logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

नामित सभासद का जोरदार स्वागत, समर्थकों में दिखा भारी उत्साह नामित सभासद का जोरदार स्वागत, समर्थकों में दिखा उत्साह औरैया जिले की नगर पंचायत बिधूना में शासन द्वारा नामित सभासदों का स्वागत समारोह उत्साहपूर्ण माहौल में आयोजित किया गया। समर्थकों ने फूल-मालाएं पहनाकर और पगड़ी बांधकर नव-नामित सभासदों का जोरदार अभिनंदन किया। इस दौरान क्षेत्र में खुशी और उत्साह का माहौल देखने को मिला। नामित सभासदों को लेकर जहां समर्थकों में भारी उत्साह दिखाई दिया, वहीं भाजपा कार्यकर्ताओं ने भी पार्टी नेतृत्व के इस निर्णय का स्वागत किया। पार्टीजनों का कहना है कि नेतृत्व ने निष्ठावान और पुराने कार्यकर्ताओं को सम्मान देकर एक बार फिर यह साबित किया है कि भाजपा में कार्यकर्ताओं का सम्मान सर्वोपरि है। इस अवसर पर नामित सभासद नीलू चक्रवर्ती के आवास पर बड़ी संख्या में समर्थक और पार्टीजन एकत्रित हुए। सभी ने नीलू चक्रवर्ती एवं सतीश प्रजापति का स्वागत कर उन्हें बधाई दी। कार्यक्रम में गोरेलाल चक्रवर्ती, विमल, अनिल कुमार, अमित कुमार, रोहित कुमार, अंकित कुमार, गौरव सभासद, शैलेन्द्र कुमार दादा, पिन्टू शाक्य और आनन्द गुप्ता सहित कई लोग उपस्थित रहे।

8 hrs ago
user_M.K.SHUKLA
M.K.SHUKLA
औरैया, औरैया, उत्तर प्रदेश•
8 hrs ago

नामित सभासद का जोरदार स्वागत, समर्थकों में दिखा भारी उत्साह नामित सभासद का जोरदार स्वागत, समर्थकों में दिखा उत्साह औरैया जिले की नगर पंचायत बिधूना में शासन द्वारा नामित सभासदों का स्वागत समारोह उत्साहपूर्ण माहौल में आयोजित किया गया। समर्थकों ने फूल-मालाएं पहनाकर और पगड़ी बांधकर नव-नामित सभासदों का जोरदार अभिनंदन किया। इस दौरान क्षेत्र में खुशी और उत्साह का माहौल देखने को मिला। नामित सभासदों को लेकर जहां समर्थकों में भारी उत्साह दिखाई दिया, वहीं भाजपा कार्यकर्ताओं ने भी पार्टी नेतृत्व के इस निर्णय का स्वागत किया। पार्टीजनों का कहना है कि नेतृत्व ने निष्ठावान और पुराने कार्यकर्ताओं को सम्मान देकर एक बार फिर यह साबित किया है कि भाजपा में कार्यकर्ताओं का सम्मान सर्वोपरि है। इस अवसर पर नामित सभासद नीलू चक्रवर्ती के आवास पर बड़ी संख्या में समर्थक और पार्टीजन एकत्रित हुए। सभी ने नीलू चक्रवर्ती एवं सतीश प्रजापति का स्वागत कर उन्हें बधाई दी। कार्यक्रम में गोरेलाल चक्रवर्ती, विमल, अनिल कुमार, अमित कुमार, रोहित कुमार, अंकित कुमार, गौरव सभासद, शैलेन्द्र कुमार दादा, पिन्टू शाक्य और आनन्द गुप्ता सहित कई लोग उपस्थित रहे।

More news from उत्तर प्रदेश and nearby areas
