करमाटांड़ में शिक्षा विभाग की प्रखंड स्तरीय समीक्षा बैठक, योजनाओं में तेजी लाने का निर्देश। जामताड़ा न्यूज:- राजकीयकृत गुलाब राय गुटगुटिया प्लस टू विद्यालय, करमाटांड़-विद्यासागर में बुधवार को प्रखंड के प्राथमिक, मध्य एवं उत्क्रमित उच्च विद्यालयों की प्रखंड स्तरीय समीक्षा बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता प्रखंड शिक्षा प्रसार पदाधिकारी सर्किल मरांडी ने की, जबकि संचालन प्रखंड कार्यक्रम पदाधिकारी अनामिका हांसदा ने किया। बैठक में कक्षा 1 से 8 तक के विद्यार्थियों के शत-प्रतिशत बैंक खाते खुलवाने की प्रगति की समीक्षा की गई। समीक्षा के दौरान कई विद्यालयों में बैंक खातों की उपलब्धता 50 प्रतिशत से भी कम पाए जाने पर अधिकारियों ने चिंता जताई और संबंधित विद्यालयों को अभियान चलाकर खाते खुलवाने का निर्देश दिया। अधिकारियों ने कहा कि बैंक खाते खुलने से विद्यार्थियों को विभिन्न सरकारी योजनाओं का लाभ समय पर मिल सकेगा। बैठक में ‘एक पेड़ मां के नाम’ अभियान, स्वच्छ एवं हरित विद्यालय रेटिंग, यू-डाइज प्लस 2026-27, अपार पहचान पत्र निर्माण, आधार संबंधी कार्य, अभिभावक-शिक्षक बैठक, खेलो झारखंड 2026-27 तथा ई-विद्या वाहिनी पोर्टल पर शिक्षकों एवं विद्यार्थियों की उपस्थिति की समीक्षा की गई। इसके अलावा ई-कल्याण पोर्टल पर छात्रवृत्ति डेटा अपलोड करने, सावित्रीबाई फुले किशोरी समृद्धि योजना, छात्र उपस्थिति बढ़ाने के लिए टोला भ्रमण तथा कक्षा 9 से 12 के विद्यार्थियों को मिलने वाली विभिन्न योजनाओं की भी समीक्षा हुई। मध्याह्न भोजन, आयरन-फोलिक एसिड की गोलियों के वितरण, पोषण वाटिका और बस्ता रहित दिवस की प्रगति पर भी चर्चा की गई। बैठक में शिक्षक अमरनाथ दास, उदय नारायण प्रसाद, खुर्शीद अनवर, विकास कुमार, शिव शंकर मंडल, रंजीत कुमार, लोकनाथ दास, जैनेंद्र कुमार, अनिल दुबे, प्रभु मंडल, आशीष कुमार, मध्याह्न भोजन संचालक पवन कुमार, संकुल साधन सेवी राजेश गुप्ता, विनय भैय्या, प्रखंड साधन सेवी गोवर्धन कुमार एवं मोहम्मद सरफराज सहित अन्य उपस्थित थे।
करमाटांड़ में शिक्षा विभाग की प्रखंड स्तरीय समीक्षा बैठक, योजनाओं में तेजी लाने का निर्देश। जामताड़ा न्यूज:- राजकीयकृत गुलाब राय गुटगुटिया प्लस टू विद्यालय, करमाटांड़-विद्यासागर में बुधवार को प्रखंड के प्राथमिक, मध्य एवं उत्क्रमित उच्च विद्यालयों की प्रखंड स्तरीय समीक्षा बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता प्रखंड शिक्षा प्रसार पदाधिकारी सर्किल मरांडी ने की, जबकि संचालन प्रखंड कार्यक्रम पदाधिकारी अनामिका हांसदा ने किया। बैठक में कक्षा 1 से 8 तक के विद्यार्थियों के शत-प्रतिशत बैंक खाते खुलवाने की प्रगति की समीक्षा की गई। समीक्षा के दौरान कई विद्यालयों में बैंक खातों की उपलब्धता 50 प्रतिशत से
