Shuru
Apke Nagar Ki App…
barsat ke Mausam mein Chala pani ke chadh aise halat kharab karke chhala Pani
Iam_ankit_actor
barsat ke Mausam mein Chala pani ke chadh aise halat kharab karke chhala Pani
More news from उत्तर प्रदेश and nearby areas
- ya ladka social media per teji se ho raha hun viral yah dikhne mein masoom hai1
- अतिक्रमण पर चला प्रशासन का बुलडोजर, बारिश के बीच खाली कराया अस्पताल मार्ग अतिक्रमण पर चला प्रशासन का बुलडोजर, बारिश के बीच खाली कराया अस्पताल मार्ग जिला महिला अस्पताल जाने वाले सिंगल मार्ग पर बड़ी कार्रवाई, दुकानदारों को दी दोबारा कब्जा न करने की चेतावनी संवाददाता ,,नरेश गुप्ता सीतापुर। शहर कोतवाली क्षेत्र में जिला महिला अस्पताल जाने वाले व्यस्त सिंगल मार्ग पर मंगलवार दोपहर प्रशासन ने अवैध अतिक्रमण के खिलाफ बड़ा अभियान चलाया। हल्की बूंदाबांदी के बीच एसडीएम सदर डॉ. जनार्दन कुमार के नेतृत्व में नगर पालिका की टीम ने सड़क की पटरियों और दुकानों के सामने किए गए अतिक्रमण को हटवाया। कार्रवाई के दौरान सड़क किनारे रखे सामान, काउंटर, होर्डिंग्स और बैनर आदि को हटाकर मार्ग को खाली कराया गया। जिला अस्पताल और महिला अस्पताल जाने वाला यह मार्ग दिनभर मरीजों, तीमारदारों और एंबुलेंस की आवाजाही से व्यस्त रहता है। सड़क के दोनों तरफ दुकानदारों और पटरी दुकानदारों द्वारा सामान फैलाकर रखे जाने से मार्ग की चौड़ाई लगातार कम हो रही थी। इससे आए दिन जाम की स्थिति बनती थी और अस्पताल पहुंचने वाले मरीजों व एंबुलेंस को भी परेशानी का सामना करना पड़ता था। बारिश भी नहीं रोक सकी प्रशासन की कार्रवाई मंगलवार को मौसम खराब होने और हल्की बारिश के बावजूद प्रशासन व नगर पालिका की टीम अभियान में जुटी रही। अधिकारियों ने सड़क किनारे दुकान लगाने वाले पटरी दुकानदारों को तत्काल सामान हटाने के निर्देश दिए। साथ ही स्पष्ट चेतावनी दी गई कि दोबारा अतिक्रमण मिलने पर संबंधित लोगों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। दोबारा अतिक्रमण किया तो लगेगा जुर्माना एसडीएम सदर डॉ. जनार्दन कुमार ने बताया कि जिला अस्पताल और महिला अस्पताल जाने वाले मार्ग पर दोनों तरफ अतिक्रमण की शिकायतें मिल रही थीं। मरीजों, तीमारदारों और एंबुलेंस की सुविधा को ध्यान में रखते हुए अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई की गई है। उन्होंने कहा कि यदि दोबारा अतिक्रमण की शिकायत मिलती है तो संबंधित कब्जेदारों के खिलाफ जुर्माना लगाने समेत अन्य कार्रवाई की जाएगी। प्रशासन की इस कार्रवाई से अस्पताल मार्ग पर आवागमन सुचारु होने की उम्मीद है। अधिकारियों ने संकेत दिया कि मार्ग को अतिक्रमण मुक्त रखने के लिए आगे भी निगरानी जारी रहेगी।1
- भाजपा कार्यकर्ता संदीप बाजपेई ने जताया सेवता की जनता का आभार, 2027 में विधायक ज्ञान तिवारी की जीत के लिए की अपील रामपुर मथुरा / सीतापुरः सीतापुर जिले के सेवता विधानसभा क्षेत्र के रामपुर मथुरा इलाके से भाजपा के समर्पित कार्यकर्ता संदीप बाजपेई ने क्षेत्रीय जनता के अपार स्नेह और समर्थन के लिए सभी ग्रामवासियों का धन्यवाद किया है। उन्होंने विशेष रूप से ग्राम बारवी बरुआ और राघवपुर समेत पूरे क्षेत्र के लोगों का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि छोटी सी उम्र में जनता से मिलने वाला यह प्यार ही उनकी सबसे बड़ी ताकत है।