  • ​औरैया। जनपद में शारदीय नवरात्रि और आगामी त्योहारों को देखते हुए पुलिस प्रशासन पूरी तरह मुस्तैद हो गया है। शांति व्यवस्था बनाए रखने और श्रद्धालुओं की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए पुलिस अधीक्षक औरैया ने जनपद की सुरक्षा व्यवस्था का खाका खींचते हुए कड़े निर्देश जारी किए हैं। ​शक्तिपीठों और मंदिरों में अभेद्य घेराबंदी ​पुलिस अधीक्षक ने मीडिया को दी गई बाइट में स्पष्ट किया कि जनपद के सभी प्रमुख मंदिरों, विशेषकर जहाँ भक्तों की भारी भीड़ उमड़ती है, वहाँ अतिरिक्त पुलिस बल की तैनाती कर दी गई है। महिलाओं की सुरक्षा के लिए सादी वर्दी में महिला पुलिसकर्मी तैनात रहेंगी, ताकि मनचलों और अराजक तत्वों पर तत्काल लगाम कसी जा सके।
    1
    ​औरैया। जनपद में शारदीय नवरात्रि और आगामी त्योहारों को देखते हुए पुलिस प्रशासन पूरी तरह मुस्तैद हो गया है। शांति व्यवस्था बनाए रखने और श्रद्धालुओं की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए पुलिस अधीक्षक औरैया ने जनपद की सुरक्षा व्यवस्था का खाका खींचते हुए कड़े निर्देश जारी किए हैं।
​शक्तिपीठों और मंदिरों में अभेद्य घेराबंदी
​पुलिस अधीक्षक ने मीडिया को दी गई बाइट में स्पष्ट किया कि जनपद के सभी प्रमुख मंदिरों, विशेषकर जहाँ भक्तों की भारी भीड़ उमड़ती है, वहाँ अतिरिक्त पुलिस बल की तैनाती कर दी गई है। महिलाओं की सुरक्षा के लिए सादी वर्दी में महिला पुलिसकर्मी तैनात रहेंगी, ताकि मनचलों और अराजक तत्वों पर तत्काल लगाम कसी जा सके।
    user_आकाश उर्फ अक्की भईया पत्रकार
    आकाश उर्फ अक्की भईया पत्रकार
    Local News Reporter औरैया, औरैया, उत्तर प्रदेश•
    1 hr ago
  • *नवरात्रि एवं आगामी त्योहार के दृष्टिगत जनपद औरैया में की गई सुरक्षा व्यवस्था एवं तैयारियों के संबंध में पुलिस अधीक्षक औरैया द्वारा दी गई बाइट ।*
    1
    *नवरात्रि  एवं आगामी त्योहार के दृष्टिगत जनपद औरैया में की गई सुरक्षा व्यवस्था एवं तैयारियों के संबंध में पुलिस अधीक्षक औरैया द्वारा दी गई बाइट ।*
    user_आर. चंद्रा ब्यूरो चीफ
    आर. चंद्रा ब्यूरो चीफ
    औरैया, औरैया, उत्तर प्रदेश•
    7 hrs ago
  • औरैया ,नवरात्रि एवं आगामी त्योहार के दृष्टिगत जनपद औरैया में की गई सुरक्षा व्यवस्था एवं तैयारियों के संबंध में पुलिस अधीक्षक द्वारा दी गई जानकारी ।
    1
    औरैया ,नवरात्रि  एवं आगामी त्योहार के दृष्टिगत जनपद औरैया में की गई सुरक्षा व्यवस्था एवं तैयारियों के संबंध में पुलिस अधीक्षक द्वारा दी गई जानकारी ।
    user_Jahid Akhter
    Jahid Akhter
    Ptrkar औरैया, औरैया, उत्तर प्रदेश•
    8 hrs ago
  • *रिपोर्ट:–आशुतोष अवस्थी* *मो न:–9027303624* *पुलिस सब-इंस्पेक्टर भर्ती परीक्षा में “अवसरवादी पंडित”, “घूसखोर पंडित” जैसे शब्दों के इस्तेमाल पर ब्राह्मण समाज में गहरा आक्रोश देखने को मिला।* *अखिल भारतीय ब्राह्मण एकता परिषद, औरैया के पदाधिकारियों ने मुख्यमंत्री को संबोधित ज्ञापन जिलाधिकारी को सौंपकर कड़ी आपत्ति दर्ज कराई।* *परिषद का कहना है कि इस तरह के शब्द जातीय भावनाओं को आहत करते हैं और समाज के सम्मान को ठेस पहुंचाते हैं।