logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

निमियाघाट थाना क्षेत्र में एक सड़क हादसे में ट्रैक्टर चालक की मौत, सदर अस्पताल में शव‌ का पोस्टमार्टम निमियाघाट थाना क्षेत्र में एक सड़क हादसे में ट्रैक्टर चालक की मौत हो गई। मृतक के शव का पोस्टमार्टम बुधवार को 11 बजे सदर अस्पताल, गिरिडीह में करवाया गया। मृतक की पहचान विकास महतो (30 वर्ष), पिता सोनाराम महतो, निवासी कुरामू, थाना तोपचांची, जिला धनबाद के रूप में हुई है। विकास महतो बालू लदा ट्रैक्टर लेकर जा रहा था, इसी दौरान किसी अज्ञात वाहन ने उसे टक्कर मार दी।

1 hr ago
user_Shivani Seth
Shivani Seth
गंडे, गिरिडीह, झारखंड•
1 hr ago

निमियाघाट थाना क्षेत्र में एक सड़क हादसे में ट्रैक्टर चालक की मौत, सदर अस्पताल में शव‌ का पोस्टमार्टम निमियाघाट थाना क्षेत्र में एक सड़क हादसे में ट्रैक्टर चालक की मौत हो गई। मृतक के शव का पोस्टमार्टम बुधवार को 11 बजे सदर अस्पताल, गिरिडीह में करवाया गया। मृतक की पहचान विकास महतो (30 वर्ष), पिता सोनाराम महतो, निवासी कुरामू, थाना तोपचांची, जिला धनबाद के रूप में हुई है। विकास महतो बालू लदा ट्रैक्टर लेकर जा रहा था, इसी दौरान किसी अज्ञात वाहन ने उसे टक्कर मार दी।

More news from झारखंड and nearby areas
  • निमियाघाट थाना क्षेत्र में एक सड़क हादसे में ट्रैक्टर चालक की मौत, सदर अस्पताल में शव‌ का पोस्टमार्टम निमियाघाट थाना क्षेत्र में एक सड़क हादसे में ट्रैक्टर चालक की मौत हो गई। मृतक के शव का पोस्टमार्टम बुधवार को 11 बजे सदर अस्पताल, गिरिडीह में करवाया गया। मृतक की पहचान विकास महतो (30 वर्ष), पिता सोनाराम महतो, निवासी कुरामू, थाना तोपचांची, जिला धनबाद के रूप में हुई है। विकास महतो बालू लदा ट्रैक्टर लेकर जा रहा था, इसी दौरान किसी अज्ञात वाहन ने उसे टक्कर मार दी।
    1
    निमियाघाट थाना क्षेत्र में एक सड़क हादसे में ट्रैक्टर चालक की मौत, सदर अस्पताल में शव‌ का पोस्टमार्टम
निमियाघाट थाना क्षेत्र में एक सड़क हादसे में ट्रैक्टर चालक की मौत हो गई। मृतक के शव का पोस्टमार्टम बुधवार को 11 बजे सदर अस्पताल, गिरिडीह में करवाया गया। मृतक की पहचान विकास महतो (30 वर्ष), पिता सोनाराम महतो, निवासी कुरामू, थाना तोपचांची, जिला धनबाद के रूप में हुई है। विकास महतो बालू लदा ट्रैक्टर लेकर जा रहा था, इसी दौरान किसी अज्ञात वाहन ने उसे टक्कर मार दी।
    user_Shivani Seth
    Shivani Seth
    गंडे, गिरिडीह, झारखंड•
    1 hr ago
  • झामुमो का खान खनिज संशोधन अधिनियम के खिलाफ 19 सितंबर को करमाटांड प्रखंड कार्यालय के समक्ष धरना प्रदर्शन, आर.के. प्लेस में हुई अहम बैठक
    1
    झामुमो का खान खनिज संशोधन अधिनियम के खिलाफ 19 सितंबर को करमाटांड प्रखंड कार्यालय के समक्ष धरना प्रदर्शन, आर.के. प्लेस में हुई अहम बैठक
    user_PRESS R K PRESS R K
    PRESS R K PRESS R K
    पत्रकार Karma Tanr Vidyasagar*, Jamtara•
    9 hrs ago
  • कतरास में कथित मारपीट का मामला, CCTV फुटेज पर टिकी पुलिस जांच
    1
