logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

गोसवा डोगवा का पंचायत भवन बदहाल, परिसर में बंध रही भैंस ■■■■■■■■■■■■■■■■■■■■■ कर्मचारियों की नियमित उपस्थिति न होने का ग्रामीणों ने लगाया आरोप, साफ-सफाई और व्यवस्था दुरुस्त कराने की मांग ◆◆◆◆◆◆◆◆◆◆◆◆◆◆◆◆◆◆◆◆◆ संडीला/हरदोई। ग्राम पंचायत गोसवा डोगवा में ग्रामीणों को गांव स्तर पर सरकारी योजनाओं और पंचायत संबंधी सुविधाएं उपलब्ध कराने के उद्देश्य से बनाया गया पंचायत भवन इन दिनों बदहाली का शिकार नजर आ रहा है। पंचायत भवन परिसर में मवेशी बंधे होने और गंदगी पसरी होने की तस्वीरें व्यवस्था पर सवाल खड़े कर रही हैं। ग्रामीणों का आरोप है कि पंचायत से जुड़े कर्मचारी नियमित रूप से पंचायत भवन में नहीं बैठते हैं। इसके चलते ग्रामीणों को जन्म-मृत्यु प्रमाण पत्र, परिवार रजिस्टर, सरकारी योजनाओं से संबंधित जानकारी तथा अन्य पंचायत कार्यों के लिए ब्लॉक कार्यालय के चक्कर लगाने पड़ते हैं। ग्रामीणों के मुताबिक लाखों रुपये की लागत से निर्मित पंचायत भवन का उद्देश्य गांव में ही पंचायत से जुड़ी आवश्यक सेवाएं उपलब्ध कराना है, लेकिन कथित तौर पर कर्मचारियों की नियमित अनुपस्थिति के कारण इसका अपेक्षित लाभ ग्रामीणों को नहीं मिल पा रहा है। वहीं, पंचायत भवन परिसर में भैंस बंधी होने और आसपास गंदगी का आलम होने से ग्रामीणों में नाराजगी है। ग्रामीणों का कहना है कि सरकारी भवन का उपयोग जनसुविधाओं के लिए होना चाहिए, न कि मवेशी बांधने के लिए। ग्रामीणों ने संबंधित अधिकारियों से पंचायत भवन की तत्काल साफ-सफाई कराने, परिसर को मवेशियों व अतिक्रमण से मुक्त कराने तथा कर्मचारियों की नियमित उपस्थिति सुनिश्चित कराने की मांग की है। साथ ही पंचायत भवन को उसके मूल उद्देश्य के अनुरूप संचालित कराने की मांग उठाई है।

3 hrs ago
user_शशिकान्त मौर्या पत्रकार
शशिकान्त मौर्या पत्रकार
Journalist Sandila, Hardoi•
3 hrs ago

गोसवा डोगवा का पंचायत भवन बदहाल, परिसर में बंध रही भैंस ■■■■■■■■■■■■■■■■■■■■■ कर्मचारियों की नियमित उपस्थिति न होने का ग्रामीणों ने लगाया आरोप, साफ-सफाई और व्यवस्था दुरुस्त कराने की मांग ◆◆◆◆◆◆◆◆◆◆◆◆◆◆◆◆◆◆◆◆◆ संडीला/हरदोई। ग्राम पंचायत गोसवा डोगवा में ग्रामीणों को गांव स्तर पर सरकारी योजनाओं और पंचायत संबंधी सुविधाएं उपलब्ध कराने के उद्देश्य से बनाया गया पंचायत भवन इन दिनों बदहाली का शिकार नजर आ रहा है। पंचायत भवन परिसर में मवेशी बंधे होने और गंदगी पसरी होने की तस्वीरें व्यवस्था पर सवाल खड़े कर रही हैं। ग्रामीणों का आरोप है कि पंचायत से जुड़े कर्मचारी नियमित रूप से पंचायत भवन में नहीं बैठते हैं। इसके चलते ग्रामीणों को जन्म-मृत्यु प्रमाण पत्र, परिवार रजिस्टर, सरकारी योजनाओं से संबंधित