* *प्रदेश अध्यक्ष पंडित बृज किशोर तिवारी के नेतृत्व में कई पदाधिकारी और कार्यकर्ता मौके पर मौजूद रहे।* *ज्ञापन में मांग की गई कि भर्ती परीक्षाओं में इस प्रकार के आपत्तिजनक और जातिसूचक शब्दों का प्रयोग तत्काल बंद किया जाए।* *साथ ही संबंधित परीक्षा बोर्ड के जिम्मेदार अधिकारियों के खिलाफ सख्त से सख्त कार्रवाई की मांग उठाई गई।* *परिषद ने चेतावनी दी कि अगर जल्द कार्रवाई नहीं हुई तो ब्राह्मण समाज आंदोलन करने को मजबूर होगा।*
    1
    *रिपोर्ट:–आशुतोष अवस्थी*
*मो न:–9027303624*
*पुलिस सब-इंस्पेक्टर भर्ती परीक्षा में “अवसरवादी पंडित”, “घूसखोर पंडित” जैसे शब्दों के इस्तेमाल पर ब्राह्मण समाज में गहरा आक्रोश देखने को मिला।*
*अखिल भारतीय ब्राह्मण एकता परिषद, औरैया के पदाधिकारियों ने मुख्यमंत्री को संबोधित ज्ञापन जिलाधिकारी को सौंपकर कड़ी आपत्ति दर्ज कराई।*
*परिषद का कहना है कि इस तरह के शब्द जातीय भावनाओं को आहत करते हैं और समाज के सम्मान को ठेस पहुंचाते हैं।*
*प्रदेश अध्यक्ष पंडित बृज किशोर तिवारी के नेतृत्व में कई पदाधिकारी और कार्यकर्ता मौके पर मौजूद रहे।*
*ज्ञापन में मांग की गई कि भर्ती परीक्षाओं में इस प्रकार के आपत्तिजनक और जातिसूचक शब्दों का प्रयोग तत्काल बंद किया जाए।*
*साथ ही संबंधित परीक्षा बोर्ड के जिम्मेदार अधिकारियों के खिलाफ सख्त से सख्त कार्रवाई की मांग उठाई गई।*
*परिषद ने चेतावनी दी कि अगर जल्द कार्रवाई नहीं हुई तो ब्राह्मण समाज आंदोलन करने को मजबूर होगा।*
    user_Ashutosh Awasthi Reporter
    Ashutosh Awasthi Reporter
    Newspaper publisher औरैया, औरैया, उत्तर प्रदेश•
    8 hrs ago
  • नामित सभासद का जोरदार स्वागत, समर्थकों में दिखा उत्साह औरैया जिले की नगर पंचायत बिधूना में शासन द्वारा नामित सभासदों का स्वागत समारोह उत्साहपूर्ण माहौल में आयोजित किया गया। समर्थकों ने फूल-मालाएं पहनाकर और पगड़ी बांधकर नव-नामित सभासदों का जोरदार अभिनंदन किया। इस दौरान क्षेत्र में खुशी और उत्साह का माहौल देखने को मिला। नामित सभासदों को लेकर जहां समर्थकों में भारी उत्साह दिखाई दिया, वहीं भाजपा कार्यकर्ताओं ने भी पार्टी नेतृत्व के इस निर्णय का स्वागत किया। पार्टीजनों का कहना है कि नेतृत्व ने निष्ठावान और पुराने कार्यकर्ताओं को सम्मान देकर एक बार फिर यह साबित किया है कि भाजपा में कार्यकर्ताओं का सम्मान सर्वोपरि है। इस अवसर पर नामित सभासद नीलू चक्रवर्ती के आवास पर बड़ी संख्या में समर्थक और पार्टीजन एकत्रित हुए। सभी ने नीलू चक्रवर्ती एवं सतीश प्रजापति का स्वागत कर उन्हें बधाई दी। कार्यक्रम में गोरेलाल चक्रवर्ती, विमल, अनिल कुमार, अमित कुमार, रोहित कुमार, अंकित कुमार, गौरव सभासद, शैलेन्द्र कुमार दादा, पिन्टू शाक्य और आनन्द गुप्ता सहित कई लोग उपस्थित रहे।
    1
    नामित सभासद का जोरदार स्वागत, समर्थकों में दिखा उत्साह