भी कम पाए जाने पर अधिकारियों ने चिंता जताई और संबंधित विद्यालयों को अभियान चलाकर खाते खुलवाने का निर्देश दिया। अधिकारियों ने कहा कि बैंक खाते खुलने से विद्यार्थियों को विभिन्न सरकारी योजनाओं का लाभ समय पर मिल सकेगा। बैठक में ‘एक पेड़ मां के नाम’ अभियान, स्वच्छ एवं हरित विद्यालय रेटिंग, यू-डाइज प्लस 2026-27, अपार पहचान पत्र निर्माण, आधार संबंधी कार्य, अभिभावक-शिक्षक बैठक, खेलो झारखंड 2026-27 तथा ई-विद्या वाहिनी पोर्टल पर शिक्षकों एवं विद्यार्थियों की उपस्थिति की समीक्षा की गई। इसके अलावा ई-कल्याण पोर्टल पर छात्रवृत्ति डेटा अपलोड करने, सावित्रीबाई फुले किशोरी समृद्धि योजना, छात्र
उपस्थिति बढ़ाने के लिए टोला भ्रमण तथा कक्षा 9 से 12 के विद्यार्थियों को मिलने वाली विभिन्न योजनाओं की भी समीक्षा हुई। मध्याह्न भोजन, आयरन-फोलिक एसिड की गोलियों के वितरण, पोषण वाटिका और बस्ता रहित दिवस की प्रगति पर भी चर्चा की गई। बैठक में शिक्षक अमरनाथ दास, उदय नारायण प्रसाद, खुर्शीद अनवर, विकास कुमार, शिव शंकर मंडल, रंजीत कुमार, लोकनाथ दास, जैनेंद्र कुमार, अनिल दुबे, प्रभु मंडल, आशीष कुमार, मध्याह्न भोजन संचालक पवन कुमार, संकुल साधन सेवी राजेश गुप्ता, विनय भैय्या, प्रखंड साधन सेवी गोवर्धन कुमार एवं मोहम्मद सरफराज सहित अन्य उपस्थित थे।
- करंज के पेड़ से टकराई बाइक, चालक की मौके पर मौत,नाला-जामताड़ा मुख्य मार्ग पर बारघरिया पातुलिया के पास हादसा, बिना हेलमेट चला रहा था बाइक जामताड़ा/नाला। नाला-जामताड़ा मुख्य मार्ग पर बारघरिया पातुलिया स्थित राजकीय होम्योपैथिक औषधालय के समीप गुरुवार सुबह करीब 10 बजे सड़क हादसे में बाइक चालक की मौत हो गई। बताया गया कि बाइक अनियंत्रित होकर सड़क किनारे स्थित करंज के पेड़ से जा टकराई। टक्कर इतनी जोरदार थी कि बाइक क्षतिग्रस्त हो गई। चालक के सिर में गंभीर चोट लगने के कारण घटनास्थल पर ही उसकी मौत हो गई। घटना की सूचना मिलने पर बिंदापाथर थाना के पुलिस अवर निरीक्षक बिंदु राम सशस्त्र बल के साथ मौके पर पहुंचे और घटना की जांच की। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर अंत्यपरीक्षण की प्रक्रिया शुरू कर दी है। पुलिस के अनुसार, बाइक चालक फतेहपुर थाना क्षेत्र के आसनहीरा गांव का रहने वाला बताया जा रहा है। घटनास्थल से मिली बाइक के नंबर और मृतक की जेब से मिले मोबाइल के आधार पर उसकी पहचान रॉबिन मोहली के रूप में होने की जानकारी मिली है। हालांकि, पुलिस ने अभी तक पहचान की आधिकारिक पुष्टि नहीं की है। मोबाइल के माध्यम से परिजनों से संपर्क करने का प्रयास किया जा रहा है। चालक ने नहीं पहना था हेलमेट हादसे के समय बाइक चालक ने हेलमेट नहीं पहना था। सिर में गंभीर चोट को हादसे में मौत का संभावित प्रमुख कारण माना जा रहा है। हालांकि, मौत के वास्तविक कारण की आधिकारिक पुष्टि पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद ही हो सकेगी। एंबुलेंस के पहुंचने को लेकर उठे सवाल हादसे के बाद घटनास्थल पर एंबुलेंस भी पहुंची। कुछ ग्रामीणों ने एंबुलेंस के देर से पहुंचने का आरोप लगाया। वहीं, एंबुलेंस चालक इम्तियाज ने बताया कि सूचना मिलते ही वह करीब 20 मिनट के अंदर घटनास्थल पर पहुंच गया था।1
