • NEWS24 छोड़ने के बाद पहली बार बोलीं गरिमा सिंह, कहा— "जब सवाल पूछना मुश्किल हो जाए, तो कुर्सी छोड़ देना बेहतर" करीब तीन साल तक सरकार से सवाल पूछने की बात कही, बोलीं— पत्रकारिता का धर्म सत्ता से जवाब मांगना है। नई दिल्ली। वरिष्ठ टीवी पत्रकार और एंकर गरिमा सिंह ने NEWS24 से इस्तीफा देने के बाद पहली बार सार्वजनिक रूप से अपनी चुप्पी तोड़ी है। सोशल मीडिया पर जारी एक वीडियो संदेश में उन्होंने मौजूदा मीडिया माहौल, पत्रकारिता की स्वतंत्रता और सत्ता से सवाल पूछने की जिम्मेदारी पर खुलकर अपनी बात रखी। गरिमा सिंह ने कहा कि पत्रकारिता का मूल उद्देश्य जनता के सवालों को सत्ता तक पहुंचाना और जवाबदेही तय करना है। उनके अनुसार, यदि पत्रकार सत्ता से असहज सवाल नहीं पूछ पाएंगे, तो लोकतंत्र की बुनियाद कमजोर होगी। उन्होंने बताया कि पिछले लगभग तीन वर्षों तक उन्होंने पूरी निष्ठा और ईमानदारी के साथ सरकार से सवाल पूछने का प्रयास किया। लेकिन एक समय ऐसा आया जब उन्हें महसूस हुआ कि अब वे पहले की तरह स्वतंत्र होकर अपनी जिम्मेदारी नहीं निभा पा रही हैं। इसी कारण उन्होंने NEWS24 से इस्तीफा देने का निर्णय लिया। अपने संबोधन में उन्होंने कहा कि पत्रकारिता केवल खबरें पढ़ने का माध्यम नहीं है, बल्कि जनता की आवाज को सत्ता तक पहुंचाने का दायित्व भी है। उन्होंने संकेत दिया कि जब पत्रकार अपने पेशे की मूल जिम्मेदारी निभाने में स्वयं को असहज महसूस करने लगे, तो उस स्थिति पर गंभीरता से विचार करना जरूरी हो जाता है। गरिमा सिंह के इस बयान के सामने आने के बाद सोशल मीडिया पर व्यापक चर्चा शुरू हो गई है। कई लोगों ने उनके साहस और विचारों की सराहना करते हुए इसे पत्रकारिता की स्वतंत्रता से जुड़ा महत्वपूर्ण मुद्दा बताया, जबकि कुछ लोगों ने उनके विचारों से असहमति भी जताई और अलग-अलग प्रतिक्रियाएं दीं। फिलहाल, गरिमा सिंह के बयान पर NEWS24 या अन्य संबंधित पक्ष की ओर से कोई आधिकारिक प्रतिक्रिया सामने नहीं आई है। ऐसे में यह मामला सोशल मीडिया और मीडिया जगत में चर्चा का विषय बना हुआ है।
    1
    NEWS24 छोड़ने के बाद पहली बार बोलीं गरिमा सिंह, कहा— "जब सवाल पूछना मुश्किल हो जाए, तो कुर्सी छोड़ देना बेहतर"
करीब तीन साल तक सरकार से सवाल पूछने की बात कही, बोलीं— पत्रकारिता का धर्म सत्ता से जवाब मांगना है।
नई दिल्ली। 
वरिष्ठ टीवी पत्रकार और एंकर गरिमा सिंह ने NEWS24 से इस्तीफा देने के बाद पहली बार सार्वजनिक रूप से अपनी चुप्पी तोड़ी है। सोशल मीडिया पर जारी एक वीडियो संदेश में उन्होंने मौजूदा मीडिया माहौल, पत्रकारिता की स्वतंत्रता और सत्ता से सवाल पूछने की जिम्मेदारी पर खुलकर अपनी बात रखी।
गरिमा सिंह ने कहा कि पत्रकारिता का मूल उद्देश्य जनता के सवालों को सत्ता तक पहुंचाना और जवाबदेही तय करना है। उनके अनुसार, यदि पत्रकार सत्ता से असहज सवाल नहीं पूछ पाएंगे, तो लोकतंत्र की बुनियाद कमजोर होगी।
उन्होंने बताया कि पिछले लगभग तीन वर्षों तक उन्होंने पूरी निष्ठा और ईमानदारी के साथ सरकार से सवाल पूछने का प्रयास किया। लेकिन एक समय ऐसा आया जब उन्हें महसूस हुआ कि अब वे पहले की तरह स्वतंत्र होकर अपनी जिम्मेदारी नहीं निभा पा रही हैं। इसी कारण उन्होंने NEWS24 से इस्तीफा देने का निर्णय लिया।
अपने संबोधन में उन्होंने कहा कि पत्रकारिता केवल खबरें पढ़ने का माध्यम नहीं है, बल्कि जनता की आवाज को सत्ता तक पहुंचाने का दायित्व भी है। उन्होंने संकेत दिया कि जब पत्रकार अपने पेशे की मूल जिम्मेदारी निभाने में स्वयं को असहज महसूस करने लगे, तो उस स्थिति पर गंभीरता से विचार करना जरूरी हो जाता है।
गरिमा सिंह के इस बयान के सामने आने के बाद सोशल मीडिया पर व्यापक चर्चा शुरू हो गई है। कई लोगों ने उनके साहस और विचारों की सराहना करते हुए इसे पत्रकारिता की स्वतंत्रता से जुड़ा महत्वपूर्ण मुद्दा बताया, जबकि कुछ लोगों ने उनके विचारों से असहमति भी जताई और अलग-अलग प्रतिक्रियाएं दीं।
फिलहाल, गरिमा सिंह के बयान पर NEWS24 या अन्य संबंधित पक्ष की ओर से कोई आधिकारिक प्रतिक्रिया सामने नहीं आई है। ऐसे में यह मामला सोशल मीडिया और मीडिया जगत में चर्चा का विषय बना हुआ है।
    user_Deepak ojha
    Deepak ojha
    Local News Reporter गुना नगर, गुना, मध्य प्रदेश•
    6 hrs ago
  • झालावाड़ में कांग्रेस की सह प्रभारी पूनम पासवान ने संगठन की समीक्षा की, पेपर लीक और छात्र आंदोलन पर केंद्र सरकार को घेरा झालावाड़। राष्ट्रीय सचिव व राजस्थान कांग्रेस की सह प्रभारी पूनम पासवान दो दिवसीय दौरे पर शुक्रवार को झालावाड़ पहुंचीं। झालावाड़ में चार विधानसभा में उन्होंने निकाय चुनाव, पंचायत चुनाव और आगामी विधानसभा चुनाव की तैयारियों को लेकर पार्टी पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं के साथ विधानसभा स्तर पर संगठनात्मक समीक्षा बैठक की। उन्होंने कार्यकर्ताओं को बूथ स्तर तक सक्रिय होकर संगठन को मजबूत करने और चुनावी तैयारियों में जुटने का आह्वान किया।
    1
    झालावाड़ में कांग्रेस की सह प्रभारी पूनम पासवान ने संगठन की समीक्षा की, पेपर लीक और छात्र आंदोलन पर केंद्र सरकार को घेरा

झालावाड़। राष्ट्रीय सचिव व राजस्थान कांग्रेस की सह प्रभारी पूनम पासवान दो दिवसीय दौरे पर शुक्रवार को झालावाड़ पहुंचीं। झालावाड़ में चार विधानसभा में उन्होंने निकाय चुनाव, पंचायत चुनाव और आगामी विधानसभा चुनाव की तैयारियों को लेकर पार्टी पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं के साथ विधानसभा स्तर पर संगठनात्मक समीक्षा बैठक की। उन्होंने कार्यकर्ताओं को बूथ स्तर तक सक्रिय होकर संगठन को मजबूत करने और चुनावी तैयारियों में जुटने का आह्वान किया।
    user_Jhalawar hulchal
    Jhalawar hulchal
    झालरापाटन, झालावाड़, राजस्थान•
    20 hrs ago