औरैया जिले की नगर पंचायत बिधूना में शासन द्वारा नामित सभासदों का स्वागत समारोह उत्साहपूर्ण माहौल में आयोजित किया गया। समर्थकों ने फूल-मालाएं पहनाकर और पगड़ी बांधकर नव-नामित सभासदों का जोरदार अभिनंदन किया। इस दौरान क्षेत्र में खुशी और उत्साह का माहौल देखने को मिला।
नामित सभासदों को लेकर जहां समर्थकों में भारी उत्साह दिखाई दिया, वहीं भाजपा कार्यकर्ताओं ने भी पार्टी नेतृत्व के इस निर्णय का स्वागत किया। पार्टीजनों का कहना है कि नेतृत्व ने निष्ठावान और पुराने कार्यकर्ताओं को सम्मान देकर एक बार फिर यह साबित किया है कि भाजपा में कार्यकर्ताओं का सम्मान सर्वोपरि है।
इस अवसर पर नामित सभासद नीलू चक्रवर्ती के आवास पर बड़ी संख्या में समर्थक और पार्टीजन एकत्रित हुए। सभी ने नीलू चक्रवर्ती एवं सतीश प्रजापति का स्वागत कर उन्हें बधाई दी। कार्यक्रम में गोरेलाल चक्रवर्ती, विमल, अनिल कुमार, अमित कुमार, रोहित कुमार, अंकित कुमार, गौरव सभासद, शैलेन्द्र कुमार दादा, पिन्टू शाक्य और आनन्द गुप्ता सहित कई लोग उपस्थित रहे।
    user_M.K.SHUKLA
    M.K.SHUKLA
    औरैया, औरैया, उत्तर प्रदेश•
    8 hrs ago
  • औरैया। शहर के इटावा रोड स्थित हाजी पेट्रोल पंप पर एसडीएम सदर द्वारा औचक निरीक्षण किया गया। इस कार्रवाई का उद्देश्य पेट्रोल और डीजल की गुणवत्ता के साथ-साथ पंप पर उपलब्ध सुविधाओं और मशीनों की जांच करना था। उप जिला अधिकारी सदर अजय आनंद वर्मा अचानक पंप पर पहुंचे, जिससे वहां मौजूद कर्मचारियों में हलचल मच गई। निरीक्षण के दौरान एसडीएम ने पंप ऑपरेटर को 5 लीटर पेट्रोल निकालने के निर्देश दिए। ऑपरेटर ने निर्देशानुसार केन में 5 लीटर पेट्रोल भरा, जिसकी मौके पर ही जांच की गई। जांच में पेट्रोल की मात्रा और गुणवत्ता दोनों ही सही पाई गईं। इसके बाद उन्होंने मशीनों की भी बारीकी से जांच की और यह सुनिश्चित किया कि माप में किसी प्रकार की गड़बड़ी न हो। एसडीएम अजय आनंद वर्मा ने निरीक्षण के बाद संतोष व्यक्त किया और कहा कि उपभोक्ताओं को किसी भी प्रकार की असुविधा नहीं होनी चाहिए। उन्होंने पंप संचालकों को सख्त निर्देश दिए कि वे गुणवत्ता और पारदर्शिता बनाए रखें तथा सभी निर्धारित नियमों का पालन करें। उन्होंने यह भी कहा कि प्रशासन समय-समय पर ऐसे निरीक्षण करता रहेगा, ताकि आम जनता को शुद्ध ईंधन मिल सके और किसी भी प्रकार की अनियमितता पर तुरंत कार्रवाई की जा सके।
    1
    औरैया। शहर के इटावा रोड स्थित हाजी पेट्रोल पंप पर एसडीएम सदर द्वारा औचक निरीक्षण किया गया। इस कार्रवाई का उद्देश्य पेट्रोल और डीजल की गुणवत्ता के साथ-साथ पंप पर उपलब्ध सुविधाओं और मशीनों की जांच करना था। उप जिला अधिकारी सदर अजय आनंद वर्मा अचानक पंप पर पहुंचे, जिससे वहां मौजूद कर्मचारियों में हलचल मच गई।
