Shuru
Apke Nagar Ki App…
User2800
More news from Jharkhand and nearby areas
- Post by User28003
- निमियाघाट थाना क्षेत्र में एक सड़क हादसे में ट्रैक्टर चालक की मौत, सदर अस्पताल में शव का पोस्टमार्टम निमियाघाट थाना क्षेत्र में एक सड़क हादसे में ट्रैक्टर चालक की मौत हो गई। मृतक के शव का पोस्टमार्टम बुधवार को 11 बजे सदर अस्पताल, गिरिडीह में करवाया गया। मृतक की पहचान विकास महतो (30 वर्ष), पिता सोनाराम महतो, निवासी कुरामू, थाना तोपचांची, जिला धनबाद के रूप में हुई है। विकास महतो बालू लदा ट्रैक्टर लेकर जा रहा था, इसी दौरान किसी अज्ञात वाहन ने उसे टक्कर मार दी।1
- 🚨 बड़ी खबर | धनबाद “हमारा प्रिंस के काले कारनामों से कोई लेना-देना नहीं” — हवालात में बंटी ने खोला भाई का कच्चा चिट्ठा! धनबाद: पुलिस पूछताछ के दौरान बंटी ने अपने भाई प्रिंस खान को लेकर कई आरोप लगाए। बंटी का कहना है कि प्रिंस खान अपने परिवार को लेकर फरार हो गया और बाकी परिवार को मुश्किलों का सामना करने के लिए छोड़ दिया। बंटी ने पुलिस से प्रिंस खान के खिलाफ सख्त कार्रवाई करने की अपील की। साथ ही उसने अपने और अपने परिवार की सुरक्षा की गुहार लगाते हुए कहा कि उसके परिवार का प्रिंस खान की गतिविधियों से कोई लेना-देना नहीं है। बंटी ने पुलिस से अनुरोध किया कि उसके परिवार को इन मामलों से अलग रखा जाए और उन्हें सुरक्षा प्रदान की जाए। नोट: प्रिंस खान के संबंध में लगाए गए आरोपों को बंटी के कथन के रूप में बताया गया है; इन आरोपों की स्वतंत्र पुष्टि अलग से आवश्यक है।#dainikjharkhand #news #dhanbadjharkhand #jharkhandnews1
- बाघमारा क्षेत्र के कतरास छाताबाद में तीसरी बार हुआ भू धसान कई घरों में आई दरारे कई घर हुए जमीन डोज वहां के लोग पलायन को है विवश। इस संबंध में वार्ड 2 के पार्षद एवं धनबाद जिला परिषद अध्यक्ष ने क्या कुछ कहा आइए जानते हैं इस खबर में,,,,,,,,,।1
- निरसा थाना क्षेत्र के हाथबाड़ी स्थित आनंद वाटिका के समीप बुधवार शाम पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर कार्रवाई की। इसी दौरान पुलिस और शिबू उर्फ सागर के बीच मुठभेड़ हो गई।1
- झामुमो का खान खनिज संशोधन अधिनियम के खिलाफ 19 सितंबर को करमाटांड प्रखंड कार्यालय के समक्ष धरना प्रदर्शन, आर.के. प्लेस में हुई अहम बैठक1
- राँची में बड़ा एक्शन! HEC साइड 5 खाली कराने पहुंचा प्रशासन। राँची के हेवी इंजीनियरिंग कॉर्पोरेशन (HEC) इलाके के साइड-5 में अवैध कब्जों और निर्माण के खिलाफ जिला प्रशासन का बुलडोजर एक्शन लगातार जारी है। सरकारी जमीन पर किए गए अवैध अतिक्रमण को हटाने के लिए भारी पुलिस बल की मौजूदगी में यह बड़ी कार्रवाई की गई। मौके पर अफरा-तफरी का माहौल देखा गया, जहां प्रशासन ने साफ कर दिया है कि अवैध निर्माण किसी भी सूरत में बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।1
- जामताड़ा से बड़ी खबर:SIR विवाद में गरमाई सियासत, इरफान के आरोपों पर रणधीर ने घेरा। जामताड़ा। मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR)-2026 को लेकर जामताड़ा में राजनीतिक बयानबाजी तेज हो गई है। सोमवार को स्वास्थ्य मंत्री सह जामताड़ा विधायक डॉ. इरफान अंसारी ने भाजपा पर आरोप लगाया कि SIR के नाम पर बड़ी संख्या में अल्पसंख्यक एवं आदिवासी मतदाताओं के नाम मतदाता सूची से हटाने की कोशिश की जा रही है। उन्होंने दावा किया कि जामताड़ा जिले में करीब 41हजार नाम प्रभावित किए जा रहे हैं तथा फॉर्म भेजकर कांग्रेस समर्थक मतदाताओं को भ्रमित किया जा रहा है। मंत्री के आरोपों पर भाजपा के प्रदेश प्रवक्ता एवं पूर्व मंत्री-सारठ के पूर्व विधायक रणधीर कुमार सिंह ने पलटवार किया। उन्होंने आरोप लगाया कि डॉ. इरफान अंसारी SIR की प्रक्रिया को लेकर प्रशासन पर दबाव बनाने का प्रयास कर रहे हैं। रणधीर सिंह ने कहा कि मतदाता सूची में यदि कहीं संदिग्ध या गलत नाम दर्ज हैं, तो उनकी जांच होना आवश्यक है। उनके अनुसार, जांच में सामने आ रहे नामों को बचाने के लिए भाजपा पर आरोप लगाया जा रहा है। रणधीर कुमार सिंह ने कहा कि भाजपा का उद्देश्य किसी भी वास्तविक मतदाता का नाम हटाना नहीं है, बल्कि मतदाता सूची को सही और पारदर्शी बनाना है। उन्होंने कहा कि SIR की प्रक्रिया में किसी प्रकार की गड़बड़ी नहीं होने दी जाएगी और जांच के दौरान जो तथ्य सामने आएंगे, उसी के आधार पर निर्वाचन प्रक्रिया आगे बढ़ेगी। उन्होंने यह भी आरोप लगाया कि जामताड़ा विधानसभा क्षेत्र में बड़ी संख्या में बाहरी लोगों के नाम मतदाता सूची में शामिल किए गए हैं। ऐसे नामों की जांच और सत्यापन की आवश्यकता है। रणधीर सिंह ने कहा कि मतदाता सूची की शुद्धता और निष्पक्षता सुनिश्चित करना निर्वाचन व्यवस्था की जिम्मेदारी है। SIR को लेकर दोनों दलों के बीच आरोप-प्रत्यारोप के बीच निर्वाचन प्रक्रिया पर राजनीतिक बहस तेज हो गई है। आधिकारिक स्तर पर SIR का उद्देश्य मतदाता सूची को अद्यतन एवं त्रुटिरहित बनाना तथा पात्र मतदाताओं के नाम सुनिश्चित करना है।1