    कतरास में कथित मारपीट का मामला, CCTV फुटेज पर टिकी पुलिस जांच
    user_जनता न्यूज़ 24
    जनता न्यूज़ 24
    बाघमारा-कम-कटरास, धनबाद, झारखंड•
    15 hrs ago
  • मिर्जाटांड में बच्चा चोरी के संदेह में महिला पकड़ी गई, ग्रामीणों ने पुलिस को सौंपा ढाई वर्षीय बच्चे को ले जाने का आरोप, चंद्रपुरा पुलिस कर रही मामले की जांच; घटना के बाद गांव में मची अफरा-तफरी चंद्रपुरा थाना क्षेत्र के तेलो पश्चिमी पंचायत अंतर्गत मिर्जाटांड गांव में मंगलवार को बच्चा चोरी के संदेह में एक महिला को ग्रामीणों ने पकड़कर पुलिस के हवाले कर दिया। घटना मंगलवार दोपहर करीब दो बजे की बताई जा रही है। इस घटना के बाद गांव में अफरा-तफरी मच गई और देखते ही देखते मौके पर लोगों की भारी भीड़ जुट गई। मिली जानकारी के अनुसार, गांव के ही एक ढाई वर्षीय बच्चे को एक महिला द्वारा अपने साथ ले जाने का प्रयास किए जाने का आरोप है। बताया जाता है कि ग्रामीणों ने महिला को बच्चे के साथ जाते हुए देखा। इसके बाद ग्रामीणों ने उसे रोककर पूछताछ की और तत्काल इसकी सूचना चंद्रपुरा थाना पुलिस को दी। सूचना मिलते ही चंद्रपुरा थाना पुलिस मौके पर पहुंची और महिला को अपने साथ थाने ले गई। इस पूरे मामले में पुलिस जांच-पड़ताल कर रही है। पंचायत समिति सदस्य ने दी घटना की जानकारी तेलो पश्चिमी पंचायत के पंचायत समिति सदस्य राजेंद्र महतो ने बताया कि एक महिला गांव के ही ढाई वर्षीय बच्चे को पकड़कर ले जा रही थी। ग्रामीणों की नजर पड़ने पर उसे पकड़ा गया और पूछताछ की गई। इसके बाद तत्काल पुलिस को सूचना दी गई। मौके पर पहुंची पुलिस महिला को अपने साथ ले गई। घटना की खबर गांव में जंगल की आग की तरह फैल गई। कुछ ही देर में बड़ी संख्या में ग्रामीण मौके पर जमा हो गए। बच्चा चोरी के संदेह से जुड़ी इस घटना को लेकर इलाके में चर्चा का माहौल है। फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है। महिला पर लगे आरोपों की आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है। जांच पूरी होने के बाद ही घटना की वास्तविक स्थिति स्पष्ट हो सकेगी।
    1
    मिर्जाटांड में बच्चा चोरी के संदेह में महिला पकड़ी गई, ग्रामीणों ने पुलिस को सौंपा

ढाई वर्षीय बच्चे को ले जाने का आरोप, चंद्रपुरा पुलिस कर रही मामले की जांच; घटना के बाद गांव में मची अफरा-तफरी
चंद्रपुरा थाना क्षेत्र के तेलो पश्चिमी पंचायत अंतर्गत मिर्जाटांड गांव में मंगलवार को बच्चा चोरी के संदेह में एक महिला को ग्रामीणों ने पकड़कर पुलिस के हवाले कर दिया। घटना मंगलवार दोपहर करीब दो बजे की बताई जा रही है। इस घटना के बाद गांव में अफरा-तफरी मच गई और देखते ही देखते मौके पर लोगों की भारी भीड़ जुट गई।
मिली जानकारी के अनुसार, गांव के ही एक ढाई वर्षीय बच्चे को एक महिला द्वारा अपने साथ ले जाने का प्रयास किए जाने का आरोप है। बताया जाता है कि ग्रामीणों ने महिला को बच्चे के साथ जाते हुए देखा। इसके बाद ग्रामीणों ने उसे रोककर पूछताछ की और तत्काल इसकी सूचना चंद्रपुरा थाना पुलिस को दी।