जानकारी तथा अन्य पंचायत कार्यों के लिए ब्लॉक कार्यालय के चक्कर लगाने पड़ते हैं। ग्रामीणों के मुताबिक लाखों रुपये की लागत से निर्मित पंचायत भवन का उद्देश्य गांव में ही पंचायत से जुड़ी आवश्यक सेवाएं उपलब्ध कराना है, लेकिन कथित तौर पर कर्मचारियों की नियमित अनुपस्थिति के कारण इसका अपेक्षित लाभ ग्रामीणों को नहीं मिल पा रहा है। वहीं, पंचायत भवन परिसर में भैंस बंधी होने और आसपास गंदगी का आलम होने से ग्रामीणों में नाराजगी है। ग्रामीणों का कहना है कि सरकारी भवन का उपयोग जनसुविधाओं के लिए होना चाहिए, न कि मवेशी बांधने के लिए। ग्रामीणों ने संबंधित अधिकारियों से पंचायत भवन की तत्काल साफ-सफाई कराने, परिसर को मवेशियों व अतिक्रमण से मुक्त कराने तथा कर्मचारियों की नियमित उपस्थिति सुनिश्चित कराने की मांग की है। साथ ही पंचायत भवन को उसके मूल उद्देश्य के अनुरूप संचालित कराने की मांग उठाई है।

More news from उत्तर प्रदेश and nearby areas
  • बलराम जन्मोत्सव कल,संतान की लंबी उम्र के लिए माताओं का अटूट संकल्प,बाजारों में उमड़ी रौनक हलषष्ठी महापर्व कल,शेषनाग के अवतार बलदाऊ जी का जन्मोत्सव,सुहागिनें रखेंगी व्रत......पूजन सामग्री से पटी बाजारें....... सनातन परंपरा में संतानों के कल्याण और वंश वृद्धि के लिए महापर्वों की शुरुआत हो चुकी है। रक्षाबंधन के ठीक छठवें दिन मनाया जाने वाला आस्था का अनूठा पर्व 'हलषष्ठी' कल बुधवार को पूरे देश में श्रद्धा के साथ मनाया जाएगा। भगवान श्री कृष्ण के बड़े भाई और शेषनाग के अवतार प्रभु बलराम के जन्मोत्सव के इस पावन मौके पर सुहागिन महिलाएं अपनी संतान की दीर्घायु और खुशहाली के लिए निर्जला व्रत रखेंगी। इस पर्व को लेकर आज मंगलवार को बाजारों में भारी रौनक देखने को मिली।भाद्रपद महीने के कृष्ण पक्ष की षष्ठी तिथि... यानी वो पावन दिन जब द्वापर युग में शेषनाग ने प्रभु कृष्ण के बड़े भाई 'बलराम' के रूप में धरती पर अवतार लिया था। बलदाऊ जी के मुख्य अस्त्र हल और मूसल के सम्मान में ही इस महापर्व को 'हलषष्ठी' कहा जाता है।इस व्रत की महिमा अपरंपार है। मान्यता है कि निःसंतान महिलाएं वंश वृद्धि की कामना के साथ और पुत्रवती महिलाएं अपने बच्चों की लंबी उम्र, तरक्की और उत्तम स्वास्थ्य के लिए यह कठिन व्रत रखती हैं। लेकिन इस व्रत के नियम बेहद कड़े और विस्मित करने वाले हैं।हलषष्ठी व्रत में सबसे बड़ी विशेषता इसके खान-पान को लेकर है। इस दिन व्रती महिलाएं हल से जोते गए खेत का कोई भी अन्न, फल या सब्जी ग्रहण नहीं करती हैं। यहाँ तक कि इस व्रत में गाय के दूध या घी का प्रयोग भी पूरी तरह वर्जित होता है। यही वजह है कि आज मंगलवार को बाजारों में बिना हल चलाए तालाबों और नदियों के किनारे उगने वाले 'तिन्नी के चावल' की जबरदस्त मांग रही। महिलाओं ने पूजा के लिए महुआ के फूल और भैंस के दूध से बने दही की जमकर खरीदारी की।