logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

10 हजार रुपये की रिश्वत लेते लेखपाल गिरफ्तार, एंटी करप्शन टीम की कार्रवाई से मचा हड़कंप 10 हजार रुपये की रिश्वत लेते लेखपाल गिरफ्तार, एंटी करप्शन टीम की कार्रवाई से मचा हड़कंप संभल। धनारी थाना क्षेत्र में एंटी करप्शन टीम ने बड़ी कार्रवाई करते हुए अमन नाम के लेखपाल को 10 हजार रुपये की रिश्वत लेते गिरफ्तार किया है। बताया जा रहा है कि भूमि की पैमाइश करने के नाम पर लेखपाल द्वारा रिश्वत की मांग की गई थी। शिकायत के आधार पर एंटी करप्शन टीम ने कार्रवाई करते हुए लेखपाल को कथित रूप से रिश्वत की रकम के साथ पकड़ लिया। गिरफ्तारी की सूचना मिलते ही क्षेत्र में हड़कंप मच गया। लेखपाल की गिरफ्तारी के बाद पुलिस द्वारा मामले में अग्रिम कानूनी कार्रवाई की जा रही है। एंटी करप्शन टीम की कार्रवाई से राजस्व विभाग में भी खलबली मची हुई है। यह मामला संभल के धनारी थाना क्षेत्र का बताया जा रहा है।

1 hr ago
user_Mubarak Ali
Mubarak Ali
संभल, संभल, उत्तर प्रदेश•
1 hr ago

10 हजार रुपये की रिश्वत लेते लेखपाल गिरफ्तार, एंटी करप्शन टीम की कार्रवाई से मचा हड़कंप 10 हजार रुपये की रिश्वत लेते लेखपाल गिरफ्तार, एंटी करप्शन टीम की कार्रवाई से मचा हड़कंप संभल। धनारी थाना क्षेत्र में एंटी करप्शन टीम ने बड़ी कार्रवाई करते हुए अमन नाम के लेखपाल को 10 हजार रुपये की रिश्वत लेते गिरफ्तार किया है। बताया जा रहा है कि भूमि की पैमाइश करने के नाम पर लेखपाल द्वारा रिश्वत की मांग की गई थी। शिकायत के आधार पर एंटी करप्शन टीम ने कार्रवाई करते हुए लेखपाल को कथित रूप से रिश्वत की रकम के साथ पकड़ लिया। गिरफ्तारी की सूचना मिलते ही क्षेत्र में हड़कंप मच गया। लेखपाल की गिरफ्तारी के बाद पुलिस द्वारा मामले में अग्रिम कानूनी कार्रवाई की जा रही है। एंटी करप्शन टीम की कार्रवाई से राजस्व विभाग में भी खलबली मची हुई है। यह मामला संभल के धनारी थाना क्षेत्र का बताया जा रहा है।

More news from उत्तर प्रदेश and nearby areas
  • सम्भल में एंटी करप्शन टीम की बड़ी कार्रवाई, 10 हजार रुपये की रिश्वत लेते लेखपाल अमन गिरफ्तार, भूमि की पैमाइश के नाम पर ली गई थी रिश्वत, शिकायत के बाद एंटी करप्शन टीम ने बिछाया जाल, रिश्वत की रकम लेते ही टीम ने लेखपाल को दबोचा, एंटी करप्शन टीम आरोपी लेखपाल को लेकर पहुंची थाने, पुलिस ने मामले में अग्रिम कार्रवाई शुरू की, रिश्वतखोरी के खिलाफ कार्रवाई से भ्रष्टाचारियों में मचा हड़कंप, धनारी थाना क्षेत्र का पूरा मामला।
    1
    सम्भल में एंटी करप्शन टीम की बड़ी कार्रवाई,
10 हजार रुपये की रिश्वत लेते लेखपाल अमन गिरफ्तार,
भूमि की पैमाइश के नाम पर ली गई थी रिश्वत,
शिकायत के बाद एंटी करप्शन टीम ने बिछाया जाल,
रिश्वत की रकम लेते ही टीम ने लेखपाल को दबोचा,
एंटी करप्शन टीम आरोपी लेखपाल को लेकर पहुंची थाने,
पुलिस ने मामले में अग्रिम कार्रवाई शुरू की,
रिश्वतखोरी के खिलाफ कार्रवाई से भ्रष्टाचारियों में मचा हड़कंप,
धनारी थाना क्षेत्र का पूरा मामला।
    user_Eslam Ali
    Eslam Ali