  • राजस्थान युवा आर्युवेद संघ झालावाड़ (अकलेरा) राजस्थान युवा आर्युवेद संघ राजस्थान युवा आर्युवेद संघ 926 पोस्ट खाली है फिर भी क्यों भर्ती टाली है राजस्थान युवा आर्युवेद संघ राजस्थान आर्युवेद संघ राजस्थान युवा आर्युवेद संघ
    1
    राजस्थान युवा आर्युवेद संघ झालावाड़ (अकलेरा) राजस्थान युवा आर्युवेद संघ 
 राजस्थान युवा आर्युवेद संघ
 926 पोस्ट खाली है फिर भी क्यों भर्ती टाली है  राजस्थान युवा आर्युवेद संघ राजस्थान आर्युवेद संघ राजस्थान युवा आर्युवेद संघ
    user_Lok samachar news
    Lok samachar news
    Classified ads newspaper publisher झालरापाटन, झालावाड़, राजस्थान•
    21 hrs ago
  • गुना ग्रामीण प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र मारकी महू के अन्तर्गत पंचायत भवन धानवाडी लगा इंटिग्रेटेड हेल्थ शिविर गुना इंटीग्रेटेड हेल्थ कैंप का आयोजन ब्लाक गुना ग्रामीण के प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र मारकीमहू के अंतर्गत पंचायत भवन धानवाडी जिला गुना में किया गया हैं। कम्युनिटी हेल्थ ऑफीसर नीलेश द्वारा 93 मरीजों का स्वास्थ्य परीक्षण कर टीबी स्क्रीनिंग के साथ 70 हितग्राहियो के टीबी स्पुटम जॉच एवं 85 हित ग्राहियो के Xray कराये गये हेपेटाइटिस स्क्रीनिंग, सिफलिस स्क्रीनिंग HIV की स्क्रीनिंग के साथ मलेरिया एवं कुष्ठ की स्क्रीनिंग की गईं। राजेश भार्गव वरिष्ठ चिकिसा पर्यवेक्षक ,द्वारा टीवी बीमारीकी लक्षण जांच उपचार की समस्त जानकारी प्रदाय की मौसमी बीमारियों से बचाव के उपाय बताएं आदिल खान XRay टैक्नीशियन ने 85 लोगों के एक्स रे किए गए लाल सिंह धाकड़ के द्वारा सभी मरीजों को हैपेटाइटिस संक्रमण के कारण बचाव के उपाय बताये मुकेश शर्मा ने कुष्ठ की जानकारी दी
    2
    गुना ग्रामीण प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र मारकी महू के अन्तर्गत पंचायत भवन धानवाडी  लगा इंटिग्रेटेड हेल्थ शिविर
गुना इंटीग्रेटेड हेल्थ कैंप का आयोजन ब्लाक गुना ग्रामीण के प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र मारकीमहू के अंतर्गत पंचायत भवन धानवाडी  जिला गुना में किया गया हैं। कम्युनिटी हेल्थ ऑफीसर नीलेश द्वारा 93 मरीजों का  स्वास्थ्य परीक्षण कर टीबी स्क्रीनिंग के साथ 70 हितग्राहियो के टीबी स्पुटम जॉच एवं 85 हित ग्राहियो के Xray कराये गये  हेपेटाइटिस स्क्रीनिंग, सिफलिस स्क्रीनिंग HIV की स्क्रीनिंग के साथ मलेरिया एवं कुष्ठ की स्क्रीनिंग की गईं। राजेश भार्गव वरिष्ठ चिकिसा पर्यवेक्षक ,द्वारा टीवी बीमारीकी लक्षण जांच उपचार की समस्त जानकारी प्रदाय की मौसमी बीमारियों से बचाव के उपाय बताएं  आदिल खान XRay टैक्नीशियन ने 85 लोगों के एक्स रे किए गए लाल सिंह धाकड़ के द्वारा सभी मरीजों को हैपेटाइटिस संक्रमण के कारण बचाव के उपाय बताये मुकेश शर्मा ने कुष्ठ की जानकारी दी
    user_रणधीर चदेल
    रणधीर चदेल