संदीप बाजपेई ने अपने राजनीतिक मार्गदर्शक सेवता के लोकप्रिय भाजपा विधायक ज्ञान तिवारी जी का जिक्र करते हुए कहा कि उनके मार्गदर्शन में ही उन्हें क्षेत्र में पहचान मिली है और वे निरंतर जनसेवा के पथ पर आगे बढ़ रहे हैं। क्षेत्र में संदीप बाजपेई अपने सामाजिक कार्यों और सक्रियता के लिए जाने जाते हैं। आगामी विधानसभा चुनावों को लेकर संदीप बाजपेई ने सेवता क्षेत्रवासियों से अपील करते हुए कहा: 2027 का लक्ष्यः सेवता विधानसभा में एक बार फिर विकास की गति को बनाए रखने के लिए जनता का आशीर्वाद जरूरी है। जनता से विनती: 2027 के चुनाव में भाजपा और विधायक श्री ज्ञान तिवारी जी को अपना पूरा समर्थन दें ताकि क्षेत्र में विजय पताका फिर से फहराई जा सके।विकास का संकल्प: पार्टी कार्यकर्ता के रूप में क्षेत्र के हर गांव और व्यक्ति के सुख-दुख में सदैव तत्पर रहने का संकल्प। भाजपा कार्यकर्ता संदीप बाजपेई ने जताया सेवता की जनता का आभार, 2027 में विधायक ज्ञान तिवारी की जीत के लिए की अपील रामपुर मथुरा / सीतापुरः सीतापुर जिले के सेवता विधानसभा क्षेत्र के रामपुर मथुरा इलाके से भाजपा के समर्पित कार्यकर्ता संदीप बाजपेई ने क्षेत्रीय जनता के अपार स्नेह और समर्थन के लिए सभी ग्रामवासियों का धन्यवाद किया है। उन्होंने विशेष रूप से ग्राम बारवी बरुआ और राघवपुर समेत पूरे क्षेत्र के लोगों का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि छोटी सी उम्र में जनता से मिलने वाला यह प्यार ही उनकी सबसे बड़ी ताकत है।संदीप बाजपेई ने अपने राजनीतिक मार्गदर्शक सेवता के लोकप्रिय भाजपा विधायक ज्ञान तिवारी जी का जिक्र करते हुए कहा कि उनके मार्गदर्शन में ही उन्हें क्षेत्र में पहचान मिली है और वे निरंतर जनसेवा के पथ पर आगे बढ़ रहे हैं। क्षेत्र में संदीप बाजपेई अपने सामाजिक कार्यों और सक्रियता के लिए जाने जाते हैं। आगामी विधानसभा चुनावों को लेकर संदीप बाजपेई ने सेवता क्षेत्रवासियों से अपील करते हुए कहा: 2027 का लक्ष्यः सेवता विधानसभा में एक बार फिर विकास की गति को बनाए रखने के लिए जनता का आशीर्वाद जरूरी है। जनता से विनती: 2027 के चुनाव में भाजपा और विधायक श्री ज्ञान तिवारी जी को अपना पूरा समर्थन दें ताकि क्षेत्र में विजय पताका फिर से फहराई जा सके।विकास का संकल्प: पार्टी कार्यकर्ता के रूप में क्षेत्र के हर गांव और व्यक्ति के सुख-दुख में सदैव तत्पर रहने का संकल्प।4
- भारतीय PM की पहली द्विपक्षीय बैठक , रक्षा क्षेत्र पर खास ध्यान ..... PM मोदी और आर्मेनिया के PM निकोल पशिन्यान ने बिश्केक में मुलाकात की। यह भारतीय PM की पहली द्विपक्षीय बैठक थी। इसमें रक्षा क्षेत्र पर खास ध्यान दिया गया। 🔴 द्विपक्षीय बैठक के दौरान आर्मेनिया के PM ने PM मोदी को अपने देश आने का न्योता दिया।1
- सदरपुर: बारिश के दौरान रात में भरभराकर गिरी पक्की छत, बाल-बाल बचे परिवार के लोग सीतापुर सदरपुर। थाना क्षेत्र के गदुवापुर गांव में आज रात करीब 3 बजे तोता राम उर्फ चंटू के मकान की पक्की छत अचानक भरभराकर गिर गई। छत गिरने की तेज आवाज से आसपास के लोगों में अफरा-तफरी मच गई। गनीमत रही कि हादसे के समय कोई व्यक्ति छत के नीचे मौजूद नहीं था, जिससे किसी को भी चोट नहीं आई। हादसे के बाद मौके पर ग्रामीणों की भीड़ जुट गई।1
- लखनऊ नाका पुलिस की लापरवाही के कारण हिंदू परिवार क्षेत्र से पलायन को मजबूर, मामले मे विश्व हिंदू परिषद के लोग अधिकारियों के पास पहुँचे, जहां पर अधिकारियों से हुई जमकर तीखी नोक झोक ,वीडियो हुआ वायरल2
- लखनऊ । भारी बारिश के बीच लखनऊ पुलिस का सराहनीय कार्य..... लोहिया हॉस्पिटल के पास जलभराव में फंसे मरीजों और तीमारदारों को लखनऊ पुलिस ने सुरक्षित बाहर निकाला। मुश्किल हालात में पुलिसकर्मियों की मदद ने पेश की मानवता की मिसाल। ❤️ वीडियो शूट by सुनील रैदास1