    चंदौसी, संभल, उत्तर प्रदेश•
    11 hrs ago
  • कन्नौज एसपी विनोद कुमार जी ने दी जानकारी प्रेमी से विवाद के बाद महिला का सुसाइड का मामला *कन्नौज-* *प्रेमी से विवाद के बाद महिला के सुसाइड का मामला.....!!* शव को गुपचुप जला रहे प्रेमी को पुलिस ने दबोचा। प्रेमी को पति की शिकायत के बाद पुलिस ने दबोचा। अधजला शव कब्जे में लेकर पुलिस ने शुरू की कार्रवाई। पति, बच्चों को छोड़कर प्रेमी के साथ रह रही थी महिला। *SP विनोद कुमार ने दी जानकारी।*
    1
    कन्नौज एसपी विनोद कुमार जी ने दी जानकारी प्रेमी से विवाद के बाद महिला का सुसाइड का मामला
*कन्नौज-*
*प्रेमी से विवाद के बाद महिला के सुसाइड का मामला.....!!*
शव को गुपचुप जला रहे प्रेमी को पुलिस ने दबोचा।
प्रेमी को पति की शिकायत के बाद पुलिस ने दबोचा।
अधजला शव कब्जे में लेकर पुलिस ने शुरू की कार्रवाई।
पति, बच्चों को छोड़कर प्रेमी के साथ रह रही थी महिला।
*SP विनोद कुमार ने दी जानकारी।*
    user_Mohd Danish Babu
    Mohd Danish Babu
    मुरादाबाद, मुरादाबाद, उत्तर प्रदेश•
    20 min ago
  • अमरोहा में स्कूल जाने वाला रास्ता बदहाल, पानी से होकर स्कूल पहुंच रहे नौनिहाल अमरोहा/गजरौला। गांव आलमपुर में सरकारी स्कूल तक जाने वाला करीब डेढ़ सौ मीटर का रास्ता लंबे समय से बदहाल पड़ा है। संजू के घर से स्कूल तक जाने वाले इस रास्ते की हालत इतनी खराब है कि बारिश के दिनों में यहां जलभराव हो जाता है। छोटे-छोटे बच्चों को पानी से होकर स्कूल पहुंचना पड़ता है। ग्रामीणों का कहना है कि पानी भरे रास्ते से गुजरने के दौरान कई बार बच्चे फिसलकर गिर जाते हैं। उनके कपड़े गंदे हो जाते हैं और स्कूल की किताबें व कॉपियां तक पानी से खराब होने का खतरा रहता है। सबसे गंभीर बात यह है कि इसी रास्ते से रोजाना नन्हे बच्चे पढ़ने के लिए सरकारी स्कूल जाते हैं। ग्रामीण के मुताबिक रास्ते की समस्या को लेकर सांसद, जिला पंचायत सदस्यों, ब्लॉक प्रमुख, जिलाधिकारी और कई भाजपा नेताओं को कई बार अवगत कराया जा चुका है। 1070 और 1076 हेल्पलाइन पर भी शिकायतें दर्ज कराई गईं, लेकिन आरोप है कि अभी तक समस्या का स्थायी समाधान नहीं हुआ। ग्रामीणों का कहना है कि ब्लॉक स्तर से सचिव मौके पर आते हैं, रास्ते की स्थिति देखते हैं और वापस चले जाते हैं। ग्राम प्रधान से भी रास्ता बनवाने की मांग की गई, लेकिन ग्रामीणों के अनुसार उन्हें केवल रास्ता बनवाने का आश्वासन मिलता रहा है। 15 अगस्त को भी सामने आई समस्या की तस्वीर बेहद चिंताजनक रही। स्कूल जाने वाले बच्चे हाथों में तिरंगा लेकर इसी जलभराव वाले रास्ते से होकर स्कूल पहुंचे। ग्रामीणों का कहना है कि जब देश के भविष्य कहे जाने वाले बच्चे ही स्कूल तक सुरक्षित रास्ते से नहीं पहुंच पा रहे हैं तो यह व्यवस्था पर गंभीर सवाल खड़ा करता है। ग्रामीणों ने प्रशासन से मांग की है कि मामले का तत्काल संज्ञान लेकर स्कूल तक जाने वाले रास्ते का स्थायी निर्माण कराया जाए, ताकि बच्चों को पानी और कीचड़ से होकर स्कूल जाने की मजबूरी से निजात मिल सके।ग्रामीणों की दो टूक—यह सिर्फ रास्ते की समस्या नहीं, बल्कि बच्चों की सुरक्षा और उनके भविष्य का सवाल है।
