Shuru
Apke Nagar Ki App…
मुजफ्फरनगर के खालापार में मीट की दुकान पर खरीदारी के दौरान मामूली सी बात पर शुरू हुआ विवाद खूनी जंग में तब्दील हो गया। मुजफ्फरनगर मे खालापार में मीट की दुकान पर लाइन में लगने को लेकर कहासुनी, फिर दो पक्षों में खूनी भिड़ंत! भीड़ ने 3 युवकों पर लाठियां-चाकू से जानलेवा हमला, एक की हालत नाजुक। पूरी घटना सीसीटीवी में कैद, वीडियो वायरल। पुलिस कार्रवाई
खालिद सिददीकी

More news from उत्तर प्रदेश and nearby areas
- Post by SONU DISH TV = 📡1
- Post by PARUL SIROHI ( M.M.PARBHARI)1
- अवगत कराना है आज दिनांक 05.03.2026 को वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक श्री संजय कुमार वर्मा द्वारा रिजर्व पुलिस लाईन, मुजफ्फरनगर में पुलिस अधिकारियों एवं कर्मचारियों के साथ हर्षोल्लास के साथ होली का पर्व मनाया गया। इस अवसर पर वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक महोदय द्वारा सभी पुलिसकर्मियों को गुलाल लगाकर होली की शुभकामनाएं दी गईं तथा सभी के उत्तम स्वास्थ्य, सुख-समृद्धि एवं उज्ज्वल भविष्य की कामना की गई। इस अवसर पर वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक महोदय ने उपस्थित पुलिस अधिकारियों एवं कर्मचारियों को संबोधित करते हुए कहा कि होली आपसी भाईचारे, प्रेम और सौहार्द का प्रतीक पर्व है। उन्होंने कहा कि पुलिस परिवार भी एक बड़े परिवार की तरह है, जिसमें सभी अधिकारी एवं कर्मचारी मिलकर जनपद में शांति, कानून-व्यवस्था और जनता की सुरक्षा के लिए निरंतर कार्य करते हैं। उन्होंने सभी पुलिसकर्मियों को कर्तव्यनिष्ठा, अनुशासन एवं समर्पण के साथ अपने दायित्वों का निर्वहन करने के लिए प्रेरित किया। कार्यक्रम के दौरान पुलिस अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने एक-दूसरे को गुलाल लगाकर होली की बधाई दी तथा आपसी सौहार्द और उत्साह के साथ इस पावन पर्व को मनाया। इस दौरान उपस्थित अधिकारियों द्वारा भी सभी को होली की शुभकामनाएं दी गईं। इस अवसर पर पुलिस अधीक्षक नगर श्री सत्यनारायण प्रजापत, पुलिस अधीक्षक ग्रामीण श्री आदित्य बंसल, पुलिस अधीक्षक अपराध श्रीमती इन्दु सिद्धार्थ, पुलिस अधीक्षक यातायात श्री अतुल कुमार चौबे, समस्त क्षेत्राधिकारीगण, थानाप्रभारीगण, प्रतिसार निरीक्षक सहित पुलिस के अन्य अधिकारी/कर्माचारीगण व पुलिस परिवार के सदस्य मौजूद रहे।1
- इज़राइल–ईरान तनाव के बीच विदेशों में रह रहे क्षेत्र के युवाओं के परिजनों से सांसद चंदन चौहान की मुलाकात, वीडियो कॉल के माध्यम से युवाओं का बढ़ाया हौसला बिजनौर लोकसभा क्षेत्र के माननीय सांसद चंदन चौहान ने इज़राइल–ईरान के बीच बढ़ते तनाव के बीच विदेशों में कार्यरत क्षेत्र के युवाओं और उनके परिवारों की चिंता को गंभीरता से लेते हुए आज पुरकाजी विधानसभा क्षेत्र के कई गांवों का दौरा किया। सांसद चंदन चौहान ने क्षेत्र के उन परिवारों से मुलाकात की जिनके बेटे और परिजन रोज़गार के सिलसिले में विदेशों में रह रहे हैं। इस दौरान उन्होंने परिजनों से बातचीत कर उनका हालचाल जाना और उन्हें आश्वस्त किया