Shuru
Apke Nagar Ki App…
ya ladka social media per teji se ho raha hun viral yah dikhne mein masoom hai
Iam_ankit_actor
ya ladka social media per teji se ho raha hun viral yah dikhne mein masoom hai
More news from उत्तर प्रदेश and nearby areas
- barsat ke Mausam mein Chala pani ke chadh aise halat kharab karke chhala Pani1
- पुलिस का ओवर रिएक्शन और नाटिकीय अंदाज बना चर्चा का विषय.. उत्तर प्रदेश के आगरा के एत्मादपुर में पुलिस द्वारा एक युवक से अवैध तमंचा बरामद करने का वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है, जिसमें पुलिस का ओवर-रिएक्शन और नाटकीय अंदाज चर्चा का विषय बना हुआ है। भीड़ के बीच अचानक युवक को घेरकर कैमरे के सामने जेब से हथियार निकालने के इस 'फिल्मी' तरीके को लेकर लोग इसे 'रियल या रील' बताते हुए तरह-तरह के तीखे और मजेदार तंज कस रहे हैं...1
- राजधानी लखनऊ के कृष्णनगर थाना क्षेत्र में जानलेवा हमला गाड़ी हटाने को लेकर शुरू हुआ विवाद जानलेवा हमले तक पहुंचा सर्राफा चौकी के ठीक बगल अमित वर्मा नाम के युवक पर हमला लक्की ने कई साथियों के साथ मिलकर मारपीट की घटना को दिया अंजाम लक्की चौकी के ठीक बगल लगाता है कबाब-पराठे का ठेला लाठी-डंडों और धारदार हथियार से हमला करने का आरोप हमले में अमित वर्मा गंभीर रूप से घायल, मौके पर हुए बेहोश बेहोश होने के बाद भी अमित वर्मा को पीटते रहे हमलावर मारपीट की पूरी घटना सीसीटीवी कैमरे में कैद हमलावरों की संख्या ज्यादा होने पर मौके से भागे अमित के साथी वापस लौटने पर अमित वर्मा जमीन पर बेहोश पड़े मिले दोस्तों ने घायल अमित को पहुंचाया लोकबंधु अस्पताल सर्राफा चौकी इंचार्ज शिशुपाल सिंह की कार्यप्रणाली पर उठे सवाल पीड़ित ने तहरीर न लेने और सादे कागज पर हस्ताक्षर कराने का लगाया आरोप आरोपियों का 151 में पुलिस ने किया चालान पुलिस चौकी के ठीक बगल हुई वारदात से पुलिस व्यवस्था पर सवाल राजधानी लखनऊ के कृष्ण नगर थाना क्षेत्र के अंतर्गत का मामला ।2
- असलहे के साथ युवक का वीडियो वायरल..युवक असलहा दिखाकर क्षेत्र में बना रहा दबदबा व लोगों में डर सूत्र लखनऊ ब्रेकिंग माल थाना क्षेत्र में दबंगों के हौसले बुलंद *लखनऊ के माल थाना क्षेत्र में संतोष रावत नाम के युवक का असलहे के साथ वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने का दावा किया जा रहा है। वायरल वीडियो को लेकर इलाके में तरह-तरह की चर्चाएं हैं।* *सवाल यह है कि आखिर खुलेआम असलहे के साथ वीडियो वायरल होने के बावजूद पुलिस की नजर इस मामले पर कब पड़ेगी..?* *क्या युवक के पास मौजूद असलहा लाइसेंसी है या अवैध.?! अगर असलहा अवैध है तो युवक के खिलाफ कार्रवाई कब होगी?* *स्थानीय लोगों के बीच यह भी सवाल उठ रहे हैं कि आखिर युवक को किसका संरक्षण प्राप्त है..?* *क्या माल पुलिस किसी बड़ी घटना का इंतजार कर रही है*? *पुलिस अधिकारियों से मांग है कि वायरल वीडियो का तत्काल संज्ञान लेकर युवक और असलहे की जांच कर आवश्यक कानूनी कार्रवाई की जाए ताकि भविष्य में किसी अप्रिय घटना की आशंका को टाला जा सके।* *अब देखना यह है कि माल पुलिस इस वायरल वीडियो पर कब तक कार्रवाई करती है।*1