कल बुधवार को सुहागिन महिलाएं दिनभर निराहार रहकर शाम को महुआ के फूल, तिन्नी के चावल और भैंस के दही से बने पंचामृत का भोग बलदाऊ जी को लगाएंगी और इसी महाप्रसाद से अपना व्रत खोलेंगी। संतान के कवच के रूप में पूजे जाने वाले इस छठ पर्व के लिए बाजारों से लेकर घरों तक तैयारियां पूरी हो चुकी हैं।तो अटूट श्रद्धा और कठिन नियमों का यह पर्व कल पूरे विधि-विधान से मनाया जाएगा। हमारी तरफ से भी हलषष्ठी व्रत रखने वाली सभी माताओं और बहनों को इस महापर्व की हार्दिक शुभकामनाएं। #HalShashti #HalShashti2026 #BalaramJayanti #LalhiChhath #MataKaAanchal #SanatanDharma #IndianFestivals #VratTyohar #BalramJanmotsav #FaithAndTradition
    1
    बलराम जन्मोत्सव कल,संतान की लंबी उम्र के लिए माताओं का अटूट संकल्प,बाजारों में उमड़ी रौनक हलषष्ठी महापर्व कल,शेषनाग के अवतार बलदाऊ जी का जन्मोत्सव,सुहागिनें रखेंगी व्रत......पूजन सामग्री से पटी बाजारें.......

सनातन परंपरा में संतानों के कल्याण और वंश वृद्धि के लिए महापर्वों की शुरुआत हो चुकी है। रक्षाबंधन के ठीक छठवें दिन मनाया जाने वाला आस्था का अनूठा पर्व 'हलषष्ठी' कल बुधवार को पूरे देश में श्रद्धा के साथ मनाया जाएगा। भगवान श्री कृष्ण के बड़े भाई और शेषनाग के अवतार प्रभु बलराम के जन्मोत्सव के इस पावन मौके पर सुहागिन महिलाएं अपनी संतान की दीर्घायु और खुशहाली के लिए निर्जला व्रत रखेंगी। इस पर्व को लेकर आज मंगलवार को बाजारों में भारी रौनक देखने को मिली।भाद्रपद महीने के कृष्ण पक्ष की षष्ठी तिथि... यानी वो पावन दिन जब द्वापर युग में शेषनाग ने प्रभु कृष्ण के बड़े भाई 'बलराम' के रूप में धरती पर अवतार लिया था। बलदाऊ जी के मुख्य अस्त्र हल और मूसल के सम्मान में ही इस महापर्व को 'हलषष्ठी' कहा जाता है।इस व्रत की महिमा अपरंपार है। मान्यता है कि निःसंतान महिलाएं वंश वृद्धि की कामना के साथ और पुत्रवती महिलाएं अपने बच्चों की लंबी उम्र, तरक्की और उत्तम स्वास्थ्य के लिए यह कठिन व्रत रखती हैं। लेकिन इस व्रत के नियम बेहद कड़े और विस्मित करने वाले हैं।हलषष्ठी व्रत में सबसे बड़ी विशेषता इसके खान-पान को लेकर है। इस दिन व्रती महिलाएं हल से जोते गए खेत का कोई भी अन्न, फल या सब्जी ग्रहण नहीं करती हैं। यहाँ तक कि इस व्रत में गाय के दूध या घी का प्रयोग भी पूरी तरह वर्जित होता है। यही वजह है कि आज मंगलवार को बाजारों में बिना हल चलाए तालाबों और नदियों के किनारे उगने वाले 'तिन्नी के चावल' की जबरदस्त मांग रही। महिलाओं ने पूजा के लिए महुआ के फूल और भैंस के दूध से बने दही की जमकर खरीदारी की।