- स्लग (10 शब्द): पुल नहीं, तो शिक्षा और आवागमन दोनों पर संकट गहराया शीर्षक (30 शब्द): तेतरियाटॉड़ में जोरिया नदी पर पुल का इंतजार, सात किलोमीटर घूमकर स्कूल जाते हैं बच्चे, दो वर्षों से मांग के बावजूद निर्माण कार्य शुरू नहीं होने से ग्रामीणों में नाराजगी : पुल नहीं, तो शिक्षा और आवागमन दोनों पर संकट तेतरियाटॉड़ में जोरिया नदी पर पुल का इंतजार, सात किलोमीटर घूमकर स्कूल जाते हैं बच्चे, दो वर्षों से मांग के बावजूद निर्माण कार्य शुरू नहीं होने से ग्रामीणों में नाराजगी1
- बीते कल बुधवार की शाम निरसा थाना क्षेत्र अंतर्गत हाथ बाड़ी के समीप स्थित आनंद वाटिका स्थित आवास में पुलिस और अपराधी के बीच हुए एनकाउंटर मामले में दूसरे दिन भी पुलिस उक्त आवास में हुई घटनास्थल पर अपनी कार्रवाई करने में जुटी रही l गुरुवार की सुबह निरसा थाना प्रभारी सह पुलिस निरीक्षक अजीत भारती अपने दलबल के साथ उक्त आवास पहुंचे तथा दोपहर के लगभग 2:00 बजे फॉरेंसिक की टीम भी अपने पूरे साजो समान के साथ उक्त घटनास्थल पहुंचकर अपनी जांच की प्रक्रिया शुरू की l फॉरेंसिक टीम को वहां से गोली के कई खोखा तथा खून के सैंपल भी मिला जिसे वह जांच के लिए ले गई l हालांकि टीम ने कुछ भी बताने से इनकार किया और पूरे कार्रवाई के बाद टीम को जो सामान मिला है उसकी जांच करने के बाद ही कुछ बताने की बात कही l साथ ही पूरे मामले पर पुलिस काफी गहन जांच कर रही है हर बिंदु पर बारीकी से नजर रखते हुए पुलिसिया कार्रवाई को आगे बढ़ा रही है l5
- मसलिया प्रखंड क्षेत्र के मसानजोर पंचायत के सिंगटुटा में घर में फंसा खरिष सांप, परिवार भयभीत मसानजोर पंचायत के सिंगटुटा गांव में पुतुल देवी के घर में विषैला खरिष सांप घुसकर एल्वेस्टस में फंस गया। सांप देख परिवार दहशत में है। 2019 में विधवा हुई पुतुल देवी बेटे-बेटी के साथ रहती हैं। रेस्क्यू के लिए फतेहपुर के पर्यावरण प्रेमी को सूचना दी गई है। ग्रामीणों ने वन विभाग से मदद की मांग की है।1
- कतरास के छाताबाद में बार-बार हो रहे भूधंसान ने लोगों की जिंदगी में डर और बेचैनी भर दी है। कभी जमीन धंसती है, तो कभी देखते ही देखते घरों में दरारें पड़ जाती हैं। आज अपने आशियाने को बचाने के लिए पीड़ित परिवार आक्रोश में हैं।1
- Post by User28003
- बाघमारा क्षेत्र के कतरास छाताबाद में तीसरी बार हुआ भू धसान कई घरों में आई दरारे कई घर हुए जमीन डोज वहां के लोग पलायन को है विवश। इस संबंध में वार्ड 2 के पार्षद एवं धनबाद जिला परिषद अध्यक्ष ने क्या कुछ कहा आइए जानते हैं इस खबर में,,,,,,,,,।1