सूचना मिलते ही चंद्रपुरा थाना पुलिस मौके पर पहुंची और महिला को अपने साथ थाने ले गई। इस पूरे मामले में पुलिस जांच-पड़ताल कर रही है।
पंचायत समिति सदस्य ने दी घटना की जानकारी
तेलो पश्चिमी पंचायत के पंचायत समिति सदस्य राजेंद्र महतो ने बताया कि एक महिला गांव के ही ढाई वर्षीय बच्चे को पकड़कर ले जा रही थी। ग्रामीणों की नजर पड़ने पर उसे पकड़ा गया और पूछताछ की गई। इसके बाद तत्काल पुलिस को सूचना दी गई। मौके पर पहुंची पुलिस महिला को अपने साथ ले गई।
घटना की खबर गांव में जंगल की आग की तरह फैल गई। कुछ ही देर में बड़ी संख्या में ग्रामीण मौके पर जमा हो गए। बच्चा चोरी के संदेह से जुड़ी इस घटना को लेकर इलाके में चर्चा का माहौल है।
फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है। महिला पर लगे आरोपों की आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है। जांच पूरी होने के बाद ही घटना की वास्तविक स्थिति स्पष्ट हो सकेगी।
    user_Churaman Thakur Press
    Churaman Thakur Press
    रिपोर्टिंग चंद्रपुरा, बोकारो, झारखंड•
    17 hrs ago
  • गणेश पूजा मे बच्चे खेल करते हुए तिसरी गांधी मैदान में ।
    3
    गणेश पूजा मे बच्चे खेल करते हुए तिसरी गांधी मैदान में ।
    user_अजय प्रजापति
    अजय प्रजापति
    पत्रकार Tisri, Giridih•
    18 hrs ago
  • खेलो झारखंड में बच्चों ने दिखाई खेल प्रतिभा, बगोदर में प्रखंड स्तरीय प्रतियोगिता शुरू बगोदर। खेल मैदान में मंगलवार को स्कूली बच्चों की प्रतिभा देखने को मिली। मौका था प्रखंड स्तरीय खेलो झारखंड प्रतियोगिता का, जहां विभिन्न विद्यालयों से पहुंचे बच्चों ने दौड़, कूद, कबड्डी, फुटबॉल और अन्य खेलों में अपनी क्षमता का प्रदर्शन किया। प्रतियोगिता का आयोजन शिक्षा विभाग की ओर से दो दिनों के लिए किया जा रहा है। बगोदर खेल स्टेडियम में आयोजित उद्घाटन समारोह में प्रमुख आशा राज, बीस सूत्री अध्यक्ष सरवर खान, सांसद प्रतिनिधि महेश मिश्रा और जिप सदस्य दुर्गेश कुमार ने दीप प्रज्ज्वलित कर प्रतियोगिता की शुरुआत की। इस दौरान वक्ताओं ने कहा कि खेल बच्चों के शारीरिक विकास के साथ उनके व्यक्तित्व निर्माण में भी महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है। खेल के माध्यम से बच्चों में अनुशासन, आत्मविश्वास, एकाग्रता और टीम भावना विकसित होती है। उन्होंने कहा कि ग्रामीण क्षेत्रों में भी कई प्रतिभावान खिलाड़ी हैं, जिन्हें आगे बढ़ने के लिए बेहतर अवसर और मंच की जरूरत है। प्रतियोगिता में 17 वर्ष से कम उम्र के स्कूली बच्चे भाग ले रहे हैं। एथलेटिक्स के तहत दौड़, हाई जंप, लॉन्ग जंप, भाला फेंक और गोला फेंक जैसी स्पर्धाएं आयोजित की जा रही हैं। वहीं कबड्डी, फुटबॉल सहित अन्य खेलों में भी बच्चे हिस्सा ले रहे हैं। एथलेटिक्स प्रतियोगिताएं बगोदर खेल स्टेडियम और फुटबॉल सहित अन्य स्पर्धाएं हाई स्कूल बगोदर के मैदान में हो रही हैं। बीपीओ गंगाधर पांडेय ने बताया कि मंगलवार को बालक वर्ग की प्रतियोगिताएं आयोजित की गईं, जबकि बुधवार को बालिका वर्ग के प्रतिभागी विभिन्न स्पर्धाओं में हिस्सा लेंगे। बेहतर प्रदर्शन करने वाले खिलाड़ियों को प्रशस्ति पत्र और मेडल देकर सम्मानित किया जाएगा। कार्यक्रम में सहायक अध्यापक संघ के प्रदेश अध्यक्ष नारायण महतो, बीआरसी बबलू कुमार, शिक्षक सुधीर प्रसाद, पवन कुमार सिंह, अनिता कुमारी, भुनेश्वर महतो, लखन महतो सहित अन्य मौजूद रहे।