कल बुधवार को सुहागिन महिलाएं दिनभर निराहार रहकर शाम को महुआ के फूल, तिन्नी के चावल और भैंस के दही से बने पंचामृत का भोग बलदाऊ जी को लगाएंगी और इसी महाप्रसाद से अपना व्रत खोलेंगी। संतान के कवच के रूप में पूजे जाने वाले इस छठ पर्व के लिए बाजारों से लेकर घरों तक तैयारियां पूरी हो चुकी हैं।तो अटूट श्रद्धा और कठिन नियमों का यह पर्व कल पूरे विधि-विधान से मनाया जाएगा। हमारी तरफ से भी हलषष्ठी व्रत रखने वाली सभी माताओं और बहनों को इस महापर्व की हार्दिक शुभकामनाएं।
#HalShashti #HalShashti2026 #BalaramJayanti #LalhiChhath #MataKaAanchal #SanatanDharma #IndianFestivals #VratTyohar #BalramJanmotsav #FaithAndTradition
    user_मनोज तिवारी
    मनोज तिवारी
    संडीला, हरदोई, उत्तर प्रदेश•
    2 hrs ago
  • गोसवा डोगवा का पंचायत भवन बदहाल, परिसर में बंध रही भैंस ■■■■■■■■■■■■■■■■■■■■■ कर्मचारियों की नियमित उपस्थिति न होने का ग्रामीणों ने लगाया आरोप, साफ-सफाई और व्यवस्था दुरुस्त कराने की मांग ◆◆◆◆◆◆◆◆◆◆◆◆◆◆◆◆◆◆◆◆◆ संडीला/हरदोई। ग्राम पंचायत गोसवा डोगवा में ग्रामीणों को गांव स्तर पर सरकारी योजनाओं और पंचायत संबंधी सुविधाएं उपलब्ध कराने के उद्देश्य से बनाया गया पंचायत भवन इन दिनों बदहाली का शिकार नजर आ रहा है। पंचायत भवन परिसर में मवेशी बंधे होने और गंदगी पसरी होने की तस्वीरें व्यवस्था पर सवाल खड़े कर रही हैं। ग्रामीणों का आरोप है कि पंचायत से जुड़े कर्मचारी नियमित रूप से पंचायत भवन में नहीं बैठते हैं। इसके चलते ग्रामीणों को जन्म-मृत्यु प्रमाण पत्र, परिवार रजिस्टर, सरकारी योजनाओं से संबंधित जानकारी तथा अन्य पंचायत कार्यों के लिए ब्लॉक कार्यालय के चक्कर लगाने पड़ते हैं। ग्रामीणों के मुताबिक लाखों रुपये की लागत से निर्मित पंचायत भवन का उद्देश्य गांव में ही पंचायत से जुड़ी आवश्यक सेवाएं उपलब्ध कराना है, लेकिन कथित तौर पर कर्मचारियों की नियमित अनुपस्थिति के कारण इसका अपेक्षित लाभ ग्रामीणों को नहीं मिल पा रहा है। वहीं, पंचायत भवन परिसर में भैंस बंधी होने और आसपास गंदगी का आलम होने से ग्रामीणों में नाराजगी है। ग्रामीणों का कहना है कि सरकारी भवन का उपयोग जनसुविधाओं के लिए होना चाहिए, न कि मवेशी बांधने के लिए। ग्रामीणों ने संबंधित अधिकारियों से पंचायत भवन की तत्काल साफ-सफाई कराने, परिसर को मवेशियों व अतिक्रमण से मुक्त कराने तथा कर्मचारियों की नियमित उपस्थिति सुनिश्चित कराने की मांग की है। साथ ही पंचायत भवन को उसके मूल उद्देश्य के अनुरूप संचालित कराने की मांग उठाई है।
    1
    गोसवा डोगवा का पंचायत भवन बदहाल, परिसर में बंध रही भैंस
■■■■■■■■■■■■■■■■■■■■■
कर्मचारियों की नियमित उपस्थिति न होने का ग्रामीणों ने लगाया आरोप, साफ-सफाई और व्यवस्था दुरुस्त कराने की मांग