- समस्या को लेकर अधिशासी अभियंता को सौंपा ज्ञापन.......... सहावर तहसील के गांव रारा की बिजली समस्या को लेकर अधिशासी अभियंता को सौंपा ज्ञापन कासगंज। सहावर तहसील क्षेत्र के ग्राम रारा में बिजली की समस्या को लेकर ग्रामीणों की ओर से विद्युत विभाग के अधिशासी अभियंता श्री पीयूष कुमार जी से मुलाकात की गई। इस दौरान गांव में विद्युत आपूर्ति से जुड़ी समस्याओं को उनके समक्ष रखा गया। ग्रामीणों ने बिजली व्यवस्था में सुधार, नियमित विद्युत आपूर्ति तथा संबंधित समस्याओं के शीघ्र समाधान की मांग करते हुए अधिशासी अभियंता को ज्ञापन सौंपा। अधिशासी अभियंता ने समस्याओं को सुनते हुए उचित कार्रवाई का आश्वासन दिया। ग्रामीणों ने उम्मीद जताई कि विद्युत विभाग जल्द ही समस्याओं का समाधान कर गांव में सुचारु बिजली व्यवस्था सुनिश्चित करेगा।1
- बलराम जन्मोत्सव कल,संतान की लंबी उम्र के लिए माताओं का अटूट संकल्प,बाजारों में उमड़ी रौनक हलषष्ठी महापर्व कल,शेषनाग के अवतार बलदाऊ जी का जन्मोत्सव,सुहागिनें रखेंगी व्रत......पूजन सामग्री से पटी बाजारें....... सनातन परंपरा में संतानों के कल्याण और वंश वृद्धि के लिए महापर्वों की शुरुआत हो चुकी है। रक्षाबंधन के ठीक छठवें दिन मनाया जाने वाला आस्था का अनूठा पर्व 'हलषष्ठी' कल बुधवार को पूरे देश में श्रद्धा के साथ मनाया जाएगा। भगवान श्री कृष्ण के बड़े भाई और शेषनाग के अवतार प्रभु बलराम के जन्मोत्सव के इस पावन मौके पर सुहागिन महिलाएं अपनी संतान की दीर्घायु और खुशहाली के लिए निर्जला व्रत रखेंगी। इस पर्व को लेकर आज मंगलवार को बाजारों में भारी रौनक देखने को मिली।भाद्रपद महीने के कृष्ण पक्ष की षष्ठी तिथि... यानी वो पावन दिन जब द्वापर युग में शेषनाग ने प्रभु कृष्ण के बड़े भाई 'बलराम' के रूप में धरती पर अवतार लिया था। बलदाऊ जी के मुख्य अस्त्र हल और मूसल के सम्मान में ही इस महापर्व को 'हलषष्ठी' कहा जाता है।इस व्रत की महिमा अपरंपार है। मान्यता है कि निःसंतान महिलाएं वंश वृद्धि की कामना के साथ और पुत्रवती महिलाएं अपने बच्चों की लंबी उम्र, तरक्की और उत्तम स्वास्थ्य के लिए यह कठिन व्रत रखती हैं। लेकिन इस व्रत के नियम बेहद कड़े और विस्मित करने वाले हैं।हलषष्ठी व्रत में सबसे बड़ी विशेषता इसके खान-पान को लेकर है। इस दिन व्रती महिलाएं हल से जोते गए खेत का कोई भी अन्न, फल या सब्जी ग्रहण नहीं करती हैं। यहाँ तक कि इस व्रत में गाय के दूध या घी का प्रयोग भी पूरी तरह वर्जित होता है। यही वजह है कि आज मंगलवार को बाजारों में बिना हल चलाए तालाबों और नदियों के किनारे उगने वाले 'तिन्नी के चावल' की जबरदस्त मांग रही। महिलाओं ने पूजा के लिए महुआ के फूल और भैंस के दूध से बने दही की जमकर खरीदारी की।