- सर्राफा व्यापारी से लूट का सीतापुर पुलिस ने किया खुलासा, सात शातिर बदमाश गिरफ्तार सर्राफा व्यापारी से लूट का सीतापुर पुलिस ने किया खुलासा, सात शातिर बदमाश गिरफ्तार रास्ते में घेरकर डंडे से हमला कर लूट को दिया था अंजाम, जेवरात, दो तमंचे, कारतूस, बाइक और वारदात में प्रयुक्त सामान बरामद संवाददाता,, नरेश गुप्ता सीतापुर। रामपुरकलां थाना क्षेत्र में सर्राफा व्यापारी से हुई डकैती/लूट की घटना का पुलिस ने सफल अनावरण करते हुए सात शातिर अंतर्राज्यीय/अंतर्जनपदीय अपराधियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस के मुताबिक आरोपियों ने सर्राफा व्यापारी की पहले रेकी की थी और दुकान बंद कर घर लौटते समय रास्ते में घेरकर वारदात को अंजाम दिया था। गिरफ्तार आरोपियों के कब्जे से बड़ी संख्या में चांदी के आभूषण, दो अवैध तमंचे, चार कारतूस, दो बाइक और वारदात में इस्तेमाल किए गए डंडे बरामद किए गए हैं। पुलिस के अनुसार 23 अगस्त की शाम ग्राम रसूलपुर से जाननगर के बीच सर्राफा व्यापारी रमेश निगम के साथ लूट की घटना हुई थी। मामले में थाना रामपुरकलां में मुकदमा अपराध संख्या 146/26 दर्ज किया गया था। घटना के खुलासे के लिए पुलिस अधीक्षक सीतापुर अंकुर अग्रवाल के निर्देश पर एसओजी और थाना रामपुरकलां पुलिस की टीम सक्रिय थी। अपर पुलिस अधीक्षक दक्षिणी दुर्गेश कुमार सिंह के पर्यवेक्षण और क्षेत्राधिकारी सिधौली विशाल गुप्ता के नेतृत्व में पुलिस टीम ने कार्रवाई करते हुए बगराभारी तिराहे के पास से सात आरोपियों को गिरफ्तार किया। ऐसे रची थी लूट की साजिश पूछताछ में पुलिस के मुताबिक आरोपियों ने बताया कि उन्होंने सर्राफा व्यापारी की रेकी की थी। उन्हें जानकारी थी कि रमेश निगम दुकान बंद करने के बाद जाननगर के रास्ते बाबूपुरवा स्थित अपने घर जाते हैं। योजना के तहत 23 अगस्त की शाम आरोपी दो मोटरसाइकिलों से पहुंचे और रास्ते में व्यापारी को घेर लिया। आरोप है कि उनके सिर पर डंडे से हमला कर लूट की वारदात को अंजाम दिया गया। बड़ी मात्रा में आभूषण बरामद पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से 08 जोड़ी पायल, 163 बिछिया, 17 अंगूठियां, 11 पायल लॉक, 07 चकोर ताबीज, 06 गोल ताबीज, तीन ओम लॉकेट, एक चांद लॉकेट, चार छोटे कड़े, चार बाला और तीन घुंघरू पायल के बरामद किए हैं। इसके अलावा दुकान की नौ चाबियां, मोटरसाइकिल की एक चाबी, टूटा व जला हुआ चश्मा तथा नीले रंग के जले हुए बैग का टुकड़ा भी बरामद हुआ है। तमंचे-कारतूस और बाइक भी मिलीं पुलिस ने आरोपियों के पास से 315 बोर के दो अवैध तमंचे और चार जिंदा कारतूस बरामद किए। घटना में इस्तेमाल किए गए दो लकड़ी के डंडे तथा अपाचे और टीवीएस स्पोर्ट मोटरसाइकिल भी बरामद की गई हैं। पुलिस ने दोनों मोटरसाइकिलों को धारा 207 एमवी एक्ट के तहत सीज कर दिया है। गिरफ्तार आरोपियों में लखनऊ, उन्नाव, बस्ती, राजस्थान और सीतापुर के युवक गिरफ्तार आरोपियों की पहचान मनीष रावत, अनूप, नन्दू कनौजिया उर्फ शत्रुहन, दिलशाद, विशाल तिवारी, पंकज और पप्पू के रूप में हुई है। इनमें लखनऊ, उन्नाव, राजस्थान, बस्ती और सीतापुर के निवासी शामिल हैं। पुलिस के मुताबिक आरोपियों के खिलाफ धारा 310(2), 61(2), 317(3) बीएनएस और 25(1-बी) आर्म्स एक्ट के तहत कार्रवाई करते हुए उन्हें न्यायालय में पेश किया जा रहा है। पुलिस टीम की सक्रियता से वारदात का खुलासा होने के बाद क्षेत्र में कानून-व्यवस्था को लेकर पुलिस की कार्रवाई की सराहना की जा रही है।1