◆◆◆◆◆◆◆◆◆◆◆◆◆◆◆◆◆◆◆◆◆
संडीला/हरदोई। ग्राम पंचायत गोसवा डोगवा में ग्रामीणों को गांव स्तर पर सरकारी योजनाओं और पंचायत संबंधी सुविधाएं उपलब्ध कराने के उद्देश्य से बनाया गया पंचायत भवन इन दिनों बदहाली का शिकार नजर आ रहा है। पंचायत भवन परिसर में मवेशी बंधे होने और गंदगी पसरी होने की तस्वीरें व्यवस्था पर सवाल खड़े कर रही हैं।
ग्रामीणों का आरोप है कि पंचायत से जुड़े कर्मचारी नियमित रूप से पंचायत भवन में नहीं बैठते हैं। इसके चलते ग्रामीणों को जन्म-मृत्यु प्रमाण पत्र, परिवार रजिस्टर, सरकारी योजनाओं से संबंधित जानकारी तथा अन्य पंचायत कार्यों के लिए ब्लॉक कार्यालय के चक्कर लगाने पड़ते हैं।
ग्रामीणों के मुताबिक लाखों रुपये की लागत से निर्मित पंचायत भवन का उद्देश्य गांव में ही पंचायत से जुड़ी आवश्यक सेवाएं उपलब्ध कराना है, लेकिन कथित तौर पर कर्मचारियों की नियमित अनुपस्थिति के कारण इसका अपेक्षित लाभ ग्रामीणों को नहीं मिल पा रहा है।
वहीं, पंचायत भवन परिसर में भैंस बंधी होने और आसपास गंदगी का आलम होने से ग्रामीणों में नाराजगी है। ग्रामीणों का कहना है कि सरकारी भवन का उपयोग जनसुविधाओं के लिए होना चाहिए, न कि मवेशी बांधने के लिए।
ग्रामीणों ने संबंधित अधिकारियों से पंचायत भवन की तत्काल साफ-सफाई कराने, परिसर को मवेशियों व अतिक्रमण से मुक्त कराने तथा कर्मचारियों की नियमित उपस्थिति सुनिश्चित कराने की मांग की है। साथ ही पंचायत भवन को उसके मूल उद्देश्य के अनुरूप संचालित कराने की मांग उठाई है।
    user_शशिकान्त मौर्या पत्रकार
    शशिकान्त मौर्या पत्रकार
    Journalist Sandila, Hardoi•
    3 hrs ago
  • बंदरों के आंतक से फसलों की बर्बादी,,,,💯🙏🙏😂😂😂😭😭😭😭 राहगीरों व छोटे छोटे बच्चों पर बंदरों का हमला,,,
    1
    बंदरों के आंतक से फसलों की बर्बादी,,,,💯🙏🙏😂😂😂😭😭😭😭
राहगीरों व छोटे छोटे बच्चों पर बंदरों का हमला,,,
    user_शुभम तिवारी भरावन हरदोई
    शुभम तिवारी भरावन हरदोई
    Actor संडीला, हरदोई, उत्तर प्रदेश•
    6 hrs ago
  • garm Sundarpur thana sandila jila hrdoi garm Sundarpur thana sandila jila hrdoi juglkeshor ne goli Marne ki dhami derah he juglkeshor ne goli Marne ki dhami derah he prashasan se yahi hamara anurodh hai ki iske jald girftar kiya jaaye
    1
    garm Sundarpur thana sandila jila hrdoi garm Sundarpur thana sandila jila hrdoi 
juglkeshor ne goli Marne ki dhami derah he juglkeshor ne goli Marne ki dhami derah he prashasan se yahi hamara anurodh hai ki iske jald girftar kiya jaaye
    user_Naresh Kumar
    Naresh Kumar
    Farmer Sandila, Hardoi•
    11 hrs ago