    3
    अमरोहा में स्कूल जाने वाला रास्ता बदहाल, पानी से होकर स्कूल पहुंच रहे नौनिहाल
अमरोहा/गजरौला। गांव आलमपुर में सरकारी स्कूल तक जाने वाला करीब डेढ़ सौ मीटर का रास्ता लंबे समय से बदहाल पड़ा है। संजू के घर से स्कूल तक जाने वाले इस रास्ते की हालत इतनी खराब है कि बारिश के दिनों में यहां जलभराव हो जाता है। छोटे-छोटे बच्चों को पानी से होकर स्कूल पहुंचना पड़ता है।
ग्रामीणों का कहना है कि पानी भरे रास्ते से गुजरने के दौरान कई बार बच्चे फिसलकर गिर जाते हैं। उनके कपड़े गंदे हो जाते हैं और स्कूल की किताबें व कॉपियां तक पानी से खराब होने का खतरा रहता है। सबसे गंभीर बात यह है कि इसी रास्ते से रोजाना नन्हे बच्चे पढ़ने के लिए सरकारी स्कूल जाते हैं।
ग्रामीण के मुताबिक रास्ते की समस्या को लेकर सांसद, जिला पंचायत सदस्यों, ब्लॉक प्रमुख, जिलाधिकारी और कई भाजपा नेताओं को कई बार अवगत कराया जा चुका है। 1070 और 1076 हेल्पलाइन पर भी शिकायतें दर्ज कराई गईं, लेकिन आरोप है कि अभी तक समस्या का स्थायी समाधान नहीं हुआ।
ग्रामीणों का कहना है कि ब्लॉक स्तर से सचिव मौके पर आते हैं, रास्ते की स्थिति देखते हैं और वापस चले जाते हैं। ग्राम प्रधान से भी रास्ता बनवाने की मांग की गई, लेकिन ग्रामीणों के अनुसार उन्हें केवल रास्ता बनवाने का आश्वासन मिलता रहा है।
15 अगस्त को भी सामने आई समस्या की तस्वीर बेहद चिंताजनक रही। स्कूल जाने वाले बच्चे हाथों में तिरंगा लेकर इसी जलभराव वाले रास्ते से होकर स्कूल पहुंचे। ग्रामीणों का कहना है कि जब देश के भविष्य कहे जाने वाले बच्चे ही स्कूल तक सुरक्षित रास्ते से नहीं पहुंच पा रहे हैं तो यह व्यवस्था पर गंभीर सवाल खड़ा करता है।
ग्रामीणों ने प्रशासन से मांग की है कि मामले का तत्काल संज्ञान लेकर स्कूल तक जाने वाले रास्ते का स्थायी निर्माण कराया जाए, ताकि बच्चों को पानी और कीचड़ से होकर स्कूल जाने की मजबूरी से निजात मिल सके।ग्रामीणों की दो टूक—यह सिर्फ रास्ते की समस्या नहीं, बल्कि बच्चों की सुरक्षा और उनके भविष्य का सवाल है।
    user_Kapil kumar
    Kapil kumar
    Local News Reporter अमरोहा (खास), अमरोहा, उत्तर प्रदेश•
    1 hr ago
  • जिलाधिकारी ने प्राथमिक विद्यालय नवादा का किया औचक निरीक्षण अमरोहा:-जिलाधिकारी डॉ. नितिन गौड़ द्वारा आज प्राथमिक विद्यालय नवादा, जोया का औचक निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने विद्यालय में संचालित मिड-डे मील, आंगनबाड़ी केंद्र, छात्र-छात्राओं की शैक्षणिक गतिविधियों, अध्यापकों की उपस्थिति, पेयजल व्यवस्था एवं विद्यालय परिसर का गहन निरीक्षण किया!जिलाधिकारी ने कक्षाओं में पहुंचकर बच्चों से संवाद किया तथा उनकी पढ़ाई-लिखाई का स्तर परखा। उन्होंने शिक्षकों को गुणवत्तापूर्ण शिक्षा प्रदान करने, नियमित रूप से बच्चों की सीखने की प्रगति का मूल्यांकन करने तथा विद्यालय का शैक्षणिक वातावरण बेहतर बनाए रखने के निर्देश दिए।