निरीक्षण के दौरान एसडीएम ने पंप ऑपरेटर को 5 लीटर पेट्रोल निकालने के निर्देश दिए। ऑपरेटर ने निर्देशानुसार केन में 5 लीटर पेट्रोल भरा, जिसकी मौके पर ही जांच की गई। जांच में पेट्रोल की मात्रा और गुणवत्ता दोनों ही सही पाई गईं। इसके बाद उन्होंने मशीनों की भी बारीकी से जांच की और यह सुनिश्चित किया कि माप में किसी प्रकार की गड़बड़ी न हो।
एसडीएम अजय आनंद वर्मा ने निरीक्षण के बाद संतोष व्यक्त किया और कहा कि उपभोक्ताओं को किसी भी प्रकार की असुविधा नहीं होनी चाहिए। उन्होंने पंप संचालकों को सख्त निर्देश दिए कि वे गुणवत्ता और पारदर्शिता बनाए रखें तथा सभी निर्धारित नियमों का पालन करें।
उन्होंने यह भी कहा कि प्रशासन समय-समय पर ऐसे निरीक्षण करता रहेगा, ताकि आम जनता को शुद्ध ईंधन मिल सके और किसी भी प्रकार की अनियमितता पर तुरंत कार्रवाई की जा सके।
    user_P Chaturvedi
    P Chaturvedi
    रिपोर्टर औरैया, औरैया, उत्तर प्रदेश•
    9 hrs ago
  • *ब्रेकिंग न्यूज़ औरैया -* नगर पंचायत अटसू के वार्ड श्रीनगर में तालाब किनारे कूड़े का अंबार, स्थानीय लोगों में नाराजगी। स्थानी निवासी विवेक मिश्रा का आरोप महीनों तक नहीं उठाया जाता कूड़ा, सफाई व्यवस्था पूरी तरह फेल। कूड़े के ढेर से बच्चों में बीमारी और संक्रमण का बढ़ा खतरा, तालाब भी हो रहा प्रदूषित। वीडियो में उजागर हुई लापरवाही, प्रशासन से तत्काल सफाई कराने की मांग की। बड़ा सवाल क्या नगर पंचायत में कूड़ा निस्तारण के लिए बजट नहीं या जिम्मेदार बेपरवाह?
    1
    *ब्रेकिंग न्यूज़ औरैया -*
नगर पंचायत अटसू के वार्ड श्रीनगर में तालाब किनारे कूड़े का अंबार, स्थानीय लोगों में नाराजगी।
स्थानी निवासी विवेक मिश्रा का आरोप महीनों तक नहीं उठाया जाता कूड़ा, सफाई व्यवस्था पूरी तरह फेल।
कूड़े के ढेर से बच्चों में बीमारी और संक्रमण का बढ़ा खतरा, तालाब भी हो रहा प्रदूषित।
वीडियो में उजागर हुई लापरवाही, प्रशासन से तत्काल सफाई कराने की मांग की।
बड़ा सवाल क्या नगर पंचायत में कूड़ा निस्तारण के लिए बजट नहीं या जिम्मेदार बेपरवाह?
    user_शान मोहम्मद पत्रकार
    शान मोहम्मद पत्रकार
    Solar Energy Company औरैया, औरैया, उत्तर प्रदेश•
    2 hrs ago
  • इटावा - इटावा के प्राचीन मंदिर सिद्धपीठ माँ काली वाहन पर चैत्र नवरात्रि के प्रथम दिन उमड़ा मां के भक्तों का सैलाब,इटावा का सिद्धपीठ माँ काली वाहन मंदिर महाभारत काल का है जहां मंदिर में अश्वथामा पूजा करने आज़ भी आते है,कहा जाता है कि आज़ भी सबसे पहली आरती अश्वथामा ही करते है और आज तक कोई नहीं जान पाया कि मंदिर की ज्योत कौन जला जाता है,आज नवरात्रि के प्रथम दिन श्रद्धांलु माँ काली वाहन मंदिर पहुंचकर मां शैलपुत्री की पूजा अर्चना करते हैं,नवरात्रि शुरू होने के अवसर पर पुलिस प्रशासन व नगर पालिका प्रशासन ने मंदिर प्रांगण,मंदिर जाने वाले रास्तो पर पूरी तैयारी कर ली है,नगर पालिका प्रशासन व मंदिर कमेटी ने नगर की जनता व श्रद्धालुओं को सुलभ व बेहतर दर्शन कराने हेतु चार लाइनों का प्रबंध किया है जिसमें 2 लाइन महिलाओं हेतु व 2 लाइने पुरुष हेतु दर्शन के लिए लगाई गई है जिसमें लगकर कटारबद्द रूप से लगकर श्रद्धालु मां के दर्शन कर पूजा अर्चना कर रहे हैं ,आज चैत्र नवरात्रि के प्रथम दिन माँ काली वाहन मंदिर पहुंची व माँ के भक्तों से इस मंदिर व नवरात्रि में माँ की मान्यता को लेकर प्रतिक्तिया ली, महाभारत के इस मंदिर सिद्धपीठ माँ काली वाहन की मान्यता के बारे में बताया,,आप भी सुनिए भक्तों की प्रतिक्तिया
    1
    इटावा  - इटावा के प्राचीन मंदिर सिद्धपीठ माँ काली वाहन पर चैत्र नवरात्रि के प्रथम दिन उमड़ा मां के भक्तों का सैलाब,इटावा का सिद्धपीठ माँ काली वाहन मंदिर महाभारत काल का है जहां मंदिर में  अश्वथामा पूजा करने आज़ भी आते है,कहा जाता है कि आज़ भी सबसे पहली आरती अश्वथामा ही करते है और आज तक कोई नहीं जान पाया कि मंदिर की ज्योत कौन जला जाता है,आज नवरात्रि के प्रथम दिन श्रद्धांलु माँ काली वाहन मंदिर पहुंचकर मां शैलपुत्री की पूजा अर्चना करते हैं,नवरात्रि शुरू होने के अवसर पर पुलिस प्रशासन व नगर पालिका प्रशासन ने मंदिर प्रांगण,मंदिर जाने वाले रास्तो पर पूरी तैयारी कर ली है,नगर पालिका प्रशासन व मंदिर कमेटी ने नगर की जनता व श्रद्धालुओं को सुलभ व बेहतर दर्शन कराने हेतु चार लाइनों का प्रबंध किया है जिसमें 2 लाइन महिलाओं हेतु व 2 लाइने पुरुष हेतु दर्शन के लिए लगाई गई है जिसमें लगकर कटारबद्द रूप से लगकर श्रद्धालु मां के दर्शन कर पूजा अर्चना कर रहे हैं ,आज चैत्र नवरात्रि के प्रथम दिन माँ काली वाहन मंदिर पहुंची व माँ के भक्तों से इस मंदिर व नवरात्रि में माँ की मान्यता को लेकर प्रतिक्तिया ली, महाभारत के इस मंदिर सिद्धपीठ माँ काली वाहन की मान्यता के बारे में बताया,,आप भी सुनिए भक्तों की प्रतिक्तिया
    user_आकाश उर्फ अक्की भईया पत्रकार
    आकाश उर्फ अक्की भईया पत्रकार
    Local News Reporter औरैया, औरैया, उत्तर प्रदेश•
    3 hrs ago
  • औरैया अखिल भारतीय उद्योग व्यापार मंडल,औरैया द्वारा आज चैत्र नवरात्रि के प्रथम दिन एवं हिंदू नववर्ष चैत्र शुक्ल प्रतिपदा के शुभ अवसर पर व्यापारियों ने जोर-शोर से उत्सव मनाया। इस अवसर पर सदर बाजार और होमगंज क्षेत्र में व्यापारियों ने वाटी में मिठाई वही लोगों को नववर्ष की हार्दिक शुभकामनाएं दीं।
    3
    औरैया अखिल भारतीय उद्योग व्यापार मंडल,औरैया द्वारा आज चैत्र नवरात्रि के प्रथम दिन एवं हिंदू नववर्ष चैत्र शुक्ल प्रतिपदा के शुभ अवसर पर व्यापारियों ने जोर-शोर से उत्सव मनाया। इस अवसर पर सदर बाजार और होमगंज क्षेत्र में व्यापारियों ने वाटी में मिठाई वही लोगों को नववर्ष की हार्दिक शुभकामनाएं दीं।
    user_Jahid Akhter
    Jahid Akhter
    Ptrkar औरैया, औरैया, उत्तर प्रदेश•
    8 hrs ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.