  • *लखनऊ में 2 घंटे मूसलाधार बारिश, सड़कें बनीं तालाब:* भीषण जाम; बेडरूम तक घुसा पानी; घंटों से बत्ती गुल, 8 फीट रोड धंसी चिनहट क्षेत्र: रोलेक्स अपार्टमेंट के सामने एक सीवर मैनहोल के पास मुख्य सड़क अचानक करीब 8 फीट तक नीचे धंस गई है. इसके चलते इस मार्ग पर आवागमन पूरी तरह से रोक दिया गया है.लेखराज मार्केट: इस व्यापारिक क्षेत्र की मुख्य सड़क पूरी तरह डूब चुकी है और वहां घुटनों से ऊपर तक पानी भर गया है.🚗 प्रमुख चौराहों पर भीषण जामशहीद पथ व कमता तिराहा: कमता तिराहे की ओर आने वाली लेन पर वाहनों की कई किलोमीटर लंबी कतारें लग गई हैं.पॉलीटेक्निक और बुद्धेश्वर: दोपहर बाद हुई झमाझम बारिश की वजह से पॉलीटेक्निक, बुद्धेश्वर और हजरतगंज जैसे मुख्य व्यस्त चौराहों पर यातायात रेंग रहा है. गाड़ियों को दिन में ही हेडलाइट और डीपर जलाकर चलना पड़ रहा है.🏠 घरों में घुसा पानी और बिजली गुलबेडरूम तक जलभराव: गोमतीनगर, इंदिरानगर, अलीगंज और भूतनाथ जैसे निचले व रिहायशी इलाकों में नालियों का बैकफ्लो होने के कारण पानी लोगों के ड्राइंग रूम और बेडरूम तक में प्रवेश कर गया है.घंटों से बत्ती गुल: बारिश शुरू होते ही शहर के कई प्रमुख उपकेंद्रों (पावर हाउस) में ब्रेकडाउन और फॉल्ट आने के कारण बिजली आपूर्ति ठप हो गई है, जिससे लोग घंटों से बिना बिजली के रहने को मजबूर हैं. ब्रेकिंगन्यूज़ संवाददाता आशीष मिश्रा दैनिक समाचार पत्र लखनऊ
    1
    *लखनऊ में 2 घंटे मूसलाधार बारिश, सड़कें बनीं तालाब:* भीषण जाम; बेडरूम तक घुसा पानी; घंटों से बत्ती गुल, 8 फीट रोड धंसी चिनहट क्षेत्र: रोलेक्स अपार्टमेंट के सामने एक सीवर मैनहोल के पास मुख्य सड़क अचानक करीब 8 फीट तक नीचे धंस गई है. इसके चलते इस मार्ग पर आवागमन पूरी तरह से रोक दिया गया है.लेखराज मार्केट: इस व्यापारिक क्षेत्र की मुख्य सड़क पूरी तरह डूब चुकी है और वहां घुटनों से ऊपर तक पानी भर गया है.🚗 प्रमुख चौराहों पर भीषण जामशहीद पथ व कमता तिराहा: कमता तिराहे की ओर आने वाली लेन पर वाहनों की कई किलोमीटर लंबी कतारें लग गई हैं.पॉलीटेक्निक और बुद्धेश्वर: दोपहर बाद हुई झमाझम बारिश की वजह से पॉलीटेक्निक, बुद्धेश्वर और हजरतगंज जैसे मुख्य व्यस्त चौराहों पर यातायात रेंग रहा है. गाड़ियों को दिन में ही हेडलाइट और डीपर जलाकर चलना पड़ रहा है.🏠 घरों में घुसा पानी और बिजली गुलबेडरूम तक जलभराव: गोमतीनगर, इंदिरानगर, अलीगंज और भूतनाथ जैसे निचले व रिहायशी इलाकों में नालियों का बैकफ्लो होने के कारण पानी लोगों के ड्राइंग रूम और बेडरूम तक में प्रवेश कर गया है.घंटों से बत्ती गुल: बारिश शुरू होते ही शहर के कई प्रमुख उपकेंद्रों (पावर हाउस) में ब्रेकडाउन और फॉल्ट आने के कारण बिजली आपूर्ति ठप हो गई है, जिससे लोग घंटों से बिना बिजली के रहने को मजबूर हैं.