निरीक्षण के दौरान मिड-डे मील की गुणवत्ता, स्वच्छता एवं निर्धारित मानकों के अनुरूप भोजन वितरण की व्यवस्था का भी अवलोकन किया गया। साथ ही आंगनबाड़ी केंद्र में बच्चों को उपलब्ध कराई जा रही सुविधाओं की जानकारी प्राप्त की।विद्यालय के जर्जर भवन का निरीक्षण करते हुए जिलाधिकारी ने उसकी अत्यंत खराब स्थिति पर गहरी नाराजगी व्यक्त की। उन्होंने संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिए कि जर्जर भवन की तत्काल तकनीकी जांच कराते हुए नियमानुसार कार्रवाई शीघ्र सुनिश्चित की जाए, ताकि छात्र-छात्राओं एवं शिक्षकों की सुरक्षा पर किसी प्रकार का खतरा उत्पन्न न हो। उन्होंने स्पष्ट कहा कि बच्चों की सुरक्षा सर्वोच्च प्राथमिकता है तथा इस कार्य में किसी भी प्रकार की लापरवाही स्वीकार नहीं की जाएगी।जिलाधिकारी ने विद्यालय परिसर की साफ-सफाई एवं पेयजल व्यवस्था का निरीक्षण करते हुए निर्देश दिए कि बच्चों को सभी मूलभूत सुविधाएं समयबद्ध एवं गुणवत्तापूर्ण रूप से उपलब्ध कराई जाएं। उन्होंने संबंधित अधिकारियों को विद्यालय में किसी भी प्रकार की कमी पाए जाने पर तत्काल आवश्यक कार्रवाई सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।
    4
    जिलाधिकारी ने प्राथमिक विद्यालय नवादा का किया औचक निरीक्षण

अमरोहा:-जिलाधिकारी डॉ. नितिन गौड़ द्वारा आज प्राथमिक विद्यालय नवादा, जोया का औचक निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने विद्यालय में संचालित मिड-डे मील, आंगनबाड़ी केंद्र, छात्र-छात्राओं की शैक्षणिक गतिविधियों, अध्यापकों की उपस्थिति, पेयजल व्यवस्था एवं विद्यालय परिसर का गहन निरीक्षण किया!जिलाधिकारी ने कक्षाओं में पहुंचकर बच्चों से संवाद किया तथा उनकी पढ़ाई-लिखाई का स्तर परखा। उन्होंने शिक्षकों को गुणवत्तापूर्ण शिक्षा प्रदान करने, नियमित रूप से बच्चों की सीखने की प्रगति का मूल्यांकन करने तथा विद्यालय का शैक्षणिक वातावरण बेहतर बनाए रखने के निर्देश दिए।निरीक्षण के दौरान मिड-डे मील की गुणवत्ता, स्वच्छता एवं निर्धारित मानकों के अनुरूप भोजन वितरण की व्यवस्था का भी अवलोकन किया गया। साथ ही आंगनबाड़ी केंद्र में बच्चों को उपलब्ध कराई जा रही सुविधाओं की जानकारी प्राप्त की।विद्यालय के जर्जर भवन का निरीक्षण करते हुए जिलाधिकारी ने उसकी अत्यंत खराब स्थिति पर गहरी नाराजगी व्यक्त की। उन्होंने संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिए कि जर्जर भवन की तत्काल तकनीकी जांच कराते हुए नियमानुसार कार्रवाई शीघ्र सुनिश्चित की जाए, ताकि छात्र-छात्राओं एवं शिक्षकों की सुरक्षा पर किसी प्रकार का खतरा उत्पन्न न हो। उन्होंने स्पष्ट कहा कि बच्चों की सुरक्षा सर्वोच्च प्राथमिकता है तथा इस कार्य में किसी भी प्रकार की लापरवाही स्वीकार नहीं की जाएगी।जिलाधिकारी ने विद्यालय परिसर की साफ-सफाई एवं पेयजल व्यवस्था का निरीक्षण करते हुए निर्देश दिए कि बच्चों को सभी मूलभूत सुविधाएं समयबद्ध एवं गुणवत्तापूर्ण रूप से उपलब्ध कराई जाएं। उन्होंने संबंधित अधिकारियों को विद्यालय में किसी भी प्रकार की कमी पाए जाने पर तत्काल आवश्यक कार्रवाई सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।
    user_Kapil kumar Chawla Amroha