कि भारत सरकार और जनप्रतिनिधि उनके साथ पूरी मजबूती से खड़े हैं। मुलाकात के दौरान सांसद ने विदेश में रह रहे कई युवाओं से वीडियो कॉल के माध्यम से सीधे संवाद भी किया। उन्होंने युवाओं से वहां के हालात की जानकारी ली और उन्हें संयम बनाए रखने तथा सुरक्षित रहने की सलाह दी। इस अवसर पर सांसद चंदन चौहान ने कहा कि क्षेत्र के युवाओं की सुरक्षा उनके लिए सर्वोच्च प्राथमिकता है। उन्होंने कहा कि यदि विदेशों में रह रहे क्षेत्र के किसी भी व्यक्ति को किसी प्रकार की कठिनाई आती है तो वे स्वयं केंद्र सरकार और संबंधित मंत्रालयों के माध्यम से हर संभव सहायता दिलाने का प्रयास करेंगे। सांसद ने परिवारों को भरोसा दिलाया कि संकट की इस घड़ी में वे उनके साथ खड़े हैं और हर स्तर पर उनकी समस्याओं को सरकार तक पहुंचाने का कार्य करेंगे। उल्लेखनीय है कि बिजनौर लोकसभा क्षेत्र की पुरकाजी विधानसभा के बागोवाली, बझेड़ी, रखेड़ी और सिसौना सहित कई गांवों से बड़ी संख्या में युवा विदेशों में रोजगार के लिए गए हुए हैं। मौजूदा अंतरराष्ट्रीय परिस्थितियों के मद्देनज़र उनके परिवारों में चिंता का माहौल था। सांसद चंदन चौहान की इस पहल से परिजनों को काफी राहत और भरोसा मिला है। स्थानीय लोगों ने सांसद के इस मानवीय प्रयास की सराहना की है।1

- झांसी में प्रेम विवाह के बाद युवती का वीडियो सामने आया है। युवती रचना ने कहा है कि उसने अपनी मर्जी से अंकित से शादी की है और दोनों पिछले तीन साल से रिश्ते में थे। रचना ने बताया कि उसके परिवार को इस रिश्ते की जानकारी पहले से थी और अगर अंकित या उसके परिवार को कोई नुकसान पहुंचता है तो उसके लिए उसका परिवार जिम्मेदार होगा। साथ ही उसने परिवार से उन्हें ढूंढने की कोशिश न करने की अपील की है। युवती के पिता ने अंकित के खिलाफ अपहरण का मामला दर्ज कराया है।1
- शाहपुर (मुजफ्फरनगर): मुजफ्फरनगर जिले के शाहपुर थाना क्षेत्र में रंगों का त्योहार होली पूरे उत्साह और सांप्रदायिक सौहार्द के साथ मनाया गया। क्षेत्र में शांति व्यवस्था बनाए रखने का श्रेय पुलिस प्रशासन की सक्रियता को जाता है, जिसमें कस्बा चौकी प्रभारी राहुल कुमार ने एक नायक (हीरो) की भूमिका निभाई। सड़कों पर मुस्तैद रही टीम: त्योहार के दौरान किसी भी अप्रिय घटना को रोकने के लिए राहुल कुमार अपनी टीम के साथ कस्बे की तंग गलियों से लेकर मुख्य चौराहों तक लगातार गश्त करते दिखे। उनकी सक्रियता का ही परिणाम रहा कि हुड़दंगियों ने कानून हाथ में लेने की हिम्मत नहीं की। चौकी प्रभारी ने पहले ही स्पष्ट कर दिया था कि शांति भंग करने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। सोशल मीडिया से लेकर धरातल तक, उनकी टीम हर गतिविधि पर पैनी नजर रखे हुए थी। राहुल कुमार ने न केवल कानून व्यवस्था संभाली, बल्कि स्थानीय लोगों से संवाद कर उन्हें सुरक्षा का अहसास भी कराया। कस्बे के लोगों ने पुलिस की इस मुस्तैदी की सराहना करते हुए कहा कि ऐसे ही अधिकारियों की बदौलत आम जनता निर्भय होकर त्योहार मना पाती है।1
- Post by SONU DISH TV = 📡1
- Post by PARUL SIROHI ( M.M.PARBHARI)1