    1
    खेलो झारखंड में बच्चों ने दिखाई खेल प्रतिभा, बगोदर में प्रखंड स्तरीय प्रतियोगिता शुरू
बगोदर। खेल मैदान में मंगलवार को स्कूली बच्चों की प्रतिभा देखने को मिली। मौका था प्रखंड स्तरीय खेलो झारखंड प्रतियोगिता का, जहां विभिन्न विद्यालयों से पहुंचे बच्चों ने दौड़, कूद, कबड्डी, फुटबॉल और अन्य खेलों में अपनी क्षमता का प्रदर्शन किया। प्रतियोगिता का आयोजन शिक्षा विभाग की ओर से दो दिनों के लिए किया जा रहा है।
बगोदर खेल स्टेडियम में आयोजित उद्घाटन समारोह में प्रमुख आशा राज, बीस सूत्री अध्यक्ष सरवर खान, सांसद प्रतिनिधि महेश मिश्रा और जिप सदस्य दुर्गेश कुमार ने दीप प्रज्ज्वलित कर प्रतियोगिता की शुरुआत की।
इस दौरान वक्ताओं ने कहा कि खेल बच्चों के शारीरिक विकास के साथ उनके व्यक्तित्व निर्माण में भी महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है। खेल के माध्यम से बच्चों में अनुशासन, आत्मविश्वास, एकाग्रता और टीम भावना विकसित होती है। उन्होंने कहा कि ग्रामीण क्षेत्रों में भी कई प्रतिभावान खिलाड़ी हैं, जिन्हें आगे बढ़ने के लिए बेहतर अवसर और मंच की जरूरत है।
प्रतियोगिता में 17 वर्ष से कम उम्र के स्कूली बच्चे भाग ले रहे हैं। एथलेटिक्स के तहत दौड़, हाई जंप, लॉन्ग जंप, भाला फेंक और गोला फेंक जैसी स्पर्धाएं आयोजित की जा रही हैं। वहीं कबड्डी, फुटबॉल सहित अन्य खेलों में भी बच्चे हिस्सा ले रहे हैं। एथलेटिक्स प्रतियोगिताएं बगोदर खेल स्टेडियम और फुटबॉल सहित अन्य स्पर्धाएं हाई स्कूल बगोदर के मैदान में हो रही हैं।
बीपीओ गंगाधर पांडेय ने बताया कि मंगलवार को बालक वर्ग की प्रतियोगिताएं आयोजित की गईं, जबकि बुधवार को बालिका वर्ग के प्रतिभागी विभिन्न स्पर्धाओं में हिस्सा लेंगे। बेहतर प्रदर्शन करने वाले खिलाड़ियों को प्रशस्ति पत्र और मेडल देकर सम्मानित किया जाएगा।
कार्यक्रम में सहायक अध्यापक संघ के प्रदेश अध्यक्ष नारायण महतो, बीआरसी बबलू कुमार, शिक्षक सुधीर प्रसाद, पवन कुमार सिंह, अनिता कुमारी, भुनेश्वर महतो, लखन महतो सहित अन्य मौजूद रहे।
    user_BITTU JOURNALIST
    BITTU JOURNALIST
    Local News Reporter बगोदर, गिरिडीह, झारखंड•
    19 hrs ago
  • गोविंदपुर के फकीरडीह मोड़ के पास विगत दिन सोमवार की शाम 5 बजे जीटी रोड पर एक दर्दनाक सड़क हादसे में 30 वर्षीय बाइक सवार युवक की मौत हो गई। हादसे में उसका तीन वर्षीय मासूम बेटा बाल-बाल बच गया। घटना के बाद इलाके में मातम का माहौल है। स्थानीय लोगों का कहना है कि जीटी रोड की बदहाली, ऊंची नाली और संकीर्ण सड़क के कारण लगातार हादसे हो रहे हैं। पिछले दस दिनों के भीतर जीटी रोड पर यह तीसरी जानलेवा दुर्घटना बताई जा रही है। मृतक की पहचान आसनबनी-2 ग्राम