    Kapil kumar Chawla Amroha
    Local News Reporter Amroha, Uttar Pradesh•
    4 hrs ago
  • happy birthday wife Day video viral Sahara and subscribe trading like this channel Sahara follow Karo happy birthday wife Day video viral Sahara and subscribe trading like this channel Sahara follow Karo
    1
    happy birthday wife Day video viral Sahara and subscribe trading like this channel Sahara follow Karo 
happy birthday wife Day video viral Sahara and subscribe trading like this channel Sahara follow Karo
    user_Naya jamana naye log Avan Khan
    Naya jamana naye log Avan Khan
    अमरोहा, अमरोहा, उत्तर प्रदेश•
    8 hrs ago
  • संभल के असमोली में कांग्रेस के संगठन सृजन अभियान के तहत आयोजित कार्यक्रम में दिल्ली कांग्रेस के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष सुभाष चोपड़ा ने भाजपा और प्रदेश सरकार पर जमकर निशाना साधा। संभल से बड़ी खबर है... संभल के असमोली में कांग्रेस के संगठन सृजन अभियान के तहत आयोजित कार्यक्रम में दिल्ली कांग्रेस के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष सुभाष चोपड़ा ने भाजपा और प्रदेश सरकार पर जमकर निशाना साधा। सुभाष चोपड़ा ने कहा कि देश की आजादी में कांग्रेस के लोगों ने कुर्बानियां दी हैं। उन्होंने आरोप लगाया कि कांग्रेस की गलतियों का फायदा उठाकर भाजपा सत्ता में पहुंची है। साथ ही उन्होंने कांग्रेस कार्यकर्ताओं से एकजुट होकर संगठन को मजबूत करने का आह्वान किया। मुख्यमंत्री पर निशाना साधते हुए सुभाष चोपड़ा ने कहा कि मुख्यमंत्री पूरे प्रदेश का मुखिया होता है। ऐसे में मुख्यमंत्री अगर समाज को बांटने वाली भाषा का इस्तेमाल करेगा तो यह उसे शोभा नहीं देता। वहीं शिक्षा व्यवस्था को लेकर भी सुभाष चोपड़ा ने सरकार को घेरा। उन्होंने दावा किया कि उत्तर प्रदेश में बड़ी संख्या में स्कूल बंद हुए हैं। उन्होंने कहा कि स्कूल, मदरसे और दूसरे शिक्षण संस्थान बच्चों को शिक्षा देने के केंद्र हैं। अगर आने वाली पीढ़ी की शिक्षा की बुनियाद कमजोर होगी तो देश आगे कैसे बढ़ेगा। नीट परीक्षा में कथित गड़बड़ी को लेकर भी उन्होंने सवाल उठाए। सुभाष चोपड़ा ने कहा कि गरीब और मध्यमवर्गीय परिवार अपने बच्चों की पढ़ाई और कोचिंग के लिए लाखों रुपये खर्च करते हैं। कई माता-पिता अपना पेट काटकर बच्चों की कोचिंग कराते हैं। ऐसे में परीक्षा में चोरी या गड़बड़ी होने से मेहनत करने वाले विद्यार्थियों और उनके परिवारों को नुकसान होता है। सुभाष चोपड़ा ने कांग्रेस कार्यकर्ताओं से बूथ स्तर तक संगठन को मजबूत करने और सक्रियता बढ़ाने का आह्वान किया। अब सुनिए कांग्रेस के संगठन सृजन अभियान में सुभाष चोपड़ा ने क्या कुछ कहा... बाइट — सुभाष चोपड़ा
    4
    संभल के असमोली में कांग्रेस के संगठन सृजन अभियान के तहत आयोजित कार्यक्रम में दिल्ली कांग्रेस के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष सुभाष चोपड़ा ने भाजपा और प्रदेश सरकार पर जमकर निशाना साधा।
संभल से बड़ी खबर है...