    पत्रकार (फोटोग्राफर) Guna, Madhya Pradesh•
    23 hrs ago
  • हरनावदाशाहजी थाना क्षेत्र में चोरी की वारदातों से दहशत, सालरखो गांव में सेंधमारी कर नगदी व पोस्ता दाना ले उड़े चोर हरनावदाशाहजी. क्षेत्र में चोरी की घटनाएं लगातार बढ़ती जा रही हैं, जिससे ग्रामीणों में भय का माहौल है। ताजा मामला सालरखो गांव का है, जहां सोमवार देर रात अज्ञात चोरों ने एक मकान की दीवार में सेंध लगाकर बड़ी चोरी की वारदात को अंजाम दिया। प्राप्त जानकारी के अनुसार सालरखो निवासी सुरेश लोधा के घर में चोरों ने पिछवाड़े की दीवार तोड़कर प्रवेश किया। घटना के समय घर के सदस्य गर्मी के कारण बाहर बरामदे में सो रहे थे। कूलर और पंखों की आवाज का फायदा उठाते हुए चोरों ने चुपचाप घर में घुसकर करीब 65 हजार रुपए की नगदी और लगभग 15 किलो डोडा पोस्त (पोस्ता दाना) चोरी कर लिया। चोरों ने घर में रखे कपड़े और अन्य सामान को पास के खेत में फेंक दिया, जिससे अंदाजा लगाया जा रहा है कि उन्होंने केवल कीमती सामान को ही निशाना बनाया। सुबह जब परिवार के लोग जागे तो घटना का पता चला, जिसके बाद तुरंत पुलिस थाने पहुंचकर रिपोर्ट दर्ज करवाई गई। ग्रामीणों के अनुसार इससे पहले भी इसी गांव में एक अन्य मकान के पीछे की दीवार में सेंधमारी का प्रयास किया गया था, हालांकि उस समय चोरों को सफलता नहीं मिली। ग्रामीण चंदमोहन लववंशी ने बताया कि गांव में इस प्रकार की यह पहली बड़ी चोरी की घटना है, जिससे लोगों में डर और आक्रोश दोनों देखने को मिल रहे हैं। लगातार बढ़ रही चोरी की घटनाओं को देखते हुए ग्रामीणों ने पुलिस प्रशासन से शीघ्र कार्रवाई की मांग की है। लोगों का कहना है कि यदि समय रहते इन वारदातों का खुलासा नहीं किया गया तो क्षेत्र में असुरक्षा की भावना और बढ़ सकती है। पुलिस से अपेक्षा की जा रही है कि वह जल्द ही आरोपियों का पता लगाकर चोरी का खुलासा करे और क्षेत्र में गश्त बढ़ाकर ऐसी घटनाओं पर अंकुश लगाए।
    2
    हरनावदाशाहजी थाना क्षेत्र में चोरी की वारदातों से दहशत, सालरखो गांव में सेंधमारी कर नगदी व पोस्ता दाना ले उड़े चोर
हरनावदाशाहजी. क्षेत्र में चोरी की घटनाएं लगातार बढ़ती जा रही हैं, जिससे ग्रामीणों में भय का माहौल है। ताजा मामला सालरखो गांव का है, जहां सोमवार देर रात अज्ञात चोरों ने एक मकान की दीवार में सेंध लगाकर बड़ी चोरी की वारदात को अंजाम दिया।
प्राप्त जानकारी के अनुसार सालरखो निवासी सुरेश लोधा के घर में चोरों ने पिछवाड़े की दीवार तोड़कर प्रवेश किया। घटना के समय घर के सदस्य गर्मी के कारण बाहर बरामदे में सो रहे थे। कूलर और पंखों की आवाज का फायदा उठाते हुए चोरों ने चुपचाप घर में घुसकर करीब 65 हजार रुपए की नगदी और लगभग 15 किलो डोडा पोस्त (पोस्ता दाना) चोरी कर लिया।