पंचायत के तिलाबनी गांव निवासी विदेशी मल्लिक के बड़े पुत्र दीपक मल्लिक के रूप में हुई है। बताया जाता है कि सोमवार को दीपक अपने तीन वर्षीय बेटे को मोटरसाइकिल पर बैठाकर ससुराल सिंदरी जा रहे थे। इसी दौरान फकीरडीह मोड़ के पास टर्न लेने के क्रम में तेज रफ्तार ट्रेलर ने उनकी बाइक को अपनी चपेट में ले लिया। हादसा इतना भीषण था कि दीपक की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि बाइक पर सवार उनका मासूम पुत्र बाल-बाल बच गया।
    1
    गोविंदपुर के फकीरडीह मोड़ के पास विगत दिन सोमवार की शाम 5 बजे जीटी रोड पर एक दर्दनाक सड़क हादसे में 30 वर्षीय बाइक सवार युवक की मौत हो गई। हादसे में उसका तीन वर्षीय मासूम बेटा बाल-बाल बच गया। घटना के बाद इलाके में मातम का माहौल है। स्थानीय लोगों का कहना है कि जीटी रोड की बदहाली, ऊंची नाली और संकीर्ण सड़क के कारण लगातार हादसे हो रहे हैं। पिछले दस दिनों के भीतर जीटी रोड पर यह तीसरी जानलेवा दुर्घटना बताई जा रही है। मृतक की पहचान आसनबनी-2 ग्राम पंचायत के तिलाबनी गांव निवासी विदेशी मल्लिक के बड़े पुत्र दीपक मल्लिक के रूप में हुई है। बताया जाता है कि सोमवार को दीपक अपने तीन वर्षीय बेटे को मोटरसाइकिल पर बैठाकर ससुराल सिंदरी जा रहे थे। इसी दौरान फकीरडीह मोड़ के पास टर्न लेने के क्रम में तेज रफ्तार ट्रेलर ने उनकी बाइक को अपनी चपेट में ले लिया। हादसा इतना भीषण था कि दीपक की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि बाइक पर सवार उनका मासूम पुत्र बाल-बाल बच गया।
    user_मो० फारुख (पत्रकार)
    मो० फारुख (पत्रकार)
    Newspaper publisher गोविंदपुर, धनबाद, झारखंड•
    20 hrs ago
  • जामताड़ा से बड़ी खबर:SIR विवाद में गरमाई सियासत, इरफान के आरोपों पर रणधीर ने घेरा। जामताड़ा। मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR)-2026 को लेकर जामताड़ा में राजनीतिक बयानबाजी तेज हो गई है। सोमवार को स्वास्थ्य मंत्री सह जामताड़ा विधायक डॉ. इरफान अंसारी ने भाजपा पर आरोप लगाया कि SIR के नाम पर बड़ी संख्या में अल्पसंख्यक एवं आदिवासी मतदाताओं के नाम मतदाता सूची से हटाने की कोशिश की जा रही है। उन्होंने दावा किया कि जामताड़ा जिले में करीब 41हजार नाम प्रभावित किए जा रहे हैं तथा फॉर्म भेजकर कांग्रेस समर्थक मतदाताओं को भ्रमित किया जा रहा है। मंत्री के आरोपों पर भाजपा के प्रदेश प्रवक्ता एवं पूर्व मंत्री-सारठ के पूर्व विधायक रणधीर कुमार सिंह ने पलटवार किया। उन्होंने आरोप लगाया कि डॉ. इरफान अंसारी SIR की प्रक्रिया को लेकर प्रशासन पर दबाव बनाने का प्रयास कर रहे हैं। रणधीर सिंह ने कहा कि मतदाता सूची में यदि कहीं संदिग्ध या गलत नाम दर्ज हैं, तो उनकी जांच होना आवश्यक है। उनके अनुसार, जांच में सामने आ रहे नामों को बचाने के लिए भाजपा पर आरोप लगाया जा रहा है। रणधीर कुमार सिंह ने कहा कि भाजपा का उद्देश्य किसी भी वास्तविक मतदाता का नाम हटाना नहीं है, बल्कि मतदाता सूची को सही और पारदर्शी बनाना है। उन्होंने कहा कि SIR की प्रक्रिया में