संभल के असमोली में कांग्रेस के संगठन सृजन अभियान के तहत आयोजित कार्यक्रम में दिल्ली कांग्रेस के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष सुभाष चोपड़ा ने भाजपा और प्रदेश सरकार पर जमकर निशाना साधा।
सुभाष चोपड़ा ने कहा कि देश की आजादी में कांग्रेस के लोगों ने कुर्बानियां दी हैं। उन्होंने आरोप लगाया कि कांग्रेस की गलतियों का फायदा उठाकर भाजपा सत्ता में पहुंची है। साथ ही उन्होंने कांग्रेस कार्यकर्ताओं से एकजुट होकर संगठन को मजबूत करने का आह्वान किया।
मुख्यमंत्री पर निशाना साधते हुए सुभाष चोपड़ा ने कहा कि मुख्यमंत्री पूरे प्रदेश का मुखिया होता है। ऐसे में मुख्यमंत्री अगर समाज को बांटने वाली भाषा का इस्तेमाल करेगा तो यह उसे शोभा नहीं देता।
वहीं शिक्षा व्यवस्था को लेकर भी सुभाष चोपड़ा ने सरकार को घेरा। उन्होंने दावा किया कि उत्तर प्रदेश में बड़ी संख्या में स्कूल बंद हुए हैं। उन्होंने कहा कि स्कूल, मदरसे और दूसरे शिक्षण संस्थान बच्चों को शिक्षा देने के केंद्र हैं। अगर आने वाली पीढ़ी की शिक्षा की बुनियाद कमजोर होगी तो देश आगे कैसे बढ़ेगा।
नीट परीक्षा में कथित गड़बड़ी को लेकर भी उन्होंने सवाल उठाए। सुभाष चोपड़ा ने कहा कि गरीब और मध्यमवर्गीय परिवार अपने बच्चों की पढ़ाई और कोचिंग के लिए लाखों रुपये खर्च करते हैं। कई माता-पिता अपना पेट काटकर बच्चों की कोचिंग कराते हैं। ऐसे में परीक्षा में चोरी या गड़बड़ी होने से मेहनत करने वाले विद्यार्थियों और उनके परिवारों को नुकसान होता है।
सुभाष चोपड़ा ने कांग्रेस कार्यकर्ताओं से बूथ स्तर तक संगठन को मजबूत करने और सक्रियता बढ़ाने का आह्वान किया।
अब सुनिए कांग्रेस के संगठन सृजन अभियान में सुभाष चोपड़ा ने क्या कुछ कहा...
बाइट — सुभाष चोपड़ा
    user_Mubarak Ali
    Mubarak Ali
    संभल, संभल, उत्तर प्रदेश•
    5 hrs ago
  • संभल में आज दिनांक 16.08.2026 को थाना रायसत्ती पुलिस टीम द्वारा मु0अ0सं0 92/2026 का सफल अनावरण करते हुए 01 अभियुक्त की गिरफ्तारी व बरामदगी कर पुलिस ने जेल भेजा
    1
    संभल में आज दिनांक 16.08.2026 को थाना रायसत्ती पुलिस टीम द्वारा मु0अ0सं0 92/2026 का सफल अनावरण करते हुए 01 अभियुक्त की गिरफ्तारी व बरामदगी कर पुलिस ने जेल भेजा
    user_Eslam Ali
    Eslam Ali
    चंदौसी, संभल, उत्तर प्रदेश•
    23 hrs ago
  • अमरोहा जनपद के रहरा थाना क्षेत्र में प्रशासन और पुलिस का बड़ा एक्शन,नकली खुशबू तेल बेचने वाले कॉस्मेटिक दुकानदार पर FIR, 500 बोतलें बरामद अमरोहा जिले में थाना रहरा क्षेत्र के अंतर्गत ग्राम बुरावली में नकली ब्रांडेड उत्पाद बेचने के मामले में प्रशासन ने सख्त कार्रवाई की है। खुशबू ऑयल कंपनी के जांच अधिकारी की शिकायत पर हसनपुर नायब तहसीलदार और थाना रहरा पुलिस की संयुक्त टीम ने मिलकर बुरावली स्थित कॉस्मेटिक की दुकान पर छापेमारी की। इस औचक कार्रवाई के दौरान दुकान के अंदर से 100 एमएल वाली कुल 500 बोतलें नकली खुशबू तेल की बरामद की गईं। टीम ने मौके से बरामद सभी नकली तेल की बोतलों को जब्त कर तुरंत सील कर दिया। आरोपी , जो कि कस्बा उझारी का रहने वाला है, अपनी दुकान से नामी कंपनी का नकली तेल बेचकर लोगों को ठग रहा था। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ कॉपीराइट एक्ट की धारा 63 के तहत मुकदमा दर्ज कर आगे की कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी है।