चोरों ने घर में रखे कपड़े और अन्य सामान को पास के खेत में फेंक दिया, जिससे अंदाजा लगाया जा रहा है कि उन्होंने केवल कीमती सामान को ही निशाना बनाया। सुबह जब परिवार के लोग जागे तो घटना का पता चला, जिसके बाद तुरंत पुलिस थाने पहुंचकर रिपोर्ट दर्ज करवाई गई।
ग्रामीणों के अनुसार इससे पहले भी इसी गांव में एक अन्य मकान के पीछे की दीवार में सेंधमारी का प्रयास किया गया था, हालांकि उस समय चोरों को सफलता नहीं मिली। ग्रामीण चंदमोहन लववंशी ने बताया कि गांव में इस प्रकार की यह पहली बड़ी चोरी की घटना है, जिससे लोगों में डर और आक्रोश दोनों देखने को मिल रहे हैं।
लगातार बढ़ रही चोरी की घटनाओं को देखते हुए ग्रामीणों ने पुलिस प्रशासन से शीघ्र कार्रवाई की मांग की है। लोगों का कहना है कि यदि समय रहते इन वारदातों का खुलासा नहीं किया गया तो क्षेत्र में असुरक्षा की भावना और बढ़ सकती है। पुलिस से अपेक्षा की जा रही है कि वह जल्द ही आरोपियों का पता लगाकर चोरी का खुलासा करे और क्षेत्र में गश्त बढ़ाकर ऐसी घटनाओं पर अंकुश लगाए।
    user_Pramod jain
    Pramod jain
    पत्रकार छिपाबड़ौद, बारां, राजस्थान•
    20 hrs ago
  • महिला अपराधों के मामले में झालावाड़ पुलिस की रही प्रो-एक्टिव कार्यशैली, कई मामलों में पुलिस बनी फरियादी झालावाड़।प्रदेश स्तर से चल रहे महिला सुरक्षा सकंल्प अभियान का एक कार्यक्रम पीजी कॉलेज ऑटोडोरियंम में आयोजित हुआ।जयपुर से उपमहानिरीक्षक ममता गुप्ता ने महिला सुरक्षा संकल्प को लेकर कहा कि मुझे खुशी हुई कि झालावाड़ पुलिस महिलाओं के लिए बहुत ही एक्टिव तरीके से काम कर रही है।उन्हें काफी अच्छा लगा कि एक महिला अपनी कंप्लेंट नहीं भी करा पाती है तो भी पुलिस उसके लिए आगे आकर उसकी कंप्लेंट दर्ज करा रही है ओर पुलिस अपराधी को गिरफ्तार कर रही है और उस फाइल को कंप्लीट कर रही है। ये एक बहुत बड़ी बात है कि कभी ये छोटी सी सूचना आने पर पुलिस तत्परता से उस सूचना पर कार्रवाई कर रही है। तो बहुत अच्छी बात है जो पूरा कार्यक्रम था उससे मुझे ये पता चला कि झालावाड़ पुलिस ने जो महिला सुरक्षा संगम कार्यक्रम है, वो बहुत ही अच्छे से किया है और महिला को सुरक्षा के लिए ये लोग हमेशा तैयार हैं
    1
    महिला अपराधों के मामले में झालावाड़ पुलिस की रही प्रो-एक्टिव कार्यशैली, कई मामलों में पुलिस बनी फरियादी
झालावाड़।प्रदेश स्तर से चल रहे महिला सुरक्षा सकंल्प अभियान का एक कार्यक्रम पीजी कॉलेज ऑटोडोरियंम में आयोजित हुआ।जयपुर से उपमहानिरीक्षक ममता गुप्ता ने महिला सुरक्षा संकल्प को लेकर कहा कि मुझे खुशी हुई कि झालावाड़ पुलिस महिलाओं के लिए बहुत ही एक्टिव तरीके से काम कर रही है।उन्हें काफी अच्छा लगा कि एक महिला अपनी कंप्लेंट नहीं भी करा पाती है तो भी पुलिस उसके लिए आगे आकर उसकी कंप्लेंट दर्ज करा रही है ओर पुलिस अपराधी को गिरफ्तार कर रही है और उस फाइल को कंप्लीट कर रही है। ये एक बहुत बड़ी बात है कि कभी ये छोटी सी सूचना आने पर पुलिस तत्परता से उस सूचना पर कार्रवाई कर रही है। तो बहुत अच्छी बात है जो पूरा कार्यक्रम था उससे मुझे ये पता चला कि झालावाड़ पुलिस ने जो महिला सुरक्षा संगम कार्यक्रम है, वो बहुत ही अच्छे से किया है और महिला को सुरक्षा के लिए ये लोग हमेशा तैयार हैं