किसी प्रकार की गड़बड़ी नहीं होने दी जाएगी और जांच के दौरान जो तथ्य सामने आएंगे, उसी के आधार पर निर्वाचन प्रक्रिया आगे बढ़ेगी। उन्होंने यह भी आरोप लगाया कि जामताड़ा विधानसभा क्षेत्र में बड़ी संख्या में बाहरी लोगों के नाम मतदाता सूची में शामिल किए गए हैं। ऐसे नामों की जांच और सत्यापन की आवश्यकता है। रणधीर सिंह ने कहा कि मतदाता सूची की शुद्धता और निष्पक्षता सुनिश्चित करना निर्वाचन व्यवस्था की जिम्मेदारी है। SIR को लेकर दोनों दलों के बीच आरोप-प्रत्यारोप के बीच निर्वाचन प्रक्रिया पर राजनीतिक बहस तेज हो गई है। आधिकारिक स्तर पर SIR का उद्देश्य मतदाता सूची को अद्यतन एवं त्रुटिरहित बनाना तथा पात्र मतदाताओं के नाम सुनिश्चित करना है।
    1
    जामताड़ा से बड़ी खबर:SIR विवाद में गरमाई सियासत, इरफान के आरोपों पर रणधीर ने घेरा।
जामताड़ा। मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR)-2026 को लेकर जामताड़ा में राजनीतिक बयानबाजी तेज हो गई है। सोमवार को स्वास्थ्य मंत्री सह जामताड़ा विधायक डॉ. इरफान अंसारी ने भाजपा पर आरोप लगाया कि SIR के नाम पर बड़ी संख्या में अल्पसंख्यक एवं आदिवासी मतदाताओं के नाम मतदाता सूची से हटाने की कोशिश की जा रही है। उन्होंने दावा किया कि जामताड़ा जिले में करीब 41हजार नाम प्रभावित किए जा रहे हैं तथा फॉर्म भेजकर कांग्रेस समर्थक मतदाताओं को भ्रमित किया जा रहा है।
मंत्री के आरोपों पर भाजपा के प्रदेश प्रवक्ता एवं पूर्व मंत्री-सारठ के पूर्व विधायक रणधीर कुमार सिंह ने पलटवार किया। उन्होंने आरोप लगाया कि डॉ. इरफान अंसारी SIR की प्रक्रिया को लेकर प्रशासन पर दबाव बनाने का प्रयास कर रहे हैं। रणधीर सिंह ने कहा कि मतदाता सूची में यदि कहीं संदिग्ध या गलत नाम दर्ज हैं, तो उनकी जांच होना आवश्यक है। उनके अनुसार, जांच में सामने आ रहे नामों को बचाने के लिए भाजपा पर आरोप लगाया जा रहा है।
रणधीर कुमार सिंह ने कहा कि भाजपा का उद्देश्य किसी भी वास्तविक मतदाता का नाम हटाना नहीं है, बल्कि मतदाता सूची को सही और पारदर्शी बनाना है। उन्होंने कहा कि SIR की प्रक्रिया में किसी प्रकार की गड़बड़ी नहीं होने दी जाएगी और जांच के दौरान जो तथ्य सामने आएंगे, उसी के आधार पर निर्वाचन प्रक्रिया आगे बढ़ेगी।
उन्होंने यह भी आरोप लगाया कि जामताड़ा विधानसभा क्षेत्र में बड़ी संख्या में बाहरी लोगों के नाम मतदाता सूची में शामिल किए गए हैं। ऐसे नामों की जांच और सत्यापन की आवश्यकता है। रणधीर सिंह ने कहा कि मतदाता सूची की शुद्धता और निष्पक्षता सुनिश्चित करना निर्वाचन व्यवस्था की जिम्मेदारी है।
SIR को लेकर दोनों दलों के बीच आरोप-प्रत्यारोप के बीच निर्वाचन प्रक्रिया पर राजनीतिक बहस तेज हो गई है। आधिकारिक स्तर पर SIR का उद्देश्य मतदाता सूची को अद्यतन एवं त्रुटिरहित बनाना तथा पात्र मतदाताओं के नाम सुनिश्चित करना है।
    user_यूके न्यूज जामताड़ा,(झारखंड)
    यूके न्यूज जामताड़ा,(झारखंड)
    जामताड़ा, जामताड़ा, झारखंड•
    11 min ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.