ब्रेकिंगन्यूज़ संवाददाता आशीष मिश्रा दैनिक समाचार पत्र लखनऊ
    user_आशीष मिश्रा
    आशीष मिश्रा
    Local News Reporter Malihabad, Lucknow•
    4 hrs ago
  • संदाना प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पर क्या बोले पत्रकार अखिल द्विवेदी सुनिए पूरा वीडियो देखिए हसनगंज उन्नाव प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पर ताला देख पत्रकार अखिल द्विवेदी ने बना डाली ये विंडो देखिए आप ....
    1
    संदाना प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पर क्या बोले पत्रकार अखिल द्विवेदी सुनिए पूरा वीडियो देखिए
हसनगंज उन्नाव प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पर ताला देख पत्रकार अखिल द्विवेदी ने बना डाली ये विंडो देखिए आप ....
    user_आवाज हसनगंज की
    आवाज हसनगंज की
    हसनगंज, उन्नाव, उत्तर प्रदेश•
    1 hr ago
  • ya ladka social media per teji se ho raha hun viral yah dikhne mein masoom hai
    1
    ya ladka social media per teji se ho raha hun viral yah dikhne mein masoom hai
    user_Iam_ankit_actor
    Iam_ankit_actor
    सिधौली, सीतापुर, उत्तर प्रदेश•
    4 hrs ago
  • मूसलाधार बारिश भी नहीं डिगा सकी हौसला,हरदोई में आरक्षण नीति के खिलाफ गरजे सवर्ण,हरदोई में सवर्ण क्रांति छाते तने रहे,नारे गूंजते रहे आर्थिक आधार पर आरक्षण की मांग पर अड़े लोग........ हरदोई में खराब मौसम और भारी बारिश के बीच सवर्ण आर्मी का बड़ा शक्ति प्रदर्शन देखने को मिला है। कलेक्ट्रेट परिसर में इकट्ठा हुए सामान्य वर्ग के लोगों ने आरक्षण नीति और एससी-एसटी एक्ट के विरोध में जमकर हुंकार भरी।आसमान से बरसता पानी और कलेक्ट्रेट परिसर में अपनी मांगों को लेकर डटे ये लोग... यह तस्वीरें हरदोई की हैं, जहाँ सवर्ण आर्मी के तत्वावधान में सामान्य वर्ग के विभिन्न संगठनों ने एकजुट होकर जोरदार धरना-प्रदर्शन किया। मूसलाधार बारिश के बावजूद ब्राह्मण, ठाकुर और वैश्य समाज सहित सामान्य वर्ग के भारी संख्या में लोग कलेक्ट्रेट पहुंचे और व्यवस्था के खिलाफ अपना विरोध दर्ज कराया।प्रदर्शनकारियों ने अपनी विभिन्न मांगों और मुद्दों को लेकर जिलाधिकारी को ज्ञापन सौंपा। इस ज्ञापन के जरिए प्रदर्शनकारियों ने मांग की है कि यूजीसी कानून को तुरंत वापस लिया जाए, एससी-एसटी एक्ट में जरूरी संशोधन किए जाएं और देश में आरक्षण की व्यवस्था को जातिगत आधार से हटाकर पूरी तरह आर्थिक आधार पर लागू किया जाए।सवर्ण आर्मी के पदाधिकारियों का कहना है कि यह आंदोलन किसी जाति विशेष के खिलाफ नहीं है, बल्कि सामान्य वर्ग के हक और अधिकारों की लड़ाई है, जिसे आगे भी मजबूती से लड़ा जाएगा। भारी बारिश के बीच भी प्रदर्शनकारियों का उत्साह देखने लायक था, जिसके लिए संगठन ने सभी कार्यकर्ताओं और नागरिकों का आभार जताया है।