- जिले के 8 केंद्रों में शिक्षकों के लिए कंप्यूटर प्रशिक्षण शिविर का द्वितीय दिवस प्रशिक्षण के द्वितीय दिवस एम एस वर्ड एवं मेल मर्ज से संबंधित कई जानकारियां साझा की गई झारखंड शिक्षा परियोजना परिषद रांची एवं स्कूलनेट इंडिया लिमिटेड के संयुक्त तत्वावधान में आइसीटी 754 परियोजना के अंतर्गत गिरिडीह जिला के 10 केंद्रों में शिक्षकों का पांच दिवसीय कंप्यूटर प्रशिक्षण शिविर 15 सितंबर 2026 का द्वितीय दिवस का समापन हुआ .प्रशिक्षण के द्वितीय दिवस पर प्रशिक्षु द्वारा एम एस वर्ड एवं मेल मर्ज से संबंधित कई जानकारियां दिया गया तथा प्रायोगिक प्रशिक्षण भी प्रशिक्षु आनंद कुमार वर्मा एवं आदित्य कुमार द्वारा दिया गया।प्रशिक्षण का मुख्य उद्देश्य विद्यालयों के शिक्षकों को कंप्यूटर ज्ञान बढ़ाना है. प्रशिक्षण के पहले सत्र में स्कूलनेट इंडिया लिमिटेड के क्लस्टर कोऑर्डिनेटर पवन कुमार ने राजकीय कन्या मध्य विद्यालय पचंबा में मौके पर उपस्थित शिक्षकों को बताया कि इस पांच दिवसीय कंप्यूटर प्रशिक्षण में झारखण्ड शिक्षा परियोजना परिषद द्वारा उपलब्ध कंप्यूटर के बारे में बुनियादी जानकारी, साथ ही जे-गुरुजी की विस्तृत जानकारी दी जाएगी| यह झारखंड सरकार द्वारा विकसित एक अभिनव डिजिटल शिक्षा मंच है, जो शिक्षकों और छात्रों को वेब पोर्टल एवं ऑफलाइन संसाधनों के माध्यम से गुणवत्तापूर्ण सामग्री प्रदान करता है. जे-गुरुजी, संवादात्मक डिजिटल कंटेंट, शिक्षक प्रशिक्षण, मूल्यांकन उपकरण, लाइव क्लासेस और व्यापक मॉनीटरिंग जैसी सुविधाओं के माध्यम से राज्य में डिजिटल शिक्षा को नयी ऊंचाइयों तक पहुंचाया जा रहा है. उन्होंने बताया कि राष्ट्रीय शिक्षा नीति 2020 में प्रौद्योगिकी के उपयोग और एकीकरण पर जोर दिया गया है. इसका उद्देश्य शिक्षा के सभी स्तरों पर प्रौद्योगिकी को शामिल करना है, जिसमें ई-पुस्तकालयों, ऑनलाइन शिक्षण प्लेटफार्मों और डिजिटल उपकरणों का उपयोग शामिल हैं. झारखंड सरकार राष्ट्रीय शिक्षा नीति 2020 का अनुपालन करने के लिए प्रतिबद्ध है. उन्होंने बताया कि आइसीटी 754 परियोजना के अंतर्गत राज्य के आठ जिलों के 754 विद्यालयों में आइसीटी लैब्स और स्मार्ट क्लासेस की स्थापना की गई है. इसमें गिरिडीह जिले के 303 विद्यालय भी शामिल हैं. प्रशिक्षण के पांच दिनों में स्कूल नेट इंडिया लिमिटेड के मास्टर ट्रेनर आनंद कुमार वर्मा, आदित्य कुमार के द्वारा तकनीकी शिक्षा को बेहतर बनाने हेतु शिक्षकों में कंप्यूटर के बारे में बुनियादी जानकारी दी जायेगी. प्रशिक्षण में झारखण्ड शिक्षा परियोजना परिषद द्वारा उपलब्ध कराये गये रिसोर्स के उपयोग के बारे में भी बताया जायेगा. स्कूल नेट के 20 ट्रेनर एवं क्लस्टर कोऑर्डिनेटर पवन कुमार, मिहिर तिवारी, संतोष प्रमाणिक, प्रतीक रंजन और पवन कुमार राय 129 विद्यालयों के कुल 185 शिक्षकों को प्रशिक्षण दे रहे हैं।5