    user_Jhalawar hulchal
    Jhalawar hulchal
    झालरापाटन, झालावाड़, राजस्थान•
    20 hrs ago
  • दतिया उपचुनाव में कांग्रेस की जीत का फतेहगढ़ में जश्न, आतिशबाजी कर बांटी मिठाई दतिया विधानसभा उपचुनाव में कांग्रेस की जीत के बाद गुना जिले के फतेहगढ़ में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने उत्साह के साथ जीत का जश्न मनाया। कार्यकर्ताओं ने एक-दूसरे को मिठाई खिलाकर बधाई दी और आतिशबाजी कर खुशी का इजहार किया। जश्न के दौरान कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने जीत को जनता का विश्वास बताते हुए कहा कि यह परिणाम प्रदेश की जनता की भावनाओं का प्रतिबिंब है। कार्यकर्ताओं ने पार्टी नेतृत्व के प्रति आभार व्यक्त किया और भविष्य में भी जनता के मुद्दों को मजबूती से उठाने का संकल्प दोहराया। फतेहगढ़ में आयोजित इस कार्यक्रम में बड़ी संख्या में कांग्रेस समर्थक और स्थानीय कार्यकर्ता मौजूद रहे। पूरे कार्यक्रम के दौरान उत्साह का माहौल बना रहा और कार्यकर्ताओं ने जीत के समर्थन में नारे भी लगाए।
    1
    दतिया उपचुनाव में कांग्रेस की जीत का फतेहगढ़ में जश्न, आतिशबाजी कर बांटी मिठाई
दतिया विधानसभा उपचुनाव में कांग्रेस की जीत के बाद गुना जिले के फतेहगढ़ में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने उत्साह के साथ जीत का जश्न मनाया। कार्यकर्ताओं ने एक-दूसरे को मिठाई खिलाकर बधाई दी और आतिशबाजी कर खुशी का इजहार किया।
जश्न के दौरान कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने जीत को जनता का विश्वास बताते हुए कहा कि यह परिणाम प्रदेश की जनता की भावनाओं का प्रतिबिंब है। कार्यकर्ताओं ने पार्टी नेतृत्व के प्रति आभार व्यक्त किया और भविष्य में भी जनता के मुद्दों को मजबूती से उठाने का संकल्प दोहराया।
फतेहगढ़ में आयोजित इस कार्यक्रम में बड़ी संख्या में कांग्रेस समर्थक और स्थानीय कार्यकर्ता मौजूद रहे। पूरे कार्यक्रम के दौरान उत्साह का माहौल बना रहा और कार्यकर्ताओं ने जीत के समर्थन में नारे भी लगाए।
    user_Deepak ojha
    Deepak ojha
    Local News Reporter गुना नगर, गुना, मध्य प्रदेश•
    23 hrs ago
  • गुना जिले के उत्तर वन परिक्षेत्र के अंतर्गत आने वाले जंगल में तेंदुए की निर्मम हत्या करके उसके अंग काटने बालों पर
    1
    गुना जिले के उत्तर वन परिक्षेत्र के अंतर्गत आने वाले जंगल में तेंदुए की निर्मम हत्या करके उसके अंग काटने बालों पर
    user_Suriya yadav media
    Suriya yadav media
    Photographer Guna, Madhya Pradesh•
    5 hrs ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.