प्रदर्शनकारियों ने साफ कर दिया है कि यदि उनकी मांगों पर जल्द विचार नहीं किया गया, तो यह आंदोलन आने वाले दिनों में देशव्यापी रूप ले सकता है। #HardoiNews #SavarnaArmy #SavarnaKranti #GeneralCategory #ReservationOnEconomicBasis #SCSTAct #HardoiProtest #EqualityForAll #SavarnaUnity #BreakingNews #UttarPradeshNews
    1
    मूसलाधार बारिश भी नहीं डिगा सकी हौसला,हरदोई में आरक्षण नीति के खिलाफ गरजे सवर्ण,हरदोई में सवर्ण क्रांति छाते तने रहे,नारे गूंजते रहे आर्थिक आधार पर आरक्षण की मांग पर अड़े लोग........

हरदोई में खराब मौसम और भारी बारिश के बीच सवर्ण आर्मी का बड़ा शक्ति प्रदर्शन देखने को मिला है। कलेक्ट्रेट परिसर में इकट्ठा हुए सामान्य वर्ग के लोगों ने आरक्षण नीति और एससी-एसटी एक्ट के विरोध में जमकर हुंकार भरी।आसमान से बरसता पानी और कलेक्ट्रेट परिसर में अपनी मांगों को लेकर डटे ये लोग... यह तस्वीरें हरदोई की हैं, जहाँ सवर्ण आर्मी के तत्वावधान में सामान्य वर्ग के विभिन्न संगठनों ने एकजुट होकर जोरदार धरना-प्रदर्शन किया। मूसलाधार बारिश के बावजूद ब्राह्मण, ठाकुर और वैश्य समाज सहित सामान्य वर्ग के भारी संख्या में लोग कलेक्ट्रेट पहुंचे और व्यवस्था के खिलाफ अपना विरोध दर्ज कराया।प्रदर्शनकारियों ने अपनी विभिन्न मांगों और मुद्दों को लेकर जिलाधिकारी को ज्ञापन सौंपा। इस ज्ञापन के जरिए प्रदर्शनकारियों ने मांग की है कि यूजीसी कानून को तुरंत वापस लिया जाए, एससी-एसटी एक्ट में जरूरी संशोधन किए जाएं और देश में आरक्षण की व्यवस्था को जातिगत आधार से हटाकर पूरी तरह आर्थिक आधार पर लागू किया जाए।सवर्ण आर्मी के पदाधिकारियों का कहना है कि यह आंदोलन किसी जाति विशेष के खिलाफ नहीं है, बल्कि सामान्य वर्ग के हक और अधिकारों की लड़ाई है, जिसे आगे भी मजबूती से लड़ा जाएगा। भारी बारिश के बीच भी प्रदर्शनकारियों का उत्साह देखने लायक था, जिसके लिए संगठन ने सभी कार्यकर्ताओं और नागरिकों का आभार जताया है।प्रदर्शनकारियों ने साफ कर दिया है कि यदि उनकी मांगों पर जल्द विचार नहीं किया गया, तो यह आंदोलन आने वाले दिनों में देशव्यापी रूप ले सकता है।
#HardoiNews #SavarnaArmy #SavarnaKranti #GeneralCategory #ReservationOnEconomicBasis #SCSTAct #HardoiProtest #EqualityForAll #SavarnaUnity #BreakingNews #UttarPradeshNews
    user_मनोज तिवारी
    मनोज तिवारी
    संडीला, हरदोई, उत्तर प्रदेश•
    5 hrs ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.