    3
    अमरोहा जनपद के रहरा थाना क्षेत्र में प्रशासन और पुलिस का बड़ा एक्शन,नकली खुशबू तेल बेचने वाले कॉस्मेटिक दुकानदार पर FIR, 500 बोतलें बरामद

अमरोहा जिले में थाना रहरा क्षेत्र के अंतर्गत ग्राम बुरावली में नकली ब्रांडेड उत्पाद बेचने के मामले में प्रशासन ने सख्त कार्रवाई की है। खुशबू ऑयल कंपनी के जांच अधिकारी की शिकायत पर हसनपुर नायब तहसीलदार और थाना रहरा पुलिस की संयुक्त टीम ने मिलकर बुरावली स्थित कॉस्मेटिक की दुकान पर छापेमारी की। इस औचक कार्रवाई के दौरान दुकान के अंदर से 100 एमएल वाली कुल 500 बोतलें नकली खुशबू तेल की बरामद की गईं। टीम ने मौके से बरामद सभी नकली तेल की बोतलों को जब्त कर तुरंत सील कर दिया। आरोपी , जो कि कस्बा उझारी का रहने वाला है, अपनी दुकान से नामी कंपनी का नकली तेल बेचकर लोगों को ठग रहा था। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ कॉपीराइट एक्ट की धारा 63 के तहत मुकदमा दर्ज कर आगे की कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी है।
    user_Kapil kumar
    Kapil kumar
    Local News Reporter अमरोहा (खास), अमरोहा, उत्तर प्रदेश•
    4 hrs ago
  • गंगा का जलस्तर बढ़ने के बीच रात करीब 11 बजे पपसरा खादर गांव के चारों ओर बना मिट्टी का बांध टूट गया। बांध से पानी रिसने पर ग्रामीणों में हड़कंप मच गया। ग्रामीणों ने रात में ही मोर्चा संभालते हुए ट्रैक्टर-ट्रॉली से मिट्टी मंगाई और सीमेंट के कट्टों व बोरों में मिट्टी भरकर क्षतिग्रस्त हिस्से को पाटा। कड़ी मशक्कत के बाद कटान पर काबू पा लिया गया। फिलहाल गांव बड़े खतरे से बाहर बताया जा रहा है, लेकिन गंगा के बढ़ते जलस्तर को लेकर ग्रामीणों की चिंता बरकरार है। अमरोहा, यूपी: पपसरा खादर में मिट्टी का बांध टूटा, गांव पर मंडराया बाढ़ का खतरा
    1
    गंगा का जलस्तर बढ़ने के बीच रात करीब 11 बजे पपसरा खादर गांव के चारों ओर बना मिट्टी का बांध टूट गया। बांध से पानी रिसने पर ग्रामीणों में हड़कंप मच गया। ग्रामीणों ने रात में ही मोर्चा संभालते हुए ट्रैक्टर-ट्रॉली से मिट्टी मंगाई और सीमेंट के कट्टों व बोरों में मिट्टी भरकर क्षतिग्रस्त हिस्से को पाटा। कड़ी मशक्कत के बाद कटान पर काबू पा लिया गया। फिलहाल गांव बड़े खतरे से बाहर बताया जा रहा है, लेकिन गंगा के बढ़ते जलस्तर को लेकर ग्रामीणों की चिंता बरकरार है।
अमरोहा, यूपी: पपसरा खादर में मिट्टी का बांध टूटा, गांव पर मंडराया बाढ़ का खतरा
    user_Bachchan Singh
    Bachchan Singh
    Local News Reporter Amroha, Uttar Pradesh•
    53 min ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.