कल बुधवार को सुहागिन महिलाएं दिनभर निराहार रहकर शाम को महुआ के फूल, तिन्नी के चावल और भैंस के दही से बने पंचामृत का भोग बलदाऊ जी को लगाएंगी और इसी महाप्रसाद से अपना व्रत खोलेंगी। संतान के कवच के रूप में पूजे जाने वाले इस छठ पर्व के लिए बाजारों से लेकर घरों तक तैयारियां पूरी हो चुकी हैं।तो अटूट श्रद्धा और कठिन नियमों का यह पर्व कल पूरे विधि-विधान से मनाया जाएगा। हमारी तरफ से भी हलषष्ठी व्रत रखने वाली सभी माताओं और बहनों को इस महापर्व की हार्दिक शुभकामनाएं। #HalShashti #HalShashti2026 #BalaramJayanti #LalhiChhath #MataKaAanchal #SanatanDharma #IndianFestivals #VratTyohar #BalramJanmotsav #FaithAndTradition1
- बागेश्वर धाम सरकार चरण सेवक राजाराम साहू जिला कबीरधाम छत्तीसगढ़ भारत बागेश्वर धाम सरकार चरण सेवक राजाराम साहू जिला कबीरधाम छत्तीसगढ़ भारत1
- गोसवा डोगवा का पंचायत भवन बदहाल, परिसर में बंध रही भैंस ■■■■■■■■■■■■■■■■■■■■■ कर्मचारियों की नियमित उपस्थिति न होने का ग्रामीणों ने लगाया आरोप, साफ-सफाई और व्यवस्था दुरुस्त कराने की मांग ◆◆◆◆◆◆◆◆◆◆◆◆◆◆◆◆◆◆◆◆◆ संडीला/हरदोई। ग्राम पंचायत गोसवा डोगवा में ग्रामीणों को गांव स्तर पर सरकारी योजनाओं और पंचायत संबंधी सुविधाएं उपलब्ध कराने के उद्देश्य से बनाया गया पंचायत भवन इन दिनों बदहाली का शिकार नजर आ रहा है। पंचायत भवन परिसर में मवेशी बंधे होने और गंदगी पसरी होने की तस्वीरें व्यवस्था पर सवाल खड़े कर रही हैं। ग्रामीणों का आरोप है कि पंचायत से जुड़े कर्मचारी नियमित रूप से पंचायत भवन में नहीं बैठते हैं। इसके चलते ग्रामीणों को जन्म-मृत्यु प्रमाण पत्र, परिवार रजिस्टर, सरकारी योजनाओं से संबंधित जानकारी तथा अन्य पंचायत कार्यों के लिए ब्लॉक कार्यालय के चक्कर लगाने पड़ते हैं। ग्रामीणों के मुताबिक लाखों रुपये की लागत से निर्मित पंचायत भवन का उद्देश्य गांव में ही पंचायत से जुड़ी आवश्यक सेवाएं उपलब्ध कराना है, लेकिन कथित तौर पर कर्मचारियों की नियमित अनुपस्थिति के कारण इसका अपेक्षित लाभ ग्रामीणों को नहीं मिल पा रहा है। वहीं, पंचायत भवन परिसर में भैंस बंधी होने और आसपास गंदगी का आलम होने से ग्रामीणों में नाराजगी है। ग्रामीणों का कहना है कि सरकारी भवन का उपयोग जनसुविधाओं के लिए होना चाहिए, न कि मवेशी बांधने के लिए। ग्रामीणों ने संबंधित अधिकारियों से पंचायत भवन की तत्काल साफ-सफाई कराने, परिसर को मवेशियों व अतिक्रमण से मुक्त कराने तथा कर्मचारियों की नियमित उपस्थिति सुनिश्चित कराने की मांग की है। साथ ही पंचायत भवन को उसके मूल उद्देश्य के अनुरूप संचालित कराने की मांग उठाई है।1
- जमशेदपुर के गोलमुरी पेट्रोल पंप पर CNG भरवाते समय अचानक पाइप गाड़ी से निकल गया और उसका नोजल पास खड़े एक व्यक्ति के सिर पर जा लगा। हादसे में वह जमीन पर गिर पड़े और उनकी मौत हो गई। यह घटना एक बार फिर याद दिलाती है कि जिंदगी कितनी अनिश्चित है।1